हिंसा के बाद पश्चिम गारो हिल्स में कर्फ्यू लागू

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

गारो हिल्स| स्वायत्त जिला परिषद (जीएचएडीसी) चुनाव नामांकन प्रक्रिया से जुड़ी हिंसा के बाद मेघालय के पश्चिम गारो हिल्स जिले में कर्फ्यू लगा दिया गया। इसके बाद  मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गईं। यह जानकारी मंगलवार को अधिकारियों ने दी। उन्होंने बताया कि कर्फ्यू 10 मार्च को लगाया गया था और यह 24 घंटे तक लागू रहेगा, जबकि मोबाइल इंटरनेट सेवाएं 48 घंटे तक निलंबित रहेंगी।

उपद्रवियों ने कई दुकानों में तोड़फोड़ किया

सोमवार शाम को जिले के चिबिनांग इलाके में उपद्रवियों ने कई दुकानों में तोड़फोड़ किया। इसके बाद इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया। जिला मजिस्ट्रेट विभोर अग्रवाल ने कहा कि यह निर्णय सार्वजनिक शांति और व्यवस्था में व्यवधान की संभावना से संबंधित सूचनाओं के बाद लिया गया, जिससे जिले में मानव जीवन और संपत्ति को खतरा हो सकता है। इस आदेश के तहत कर्फ्यू की अवधि के दौरान पश्चिम गारो हिल्स जिले की सीमा के भीतर किसी भी व्यक्ति का अपने निवास स्थान से बाहर निकलना प्रतिबंधित है।

इंटरनेट सेवाओं को 48 घंटे के लिए निलंबित

अधिकारियों ने कहा कि मौजूदा कानून व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए ये प्रतिबंध आवश्यक और उचित थे। इनका उद्देश्य सार्वजनिक शांति में किसी भी प्रकार की बाधा को रोकना था। एक अधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार ने अफवाहों के प्रसार को रोकने और सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियाती उपाय के तौर पर 10 मार्च से पश्चिम गारो हिल्स जिले में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को 48 घंटे के लिए निलंबित करने का आदेश दिया है।

मजिस्ट्रेटों सहित वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी प्रभावित क्षेत्रों में डेरा डाले हुए हैं। स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। इलाके में सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई है। पुलिस और सीआरपीएफ कड़ी निगरानी रख रहे हैं। जीएचएडीसी द्वारा जारी एक हालिया अधिसूचना को लेकर विवाद के बीच दुकानों में तोड़फोड़ की घटना घटी, जिसमें उम्मीदवारों को 10 अप्रैल को होने वाले परिषद चुनावों के लिए नामांकन पत्र दाखिल करते समय वैध अनुसूचित जनजाति (एसटी) प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने की आवश्यकता थी। गृह एवं जिला परिषद मामलों के प्रभारी आयुक्त एवं सचिव, सिरिल डिएंगडोह ने कहा कि सरकार ने पश्चिम गारो हिल्स सहित सभी उप आयुक्तों को सामुदायिक नेताओं के साथ शांति समिति की बैठकें आयोजित करने और शांति बनाए रखने की अपील करने का निर्देश दिया है।

शांति की अपील की

डिएंगडोह ने पीटीआई को बताया, “हमने डीसी को सभी समुदायों को बुलाने और शांति समिति की बैठकें आयोजित करने और शांति की अपील करने के लिए कहा है।” उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक द्वारा अधिक सुरक्षा कर्मियों की मांग के बाद जिले में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए जाएंगे। उन्होंने कहा, “और अधिक बल भेजे जाएंगे।” उन्होंने कहा कि पश्चिम गारो हिल्स के उप आयुक्त को एक ऐसे उम्मीदवार के बारे में तथ्यात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है जिसे अपना नामांकन पत्र दाखिल करने से रोका गया था।

नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 16 मार्च

जीएचएडीसी चुनावों के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई है और यह 16 मार्च तक जारी रहेगी, जबकि नामांकन पत्रों की जांच 17 मार्च को निर्धारित है।पहले दिन किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया, क्योंकि राजनीतिक दलों ने उपायुक्त कार्यालय में ब्रीफिंग के बाद ही नामांकन पत्र एकत्र किए। डिएंगडोह ने आगे कहा, “नामांकन अवधि बढ़ाने की फिलहाल कोई योजना नहीं है। हम स्थिति का आकलन कर रहे हैं और रिपोर्टों का इंतजार कर रहे हैं। जैसे-जैसे स्थिति आगे बढ़ेगी, हम देखेंगे।”

पंकज कपूर ने बच्चों की तारीफ करते हुए कहा— शाहिद कपूर ने अपने दम पर बनाई पहचान

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

दिग्गज अभिनेता पंकज कपूर ने हाल ही में अपने बच्चों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि उनके बेटे शाहिद कपूर ने मनोरंजन जगत में अपनी पहचान पूरी तरह अपनी मेहनत के दम पर बनाई है।

वे खुद अपनी मेहनत से आगे बढ़ें

टाइम्स नाउ से बातचीत के दौरान पंकज कपूर ने कहा कि उन्होंने अपने बच्चों को ऐसे संस्कार दिए हैं कि वे खुद अपनी मेहनत से आगे बढ़ें। उन्होंने कहा, ‘अगर आप जीतते हैं तो आपको एक विजेता होने का आत्मविश्वास मिलता है और अगर हारते हैं तो आपको समझ आता है कि आपने कहां गलती की। यही चीज मैंने अपने सभी बच्चों को दी है।’उन्होंने आगे कहा, ‘जब मैं अपने बच्चों को काम करते और अपने पैरों पर खड़े होते देखता हूं तो मुझे बहुत अच्छा लगता है। आजकल दर्शकों के बीच भी यह एक चलन है कि वे यह नहीं बताते कि वे मेरे बच्चे हैं।’

शाहिद ने अपने दम पर सब हासिल किया 

पंकज कपूर ने बताया कि उनके बच्चे खुद ऑडिशन देने जाते हैं और जब उनका चयन होता है तो उन्हें खुद पर गर्व महसूस होता है। यह किसी के पिता या भाई के नाम की वजह से नहीं होता। उन्होंने कहा, ‘शाहिद के साथ भी यही सच था। उसने भी अपने दम पर खड़ा होकर सब कुछ हासिल किया है। आज वह जहां भी है, अपनी मेहनत की वजह से है। हां, इतना जरूर था कि उसे पता था कि जरूरत पड़ने पर उसका पिता हमेशा उसके साथ है।’बता दें कि शाहिद कपूर, पंकज कपूर और नीलिमा अजीम के बेटे हैं। दोनों की शादी साल 1979 में हुई थी, लेकिन 1984 में उनका तलाक हो गया। तलाक के बाद पंकज कपूर ने 1988 में सुप्रिया पाठक से शादी की। इस शादी से उनके दो बच्चे हैं- सनाह कपूर और रुहान कपूर।

बेटे के साथ हुए व्यवहार पर बोले संजू सैमसन के पिता—उम्मीद है अब ऐसा नहीं होगा

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अंतिम तीन मुकाबलों में शानदार पारियां खेलकर भारत को खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई, जिन्हें ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ चुना गया। पिता सैमसन विश्वनाथ ने बेटे के प्रदर्शन पर खुशी जताते हुए बताया कि करियर के शुरुआती दौर में संजू को डिस्टर्ब किया गया था। 

सैमसन के पिता क्या बोले?

संजू सैमसन के पिता ने कहा, ‘मैं अपने बेटे के प्रदर्शन से बेहद खुश हूं। मेरे बेटे को लोगों ने डिस्टर्ब किया। उन्हें काफी परेशान किया। उम्मीद है कि कुछ दिनों के लिए अब ऐसा नहीं होगा।’ संजू सैमसन के पिता दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात थे, जो खुद एक फुटबॉल खिलाड़ी रहे। संजू ने दिल्ली में पढ़ाई की और यहीं क्रिकेट की कोचिंग भी ली, लेकिन जब शानदार प्रदर्शन के बावजूद बेटे का अंडर-13 टीम में चयन नहीं हो सका, तो पिता ने वीआरएस ले लिया। वह केरल चले गए, जहां संजू ने ट्रेनिंग ली और जूनियर स्तर पर अपनी चमक बिखेरी।

‘क्या उन्हें टीम में मौका दिया जाएगा?’

सैमसन विश्वनाथ ने बताया, ’18 साल की उम्र में मुझे दिल्ली पुलिस में नौकरी मिल गई थी। मैं 19 की उम्र से दिल्ली पुलिस की फुटबॉल टीम का हिस्सा रहा और 42 की उम्र तक वहीं रहा। मेरे बच्चे बचपन में दिल्ली में ही पले। संजू सैमसन ने एक ही टूर में 500 रन बनाए, लेकिन टीम में जगह नहीं मिल सकी। ये कहा गया कि संजू 10 साल के हैं। ये टूर्नामेंट 13 साल के बच्चों के लिए है। अगर ऐसा ही था, तो मेसी 17 साल की उम्र में, सचिन तेंदुलकर 15 साल की उम्र में टीम में थे। आप कम उम्र की वजह से संजू को टीम में शामिल नहीं कर रहे थे। अगर ऐसा ही शानदार प्रदर्शन अगले साल नहीं होता, तो क्या उन्हें टीम में मौका दिया जाएगा?’

‘मैं सभी खराब चीजों को भूल गया हूं’

उन्होंने कहा, ‘जब बच्चे ने अच्छा प्रदर्शन किया, तो उसे उसका इनाम मिलना चाहिए। जब अंडर-13 में संजू को दिल्ली स्टेट टीम में नहीं चुना गया, तो मैंने वापस केरल लौटने का फैसला लिया। हालांकि, मेरी पत्नी ने इसे लेकर सवाल किए, लेकिन मैंने कहा कि संजू 10 साल की उम्र में जिस तरह प्रदर्शन कर रहे हैं, वैसा 17 साल की उम्र में नहीं खेल सकेंगे। वो आम बच्चों जैसे ही हो जाएंगे। मुझे यकीन था कि अगर केरल जाकर हमारे बेटे ने शानदार प्रदर्शन किया, तो पूरा केरल उसका दीवाना हो जाएगा। मैंने नौकरी छोड़ दी। मैंने कुछ लोगों को संजू से माफी मांगते हुए देखा है। मैं सभी खराब चीजों को भूल गया हूं। मेरे लिए अब सब कुछ अच्छा है।’

केरल सरकार करेगी सम्मान

विश्व कप में सैमसन के यादगार प्रदर्शन के बाद पिनाराई विजयन के नेतृत्व वाली केरल सरकार ने संजू सैमसन का शानदार स्वागत करने का निर्णय लिया है। राज्य के शिक्षा मंत्री वी शिवनकुट्टी ने सोमवार को घोषणा की कि भारतीय टीम को टी20 विश्व कप फाइनल में शानदार जीत दिलाने वाले इस क्रिकेटर का राज्य सरकार सम्मान करेगी। मंत्री शिवनकुट्टी ने कहा कि राज्य सैमसन की कामयाबी का जश्न इस तरह मनाना चाहता है। सैमसन केरल के लिए गर्व का विषय है। सैमसन की कामयाबी ने राज्य भर के हजारों युवा क्रिकेटरों को प्रेरित किया है। 

केंद्र और राज्यों से पॉलिसी बनाने को कहा

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने एसिड अटैक पीडि़तों के पुनर्वास को लेकर केंद्र और राज्यों को अहम निर्देश दिए हैं। अदालत ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कहा है कि वे तेजाब हमले के पीडि़तों को सरकारी नौकरी देने के लिए स्पष्ट नीति तैयार करें। अगर किसी कारणवश उन्हें सरकारी रोजगार देना संभव नहीं है, तो उनके लिए जीवन निर्वाह भत्ता या गुजारा भत्ता देने की योजना बनाई जाए। यह निर्देश मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की पीठ ने सुनवाई के दौरान दिए। पीठ ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से यह भी पूछा कि सरकारी विभागों और एजेंसियों में नौकरियों के माध्यम से एसिड अटैक पीडि़तों के पुनर्वास के लिए अब तक कोई ठोस योजना क्यों नहीं बनाई गई। अदालत ने सरकारों से इस संबंध में जवाब दाखिल करने को कहा है।
सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि यदि किसी राज्य को एसिड अटैक पीडि़तों को सरकारी नौकरी देने में लॉजिस्टिक समस्याएं आती हैं, तो कम से कम उनके लिए निर्वाह भत्ता देने की नीति तो बनाई ही जा सकती है, ताकि पीडि़तों को आर्थिक सहारा मिल सके। मामले की सुनवाई के दौरान पीडि़ता शाहीन मलिक ने अदालत से अनुरोध किया कि वह अपनी पैरवी वरिष्ठ अधिवक्ता सिद्धार्थ लूथरा के माध्यम से कराना चाहती हैं।
अदालत ने सिद्धार्थ लूथरा से इस मामले को नि:शुल्क आधार पर लेने का आग्रह किया, जिसे उन्होंने स्वीकार किया। पीडि़ता ने इस संवेदनशील मामले में समयबद्ध सुनवाई की भी मांग की। अदालत को बताया गया कि एसिड अटैक पीडि़ताओं को बैंक खाता खोलने, आधार कार्ड बनवाने, संपत्ति की रजिस्ट्री कराने या मोबाइल सिम कार्ड लेने जैसी प्रक्रियाओं में गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। डिजिटल केवाईसी प्रक्रिया में पलकें झपकाने या उंगलियों के निशान देने जैसी बायोमेट्रिक प्रक्रियाएं कई बार उनके लिए संभव नहीं होतीं। इस पर पीडि़ताओं ने अदालत से अनुरोध किया कि केंद्र सरकार को निर्देश दिए जाएं कि डिजिटल केवाईसी के लिए समावेशी और वैकल्पिक व्यवस्था बनाई जाए। अदालत ने कहा कि सरकार का जवाब आने के बाद मामले की आगे सुनवाई की जाएगी।

Previous articleमल्होत्रा से पहले तीन भाजपा विधायकों का चुनाव भी हुआ शून्य, एक को राहत, दो की गई विधायकी
Next articleईरान पर हमला नहीं इजराइल का असल टारगेट……..यहूदियों के तीसरे सबसे बड़े मंदिर की तैयारी
News Desk

‘धुरंधर 2’ के पोस्टर में दिखा खतरनाक अंदाज, रणवीर सिंह को देखकर फैंस बोले- माइंड ब्लोइंग

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

निर्देशक आदित्य धर ने फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ (धुरंधर 2) का नया पोस्टर जारी करके फैंस को उत्साहित कर दिया है। यह पोस्टर 19 मार्च 2026 से पहले जारी किया गया है, जब फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। फैंस पोस्टर में रणवीर सिंह के दोनों लुक को लेकर काफी उत्सुक हैं।

‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर

‘धुरंधर 2’ के नए पोस्टर में रणवीर सिंह दो अलग-अलग किरदारों में दिख रहे हैं- जसकिरत सिंह रंगी और हमजा अली मजारी। उन्होंने पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा, ‘ईश्वर का प्रकोप आ रहा है’। फिल्म के पोस्टर को देखने के बाद फैंस काफी उत्साहित हैं।

‘धुरंधर: द रिवेंज’ को लेकर फैंस हैं उत्साहित

फैंस ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह के लुक को देखकर बहुत खुश हैं। सोशल मीडिया पर लोग तारीफ कर रहे हैं और फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। इसके साथ ही फैंस पोस्टर और फिल्म को लेकर अपनी राय पेश कर रहे हैं।एक फैन ने लिखा, ‘बेसब्री से इंतजार है’| रणवीर सिंह के फैंस उन्हें प्यार से बाबा बुलाते हैं। दूसरे फैन ने लिखा, ‘बाबा, मैं आपके लिए बहुत-बहुत खुश हूं’| एक और फैन ने लिखा, ‘अमेरिका धुरंधर को बहुत प्यार करता है, मुझे तुम पर बहुत गर्व है’| एक और फैन ने लिखा, ‘बहुत उत्साहित हूं’| एक और फैन ने लिखा, ‘अब धमाका शुरू’ |एक और फैन ने लिखा, ‘इस फिल्म से आप अपने ही रिकॉर्ड तोड़ देंगे’|

कब रिलीज होगी ‘धुरंधर 2’

‘धुरंधर: द रिवेंज’ 19 मार्च 2026 को रिलीज होगी। यह हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में दुनिया भर के सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी। ट्रेलर 7 मार्च को रिलीज हुआ था। ट्रेलर में दिखाया गया है कि यह फिल्म पहले भाग से ज्यादा बड़ा, रहस्यमयी और एक्शन से भरी होगी। कहानी में रणवीर सिंह एक गुप्त भारतीय जासूस की भूमिका में हैं, जो पाकिस्तान के खतरनाक अपराधियों और राजनीतिक गिरोहों में घुसकर भारत पर हमले रोकते हैं। यह कहानी असली घटनाओं से प्रेरित है। दूसरे भाग में कहानी आगे बढ़ती है, जिसमें ज्यादा ड्रामा और धमाकेदार एक्शन है। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, गौरव गेरा और दानिश पंडोर जैसे कलाकार हैं।

अभिषेक मनु सिंघवी से लेकर रामदास अठावले तक कई नेता निर्विरोध जीते, 11 सीटों पर होगा मुकाबला

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

Rajya Sabha Election: राज्य सभा की 37 सीटों में से 26 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। दरअसल, 10 राज्यों की इन सीटों के लिए 40 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था। अब 11 सीटों पर 14 प्रत्याशी मैदान में हैं। जो प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं, उनमें अभिषेक मनु सिंघवी, शरद पवार, रामदास अठावले और राहुल सिन्हा का नाम शामिल है।

दरअसल, कई राज्यों में विपक्षी पार्टियों ने अपने प्रत्याशियों का ऐलान किया था, इसलिए इन नेताओं ने निर्विरोध जीत दर्ज की है। अब बिहार, हरियाणा और ओडिशा की 11 सीटों पर चुनाव होगा। 

किन राज्यों की कितनी सीटों पर होगा चुनाव?

37 में से 26 निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद अब 11 सीटों पर चुनाव होगा। इन सीटों पर 14 प्रत्याशी मैदान में हैं। बिहार की 5, ओडिशा की 4 और हरियाणा की 2 सीटों पर वोटिंग होगी। इन सीटों पर 16 मार्च को मतदान किया जाएगा। 

जो सबसे ज्यादा चर्चा में है वो बिहार की पांच सीटें हैं। हालांकि बिहार से बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और नीतीश कुमार का राज्यसभा जाना तय माना जा रहा है, लेकिन पांचवीं सीट के लिए किसी भी गठबंधन के पास पर्याप्त नंबर गेम नहीं है। 

वहीं हरियाणा में भी कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग का डर सता रहा है। इसके लिए पार्टी ने अपनी रणनीति तय कर ली है। वोटिंग के दिन तक अपने विधायकों को कांग्रेस शासित राज्य में शिफ्ट करने की तैयारी कर रही है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस अपने विधायकों को हिमाचल प्रदेश शिफ्ट कर सकती है। हरियाणा में कांग्रेस का इतिहास रहा है कि क्रॉस वोटिंग के चलते उनके प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ता है। 

टी20 वर्ल्ड कप में दो बार फाइनल हारने वाले देश, खिताब के करीब पहुंचकर भी रह गए खाली हाथ

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ रविवार को खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच को 96 रन के अंतर से गंवा दिया। इसी के साथ न्यूजीलैंड उन देशों की फेहरिस्त में शामिल हो गया, जिसने एक नहीं, बल्कि दो-दो बार खिताब जीतने का मौका गंवाया है। आइए, इस लिस्ट में शामिल देशों के बारे में जानते हैं। 
 
1. पाकिस्तान

इस टीम ने भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2007 का फाइनल महज पांच रन के अंतर से गंवाया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित ओवरों में पांच विकेट खोकर 157 रन बनाए। इसके जवाब में पाकिस्तानी टीम 19.3 ओवरों में महज 152 रन सिमट गई। इसके बाद पाकिस्तान ने साल 2022 में इंग्लैंड के विरुद्ध फाइनल मैच पांच विकेट के अंतर से गंवाया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तानी टीम ने आठ विकेट गंवाकर 137 रन बनाए। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम ने 19 ओवरों में जीत दर्ज कर ली।

2. श्रीलंका

इस टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2009 के खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट खोकर 138 रन बनाए, जिसके जवाब में पाकिस्तान ने 18.4 ओवरों में आठ विकेट शेष रहते मुकाबला अपने नाम कर लिया।
श्रीलंकाई टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2012 के खिताबी मुकाबले में एक बार फिर जगह बनाई। इस मैच में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए महज 137/6 का स्कोर बनाया, लेकिन इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 18.4 ओवरों में महज 101 रन पर सिमट गई।

3. न्यूजीलैंड

कीवी टीम ने पहली बार साल 2021 के फाइनल में जगह बनाई। न्यूजीलैंड ने उस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट खोकर 172 रन बनाए। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 18.5 ओवरों में आठ विकेट शेष रहते मैच अपने नाम कर लिया।साल 2026 में न्यूजीलैंड ने एक बार फिर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई, जहां उसे भारत के हाथों 96 रन से करारी हार झेलनी पड़ी। टीम इंडिया ने पांच विकेट खोकर 255 रन बनाए। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 19 ओवरों में महज 159 रन पर सिमट गई।

Previous articleरायसेन किले में ‘ईरान जिंदाबाद’ के नारे, रील बनाने वाले चार आरोपी कोर्ट पहुंचे
News Desk

राजस्थान, गुजरात और हिमाचल में हीटवेव की चेतावनी

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली। मार्च के दूसरे हफ्ते में ही तेज गर्मी होने लगी है। मौसम विभाग ने मंगलवार को राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र और हिमाचल में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। महाराष्ट्र के अकोला और राजस्थान के पिलानी-बाड़मेर में पारा 40 डिग्री का आंकड़ा पार कर गया है। विभाग ने जम्मू-कश्मीर, झारखंड, ओडिशा, बंगाल, बिहार, सिक्किम, केरल और आंध्र प्रदेश में बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग का कहना है कि एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बारिश करवाएगा।मध्य प्रदेश के रतलाम का तापमान 38.6 डिग्री रहा। नई दिल्ली में भी दिन का टेंपरेचर 35.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। कश्मीर में टेम्परेचर 9.4 से 10.7 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। 10-12 मार्च तक कुपवाड़ा, बांदीपोरा, गंदेरबल और अनंतनाग के कुछ ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है।

मार्च में गर्मी और हीटवेव
मौसम विभाग के अनुसार इन दिनों राजस्थान के रेगिस्तानी इलाकों से गर्म हवाएं आ रही हैं। जिसका असर मैदानी राज्यों में देखने को मिल रहा है। हवा की दिशा उत्तर-पूर्व से अब पश्चिम और उत्तर-पश्चिम हो गई है। वहीं, हवा में नमी बहुत कम है। इससे आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ेगा। इससे धूप का तीखापन भी बढ़ सकता है।

कब मानी जाती है हीटवेव
मौसम विभाग के मुताबिक, हीटवेव तब मानी जाती है, जब मैदानों में तापमान 40 डिग्री या उससे ज्यादा पहुंच जाए। अगर सामान्य तापमान से 4 से 6 डिग्री ज्यादा दर्ज किया जाए। ऐसी स्थिति में लोगों की सेहत पर भी असर पड़ सकता है और लू लगने का खतरा बढ़ जाता है।

‘द 50’ के टास्क में फंसे रजत दलाल और फैजू, गेम में दांव पर लगा भविष्य

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

रियलिटी शो ‘द 50’ में कॉम्पिटिशन काफी टफ हो गया। हर प्रतियोगी दूसरे को शो से बाहर करना चाहता है। ऐसे में कई प्रतियोगी आपस में भिड़ने भी बाज नहीं आ रहे हैं। हाल ही रजत दलाल और फैसल शेख एक टास्क को करते हुए देखे गए। टास्क देखने में आसान था लेकिन जब इसे दोनों ने शुरू किया तो उनके लिए यह मुसीबत में बदल गया। जानिए, आखिर ऐसा कौन सा टास्क रजत और फैसल ने किया है। 

रजत और फैसल ने किया कौन सा टास्क?

रजत और फैसल को सामने रखी महाराजा थाली के पकवान खाने थे। हर पकवान को खाने पर उन्हें शो में बने रहने के लिए प्वाइंट्स मिलने वाले थे। पहले तो दोनों ने चाव से पकवान खाए। लेकिन कुछ देर बाद रजत और फैसल का पेट भर गया। दोनों को खाते-खोते उल्टी तक आने लगी लेकिन किसी ने टास्क को बीच में नहीं छोड़ा था। इस टास्क में कौन जीता, यह एपिसोड देखकर पता चलेगा।

कौन बनेगा शो का विनर?

‘द 50’ शो में विनर बनने की दौड़ में शिव ठाकरे आगे दिख रहे हैं। इनके अलावा प्रिसं नरुला का नाम भी विनर के तौर पर सामने आ रहा है। दर्शक इन दोनों काे काफी पसंद कर रहे हैं। ‘द 50’ शो की बात करें तो इसमें लगभग 50 प्रतियोगी शामिल हुए थे। जिसमें कुछ एक्टर, इंफ्लुएंसर, स्पोर्ट्स पर्सन थे। अब तक कई लोग शो से बाहर हो चुके हैं। यह रियलिटी शो जीयो हॉटस्टार पर और कलर्स चैनल पर टेलीकास्ट होता है।

 

राहुल गांधी बोले- गंभीर विषय पर चर्चा होनी चाहिए, लोकसभा में विपक्ष ने किया हंगामा

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

नई दिल्ली। लोकसभा में सोमवार को पश्चिम एशिया संकट पर चर्चा की मांग को लेकर विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया। इस कारण सदन की कार्यवाही दोपहर 3 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। विपक्षी दलों ने कहा कि क्षेत्रीय तनाव और उससे जुड़े आर्थिक जोखिम पर तत्काल चर्चा जरूरी है, जबकि सरकार ने इसे गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार करार दिया। राहुल गांधी ने कहा, ऐसे गंभीर विषय पर सदन में चर्चा होनी ही चाहिए।  
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सदन में सवाल उठाया कि पश्चिम एशिया में चल रहे संकट से भारत की अर्थव्यवस्था को कितना बड़ा नुकसान होगा। उन्होंने कहा, एक पैराडाइम शिफ्ट की लड़ाई चल रही है। इससे हमारी इकॉनमी और स्टॉक मार्केट पर बड़ा असर पड़ेगा। पीएम मोदी ने अमेरिका के साथ डील साइन की है, देश को बड़ा झटका लग सकता है। इस पर चर्चा में क्या दिक्कत है? राहुल गांधी ने कहा कि फ्यूल की कीमत और आर्थिक तबाही जैसे मुद्दे जनता के लिए अहम हैं और इन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उनका आरोप था कि सरकार इस चर्चा से भाग रही है, क्योंकि इससे प्रधानमंत्री की नीतियों और पदाधिकारियों के बीच संभावित ब्लैकमेल की जानकारी सामने आ सकती है। 
संसद में हंगामे के बीच पीठासीन सभापति जगदम्बिका पाल ने विपक्ष से सदन चलाने में मदद करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष तख्तियों और नारेबाजी के माध्यम से पहले से तय कर चुका था कि सदन में काम नहीं करने देगा। बावजूद इसके सदन में हंगामा जारी रहा जिसके बाद कार्यवाही को अपराह्न 3 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। 
वहीं दूसरी तरफ संसदीय कार्य मंत्री किरन रिजिजू ने कांग्रेस पर गैर-जिम्मेदार विपक्ष होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने पहले लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ प्रस्ताव पेश किया और अब दूसरी चर्चा शुरू कर दी। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि क्या एक परिवार या एक व्यक्ति पूरे देश के लिए निर्णायक हैं। इस प्रकार संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण की शुरुआत हंगामेदार रही, जिसके चलते सदन को स्थगित करना पड़ा। विपक्ष चर्चा की मांग पर अड़ा हुआ है, क्योंकि वह आमजन से जुड़े इस विशेष महत्व के मुद्दे को यूं ही नहीं जाने देना चाहता है। इसलिए आगे भी संसद में हंगामें के आसार बने हुए हैं।    

Previous articleएमपी में बढ़ने लगी गर्मी: रतलाम सबसे गर्म, तापमान 39 डिग्री के पार
Next articleयूपी कैबिनेट की बैठक आज, 27 अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
News Desk