अमूल और इफको को विश्व की टॉप सहकारी संस्था का दर्जा, अमित शाह ने दी बधाई, कही ये बात

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्‍ली । अमूल और इफको (Amul and IFFCO) ने खास मुकाम हासिल किया है। अमूल ब्रांड के तहत डेयरी उत्पादों (Dairy products) का विपणन करने वाले गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड (जीसीएमएमएफ) को प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) प्रदर्शन के आधार पर दुनिया की पहले नंबर की सहकारी संस्था का दर्जा दिया गया है। वहीं, इफको ने इसी रैंकिंग में दूसरा स्थान हासिल किया है। गृहमंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) ने इस खास उपलब्धि पर बधाई दी है। एक्स पर लिखे अपने खास संदेश में गृहमंत्री ने इसका श्रेय पीएम मोदी की दूरदर्शिता भरे नेतृत्व को दिया।

 

बता दें कि यह रैंकिंग इंटरनेशनल कोऑपरेटिव अलायंस (आईसीए) वर्ल्ड कोऑपरेटिव मॉनिटर 2025 ने जारी की है। इस सूची की घोषणा कतर के दोहा में आईसीए सीएम50 सम्मेलन में की गई। जीसीएमएमएफ ने मंगलवार को बयान में कहा कि यह पहचान अमूल के अपने सहकारिता मॉडल के जरिए लाखों डेयरी किसानों को मजबूत बनाने में योगदान को दर्शाता है। इससे पूरे भारत में समावेशी वृद्धि और सतत ग्रामीण विकास को बढ़ावा मिलता है।

इंटरनेशनल कोऑपरेटिव अलायंस का मुख्यालय ब्रसेल्स में है। यह दुनिया भर की सहकारी संस्थाओं का प्रतिनिधित्व करता है और उनके टिकाऊ कारोबारी मॉडल को बढ़ावा देता है। जीसीएमएमएफ के प्रबंध निदेशक जयेन मेहता ने कहा कि अमूल एक ऐसा ब्रांड है जिसका स्वामित्व पूरी तरह किसानों के पास है। वे दूध इकट्ठा करने और विनिर्माण से लेकर विपणन तक सारा प्रबंधन करते हैं। हमारा असर सिर्फ आर्थिक तक ही सीमित नहीं है। हमारा मॉडल गरीबी कम करने और लैंगिक समानता से लेकर स्थिर समुदाय तक संयुक्त राष्ट्र के कई टिकाऊ विकास लक्ष्यों का समर्थन करता है।

Previous articleअयोध्या: पवित्र सरयू में कार्तिक पूर्णिमा का स्नान शुरू, राम मंदिर में भी लगीं कतारें
News Desk

वर्ल्ड कप में भारत की धमाकेदार जीत के बाद पाकिस्तान ने निकाला गुस्सा, महिला टीम के कोच की छुट्टी

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

नई दिल्ली: पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को भारत को महिला विश्वकप 2025 की ऐतिहासिक जीत शायद रास नहीं आई है, इसलिए उसने अपनी महिला टीम के खिलाफ एक्शन लेना शुरू कर दिया है। दरअसल, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने महिला टीम के कोच मोहम्मद वसीम को पद से बर्खास्त कर दिया है। दरअसल, भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेले गए महिला विश्वकप में पाकिस्तान की टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। टीम एक भी मुकाबले में जीत दर्ज नहीं कर पाई थी और आखिरी स्थान पर रहकर अभियान समाप्त किया।

आखिरी स्थान पर रहकर समाप्त किया अभियान
पाकिस्तान ने इस साल अप्रैल में लाहौर में हुए क्वालिफायर्स में शीर्ष पर रहते हुए महिला विश्वकप के लिए क्वालिफाई किया था। हालांकि, टूर्नामेंट में फातिमा सना के नेतृत्व में टीम कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। कोलंबो में खेले सात मुकाबलो में में टीम एक भी मैच जीत नहीं सकी और आखिरी स्थान पर रहकर अपना अभियान समाप्त किया। सात में से पाकिस्तान को चार मैचों में हार का मुंह देखना पड़ा जबकि तीन मुकाबले बारिश के कारण रद्द हो गए।

नहीं बढ़ाया जाएगा वसीम का कार्यकाल
पीसीबी ने कहा कि वसीम का अनुबंध विश्व कप के साथ ही समाप्त हो गया था और बोर्ड ने इसे आगे न बढ़ाने और इसके बजाय एक नया मुख्य कोच नियुक्त करने का फैसला किया है। बता दें कि, पूर्व टेस्ट खिलाड़ी वसीम, जो पुरुष टीम के मुख्य चयनकर्ता भी रह चुके हैं, उन्हें पिछले साल मुख्य कोच नियुक्त किया गया था। उनके कार्यकाल में पाकिस्तान की टीम एशिया कप सेमीफाइनल हार गई और फिर इस वर्ष के शुरू में टी20 विश्व कप के लीग चरण में बाहर हो गई थी।

Previous articleबैंकिंग से लेकर कॉर्पोरेट तक दिखी कमाई की रफ्तार! SBI और अदाणी एंटरप्राइजेस दोनों के मुनाफे में उछाल
Next articleCM योगी का बड़ा फैसला: नॉन-हाइब्रिड धान पर 1% रिकवरी छूट, ₹167 करोड़ देंगे सरकार
News Desk

वोल्वार्ट ने छीना स्मृति मंधाना से नंबर-1 का ताज, जेमिमा ने बनाई टॉप-10 में जगह

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

नई दिल्ली: भारत की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना महिला वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में एक पायदान खिसककर दूसरे स्थान पर पहुंच गई हैं, जबकि जेमिमा रॉड्रिग्स ने नौ स्थानों की छलांग लगाकर शीर्ष 10 में जगह बना ली है। यह अपडेट भारत के ऐतिहासिक विश्व कप खिताब जीतने के बाद जारी हुआ।

वोल्वार्ट बनीं नई नंबर एक बल्लेबाज
दक्षिण अफ्रीका की कप्तान वोल्वार्ट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मंधाना को पीछे छोड़ दिया। वोल्वार्ट ने विश्व कप के सेमीफाइनल और फाइनल दोनों में शतक जड़े और कुल 571 रन बनाए, जो किसी भी एक विश्व कप संस्करण में सबसे अधिक हैं। उनके इस प्रदर्शन से उन्हें 814 अंक मिले और वे करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर पहुंच गईं।

मंधाना टीम ऑफ द टूर्नामेंट में शामिल
हालांकि मंधाना पूरे टूर्नामेंट के दौरान शीर्ष पर रहीं, लेकिन फाइनल के बाद वे दूसरे स्थान पर पहुंच गईं। उन्हें आईसीसी टीम ऑफ द टूर्नामेंट में वोल्वार्ट के साथ शामिल किया गया। भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराकर पहली बार विश्व कप खिताब जीता, जो भारतीय महिला क्रिकेट के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय बन गया।

जेमिमा की छलांग, लिचफील्ड और पेरी ने भी बढ़त बनाई
भारत की जेमिमा रॉड्रिग्स ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक जड़कर शानदार वापसी की। इस प्रदर्शन से वे नौ स्थान ऊपर चढ़कर 10वें स्थान पर पहुंचीं। ऑस्ट्रेलिया की फीबी लिचफील्ड ने भी 13 स्थान की बड़ी छलांग लगाते हुए 13वें स्थान पर कब्जा जमाया। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की एलिस पेरी सातवें स्थान पर पहुंच गईं और न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन के साथ स्थान साझा किया, जिन्होंने हाल ही में इस प्रारूप से संन्यास लिया है।

दीप्ति शर्मा का जलवा बरकरार
भारत की ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था। सेमीफाइनल और फाइनल मिलाकर उन्होंने सात विकेट लिए और 82 रन बनाए। इसके चलते वह ऑलराउंडर रैंकिंग में एक स्थान की बढ़त लेकर चौथे स्थान पर पहुंच गईं, और उन्होंने एनाबेल सदरलैंड को पीछे छोड़ दिया।

गेंदबाजी रैंकिंग में भी हुआ बड़ा बदलाव
दक्षिण अफ्रीका की मारिजाने कैप ने इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में पांच विकेट (5/20) लेकर शानदार प्रदर्शन किया। इसके कारण वे दो स्थान ऊपर चढ़कर 712 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंचीं और अब शीर्ष गेंदबाज सोफी एक्लेस्टोन के करीब हैं। ऑस्ट्रेलिया की एनाबेल सदरलैंड और किम गार्थ ने भी एक-एक स्थान की बढ़त हासिल की है।

QHR Solutions Pvt. Ltd.: Best Digital Marketing Company in Mathura, Uttar Pradesh

0

In today’s competitive online marketplace, businesses can no longer rely on guesswork — they need precision, performance, and measurable results. That’s exactly what QHR Solutions Private Limited, a leading digital marketing company in Mathura, Uttar Pradesh, delivers. Founded by Manish P. Mudgal, QHR Solutions has become a trusted name in India for its ability to design and execute data-driven marketing campaigns that actually work.

Smart Digital Marketing That Drives Success

At the heart of QHR Solutions’ approach lies a simple philosophy: marketing should deliver real, trackable outcomes. Every campaign the company runs — whether it’s SEO, PPC, or social media — is designed around measurable goals such as increased leads, conversions, and sales.

The QHR Solutions team uses advanced analytics and performance tracking tools to monitor campaign effectiveness in real time. This means clients always know what’s working, what needs improvement, and how their marketing budget is generating returns.

Combining Creativity with Strategy

Unlike many agencies that focus only on creativity, QHR Solutions blends artistic innovation with data-backed strategy. Their digital marketing experts craft campaigns that not only attract attention but also convert interest into action.

For example, the company’s SEO specialists focus on improving Google rankings through in-depth keyword research, high-quality content creation, and link-building strategies. Meanwhile, the social media team builds powerful brand narratives on platforms like Instagram, Facebook, and LinkedIn — ensuring consistent engagement and visibility.

Every campaign is tailored to each client’s business type, target audience, and objectives. Whether it’s a small startup or an established enterprise, QHR Solutions delivers personalized marketing solutions that produce real, lasting impact.

Real Stories, Real Growth

Over the years, QHR Solutions has partnered with hundreds of businesses across various industries — from education and healthcare to retail, real estate, and technology. Their clients consistently report not only higher website traffic but also a noticeable increase in brand trust and revenue.

One success story involves a small manufacturer from Agra struggling to attract customers online. After implementing QHR Solutions’ SEO and PPC strategy, their website started ranking for top industry keywords within three months. As a result, inquiries tripled, and the company’s monthly sales rose by 150%.

Another example includes a Mathura-based coaching institute. QHR Solutions helped them run a smart Facebook ad campaign combined with Google Display Ads — resulting in a flood of admissions during the enrollment season. The ROI exceeded expectations, proving that the right digital marketing approach can transform any business.

The Power of SEO & PPC Integration

One of QHR Solutions’ most effective strategies is the integration of SEO (Search Engine Optimization) and PPC (Pay-Per-Click) campaigns. This dual approach ensures immediate visibility through paid ads while building long-term organic ranking strength.

With SEO, the company helps clients secure top positions on Google for high-intent keywords, ensuring consistent, free traffic. Simultaneously, PPC campaigns bring instant visibility and quick leads — a perfect balance between short-term gain and long-term success.

This synergy between SEO and PPC has helped QHR Solutions’ clients dominate their digital niches, outperform competitors, and establish strong brand authority online.

Transparent Reporting and Honest Results

One of the key reasons behind QHR Solutions’ growing reputation as one of the best digital marketing companies in India is its transparent approach. Clients receive detailed monthly reports showcasing real data — website visits, keyword rankings, conversion rates, and ROI.

There are no hidden metrics or vague promises — only honest results backed by analytics. This transparency builds trust, ensuring clients know exactly how their investments are performing.

Technology That Empowers Businesses

QHR Solutions leverages advanced marketing technologies and tools to maximize performance. From AI-driven analytics and keyword tracking to marketing automation, the company ensures every campaign is optimized for speed and efficiency.

They also design custom dashboards for clients, allowing them to monitor progress and make data-informed decisions. This proactive approach empowers business owners to stay engaged and see how digital marketing directly fuels their success.

Helping Businesses Grow Beyond Boundaries

While QHR Solutions began in Mathura, its reach now extends far beyond Uttar Pradesh. The company serves clients across India — including Delhi, Mumbai, Jaipur, and Lucknow — and even international markets.

Their dedication to delivering measurable growth has made them the preferred partner for companies seeking sustainable online expansion. Businesses that once depended solely on local customers now attract leads from across the country — all thanks to QHR Solutions’ strategic campaigns.

Building Long-Term Partnerships

For QHR Solutions, every client relationship is a partnership built on trust and shared goals. The company believes in mutual growth — when clients succeed, so does QHR.

This mindset has helped them build lasting relationships with hundreds of businesses that continue to rely on their expertise year after year. Many clients describe QHR Solutions not just as a service provider, but as an extension of their own marketing team.

Conclusion: Smart Campaigns, Real Impact

In the world of digital marketing, talk is cheap — but results speak volumes. QHR Solutions Private Limited stands out as a digital marketing agency that delivers real, measurable results through intelligent campaign design, data analytics, and client transparency.

From SEO and PPC to social media, branding, and web development, QHR Solutions combines creativity with precision to turn online visibility into actual business success.

If you’re looking to take your business to the next level, it’s time to experience the power of smart digital marketing with QHR Solutions — your trusted partner in online growth.

🌐 Website: www.highranksolution.com
📍 Location: Mathura, Uttar Pradesh, India
👤 Founder: Manish P. Mudgal
📱 Facebook: facebook.com/qhrsolution
💼 LinkedIn: linkedin.com/company/qhrsolutions
📸 Instagram: instagram.com/qhrsolutions
🐦 Twitter (X): x.com/qhrsolution

जितेश की कप्तानी में उतरेगी भारतीय टीम, वैभव और प्रियांश को भी मौका

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आगामी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2025 के लिए भारत ए टीम की घोषणा कर दी है। जितेश शर्मा को टीम की कप्तानी सौंपी गई है, जबकि युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी और आईपीएल स्टार प्रियांश आर्या को टीम में जगह मिली है। यह टूर्नामेंट 14 से 23 नवंबर तक दोहा (कतर) में खेला जाएगा। भारतीय टीम को ग्रुप बी में रखा गया है, जिसमें ओमान, यूएई और पाकिस्तान की टीमें भी शामिल हैं। वहीं ग्रुप ए में बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान और हॉन्गकॉन्ग की टीमें शामिल हैं।

जितेश शर्मा कप्तान, आईपीएल सितारे टीम का हिस्सा
जितेश शर्मा, जो फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में भारतीय टीम के साथ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेल रहे हैं, अब एशिया कप में भारत ए की अगुआई करेंगे। वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की खिताब विजेता टीम का हिस्सा भी रह चुके हैं और कप्तानी भी संभाल चुके हैं। जितेश ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी20 में 22 रन की नाबाद पारी खेलकर भारत को जीत दिलाई थी। उनके अनुभव और नेतृत्व से युवा खिलाड़ियों को बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है।

वैभव सूर्यवंशी और प्रियांश आर्या को भी मौका
14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी इस टूर्नामेंट के सबसे युवा खिलाड़ी हैं। वह इस साल आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए 101 रन की ऐतिहासिक पारी खेलकर टी20 क्रिकेट के सबसे कम उम्र के सेंचुरियन बने थे। उन्होंने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ अंडर-19 टेस्ट में भी शतक जमाया था। वहीं, प्रियांश आर्या, जिन्होंने पंजाब किंग्स के लिए शानदार प्रदर्शन किया था, ने सितंबर में भारत ए बनाम ऑस्ट्रेलिया ए के अनाधिकारिक वनडे में भी शतक जड़ा था। उनके दमदार प्रदर्शन ने उन्हें इस टीम में जगह दिलाई है।

राइजिंग स्टार्स एशिया कप का प्रारूप
यह टूर्नामेंट पहले इंडिया इमर्जिंग कप के नाम से जाना जाता था, जो मुख्य रूप से अंडर-23 टूर्नामेंट था। इसे इमर्जिंग टीम एशिया कप भी कहा गया है, लेकिन अब भारत समेत कई देशों ने इसमें युवा और सीनियर खिलाड़ियों का मिश्रण शामिल किया है ताकि प्रतिभा और अनुभव का संतुलन बना रहे। अब तक इस टूर्नामेंट के छह संस्करण हो चुके हैं। पिछले छह संस्करणों में भारत सिर्फ एक बार साल 2013 में पहले संस्करण में चैंपियन बना था। तब भारत ने पाकिस्तान को हराया था। इसके बाद 2017 और 2018 में श्रीलंका की टीम ने खिताब जीता। 2019 और 2023 में पाकिस्तान ने खिताब पर कब्जा जमाया, जबकि 2024 में अफगानिस्तान की टीम चैंपियन बनी।

भारत ए टीम: जितेश शर्मा (कप्तान एवं विकेटकीपर), नमन धीर (उपकप्तान), प्रियांश आर्या, वैभव सूर्यवंशी, नेहल वढेरा, सूर्यांश शेडगे, रमनदीप सिंह, हर्ष दुबे, यश ठाकुर, गुरजपनीत सिंह, विजय कुमार वैशाक, युधवीर सिंह चारक, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), सुयश शर्मा, आशुतोष शर्मा।

स्टैंडबाय खिलाड़ी: गुरनूर सिंह बरार, कुमार कुशाग्र, तनुश कोटियन, समीर रिजवी, शेख रशीद।

सीएम ममता ने असम में SIR न होने पर उठाए सवाल

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

TMC vs BJP: देश के 12 राज्यों में आज से मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का काम शुरू हो गया है। इसे लेकर बंगाल राजनीतिक बयानबाजी चरम पर है। राज्य में सत्ताधारी पार्टी टीएमसी इसका जहां विरोध कर रही है, वहीं विपक्षी भाजपा ने का दावा है कि अवैध घुसपैठियों को मतदाता सूची में शामिल करके बंगाल की डेमोग्राफी (जनसांख्यिकी) को बदला जा रहा है।  

एसआईआर के विरोध में टीएमसी निकाल रही रैली
एसआईआर के विरोध में सीएम ममता बनर्जी ने मोर्चा खोल रखा है। इसमें आरोप लगाया है कि भाजपा बंगाली प्रवासियों को बांग्लादेशी बताकर बंगाल के खिलाफ झूठी खबरें फैला रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के जरिए बंगाल के मतदाताओं को डराने की कोशिश कर रही है। ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा वोटों के दम पर नहीं, बल्कि नोटों के दम पर चुनाव जीतना चाहती है।

सीएम ममता ने असम में एसआईआर न होने पर उठाए सवाल
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग और भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सवाल उठाया कि जब असम में अगले साल चुनाव होने हैं, तो वहां एसआईआर की घोषणा क्यों नहीं की गई। ममता ने कहा कि आप 24 साल से किस मतदाता सूची से जीत रहे हैं? अगर यह सूची झूठी है, तो आपकी सरकार भी झूठी है। पहले नोटबंदी की, अब नया खेल शुरू कर दिया। बताइए, काला धन वापस आया क्या? ममता बनर्जी ने केंद्र पर लोगों से पैसे लेकर आधार कार्ड बनाने और फिर उसी को मान्यता न देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति से आधार कार्ड के लिए 1000 रूपये लिए, फिर कहते हैं वोटर लिस्ट और राशन कार्ड में मान्य नहीं होगा। जनता को धोखा दे रहे हैं। वहीं, इस पर केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने पलटवार किया कि ममता को डर है कि SIR से मृत मतदाताओं के नाम हट जाएंगे, जिससे उनकी वोट बैंक राजनीति प्रभावित होगी। उन्होंने याद दिलाया कि 2002 में विपक्ष में रहते हुए ममता ने खुद SIR का समर्थन किया था।

ममता बनर्जी ने एसआईआर को बताया साइलेंट इनविजिबल रिगिंग 
इस रैली के दौरान ममता बनर्जी ने आगे कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार का पतन तय है अगर एक भी पात्र मतदाता का नाम वोटर लिस्ट से हटाया गया। ममता ने एसआईआर को राजनीतिक हथियार बताते हुए आरोप लगाया कि आयोग विपक्ष-शासित राज्यों केरल, तमिलनाडु और बंगाल में यह प्रक्रिया चला रहा है, लेकिन भाजपा-शासित असम और त्रिपुरा में नहीं। उन्होंने इसे केंद्र सरकार को फायदा पहुंचाने वाली स्पष्ट भेदभावपूर्ण कार्रवाई बताया। इसके बाद आगे उन्होंने कहा कि 2002 में बंगाल में हुआ पिछला एसआईआर दो साल चला था, लेकिन इस बार इसे एक महीने में निपटाने की जल्दबाजी की जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर एक भी योग्य मतदाता का नाम हटाया गया तो हम भाजपा सरकार गिरा देंगे। उन्होंने भाजपा पर नोटों के बल पर चुनाव जीतने और बंगालियों को बांग्लादेशी बताकर बदनाम करने का आरोप लगाया। ममता ने एसआईआर को साइलेंट इनविजिबल रिगिंग बताया और कहा कि भाजपा वोटरों में डर फैलाना चाहती है।

अभिषेक बनर्जी बोले- दिल्ली कूच की करो तैयारी
वहीं, टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि एसआईआर की घोषणा के बाद, इसके कारण जितने लोगों की जान गई, हम आज उनके परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं। आज हमने एसआईआर के खिलाफ विरोध रैली में भाग लिया। आज की भीड़ देखकर भाजपा को सोचना चाहिए कि अगर हम दो दिनों में इतनी बड़ी भीड़ जुटा सकते हैं, तो जब हम अपने विरोध प्रदर्शन के लिए दिल्ली जाएंगे तो हमारी भीड़ कितनी होगी। उन्होंने दावा किया कि पिछले सात दिनों में एसआईआर के डर से मरने वालों के परिवार के सदस्य आज की रैली में हमारे साथ मौजूद हैं। अब अगले गंतव्य, दिल्ली की तैयारी करें। हम दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ लड़ने के लिए तैयार हैं।

भाजपा का आरोप- डेमोग्राफी बदली जा रही
वहीं, पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने एसआईआर को लेकर कहा कि ‘अगर ममता बनर्जी को कुछ कहना है तो वे सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकती हैं। राज्य में अराजकता का माहौल है और कानून व्यवस्था ध्वस्त है। चाहे आरजी कर हो, मुर्शिदाबाद हो या डेमोग्राफी बदलने की बात…ममता बनर्जी रोहिंग्याओं को राज्य में बुला रही हैं। क्या लोग चाहते हैं कि रोहिंग्याओं को मतदाता सूची में शामिल किया जाए। सिर्फ बंगाल में ही जनसांख्यिकी नहीं बदली जा रही है बल्कि बिहार और झारखंड में भी ऐसा हो रहा है।’ समिक भट्टाचार्य ने कहा कि ‘पश्चिम बंगाल के लोग एसआईआर चाहते हैं और ये होकर रहेगा।’ 

‘आपसे मिलने के लिए जान की बाजी लगाने को तैयार हूं’ — बिहार में बोले सीएम मोहन यादव

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

पटना।  बिहार विधानसभा चुनान के लिए प्रचार करने पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने महागठबंधन पर जमकर निशाना साधा. पटना के गांधी मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा, ‘मुझे यहां आने से पहले रोकने की कोशिश की गई, रास्ते और हेलीपैड को खोद दिया गया। लेकिन मुझे कोई नहीं रोक सकता है. मैं आपके लिए जान की बाजी लगाने के लिए भी तैयार हूं।’

‘बिहार में NDA की लोकप्रियता से घबराया महागठबंधन’

वहीं बीजेपी का आरोप है कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को रोकने की महागठबंधन ने साजिश की है। मुख्यमंत्री की सभा को रोकने की हरकत शर्मनाक है. मुख्यमंत्री को पटना की मनेर विधानसभा के गांधी मैदान में जनसभा करना था लेकिन उसके पहले ही विपक्ष ने सभा स्थल मार्ग और हेलीपैड को खुदवा दिया।   बिहार में एनडीए की लोकप्रियता से महागठबंधन घबरा गया है।  

3 विधानसभाओं में जनसभा और रोड शो

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आज बिहार में 3 विधानसभाओं में जनसभा और रोड शो है. जिनमें मनेर विधानसभा भी शामिल थी। लेकिन भाजपा का आरोप है कि मुख्यमंत्री की जनसभा से डरकर विपक्ष ने रास्ते को खुदवा दिया। पटना में जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा, ‘हम सब जानते हैं, जब मैं आपके बीच में आया और मुझे मालूम पड़ा कि आपसे मिलने के लिए रास्ते खोद दिए गए हैं। हमने कहा जो मर्जी आए वो करो लेकिन आपके बीच में आने के लिए मैं जान की बाजी लगा के भी आपके बीच आने को तैयार हूं।’

भारत से केवल तीन खिलाड़ी शामिल, देखें ICC की टीम ऑफ द टूर्नामेंट में किसका रहा जलवा

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

नई दिल्ली: भारत की वर्ल्ड कप विजेता टीम की तीन धाकड़ खिलाड़ी, स्मृति मंधाना, जेमिमा रॉड्रिग्स और दीप्ति शर्मा को आईसीसी महिला वनडे विश्व कप टीम ऑफ द टूर्नामेंट में जगह मिली है। इन तीनों खिलाड़ियों ने भारत की ऐतिहासिक जीत में अहम भूमिका निभाई थी। भारत ने रविवार को फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर अपना पहला महिला विश्व कप खिताब जीता था। हालांकि, यह चौंकाने वाला रहा कि टूर्नामेंट में निरंतर प्रदर्शन करने वालीं प्रतिका रावल इस टीम में नहीं हैं। वह सेमीफाइनल से पहले चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई थीं। इसके अलावा उपविजेता दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया की भी तीन-तीन खिलाड़ियों को ही जगह मिली है।

भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
स्मृति मंधाना ने पूरे टूर्नामेंट में 434 रन बनाए और उनका औसत 54.25 का रहा। उन्होंने एक शतक और दो अर्धशतक जड़े। न्यूजीलैंड के खिलाफ 109 रनों की पारी उनकी सबसे यादगार रही, जबकि ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने 80 और 88 रनों की पारियां खेलीं।  जेमिमा रॉड्रिग्स ने 292 रन बनाए और उनका औसत 58.40 का रहा। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में 127 नाबाद रन रहा।

इसी पारी की बदौलत भारत फाइनल में पहुंचा। न्यूजीलैंड के खिलाफ नाबाद 76 रन और फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 24 रनों की पारी भी टीम के लिए अहम साबित हुई। दीप्ति शर्मा को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। उन्होंने बल्ले से 215 रन बनाए और गेंद से 22 विकेट झटके। फाइनल में उन्होंने 5/39 के आंकड़े के साथ भारत को जीत दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई और साथ ही 58 रनों की पारी खेली।

वोल्वार्ट को कप्तान की जिम्मेदारी
रनर-अप दक्षिण अफ्रीका की तीन खिलाड़ी भी इस टीम में शामिल हैं। इनमें एल वोल्वार्ट (कप्तान), मारिजाने कैप, और नादिन डी क्लार्क शामिल हैं।  वोल्वार्ट को इस टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई। उन्होंने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 571 रन (औसत 71.37) बनाए और महिला विश्व कप इतिहास में एक संस्करण में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ा।

आईसीसी महिला वनडे विश्व कप टीम ऑफ द टूर्नामेंट

  • स्मृति मंधाना (भारत)
  • एल वोल्वार्ट (कप्तान, दक्षिण अफ्रीका)
  • जेमिमा रॉड्रिग्स (भारत)
  • मारिजाने कैप (दक्षिण अफ्रीका)
  • एश्ले गार्डनर (ऑस्ट्रेलिया)
  • दीप्ति शर्मा (भारत)
  • एनाबेल सदरलैंड (ऑस्ट्रेलिया)
  • नादिन डी क्लार्क (दक्षिण अफ्रीका)
  • सिदरा नवाज (विकेटकीपर, पाकिस्तान)
  • अलाना किंग (ऑस्ट्रेलिया)
  • सोफी एक्लेस्टोन (इंग्लैंड)
  • 12वीं खिलाड़ी: नैट सिवर-ब्रंट (इंग्लैंड)

BBL में खेलने का सपना टूटा! अश्विन IPL से रिटायर होकर भी नहीं ले पाएंगे हिस्सा

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

नई दिल्ली: भारत के दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को घुटने की चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया की टी20 लीग बिग बैश लीग (BBL15) से बाहर होना पड़ा है। अश्विन इस सीजन में सिडनी थंडर की ओर से खेलने वाले थे, लेकिन चोट के कारण अब वे पूरा टूर्नामेंट नहीं खेल पाएंगे।

बीबीएल का 15वां संस्करण 14 दिसंबर से शुरू होगा। अश्विन का यह डेब्यू काफी चर्चित माना जा रहा था क्योंकि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद पहली बार विदेशी टी20 लीग में उतरने की योजना बनाई थी। इसके लिए उन्होंने आईपीएल से भी संन्यास ले लिया था।

अश्विन ने इंस्टाग्राम पर दी जानकारी
अश्विन ने अपनी चोट की पुष्टि करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘चेन्नई में अभ्यास के दौरान मेरे घुटने में चोट लग गई। सर्जरी के बाद पता चला कि मैं पूरे बीबीएल सीजन से बाहर रहूंगा। यह कहना मेरे लिए बहुत कठिन है क्योंकि मैं इस टीम का हिस्सा बनने को लेकर बेहद उत्साहित था।’

उन्होंने आगे लिखा, ‘फिलहाल मेरा पूरा ध्यान रिहैबिलिटेशन और रिकवरी पर है ताकि मैं पहले से भी मजबूत होकर लौट सकूं। सिडनी थंडर क्लब, कोच, और सभी लोगों ने मुझे शुरुआत से ही बहुत अपनापन दिया। आप सभी का धन्यवाद।’
 
हॉन्गकॉन्ग सिक्सेज से भी बाहर
घुटने की चोट के चलते अश्विन न सिर्फ बीबीएल15 से बल्कि हॉन्गकॉन्ग सिक्सेज (सात से नौ नवंबर) टूर्नामेंट से भी बाहर हो गए हैं। यह टूर्नामेंट सात से नौ नवंबर के बीच खेला जाना है। उनकी जगह रॉबिन उथप्पा को टीम में शामिल किया गया है। इतना ही नहीं, अश्विन को आईएल टी20 में कोई खरीददार नहीं मिला था, जिसकी वजह से उन्होंने टूर्नामेंट से नाम वापस लिया था। 

अश्विन की वापसी की उम्मीद कायम
अश्विन ने यह भी संकेत दिया कि यदि उनकी रिकवरी और ट्रैवल शेड्यूल अनुमति देता है, तो वे सीजन के अंत में सिडनी थंडर के खिलाड़ियों से मिलने और टीम का हौसला बढ़ाने ऑस्ट्रेलिया जा सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘अगर डॉक्टरों की अनुमति मिली और समय ने साथ दिया, तो मैं इस सीजन के अंत में टीम से मिलने जरूर जाऊंगा। कोई वादा नहीं, लेकिन इरादा यही है।’ 

थंडर प्रबंधन ने जताया अफसोस
सिडनी थंडर के जनरल मैनेजर ट्रेंट कोपलैंड ने कहा कि टीम को इस खबर से बड़ा झटका लगा है। उन्होंने कहा, ‘हम सभी अश्विन की चोट की खबर सुनकर दुखी हैं। वे जबसे हमसे जुड़े थे, उनका जोश और समर्पण अद्भुत था। हम उनकी जल्दी स्वस्थ होने की कामना करते हैं और उम्मीद है कि वे भविष्य में थंडर के साथ लंबे समय तक जुड़े रहेंगे।’ कोपलैंड ने आगे कहा कि भले ही यह झटका है, लेकिन टीम में डेविड वॉर्नर, कैमरून बैनक्रॉफ्ट, सैम बिलिंग्स, लोकी फर्ग्यूसन, सैम कॉन्सटास और तनवीर सांगा जैसे अनुभवी खिलाड़ी हैं, जो टीम को मजबूती देंगे।

अंतरराष्ट्रीय और आईपीएल से संन्यास के बाद नई राह
अश्विन ने पिछले साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था और आईपीएल 2025 सीजन के बाद टी20 लीग्स पर ध्यान केंद्रित करने का फैसला किया था। उन्होंने बीबीएल, द हंड्रेड (इंग्लैंड) और SA20 (दक्षिण अफ्रीका) में खेलने की योजना बनाई थी, लेकिन अब उन्हें इस साल का अधिकांश समय रिकवरी में बिताना होगा।

‘मंधाना को मिले कमान!’ दिग्गज का विवादित बयान, रोहित के हालात से जोड़कर चर्चा

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक वर्ल्ड कप जीत के बाद, अब टीम की कप्तानी को लेकर नई बहस शुरू हो गई है। भारत की पूर्व कप्तान शांता रंगास्वामी ने कहा है कि हरमनप्रीत कौर को अब कप्तानी की जिम्मेदारी स्मृति मंधाना को सौंप देनी चाहिए। उनका मानना है कि टीम के दीर्घकालिक भविष्य के लिए यह बदलाव जरूरी है।

रंगास्वामी का कहना है कि कप्तानी का बोझ हटने के बाद हरमन अपने बल्ले और फील्डिंग के दम पर टीम के लिए और भी ज्यादा योगदान दे सकती हैं। उन्होंने कहा कि भारत को आने वाले वर्ल्ड कप्स की तैयारी अभी से शुरू करनी होगी और मंधाना को सभी प्रारूपों में कप्तान बनाना सही दिशा में कदम होगा।

अगर ऐसा होता है तो हरमनप्रीत का रोहित शर्मा जैसा हश्र होगा। रोहित ने 2023 में भारत को वनडे विश्व कप के फाइनल में पहुंचाया था, जबकि इसी साल चैंपियंस ट्रॉफी में जीत दिलाई थी, लेकिन अचानक उन्हें कप्तानी से हटाकर शुभमन गिल को जिम्मेदारी सौंप दी गई। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रोहित बतौर बल्लेबाज खेले थे।

‘यह फैसला देर से ही सही, पर अब जरूरी है’
रंगास्वामी ने पीटीआई से बातचीत में कहा, ‘यह फैसला अब काफी देर से होना चाहिए था। हरमन एक शानदार बल्लेबाज और बेहतरीन फील्डर हैं, इसमें कोई शक नहीं। लेकिन रणनीतिक तौर पर वे कभी-कभी लड़खड़ा जाती हैं। मुझे लगता है कि अगर कप्तानी का बोझ उनके कंधों से हटा दिया जाए, तो वे और बेहतर प्रदर्शन कर सकती हैं।’

उन्होंने कहा, ‘जब कोई बदलाव जीत के तुरंत बाद होता है, तो वह निर्णय सभी को अच्छा नहीं लगता। लेकिन भारतीय क्रिकेट के भविष्य और हरमनप्रीत के अपने हित में यही सही समय है। उनके पास अभी तीन-चार साल का बेहतरीन क्रिकेट बचा है। कप्तानी छोड़ने से उन्हें अपनी बल्लेबाजी पर और फोकस करने का मौका मिलेगा। वहीं स्मृति मंधाना को सभी फॉर्मेट्स की कप्तानी देनी चाहिए ताकि आने वाले वर्ल्ड कप्स की तैयारी हो सके।’

शांता ने रोहित का दिया उदाहरण
रंगास्वामी ने इस संदर्भ में पुरुष टीम के कप्तान रोहित शर्मा का उदाहरण भी दिया। उन्होंने कहा कि चयनकर्ताओं ने टीम के भविष्य को ध्यान में रखते हुए, चैंपियंस ट्रॉफी जिताने के बाद भी रोहित से आगे बढ़ने का फैसला किया था। उन्होंने कहा, ‘रोहित के मामले में भी चयनकर्ताओं ने यही किया। उन्होंने सफलता के बावजूद टीम के भविष्य को देखते हुए बदलाव किए। महिला टीम के लिए भी अब वही समय है।’

‘गेंदबाजी और फील्डिंग चिंता का विषय’
हालांकि रंगास्वामी टीम की वर्ल्ड कप जीत से बेहद खुश दिखीं, लेकिन उन्होंने टीम की कमजोरियों की ओर भी इशारा किया। उन्होंने कहा, ‘हमारे समय में बल्लेबाजी कमजोर कड़ी होती थी, लेकिन अब बल्लेबाजी मजबूत नजर आती है। हालांकि गेंदबाजी चिंता का विषय है और फील्डिंग में भी सुधार की जरूरत है।’ उन्होंने कहा, ‘ऑस्ट्रेलिया इसलिए हारा क्योंकि उनकी गेंदबाजी कमजोर थी। पाकिस्तान और बांग्लादेश की गेंदबाजी उनसे बेहतर थी। हमारे बल्लेबाजों ने बेहतरीन काम किया और वही जीत की सबसे बड़ी वजह रहे।’

क्या मंधाना बनेंगी नई कप्तान?
हरमनप्रीत कौर ने भारत को पहली वनडे वर्ल्ड कप ट्रॉफी दिलाई और यह जीत भारतीय क्रिकेट इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो गई। लेकिन अब सवाल यह है कि क्या टीम इंडिया की कप्तानी का अगला अध्याय स्मृति मंधाना के नाम लिखा जाएगा? समय इस बात का जवाब देगा, लेकिन दिग्गजों का मानना है कि भारतीय महिला क्रिकेट को अब नई दिशा और नई सोच की जरूरत है और शायद उसकी शुरुआत मंधाना से ही हो सकती है।