पवित्र सरयू में कार्तिक पूर्णिमा का स्नान शुरू, राम मंदिर में भी लगीं कतारें

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

अयोध्या. अयोध्या (Ayodhya) में कार्तिक पूर्णिमा (Kartik Purnima) के मौके पर स्नान (Bathing) शुरू हो गया है। कई लाख लोग मंगलवार रात को ही अयोध्या पहुंच गए थे। भोर से डुबकी लगाने का सिललिसा शुरू हो गया था। सुबह चार बजे से ही घाटों पर भारी भीड़ दिख रही थी।

12 स्थानों से आवागमन किया प्रतिबंधित, पांच जगहों पर पार्किंग
कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ के कारण बुधवार को लता मंगेशकर चौक और सरयू घाट की तरफ जाने वाले वाहनों के लिए यातायात डायवर्जन लागू हो गया था। यह व्यवस्था मेले की समाप्ति तक जारी रहेगी। प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुगमता को देखते हुए कई मार्गों पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर वैकल्पिक मार्ग तय किए हैं। आवश्यक सेवाएं और एम्बुलेंस वाहनों पर प्रतिबंध लागू नहीं रहेगा।

 

घाटों पर है 250 बायो टॉयॅलेट व 97 चेंजिंग रूम की व्यवस्था
कार्तिक पूर्णिमा पर सरयू नदी में स्नान के लिए आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को पेयजल, शौचालय, सफाई और स्नान के बाद कपड़े बदलने जैसी सुविधाएं सुलभ कराने की तैयारी नगर निगम ने पूरी कर ली है। घाटों पर नौ स्थायी चेंजिंग रूम, 63 केबिन व 25 टेंट के अस्थायी चेंजिंग रूम तैयार किए गए हैं, ताकि महिला श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाटों पर ही 250 बायो टॉयलेट की व्यवस्था की गई है।

महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार के साथ मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को निरंतर नजर बनाए रखने की हिदायत दी। मंगलवार को सुबह सात बजे महापौर व नगर आयुक्त ने कार्तिक पूर्णिमा मेला में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए तैयारियाें का जायजा लिया।

इस दौरान उनके साथ अपर नगर आयुक्त डाॅ. नागेंद्र नाथ, भारत भार्गव, महाप्रबंधक जलकल सौरभ श्रीवास्तव व नगर स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. राममणि शुक्ल भी थे। उन्होंने राम की पैड़ी, सरयू घाट, नागेश्वरनाथ मंदिर, झुनकी घाट, ऋणमोचन घाट, पापमोचन घाट, संत तुलसी दास घाट, चौधरी चरण सिंह घाट व आरती घाट की साफ-सफाई, प्रकाश, शौचालय, कपड़े बदलने के टेंट और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था निरंतर बनी रहनी चाहिए।

250 सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई, 25 स्थानों पर शुद्ध पेयजल की आपूर्ति
नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश पांडेय ने बताया कि घाटों की सफाई के लिए तीन शिफ्ट में 250 सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। पेयजल सुविधा के लिए 25 स्थानों पर शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। इसके अलावा सभी स्टैंड पोस्ट, वाटर कियाक्स व हैंडपंप क्रियाशील हैं। घाटों पर प्रकाश की व्यवस्था मुकम्मल कर दी गई है। वाहन पार्किंग स्थलों पर भी प्रकाश की व्यवस्था की गई है।

नगर निगम ने मेला क्षेत्र को तीन जोन में बांटा
नगर निगम ने कार्तिक पूर्णिमा स्नान मेला क्षेत्र को तीन जोन में विभाजित कर सुपर नोडल अधिकारी व नोडल अधिकारी नामित कर व्यवस्था के पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी सौंपी है। नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने सरयू के पक्का घाट, कच्चा घाट, आरती घाट, श्रीरामजन्मभूमि, हनुमानगढ़ी व कनक भवन के सामने और लता चौक से टेढ़ी बाजार तक के क्षेत्र का सुपर नोडल अधिकारी अपर नगर आयुक्त डॉ. नागेंद्र नाथ व नोडल अधिकारी सहायक नगर आयुक्त अशोक गुप्त को बनाया है। संत तुलसी दास घाट व ऋणमोचन घाट के सुपर नोडल अधिकारी अपर नगर आयुक्त भारत भार्गव व नोडल अधिकारी सहायक नगर आयुक्त गुरु प्रसाद पांडेय होंगे। गुप्तार घाट घाट क्षेत्र के सुपर नोडल अधिकारी अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार व नोडल अधिकारी अवधपुरी के जोनल अधिकारी सुभाष चंद्र त्रिपाठी होंगे।

पत्नी सुनीता के बयान पर गोविंदा ने मांगी माफी, कहा– पंडित जी के प्रति कोई अनादर नहीं था

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

मुंबई: ‘हीरो नंबर 1’ गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा अपनी बेबाकी के लिए मशहूर हैं। सुनीता हर मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखती हैं। कई बार उनके मुंहफट होने की वजह से गोविंदा को माफी तक मांगनी पड़ती है। अब एक बार फिर सुनीता ने कुछ ऐसा कह दिया, जिस पर अब गोविंदा को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी पड़ी। हालांकि, इस मामले में नेटिजेंस सुनीता के समर्थन में दिख रहे हैं और वो गोविंदा के माफी वाले वीडियो पर भी सुनीता के समर्थन में ही कमेंट कर रहे हैं।

गोविंदा ने वीडियो जारी कर मांगी माफी
हाल ही में सुनीता ने पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में गोविंदा के पारिवारिक पंडित को लेकर बयान दिया था। सुनीता ने कहा था ‘गोविंदा ज्योतिषियों और पंडितों पर बहुत पैसा खर्च करते हैं। हमारे घर में भी एक है, गोविंदा का पंडित (पुरोहित)। वो भी ऐसा ही है। पूजाएं करवाता है और 2 लाख रुपये चार्ज करता है।’ अब पत्नी सुनीता के इस बयान पर गोविंदा ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी कर माफी मांगी है। साथ ही उन्होंने पत्नी के बयान को गलत बताते हुए उसकी कड़ी निंदा की है।

गोविंदा ने सुनीता के बयान का किया खंडन, पंडित जी को बताया योग्य और गुणी
गोविंदा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी करते हुए कहा, ‘मैं आप सभी लोगों से कहना चाहता हूं कि मेरे घर परिवार के पंडित जी, आदरणीय मुकेश शुक्ला जी बड़े ही योग्य, प्रामाणिक, बड़े गुणी और यज्ञ विधि प्रयोग समझने वाले उत्तर प्रदेश के चुनिंदा लोगों में आते हैं। आपके पिताजी आदरणीय जटाधारी जी से हमारा परिवार सदैव जुड़ा रहा। हमारी जो आदरणीय धर्मपत्नी हैं, आपके विषय में उन्होंने जो अपशब्द कहे मैं उसके लिए क्षमा प्रार्थना करता हूं। खंडन भी करूंगा।

क्योंकि मुझे ऐसा लगता है कि आप बहुत ही सरल हैं और जिससे जुड़ जाएं तो फिर आप इधर-उधर नहीं देखते। बहुत ही तकलीफ का दौर हम साथ में निकाल चुके हैं। कई समय ऐसा हुआ कि क्योंकि आप राष्ट्रभर के अच्छे नेताओं से जुड़े रहे और साथ में मुझसे जुड़े रहे तो हम उसे आराम से निकाल पाए। यह सदैव कृपा ब्राह्मण वर्ग की और आपकी और आपके घर परिवार की सदैव हम लोगों के साथ रहे, ऐसी करबद्ध प्रार्थना है।’

सुनीता ने दिया था यह बयान
हाल ही में पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में पहुंचीं सुनीता आहूजा ने गोविंदा की पंडितों से सलाह लेने की आदत पर बात की। इस दौरान जब पारस ने कहा कि कुछ पंडितों के इरादे हमेशा सही नहीं होते, तो सुनीता ने तुरंत कहा, ‘हमारे घर में भी एक है, गोविंदा का पंडित (पुरोहित)। वो भी वैसा ही है। पूजाएं करवाता है और 2 लाख रुपये चार्ज करता है। मैं गोविंदा से कहती हूं कि तुम खुद प्रार्थना करो, उनका कराया हुआ पूजा-पाठ कुछ काम नहीं आने वाला। भगवान वही प्रार्थनाएं स्वीकार करेगा जो तुम खुद करोगे। मैं इस सब पर विश्वास नहीं करती। भले ही मैं दान दूं या कोई अच्छा काम करूं, तो मैं अपने हाथों से करती हूं अपने कर्म के लिए। डरने वाला डर जाता है।’

सुनीता के समर्थन में उतरे लोग
गोविंदा के इस माफी वाले वीडियो पर कई सारे कमेंट्स आ रहे हैं। हालांकि, अधिकांश लोग सुनीता का समर्थन कर रहे हैं और उनकी इस बात को सही बता रहे हैं। कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए कहा कि सुनीता ने कुछ भी गलत नहीं बोला है। असल में कई पंडित ऐसा ही करते हैं और पूजा-पाठ के नाम पर लाखों रुपए लेते हैं।

दोनों ने साथ में आकर तलाक की चर्चाओं को किया था खारिज
सुनीता अक्सर ही अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। कुछ दिनों पहले तक सुनीता और गोविंदा के तलाक की चर्चाएं भी जोरो पर थीं। हालांकि, बाद में दोनों ने साथ आकर इन खबरों को खारिज कर दिया था।

हरियाणा में एक महिला ने 223 बार डाला वोट, ब्राजील की मॉडल ने भी किया मतदान!

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हरियाणा चुनाव में वोट चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं। राहुल गांधी ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रजेंटेशन दिखाया और दावा किया कि ब्राजील की मॉडल की तस्वीर का इस्तेमाल कर एक युवती ने 10 अलग-अलग पोलिंग बूथों पर 22 बार वोटिंग की। इस दौरान उसका नाम कभी स्वीटी, कभी सीमा तो कभी सरस्वती था।

ब्राजील की ‘मॉडल’ ने भी किया वोट?

कांग्रेस नेता ने कहा, “यह महिला कौन है? इसने हरियाणा में 10 अलग-अलग बूथों पर 22 बार वोट डाला. इसके कई नाम है। इसका मतलब है कि यह एक केंद्रीकृत ऑपरेशन है यह महिला एक ब्राज़ीलियाई मॉडल है, यह एक स्टॉक फोटो है. यह हरियाणा में ऐसे 25 लाख रिकॉर्डों में से एक है।”

‘एक महिला ने 223 बार किया मतदान’

यहीं, राहुल गांधी ने हरियाणा चुनाव में मतदान को लेकर राहुल गांधी ने एक बड़ा दावा किया। राहुल गांधी ने आरोप लगाया, ‘यह हरियाणा की मतदान सूची है। यह दो मतदान केंद्रों की सूची है। एक महिला दो मतदान केंद्रों पर 223 बार मतदान करती है। चुनाव आयोग को हमें बताना चाहिए कि इस महिला ने कितनी बार मतदान किया।’ राहुल गांधी ने कहा, “हमारे पास स्पष्ट सबूत हैं कि 25 लाख मतदाता (हरियाणा में) फर्जी हैं, या तो वे मौजूद ही नहीं हैं या वे डुप्लिकेट हैं या किसी को वोट देने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं। हरियाणा में हर 8 में से 1 मतदाता फर्जी है, जो 12.5% ​​है.” इसी तरह राहुल गांधी ने दावा करते हुए कहा, “.ये डालचंद हैं जो उत्तर प्रदेश में भाजपा के सरपंच हैं। ये उत्तर प्रदेश में वोट करते हैं, हरियाणा में भी वोट करते हैं.ऐसे हजारों मतदाता हैं जो उत्तर प्रदेश में वोट कर रहे है और हरियाणा में भी वोट कर रहे हैं।” राहुल गांधी ने कहा कि हरियाणा में जो हुआ अब वो बिहार में करने की तैयारी है।

5 तरीके से हुई वोट चोरी- राहुल

राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि हरियाणा चुनाव में पांच तरीके से वोट चोरी हुई है। राहुल गांधी ने दावा किया कि हरियाणा में 25 लाख वोट चोरी में डुप्लिकेट वोटर्स, 93,174 इनवैलिड अड्रेस और 19,26, 351 बल्क वोटर्स थे। राहुल ने कहा कि फॉर्म- 6 और फॉर्म-7 से गलत उपयोग की जानकारी नहीं मिल पाई है। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाते हुए कहा, “मैं चाहता हूं कि भारत के युवा, GenZ इसे स्पष्ट रूप से समझें क्योंकि यह आपके भविष्य के बारे में है। मैं भारत में चुनाव आयोग, लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर सवाल उठा रहा हूं, इसलिए मैं इसे 100% सबूत के साथ कर रहा हूं. हमें पूरा यकीन है कि कांग्रेस की भारी जीत को हार में बदलने की योजना बनाई गई थी।”

दुनिया के सबसे बड़े मुस्लिम देश ने खरीदी ब्रह्मोस मिसाइल, भारत को बड़ी सफलता

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली। भारत और इंडोनेशिया ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों के सौदे पर हस्ताक्षर करने के और करीब पहुंच रहे हैं। रक्षा सूत्रों ने बताया कि बातचीत की लगभग सभी प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी हैं। अनुबंध पर हस्ताक्षर करने के लिए केवल रूसी पक्ष की स्वीकृति की आवश्यकता है।

भारत और इंडोनेशिया लंबे समय से इस सौदे पर बातचीत कर रहे हैं
भारत और इंडोनेशिया लंबे समय से इस सौदे पर बातचीत कर रहे हैं। इस साल जनवरी में इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा हुई थी। यह बातचीत तब हुई थी, जब इंडोनेशिया का शीर्ष राजनीतिक और सैन्य नेतृत्व नई दिल्ली में था।

भारत से फिलीपींस इन मिसाइलों को खरीद रहा है। भारत अपनी इस बेहद घातक और कारगर मिसाइल के लिए बाजार का विस्तार करना चाहता है।

सीडीएस अनिल चौहान सहित वरिष्ठ भारतीय सैन्य अधिकारियों ने हाल ही में इंडोनेशिया का दौरा किया है। सीडीएस की इंडोनेशिया यात्रा ने दोनों देशों के बीच बढ़ते रक्षा संबंधों को और मजबूत किया है।

नौसेना प्रत्येक 40 दिन में एक नया स्वदेशी युद्धपोत या पनडुब्बी कर रही शामिल: नौसेना प्रमुख
इस दौरान नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने कहा कि नौसेना में हर 40 दिन में एक नया स्वदेशी युद्धपोत या पनडुब्बी शामिल की जा रही है। उन्होंने सुरक्षा संबंधी विभिन्न चुनौतियों से निपटने के लिए समुद्री क्षेत्र में संप्रभु क्षमता निर्माण के प्रयासों को भी रेखांकित किया।

एडमिरल त्रिपाठी ने कहा कि भारतीय नौसेना ने आत्मनिर्भरता को न केवल रणनीतिक अनिवार्यता के रूप में अपनाया है, बल्कि भविष्य के आश्वासन के लिए एक निवेश के रूप में भी अपनाया है। उन्होंने कहा कि बल का लक्ष्य 2035 तक 200 से अधिक युद्धपोतों और पनडुब्बियों का संचालन करना है।

यासीन भटकल ने मुंबई में कराए थे विस्फोट, 14 साल बाद आरोपी अयूब को मिल गई जमानत

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्‍ली । बॉम्बे हाई कोर्ट(Bombay High Court) ने 2011 में हुए तिहरे बम विस्फोट मामले(bomb blast case) के सिलसिले में गिरफ्तार 65 वर्षीय व्यक्ति(65-year-old man arrested) को मंगलवार को जमानत दे दी। इन विस्फोटों में 27 लोग मारे गए थे और 120 से अधिक घायल हुए थे। जस्टिस ए.एस. गडकरी और न्यायमूर्ति आर.आर. भोंसले की पीठ ने कफील अहमद मोहम्मद अयूब को एक लाख रुपये के मुचलके पर जमानत दे दी। विस्तृत आदेश की प्रति अभी मुहैया नहीं कराई गई है।

 

बिहार निवासी अयूब वर्तमान में मुंबई केन्द्रीय कारागार में बंद है। उसे फरवरी 2012 में गिरफ्तार किया गया था और तब से वह हिरासत में है। मुंबई में 13 जुलाई 2011 को तीन सिलसिलेवार बम विस्फोट हुए थे। ये विस्फोट जावेरी बाज़ार, ओपेरा हाउस और रेलवे स्टेशन के पास दादर कबूतरखाना में एक स्कूल के पास 10-10 मिनट के अंतराल पर हुए थे। महाराष्ट्र आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने आरोप लगाया था कि आतंकवादी संगठन इंडियन मुजाहिदीन ने इन विस्फोटों की साजिश रची थी और इसका संस्थापक यासीन भटकल मुख्य साजिशकर्ता था।

अयूब ने विशेष अदालत के 2022 के उस आदेश को उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी जिसमें उसे ज़मानत देने से इनकार कर दिया गया था। अभियोजन एजेंसी के अनुसार, अयूब और मामले के अन्य आरोपियों ने इंडियन मुजाहिदीन के इशारे पर मुस्लिम युवकों को आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए उकसाया था। जांच एजेंसी ने दावा किया कि अयूब भटकल के निकट संपर्क में था।

अयूब के वकील मुबीन सोलकर ने दलील दी कि वह एक दशक से ज़्यादा समय से जेल में है और मुकदमा अभी भी जारी है वहीं अयूब ने दावा किया है कि वह निर्दोष है और उसे इस मामले में फंसाया गया है। अयूब ने कहा कि अभियोजन पक्ष के पास उसके खिलाफ स्वयं के इकबालिया बयान के अलावा कोई सबूत नहीं है। उसने साथ ही दावा किया कि उसने बयान स्वेच्छा से नहीं दिया था।

Previous articleकार्तिक पूर्णिमा स्नान पर माहौल बिगाडऩे की कोशिश, शरारती तत्वों ने किए सुतली बम के धमाके
Next articleअब पीछे बैठने वालों को भी पहनना होगा हेलमेट, नहीं तो ₹1000 का चालान पक्का!
News Desk

राहुल गांधी के सेना संबंधी बयान पर बवाल, बीजेपी बोली – ‘अब सेना में जाति ढूंढ रहे हैं’

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सेना पर बयान देकर फिर विवादों में घिर गए हैं. उन्होंने बिहार के औरंगाबाद में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि देश की 10 प्रतिशत आबादी सेना को नियंत्रित करती है. राहुल गांधी और विपक्ष के अन्य नेता लंबे समय से जाति जनगणना की बात करते रहे हैं, लेकिन यह पहली बार है जब राहुल ने इसमें सेना का जिक्र किया.

राहुल के इस बयान के बाद बीजेपी हमलावर हो गई. पार्टी ने कहा, ‘राहुल गांधी अब सेना में जाति खोज रहे हैं और कह रहे हैं कि 10% लोग इसे नियंत्रित करते हैं. प्रधानमंत्री मोदी से अपनी नफरत में उन्होंने भारत से नफरत की हदें पार कर दी हैं.’ ये कोई पहली बार नहीं है कि सेना को लेकर राहुल गांधी के बयान पर विवाद हुआ हो.

सेना पर राहुल के बयान पर कब-कब विवाद?
2016 में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सैनिकों के खून के पीछे छिपकर और उनके बलिदान पर ‘दलाली’ करने का आरोप लगाया था. ये मामला कोर्ट भी पहुंचा था. हालांकि राहुल को इसमें राहत मिल गई थी. इसके बाद 2020 में गलवान झड़प के बाद भी राहुल गांधी ने सेना को लेकर एक बयान दिया था.

कांग्रेस सांसद ने कहा था कि चीन ने हमारे क्षेत्र के एक हिस्से पर कब्जा कर लिया है. इसपर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी टिप्पणी की थी. कोर्ट ने कहा कि क्या आप वहां थे? क्या आपके पास कोई विश्वसनीय सामग्री है? बिना किसी सबूत के आप ये बयान क्यों दे रहे हैं… अगर आप सच्चे भारतीय होते, तो ये सब नहीं कहते.

जहां दिया बयान पर वहां क्या है जातिगत कहानी?
राहुल ने मंगलवार (4 नवंबर) को जो बयान दिया वो औरंगाबाद जिले में दिया. वो औरंगाबाद जहां राजपूतों की संख्या सबसे ज्यादा है. इसे बिहार का चित्तौड़गढ़ भी कहा जाता है. यहां पर इनकी आबादी 2.5 लाख से ज्यादा है. वहीं यादवों की संख्या 2 लाख है. कुशवाहा जाति भी यहां अच्छी खासी संख्या में रहती है. इनकी आबादी 1.75 लाख है. भूमिहारों की बात करें तो इनकी संख्या 1 लाख है. मुस्लिम की आबादी 1 लाख 25 हजार है. रविदास 1.5 लाख, EBC 4.5 लाख, पासवान 1.25 लाख संख्या में रहते हैं.

बिहार से कितने लोग सेना में?
भारतीय सेना में बिहार के लोगों की संख्या अच्छी खासी है. कुल सैन्य कर्मियों में बिहार का हिस्सा लगभग 11 प्रतिशत है. ये आंकड़े 2011 के हैं. किस राज्य के कितने लोग सशस्त्र बल में हैं, इसकी जानकारी सरकार ने 2022 में संसद में दी थी. सरकार की ओर से दिए गए जवाब के मुताबिक, JCO रैंक के 8152 अधिकारी बिहार के हैं. अन्य रैंक की संख्या 65 हजार से ज्यादा है. ऑफिसर्स की बात करें तो इनकी संख्या 540 है.

रेलवे ट्रैक पार करते वक्त एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आए लोग, 6 की मौत

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

मिर्जापुर।  कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में बड़ा हादसा हो गया. चुनार रेलवे स्टेशन पर कुछ यात्री रेलवे ट्रैक पार करते हुए कुछ यात्री चोपन-प्रयागराज एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गए। इस हादसे में 6 यात्रियों की मौत की जानकारी सामने आई है। वहीं, कुछ यात्री घायल भी हुए हैं घटना के बाद स्टेशन में अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे पर CM योगी आदित्यनाथ ने दुख जताते हुए राहत-बचाव कार्य के तेज करने के निर्देश दिए हैं। 

रेलवे ट्रैक पार करते समय एक्सप्रेस की चपेट में आए यात्री

मिर्जापुर के चुनार रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर दर्दनाक हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक चोपन से पैसेंजर ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर पहुंची। ट्रेन में भीड़ ज्यादा होने की वजह से कुछ यात्री प्लेटफॉर्म पर न उतरकर दूसरी तरफ ट्रैक पर उतर गए। जब यात्री रेलवे ट्रैक क्रॉस कर रहे थे उसी समय चोपन-प्रयागराज एक्सप्रेस ट्रेन उस ट्रैक पर आ रही थी। जब तक कोई कुछ समझ पाता. ट्रेन सामने से आई यात्री उसकी चपेट में आ गए। ट्रेन की चपेट में आने से 6 यात्रियों की मौत हो गई है, जबकि कई घायल हो गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही GRP और RPF की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। 

Previous articleअसम को लेकर ‘ग्रेटर बांग्लादेश’ का सपना देख रही यूनुस सरकार, तुर्की-पाकिस्तानी के समर्थन की दरकरार
Next articleहरमनप्रीत कौर की प्रतिमा लगेगी जयपुर में, सचिन-धोनी-विराट के संग दिखेगी महिला शक्ति
News Desk

पचमढ़ी में कांग्रेस जिला अध्यक्षों की पाठशाला, 8 नवंबर को शिविर में आ सकते हैं राहुल गांधी

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) मध्य प्रदेश में सक्रिय हो सकते हैं। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार (Umang Singhar) ने आज खुलासा किया है कि 8 नवंबर को राहुल गांधी पचमढ़ी (Pachmarhi) के कांग्रेस शिविर में पहुंचने वाले हैं। यह दौरा पार्टी के संगठनात्मक मजबूती के लिए अहम साबित हो सकता है।

सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी दिल्ली से भोपाल एयरपोर्ट पर लैंड करेंगे और फिर हेलीकॉप्टर से सीधे पचमढ़ी रवाना हो जाएंगे। वहां वे दो दिनों के इस दौरे पर नाइट स्टे भी करेंगे। उमंग सिंघार ने कहा, “8 नवंबर को राहुल गांधी के पचमढ़ी आने की पूरी संभावना है। यह जिला अध्यक्षों की ट्रेनिंग का हिस्सा होगा, जो 11 नवंबर तक चलेगी।”

 

उमंग सिंघार ने कहा कि राहुल जी का यह दौरा हमारे कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगा। ट्रेनिंग कैंप में वे संगठन को मजबूत करने पर फोकस करेंगे। पचमढ़ी में चल रहे इस ट्रेनिंग कैंप का मकसद प्रदेश स्तर पर जिला अध्यक्षों को नई रणनीतियां सिखाना है। राहुल गांधी का आगमन निश्चित रूप से कार्यकर्ताओं में जोश भर देगा।

Previous articleछत्तीसगढ़ में ठंड की दस्तक: अंबिकापुर में 12.4 डिग्री तक गिरा पारा
Next articleराज्य अलंकरण पुरस्कार 2025: आज सम्मानित होंगे विजेता, उपराष्ट्रपति होंगे मुख्य अतिथि
News Desk

कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर माहौल बिगाडऩे की कोशिश, शरारती तत्वों ने किए सुतली बम के धमाके

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

लखनऊ. उत्तर प्रदेश (UP) के अयोध्या (Ayodhya) में शरारती तत्वों ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया. हनुमानगढ़ी (Hanumangarhi) के ठीक सामने दुकानों की छत पर हेलमेट में सुतली बम (cotton bombs) रखकर विस्फोट किया गया. मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रही. ट्रेनी आईपीएस क्षेत्राधिकार अयोध्या के साथ टीम ने मौके का निरीक्षण किया. शरारती तत्व के द्वारा विस्फोट किए गए हैं. अयोध्या में कार्तिक पूर्णिमा स्नान का महापर्व है. लाखों की संख्या में श्रद्धालु सरयू स्नान कर हनुमानगढ़ी पर दर्शन कर रहे हैं. सुतली बम के धमाके से हड़कंप मच गया. मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने गंभीरता से मामले को संभाला. पुलिस जांच में जुटी है. सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रही है. थाना राम जन्मभूमि के कटरा पुलिस चौकी क्षेत्र के हनुमानगढ़ी का मामला बताया जा रहा है.

 

गंगा तट पर श्रद्धालुओं का सैलाब, बलिया में कार्तिक पूर्णिमा का पर्व धूमधाम से
बलिया में कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व पर आस्था का सागर उमड़ पड़ा. लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा घाटों पर पहुंचकर मां गंगा और सूर्य देव को नमन करते हुए पवित्र जल में डुबकी लगाई. श्रद्धालुओं ने परिवार सहित जनपद में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की. देर शाम गंगा आरती और भजन-कीर्तन के बीच स्नान का क्रम शुरू हुआ, जिसमें पूरे क्षेत्र में भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा. श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए जिला प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं. घाटों पर एसडीआरएफ की टीम, 50 नावें और प्रत्येक नाव पर दो वॉलंटियर तैनात किए गए हैं. पुलिस ने घाटों और शहर को सुरक्षा के घेरे में बदल दिया है, जहां करीब 1200 पुलिसकर्मी निगरानी में जुटे हैं. महिला श्रद्धालुओं के लिए महिला पुलिस, एंटी रोमियो स्क्वॉड, चेंजिंग रूम, शौचालय, पेयजल और मेडिकल टीम की व्यवस्था की गई है. डीएम, एसपी, सीडीओ सहित सभी प्रशासनिक अधिकारी स्वयं घाटों पर भ्रमण कर व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं. प्रशासन ने श्रद्धालुओं से शांति और अनुशासन बनाए रखते हुए स्नान कर सुरक्षित घर लौटने की अपील की है.

ब्रह्म मुहूर्त पर लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा घाटों पर लगाई डुबकी
वाराणसी: यूपी के वाराणसी में कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है. तड़के ब्रह्म मुहूर्त से ही लाखों श्रद्धालु गंगा घाटों पर पहुंचकर पवित्र गंगा में स्नान कर पुण्य अर्जित कर रहे हैं. अस्सी घाट से लेकर राजघाट तक भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी है. काशी में कार्तिक पूर्णिमा का स्नान धार्मिक दृष्टि से अत्यंत शुभ माना जाता है और मान्यता है कि इस दिन गंगा में डुबकी लगाने से सभी पाप धुल जाते हैं.

50 हजार से अधिक श्रद्धालु लगा चुके पवित्र गंगा में आस्था की डुबकी
उन्नाव में कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ गंगा घाटों पर उमड़ पड़ी. अब तक 50 हजार से अधिक श्रद्धालु पवित्र गंगा में आस्था की डुबकी लगा चुके हैं. शुक्लागंज गंगाघाट सहित बांगरमऊ, परियर और बक्सर घाटों पर भक्तों का तांता लगा है. स्नान को लेकर प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट है. एसडीएम क्षितिज द्विवेदी, सिटी मजिस्ट्रेट राजीव राज और सीओ सिटी दीपक यादव खुद घाटों पर कैंप कर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं. घाटों पर सुरक्षा के लिए पुलिस बल, गोताखोर और नावें तैनात की गई हैं, वहीं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लाइट, साफ-सफाई और महिलाओं के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं.

नीतीश‑तेजस्वी के वादों के बीच Gen Z ने रखी अपनी शर्तें और उम्मीदें

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

नई दिल्‍ली । बिहार(Bihar) विधानसभा चुनावों(assembly elections) में इस बार रोजगार का मुद्दा(employment issue) सबसे बड़ा और ज्वलंत सवाल(Burning Question) बनकर उभरा है। 2020 के चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता तेजस्वी यादव ने पहली कैबिनेट बैठक में 10 लाख सरकारी नौकरियों का वादा किया था, जिसने युवाओं को खासा आकर्षित किया।

 

इसके जवाब में, NDA को 20 लाख नौकरियों के सृजन की घोषणा करनी पड़ी थी। पांच साल बाद भी सरकार और विपक्ष दोनों के बड़े-बड़े वादों के बावजूद, अबकी बार बिहार की युवा पीढ़ी (Gen Z) इन घोषणाओं पर आसानी से यकीन नहीं कर रही है। पिछले पांच वर्षों में राज्य में भर्ती परीक्षाओं के रद्द होने, पेपर लीक होने और कई मौकों पर छात्रों और पुलिस के बीच झड़पों को लेकर बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन देखे गए हैं।

इस बार तेजस्वी यादव ने सत्ता में आने पर हर परिवार में एक सरकारी नौकरी देने का वादा किया है, जबकि NDA ने अगले पांच वर्षों में 2 करोड़ सरकारी नौकरियों और नए निवेश के माध्यम से उद्यमिता को बढ़ावा देने का वादा किया है। इसके बावजूद, युवाओं में गहरी नाराजगी है और वे इन वादों को केवल चुनावी ‘जुमला’ मान रहे हैं।

बिहार के 7.43 करोड़ मतदाताओं में से लगभग 3.78 करोड़ मतदाता 20 से 40 वर्ष की आयु के हैं, जो कुल वोटरों का 51% हिस्सा हैं। इनका उबलता आक्रोश राज्य में सरकार बनाने वाले किसी भी दल के लिए परेशानी का संकेत है।

मुजफ्फरपुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) से बीटेक कर चुके अरुण गुप्ता (34) भी सरकारी शिक्षक की नौकरी की तैयारी कर रहे हैं। इकोनॉमिक टाइम्स से बात करते हुए वे कहते हैं, “सरकारी नौकरी तो सरकारी नौकरी होती है। सरकार ने TRE-3 तो पूरा कर लिया, लेकिन TRE-4 की घोषणा करके भी हम अभी तक इंतजार कर रहे हैं। हम बदलाव चाहते हैं, लेकिन किसे चुनें? सब एक जैसे हैं।” उनके दोस्त मनीष यादव इसे खोखला वादा बताते हुए सवाल करते हैं कि करोड़ों नौकरियों का वादा करने वाले यह बताएं कि उन्होंने पिछले पांच साल में क्या किया?

वादा या ‘जुमला’? युवा पूछ रहे सवाल

पूर्णिया के अभिषेक कुमार BPSC की तैयारी कर रहे हैं। इकोनॉमिक टाइम्स से बात करते हुए कहते हैं कि सभी पार्टियों ने अब चुनाव के दौरान ‘जुमला’ इस्तेमाल करना सीख लिया है। तेजस्वी यादव हर परिवार को एक सरकारी नौकरी देने की बात कह रहे हैं। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि इसका पैमाना क्या होगा? SC/ST में साक्षरता दर 10% से भी कम है और पूर्णिया में महिला साक्षरता दर 51% है। आप इन अनपढ़ परिवारों को किस तरह की नौकरी देंगे?

खगड़िया के विकास कुमार के लिए समय पर और लीक-प्रूफ परीक्षाएं ही प्राथमिकता हैं। वे कहते हैं, “हमें NDA द्वारा वादा की गई 2 करोड़ नौकरियां नहीं चाहिए, लेकिन कम से कम परीक्षा समय पर और बिना धांधली के सुनिश्चित हो। हम गरीब परिवार से हैं और बाहर जाकर प्रोफेशनल कोर्स नहीं कर सकते। सरकारी नौकरी ही एकमात्र विकल्प है।” पटना में रहने के लिए हर महीने करीब 9,000 का खर्च चलाने के लिए विकास हर दिन तीन-चार घंटे ऊबर बाइक भी चलाते हैं।

बिहार के Gen Z का संदेश स्पष्ट और जोर से है। रोजगार केवल एक चुनावी नारा नहीं, बल्कि उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा सवाल है। वे अब कोरे वादों पर यकीन करने को तैयार नहीं हैं।