फाइनल मैच से दूर रहे अमिताभ बच्चन, जीत पर शाहरुख खान और रश्मिका मंदाना ने दी बधाई

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

भारत ने टी20 वर्ल्डकप की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को शिकस्त दी है। पूरा देश जीत की खुशी मना रहा है। ऐसे में सिनेमा जगत की हस्तियां खुश हैं। कई सेलेब्स ने अपनी खुशी सोशल मीडिया पर जाहिर की है। आइए जानते हैं सेलेब्स किस तरह भारत की जीत का जश्न मना रहे हैं?

अमिताभ बच्चन

टी20 वर्ल्डकप में भारत की जीत पर अमिताभ बच्चन ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने एक्स पर भारतीय टीम की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है ‘कहा था नहीं देखूंगा तो जीत जाएंगे। हो गया।’ अमिताभ बच्चन के कैप्शन से लगता है कि उन्होंने टी20 वर्ल्डकप का फाइनल मैच नहीं देखा है। इसलिए भारत जीत गया है। 

शाहरुख खान

शाहरुख खान ने भारत की जीत पर खुशी जताई है। उन्होंने एक्स पर लिखा है ‘बहुत बड़ी जीत। भारत की टीम ने बहुत अच्छा किया। आप लोग चैंपियन हैं। आप लोगों को मैदान पर देखकर गर्व महसूस होता है। आपको सलाम। जय हिंद।’

आमिर खान

आमिर खान ने अलग तरह से भारत की जीत का जश्न मनाया है। उन्होंने एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है ‘आज एक अरब दिल जश्न मना रहे हैं।’
 
संजय दत्त

संजय दत्त ने भारतीय टीम की तस्वीर शेयर की है और खिलाड़ियों को चैंपियंस बताया है।

सारा अली खान

टी20 वर्ल्डकप में भारत की जीत पर सारा अली खान उत्साहित हुई हैं। उन्होंने इंस्टास्टोरी पर क्रिकेट टीम की तस्वीर लगा कर कैप्शन में लिखा है ‘बार बार भारतीय टीम चैंपियन बनी है।’

सोनल चौहान

सोनल चौहान ने भारत का झंडा लहराते हुए इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा है ‘कप हमारा है। अच्छा एहसास है।’
 
सुहाना खान

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने अपनी इंस्टास्टोरी पर भारतीय क्रिकेट टीम की तस्वीर लगाई है। तस्वीर पर चैंपियंस लिखा है। तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने नीले दिल वाले इमोजी बनाए हैं।

रश्मिका मंदाना

रश्मिका मंदाना ने भारतीय टीम की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है ‘भारतीय टीम को शुभकामनाएं।’

अनन्या पांडे

अनन्या पांडे ने इंस्टास्टोरी पर एक वीडियो शेयर करके लिखा है ‘हम चैंपियंस हैं।’

राजपाल यादव

राजपाल यादव ने भारतीय टीम की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है ‘वर्ल्ड कप घर आ गया।’

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी धरने पर तीसरे दिन, BJP पर साधा निशाना

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का धरना रविवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। टीएमसी सुप्रीमो ने चुनाव आयोग को वैनिश कमीशन कहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा इलेक्टोरल रोल से सही वोटर्स के नाम हटाने के लिए वैनिश कमीशन का गलत इस्तेमाल कर रही है। उनका यह कमेंट ऐसे दिन आया है जब चुनाव आयोग की पूरी बेंच राज्य विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव की तैयारियों का रिव्यू करने के लिए कोलकाता आने वाली है। ममता ने कहा कि एक देश, एक नेता, एक पार्टी के पागलपन में, भाजपा ने जन-विरोधी इच्छाओं को पूरा करने के लिए हर लोकतांत्रिक संस्था और संवैधानिक पद को सिस्टमैटिक तरीके से हथियार बना लिया है।
बनर्जी ने दावा किया कि भाजपा का आखिरी मकसद बाबासाहेब अंबेडकर के बनाए गए संविधान को अपने पार्टी मैनिफेस्टो से बदलना है। ममता ने राज्य में स्पेशल इंटेसिव रिविजिन में वोटर लिस्ट से नाम हटाने के विरोध में 6 मार्च दोपहर 2 बजे से कोलकाता के एस्प्लेनेड मेट्रो चैनल पर धरना शुरू किया है। ममता बनर्जी ने कहा कि सालों से उन्होंने सेंट्रल एजेंसियों, नेशनल कमीशन, एक गुलाम गोदी मीडिया और ज्यूडिशियरी के एक आज्ञाकारी हिस्से को बंगाल के खिलाफ इस्तेमाल किया है। वे वोटर्स को वोटर लिस्ट से हटाने के लिए वैनिश कमीशन का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा लीडरशिप दिल्ली की जमींदार है। हम उन्हें बंगाल को अपने अधीन करने के मिशन में कभी कामयाब नहीं होंगे। धर्मतला में हमारा धरना हर उस बांग्ला-विरोधी (बंगाल-विरोधी) एजेंडे का जवाब है जो इस राज्य के लोगों को बेइज्जत करने, डराने और परेशान करने की कोशिश करता है। भाजपा की एकमात्र प्राथमिकता सत्ता है, लेकिन हमारी प्राथमिकता हमेशा से राज्य की जनता रही है।

Previous articleबालेंद्र शाह ने पीएम ओली को भारी मतों से हराया, पीएम बनने की राह पर
Next articleभारत ने फिर रचा इतिहास: न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर लगातार दूसरी बार बना वर्ल्ड चैंपियन
News Desk

महिला को खंभे से बांधकर की मारपीट, जबरन शराब पिलाने का आरोप; पुलिस ने आरोपी दबोचा

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

मधुबनी: बिहार के मधुबनी जिले के घोघरडीहा इलाके में एक महिला (40 वर्षीय) के साथ कथित तौर पर अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है. आरोप है कि गांव की मुखिया के घर पर महिला को खंभे से बांधकर पीटा गया और पानी मांगने पर उसे जबरन शराब पिलाई गई. घटना के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

महिला से बर्बरता, इलाज के दौरान मौत : घटना के बाद गंभीर हालत में पीड़ित महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने मुखिया और उनके परिवार के सदस्यों सहित कई आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी. मामले में विवाद बढ़ा तो मधुबनी पुलिस ने शनिवार, 7 मार्च को घटना की पुष्टि करते हुए एक्स पोस्ट पर जानकारी दी.

परिजनों का आरोप, ‘उसे खंभे से बांधकर पीटा’ : घोघरडीहा के अमही गांव के लोगों ने बताया कि घटना 25 फरवरी की है, जब पीड़ित महिला जमीन विवाद को लेकर मदद मांगने मुखिया कुमारी देवी के घर पहुंची. इसी दौरान किसी बात पर विवाद बढ़ गया. मृतका के परिजनों का आरोप है कि विवाद बढ़ा तो मुखिया ने कुछ और लोगों को बुलाया और उसके साथ मारपीट की.

परिजनों ने बताया, उस दिन क्या हुआ? : मृतका के पति, मो. सहासुद्दीन ने बताया कि ”वो मदद मांगने गई थी, लेकिन उसे वहां खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा गया. पुलिस आई और उसे थाने ले गई. पुलिस ने हम सब से बातचीत की और फिर सबको छोड़ दिया. उसे पीएचसी घोघरडीहा ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए अनुमंडलीय अस्पताल फुलपरास रेफर कर दिया गया.”

”लेकिन उसकी हालत बिगड़ती चली गई, फिर उसे दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया. वहां से भी बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया, जहां उसकी मौत हो गई.” – मृतका के पति, मो. सहासुद्दीन

ग्रामीणों ने बताया, ‘महिला के साथ बर्बरता हुई’ : ग्रामीणों ने बताया कि ”उसे बांस से मारा गया, उसके बाद वो बेहोश हो गई.” एक और ग्रामीण महिला ने बताया कि ”उसके साथ मारपीट की गई, उसे शराब में पेशाब मिलाकर पिलाया गया.”

जब मुखिया के घर पर पहुंची महिला : वहीं मंसूरी समुदाय के प्रदेश अध्यक्ष अजय मंसूरी ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने बताया कि, ”महिला का उसके परिवार में जमीन विवाद था. पंचायत में मामला सुलझाने के लिए कहा गया. लेकिन पीड़िता का पति पंचायत में नहीं पहुंचा तो मुखिया का बेटा मगनु सिंह उसके घर पर गया और उसके साथ बदसलूकी की. जिसके बाद पीड़ित महिला मुखिया के घर पर पहुंची थी. तभी उसके साथ मारपीट की गई और पेशाब में शराब मिलाकर पिलाया गया.”

क्या बोली मधुबनी पुलिस? : डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि, 25 फरवरी को मधुबनी जिले के घोघरडीहा थानांतर्गत ग्राम अमही में एक महिला के साथ मारपीट की घटना की सूचना मिली, जिसके बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया.

”पीड़ित महिला की इलाज के दौरान रविवार, 1 मार्च को मौत हो गई. मृतिका के परिजन के आवेदन के आधार पर कांड दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य अभियुक्त मगनु सिंह को गिरफ्तार किया गया.” – अमित कुमार, डीएसपी, मधुबनी

घटना के बाद से लोगों में नाराजगी : इधर जब महिला का शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया. परिजनों में चीख-पुकार मच गई. मृतका अपने पीछे तीन छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गई है. घटना के बाद से इलाके के लोगों में गुस्सा है. मृतका के पति ने आरोपियों को फांसी देने की मांग की है.
 

हर्ष मेहता के बाद नए एक्टर के साथ नजर आईं मलाइका अरोड़ा, डांस वीडियो वायरल

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

मलाइका अरोड़ा की पर्सनल लाइफ हमेशा सुर्खियों में रही है। कुछ महीनों से एक्ट्रेस हीरा व्यापारी हर्ष मेहता के साथ अपने रिलेशनशिप की अफवाहों की वजह से चर्चा में हैं। कुछ हफ्ते पहले, रोम से उनकी एक तस्वीर भी वायरल हुई थी और नेटिजन्स ने अंदाजा लगाया था कि दोनों वहां एक साथ वैलेंटाइन डे मना रहे थे। मलाइका ने एक बार फिर एक वायरल वीडियो से सबका ध्यान खींचा है।

सोरब के साथ दिखीं मलाइका

वायरल वीडियो में मलाइका अरोड़ा स्प्लिट्सविला कंटेस्टेंट सोराब बेदी के साथ डांस करती दिख रही हैं। उनका यह वीडियो वायरल हो गया है। सोराब के साथ मलाइका की केमिस्ट्री की अफवाहें गर्म हैं।

क्या है पूरा मामला?

नेटिजन्स को लगता है कि शायद सोराब, मलाइका के नए बॉयफ्रेंड हैं। इस मामले पर दोनों की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों के बीच कोई रोमांस नहीं चल रहा है। सोराब हाल ही में एक्ट्रेस के नए रेस्टोरेंट में एक पार्टी में गए थे। यह वीडियो उसी पार्टी का बताया जाता है। सोराब ने पार्टी की तस्वीरें शेयर की थी। 

हर्ष और मलाइका

मलाइका और हर्ष एक कॉन्सर्ट में साथ नजर आए थे। बाद में, इस कथित कपल को कई बार साथ देखा गया। दोनों को रोम में साथ देखा गया। यह तस्वीर खूब वायरल हुई।जहां मलाइका अर्जुन कपूर के साथ अपने रिश्ते के बारे में बहुत खुलकर बोलती थीं, वहीं एक्ट्रेस ने अभी तक हर्ष के साथ अपने कथित रिश्ते के बारे में कुछ नहीं कहा है।

मलाइका का वर्कफ्रंट
मलाइका फिल्मों में अपने डांस नंबर्स के लिए जानी जाती हैं। आखिरी बार उन्हें बड़े पर्दे पर 2025 में रिलीज हुई फिल्म ‘थामा’ के गाने ‘पॉइजन बेबी’ में देखा गया।
 

आज से संसद का बजट सत्र शुरू, दूसरे चरण में उठ सकते हैं कई संवेदनशील मुद्दे

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण सोमवार से शुरू हो रहा है और पहले ही दिन लोकसभा में जोरदार हंगामे के संकेत मिल रहे हैं। विपक्ष लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पद से हटाने के लिए लाए गए प्रस्ताव पर चर्चा कराने जा रहा है। इस प्रस्ताव को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस होने की संभावना है। विपक्ष का आरोप है कि स्पीकर ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही के दौरान पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाया और कांग्रेस के सांसदों को लेकर कुछ गलत दावे भी किए। इसी वजह से कई विपक्षी दलों के नेताओं ने उन्हें हटाने का प्रस्ताव दिया है। नियमों के अनुसार, प्रस्ताव दिए जाने के बाद ओम बिरला ने खुद को कार्यवाही से अलग कर लिया है और कहा गया है कि प्रस्ताव पर फैसला होने के बाद ही वह फिर से सदन की कार्यवाही संभालेंगे।
हालांकि संख्या बल के लिहाज से सरकार मजबूत स्थिति में है। भाजपा और उसके सहयोगी दलों के पास लोकसभा में बहुमत है, इसलिए माना जा रहा है कि यह प्रस्ताव पारित नहीं हो पाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी ओम बिरला के समर्थन में सामने आए हैं और कहा है कि उन्होंने हमेशा संविधान और संसदीय लोकतंत्र की भावना के अनुसार काम किया है।

इन-इन मुद्दों के जोरदार तरीके से उठने की संभावना
सत्र के दौरान पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का मुद्दा भी जोरदार तरीके से उठने की संभावना है। अमेरिका और इस्राइल की तरफ से ईरान पर किए गए हमलों के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है, जिससे तेल की सप्लाई प्रभावित हो रही है और कच्चे तेल की कीमतें भी बढ़ रही हैं। विपक्ष इस मामले में सरकार की विदेश नीति और रूस से तेल खरीद पर अमेरिका द्वारा दिए गए छूट को लेकर सवाल उठा सकता है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले मतदाता सूची के विशेष संशोधन में करीब 60 लाख नाम हटाए जाने का मुद्दा भी संसद में गरमा सकता है। तृणमूल कांग्रेस के सांसद इस मामले को जोरदार तरीके से उठाने की तैयारी में हैं। वहीं भाजपा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की पश्चिम बंगाल यात्रा के दौरान प्रोटोकॉल उल्लंघन के मुद्दे को उठा सकती है।

सत्र में विधेयकों को पास कराने पर सरकार का रहेगा फोकस
सरकार इस सत्र में बिजली संशोधन विधेयक समेत कई लंबित विधेयकों को भी पास कराने की कोशिश करेगी। वहीं सोमवार को लोकसभा की कार्यवाही की शुरुआत शिलांग से सांसद रहे रिक्की सिंगकोन के निधन पर श्रद्धांजलि के साथ हो सकती है, जिसके कारण प्रश्नकाल स्थगित होने की भी संभावना है।

Previous articleसिनेमाघरों में ‘द केरल स्टोरी 2’ का दबदबा, ‘चरक’ और ‘अस्सी’ पीछे
Next articleसिंगर रिहाना के घर पर फायरिंग, गोली चलाने वाली महिला गिरफ्तार
News Desk

कोच्चि में खड़े ईरानी युद्धपोत का वीडियो बनाने की कोशिश, रिपब्लिक टीवी का रिपोर्टर गिरफ्तार

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

एर्नाकुलम (केरल): जिले की हार्बर पुलिस ने शनिवार को रिपब्लिक टीवी के एक रिपोर्टर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया. इन लोगों पर आरोप है कि उन्होंने सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करके कोच्चि में खड़े ईरानी नेवी के युद्धपोत IRIS Lavan का वीडियो बनाने की कोशिश की. गिरफ्तार किए गए लोगों में रिपब्लिक टीवी के तिरुवनंतपुरम के रिपोर्टर शंकर, कैमरामैन मणि और ड्राइवर विजयकुमार हैं. आरोप है कि वे सुबह-सुबह नाव से जहाज के पास हाई-सिक्योरिटी जोन में पहुंचे और वीडियो बनाने की कोशिश की. CISF अधिकारियों ने उन्हें रोका और कस्टडी में ले लिया. बाद में हार्बर पुलिस स्टेशन को सौंप दिया.

पुलिस ने सुरक्षा चेतावनी जारी की
घटना के बाद, कोच्चि के डीसीपी अश्वथी जीजी ने सख्त सुरक्षा चेतावनी जारी की, जिसमें कहा गया कि केरल के तट पर खड़े विदेशी जहाजों या दूसरे सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील जहाजों की फोटो खींचना या वीडियो बनाना पूरी तरह से मना है. उन्होंने यह भी कहा कि अगर किसी के पास अभी ऐसे विज़ुअल हैं, तो उन्हें तुरंत डिलीट कर दें. उन्होंने कहा कि चूंकि यह मामला राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा है, इसलिए सुरक्षा नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

कोच्चि में ईरानी युद्धपोत
ईरानी नेवी के युद्धपोत IRIS Lavan में तकनीकी दिक्कतें आने के बाद कोच्चि तट पर खड़ा कर दिया गया. डिफेंस से जुड़े आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, यह कदम एक और ईरानी जहाज, IRIS Dena पर श्रीलंका के दक्षिण में अमेरिकी नेवी द्वारा कथित तौर पर हमला किए जाने के कुछ समय बाद उठाया गया.28 फरवरी को, ईरान सरकार ने जहाज में तकनीकी दिक्कतों को ठीक करने के लिए कोच्चि में डॉक करने की इजाजत के लिए अर्जेंट रिक्वेस्ट के साथ भारत से संपर्क किया. समुद्री सुरक्षा और कूटनीतिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए, भारत ने 1 मार्च को अनुरोध को मंजूरी दे दी. इसके बाद, IRIS लवन 4 मार्च को सुरक्षित रूप से कोच्चि पोर्ट पहुंच गया.

183 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित निकाला गया
जहाज पर सवार कुल 183 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित निकाल लिया गया है और उन्हें अभी कोच्चि में इंडियन नेवी की स्पेशल मॉनिटरिंग फैसिलिटी और अन्य जगहों पर रखा गया है. सुरक्षा कारणों से, क्रू मेंबर्स को अभी नेवी की फैसिलिटी से बाहर जाने की इजाजत नहीं है. क्रू के लिए जरूरी मेडिकल मदद और रहने की जगह इंडियन नेवी की देखरेख में दी जा रही है.श्रीलंका के तट के पास IRIS देना से जुड़ी घटना ने इलाके में गंभीर चिंता पैदा कर दी थी. क्योंकि IRIS Lavan भी उसी इलाके में काम कर रहा था, इसलिए भारत इस मामले में कड़ी निगरानी रख रहा है. जहाज़ में तकनीकी दिक्कतों की गंभीरता का पता लगाने के लिए अभी जांच चल रही है.रिपोर्ट्स से पता चलता है कि जहाज की मरम्मत और क्रू की वापसी के बारे में आगे के फैसले आने वाले दिनों में लिए जाएंगे. रक्षा मंत्रालय लगातार स्थिति और क्रू की डिटेल्स पर नजर रख रहा है. ईरानी जहाज को भारत की मदद को पड़ोसी देशों के साथ समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने की कोशिशों का हिस्सा माना जा रहा है.

निशांत कुमार ने जदयू की सदस्यता ली, पार्टी में स्वागत

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार जनता दल यूनाईटेड में शामिल हो चुके हैं। वीर चंद्र पटेल रोड स्थित जदयू प्रदेश कार्यालय में हजारों कार्यकर्ताओं के बीच कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने निशांत को पार्टी की सदस्यता दिलाई। जदयू में शामिल होने के बाद निशांत ने कहा कि मैं जदयू के कार्यकर्ता, नेता और बिहार की जनता को नमन करता हूं। मैं आज से पार्टी का सदस्य बन चुका हूं। एक कार्यकर्ता के रूप में मैं सेवा करता रहूंगा। मेरे पिता ने राज्यसभा जाने की घोषणा की है। यह उनका निजी फैसला है। मैं इस फैसले का आदर करता हूं और इसे स्वीकार करता हूं।
निशांत कुमार ने कहा कि मेरे पिता ने बिहार की जनता के लिए जो काम किया है, उसे मैं जनता तक बढ़ाने का काम करूंगा। आप सब ने जो विश्वास किया, उस पर खड़ा उतरने की कोशिश करूंगा। जनता के हृदय में खड़ा उतरने की कोशिश करूंगा। मेरे पिता ने जनता के लिए जो किया, वह सबको याद रहेगा। जनता को मेरे पिता पर गर्व है। वह अपना जीवन बिहार के लिए समर्पित कर दिया। आज से मैं राजनीतिक जीवन की शुरुआत कर रहा हूं। अभी मुझे बहुत कुछ सीखना है। इसके लिए मुझे जनता का आशीर्वाद चाहिए। मैं आप सभी को नमन करता हूं।

वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं को किया नमन
पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद निशांत कुमार ने जदयू के वरिष्ठ नेताओं के पैर छूकर उनसे आशीर्वाद लिया। इसके बाद कार्यकर्तओं का धन्यवाद किया। इधर, जदयू दफ्तर में सुबह से राज्य के सभी जिलों से वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता पहुंचे। कई कार्यकर्ता घोड़ा और हाथी लेकर पहुंचे। सीएम नीतीश कुमार और निशांत के समर्थन में नारेबाजी करते रहे। जदयू कार्यकर्ताओं ने कहा कि आज हमलोगों के बहुत बड़ा दिन है। निशांत पार्टी में शामिल हुए इससे हमलोगों में काफी खुशी है। वह भी इंजीनियर हैं। नीतीश कुमार की तरह ही वह भी बिहार के विकास का काम करेंगे। इधर, जदयू कार्यकर्ताओं की भीड़ को देखते हुए जदयू कार्यालय में पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है। समर्थकों में उत्साह है।

निशांत ने पूरे बिहार का दौरा करने का फैसला किया
जदयू के वरिष्ठ नेता और एमएलसी नीरज कुमार ने बताया कि आज पार्टी के लिए बड़ा दिन है। निशांत कुमार पार्टी में शामिल हो चुके हैं। सदस्यता ग्रहण करने के बाद उन्होंने पूरे बिहार का दौरा करने का फैसला किया है और वह जल्द ही संगठन से जुड़ी गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। निशांत कुमार की जदयू में एंट्री का सभी विधायकों, सांसदों और विधान परिषद् सदस्यों ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि यह निशांत का राजनीति में शामिल होना, मास्टर स्ट्रोक है। इससे कितने लोग परेशान हो जाएंगे? यह आने वाला समय बताएगा। पार्टी सूत्रों की मानें तो निशांत कुमार को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि हमलोग चाहते हैं निशांत ही बिहार के मुख्यमंत्री बनें। नीतीश कुमार के बाद वह अच्छे तरीके से राज्य संभाल सकते हैं।

Previous articleबुरहानपुर के प्लास्टिक गोदाम में भीषण आग, आग बुझाने में 20 दमकल वाहनों के निकले दम
Next articleT-20 वर्ल्ड कप जीत पर मध्यप्रदेश में जश्न की लहर, होली-दीवाली सा माहौल; सीएम Mohan Yadav भी गदगद
News Desk

डिलीवरी के लिए अस्पतालों के चक्कर काटती रही आदिवासी महिला

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

पालघर (महाराष्ट्र): एक ओर जहां पूरा देश अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) पर महिला सशक्तिकरण के बड़े-बड़े दावे कर रहा है और नारी शक्ति का उत्सव मना रहा है, वहीं महाराष्ट्र के आदिवासी बहुल जिले पालघर से सिस्टम को शर्मसार करने वाली तस्वीर सामने आई है. एक गर्भवती आदिवासी महिला को प्रसव (डिलीवरी) के लिए तीन घंटा तक अस्पताल-अस्पताल भटकना पड़ा. मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं.

वडकुन की एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शोभा माछी को आधी रात को उसी गांव की एक गर्भवती महिला के प्रसव के संबंध में फोन आया. वह तुरंत उसे लेकर डहाणू के कॉटेज अस्पताल पहुंचीं. लेकिन वहां उन्हें बताया गया कि सामान्य प्रसव नहीं हो पाएगा, इसलिए वे महिला को तुरंत किसी दूसरे अस्पताल ले जाएं. जब उन्होंने एम्बुलेंस मांगी, तो उनसे कहा गया कि एम्बुलेंस आने में दो से तीन घंटे लगेंगे. मजबूरी में शोभा माछी उस महिला को लेकर निजी अस्पतालों की ओर भागीं. इस दौरान इलाज के अभाव में वह महिला तीन घंटे तक तड़पती रही.

“जानकारी मिली है कि जब महिला को डहाणू कॉटेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, तब वहां अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) पर नियुक्त स्त्री रोग विशेषज्ञ उपलब्ध नहीं थे. इस संबंध में अस्पताल अधीक्षक से रिपोर्ट मांगी गई है. बुलाए जाने पर भी डॉक्टर ने आने से क्यों मना किया, हमने उनसे स्पष्टीकरण मांगा है और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी.”- डॉ. रामदास मराड, जिला शल्य चिकित्सक, पालघर

भाजपा विधायक चित्रा वाघ ने ‘ईटीवी भारत’ से बात करते हुए कहा, “मुझे डहाणू उप-जिला अस्पताल के इस गंभीर मामले की जानकारी आप लोगों से मिली है. एक गर्भवती महिला को प्रसव (डिलीवरी) के लिए मना करना बहुत ही गंभीर बात है. मैंने जिला शल्य चिकित्सक से संपर्क कर जानकारी ली है. मैं पालघर जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं और ऐसी गंभीर घटनाओं के बारे में तुरंत स्वास्थ्य मंत्री से चर्चा करूंगी.”

“समय पर डॉक्टर और सुविधाएं न मिलने के कारण गरीब लोग निजी अस्पतालों में जाने को मजबूर हैं. लेकिन एक गरीब व्यक्ति निजी अस्पताल में इलाज के लिए जरूरी पचास हजार से एक लाख रुपये कहां से लाएगा? अगर यह स्थिति नहीं बदली, तो ऐसी घटनाएं बार-बार होती रहेंगी और महिलाओं को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा.” –शोभा माछी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, वडकुन

न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर लगातार दूसरी बार बना वर्ल्ड चैंपियन

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

IND vs NZ Final: भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच जीतकर इतिहास रच दिया है. इस शानदार जीत के साथ भारत लगातार दो टी20 वर्ल्ड कप और तीसरी बार टी20 ट्रॉफी उठाने वाली पहली टीम बन गई है. इसके अलावा भारत बतौर मेजबान टीम टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भी पहली टीम बन गई है.

भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों मात दी. टॉस हारने के बाद भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 255 रन बनाने में सफल रहा. दुबे ने आखिरी 8 गेंद में नाबाद 26 रनों की शानदार पारी खेली. जिसमे 3 चौके और 2 छक्के शामिल थे. इसके आलावा अभिषेक ने 21 गेंद में 52, संजू 46 गेंद में 89 और किशन ने 25 गेंद में 54 रनों तेजतर्रार पारी खेली. न्यूजीलैंड की तरफ से जेमी निशम सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने 4 ओवर में 46 रन देकर 3 विकेट झटके. जबकि कप्तान सेंटनर ने 4 ओवर में 33 रन खर्च करके सबसे किफायती गेंदबाज रहे.

256 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 159 रनों पर ऑलआउट हो गई. जिसके साथ उनका पहला टाइटल जीतने का सपना टूट गया और 96 रनों से हार का सामना करना पड़ा. न्यूजीलैंड की तरफ से टिम सिफर्ट ने सबसे ज्यादा 26 गेंद में 52 और मिशेल सेंटनर ने 35 गेंद में 43 रन बनाए. वहीं भारत की तरफ से बुमराह और अक्षर सबसे सफल गेंदबाज रहे. बुमराह ने 4 ओवर में 15 रन देकर 4 विकेट झटके जबकि अक्षर ने 3 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट लेने में सफल रहे.

 

Previous articleबालेंद्र शाह ने पीएम ओली को भारी मतों से हराया, पीएम बनने की राह पर
Next articleक्या यही है महिला दिवस का उपहार?: डिलीवरी के लिए अस्पतालों के चक्कर काटती रही आदिवासी महिला
News Desk

बंगाल चुनाव से पहले ममता का बड़ा ऐलान, युवाओं को हर महीने मिलेगा 1500 रुपये बेरोजगारी भत्ता 

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच ममता बनर्जी ने बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री ने राज्य के युवाओं को हर महीने 1500 रुपये भत्ता देने की घोषणा की है।मुख्यमंत्री ममता ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य युवाओं को आर्थिक सहायता देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनने में मदद करना है। ममता बनर्जी ने यह घोषणा मतदाता सूची से नाम हटाए जाने के विरोध में आयोजित धरना-प्रदर्शन स्थल से ही की। ममता बनर्जी ने बताया कि सरकार पहले इस योजना को 1 अप्रैल से लागू करने वाली थी, लेकिन अब इसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राज्य के युवाओं को यह एक तरह का उपहार है। इसके तहत लाभार्थियों को अब अप्रैल का इंतजार नहीं करना पड़ेगा और भुगतान की प्रक्रिया तुरंत शुरू की जाएगी।

कौन होंगे योजना के पात्र
मुख्यमंत्री ने योजना की पात्रता को लेकर भी जानकारी दी। इसके तहत 21 से 40 वर्ष की आयु के युवक और युवतियां आवेदन कर सकेंगे। लाभ पाने के लिए कम से कम माध्यमिक परीक्षा (कक्षा 10वीं) पास होना अनिवार्य होगा। उन्होंने यह भी कहा कि जो छात्र अभी पढ़ाई कर रहे हैं और छात्रवृत्ति के अलावा किसी अन्य सरकारी योजना का लाभ नहीं ले रहे हैं, उन्हें भी इस योजना के तहत भत्ता मिल सकेगा। 

रोजगार के आंकड़े भी रखे सामने
विपक्ष के आरोपों के बीच ममता बनर्जी ने अपने शासनकाल में रोजगार के क्षेत्र में हुई प्रगति का भी उल्लेख किया। उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में बेरोजगारी दर में करीब 40 प्रतिशत की कमी आई है। मुख्यमंत्री के अनुसार राज्य में लगभग 40 लाख लोगों को कौशल प्रशिक्षण दिया गया है, जिनमें से करीब 10 लाख लोगों को रोजगार मिल चुका है। उन्होंने बताया कि उत्कर्ष बांग्ला के तहत प्रशिक्षित युवाओं का डेटा उद्योगपतियों की वेबसाइटों से जोड़ा गया है, जिससे उन्हें रोजगार मिलने में आसानी हुई है।

किसानों और प्रवासी मजदूरों के लिए भी राहत
ममता बनर्जी ने भूमिहीन किसानों के लिए भी 4000 रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पहले यह लाभ केवल सीमित जमीन वाले किसानों को मिलता था, लेकिन अब इसका दायरा बढ़ा दिया गया है। इसके अलावा प्रवासी श्रमिकों को राज्य के भीतर ही रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में लघु और मध्यम उद्योगों के क्षेत्र में करीब 1.5 करोड़ लोग कार्यरत हैं और इस क्षेत्र को और मजबूत किया जाएगा। 

Previous articleसम्राट विक्रमादित्य के काल में अवंतिका नगरी में विजयी ध्वज निकाल कर मनाया जाता था उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
News Desk