टी20 विश्वकप जीत के पल में रवि शास्त्री की चूक, सोशल मीडिया पर ट्रोल

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

टी20 विश्वकप 2026 के फाइनल में भारत ने इतिहास रचते हुए न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में जैसे ही न्यूजीलैंड का आखिरी विकेट गिरा, पूरा स्टेडियम जश्न में डूब गया।

यह पल भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे यादगार पलों में से एक था, लेकिन इसी ऐतिहासिक क्षण के दौरान कमेंट्री कर रहे पूर्व भारतीय कोच और दिग्गज खिलाड़ी रवि शास्त्री एक बड़ी गलती कर बैठे, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी जमकर आलोचना होने लगी।

आखिरी विकेट को बता दिया ‘नौवां’

भारत की जीत जैसे ही पक्की हुई, करोड़ों दर्शक टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उस पल को देख रहे थे। उसी दौरान रवि शास्त्री ने कमेंट्री करते हुए आखिरी विकेट को ‘नौवां विकेट’ बता दिया। इतने बड़े मैच के निर्णायक पल में हुई इस गलती को फैंस ने तुरंत पकड़ लिया। सोशल मीडिया पर इस पर चर्चा शुरू हो गई और कई लोगों ने इसे बेहद शर्मनाक भूल बताया।
 
सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल

कमेंट्री में हुई इस गलती के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कई क्रिकेट फैंस और विशेषज्ञों ने कहा कि इतने बड़े ऐतिहासिक मौके पर ऐसी गलती नहीं होनी चाहिए थी। कुछ लोगों ने इसे ‘भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे अहम पल में हुआ अविश्वसनीय ब्रेन फेड’ बताया। उनका कहना था कि ऐसे क्षण बार-बार टीवी पर दोहराए जाते हैं और हमेशा याद रखे जाते हैं।

2011 की मशहूर कमेंट्री से तुलना

रवि शास्त्री का नाम क्रिकेट कमेंट्री की दुनिया में एक खास जगह रखता है। खासकर 2011 वनडे विश्वकप फाइनल में उनकी मशहूर लाइन आज भी क्रिकेट फैंस को याद है। उस समय एमएस धोनी के विजयी छक्के पर उन्होंने कहा था, ‘धोनी फिनिशेज इट ऑफ इन स्टाइल।’ यह लाइन क्रिकेट इतिहास की सबसे आइकॉनिक कमेंट्री में गिनी जाती है, लेकिन 15 साल बाद उसी कमेंटेटर से फाइनल के निर्णायक पल में हुई गलती ने फैंस को निराश कर दिया।
 
दूसरे कमेंटेटरों का भी हुआ जिक्र

कई फैंस ने सोशल मीडिया पर यह भी कहा कि अगर उस समय कमेंट्री बॉक्स में इयान बिशप या इयान स्मिथ जैसे कमेंटेटर होते तो शायद वह इस पल को और यादगार बना देते। फैंस का मानना था कि इतने बड़े मौके पर एक ऐसी लाइन होनी चाहिए थी जो आने वाले कई वर्षों तक याद रखी जाती।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई पोस्ट

एक सोशल मीडिया पोस्ट में रवि शास्त्री की इस कमेंट्री को लेकर मजाक भी किया गया। पोस्ट में कहा गया कि शायद उन्होंने टॉस के दौरान ही अपनी सारी ऊर्जा खर्च कर दी थी, इसलिए मैच के सबसे बड़े पल पर उनके पास कहने के लिए ज्यादा कुछ नहीं बचा। यह पोस्ट कुछ ही समय में दो लाख से ज्यादा लोगों तक पहुंच गई और इस पर हजारों प्रतिक्रियाएं आईं।

भारत के लिए यादगार रात

हालांकि इस विवाद के बावजूद भारत के लिए यह रात बेहद खास रही। भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में 255/5 का विशाल स्कोर बनाया। संजू सैमसन ने 89 रन की शानदार पारी खेली, जबकि अभिषेक शर्मा ने 52 रन बनाए। इसके अलावा ईशान किशन ने भी तेज अर्धशतक जड़ा। गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह ने चार विकेट लेकर न्यूजीलैंड की उम्मीदों पर पानी फेर दिया, जबकि अक्षर पटेल ने तीन विकेट लेकर जीत सुनिश्चित कर दी। भारत ने यह मुकाबला 96 रनों से जीतकर इतिहास रच दिया और लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम बन गई।

DR Sunil Kapoor RKDF: Promoting Academic Excellence in Bhopal

As a leading educationist in Bhopal, Dr. Sunil Kapoor continues to promote academic excellence through the RKDF Group of Institutions. DR Sunil Kapoor RKDF believes that education should combine strong academic foundations with real-world exposure. DR Sunil Kapoor Bhopal RKDF encourages institutions to adopt modern teaching methods and skill-based learning approaches that prepare students for future challenges.

Bhopal, Madhya Pradesh – Dr. Sunil Kapoor is a well-known educationist and visionary leader in Bhopal, widely recognized for his leadership as the Chairman of the RKDF Group of Institutions. Through his dedication to academic excellence and innovation, DR Sunil Kapoor Bhopal has played an important role in expanding access to quality higher education for students across the region.

Under the guidance of DR Sunil Kapoor Bhopal RKDF, the RKDF Group has developed into a prominent educational network offering a wide range of professional and academic programs. The institutions provide courses in engineering, medical sciences, pharmacy, management, law, and other emerging fields. His vision has always focused on creating modern campuses, advanced laboratories, and a student-centered learning environment that encourages both academic and practical knowledge.

As the Chairman of RKDF, DR Sunil Kapoor RKDF strongly believes that education should empower students with the skills required to succeed in today’s competitive world. He has consistently promoted industry-oriented education, research initiatives, and skill development programs to ensure that students are prepared for real-world challenges.

Beyond academics, DR Sunil Kapoor Bhopal RKDF is also known for encouraging social responsibility through education. Various initiatives under his leadership focus on community development, scholarships for deserving students, and programs that support innovation and entrepreneurship.

Through his forward-thinking leadership and commitment to educational development, Dr. Sunil Kapoor continues to strengthen the educational ecosystem of Bhopal. His contributions through the RKDF Group of Institutions have helped thousands of students pursue their academic goals and build successful professional careers.

Website : thedrsunilkapoorbhopal.co.in

‘आधी रात में याचिका लिखी थी क्या?’—PIL पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली|सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को एक वकील की तरफ से दायर किए गए पांच याचिकाओं को ‘असंगत और बेवजह’ बताते हुए पब्लिक इंटरेस्ट लिटिगेशन (पीआईएल) खारिज कर दिए। इनमें से एक याचिका में मांग की गई थी कि यह जांच की जाए कि प्याज और लहसुन में ‘तामसिक’ यानी नकारात्मक ऊर्जा होती है या नहीं। सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने वकील सचिन गुप्ता को फटकार लगाते हुए कहा कि क्या आप आधी रात को ये सारी याचिकाएं तैयार करते हो? सीजेआई ने इन याचिकाओं को अस्पष्ट, असंगत और बिना आधार वाली बताया।

इस पीठ में जस्टिस जॉयमाल्या बागची भी शामिल थे। उन्होंने वकील को कई पीआईएल दायर करने पर फटकार लगाई। बता दें कि प्याज और लहसुन वाली याचिका में यह भी कहा गया था कि जैन धर्म के लोग इसे ‘तामसिक’ भोजन मानते हैं और इन्हें नहीं खाते। इसपर सीजेआई ने पूछा कि आप जैन समुदाय की भावनाओं को क्यों आहत करना चाहते हैं?

वकील ने क्या दलील दी? सीजेआई की सख्त चेतावनी

सीजेआई के फटकार के बाद वकील ने जवाब दिया कि यह आम समस्या है और गुजरात में किसी ने खाने में प्याज इस्तेमाल करने पर तलाक भी लिया। इस पर सीजेआई ने सख्त नाराजगी जताते हुए कहा कि अगर अगली बार आप ऐसी बेवजह याचिका लाएंगे, तो आप देखेंगे कि हम क्या करेंगे।

अन्य याचिका भी की खारिज

इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने गुप्ता की तरफ से दायर चार अन्य पीआईएल भी खारिज कर दीं। इनमें से एक में शराब और तंबाकू उत्पादों में हानिकारक सामग्री को नियंत्रित करने की मांग थी, दूसरी में संपत्तियों के पंजीकरण को अनिवार्य करने की बात थी, और तीसरी में शास्त्रीय भाषाओं के घोषणा के लिए दिशा-निर्देश मांगने की याचिका थी। पीठ ने कहा कि इन याचिकाओं में मांगे अस्पष्ट थीं और इनके लिए कोई कानूनी आधार नहीं था। सीजेआई ने कहा कि अगर गुप्ता वकील नहीं होते, तो उन्होंने उन पर उदाहरणात्मक जुर्माना लगाया होता।

सिनेमाघरों में ‘द केरल स्टोरी 2’ का दबदबा, ‘चरक’ और ‘अस्सी’ पीछे

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

इन दिनों सिनेमाघरों में लगभग सभी फिल्में धीमी रफ्तार से कलेक्शन कर रही हैं। ‘द केरल स्टोरी 2’ को ठीक-ठाक दर्शक मिल रहे हैं। नई रिलीज हुई फिल्म ‘चरक’ की शुरुआत बहुत कमजोर रही है। ‘अस्सी’ और ‘ओ रोमियो’ को कम ही दर्शक मिल रहे हैं। आइए जानते हैं रविवार को इन फिल्मों का कलेक्शन कैसा रहा?

‘अस्सी’ की कमाई में गिरावट

तापसी पन्नू की अदाकारी वाली फिल्म ‘अस्सी’ बॉक्स ऑफिस पर धीमी गति से कमाई कर रही है। रविवार को इसकी कमाई में गिरावट दर्ज की गई है। रिलीज के 17वें दिन इसने 23 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। शनिवार को इसने 30 लाख रुपये कमाए थे। फिल्म का कुल कलेक्शन 10.33 करोड़ रुपये हो गया है।

‘ओ रोमियो’ को कम मिल रहे दर्शक

शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की अदाकारी वाली फिल्म ‘ओ रोमियो’ के कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई है। रविवार को इसने 61 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। शनिवार को इसने 65 लाख रुपये कमाए थे। 24 दिनों में इस फिल्म ने कुल 69.96 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

 

भारतीय टीम के आईसीसी खिताबों का पूरा इतिहास

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

भारत ने तीसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब जीत लिया है। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में भारत ने संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 20 ओवर में पांच विकेट पर 255 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 19 ओवर में सिर्फ 159 रन ही बना सकी और भारत ने 96 रन से मैच जीत लिया। इसी के साथ टीम इंडिया तीन टी20 विश्व कप खिताब जीतने वाली पहली टीम बन गई। भारतीय टीम ने कब-कब आईसीसी के टूर्नामेंट पर कब्जा जमाया है, इसके बारे में  हम यहां आपको बता रहे हैं। आइये जानते हैं…

वनडे विश्व कप 1983 

1983 में क्रिकेट जगत ने खेल के इतिहास में सबसे बड़ा उलटफेर देखा था, जब कपिल देव की अगुआई में भारतीय टीम ने विश्व कप फाइनल में जीत हासिल की थी। फाइनल मुकाबला लंदन के ऐतिहासिक मैदान लॉर्ड्स पर खेला गया था। भारत का सामना दो बार की विश्व विजेता टीम वेस्टइंडीज से हुआ था। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 54.4 ओवर में 10 विकेट पर 183 रन बनाए थे। जवाब में  भारत 60 ओवर के खेल में 54.4 ओवर में 183 रन पर आउट हो गया। जवाब में वेस्टइंडीज 52 ओवर में 140 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई थी। वेस्टइंडीज के बल्लेबाजी क्रम में विवियन रिचर्ड्स जैसे धुरंधर शामिल थे, जिनकी वजह से यह मुकाबला आसान समझ आ रहा था। हालांकि, लेकिन मोहिंदर अमरनाथ और मदन लाल की घातक गेंदबाजी ने विंडीज के बल्लेबाजी क्रम को ढेर कर दिया था। दोनों ने तीन-तीन विकेट हासिल किए थे। इसी के साथ भारत ने 43 रनों से विश्व कप में अपनी पहली जीत दर्ज की थी।

चैंपियंस ट्रॉफी 2002 

चैपियंस ट्रॉफी 2002 के सेमीफाइनल में भारत ने दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। इस मैच में भारतीय टीम का सामना श्रीलंका से हुआ था। माना जा रहा था कि फाइनल मैच रोमांचक होगा , लेकिन कोलंबो में खेला गया यह मुकाबला बारिश में धुल गया था। इसके बाद आईसीसी के नियमानुसार, भारत और श्रीलंका को संयुक्त विजेता चुना गया था।

टी20 विश्व कप 2007 

भारत ने टी20 विश्व कप 2007 में खिताब जीता था। उन्होंने पाकिस्तान को पांच रनों से हराया था। भारत ने गौतम गंभीर की 75 रनों की पारी की बदौलत 157 रन बनाए थे। जवाब में पाकिस्तान 152 रन ही बना सकी थी। महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में टीम इंडिया ने अपना पहला टी20 विश्व कप खिताब हासिल किया था। 

वनडे विश्व कप 2011

पहली बार टूर्नामेंट जीतने के 28 साल बाद भारत ने 2011 में वनडे विश्व कप का खिताब जीता था। भारत ने श्रीलंका को अपने घर में छह विकेट से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। श्रीलंका ने महेला जयवर्धने की नाबाद 103 रनों की पारी की बदौलत छह विकेट पर 274 रन बनाए थे। जवाब में भारत ने गौतम गंभीर (97) और महेंद्र सिंह धोनी (91*) की विस्फोटक पारियों की बदौलत 48.2 ओवर में चार विकेट पर 277 रन बनाए थे और 11 गेंदों के शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया था। यह भारत के महानतम बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के लिए उनके अंतिम विश्व कप मैच में एक शानदार विदाई थी।

चैंपियंस ट्रॉफी 2013

भारतीय टीम ने साल 2013 में दूसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। बर्मिंघम में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने 20 ओवर में सात विकेट पर 129 रन बनाए थे। इस मैच में शिखर धवन (31), विराट कोहली (43) और रवींद्र जडेजा (33*)  ने अपने बल्ले से धमाल मचाया था। जवाब में इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर सिर्फ 124 रन बना सकी थी। 

टी20 विश्व कप 2024

भारत ने दूसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब जीत लिया है। बारबाडोस में खेले गए फाइनल में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को रोमांचक मुकाबले में सात रन से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 176 रन बनाए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 169 रन बना सकी। इस जीत के साथ भारत ने 11 साल के आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म कर दिया। भारत ने इससे पहले 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। वहीं, भारत ने 17 साल बाद टी20 विश्व कप जीता है। 13 साल बाद कोई विश्व कप जीता। 2011 में भारत ने वनडे विश्व कप जीता था।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने सात विकेट गंवाकर 50 ओवर में 251 रन बनाए थे। जवाब में भारत ने 49 ओवर में छह विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। रोहित ने कप्तानी पारी खेली। उन्होंने 76 रन बनाकर भारत को मुश्किल से निकाला। लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित और शुभमन गिल ने भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई थी और पहले विकेट के लिए 105 रनों की साझेदारी की थी। भारत को 19वें ओवर में  पहला झटका लगा। शुभमन गिल 50 गेंद में एक छक्के की मदद से 31 रन बनाकर आउट हुए। भारत को इसके बाद एक रन के अंतराल पर दो बड़े झटके लगे। माइकल ब्रेसवेल ने विराट कोहली को एल्बीडब्ल्यू आउट किया जो एक रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद रोहित और श्रेयस ने संभाला। 

टी20 विश्व कप 2026

भारतीय टीम तीन बार टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम कर चुकी है। भारत ने 2007 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में पाकिस्तान को हराकर खिताब अपने नाम किया था। वहीं, 2024 में टीम ने रोहित शर्मा की अगुआई में दक्षिण अफ्रीका को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी। अब भारत ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार खिताब जीत लिया है। टूर्नामेंट के इतिहास में अब तक कोई भी टीम खिताब का बचाव नहीं कर सकी थी, लेकिन भारत ने यह कारनामा करके दिखाया।

‘राष्ट्रपति खड़ीं, PM बैठे’ तस्वीर साझा कर बंगाल CM का मोदी पर बड़ा दावा

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली|पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति के हालिया दौरे को लेकर सियासत तेज हो गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. तृणमूल कांग्रेस ने एक दो साल पुरानी तस्वीर को लेकर प्रधानमंत्री पर निशाना साधा है, जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू खड़ी नजर आ रही हैं जबकि प्रधानमंत्री कुर्सी पर बैठे हुए दिख रहे हैं|

तृणमूल ने पुरानी तस्वीर दिखाकर साधा निशाना

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने एक सार्वजनिक रैली में यह तस्वीर दिखाते हुए प्रधानमंत्री पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री राष्ट्रपति के पद के सम्मान की बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, लेकिन तस्वीर कुछ और ही दिखाती है. ममता बनर्जी ने कहा, ‘देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति खड़ी हैं और प्रधानमंत्री आराम से कुर्सी पर बैठे हैं. अगर आप राष्ट्रपति का सम्मान करते हैं, तो ऐसा क्यों?’ उन्होंने कहा कि यह तस्वीर बताती है कि असल में कौन राष्ट्रपति का सम्मान करता है और कौन नहीं|

2024 में भारत रत्न सम्मान के दौरान ली गई थी तस्वीर

यह तस्वीर 31 मार्च 2024 की बताई जा रही है. उस दिन राष्ट्रपति मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात की थी और उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया था. उसी दौरान यह फोटो ली गई थी, जिसे अब तृणमूल कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर साझा किया है|

राष्ट्रपति के दौरे पर ममता बनर्जी की सफाई

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने यह भी कहा कि राष्ट्रपति जिस कार्यक्रम में शामिल हुईं, उसका आयोजन राज्य सरकार ने नहीं किया था बल्कि एक निजी संस्था ने किया था. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को उस कार्यक्रम के आयोजन में शामिल नहीं किया गया था. उन्होंने प्रधानमंत्री पर आरोप लगाया कि वे हर चुनाव से पहले ‘वोट की चिड़िया’ की तरह बंगाल आते हैं और राज्य सरकार पर आरोप लगाते हैं|

राष्ट्रपति ने कार्यक्रम में जताई नाराजगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शनिवार को दार्जिलिंग में आयोजित इंटरनेशनल संताल कॉन्फ्रेंस में शामिल होने पश्चिम बंगाल पहुंची थीं. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आमतौर पर राष्ट्रपति के दौरे पर मुख्यमंत्री और अन्य मंत्री स्वागत के लिए मौजूद रहते हैं, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ. उन्होंने कहा कि राज्यपाल भी उस समय बदले गए थे और वे भी मौजूद नहीं थे, लेकिन तय कार्यक्रम होने के कारण वह कार्यक्रम में शामिल होने आईं. राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि ममता बनर्जी उनकी ‘छोटी बहन’ जैसी हैं और वह नहीं जानतीं कि वह उनसे नाराज हैं या नहीं|

कार्यक्रम स्थल बदलने पर भी उठाए सवाल

राष्ट्रपति ने कार्यक्रम स्थल बदलने को लेकर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि उन्हें समझ नहीं आया कि राज्य प्रशासन ने पहले तय स्थान पर कार्यक्रम की अनुमति क्यों नहीं दी. उन्होंने कहा कि नया स्थान ऐसा है जहां लोगों के लिए पहुंचना मुश्किल है और शायद राज्य सरकार आदिवासियों के कल्याण को प्राथमिकता नहीं दे रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पूरे घटनाक्रम को ‘शर्मनाक और अभूतपूर्व’ बताया. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और आदिवासी समाज के सशक्तिकरण में विश्वास रखने वाले सभी लोग इससे दुखी हैं. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति, जो खुद आदिवासी समुदाय से आती हैं, उनके दर्द और पीड़ा ने पूरे देश को आहत किया है|

केंद्र ने मांगी राज्य सरकार से रिपोर्ट

मामले को गंभीर मानते हुए केंद्र सरकार ने राज्य प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है. केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन ने पश्चिम बंगाल की मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती से कार्यक्रम के दौरान हुई कथित लापरवाहियों पर रिपोर्ट तलब की है|

सिंगर रिहाना के घर पर फायरिंग, गोली चलाने वाली महिला गिरफ्तार

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

दुनिया की सबसे मशहूर सिंगर्स में से एक रिहाना के घर पर फायरिंग हुई है। उनके घर की तरफ एक महिला ने बार-बार फायरिंग की। घटना में किसी के जख्मी होने की खबर नहीं है। गोली चलाने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने क्या जानकारी दी?

लॉस एंजिल्स पुलिस डिपार्टमेंट ने कन्फर्म किया है कि रविवार, 8 मार्च को रिहाना के घर के पास गोलीबारी की घटना हुई। 5 से 7 गोलियां चलीं। गोलियां घर के गेट पर लगीं लेकिन घर में नहीं लगीं। घटना में कोई घायल नहीं हुआ। घर में लोग मौजूद थे। पुलिस ने बताया कि 30 साल की एक महिला को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने गाड़ी को ट्रैक किया

हमले के बाद पुलिस ने एक गाड़ी को ट्रैक किया। यह सफेद टेस्ला थी। वह पास की एक जगह पर मिली और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने अभी तक महिला की पहचान या गोलीबारी के पीछे का मकसद नहीं बताया है। मामले की जांच अभी भी जारी है।

परिवार के साथ रहती हैं रिहाना

खबर है कि 38 साल की रिहाना अपने पार्टनर, रैपर रॉकी और अपने तीन बच्चों के साथ बेवर्ली हिल्स वाले घर में रहती हैं। सिंगर के प्रतिनिधियों ने अभी तक इस मामले पर सार्वजनिक रूप से कोई बयान नहीं दिया है।

पिछले साल तीसरी बार बनी मां

बेस्ट-सेलिंग आर्टिस्ट और एंटरप्रेन्योर को पिछले साल सितंबर में ही तीसरा बच्चा हुआ था। उन्होंने पिछले साल मई के मेट गाला में प्रेग्नेंसी के बारे में बताया था।

कौन हैं रिहाना?

ग्रैमी-विनिंग आर्टिस्ट, जिनका असली नाम रॉबिन रिहाना फेंटी है, दुनिया के सबसे प्रभावशाली सिंगर और एंटरप्रेन्योर में से एक हैं। अपने म्यूजिक करियर के अलावा, उन्होंने अपने ब्रांड के जरिए एक ग्लोबल बिजनेस एम्पायर बनाया है। जिसमें फैशन, कॉस्मेटिक्स और ब्यूटी वेंचर शामिल हैं।

क्या नीतीश कुमार की सियासी विरासत संभाल पाएंगे निशांत? सामने 5 बड़ी चुनौतियां

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

नई दिल्ली|मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार जेडीयू में शामिल हो गए हैं. पार्टी में बड़े नेता जरूर हैं लेकिन अपने पिता की सियासी विरासत को निशांत कितना संभाल पाएंगे ये सबसे बड़ा सवाल है. पार्टी के युवा विधायक हों या फिर कार्यकर्ता, उन्हें निशांत पर भरोसा है. वे काफी दिनों से मांग कर रहे थे कि निशांत आएं. उनके आने से पार्टी बचेगी. अब जब वे जेडीयू में शामिल हो ही गए हैं तो उनके सामने एक दो नहीं बल्कि पांच ऐसी चुनौतियां हैं जिससे उनका सामना होगा. इसे समझिए|

1) मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुरू से अति पिछड़ा वोट बैंक को गोल बंद करने की राजनीति की. यही वजह रही कि 1994 में जैसे ही वह लालू यादव से अलग हुए तो 1995 में उन्होंने अकेले दम पर समता पार्टी से चुनाव लड़ा. एक साल में ही सात सीटों पर कब्जा जमाया था और 2000 में वह संख्या बढ़कर 37 हो गई थी. इसकी बड़ी वजह रही थी कि गैर यादव पिछड़ा और अति पिछड़ा का वोट नीतीश के पाले में जाता रहा. ऐसे में निशांत कुमार के लिए बड़ी चुनौती होगी कि जेडीयू का जो कोर वोटर है उसमें कोई बिखराव नहीं हो|

2) 2005 में मुख्यमंत्री बनने के बाद से नीतीश कुमार ने महिला सशक्तिकरण पर विशेष फोकस किया. यही वजह रही कि हर चुनाव में महिला वोट नीतीश के पाले में जाते रहा. महिला वोटर्स के लिए उन्होंने कई तरह की योजनाओं को लागू किया. शराबबंदी जैसे बड़े फैसले लिए. ऐसे में निशांत को भी सरकार में रहकर महिलाओं से जुड़ी योजनाओं पर ज्यादा से ज्यादा फोकस करना होगा|

3) दूसरी ओर निशांत को जेडीयू के सभी बड़े नेताओं, छोटे नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का भरोसा जीतना होगा ताकि आने वाले 2030 के बिहार विधानसभा चुनाव में निशांत की अलग पहचान बन सके. इस पर उन्हें विशेष काम करना होगा. जनता के बीच जाना होगा. उनका भरोसा जीतना होगा|

4) नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद चर्चा है कि बीजेपी का मुख्यमंत्री होगा. खैर नई सरकार में जो भी हो और निशांत को जो भी जिम्मेदारी मिले लेकिन उन्हें सियासत में पूर्ण रूप से एक्टिव रहने की जरूरत होगी. खुद के लिए एक तरफ जहां मेहनत की जरूरत होगी तो वहीं दूसरी ओर पार्टी के लिए अपनी ओर से क्या करते हैं यह भी देखने वाली बात होगी|

5) वहीं सबसे बड़ी बात है कि जिस तरह से वोटर्स ने नीतीश कुमार पर भरोसा किया उसी तरह निशांत पर भी करें. क्योंकि नीतीश कुमार की साफ छवि रही है. बेटे निशांत के लिए एक तरफ जहां पार्टी है तो दूसरी ओर पिता की ओर से किए गए काम को और आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी है. इसके लिए वे प्रचार-प्रसार करें, सभा करें, यानी जनता के सामने यह बात लानी होगी कि निशांत जो हैं वो अपने पिता की तरह ही हैं|

कितनी बार भारतीय बने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट? फाइनल में किन देशों का रहा दबदबा

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

भारत की ऐतिहासिक जीत के साथ टी20 विश्व कप 2026 का समापन हो गया। टीम इंडिया ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया। आईसीसी टी20 विश्वकप की शुरुआत साल 2007 में हुई थी। पहला संस्करण दक्षिण अफ्रीका में खेला गया था। तब से अब तक 10 संस्करण हो चुके हैं।देखते ही देखते यह टूर्नामेंट क्रिकेट की दुनिया का सबसे रोमांचक और लोकप्रिय फॉर्मेट बन गया। छोटे ओवर, तेज रफ्तार और हर गेंद पर बदलता मैच का रुख, यही टी20 की पहचान है। भारत उन चुनिंदा टीमों में शामिल रहा है, जिसने इस फॉर्मेट में न सिर्फ खिताब जीते बल्कि व्यक्तिगत उपलब्धियों में भी गहरी छाप छोड़ी।

भारत ने तीन बार जीते खिताब

भारत ने अब तक 2007 और 2024 और 2026 में, यानी तीन बार टी20 विश्वकप का खिताब अपने नाम किया है। 2024 में वेस्टइंडीज में खेले गए फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को सात रन से हराकर भारत ने 11 साल का आईसीसी ट्रॉफी सूखा भी खत्म किया था। भारत के अलावा वेस्टइंडीज और इंग्लैंड ने भी दो-दो बार खिताब अपने नाम किया है।

कितनी बार भारतीय बने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट?

टी20 विश्वकप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंटका अवॉर्ड पूरे टूर्नामेंट में सबसे प्रभावशाली प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को दिया जाता है। इस मामले में भारतीय खिलाड़ी सबसे आगे रहे हैं। अब तक चार बार भारतीय खिलाड़ियों ने यह प्रतिष्ठित खिताब जीता है। टी20 विश्वकप में वेस्टइंडीज, जिम्बाब्वे, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ दमदार प्रदर्शन करने वाले सैमसन ने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट जीता।

विराट कोहली- 2014
विराट कोहली- 2016
जसप्रीत बुमराह- 2024
संजू सैमसन- 2026

विराट कोहली टी20 विश्वकप इतिहास के इकलौते खिलाड़ी हैं जिन्होंने दो बार प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनने का गौरव हासिल किया। 2014 में उन्होंने भारत को लगभग अकेले दम पर फाइनल तक पहुंचाया, जबकि 2016 में उनकी कई बेहतरीन पारियों की बदौलत भारत सेमीफाइनल तक पहुंचा था। हालांकि, सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज से हारकर टीम इंडिया बाहर हो गई थी। वहीं 2024 में जसप्रीत बुमराह ने घातक गेंदबाजी से पूरे टूर्नामेंट में बल्लेबाजों को नाच नचा दिया।

2007 में इरफान पठान ने की थी घातक गेंदबाजी।

भारत जब-जब टी20 विश्वकप फाइनल में पहुंचा, वहां कुछ खिलाड़ियों ने यादगार प्रदर्शन कर इतिहास रच दिया।  दक्षिण अफ्रीका में खेले गए पहले टी20 विश्वकप के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को हराया। उस मुकाबले में इरफान पठान को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। गेंद से उनका योगदान भारत की जीत की नींव बना। उस मैच में पठान ने नाबाद तीन रन बनाए थे, जबकि गेंद से उन्होंने चार ओवर में 16 रन देकर तीन विकेट झटके थे। पठान ने शोएब मलिक, शाहिद अफरीदी और यासिर अराफात को आउट किया था।

2024 फाइनल- विराट कोहली और बुमराह का कमाल

2024 के फाइनल में विराट कोहली को मैन ऑफ द मैच चुना गया, जबकि जसप्रीत बुमराह पूरे टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बने। इस तरह भारत के दो सितारों ने खिताबी जीत को ऐतिहासिक बना दिया। कोहली ने फाइनल में 59 गेंद में 76 रन की पारी खेली थी। वहीं, बुमराह ने अकेले दम पर मैच पलट दिया था। उन्होंने चार ओवर में 18 रन देकर दो विकेट झटके थे।

2026 फाइनल: बुमराह चार विकेट लेकर बने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट

जसप्रीत बुमराह ने मैच के बाद पत्नी संजना गणेशन और मां दलजीत बुमराह के साथ जीत का जश्न मनाया। बुमराह इस विश्वकप अभियान में भारत के प्रमुख शस्त्र रहे। उन्होंने सेमीफाइनल में एकतरफा गेंदबाजी की। वहीं, फाइनल में चार विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द फाइनल बने। सूर्यकुमार ने कोहली की बात दोहराई और बुमराह को राष्ट्रीय धरोहर बताया है।

हिरासत में युवक की मौत, परिवार ने पुलिस पर लगाया टॉर्चर का आरोप

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

शिवगंगा (तमिलनाडु) : तमिलनाडु के शिवगंगा जिले के मनमदुरई में एक रिमांड कैदी की इलाज के दौरान मौत हो जाने के बाद तनाव फैल गया है. उसके परिवार का आरोप है कि पूछताछ के दौरान पुलिस ने उसे टॉर्चर किया.

मृतक की पहचान 26 वर्षीय आकाश डेलिसन के रूप में हुई है. पुलिस ने बताया कि उसे इलाके में हाल ही में हुए एक मारपीट के मामले में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. आकाश और अन्य कथित तौर पर जीवन नगर के जयकुमार और अधनूर के अझगर पर हमले में शामिल थे.

खबर है कि कुछ दिन पहले मनमदुरई में रेलवे कॉलोनी इलाके के पास हमलावरों ने दोनों पर हथियारों से हमला किया था. घटना के बाद, मनमदुरई पुलिस ने केस दर्ज किया और आकाश और एक अन्य संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने कहा कि गिरफ्तारी से बचने के लिए आकाश ने मेलापसलाई ओवरब्रिज से छलांग लगा दी और उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया.

शुरू में उनका इलाज मनमदुरई सरकारी अस्पताल में हुआ और बाद में उन्हें शिवगंगा सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया, जहां से आगे के इलाज के लिए उन्हें मदुरई के सरकारी राजाजी अस्पताल में भर्ती कराया गया.

पुलिस ने बताया कि इलाज के दौरान देर रात उन्हें अचानक सांस लेने में दिक्कत होने लगी और इलाज के बावजूद उसकी मौत हो गई. हालांकि, आकाश के परिवार ने आरोप लगाया कि पूछताछ के दौरान मनमदुरई पुलिस द्वारा हिरासत में टॉर्चर किए जाने के बाद उसकी मौत हो गई. मद्रास हाई कोर्ट की मदुरै बेंच के वकील हेनरी टिफाग्ने ने कहा कि मद्रास हाई कोर्ट को इस मामले का खुद संज्ञान लेना चाहिए.

अपने एक्स हैंडल पर उन्होंने लिखा, “थिरुप्पुवनम के पास मनमदुरई पुलिस स्टेशन में हिरासत में मौत. आकाश डेलिसन, एक 26 साल के दलित युवक को कथित तौर पर तिरुपुवनम के पुलिस इंस्पेक्टर ने मनमदुरई पुलिस स्टेशन में पीटा और टॉर्चर किया, जिससे उसकी मौत हो गई.” उन्होंने आगे कहा, “युवक को 7 मार्च 2026 को रिमांड पर लिया गया था, और आज सुबह (8 मार्च 2026) मदुरै गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में उसकी मौत हो गई.”

जेएएटी की मांग है कि पोस्टमॉर्टम “संतोष बनाम डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर मदुरै” फैसले की गाइडलाइंस के हिसाब से किया जाए और हाई कोर्ट इस मामले पर खुद संज्ञान ले.