9.6 C
London
Sunday, November 1, 2026
HomeLatest Newsज्योतिरादित्य सिंधिया ने बेटे महानआर्यमन की शादी पर तोड़ी चुप्पी, वायरल हुआ...

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बेटे महानआर्यमन की शादी पर तोड़ी चुप्पी, वायरल हुआ बयान

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

नई दिल्ली। ​​​​सोशल मीडिया पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का एक बयान तेजी से वायरल हो रहा है। केंद्रीय मंत्री बेटे महानआर्यमन की शादी पर बयान देते नजर आ रहे हैं।​​​ इस वीडियो में ज्योतिरादित्य सिंधिया कहते नजर आ रहे हैं कि युवराज 30 साल के हो गए हैं, अब उनकी जल्दी से शादी पक्की करानी होगी। 

‘मुझे शर्मिंदा कर कर रहे हो…’
दरअसल, ग्वालियर जिला पंचायत सदस्य अनूप कुशवाह अपनी बेटी की शादी का निमंत्रण लेकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पास दिल्ली पहुंचे। अनूप कुशवाह ने अपनी बेटी की शादी का कार्ड केंद्रीय मंत्री को दिया, तो उन्होंने पूछा कि किसकी शादी है? अनूप कुशवाह ने कहा- बेटी की शादी है फिर उन्होंने पूछा कितनी बेटियां है। इस पर जिला पंचायत सदस्य की पत्नी ने कहा – तीन बेटियां हैं, अनूप कुशवाह ने कहा कि दो बेटियों की शादी हो चुकी है। आखिरी बेटी की शादी है ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अनूप कुशवाह से कहा कि अब तुम तो मुझे शर्मिंदा कर रहे हो, युवराज साहब 30 साल के हो गए। अब तो उनकी जल्दी शादी पक्की करानी पड़ेगी. दोनों के बीच ये हल्का-फुल्का अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

MPCA अध्यक्ष हैं महानआर्यमन सिंधिया
महानआर्यमन सिंधिया का जन्म 17 नवंबर 1995 को ग्वालियर में हुआ था। उन्होंने दून इंटरनेशनल स्कूल से स्कूली एजुकेशन पूरी की. ब्रिटेन से ग्रेजुएशन की डिग्री पूरी की। महानआर्यमन ग्वालियर डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन (GDCA) के उपाध्यक्ष रह चुके हैं। वर्तमान में मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA) और मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग (MPL) के अध्यक्ष पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अब तक कोई चुनाव नहीं लड़ा है, ना ही उनके राजनीतिक करियर की शुरुआत हुई है। महानआर्यमन ने 13 साल की उम्र में चुनाव प्रचार में भाग लिया था, जनसंपर्क अभियान में भाग लिया था और कई जनसभाओं में भाग लिया था। 

Previous articleछत्तीसगढ़ में शुरू हुआ SIR, कांग्रेस पर बोले अरुण साव – ‘न कार्यकर्ता, न मतदाता’
Next articleप्याज निर्यात पर भारत की पाबंदी: बांग्लादेश में आम जनता परेशान, सरकारी कदम पर सवाल
News Desk

Agarwal Packers and Movers India: Branch Addresses, Customer Enquiries and Moving Guide

Preparing for a relocation involves more than transporting belongings from one place to another. Customers also need to identify the appropriate office, understand available...

Interpretation Services in Gurgaon: Helping Businesses Connect with International Clients and Partners

Gurgaon’s position as a major corporate and commercial centre has created a working environment where communication frequently extends beyond language boundaries. From multinational company...