बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हुआ सिस्टम, 7 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट 

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली। मौसम ने अचानक करवट ले ली, जिसके चलते सर्दी जाते-जाते फिर लौट आई है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने 20 से 24 फरवरी के बीच देश के कई हिस्सों में तेज बारिश, गरज-चमक, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय समुद्री सिस्टम और पश्चिमी विक्षोभ के असर से पहाड़ों से लेकर दक्षिण भारत तक मौसम असामान्य रहने का अनुमान है। 
आईएमडी के मुताबिक उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। कई इलाकों में 40–50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। बारिश के कारण तापमान में 2–3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने का अनुमान है। 
दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर और श्रीलंका तट के आसपास समुद्र में ऊंची लहरें उठ सकती हैं। मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी दी गई है। तेज आंधी और बिजली गिरने से जनजीवन प्रभावित हो सकता है। 
दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश और 40–50 किमी प्रति घंटे की हवाओं की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 26 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री रह सकता है। बारिश के बाद प्रदूषण स्तर में अस्थायी सुधार हो सकता है, हालांकि ट्रैफिक और उड़ानों पर हल्का असर पड़ सकता है।
उत्तराखंड के देहरादून, नैनीताल, चमोली और पिथौरागढ़ में 22 से 24 फरवरी के बीच बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। हिमाचल प्रदेश के शिमला, कुल्लू और मनाली में भी बर्फबारी की चेतावनी है। जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश और बर्फबारी से ठंड बढ़ सकती है।
पूर्वी और मध्य भारत के राज्यों बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी तेज हवाओं और हल्की बारिश का असर रहेगा। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश की संभावना है। आईएमडी ने नागरिकों को मौसम अपडेट पर नजर रखने और प्रभावित क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है। 

Previous article जिस वंदे भारत एक्सप्रेस में सवार थे भागवत……..उस पर हरदोई में हुई पत्थरबाजी  
Next articleसिहोरा बवाल का वीडियो आया सामने, डंडे-तलवार लेकर घर पर हमला
News Desk

‘कॉकटेल 2’ में किस किरदार में नजर आएंगी रश्मिका मंदाना और कृति सेनन? सामने आई नई अपडेट

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

अपकमिंग फिल्म ‘कॉकटेल 2’ को लेकर लोगों में उत्सुकता है। रिलीज से पहले इस फिल्म को लेकर काफी चर्चा होने लगी है। साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म ‘कॉकटेल’ को दर्शकों ने खूब प्यार दिया था। अब इसके सीक्वल ‘कॉकटेल 2’ में रश्मिका मंदाना, कृति सेनन और शाहिद कपूर लीड रोल में हैं। इसमें रश्मिका मंदाना और कृति सेनन के रोल को लेकर एक अपडेट सामने आई है।

अमृता फडणवीस

एक्टिंग में डेब्यू के सवाल पर क्या बोलीं अमृता फडणवीस? पैशन के बारे में भी की खुलकर बात

क्या होगा कृति और रश्मिका का रोल?

फिल्म ‘कॉकटेल 2’ की कहानी को लेकर लोगों में दिलचस्पी बढ़ रही है। इस बीच फिल्म में रश्मिका मंदाना और कृति सेनन के रोल को लेकर अपडेट आई है। ओसीडी टाइम्स के मुताबिक फिल्म में कृति सेनन और रश्मिका मंदाना एक लेस्बियन कपल का रोल करेंगी।

कब पूरी हुई फिल्म की शूटिंग?

हालांकि, प्रोडक्शन टीम ने फिल्म की कहानी के बारे में अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। इसलिए दर्शकों को कोई नतीजा निकालने से पहले प्रोडक्शन हाउस की तरफ से दी गई जानकारी का इंतजार करना होगा।31 जनवरी को, डायरेक्टर होमी अदजानिया ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी कि फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है।

दर्शकों को क्यों हैं उम्मीदें?

आपको बता दें कि ओरिजिनल फिल्म ‘कॉकटेल’ (2012) में दीपिका पादुकोण, डायना पेंटी और सैफ अली खान ने अहम किरदार निभाया था। इस फिल्म ने अपनी अलग कहानी के लिए तारीफें बटोरी थीं। ऐसे में फिल्म के सीक्वल से लोगों को काफी उम्मीदें हैं।

पत्नी के जन्मदिन पर राजकुमार राव ने लुटाया प्यार, अनदेखी तस्वीरें शेयर कर लिखी प्यारी पोस्ट

कब रिलीज होगी फिल्म?

फिल्म ‘कॉकटेल 2’ की रिलीज का अभी एलान नहीं हुआ है। हालांकि मीडिया में खबरें चल रही हैं कि मेकर्स इसे इस साल सितंबर तक रिलीज कर सकते हैं। यह फैसला इसलिए किया गया है, ताकि शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ को कुछ वक्त मिल सके।

AI समिट में कांग्रेस के विरोध पर सियासी घमासान, BJP का आरोप– राहुल के घर में बनी रणनीति

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

Youth Congress Protest India AI Impact Summit 2026: देश की राजधानी दिल्ली में चल रहे इंडिया एआई समित 2026 में शुक्रवार को यूथ कांग्रस के कार्यकर्ताओं ने अर्द्धनग्न होकर विरोध प्रदर्शन किया। 8 से 10 कांग्रेस कार्यकर्ता क्यू आर कोड के जरिए भारत मण्डपम में प्रवेश कर गए। जैसे ही अंदर पहुंचे कांग्रेस के इन कार्यकर्ताओं ने अपने कपड़े उतारना शुरू कर दिया और मंच के पास जाकर जोरदार हंगामा करने लगे। इस दौरान ये कार्यकर्ता अपनी शर्ट और बनियान दोनों ही उतार दिए। हालांकि बाद में उनको पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इस पर भारतीय जनता पार्टी ने जोरदार हमला बोला है।

इन कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया

प्रदर्शन कर रहे सभी यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को तिलक मार्ग थाने में ले जाया गया है। दिल्ली पुलिस इनके खिलाफ एक्शन लेगी। पुलिस के मुताबिक, इस मामले में कृष्णा हरि, राष्ट्रीय सचिव, यूथ कांग्रेस, कुंदन यादव, बिहार सचिव, अजय कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष और नरसिम्हा यादव, तेलंगाना को हिरासत में लिया है।

 

‘विदेशी मेहमानों के सामने नंगा नाच’

यूथ कांग्रस के कार्यकर्ताओं के इस विरोध प्रदर्शन पर बीजेपी ने पलटवार किया है। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इंडिया समिट में कांग्रेस के लोगों ने शर्टलेस प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यह प्रदर्शन देश के लिए शर्म की बात है। विदेशी महमानों के सामने कांग्रेस ने नंगा नाच किया है।

Previous articleMohan Yadav ने AI समिट में की शिरकत
Next articleमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में की इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में सहभागिता
News Desk

पाकिस्तान क्रिकेट में बढ़ा बवाल! शादाब खान के ‘भारत को नहीं हराया’ वाले बयान पर शाहिद अफरीदी का पलटवार

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

टी20 विश्वकप 2026 के बीच पाकिस्तान क्रिकेट में बवाल मच गया है। टी20 विश्वकप में हिस्सा ले रहे खिलाड़ी और पूर्व खिलाड़ियों के बीच बयानबाजी का दौर जारी है। दरअसल, शादाब खान ने शाहिद अफरीदी और मोहम्मद यूसुफ समेत पूर्व खिलाड़ियों पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि पूर्व खिलाड़ी वो नहीं कर पाए, जो उन्होंने किया है। शादाब ने कहा था कि उनकी टीम ने भारत को विश्वकप में हराया है, जबकि पूर्व खिलाड़ी कभी ऐसा नहीं कर पाए। अब इस बयान पर शाहिद अफरीदी का पलटवार आया है। 

क्या है पूरा मामला?

टी20 विश्व कप 2026 में भारत से मिली हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में घमासान का दौर जारी है। टीम के ऑलराउंडर शादाब खान पूर्व खिलाड़ियों के निशाने पर आए थे। अफरीदी और यूसुफ समेत पूर्व खिलाड़ियों ने टीम से बाबर आजम, शाहीन अफरीदी और शादाब को ड्रॉप करने की मांग की थी। अफरीदी और यूसुफ ने प्लेइंग-11 में इनकी जगह पर सवाल उठाए थे। इसके जवाब में शादाब ने कहा था कि कम से कम वह उस टीम का हिस्सा रहे हैं जिसने आईसीसी टूर्नामेंट में भारत को हराया, जो पिछली पीढ़ी नहीं कर सकी थी। यही बयान अब विवाद की जड़ बन गया है।

सबसे पहले अफरीदी-यूसुफ की प्रतिक्रिया आई थी

कोलंबो में 15 फरवरी को भारत के खिलाफ पाकिस्तान की हार के बाद, पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने टीम प्रबंधन से खराब प्रदर्शन के कारण बाबर आजम, शाहीन अफरीदी और शादाब खान जैसे सीनियर खिलाड़ियों को बाहर करने की मांग की थी।
दूसरी ओर, मोहम्मद यूसुफ ने भी इसी तरह की टिप्पणी करते हुए कहा कि बाबर, शाहीन और शादाब का समय अब खत्म हो चुका है और टीम प्रबंधन को बेंच स्ट्रेंथ आजमाते हुए युवा खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन में मौका देना चाहिए।

फिर शादाब ने अफरीदी-यूसुफ पर तंज कसा

कोलंबो में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने नामीबिया को 102 रन से हराया। इस मैच में शादाब ने 22 गेंदों पर 36 रन बनाए और तीन विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन मैच के बाद दिए गए बयान ने विवाद खड़ा कर दिया।
प्रेस वार्ता में शादाब ने आलोचना का जवाब देते हुए कहा, ‘पूर्व क्रिकेटरों की अपनी राय होती है। वे दिग्गज थे, लेकिन वे भी वह हासिल नहीं कर पाए जो हमने किया। हमने विश्व कप में भारत को हराया है।’ शादाब यहां 2021 टी20 विश्वकप में भारत को हराने की बात कर रहे थे। यही एकमात्र विश्वकप मैच है, जिसमें भारत पाकिस्तान से हारा है। इसके अलावा पाकिस्तान ने हमेशा भारत से मुंह की खाई है। वनडे विश्वकप में पाकिस्तान भारत से आठ बार हारा है, जबकि टी20 विश्वकप में पाकिस्तान भारत से आठ बार है और एक बार जीता है।
 

कर्नाटक के बागलकोट में शिवाजी जयंती जुलूस पर पथराव, इलाके में धारा 144 लागू

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

कर्नाटक के बागलकोट में शिवाजी जयंती जुलूस के दौरान पथराव की घटना सामने आई है। इसके बाद तनाव की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने इलाके में निषेधाज्ञा लागू की है। अधिकारियों ने बताया कि शिवाजी जयंती जुलूस के दौरान कथित तौर पर पत्थरबाजी के बाद कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी। उन्होंने बताया कि यह घटना गुरुवार को पुराने शहर में उस समय हुई जब दोपहर करीब 3:30 बजे शुरू हुआ जुलूस मस्जिद क्षेत्र से गुजर रहा था।

 

 

एसपी ने पत्थरबाजी की पुष्टि की
मामले में पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ गोयल ने बताया कि जुलूस के लिए पर्याप्त बल तैनात किए गए थे। उन्होंने कहा, ‘हम सभी मौके पर मौजूद थे। जुलूस कल दोपहर करीब 3:30 बजे शुरू हुआ। जैसे ही यह मस्जिद के पास पहुंचा, दूर से हमारी ओर दो पत्थर फेंके गए।’ एसपी के अनुसार, पुलिस द्वारा अब तक प्राप्त प्रारंभिक जानकारी और वीडियो के आधार पर, एक पत्थर एक पुलिसकर्मी को लगा जबकि दूसरा उसके कंधे पर गिरा। उन्होंने कहा, ‘किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई। इसके बाद जुलूस सुचारू रूप से चलता रहा और माहौल शांतिपूर्ण बना रहा।’

वहीं तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में भी दो धर्मों के लोगों के बीच टकराव की खबर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दो गुटों के लोगों ने जुलूस निकाले जाने के दौरान एक दूसरे के विरोध में जमकर नारेबाजी की। फिलहाल दोनों जगहों पर स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

मध्य प्रदेश के जबलपुर में भी धार्मिक तनाव
दक्षिण भारत की इन दो घटनाओं से पहले मध्य प्रदेश के जबलपुर में भी गुरुवार देर रात धार्मिक मुद्दे पर तनाव भड़क उठा। जबलपुर से आई रिपोर्ट्स के मुताबिक सिरोह के एक मंदिर में कथित तोड़फोड़ के बाद तनाव पैदा हुआ। यहां दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प और पत्थरबाजी से उपजे तनाव को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने 15 लोगों को हिरासत में भी लिया। फिलहाल हालात संवेदनशील हैं और मौके पर मध्य प्रदेश पुलिस के जवान बड़ी संख्या में तैनात किए गए हैं।

 

 

Previous articleयूपी में 300 करोड़ की फर्जी बिलिंग का बड़ा खुलासा
Next articleRahul Gandhi सुल्तानपुर कोर्ट में देंगे बयान, लखनऊ से हुए रवाना
News Desk

‘बॉबी देओल की फिल्म ‘बंदर’ की रिलीज डेट का हुआ एलान, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

बॉबी देओल अपनी आगामी फिल्म ‘बंदर’/ ‘मंकी इन अ केज’ को लेकर चर्चा में हैं। बीते साल सितंबर में इसका प्रीमियर टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हुआ था। अब यह फिल्म भारतीय दर्शकों के बीच भी पहुंचने वाली है। आज शुक्रवार को इसकी रिलीज डेट का एलान किया गया है। 

अनुभव सिन्हा और तापसी पन्नू

‘अस्सी मेरी सबसे कमर्शियल फिल्म’, अनुभव सिन्हा को नहीं होती बॉक्स ऑफिस नंबर्स की चिंता; बोले- मुद्दा है जरूरी

कब रिलीज होगी ‘बंदर’?

अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी, बॉबी देओल, सान्या मल्होत्रा, सबा आजाद और सपना पब्बी अभिनीत फिल्म ‘बंदर’ इस साल मई में सिनमाघरों में रिलीज होगी। एक नए पोस्टर के साथ रिलीज डेट से पर्दा उठाया गया है। यह फिल्म 22 मई को थिएटर्स में दस्तक देगी। साझा किए गए पोस्टर में बॉबी देओल इंटेंस लुक में नजर आ रहे हैं। 
 
सिस्टम की चालबाजी में फंसे सख्स की कहानी है ‘बंदर’

फिल्म ‘बंदर’ को निखिल द्विवेदी ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर बीते साल जुलाई में रिलीज किया किया गया था। तब इस फिल्म का सलेक्शन टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हुआ था। अब यह फिल्म भारतीय दर्शकों तक पहुंच रही है। यह फिल्म एक शख्स की मुश्किल से भरी और इमोशनल कहानी पर बेस्ड है, जो समाज की चालबाजी और सिस्टम के गलत इस्तेमाल में फंस गया है। 
 
क्रेजी हुए बॉबी देओल के फैंस

फिल्म ‘बंदर’ के निर्देशन की कमान अनुराग कश्यप ने संभाली है। वे ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’, ‘ब्लैक फ्राइडे’ और ‘अग्ली’ जैसी फिल्में बनाने के लिए लोकप्रिय हैं। अनुराग अपने अलग और रियल स्टोरीटेलिंग स्टाइल के साथ नए प्रोजेक्ट को लाए हैं। आज रिलीज हुए बॉबी देओल के पोस्टर को देख यूजर्स तारीफ कर रहे हैं और फिल्म के प्रति उत्साह जाहिर कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में की इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में सहभागिता

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

निर्भय होकर एआई से प्रदेश के विकास की सभी संभावनाओं पर करेंगे काम

प्रदेश में एआई बेस्ड डेटा सेंटर की स्थापना के लिए निवेशक आमंत्रित

मध्यप्रदेश जल्द लांच करेगा स्टेट एआई मिशन

कृषि, सिंचाई, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन और सुशासन में एआई का करेंगे उपयोग

नई दिल्ली 20 फरवरी 2026।  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम् में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026 के समापन सत्र में सहभागिता की। उन्होंने भारत मंडपम् स्थित भोपाल मीडिया सेंटर में नेशनल मीडिया करेस्पांडेंट्स से कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के भविष्य और इसके इस्तेमाल पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एआई से निर्भय होकर देश के हित में काम करने पर जोर दिया है। हमारी सरकार प्रदेश की समृद्धि के लिए सभी चुनौतियों से उबरकर तेज गति से आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसमें मध्यप्रदेश भी अपनी बड़ी भूमिका निभा रहा है। मध्यप्रदेश, भारत का 5वां बड़ा राज्य है। राज्य के चिकित्सा क्षेत्र में एआई की मदद से सही समय पर बीमारियों की पहचान और उनका निदान एवं सुदूर अंचलों तक बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के लिए राज्य सरकार संकल्पित है

मध्यप्रदेश में एआई का एक पूरा नया ईको सिस्टम तैयार किया जाएगा

प्रदेश के बड़े और छोटे शहरों में आईटी पार्क बनाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि मध्यप्रदेश में एआई का एक पूरा नया ईको सिस्टम तैयार किया जाएगा। इस मजबूत ईको सिस्टम के पांच मुख्य हिस्से होंगे। पहला कम्प्यूटर इंफ्रास्ट्रक्चर- इसमें साझा जीपीयू और डेटा सेंटर होगा। दूसरा टैलेंट डेवलपमेंट- इसमें कॉलेजों में एआई की पढ़ाई और इंडस्ट्री सर्टिफिकेशन किया जाएगा। तीसरा स्टार्ट-अप सपोर्ट- इसमें फंडिंग, मेंटरशिप और इन्क्यूबेशन की सुविधा दी जाएगी। चौथा इंडस्ट्री में उपयोग- इसके तहत एआई अपनाने के लिए प्रोत्साहन दिया जाएगा। पांचवां रिसर्च एंड इनोवेशन- इसमें इंडस्ट्री से जुड़े रिसर्च सेंटर्स और नवाचारों को प्रोत्साहन दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सिर्फ एआई का उपयोग ही नहीं करेंगे, बल्कि एआई बनाने की क्षमता भी विकसित करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश देश के मध्य में स्थित है। हमारे पास पर्याप्त लैंड बैंक है। इसलिए प्रदेश में एआई आधारित एक बड़ा डेटा सेंटर स्थापित करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इस डेटा सेंटर की स्थापना के लिए हमने बड़े निवेशकों और कम्पनियों को भी आमंत्रित किया है। 

वैश्विक टेक कंपनियों से किया वन-टू-वन संवाद

एआई समिट में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न अग्रणी वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनियों के वरिष्ठ नेतृत्वकर्ताओं के साथ वन-टू-वन संवाद किया। एनवीडिया की उपाध्यक्ष (ग्लोबल एआई इनिशिएटिव्स) सुश्री कैलिस्टा रेडमंड से पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप की स्थापना, स्टार्टअप्स को सब्सिडी दरों पर जीपीयू उपलब्ध कराने, स्थानीय साझेदारों को सशक्त बनाने के लिए सहयोग तंत्र विकसित करने और तकनीकी टूल्स, संसाधन और लाइब्रेरी उपलब्ध कराने पर चर्चा की। साथ ही एलएलएम मॉडल, सॉवरेन एआई की दिशा में सहयोग और एनवीडिया के फ्लैगशिप कार्यक्रम में आमंत्रण पर भी विचार-विमर्श किया गया। एनवीडिया अमेरिका स्थित एक वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनी है, जो जीपीयू, एआई कंप्यूटिंग, डेटा सेंटर समाधान तथा उच्च-प्रदर्शन कंप्यूटिंग के क्षेत्र में अग्रणी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जेनस्पार्क एआई के वैश्विक जीटीएम प्रमुख श्री ब्रेनो मेलो से वन-टू-वन बैठक कर राज्य में समाधान प्रदाता के रूप में उनकी भूमिका, उपलब्ध तकनीकी समाधानों के उपयोग और एमओयू के अनुरूप पायलट प्रोग्राम प्रारंभ करने पर चर्चा की। सर्वम एआई के सह-संस्थापक डॉ. प्रत्युष कुमार से वन-टू-वन बैठक में फुल-स्टैक सॉवरेन एआई मॉडल विकसित करने, स्टार्टअप्स और डेवलपर्स के लिए मजबूत इकोसिस्टम तैयार करने पर चर्चा की। सर्वम एआई बेंगलुरु स्थित एक भारतीय एआई स्टार्टअप है, जो भारतीय भाषाओं के लिए सॉवरेन जनरेटिव एआई प्लेटफॉर्म और बड़े भाषा मॉडल विकसित करता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने के-जन एआई की सुश्री श्रुति वर्मा से विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में क्षमता निर्माण, गेम जैम आयोजन, गेम डेवलपमेंट और एआई में अपस्किलिंग, मध्यप्रदेश के अटल प्रोजेक्ट से कनेक्टिविटी और इंदौर में स्टूडियो स्थापना के विषय पर चर्चा की। के-जन एआई बेंगलुरु स्थित एआई-सक्षम गेमिंग प्लेटफ़ॉर्म है।

8cf33e41 5c47 4e21 9482 b22956233212

गूगल प्ले के निदेशक श्री कुणाल सोनी से गेमिंग स्टार्टअप्स एवं विद्यार्थियों को सहयोग, एआई स्किलिंग और प्रशिक्षण, अपस्किलिंग, प्रमाणन एवं पाठ्यक्रम विकास, गेमिंग पार्टनरशिप और एक्सेलरेटर कार्यक्रमों पर चर्चा की। इंदौर और भोपाल में गूगल प्ले इवेंट आयोजित करने, कंटेंट एक्सपोर्ट और पब्लिशिंग सपोर्ट प्रदान करने और उज्जैन सिंहस्थ 2028 के अवसर पर संभावित सहयोग पर भी विचार किया गया। गूगल प्ले वैश्विक डिजिटल ऐप एवं गेम वितरण प्लेटफ़ॉर्म है। सबमर टेक्नोलॉजीज (भारत) के अध्यक्ष श्री देव त्यागी के साथ कम जल उपयोग वाली इमर्सिव कूलिंग तकनीक, बिजली खपत में 40 प्रतिशत तक कमी, सतत एआई डेटा सेंटरों के विकास पर चर्चा की। सबमर टेक्नोलॉजीज, बार्सिलोना (स्पेन) स्थित वैश्विक डेटा सेंटर टेक्नोलॉजी कंपनी है, जो लिक्विड इमर्शन कूलिंग समाधान विकसित करती है। इनविसिड एआई के संस्थापक एवं मुख्य कार्यवाही अधिकारी श्री कपिल जैन से फिजिक्स-आधारित एआई समाधान विकसित करने, मध्यप्रदेश के डेटा सेंटरों के उन्नयन और रूपांतरण, डिजिटल ट्विन सिमुलेशन, ऊर्जा खपत प्रबंधन और प्रदेश में 8 मेगावाट तक विद्युत उत्पादन वृद्धि की संभावनाओं पर चर्चा की। इनविसिड एआई अमेरिका स्थित उन्नत फिजिक्स-इन्फॉर्म्ड एआई कंपनी है, जो इंजीनियरिंग और औद्योगिक क्षेत्रों के लिए स्मार्ट समाधान विकसित करती है।

विभिन्न कंपनियों के साथ हुए एओयू

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में मध्यप्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम के माध्यम से राज्य के एआई मिशन के प्रमुख स्तंभों को प्रभावी रूप से क्रियान्वित करने के लिए 3 महत्वपूर्ण रणनीतिक समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान किया गया। इन एमओयू में जेनस्पार्क एआई इंक. के साथ एआई इन्फॉस्ट्रक्चर के अनुकूलन, सृजनात्मक एआई आधारित शासन समाधानों के विकास और नवाचार परीक्षण मंच की स्थापना पर सहमति बनी। इनविसिड एआई कंपनी के साथ राज्य डेटा केंद्र में एआई संचालित डिजिटल प्रतिरूप (डिजिटल ट्विन) की तैनाती के लिए सहयोग किया जाएगा। वहीं सर्वम एआई (एक्सोनवाइज प्रा. लि.) के साथ सॉवरेन एआई अवसंरचना के निर्माण और एआई-सक्षम सार्वजनिक सेवाओं के विकास के लिए सहभागिता सुनिश्चित की गई है।इसके अतिरिक्त, सबमर टेक्नोलॉजीज़ एस.एल. को ऊर्जा-कुशल, द्रव-शीतित एवं एआई-तत्पर डेटा केंद्र अवसंरचना के विकास तथा भविष्य में एक गीगावाट तक एआई-अनुकूलित क्षमता निर्माण के उद्देश्य से आशय पत्र जारी किया गया।

गूगल पेवेलियन का किया आवलोकन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गूगल पेवेलियन का अवलोकन किया। उन्होंने कंट्री डायरेक्टर श्री आशीष वाटल एवं कंपनी के वरिष्ठ नेतृत्व के साथ उच्च-स्तरीय संवाद किया। एआई, संवर्धित वास्तविकता (एआर) और आभासी वास्तविकता (वीआर) सहित मानचित्र-आधारित प्रौद्योगिकियों के माध्यम से मध्यप्रदेश में पर्यटन नवाचार को सुदृढ़ करने की संभावनाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। 

म.प्र. पेवेलियन का किया भ्रमण

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश पवेलियन का भ्रमण कर अवलोकन किया। पेवेलियन में विभिन्न नवप्रवर्तनशील उद्यमों एवं प्रतिष्ठित संस्थानों के अत्याधुनिक एआई समाधान का अवलोकन किया।

Bengaluru Students Trust Kerala-Based German Language & Germany Ausbildung Consultancy with Safe Hostel Support

0

Bengaluru students exploring Germany Ausbildung opportunities choose Kerala-based German language institutes offering A1–B2 structured progression with exam-oriented training. Counselling and language preparation are aligned to prevent common delays in documentation and pathway planning. Students receive focused training for Goethe and telc exams with speaking practice, writing feedback, and strategic test preparation. Safe hostel facilities provide stability and a disciplined environment for serious learners. This integrated, ethical system supports Bengaluru aspirants with transparent guidance and strong Germany pathway readiness.

 

IICE Global Education Consultancy (OPC) Pvt. Ltd. Emerges as a Premium Student-First Study Abroad and Training Hub in Kerala

Anchal, Kollam, Kerala: IICE Global Education Consultancy (OPC) Pvt. Ltd. is steadily building a strong reputation as a premium, process-driven study abroad consultancy and multi-service training institution in Kerala. Established in 2019, IICE operates from Thompson Complex, College Junction, Anchal, Kollam – 691306, offering integrated counselling and coaching solutions designed to eliminate confusion, reduce delays, and improve student outcomes.

With a student-first philosophy, IICE combines overseas education consultancy, Germany-focused pathways, German language training (A1–B2), IELTS/OET/PTE coaching, spoken English development, and NEET coaching under one structured system. This integrated ecosystem allows students to align country selection, eligibility planning, documentation readiness, and language/test preparation seamlessly.

Premium Study Abroad Consultancy – All Countries

IICE provides end-to-end overseas education consultancy services for students aspiring to pursue higher education in leading global destinations across Europe and other major international education hubs.

Unlike consultancies that rely on aggressive sales tactics, IICE follows a transparent, step-by-step counselling model:

  • Detailed student profile assessment (academics, budget, timeline, career goals)
  • Country and course shortlisting based on real eligibility
  • Structured documentation planning to avoid rework and delays
  • Alignment of language tests and application timelines

This process-driven approach ensures that students and parents experience clarity, accountability, and consistent communication throughout the journey.

Bengaluru Students Trust Kerala-Based German Language & Germany Ausbildung Consultancy with Safe Hostel Support

Germany Pathways: Ausbildung & Public Universities

Germany remains one of the most sought-after destinations among Kerala students. IICE has positioned itself as a specialized Germany pathway support center offering structured guidance for:

Germany Ausbildung pathways

German public university admission planning

The institution integrates counselling with German language progression (A1–B2), ensuring that students do not face last-minute readiness issues. Through disciplined timeline planning, checklist-based documentation guidance, and ethical service standards, IICE helps reduce common delays that often affect Germany-bound students.

German Language Institute (A1–B2) – Goethe & Telc Preparation

As a premium German language institute in Kerala, IICE offers structured training for A1, A2, B1, and B2 levels with strong exam orientation for Goethe and Telc examinations.

The program focuses on:

  • Speaking confidence and sentence formation
  • Listening accuracy through exam-style practice
  • Reading strategies for speed and comprehension
  • Writing correction cycles for structured improvement

The language training is aligned with Germany pathway goals, making it highly relevant for students preparing for Ausbildung or university routes.

  • IELTS, OET & PTE Coaching – Score-Focused Preparation
  • IICE also functions as a results-driven English proficiency coaching center offering:
  • IELTS Academic & General Training
  • OET coaching (especially for healthcare professionals)
  • PTE coaching with technology-driven exam strategies

Students benefit from structured writing modules, speaking confidence training, reading time-management strategies, listening pattern recognition, and mock-test performance analysis. By integrating coaching with counselling timelines, IICE helps students avoid last-minute exam stress or delays.

Spoken English & Communication Skills

The institution provides premium spoken English and communication skills training for school students, graduates, job seekers, and professionals. The focus is practical performance improvement—interview communication, workplace English, pronunciation clarity, fluency development, and confidence building.

NEET Coaching & Academic Support

IICE extends structured NEET coaching support for medical entrance aspirants. With concept clarity, revision cycles, exam-level practice questions, and mentorship-based guidance, students receive disciplined preparation in a calm and focused learning environment in Anchal.

Safe Hostel Facility for Boys & Girls

Understanding the needs of outstation students, IICE provides safe hostel facilities for boys and girls with homely food and a disciplined routine. The hostel system reduces travel stress, supports consistency, and helps students maintain stable preparation schedules for German, IELTS, OET, PTE, and NEET training.

Trust and Integrity in a Competitive Market

In an education market often clouded by misinformation and unrealistic promises, IICE differentiates itself through:

  • Transparent counselling
  • Ethical service standards
  • Clear process sequencing
  • Realistic timelines
  • Consistent communication

The institution emphasizes delivery over exaggeration, building long-term trust among students and parents across Kollam and Kerala.

Why Students Choose IICE

  • Premium study abroad consultancy with structured planning
  • Germany-focused Ausbildung and university pathway guidance
  • German language training A1–B2 under one roof
  • IELTS, OET, and PTE score-focused coaching
  • Spoken English and communication development
  • NEET coaching support
  • Safe hostel facilities with homely food
  • Calm, study-friendly location in Anchal
  • Professional integrity and student-first service culture

By integrating counselling and coaching into one disciplined system, IICE ensures that students move forward confidently toward international education and global career goals.

Contact Information

IICE Global Education Consultancy (OPC) Pvt. Ltd.
Thompson Complex, College Junction,
Anchal, Kollam, Kerala – 691306

📞 Phone: 8089331979 / 8078731489 / 7736000829
🌐 www.iiceglobaledu.com

🌐 www.iiceielts.com

🌐 www.iiceind.com

📧 sanoj@iiceind.com

📧 icesouth@gmail.com

For students seeking a premium, ethical, and process-driven education partner in Kerala, IICE stands as a dependable gateway to international opportunities.

 

सोने-चांदी में फिर हलचल, सर्राफा बाजार में कीमतों का उतार-चढ़ाव जारी

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

Sone Chandi ka Aaj ka Rate: सोने-चांदी की कीमतों में तेजी जारी की गई है। चांदी 1560 रुपये की बढ़त के साथ 2.44 लाख प्रति किलो पर पहुंच गई। सोने का भाव बढ़कर 1.55 लाख प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

वैश्विक संकेतों और जियोपॉलिटिकल तनाव के बीच सोने-चांदी की कीमतों में इन दिनों भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है, जिससे निवेशकों के साथ-साथ शादी-ब्याह के लिए गहने खरीदने वाले लोग भी दुविधा में हैं। हाजिर बाजार में दोनों की कीमतों में हालिया दिनों में करीब 7% तक की बढ़त दर्ज की गई है।

एमसीक्स पर सोने-चांदी का भाव

राजधानी के सर्राफा बाजार में सोना 1.58 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है, जबकि चांदी 2.6 लाख रुपये प्रति किलो के भाव पर कारोबार कर रही है। दूसरी ओर, कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में सोना लगभग 1,54,700 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,41,400 रुपये प्रति किलो के आसपास बनी हुई है।विशेषज्ञों के अनुसार, सोने की तुलना में चांदी में कहीं अधिक तेज उतार-चढ़ाव दर्ज किया जा रहा है। MCX पर चांदी की कीमतें एक समय ऐतिहासिक उछाल के साथ 4,20,000 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई थीं, लेकिन उसके बाद इसमें भारी गिरावट आई और फिलहाल यह 2.41 लाख रुपये के करीब ट्रेड कर रही है। इंडस्ट्री की मांग, ग्लोबल मार्केट में बदलाव और निवेशक सेंटीमेंट को इस अस्थिरता का प्रमुख कारण माना जा रहा है। हालांकि, विश्लेषकों का मानना है कि दीर्घकालिक निवेशक इस गिरावट को खरीदारी के अवसर के रूप में देख सकते हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में दिखी मजबूती

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने-चांदी में मजबूती देखी गई। कॉमेक्स ट्रेड में सोना शुरुआती गिरावट के बाद 4,996 डॉलर प्रति औंस से संभलकर 5,018.20 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया, जो 24 घंटों में करीब 0.43% की बढ़त दर्शाता है। वहीं, स्पॉट सिल्वर 0.67% की तेजी के साथ 78.15 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।मार्केट एनालिस्ट्स के मुताबिक, अमेरिका-ईरान वार्ता में ठोस प्रगति न होने से सेफ-हेवन खरीदारी बढ़ी है, जिससे कीमती धातुओं को समर्थन मिला। इसके अलावा, 19 फरवरी को प्रकाशित ऑगमोंट बुलियन की रिपोर्ट में कहा गया कि लूनर न्यू ईयर अवकाश के दौरान एशियाई बाजारों में कम लिक्विडिटी के कारण गोल्ड मार्केट कंसोलिडेशन फेज में रहा और कीमतों की चाल पर टेक्निकल फैक्टर्स का असर ज्यादा देखने को मिला।

इमैनुएल मैक्रों ने ‘धुरंधर’ के टाइटल ट्रैक पर शेयर किया वीडियो, फैंस बोले- ‘अब हुई धुरंधर लेवल मीटिंग’

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

शुक्रवार को मैक्रों ने एक्स पर एक खास ट्रिब्यूट वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में उन्होंने भारत में बिताए अपने यादगार पलों की झलक दिखाई। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात, मुंबई की सड़कों पर हल्की-फुल्की जॉगिंग और भारतीय खाने का स्वाद लेते हुए कई खास लम्हे इसमें शामिल थे। लेकिन जिस चीज ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा, वो था उनका बैकग्राउंड म्यूजिक। 

वीडियो पर लगाया धुरंधर का टाइटल ट्रेक

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘थैंक यू इंडिया!’ साथ में भारत और फ्रांस के झंडे का इमोजी भी लगाया। लेकिन जिस चीज ने इंटरनेट का ध्यान सबसे ज्यादा खींचा, वो था वीडियो का बैकग्राउंड म्यूजिक। वीडियो में रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर का टाइटल ट्रैक ‘जोगी’ बज रहा था।

ये हुई ना धुरंधर-लेवल मीटिंग

जैसे ही वीडियो सामने आया, सोशल मीडिया यूजर्स के कमेंट सेक्शन में शानदार रिएक्शन देखने को मिला। एक यूजर ने लिखा, ‘क्या कोई धुरंधर वाला बैकग्राउंड सॉन्ग नोटिस नहीं कर रहा?’ दूसरे ने मजाक में कमेंट किया, ‘ये हुई ना धुरंधर-लेवल मीटिंग!’ वहीं एक और ने लिखा, ‘बैकग्राउंड में धुरंधर का गाना सच में लिट है!’

इमैनुएल मैक्रों का भारत दौरा

बता दें, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और फर्स्ट लेडी ब्रिगिट मैक्रों तीन दिन के राजनयिक दौरे पर भारत आए थे। इस दौरान उन्होंने मुंबई और नई दिल्ली में कई अहम कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।मुंबई में मैक्रों दंपती ने बॉलीवुड सितारों के साथ एक खास इंटरैक्शन सेशन में भी भाग लिया। इस मुलाकात में अनिल कपूर, मनोज बाजपेयी, जोया अख्तर, ऋचा चड्ढा, शबाना आजमी और रिकी केज जैसे बड़े नाम शामिल रहे। इस मुलाकात में सिनेमा, संस्कृति और भारत-फ्रांस के सहयोग पर चर्चा हुई।इसके अलावा, मैक्रों ने नई दिल्ली में आयोजित ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ में भी हिस्सा लिया। गौरतलब है कि फरवरी 2025 में भारत और फ्रांस ने मिलकर ‘एआई एक्शन समिट’ की सह-अध्यक्षता की थी। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इनोवेशन, साइंस और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में साझेदारी दोनों देशों के ‘होराइजन 2047’ रोडमैप का अहम हिस्सा है।