Medify Smart Announces Free Healthcare Screening for Women for One Year

Hyderabad, India – March 8, 2026:

Marking the spirit of empowerment and wellbeing on International Women’s Day, Medify Smart has announced a special initiative offering free healthcare screening for women for an entire year. The initiative aims to promote preventive healthcare, early diagnosis, and overall wellness for women across communities.

The program is designed to encourage women to prioritize their health through regular check-ups and screenings. By providing accessible healthcare support, Medify Smart seeks to bridge gaps in preventive care and ensure that women have the resources they need to monitor and maintain their wellbeing throughout the year.

Women often juggle multiple responsibilities, frequently placing the needs of their families and careers ahead of their own health. Recognizing this reality, Medify Smart’s initiative focuses on creating greater awareness about the importance of routine health screenings and timely medical intervention.

Through this year-long program, eligible participants will have access to essential health screenings that support early detection and better health outcomes. The initiative reflects Medify Smart’s broader commitment to making healthcare more accessible, proactive, and inclusive.

Speaking on the occasion, the Founder and CEO of Medify Smart stated:

“Women are the backbone of families, communities, and economies, yet their health often goes unnoticed until it becomes a serious concern. Our purpose at Medify Smart is to ensure that healthcare is not reactive but preventive, empowering women to take charge of their wellbeing with confidence and dignity.

This initiative is our way of honoring the strength, resilience, and contributions of women by giving them the most powerful gift—access to timely healthcare and the opportunity to live healthier, longer lives.”

How to Avail the Free Healthcare Screening :

Women can easily enroll to receive their free membership and access the year-long healthcare screening benefits.

Step 1: Enroll online by visiting the website: www.medifysmart.in or www.medifysmarthealth.in

Step 2: Complete the registration process to activate your membership.

Step 3: After enrollment, you will receive your virtual membership card via email or WhatsApp, which can be used to access the healthcare screening services.

With this announcement,
Medify Smart joins the global celebration of International Women’s Day by reinforcing its commitment to women’s health and wellbeing. The initiative is expected to benefit a wide range of women by making essential healthcare screenings more accessible and encouraging a culture where women’s health is treated as a priority, not an afterthought.

About Medify Smart:

Medify Smart is a healthcare innovation company focused on improving access to preventive healthcare through technology-driven solutions and community-focused initiatives. The company works to make healthcare more proactive, accessible, and patient-centered for individuals and families.

गौतम गंभीर बने दो आईसीसी खिताब जिताने वाले पहले भारतीय कोच

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

खिलाड़ी के तौर पर चमकने के बाद गौतम गंभीर मुख्य कोच के तौर पर भी खुद को साबित कर रहे हैं। 2024 में टी20 विश्व कप का खिताब जीतने के बाद राहुल द्रविड़ का कार्यकाल समाप्त हो गया था और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टीम की जिम्मेदारी गंभीर को सौंपी थी। गंभीर का मेंटर के तौर पर आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के साथ कार्यकाल बेहद सफल रहा था, लेकिन जब से उन्हें राष्ट्रीय टीम का जिम्मा सौंपा गया, तभी से उनके फैसलों पर लगातार सवाल उठते रहे। 

टेस्ट में फुस्स, सफेद गेंद प्रारूप में मजबूत

गंभीर ने टी20 विश्व कप 2024 के बाद मुख्य कोच के रूप में पदभार संभाला था और पहले ही दिन से उन्होंने कड़े फैसले लेकर अपने इरादे जाहिर कर दिए थे। गंभीर पर पक्षपात करने के आरोप लगे और उनकी नीतियों पर सवाल भी खड़े किए गए, लेकिन इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ा और वह नियमित रूप से अपना काम करते रहे। गंभीर के कार्यकाल में भारतीय टेस्ट टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहा है और टीम घरेलू मैदान पर भी जीत हासिल नहीं कर पा रही है, लेकिन सीमित ओवर में उन्हें सफलताएं मिली है। 

द्रविड़ से अलग है शैली

गंभीर राहुल द्रविड़ के सफल कार्यकाल के बाद इस पद पर आए थे। उनके सामने कड़ी चुनौतियां थी। गंभीर की शैली द्रविड़ से काफी अलग थी और ऐसी चर्चा होनी शुरू हो गई थी कि उनके विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे सीनियर खिलाड़ियों से रिश्ते क्या बेहतर रहेंगे? कम समय में ही गंभीर के कार्यकाल की आलोचना होने लगी और उनकी शैली पर भी सवाल खड़े किए गए।  

टी20 टीम में बदलाव से हुई शुरुआत 

गंभीर ने जुलाई 2024 में भारतीय टीम के मुख्य कोच पद को संभाला था। गंभीर ऐसे समय पद पर आए जब भारत ने द्रविड़ के कार्यकाल में टी20 विश्व कप का खिताब जीता था। रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले लिया था और इस प्रारूप में भारतीय टीम बदलाव के दौर से गुजर रही थी। माना जा रहा था कि हार्दिक पांड्या को टी20 टीम की कमान सौंपी जाएगी, लेकिन कप्तानी सूर्यकुमार यादव को मिली। यह हैरान करने वाला फैसला था, लेकिन टीम इंडिया में गंभीर का दौर शुरू हो चुका था और संभवतः सूर्यकुमार को कप्तानी मिलने में गंभीर की अहम भूमिका रही। इन दोनों की जोड़ी टी20 में हिट रही। चाहे एशिया कप हो या द्विपक्षीय सीरीज और अब टी20 विश्व कप, इन दोनों के नेतृत्व में टीम का प्रदर्शन दमदार रहा। 

कोच के तौर पर पहली बार में दिलाया था खिताब

तमाम आलोचनाओं और पक्षपात के आरोपों के बीच गंभीर के नेतृत्व में टीम इंडिया ने पिछले साल चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया था। भारत ने उस समय पूरे टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन किया था। रोहित शर्मा की कप्तानी और गंभीर के मार्गदर्शन में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। गंभीर ने इस तरह कोच के तौर पर अपने पहले ही आईसीसी टूर्नामेंट में भारत को जीत दिलाई थी। 

टेस्ट प्रारूप में असफलता पर निशाने पर आए थे कोच

गंभीर के नेतृत्व में वनडे और टी20 में तो टीम ने दमदार प्रदर्शन किया, लेकिन टेस्ट प्रारूप में भारत का प्रदर्शन लगातार गिरता जा रहा है। गंभीर के नेतृत्व में भारत ने पहली टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश को हराया था। इसके बाद भारत का मुकाबला 2024 में न्यूजीलैंड से हुआ था। तीन मैचों की इस सीरीज में भारतीय टीम का प्रदर्शन घरेलू मैदान पर काफी खराब रहा था और टीम इंडिया लंबे समय के बाद घर में कोई टेस्ट सीरीज हारी। कीवी टीम ने भारत को उसी के घर पर 0-3 से मात दी थी। फिर उसी साल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी गंवाई जिससे टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) 2023-2025 चक्र के फाइनल में जगह नहीं बना सकी। गंभीर के नेतृत्व में भारत ने पिछले साल इंग्लैंड में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 2-2 से ड्रॉ कराई। इसके बाद घरेलू मैदान पर टीम ने वेस्टइंडीज को हराया, लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज में भारत 0-2 से हार गया। इससे पहले डब्ल्यूटीसी के मौजूदा चक्र में भी टीम की स्थिति खराब हो गई है। भारत को फिलहाल लंबे समय तक टेस्ट मैच नहीं खेलना है क्योंकि अब आईपीएल 2026 का सीजन शुरू हो रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही भारतीय टेस्ट टीम भी अपनी पुरानी लय में लौटेगी। 

आलोचनाओं के बीच छह महीने में दिलाया दूसरा खिताब

टेस्ट क्रिकेट में खराब प्रदर्शन के बाद फिर आलोचकों ने गंभीर को निशाने पर लिया था, लेकिन सीमित ओवर के प्रारूप में टीम ने पिछले छह महीने में दो खिताब जीते जिससे गंभीर ने राहत की सांस ली। गंभीर के कार्यकाल में भारत ने पिछले साल सितंबर में पाकिस्तान को हराकर एशिया कप ट्रॉफी पर अपना कब्जा बरकरार रखा था। पिछली बार एशिया कप टी20 प्रारूप में खेला गया था और सूर्यकुमार के नेतृत्व में भारत ने जीत दर्ज की थी। अब छह महीने बाद भारत ने घरेलू जमीन पर टी20 विश्व कप का सफलतापूर्वक बचाव किया। इस तरह गंभीर के कार्यकाल में भारत अब तक दो आईसीसी ट्रॉफी और एक एशिया कप जीत चुका है। इसमें कोई शक नहीं है कि गंभीर और भारतीय टीम की नजरें अब अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप पर टिकी होंगी। दिलचस्प बात यह है कि एक खिलाड़ी के तौर पर गंभीर 2007 टी20 विश्व कप और 2011 वनडे विश्व कप की विजेता टीम का हिस्सा थे और अब कोच के रूप में भी वह दो आईसीसी ट्रॉफी अपने नाम कर चुके हैं। 
 

पांच राज्यों के चुनाव से पहले विपक्ष की नई रणनीति, CEC के खिलाफ योजना?

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली|विपक्षी पार्टियां मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को उनके पद से हटाने के लिए संसद में प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रही हैं। सूत्रों के मुताबिक, इस प्रस्ताव का ड्राफ्ट तैयार हो चुका है और इसे इसी हफ्ते जमा किया जा सकता है। यह पहली बार है जब विपक्षी दल एकजुट होकर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ ऐसा कड़ा कदम उठा रहे हैं।

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के एक वरिष्ठ सांसद ने बताया कि यह पूरी तरह से विपक्षी दलों की एकजुटता का नतीजा है। उन्होंने कहा कि ड्राफ्ट तैयार करने और इसकी योजना बनाने में सभी समान विचारधारा वाली पार्टियों ने मिलकर काम किया है। संसद के दोनों सदनों में इस योजना को लागू करने के लिए भी सभी दल साथ मिलकर काम करेंगे। टीएमसी नेता ने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ने अपने गरिमामय पद का अपमान किया है। कांग्रेस और इंडिया ब्लॉक की अन्य पार्टियों ने भी इस नोटिस का समर्थन करने की बात कही है।

अब विपक्षी सांसद दोनों सदनों के सदस्यों के हस्ताक्षर इकट्ठा करेंगे। नियमों के अनुसार, इस तरह के नोटिस के लिए लोकसभा के कम से कम 100 सांसदों या राज्यसभा के कम से कम 50 सांसदों के हस्ताक्षर होना जरूरी है। मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की प्रक्रिया सुप्रीम कोर्ट या हाई कोर्ट के जज को हटाने जैसी ही होती है। उन्हें केवल साबित हुए गलत व्यवहार या काम करने में अक्षमता के आधार पर ही हटाया जा सकता है।

यह प्रस्ताव संसद के किसी भी सदन में पेश किया जा सकता है। इसे पास करने के लिए विशेष बहुमत की जरूरत होती है। इसका मतलब है कि सदन के कुल सदस्यों का बहुमत और मौजूद रहकर वोट देने वाले सदस्यों का दो-तिहाई बहुमत इस प्रस्ताव के पक्ष में होना चाहिए। कानून के मुताबिक, मुख्य चुनाव आयुक्त को केवल उन्हीं आधारों पर हटाया जा सकता है जिन पर सुप्रीम कोर्ट के जज को हटाया जाता है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हाल ही में दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस विचार का समर्थन किया था। उन्होंने कहा था कि अगर विपक्ष ऐसा प्रस्ताव लाता है, तो वे इसके साथ हैं। ममता बनर्जी फिलहाल बंगाल में वोटर लिस्ट के ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ (एसआईआर) के दौरान नाम हटाए जाने के विरोध में धरने पर बैठी हैं।

Previous articleरेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, बिलासपुर-झारसुगुड़ा रूट पर कई ट्रेनें रद्द
News Desk

भारत के विश्व चैंपियन बनते ही आमिर सोहेल का तंज, बोले– कप मेरे घर थोड़ी आएगा

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

भारतीय क्रिकेट टीम ने आठ मार्च को टी20 विश्व कप 2026 जीतकर इतिहास रच दिया। फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर टीम इंडिया ने तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम की। खास बात यह रही कि भारत ने अपने ही घर में यह खिताब जीता और लगातार दूसरी बार विश्व चैंपियन बनने का कारनामा भी कर दिखाया।भारत की इस ऐतिहासिक जीत के बाद दुनियाभर से बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। पड़ोसी देश पाकिस्तान के कई पूर्व क्रिकेटरों ने भी इस जीत पर अपनी प्रतिक्रिया दी। किसी ने टीम इंडिया की जमकर तारीफ की, तो कुछ ने अपने अंदाज में तंज भी कसने की कोशिश की। मोहम्मद आमिर टीम इंडिया की जीत पर बौखला गए और कह दिया कि भारतीय कप मेरे घर थोड़ी लाएंगे।
 
शाहिद अफरीदी ने दी बधाई

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद ने भारतीय टीम को जीत की बधाई दी। अफरीदी ने कहा कि भारतीय टीम इस समय बेहद मजबूत नजर आती है और उसने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया। अफरीदी ने टीम इंडिया के खेल की सराहना करते हुए कहा कि भारत की क्रिकेट व्यवस्था काफी मजबूत है और यही कारण है कि टीम लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
 
अहमद शहजाद ने भी की तारीफ

पाकिस्तान के बल्लेबाज अहमद शहजाद ने भी भारतीय टीम को बधाई दी। उन्होंने खास तौर पर संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की जमकर तारीफ की। शहजाद ने पाकिस्तान क्रिकेट की कमियों की ओर भी इशारा किया और कहा कि भारत की सफलता से पाकिस्तान को सीख लेने की जरूरत है।
 
मोहम्मद आमिर का अलग अंदाज

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने भारत को जीत की बधाई तो दी, लेकिन उनका अंदाज थोड़ा अलग नजर आया। वीडियो में वह ज्यादा उत्साहित दिखाई नहीं दिए। उन्होंने कहा, ‘वेल डन इंडिया, ट्रॉफी अपने घर ले जा रही है।’ हालांकि उनके भाव और अंदाज को देखकर सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इसे तंज के रूप में भी देखा। उनसे सवाल किया गया: इंडिया जीत गया, पूर्वानुमान गलत हो गया? इस पर मोहम्मद आमिर बोले- जीत गए हैं, बस ठीक है, कप अपने घर लेकर जाएंगे, मेरे घर पर थोड़े ही लेकर आएंगे, वेल डन..!हालांकि, हारना मना है शो में उन्होंने कहा कि क्रेडिट टीम इंडिया को दिया जाए। आमिर ने कहा कि इंडिया के टॉप तीन बल्लेबाजों ने जिस तरह बल्लेबाजी की, गेम वहीं न्यूजीलैंड के हाथों से निकल गया। साथ ही उन्होंने अभिषेक की तारीफ भी की। इस विश्वकप के दौरान टीम इंडिया को लेकर आमिर की कई भविष्यवाणियां गलत साबित हुई थीं, जिसके बाद वह खूब ट्रोल हुए थे।
 
शोएब अख्तर ने की भारतीय सिस्टम की सराहना

पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भारत की जीत के बाद टीम और देश की क्रिकेट व्यवस्था की खुलकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि भारत का क्रिकेट ढांचा बेहद मजबूत है और उसी का परिणाम है कि टीम लगातार बड़े टूर्नामेंट जीत रही है।
 
मोहम्मद हफीज ने भी दी बधाई

पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर मोहम्मद हफीज ने भी भारतीय टीम को वर्ल्ड चैंपियन बनने पर बधाई दी। उन्होंने कहा, ‘भारत को लगातार दो टी20 वर्ल्ड कप जीतने के लिए बधाई।’ हफीज ने भारतीय खिलाड़ियों की निरंतरता और टीम के संतुलन की भी सराहना की।
 

राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला, खड़गे बोले- ऊर्जा सुरक्षा पर असर

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली|संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण में आज पश्चिम एशिया में जारी संकट को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष में घमासान देखने को मिला है। विदेश मंत्री की तरफ से सदन में पश्चिम एशिया में व्याप्त संकट पर बयान दिया गया। लेकिन इसके बाद से विपक्ष सरकार पर हमलावर है। कांग्रेस सांसद और विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, ‘पश्चिम एशिया संकट से कितना नुकसान होगा? एक बड़े बदलाव की लड़ाई चल रही है। इससे हमारी अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान होगा। आपने शेयर बाजार देखा। प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के साथ समझौता कर लिया है। देश को बड़ा झटका लगने वाला है। तो फिर इस पर चर्चा करने में उन्हें क्या दिक्कत है?’

‘क्या पश्चिम एशिया का मुद्दा महत्वपूर्ण नहीं है?’

राहुल गांधी ने आगे कहा कि, ‘हम इसके बाद दूसरे मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं। क्या पश्चिम एशिया का मुद्दा महत्वपूर्ण नहीं है? ईंधन की कीमतें और आर्थिक तबाही चर्चा के महत्वपूर्ण विषय नहीं हैं? ये सार्वजनिक मुद्दे हैं। हम इन्हें महत्वपूर्ण मानते हैं और इन पर चर्चा करना चाहते हैं… लेकिन वे चर्चा नहीं करना चाहते क्योंकि इससे और भी बातें सामने आएंगी, प्रधानमंत्री की छवि खराब होगी। उनकी छवि खराब होगी और उन्हें ब्लैकमेल किया जा रहा है, ये सब सामने आएगा। इसलिए वे चर्चा नहीं करना चाहते। आपने देखा कि प्रधानमंत्री संसद से कैसे भाग गए। मैं आपको बता रहा हूं, वे नहीं आ पाएंगे।’

भारत की ऊर्जा सुरक्षा पर पड़ रहा है प्रभाव- खरगे

वहीं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को एशिया के एक महत्वपूर्ण क्षेत्र में तेजी से बदल रही भू-राजनीतिक स्थिति पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि यह हालात केवल उस क्षेत्र तक सीमित नहीं है। इसका प्रभाव भारत की ऊर्जा सुरक्षा पर भी पड़ रहा है। साथ ही भारत की वैश्विक छवि और सामर्थ्य पर भी इसका असर दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि भारत अपनी कच्चे तेल की लगभग 55 प्रतिशत जरूरतें पश्चिम एशिया से होने वाले आयात से पूरी करता है। यदि उस क्षेत्र में संघर्ष बढ़ता है तो उसका सीधा असर हमारे देश की आर्थिक स्थिरता पर पड़ सकता है। 

खड़गे ने राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन से कहा, ‘मैं आपका आभारी हूं कि आपने मुझे यह मुद्दा उठाने का अवसर दिया।’ खड़गे ने कहा कि वह नियम 176 के तहत तहत उभरती चुनौतियों के संदर्भ में भारत की ऊर्जा सुरक्षा के विषय पर अल्पकालिक चर्चा की अनुमति का अनुरोध करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि एशिया के उस क्षेत्र में लाखों भारतीय काम करते हैं, जिनकी सुरक्षा और आजीविका वहां की स्थिरता पर निर्भर करती है। हाल की घटनाओं में कुछ भारतीय नागरिकों के मारे जाने या लापता होने की खबरें भी सामने आई हैं। 

हंगामे के बीच विदेश मंत्री ने दी जानकारी

उन्होंने कहा कि रसोई गैस सिलेंडर के दाम में लगभग 60 रुपये की बढ़ोतरी भी आम लोगों पर अतिरिक्त बोझ डाल सकती है। भारत हर साल लगभग 51 बिलियन अमेरिकी डॉलर का तेल आयात करता है। यह भारतीय अर्थव्यवस्था और परिवारों के जीवन से सीधे जुड़ा हुआ विषय है। इसलिए इन अंतरराष्ट्रीय घटनाओं का असर अब भारत में भी दिखाई देने लगा है। इस बीच सभापति द्वारा नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को बैठ जाने के लिए कहा गया। सभापति ने खड़गे को बाद में बोलने का अवसर देने की बात कही और कहा कि फिलहाल विदेश मंत्री एस जयशंकर सदन में अपनी बात रखने जा रहे हैं। इस बार विपक्षी सांसदों ने जमकर हंगामा किया। हंगामे के बीच एस जयशंकर ने अपनी बात रखी। लेकिन विपक्षी सांसद लगातार नारेबाजी करते रहे इसके उपरांत विपक्ष ने सदन से वॉकआउट किया। 

विदेश मंत्री के संबोधन के दौरान विपक्ष ने की नारेबाजी

दरअसल, नेता प्रतिपक्ष और विपक्षी सांसद इस मुद्दे पर सदन में अपनी बात रखना चाहते थे। सभापति ने मल्लिकार्जुन खड़गे को शुरुआत में बोलने का अवसर दिया और इसके बाद उन्होंने कहा कि विदेश मंत्री द्वारा इस संदर्भ में आधिकारिक जानकारी दे रहे हैं। विदेश मंत्री द्वारा जानकारी दिए जाने के बाद वह खड़गे को बोलने का अवसर देंगे। लेकिन विपक्ष इसके लिए राजी नहीं हुआ और सदन में विपक्षी सांसद लगातार नारेबाजी करते रहे। 

गंभीर से बोले– कोच साहब, मुस्कान आप पर खूब जंचती है

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद एक ऐसा पल भी आया जिसने फैंस को हैरान कर दिया। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, जो लंबे समय से सोशल मीडिया पर बेहद कम सक्रिय रहे हैं, उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर टीम को बधाई दी।धोनी फाइनल के दौरान अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वीवीआईपी बॉक्स में रोहित शर्मा और जय शाह के साथ मौजूद थे। भारत की जीत के कुछ ही मिनट बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर हेड कोच गौतम गंभीर और पूरी टीम की तारीफ की।

‘कोच साहब’ को खास अंदाज में दी बधाई

धोनी ने अपने पोस्ट में गौतम गंभीर का जिक्र करते हुए बेहद दिलचस्प टिप्पणी की। उन्होंने लिखा, ‘कोच साहब, मुस्कान आप पर बहुत अच्छी लगती है। मुस्कान के साथ आपकी तीव्रता घातक कॉम्बिनेशन है, बहुत बढ़िया।’ गंभीर अपने सख्त और गंभीर स्वभाव के लिए जाने जाते हैं, इसलिए उनकी जीत के बाद की मुस्कान पर धोनी की यह टिप्पणी फैंस को खूब पसंद आई।धोनी ने आगे पूरी टीम और सपोर्ट स्टाफ को बधाई देते हुए लिखा, ‘अहमदाबाद में इतिहास बना है। टीम, सपोर्ट स्टाफ और दुनिया भर के भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस को बहुत-बहुत बधाई। आप सभी को खेलते देखना बेहद खुशी की बात है।’

बुमराह की गेंदबाजी पर भी खास टिप्पणी

धोनी ने अपने पोस्ट में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का भी जिक्र किया। हालांकि उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा कि उनके बारे में ज्यादा कुछ कहना जरूरी नहीं है। धोनी ने लिखा, ‘बुमराह के बारे में कुछ न लिखूं तो ही अच्छा है… चैंपियन गेंदबाज।’ दरअसल, फाइनल मुकाबले में बुमराह ने न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को पूरी तरह परेशान कर दिया था। उन्होंने 4 विकेट लेकर मैच का रुख पूरी तरह भारत के पक्ष में कर दिया।
 
भारत ने फाइनल में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

फाइनल मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर शुरू से ही दबाव बनाए रखा। संजू सैमसन ने शानदार 89 रन की पारी खेली, जबकि अभिषेक शर्मा ने 52 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। इन दोनों पारियों की बदौलत भारत ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 255 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टी20 विश्व कप के फाइनल में यह अब तक का सबसे बड़ा स्कोर भी बन गया।

न्यूजीलैंड की टीम रही बेबस

256 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम शुरुआत से ही दबाव में दिखी। जसप्रीत बुमराह ने अपने पहले ही स्पेल में रचिन रवींद्र को आउट कर न्यूजीलैंड को बड़ा झटका दिया। टिम साइफर्ट ने जरूर अर्धशतक लगाकर संघर्ष करने की कोशिश की, लेकिन बाकी बल्लेबाज ज्यादा देर टिक नहीं सके। पूरी टीम 19 ओवर में 159 रन पर ऑलआउट हो गई। बुमराह ने चार विकेट झटके, जबकि अक्षर पटेल ने भी 3 विकेट लेकर न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी।

भारत ने रचा इतिहास

इस जीत के साथ ही भारत ने टी20 विश्व कप इतिहास में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। टीम इंडिया अब पुरुष टी20 विश्व कप तीन बार जीतने वाली पहली टीम बन गई है। भारत ने इस मामले में इंग्लैंड और वेस्टइंडीज को पीछे छोड़ दिया। वहीं कप्तान सूर्यकुमार यादव भी उन चुनिंदा कप्तानों की सूची में शामिल हो गए जिन्होंने भारत को विश्व कप जिताया है। इस सूची में कपिल देव, महेंद्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा और हरमनप्रीत कौर जैसे दिग्गज कप्तानों के नाम शामिल हैं। भारत की इस ऐतिहासिक जीत के बाद फैंस के साथ-साथ क्रिकेट जगत की कई बड़ी हस्तियों ने टीम को बधाई दी, लेकिन धोनी की इंस्टाग्राम पोस्ट ने पूरे जश्न में एक खास भावनात्मक पल जोड़ दिया।

बंगाल में मतदाता सूची पर सियासी घमासान, कूच बिहार में मंत्री की भूख हड़ताल

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

कोलकाता|पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची से मतदाताओं के नाम हटाए जाने को लेकर विवाद थमने का नाम नही ले रहा है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बाद अब उत्तर बंगाल विकास मंत्री उदयन गुहा ने भी मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को उन्होंने कूच बिहार के दिनहाटा में भूख हड़ताल शुरू कर दी। मंत्री का आरोप है कि चुनाव आयोग ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) के नाम पर मनमाने ढंग से लोगों के नाम मतदाता सूची से हटा दिए हैं।

गुहा चुनाव आयोग पर साधा निशाना

उदयन गुहा ने सीधे तौर पर चुनाव आयोग पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आयोग भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर काम कर रहा है। उनके नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस सामूहिक भूख हड़ताल में हिस्सा लिया। मंत्री ने बताया कि बड़ी संख्या में मतदाताओं के नामों को ‘अंडर एडजुडिकेशन’ यानी जांच की श्रेणी में डाल दिया गया है। उनके मुताबिक, अकेले कूच बिहार जिले में ही 2.37 लाख से ज्यादा मतदाताओं के नाम इस पेंडिंग लिस्ट में रखे गए हैं।

चुनाव आयोग पक्षपात का लगाया आरोप

मंत्री ने कहा, ‘ममता बनर्जी के नेतृत्व में हमारी पार्टी कोलकाता में पहले से ही विरोध कर रही है। चुनाव आयोग पक्षपात कर रहा है और भाजपा को फायदा पहुंचाने की कोशिश में है। आम मतदाताओं के नाम काटकर उन्हें मानसिक परेशानी दी जा रही है। आयोग यह भी नहीं बता रहा है कि इन नामों पर फैसला कब होगा।’ उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने अपने जीवन में कई चुनाव आयोग देखे हैं, लेकिन इतना पक्षपाती आयोग कभी नहीं देखा। उन्होंने चेतावनी दी कि बंगाल के लोग बहुत जागरूक हैं और वे इस साजिश का कड़ा जवाब देंगे।

भाजपा के उन दावों पर भी मंत्री ने पलटवार किया, जिसमें कहा गया था कि इस प्रक्रिया से रोहिंग्या और अवैध घुसपैठियों की पहचान होगी। उदयन गुहा ने कहा, अगर कोई घुसपैठिया मिलता है, तो उसे बाहर निकालें और सजा दें। हमें उससे कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन हम चाहते हैं कि यहां पैदा हुए हर व्यक्ति का वोट देने का अधिकार सुरक्षित रहे। असल में जहां भाजपा कमजोर है, वहां योजना बनाकर असली मतदाताओं के नाम हटाए जा रहे हैं।

हड़ताल के सवाल पर क्या बोले नेता?

जब उनसे पूछा गया कि वह यह भूख हड़ताल कब तक जारी रखेंगे, तो उन्होंने कहा कि जब तक उनके शरीर में सांस है, वह पीछे नहीं हटेंगे। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी पिछले शुक्रवार को कोलकाता में इसी मुद्दे पर धरना शुरू किया था। तृणमूल कांग्रेस का कहना है कि वे आम जनता के हक के लिए यह लड़ाई जारी रखेंगे।

प्रियंका चोपड़ा ने जीवन की खास महिलाओं को किया सम्मान, बचपन की तस्वीरें कीं साझा

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बहुत ही खास और भावुक तरीके से मनाया। प्रियंका ने उन सभी महिलाओं की बचपन की तस्वीरें शेयर कीं, जिन्होंने उनके जीवन को बनाया और प्रभावित किया है।

प्रियंका का पोस्ट

इस लेटेस्ट पोस्ट में सबसे पहले प्रियंका ने खुद की बचपन की फोटो शेयर की है, जिसके ऊपर लिखा, ‘यह हैं वो इंसान जो बेहद आभारी हैं।’ फिर उनकी मां मधु चोपड़ा की बचपन की तस्वीर है, जिसमें लिखा, ‘मां, यही हैं वो जिन्होंने मुझे जन्म दिया।’ इसके बाद प्रियंका ने अपनी जिंदगी की महत्वपूर्ण महिलाओं की बचपन की तस्वीरें शेयर कीं। हर फोटो के साथ छोटे-छोटे मैसेज दिए, जिसमें बताया कि वे उन महिलाओं के लिए कितनी शुक्रगुजार हैं और उनके जीवन में उनका क्या रोल रहा।

प्रियंका का नोट

प्रियंका ने इन शानदार तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर किया और कैप्शन में लिखा, ‘मेरी दुनिया को चलाने वाली सभी महिलाओं को महिला दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं। मेरी टीम को, आपकी मेहनत और योगदान के लिए मैं बहुत आभारी हूं। आपके बिना मैं यह सब नहीं कर पाती। साथ ही रोहिणी अय्यर, टेस और मेरे आसपास की सभी शानदार महिलाओं के लिए भी मैं हर दिन शुक्रगुजार हूं।’

प्रियंका ने शेयर किया फैशन डिजाइनर का क्वोट

प्रियंका ने फैशन डिजाइनर कोको शनेल का एक क्वोट भी शेयर किया। जिसपर लिखा है- ‘एक लड़की को दो चीजें होनी चाहिए। पहला वह कौन है और दूसरा वह क्या बनना चाहती है।’ आखिर में प्रियंका ने लिखा, ‘महिला दिवस की शुभकामनाएं उन सभी अद्भुत महिलाओं को जो अपने जीवन में बैलेंस बनाए रखने के लिए इतनी मेहनत करती हैं। उनकी मेहनत कभी अनदेखी नहीं होती।’

‘द ब्लफ’ के बारे में

प्रियंका की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘द ब्लफ’ 25 फरवरी 2026 को प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई। इसे फ्रैंक ई. फ्लावर्स ने इसे डायरेक्ट किया है। फिल्म में प्रियंका ने एक पूर्व समुद्री डाकू ‘ब्लडी मैरी’ का रोल निभाया हैं। फिल्म में प्रियंका के अलावा कार्ल अर्बन, इस्माइल क्रूज कॉर्डोवा, सफिया ओकले-ग्रीन, टेमुएरा मॉरिसन जैसे कलाकार भी हैं।

प्रियंका की आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’

प्रियंका निर्देशक एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ में नजर आएंगी। इसमें मुख्य हीरो महेश बाबू, रुद्र के रोल में हैं और प्रियंका, मंदाकिनी का किरदार निभाएंगी। वहीं खलनायक पृथ्वीराज सुकुमारन कुंभा के रोल में हैं। कहानी वाराणसी शहर के इर्द-गिर्द है, जहां एक एस्टरॉइड की वजह से खतरा मंडरा रहा है। फिल्म 2027 में रिलीज होने वाली है।

 

ईशान-हार्दिक गर्लफ्रेंड के साथ, नताशा संग मुस्कुराए गंभीर

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

टीम इंडिया तीसरी बार टी20 विश्वकप चैंपियन बन चुकी है। उसने फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। बड़ी जीत हासिल करने के बाद भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने मैदान पर खुशी का जश्न मनाया। मैच खत्म होने के बाद कई भारतीय खिलाड़ियों के परिवार और करीबी मैदान पर पहुंचे और सभी ने मिलकर इस खास पल को सेलिब्रेट किया। खिलाड़ियों के चेहरों पर जीत की खुशी साफ नजर आ रही थी और वे अपने परिवार के साथ समय बिताते दिखाई दिए।

गर्लफ्रेंड के साथ दिखे ईशान और हार्दिक

टीम इंडिया के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन भी इस जश्न में खास अंदाज में नजर आए। वह अपनी गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया के साथ मैदान पर दिखे और दोनों ने साथ में तस्वीरें खिंचवाईं। वहीं स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या भी अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ नजर आए। हार्दिक का अंदाज हमेशा की तरह काफी स्टाइलिश दिखा और दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं।

पत्नी नताशा के साथ मुस्कुराए गंभीर

इस जश्न में कोच गौतम गंभीर भी हिस्सा बने। वह अपनी पत्नी नताशा और दो बेटियों के साथ मैदान पर नजर आए और दोनों बेहद खुश दिखाई दिए। गंभीर आमतौर पर गंभीर स्वभाव के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इस खास मौके पर उनके चेहरे पर भी बड़ी मुस्कान दिखाई दी। परिवार के साथ बिताए इन खास पलों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किए जा रहे हैं। फैंस भी अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को इस तरह जश्न मनाते देख काफी खुश नजर आए।

सोशल मीडिया पर छाईं तस्वीरें

मैच के बाद खिलाड़ियों के परिवार के साथ जश्न की कई तस्वीरें सामने आईं, जो देखते ही देखते वायरल हो गईं। फैंस इन तस्वीरों पर जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और टीम इंडिया को जीत की बधाई दे रहे हैं। खिताब जीतने के बाद खिलाड़ियों का यह पारिवारिक जश्न इस जीत को और भी खास बना गया।

बुमराह और अक्षर का परिवार भी नजर आया

जसप्रीत बुमराह भी पत्नी संजना गणेशन और मां दलजीत बुमराह के साथ दिखे। बुमराह इस विश्वकप अभियान में भारत के प्रमुख शस्त्र रहे। उन्होंने सेमीफाइनल में एकतरफा गेंदबाजी की। वहीं, फाइनल में चार विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द फाइनल बने।

 

रश्मिका मंदाना ने विजय देवरकोंडा संग प्रेम कहानी पढ़कर जताई भावुकता, लिखा– मैं आभारी हूं

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

अभिनेत्री रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा शादी के बाद से ही लगातार सुर्खियों में हैं। दोनों ने 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में एक खूबसूरत और निजी समारोह में शादी की। यह उनके फैंस के लिए बहुत बड़ी खुशी की बात थी। हाल ही में रश्मिका की एक फैन ने एक पोस्ट किया, जिसे पढ़ने के बाद रश्मिका भावुक हो गईं और अपनी फैन को एक प्यारा रिप्लाई किया।

रश्मिका ने किया फैन को रिप्लाई

शादी के बाद, रश्मिका अपनी एक फैन की लंबी पोस्ट पढ़कर बहुत भावुक हो गईं। इस पोस्ट में फैन ने उनके प्यार की तारीफ की और कहा कि असली प्यार में एक-दूसरे की प्रशंसा होती है। रश्मिका ने X (ट्विटर) पर जवाब देते हुए लिखा कि इतने लंबे नोट को पढ़कर वह बहुत इमोशनल हो गईं। उन्होंने लिखा कि काफी समय बाद अपने बारे में कुछ इतना अच्छा पढ़कर दिल छू गया। वे बहुत कुछ कहना चाहती थीं, लेकिन कम ही कह पाईं। रश्मिका ने इसे एक खूबसूरत सफर बताया और प्यार के बारे में कहा कि ऐसा प्यार मिलना चाहिए जो आजादी दे।

रश्मिका और विजय

शादी के जश्न में दोनों ने फैंस के साथ मिलकर खुशी बांटी। उन्होंने 1 मार्च से देश के कई शहरों में मिठाइयों से भरे ट्रक भेजे, जैसे दिल्ली, बिहार, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र और बाकी जगहों पर। साथ ही कई राज्यों के मंदिरों में अन्नदान भी करवाया। दोनों की सगाई पिछले साल अक्तूबर में हुई थी, लेकिन उन्होंने फरवरी तक रिश्ते की आधिकारिक घोषणा नहीं की। शादी 26 फरवरी को उदयपुर में हुई और 4 मार्च को हैदराबाद में रिसेप्शन हुआ। रिसेप्शन में रश्मिका ने लाल-सुनहरी साड़ी और विजय ने क्रीम कुर्ता-धोती पहना।

‘रणबाली’ में नजर आएंगे रश्मिका विजय

रश्मिका और विजय दोनों ने साथ में ‘गीता गोविंदम’ और ‘डियर कॉमरेड’ जैसी फिल्मों में काम किया है। अब वह ‘रणबाली’ नाम की पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म में नजर आएंगे। इस फिल्म में विजय स्वतंत्रता सेनानी रणबाली की भूमिका में हैं और रश्मिका जयम्मा का किरदार निभा रही हैं।