‘मुझे नहीं पता था कोई ये जानता है…’ जोनाथन बेली का टाइटल सुनकर खुद एक्टर भी चौंके

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

मुंबई: हॉलीवुड अभिनेता जोनाथन बेली को पीपल मैगजीन ने सेक्सिएस्ट मैन अलाइव 2025 का खिताब दिया है। यह जानकारी सोमवार को जिमी फॉलन के शो में शेयर की गई। इस बात की जानकारी जब जोनाथन बेली को लगी तो उन्होंने अपना रिएक्शन दिया। 

कब मिली थी जोनाथन को जानकारी
जिमी फॉलन के शो में ब्रिटिश एक्टर जोनाथन बेली ने बताया कि अपने नए खिताब की जानकारी उन्हें साल की शुरुआत में मिली। वह मजाकिया अंदाज में कहते हैं, ‘मैं खुश हूं कि 2025 में पीपल मैगजीन ने मुझे इस खिताब के लिए चुना। मैं इस अचीवमेंट की कद्र करता हूं।’ पीपल मैगजीन से बातचीत करते हुए भी एक्टर ने कहा, ‘यह बहुत बड़ा सम्मान है। मैं बेहद खुश और थोड़ा हैरान हूं। यह बात अब तक एक राज थी। अब दोस्तों और परिवार को पता चल जाएगी। वैसे जब उन्हें इस बारे में पता चलेगा तो मजा आएगा।’ 

नाराज भी हो सकते हैं दोस्त 
वह आगे कहते हैं, ‘वैसे दोस्त नाराज भी हो सकते हैं। दरअसल, वह शिकायत करेंगे कि मैंने पहले यह जानकारी क्यों नहीं शेयर की। लेकिन मुझे पता है कि बाद में वह खुशी से झूम उठेंगे। दोस्तों ने मुझे करियर में आगे बढ़ते हुए देखा, वह सारे राज जानते हैं।’

इन लोगों को भी मिल चुका है यही टाइटल 
बताते चलें कि जोनाथन से पहले भी कई लोगों को ऐसा ही टाइटल मिल चुका है। साल 1985 में पहली बार मेल गिब्सन को यह टाइटल मिला था। साल 2024 में यही टाइटल जॉन क्रासिंस्की को दिया गया था। इस लिस्ट में डेविड बेकहम, क्रिस हेम्सवर्थ, माइकल बी जॉर्डन जैसे नाम भी शामिल रहे हैं।

राज ठाकरे से संभावित गठबंधन पर नाराजगी, किसान नेता किशोर तिवारी ने शिवसेना UBT से दिया इस्तीफा

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

मुंबई । कृषि कार्यकर्ता किशोर तिवारी (Kishore Tiwari) ने राज ठाकरे (Raj Thackeray) के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) से संभावित गठबंधन (Alliance) का विरोध करते हुए शिवसेना (यूबीटी) से इस्तीफा दे दिया। तिवारी ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि मनसे हिंदी भाषियों, अन्य भाषाई अल्पसंख्यकों और मुसलमानों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि ये सभी वर्ग महाविकास आघाडी और विपक्षी गठबंधन इंडिया की मुख्य रीढ़ हैं। तिवारी ने कहा कि उन्होंने रविवार को शिवसेना (UBT) की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।

किशोर तिवारी ने दावा किया कि 2024 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में शिवसेना यूबीटी ने जो 20 सीट जीतीं, उनमें से 10 सीट पर उसकी जीत मुख्य रूप से हिंदी भाषी, मुसलमान, दलित और ओबीसी मतदाताओं के समर्थन के कारण ही संभव हुई। फरवरी में शिवसेना UBT के प्रवक्ता पद से हटाए गए तिवारी ने इससे पहले उद्धव ठाकरे को खुला पत्र लिखा था। इसमें उन्होंने आग्रह किया कि वह अपने चचेरे भाई राज ठाकरे के साथ गठबंधन न करें। उन्होंने कहा था कि राज ठाकरे महाराष्ट्र में गैर-मराठी और मुसलमानों के खिलाफ एजेंडा चला रहे हैं।

अपील को नजरअंदाज करने का आरोप
किसान नेता तिवारी ने कहा कि उनकी अपील को नजरअंदाज किया गया, इसलिए उन्होंने अब पार्टी छोड़ने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा, ‘अब भाषाई प्रादेशिकता की सुरक्षा और सामंजस्य तथा राष्ट्रीय हित के लिए मैं शिवसेना यूबीटी से अलग हो रहा हूं।’ कुछ साल पहले, राज्य सरकार ने तिवारी को किसानों की आत्महत्या रोकने और कृषि सुधार लाने के तरीकों पर सुझाव देने के लिए गठित कार्यबल का प्रमुख नियुक्त किया गया था, लेकिन बाद में उन्हें इस पद से हटा दिया गया।

Previous articleहवाई यात्रियों को जल्द मिल सकती है बड़ी सौगात… टिकट कैंसिल करने पर नहीं देनी पड़ेगी फीस!
Next articleवासुदेव देवनानी की पत्नी को अंतिम विदाई, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा हुए शामिल
News Desk

एवार्ड जीतकर भावुक हुईं शामला हमजा, कहा- ‘मुझे समझ नहीं आ रहा क्या कहूं’

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

मुंबई: केरल स्टेट अवॉर्ड 2025 के विजेताओं की घोषणा बीते दिन सोमवार को हुई। इसमें अभिनेत्री शामला हमजा को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के तौर पर सम्मानित किया गया है। फिल्म ‘फेमिनिची फातिमा’ के लिए इस उपलब्धि पाकर एक्ट्रेस ने अपनी खुशी जाहिर की। पढ़िए उन्होंने क्या कहा। 

शामला हमजा ने कहा- मैं बहुत उत्साहित हूं
एएनआई से बात करते हुए, शामला हमजा ने कहा, “यह मेरी दूसरी फिल्म है और मैं बहुत खुश और उत्साहित हूं कि मुझे सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का केरल राज्य फिल्म पुरस्कार मिला। मुझे इस फिल्म में काम करने का मौका केवल फिल्म ‘1001 नुनाकल’ की वजह से मिला। मैं वास्तव में टीम और निर्देशक फासिल मुहम्मद की आभारी हूं।”

‘मुझे समझ में नहीं आ रहा कि क्या कहूं’
अभिनेत्री शामला हमजा को पुरस्कार मिलने के बाद से उन्हें बधाइयां मिल रही हैं। इस कड़ी में साउथ सुपरस्टार ममूटी ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं। इसके जवाब में एक्ट्रेस ने कहा, “मुझे सच में समझ नहीं आ रहा कि क्या कहूं। उनका संदेश देखकर मैं बहुत खुश हूं। उन्होंने बस इतना कहा, ‘बधाई हो’ और मेरे लिए खुश होने के लिए यही काफी है।”

‘फेमिनिची फातिमा’ ने बटोरी सुर्खियां
मलयालम फिल्म ‘फेमिनिची फातिमा’ के लिए फासिल मुहम्मद को बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला। हाल ही में यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म ‘फेमिनिची फातिमा’ 29वें केरल इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिव में भी खूब सराही गई।

इन्हें भी किया गया सम्मानित
मलयालम अभिनेता ममूटी को फिल्म ‘ब्रह्मयुगम’ के लिए मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड मिला। वहीं ‘मंजुमल बॉयज’ को केरल स्टेट अवॉर्ड 2025 में बेस्ट फिल्म और बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला है। रैपर वेदान को इस के फिल्म गाने ‘कुथांथ्रम’ के लिए बेस्ट लिरिसिस्ट का अवॉर्ड मिला।

वंशवाद पर शशि थरूर के बयान से कांग्रेस में बवाल, उदित राज और राशिद अल्वी ने जताई कड़ी आपत्ति

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

नई दिल्‍ली । कांग्रेस सांसद और सीनियर लीडर शशि थरूर (Shashi Tharoor) ने ऐसा मुद्दा छेड़ा है, जिससे पार्टी में ही घमासान मच गया है. कांग्रेस (Congress) के कई नेता थरूर पर हमलावर हो गए हैं तो कुछ पार्टी के बचाव में उतर आए हैं. शशि थरूर ने एक लेख में वंशवाद को लोकतंत्र (Democracy) के लिए खतरा बताया है. इसके बाद बीजेपी (BJP) को बैठे-बिठाए बड़ा मुद्दा मिल गया और गांधी परिवार निशाने पर आ गया. वंशवाद की राजनीति पर थरूर के रुख के बाद कांग्रेस नेताओं ने पार्टी सांसद को टारगेट पर ले लिया है. कुछ ने पार्टी का बचाव किया है तो कुछ ने भाजपा पर हमला बोला है. बता दें कि अभी देशभर में बिहार विधानसभा चुनाव का शोर है, ऐसे में शशि थरूर की ओर से वंशवाद पर करारा प्रहार कांग्रेस को असहज स्थिति में ला दिया है.

दरअसल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने कहा है कि वंशवादी राजनीति भारतीय लोकतंत्र के लिए एक ‘गंभीर खतरा’ है और अब समय आ गया है कि भारत वंशवाद की जगह योग्यता को स्वीकार्यता प्रदान करे. शशि थरूर ने लेख लिखकर आगे कहा कि जब राजनीतिक सत्ता का निर्धारण योग्यता, प्रतिबद्धता या जमीनी स्तर पर जुड़ाव के बजाय वंशवाद से होता है, तो शासन की गुणवत्ता प्रभावित होती है. अब उनके इस बयान से कांग्रेस में खलबली मची हुई है. वंशवाद की बात होते ही गांधी परिवार निशाने पर आ जाता है, ऐसे में कांग्रेस नेता पार्टी और अपने टॉप लीडर्स की बचाव में उतर आए. इन नेताओं ने न केवल कांग्रेस का बचाव किया बल्कि भाजपा पर भी निशाना साधा.

वंशवाद पर तकरार
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने ‘प्रोजेक्‍ट सिंडिकेट’ नाम के ओपिनियन पोर्टल पर वंशवाद को लेकर अपनी राय रखी है. कांग्रेस नेता उदित राज ने शिश थरूर के स्‍टैंड पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्‍होंने कहा, ‘एक डॉक्टर का बेटा डॉक्टर बनता है, व्यापारी का बच्चा व्यापार संभालता है और राजनीति भी इससे अछूती नहीं है. अगर कोई नेता आपराधिक पृष्ठभूमि वाला है, तो यह हमारे समाज की वास्तविकता को ही दर्शाता है. चुनावी टिकट अक्सर जाति और पारिवारिक आधार पर बांटे जाते हैं. नायडू से पवार तक, डीएमके से ममता बनर्जी और मायावती तक ऐसे कई उदाहरण मौजूद हैं. नुकसान यह है कि अवसर केवल परिवारों तक ही सीमित रह जाते हैं.’

योग्‍यता और नेतृत्‍व का मुद्दा
कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने भी पंडित जवाहरलाल नेहरू और भारतीय राजनीति में गांधी परिवार के प्रमुख नेताओं का बचाव किया और कहा कि नेतृत्व योग्यता से आता है. उन्होंने कहा, ‘पंडित जवाहरलाल नेहरू इस देश के सबसे सक्षम प्रधानमंत्री थे. इंदिरा गांधी ने अपने प्राणों की आहुति देकर खुद को साबित किया. राजीव गांधी ने भी अपने जीवन का बलिदान देकर देश की सेवा की. अगर कोई गांधी परिवार को वंशवाद कहता है, तो बताइए भारत में कौन सा दूसरा परिवार है जिसके पास इतना बलिदान, समर्पण और क्षमता रही है? क्या वह भाजपा है?’ कांग्रेस के एक अन्‍य नेता राशिद अल्वी ने भी इस मुद्दे पर अपनी राय रखते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता ही नेताओं को सत्ता में भेजती है और किसी को उसके पारिवारिक पृष्ठभूमि के कारण राजनीति में आने से नहीं रोका जा सकता. उन्होंने कहा, ‘लोकतंत्र में फैसला जनता करती है. आप यह प्रतिबंध नहीं लगा सकते कि कोई चुनाव नहीं लड़ सकता क्योंकि उसके पिता सांसद थे. ऐसा हर क्षेत्र में हो रहा है. फिर आप इसके लिए क्या रास्ता निकालेंगे?’

शशि थरूर ने आखिर क्‍या कहा?
शशि थरूर ने कहा है कि वंशवादी राजनीति भारतीय लोकतंत्र के लिए एक ‘गंभीर खतरा’ है और अब समय आ गया है कि भारत वंशवाद की जगह योग्यता को स्वीकार्यता प्रदान करे. थरूर ने कहा कि जब राजनीतिक सत्ता का निर्धारण योग्यता, प्रतिबद्धता या जमीनी स्तर पर जुड़ाव के बजाय वंशवाद से होता है, तो शासन की गुणवत्ता प्रभावित होती है. ‘प्रोजेक्ट सिंडिकेट’ के लिए लिखे एक लेख में तिरुवनंतपुरम के सांसद थरूर ने बताया कि नेहरू-गांधी परिवार कांग्रेस से जुड़ा है, लेकिन राजनीतिक परिदृश्य में वंशवाद का बोलबाला है. ‘इंडियन पॉलिटिक्स आर ए फैमिली बिजनेस’ शीर्षक वाले लेख में थरूर ने कहा कि दशकों से एक परिवार भारतीय राजनीति पर हावी रहा है और नेहरू-गांधी परिवार का प्रभाव भारत के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास से जुड़ा हुआ है. उनका कहना था, ‘लेकिन यह विचार पुख्ता हुआ है कि राजनीतिक नेतृत्व एक जन्मसिद्ध अधिकार हो सकता है. यह विचार भारतीय राजनीति में हर पार्टी, हर क्षेत्र और हर स्तर पर व्याप्त है.’ थरूर ने कहा कि बीजू पटनायक के निधन के बाद उनके बेटे नवीन ने अपने पिता की खाली लोकसभा सीट जीती. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे ने यह पद अपने बेटे उद्धव को सौंप दिया और अब उद्धव के बेटे आदित्य भी प्रतीक्षारत हैं.

बॉलीवुड से 14 साल दूर रहीं सेलिना जेटली, अब बताया बचपन में क्या झेला था

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

मुंबई: पिछले 14 साल बॉलीवुड से नदारद हुईं अभिनेत्री सेलिना जेटली इन दिनों चर्चाओं में है। इस बार उनके सुर्खियां बटोरने की वजह कोई फिल्म या प्रोफेशनल लाइफ नहीं बल्कि निजी जिंदगी है। दरअसल साल 2024 से सेलिना जेटली के भाई और रिटायर मेजर विक्रांत कुमार जेटली यूएई (संयुक्त अरब अमीरात) में हिरासत में हैं। इस मामले को लेकर एक्ट्रेस ने दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया था। इससे पहले कि हम पूरा मामला जाने पहले जान लेते हैं कि सेलिना क्यों अभिनय से दूर चली गईं।

कहां गायब हैं सेलिना जेटली? 
मिस इंडिया का ताज हासिल करने के बाद सेलिना ने साल 2003 की फिल्म ‘जानशीन’ से बॉलीवुड में एंट्री की। इस मूवी में उनके अपोजिट फरदीन खान थे। फिल्म पर्द पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई लेकिन इसके गानों को लोगों ने पसंद किया। इसके बाद सेलिना कई फिल्मों में नजर आईं लेकिन अभिनय से लोगों के दिलों पर छाप नहीं छोड़ पाईं। फिर जाकर उन्होंने विदेशी बिजनेसमैन से शादी कर ली और शोबिज की दुनिया से दूर चली गईं। सेलिना की बॉलीवुड में आखिरी फिल्म साल 2011 में ‘थैंक्यू’ थी। इसके बाद उन्होंने फिल्म ‘विल यू मेरी मी’ में एक कैमियो भी किया था।

सेलिना जेटली का करियर-शादी 
साल 2001 में ही जैसी बी के एक वीडियो एलबम ‘ओह केहरी’ में नजर आई थीं। इसके बाद वो बॉम्बे वाइकिंग्स के भी एक एलबम में नजर आई थीं जिसमें उन्हें पसंद किया गया था। इसके बाद साल 2003 में उन्होंने फिरोज खान के निर्देशन में बनी फिल्म ‘जानशीन’ से फिल्मों में डेब्यू किया। सेलिना आखिरी बार साल 2011 में ‘थैंक यू’ फिल्म में नजर आई थीं। साल 2011 में सेलिना ने बिजनेसमैन पीटर हाग से शादी कर ली। सेलिना ने साल 2012 में जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था। जिनका नाम विराज और विंस्टन रखा गया। इसके बाद साल 2017 में उन्होंने एक बार फिर से जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। लेकिन इन दोनों में से केवल एक ही बच्चा जिंदा रह पाया था। अपने बेटे को खोने के बाद सेलिना काफी दुख में डूब चुकी थीं।

बचपन में झेला यौन उत्पीड़न का दर्द
सेलिना जेटली की हिट फिल्मों में ‘नो एंट्री’, ‘गोलमाल रिटर्न्स’, ‘हे बेबी’ और ‘अपना सपना मनी मनी’ का नाम शुमार है। कहा जाता है कि फिल्में हिट न होने पर उन्होंने इंडस्ट्री छोड़ दी। सेलिना फिल्मों से दूर होने के बावजूद एक लक्जरियस लाइफ जी रही हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, उनके पास 1000 सैंडल्स हैं। वहीं, सेलिना ने उरी घटना और सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तानी कलाकारों के बहिष्कार को लेकर दिए बयान से सनसनी मचा दी थी। जेटली का कहना था कि कला के नाम पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। अभिनेत्री बचपन में यौन उत्पीड़न का दर्द भी झेल चुकी हैं, जिसका खुलासा भी उन्होंने खुद किया था। 

क्या है पूरा मामला?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रिटायर मेजर विक्रांत कुमार जेटली साल 2024 से यूएई में हिरासत में हैं। इस मामले को लेकर सेलिना जेटली ने दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। अब दिल्ली हाई कोर्ट ने सेलिनी जेटली के भाई के मामले में विदेश मंत्रालय को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने एक नोडल अधिकारी की नियुक्ति करने के निर्देश दिए हैं, जिससे सेलिना जेटली के भाई और रिटायर मेजर विक्रांत कुमार जेटली की स्थिति के बारे में जानकारी हासिल की जा सके। इस मामले की अगली सुनवाई 4 दिसंबर को निर्धारित की गई है। 
 
एक्ट्रेस के भाई पिछले साल छह सितंबर से हिरासत में
अभिनेत्री ने दावा किया है कि उनके भाई मेजर (रिटायर्ड) विक्रांत कुमार एमएटीआईटीआई ग्रुप में कार्यरत थे, जो ट्रेडिंग, कंसल्टिंग और रिस्क मैनेजमेंट जैसी सेवाओं में शामिल हैं। याचिका में दावा किया गया है कि एक्ट्रेस के भाई को पिछले साल छह सितंबर से संयुक्त अरब अमीरात में किडनैप करके हिरासत में रखा गया है।

कोर्ट के निर्देश को आशा की किरण बताया
उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक लंबी पोस्ट लिखकर हाई कोर्ट के निर्देश को आशा की किरण बताया है। सुनवाई के बाद सेलिना जेटली ने दिल्ली हाई कोर्ट के निर्देश को लेकर इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा- ’14 महीनों की कड़ी मशक्कत के बाद, मैं आखिरकार अंधेरी सुरंग के अंत में रोशनी तक पहुंच गई हूं। मैं अभी-अभी माननीय दिल्ली हाई कोर्ट से बाहर निकली हूं, जहां मेरे भाई से संबंधित मेरी रिट याचिका पर सुनवाई हुई।’ 

आंध्र और कर्नाटक में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले में मंगलवार सुबह 3.7 तीव्रता का हल्का भूकंप आया। इसके झटके विशाखापत्तनम जिले में भी महसूस किए गए। हालांकि, अधिकारियों ने बताया कि किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

आंध्र प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, भूकंप का झटका सुबह 4:19 बजे 10 किलोमीटर की गहराई पर दर्ज किया गया, जिसका केंद्र अक्षांश 18.02° उत्तर और देशांतर 82.58° पूर्व पर था।

आंध्र प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एपीएसडीएमए) के एक अधिकारी ने बताया, “मंगलवार सुबह अल्लूरी सीताराम राजू जिले में रिक्टर पैमाने पर 3.7 तीव्रता का हल्का भूकंप दर्ज किया गया, जबकि विशाखापत्तनम में कुछ जगहों पर भी झटके महसूस किए गए।”

अधिकारी ने बताया कि भूकंप का झटका हल्का था और एहतियात के तौर पर स्थानीय जिला आपदा प्रबंधन टीमों को सतर्क कर दिया गया है।

कर्नाटक में भी महसूस किए गए भूकंप के झटके
कर्नाटक राज्य प्राकृतिक आपदा निगरानी केंद्र के अनुसार, मंगलवार सुबह विजयपुरा जिले में रिक्टर पैमाने पर 2.9 तीव्रता का हल्का भूकंप दर्ज किया गया। भूकंप सुबह 7.49 बजे आया और इसका केंद्र विजयपुरा तालुका के भूतनाल टांडा से लगभग 3.6 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में स्थित था। अधिकारियों ने कहा कि भूकंपीय घटना मामूली थी और इससे कोई नुकसान नहीं हुआ।

केंद्र के विश्लेषण के अनुसार, भूकंप का केंद्र इंगनाल गांव से 4.3 किलोमीटर पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम में, हंचिनाल गांव से 4.6 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में, विजयपुरा शहर से 9.3 किलोमीटर उत्तर-उत्तर-पूर्व में और अलमट्टी बांध भूकंपीय वेधशाला से लगभग 65 किलोमीटर उत्तर में स्थित था।

केएसएनडीएमसी ने साफ किया कि तीव्रता कम है और भूकंप का झटका भूकंप केंद्र से 50-60 किलोमीटर की दूरी तक महसूस किया जा सकता है।

बॉक्स ऑफिस पर लगा झटका! बड़ी फिल्मों का सोमवार को हुआ बुरा हाल

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

मुंबई: इन दिनों सिनेमाघरों में बॉलीवुड और साउथ की फिल्में दिखाई जा रही है। इस लिस्ट में कई बड़े स्टार की फिल्में शामिल हैं, जैसे ‘बाहुबली द एपिक’, ‘थामा’, ‘कांतारा 2’ आदि। सोमवार का दिन इन फिल्मों के लिए अच्छा साबित नहीं हुआ और बॉक्स ऑफिस पर ये फीकी साबित हुईं। जानिए सोमवार को क्या रही फिल्मों की कमाई।

बाहुबली द एपिक
साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म ‘बाहुबली द एपिक’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए चार दिन हो चुके हैं। इस फिल्म ने बीते सोमवार को 1.65 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं इसने रविवार को 6.3 करोड़ रुपये कमाए थे। यह दिखा रहा फिल्म के कलेक्शन में भारी गिरावट आई है। ‘बाहुबली द एपिक’ ने अभी तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 26 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

द ताज स्टोरी 
परेश रावल अभिनीत ‘द ताज स्टोरी’ ने ओपनिंग डे पर 01 करोड़ रुपये से शुरुआत की थी। इस फिल्म ने बीते दिन सोमवार को 1.06 करोड़ रुपये कमाए, जबकि इसने रविवार को 2.75 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म ने अभी तक कुल 6.81 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘द ताज स्टोरी’ का बजट 25-30 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इसके अलावा फिल्म में जाकिर हुसैन, अमृता खानविलकर, नमिता दास और स्नेहा वाघ ने अभिनय किया है।

मास जतारा
साउथ अभिनेता रवि तेजा की फिल्म ‘मास जतारा’ ने बीते दिन सोमवार को 95 लाख रुपये कमाए। वहीं इसने रविवार को 3.15 करोड़ रुपये कमाए थे। ‘मास जतारा’ने बॉक्स ऑफिस पर अभी तक कुल 11.61 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। फिल्म में श्रीलीला भी मुख्य भूमिका में हैं। 

थामा
आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना अभिनीत ‘थामा’ ने ओपनिंग डे पर 24 करोड़ रुपये से शानदार शुरुआत की थी। इस फिल्म ने बीते दिन सोमवार यानी 14वें दिन 1.5 करोड़ रुपये कमाए, जबकि रविवार को 4.5 करोड़ रुपये कमाए थे। ‘थामा’ ने अभी तक कुल 121.8 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

एक दीवाने की दीवानियत
हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने बॉक्स ऑफिस पर 9 करोड़ रुपये से शुरुआत की थी। इस फिल्म ने सोमवार को 1.65 करोड़ रुपये कमाए, जबकि इसने रविवार को 3.75 करोड़ रुपये कमाए थे। 
फिल्म ने अभी तक 14 दिनों में कुल 66.05 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

कांतारा चैप्टर 1
ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ 35 दिनों बाद भी सिनेमाघरों में छाई हुई है। हालांकि फिल्म की कमाई अब गिरती नजर आ रही है। इस फिल्म ने सोमवार को मात्र 87 लाख रुपये कमाए, जबकि इसने रविवार को 3.65 करोड़ रुपये कमाए थे। ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने अभी तक इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कुल 611.69 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। 

‘जंगलराज’ से लेकर ‘कट्टा-मंत्रालय’ तक, बदलती गई नेताओं की भाषा

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

बिहार में चुनाव प्रचार चरम पर है. 6 नवंबर को पहले चरण में 121 सीटों पर होने वाली वोटिंग के लिए सभी पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. NDA की ओर से जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कमान संभाल रखी है तो महागठबंधन के लिए तेजस्वी और राहुल गांधी रैलियां कर वोट मांग कर रहे हैं. एनडीए विकास के नाम पर चुनाव जीतने की आस लगा बैठा है. वहीं, वो बार-बार बिहार की जनता को जंगलराज की भी याद दिला रहा है. ये एक ऐसा मुद्दा है जिसको महागठबंधन ने भी पकड़ा हुआ है और सूबे में जब भी कोई भी अपराध होता है तो इस शब्द को उछाल देता है.

चुनाव प्रचार की शुरुआत ही इस शब्द के साथ हुई थी और जैसे-जैसे रैलियों की संख्या बढ़ी वैसे-वैसे नए शब्द भी नेताओं की जुबां से निकलते गए. इसमें कट्टा से लेकर मंत्रालय तक जुड़ते गए. ये लिस्ट लंबी है. चुनाव प्रचार के आखिरी दिनों में जिन शब्द की सबसे ज्यादा चर्चा हुई वो कट्टा और मंत्रालय हैं. 30 अक्टूबर को मुजफ्फरपुर की जनसभा में पीएम मोदी ने कहा कि कट्टा, क्रूरता, कटुता, कुशासन और करप्शन जंगलराज की पहचान है. यही आरजेडी की पहचान है. यही उनके साथियों की भी पहचान बन गई है. इसके बाद पीएम मोदी ने 2 नवंबर को आरा की रैली में कहा कि आरजेडी ने कांग्रेस की कनपटी पर कट्टा सटाकर मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित कराया.

तेजस्वी ने किया पलटवार
पीएम मोदी के इस बयान पर तेजस्वी ने कहा कि उन्हें ऐसी भाषा नहीं बोलनी चाहिए. किसी पीएम के द्वारा इस तरह की भाषा का प्रयोग नहीं किया गया. कट्टा शब्द को लेकर बयानबाजी हो ही रही थी कि इसी बीच मंत्रालय शब्द को चर्चा में ला दिया गया. इसको सबसे पहले कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने उछाला.

उन्होंने एक रैली में कहा कि मैं पीएम को सुझाव देना चाहती हूं, क्योंकि उनका समय बहुत महत्वपूर्ण है. पीएम का समय रोजगार उपलब्ध कराने, विकास को बढ़ाना देने और बड़े उद्दोग स्थापित करने में लगना चाहिए. मेरा एक सुझाव है कि वे एक नया मंत्रालय बनाएं और उसका नाम अपमान मंत्रालय रखें, ताकि उनका समय बर्बाद ना हो. वहीं, गृह मंत्री अमित शाह ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि तेजस्वी को सत्ता मिली तो बिहार में हत्या, अपहरण और रंगदारी के तीन नए मंत्रालय बनाए जाएंगे.

‘पप्पू-टप्पू और अक्कू‘
बिहार में एक रैली को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और अखिलेश यादव का जिक्र करते हुए कहा, पप्पू, टप्पू और अक्कू इंडिया गठबंधन के तीन बंदर हैं. उधर, लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप ने राहुल गांधी द्वारा जलेबी बनाने और तालाब में गोता लगाकर मछली पकड़ने पर कहा, राहुल को राजनेता नहीं, बल्कि रसोईया होना चाहिए.

बिहार का चुनावी मैदान अब खुला हो गया है जहां नेता अपने प्रतिद्वंद्वियों के लिए तरह-तरह की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं. बिहार की सियासत को करीब से देखने वाले पत्रकार अजय प्रकाश ने कहा कि मैं 1990 के चुनावों से बिहार को कवर कर रहा हूं. मैंने राजीव गांधी, अटल बिहारी वाजपेयी और जॉर्ज फर्नांडीस, सभी अच्छे वक्ताओं को सुना है, लेकिन उनमें से किसी ने भी अपने प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ ऐसी भाषा का इस्तेमाल नहीं किया. हालांकि, इन दिनों स्थिति परेशान करने वाली है जहां हर तरह के नेता अपने प्रतिद्वंद्वियों पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने और उनका मज़ाक उड़ाने में लगे हैं. इस प्रक्रिया में, वे घटिया भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं.

मौसम में परिवर्तन, इस बार देर से आएगी सर्दी, जानिए कब गिरेगा पारा…

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली. इस बार उत्तर भारत (North India) में ठंड (Cold) की दस्तक देर से होगी। मौसम विभाग (IMD) के अनुमान के मुताबिक देश में बारिश इस माह सामान्य (77-123 प्रतिशत) रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान ज्यादातर क्षेत्रों में सामान्य या सामान्य से कम रह सकता है। ला नीना और नकारात्मक आईओडी स्थितियों का प्रभाव सर्दी की शुरुआत और बारिश के पैटर्न पर दिखाई देगा, खासकर दक्षिण भारत और उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में। आईएमडी के मुताबिक नवंबर में पूरे देश का सामान्य औसत 29.7 मिमी रहता है।

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत जिसमें तमिलनाडु, पुडुचेरी-कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश-यनम, रायलसीमा, केरल-माहे और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक शामिल हैं, में सामान्य बारिश की संभावना जताई गई है। इस क्षेत्र में अक्टूबर-दिसंबर के दौरान सक्रिय पूर्वोत्तर मानसून के तहत नवंबर में सामान्यतः 118.7 मिमी बारिश होती है। आईएमडी के अनुसार दक्षिण भारत उत्तर-पूर्वी राज्यों और मध्य भारत के बड़े हिस्सों में सामान्य से अधिक या सामान्य बारिश हो सकती है। वहीं उत्तर-पश्चिम भारत तथा दक्षिणी प्रायद्वीप के कुछ हिस्सों में बारिश सामान्य से कम रहने की आशंका है। वहीं पंजाब और हिमाचल प्रदेश में मंगलवार से दो दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

दिसंबर तक बना रहेगा मौसम का उतार-चढ़ाव
आईएमडी ने कहा है कि भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर में ला नीना स्थितियां सक्रिय हैं और ये दिसंबर 2025 तक बनी रह सकती हैं। इसके प्रभाव से दक्षिण भारत में बारिश बनी रह सकती है, जबकि उत्तर भारत में सर्दी की शुरुआत देर से हो सकती है। इसके साथ ही हिंद महासागर में नकारात्मक इंडियन ओशियन डाइपोल (आईओडी) की स्थिति बनी हुई है, हालांकि आने वाले महीनों में इसके कमजोर होने की संभावना है। प्रशांत महासागर की ईएनएसओ (एल नीनो-ला नीना चक्र) और हिंद महासागर के समुद्री तापमान पैटर्न भारतीय जलवायु को गहराई से प्रभावित करते हैं। कुल मिलाकर, नवंबर 2025 में देश सामान्य बारिश और मध्यम तापमान उतार-चढ़ाव के साथ मौसम में बदलाव का महीना रहेगा। दक्षिण भारत में पूर्वोत्तर मानसून सक्रिय रहेगा, जबकि उत्तर भारत में ठंड की दस्तक थोड़ी देर से हो सकती है। रातें सामान्य से ज्यादा गर्म और दिन सामान्य दायरे में रहने की संभावना है।

पंजाब : छाया कोहरा गिरेगा तापमान
मंगलवार से पंजाब में कुछ जगहों पर दो दिन हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है। इससे तापमान में 2 से 3 डिग्री की कमी दर्ज की जा सकती है। रविवार को हल्के कोहरे के कारण खास तौर से लुधियाना व अमृतसर में दृश्यता कम दर्ज की गई। सुबह के समय लुधियाना में दृश्यता 500 मीटर, अमृतसर में 700 मीटर और पटियाला में 1500 मीटर दर्ज की गई।

रविवार को भी पंजाब के तापमान में गिरावट जारी रही। अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 0.7 डिग्री की कमी दर्ज की गई। पंजाब का अधिकतम पारा सामान्य के नजदीक बना है। वहीं, न्यूनतम पारा सामान्य से 2.6 डिग्री ऊपर बना है। सबसे अधिक 32.7 डिग्री का पारा मानसा का दर्ज किया गया। सबसे कम न्यूनतम पारा 12.8 डिग्री का बठिंडा का दर्ज किया गया।

दिन सामान्य, रातें होंगी गर्म
मौसम विभाग का अनुमान है कि देश के बड़े हिस्से में अधिकतम तापमान सामान्य या सामान्य से कम रहेगा। लेकिन उत्तर-पूर्व भारत, उत्तर-पश्चिम के कुछ इलाके, दक्षिण भारत और हिमालयी तलहटी वाले क्षेत्र सामान्य से अधिक गर्म दिन देख सकते हैं। न्यूनतम तापमान के मामले में तस्वीर उलटी है। देश के ज्यादातर इलाकों में रात का तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है। केवल उत्तर-पश्चिम भारत में ही न्यूनतम तापमान सामान्य या सामान्य से कम रहने का अनुमान है। इसका मतलब यह है कि ठंड की शुरुआत कई इलाकों में थोड़ी देर से महसूस होगी और रातें अपेक्षाकृत गर्म रह सकती हैं।

हिमाचल कल से बारिश की संभावना
हिमाचल प्रदेश में चार और पांच नवंबर को गरज के साथ बारिश का यलो अलर्ट जारी हुआ है। चार नवंबर से पश्चिमी विक्षोभ फिर सक्रिय होगा। मंगलवार को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, चंबा और मंडी जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। बुधवार को कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला और सोलन जिलों में इसी तरह का पूर्वानुमान है। वहीं, मौसम केंद्र शिमला की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार सुंदरनगर, पालमपुर और भुंतर की रातें शिमला से ठंडी हो गई हैं।

ब्रैड पिट से की गई शाहरुख की तुलना पर बोले सिद्धार्थ आनंद – ‘यह महज़ इत्तेफ़ाक है’

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

मुंबई: शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ के पहले लुक ने फैंस को तो एक्साइटेड किया ही, लेकिन कुछ दर्शकों ने उनके लुक की तुलना हॉलीवुड एक्टर ब्रैड पिट की फिल्म ‘एफ1’ से कर डाली। इंटरनेट पर दोनों सितारों की तस्वीरें साथ-साथ रखकर तुलना की जा रही है, जिसके बाद यह बहस छिड़ी कि क्या शाहरुख ने हॉलीवुड से प्रेरणा ली है या फिर यह महज एक संयोग है। अब इस पर निर्देशक सिद्धार्थ आनंद का रिएक्शन सामने आ गया है। 

शाहरुख की ब्रैड पिट के लुक से तुलना
दरअसल, ‘किंग’ के पहले पोस्टर में शाहरुख खान नीली शर्ट और टैन जैकेट में नजर आए, ठीक वैसे ही जैसे ब्रैड पिट अपने रेसिंग ड्रामा ‘एफ1’ में दिखाई दिए थे। इस मिलते-जुलते लुक पर सोशल मीडिया दो हिस्सों में बंट गया। कुछ लोगों ने इसे सम्मानजनक प्रेरणा बताया तो कईयों ने इसे सीधा ‘कॉपी’ कहकर निशाना साधा। कई यूजर्स ने मीम्स बनाते हुए शाहरुख को ट्रोल करना शुरू कर दिया। 

निर्देशक सिद्धार्थ आनंद का रिएक्शन
फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने इस पूरे विवाद पर अपना रिएक्शन देकर ट्रोल्स को चुप करा दिया। उन्होंने एक पोस्ट पर हंसते हुए इमोजी और ‘ओके’ हैंड साइन शेयर किया, जिसमें किसी यूजर ने लिखा था- ‘अगर बॉलीवुड फिल्म में जहाज है तो कॉपी ऑफ टाइटैनिक, जेट है तो टॉप गन की नकल और अब शर्ट एक जैसी हो तो एफ1 की कॉपी!’ सिद्धार्थ के इस जवाब ने साफ कर दिया कि वो इन बेबुनियाद आरोपों को सिर्फ मजाक के रूप में ले रहे हैं।
 
शाहरुख ने किंग पर क्या कहा?
शाहरुख खान ने भी अपने जन्मदिन के मौके पर फिल्म ‘किंग’ को लेकर कई बातें साझा कीं। उन्होंने कहा कि यह किरदार उनके अब तक के रोल्स से सबसे अलग है- एक अंधेरा, हिंसक और रहस्यमय इंसान जो किसी से सवाल नहीं करता, सिर्फ कार्रवाई करता है। उनके शब्दों में ‘किंग का किरदार बेहद दिलचस्प है, उसमें बुराई की कई परतें हैं। वह लोगों को मार देता है और कभी माफी नहीं मांगता।’
 
फिल्म ‘किंग’ के बारे में
‘किंग’ को सिद्धार्थ आनंद और सुजॉय घोष ने मिलकर लिखा है, और इसे रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मारफ्लिक्स पिक्चर्स प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म 2026 में रिलीज होगी। इसमें दीपिका पादुकोण, सुहाना खान, अनिल कपूर, रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन और जैकी श्रॉफ जैसे सितारे भी नजर आएंगे।