नई स्मार्ट तकनीक से कम होगा बिजली बिल, जानिए कैसे काम करती है

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

आज के AI युग में भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (IISER) ने बिजली बचाने के लिए एक शानदार तकनीक विकसित की है. इस तकनीक के जरिए अब यह आसानी से पता चल जाएगा कि कमरे में कितने लोग मौजूद हैं. उसी संख्या के आधार पर लाइट और पंखे जैसी बिजली की जरूरतों को खुद-ब-खुद कंट्रोल किया जा सकेगा. IISER के एसोसिएट प्रोफेसर हारून आर. लोन द्वारा तैयार की गई इस तकनीक से न सिर्फ बिजली की भारी बचत होगी, बल्कि बिल्डिंग मैनेजमेंट भी काफी स्मार्ट हो जाएगा. आसान शब्दों में कहें तो अब कमरे में लोगों की मौजूदगी के हिसाब से ही बिजली खर्च होगी, जिससे फिजूलखर्ची रुकेगी.

IISER की नई स्मार्ट तकनीक कैसे काम करता है?

हारून आर. लोन द्वारा विकसित इस तकनीक में कम कीमत वाले कैमरों का इस्तेमाल किया गया है. ये स्मार्ट कैमरे हॉल या कमरे में मौजूद लोगों की संख्या को काउन्ट करते हैं. इसके बाद एक विशेष कंप्यूटर एल्गोरिद्म उस जानकारी के आधार पर यह पता लगाता है कि बिल्डिंग में कितनी बिजली की जरूरत है और उसी के अनुसार बिजली की खपत को नियंत्रित किया जाता है.

IISER की नई तकनीक की खास बात क्या है?

इस तकनीक की एक खास विशेषता यह है कि यह सीमित डेटा के आधार पर भी ऊर्जा की खपत का सटीक अनुमान लगा सकती है. इस पहल के तहत बड़ी इमारतों, कार्यालयों, मॉल और संस्थानों में बिजली की व्यर्थ खपत को कम किया जा सकेगा, जिससे न केवल मकान मालिक को बिजली का अधिक बिल नहीं चुकाना होगा, बल्कि बिजली विभाग पर भी अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा.

स्मार्ट तकनीक के बारे में विशेषज्ञों ने क्या कहा?

वहीं इस स्मार्ट तकनीक के संबंध में विशेषज्ञों का कहना है कि इससे न केवल बिजली की बचत होगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी. विशेषज्ञों ने आगे बताया कि भविष्य में स्मार्ट सिटी और ग्रीन बिल्डिंग्स में इस तकनीक का अधिक से अधिक उपयोग किया जाएगा.

IISER की नई तकनीक से क्या फायदा होगा?

  • इस तकनीक (Electricity Bill Tension Over) का सबसे बड़ा फायदा यह है कि बिल्डिंग मैनेजर को बार-बार बिजली की खपत जांचने की ज़रूरत नहीं होगी. क्योंकि सारा काम ऑटोमैटिक होगा.
  • यह सिस्टम अपने आप तय कर लेगा कि कब लाइट जलानी है और कब एसी (AC) की कूलिंग को कम या ज्यादा करना है.
Previous articleBhopal–Indore में बिना नए मास्टर प्लान के बढ़ीं जमीन-मकानों की कीमतें
News Desk

IPL 2026 का शेड्यूल कब आएगा? BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने दिया बड़ा अपडेट

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होनी है, लेकिन अभी तक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टूर्नामेंट के कार्यक्रम का एलान नहीं किया है। हालांकि, अब बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने आईपीएल के आगामी सत्र के कार्यक्रम को लेकर बड़ी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि 12 मार्च तक टूर्नामेंट के शुरुआती 20 दिनों का कार्यक्रम जारी किया जाएगा। 

दो भागों में जारी होगा कार्यक्रम

सचिव सैकिया ने बताया कि आईपीएल के 19वें संस्करण का आयोजन 28 मार्च से 31 मई तक होगा। पहले इसकी विंडो 26 मार्च से 30 मई तय की गई थी, लेकिन अब तारीखों में थोड़ा बदलाव किया गया है। उन्होंने कहा, ‘हम 12 मार्च तक आईपीएल 2026 का शेड्यूल घोषित करने की योजना बना रहे हैं। फिलहाल पहले 20 दिनों के मैचों का कार्यक्रम जारी किया जाएगा।’ दरअसल, बीसीसीआई शेष मैचों का कार्यक्रम बाद में जारी करेगा ताकि पश्चिम बंगाल, असम और तमिलनाडु में होने वाले विधानसभा चुनावों से मैचों का टकराव न हो।

कार्यक्रम की घोषणा में क्यों हो रही देरी?

पांच राज्यों में विधानसभा के चुनाव होने हैं जिस कारण आईपीएल के कार्यक्रम की घोषणा में देरी हुई। दरअसल, जिन तीन राज्यों में आईपीएल के मुकाबले खेले जाने हैं उनके विधानसभा चुनावों की तारीखों का एलान अब तक नहीं हुआ है। इनमें अमस, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु शामिल हैं। कोलकाता (पश्चिम बंगाल में) और चेन्नई (तमिलनाडु में) क्रमशः कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के घरेलू मैदान हैं, जबकि गुवाहाटी राजस्थान रॉयल्स का दूसरा वेन्यू है। 

खिताब बचाने उतरेगी आरसीबी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने 2025 में पंजाब किंग्स को हराकर पहली बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था। आरसीबी की टीम इस बार खिताब का बचाव करने उतरेगी। आरसीबी के फैंस के लिए राहत की बात यह है कि टीम ग्रुप चरण में अपने पांच मुकाबले घरेलू स्टेडियम चिन्नास्वामी में ही खेलेगी। इसके लिए कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ से मंजूरी मिल चुकी है।

यश को नहीं सताया ‘धुरंधर 2’ का डर, ‘टॉक्सिक’ की रिलीज टालने की असली वजह आई सामने

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

कन्नड़ सुपरस्टार यश की पैन इंडिया फिल्म ‘टॉक्सिक’ और एक्शन फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के बीच रिलीज डेट को लेकर काफी चर्चा हुई। लेकिन अब साफ हो गया है कि दोनों फिल्में अलग तारीख को रिलीज होंगी। जानिए ‘धुरंधर 2’ को लेकर यश की क्या राय है।

एक साथ रिलीज होने वाली थीं फिल्में

शुरुआत में ‘टॉक्सिक’ और ‘धुरंधर 2’, 19 मार्च 2026 को एक साथ सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थीं। इससे बॉक्स ऑफिस पर बड़ी टक्कर की उम्मीद थी। लेकिन ‘टॉक्सिक’ के मेकर्स ने अचानक फैसला लिया और फिल्म की रिलीज 4 जून 2026 तक टाल दी। ‘टॉक्सिक’ के मेकर्स का कहना है कि मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध और तनाव की वजह से ऐसा करना पड़ा। वहां की स्थिति अनिश्चित है, जिससे फिल्म को दुनिया भर में अच्छे से रिलीज करने और दर्शकों तक पहुंचने में दिक्कत हो सकती थी। इसलिए उन्होंने यह कदम उठाया।

यश को है ‘धुरंधर 2’ की रिलीज का इंतजार?

हिंदुस्तान टाइम्स की एक खबर के मुताबिक, यश को ‘धुरंधर 2’ से बिल्कुल डर नहीं है। बल्कि वे इस फिल्म को बहुत पसंद करते हैं और इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ‘टॉक्सिक’ की रिलीज टालने की वजह कोई कॉम्पिटिशन नहीं, बल्कि मध्य पूर्व में खराब हालात हैं। खासकर खाड़ी देशों में फिल्म बिजनेस पर असर पड़ सकता था। जानकारी के अनुसार, ‘यश को पहली ‘धुरंधर’ बहुत अच्छी लगी थी। वे दूसरे भाग का इंतजार कर रहे हैं। सारी टकराव की बातें बाहर के लोग फैला रहे हैं। असल में दोनों फिल्मों के बीच कोई असली दुश्मनी नहीं है।’

‘धुरंधर 2’ से होगी ‘उस्ताद भगत सिंह’ की टक्कर

‘धुरंधर 2’ अपनी तय तारीख 19 मार्च 2026 पर ही रिलीज होगी। इसमें रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं। यह आदित्य धर की जासूसी थ्रिलर फिल्म है। अब यह फिल्म उसी दिन पवन कल्याण की ‘उस्ताद भगत सिंह’ से टकराएगी। 

IPL 2026 से पहले गुजरात टाइटंस का बड़ा फैसला, दिग्गज बल्लेबाज बने बैटिंग कोच

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

आईपीएल 2026 से पहले गुजरात टाइटंस ने अपनी टीम मैनेजमेंट में बड़ा बदलाव किया है। फ्रेंचाइजी ने मंगलवार को घोषणा की कि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन को टीम का नया बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया गया है। अपने दौर के सबसे खतरनाक ओपनरों में गिने जाने वाले हेडन अब गुजरात टाइटंस के बल्लेबाजों को आधुनिक टी20 बल्लेबाजी की बारीकियां सिखाते नजर आएंगे।

शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर का अनुभव

मैथ्यू हेडन ऑस्ट्रेलिया के उन बल्लेबाजों में शामिल रहे हैं जिन्होंने अपने समय में गेंदबाजों पर जबरदस्त दबाव बनाया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 273 मैच खेले और 15 हजार से ज्यादा रन बनाए। हेडन दो बार वनडे विश्व कप जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम का भी हिस्सा रहे और कई आईसीसी टूर्नामेंट जीतने में अहम भूमिका निभाई।

टीम की बल्लेबाजी पहचान मजबूत करने की उम्मीद

गुजरात टाइटंस के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट विक्रम सोलंकी ने इस नियुक्ति को टीम के लिए अहम कदम बताया। उन्होंने कहा, ‘मैथ्यू की नियुक्ति हमारे सफर के एक महत्वपूर्ण चरण में हुई है। उच्च स्तर का उनका अनुभव और युवा खिलाड़ियों को मार्गदर्शन देने की उनकी क्षमता आने वाले सीजन में हमारी बल्लेबाजी पहचान को मजबूत करने में मदद करेगी।’

हेडन ने बताया टीम का लक्ष्य

नई जिम्मेदारी मिलने के बाद मैथ्यू हेडन ने भी टीम के विजन को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, ‘अच्छी बल्लेबाजी विरोधी टीम पर दबाव बनाती है, लेकिन महान बल्लेबाजी मैच पर पूरी तरह कब्जा कर लेती है। यही मानक हम गुजरात टाइटंस के लिए तय करना चाहते हैं।’

IPL का भी है अनुभव

मैथ्यू हेडन आईपीएल में भी खेल चुके हैं। उन्होंने 32 आईपीएल मैचों में हिस्सा लिया और अपने आक्रामक अंदाज से कई यादगार पारियां खेलीं। उनका वही आक्रामक लेकिन तकनीकी रूप से मजबूत बल्लेबाजी स्टाइल आज के टी20 क्रिकेट की पावरप्ले बल्लेबाजी की नींव माना जाता है।

मैथ्यू वेड की जगह मिली जिम्मेदारी

मिली जानकारी के अनुसार हेडन टीम के कोचिंग स्टाफ में ऑस्ट्रेलिया के ही मैथ्यू वेड की जगह आए हैं। वेड 2025 के आईपीएल सीजन में गुजरात टाइटंस के सहायक कोच की भूमिका निभा चुके थे।
 

कई लोगों को कुचला, दो की मौत

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली। नांगलोई इलाके में बेकाबू डीटीसी बस ने कुछ लोगों को कुचल दिया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। आक्रोशित लोगों ने बस को रोक कर उसपर पथराव कर दिया। तोडफ़ोड़ करने के बाद भीड़ ने एक बस को आग के हवाले कर दिया। पथराव में छह बसों के शीशे टूट गए हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची दमकल की गाडिय़ों ने आग पर काबू पा लिया है। पुलिस मौके पर मौजूद भीड़ को तितर-बितर कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, सोमवार को सुबह करीब 9.45 बजे नजफगढ़ की तरफ से आ रही डीटीसी क्लस्टर बस ने एक स्कूटी, एक बाइक, एक रिक्शा और कुछ पैदल चलने वालों को टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। जिनके शव एसजीएम अस्पताल और महाराजा अग्रसेन अस्पताल पंजाबी बाग में रखे गए हैं। एक महिला की हालत गंभीर है, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है। आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया गया है।

Previous articleहरदा में भीषण आग से तबाही: 50 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख, तेज हवा से बढ़ी लपटें
Next articleअबूधाबी का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर अस्थायी रूप से बंद, सुरक्षा अलर्ट पर जारी रहेगी पूजा
News Desk

‘चुप रहो’ कहकर फैंस को शांत कराते दिखे जूनियर एनटीआर, वीडियो वायरल

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

रविवार को जूनियर एनटीआर बेंगलुरु में KIMS सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के उद्घाटन समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। दरअसल, भीड़ में मौजूद कुछ फैंस जोर-जोर से चिल्लाने लगे थे, जिससे एक्टर नाराज हो गए

गुस्सा हुए जुनियर एनटीआर

दरअसल, KIMS सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के उद्घाटन समारोह में जूनियर एनटीआर को मुख्य अतिथि के तौर पर बुलाया गया था। अब उस कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।जिसमें जूनियर एनटीआर मंच से लोगों को संबोधित कर रहे होते हैं। तभी भीड़ में मौजूद कुछ लोग जोर-जोर से चिल्लाने और शोर मचाने लगते हैं। इससे एक्टर काफी परेशान और नाराज नजर आते हैं।
 
कार्यक्रम का वीडियो हुआ वायरल

वीडियो में दिखता है कि वह अपनी बात बीच में रोक देते हैं और सख्त अंदाज में लोगों की तरफ इशारा करते हुए उन्हें शांत रहने के लिए कहते हैं। उन्होंने पहले तेलुगु में कहा, “क्या आप सभी शांत रह सकते हैं, प्लीज?”इसके बाद उन्होंने वही बात अंग्रेजी में दोहराई और कहा, ‘मैंने कहा चुप रहिए।’ कुछ देर तक शोर जारी रहा, लेकिन जल्द ही भीड़ शांत हो गई। इसके बाद जूनियर एनटीआर ने कहा, ‘शुक्रिया।’
 
लोगों के रिएक्शन आए सामने 

यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। एक यूजर ने लिखा, ‘लोगों ने सच में बात मान ली… अच्छा लगा।’वहीं दूसरे यूजर ने कहा, ‘अच्छा है जब सेलिब्रिटी लोगों को शालीनता की याद दिलाते हैं, वरना लोग शोर मचाते रहते हैं। कम से कम अपने पसंदीदा स्टार की बात तो सुनते हैं।’ वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘उन्हें पता है कि अपने फैंस को कैसे संभालना है।’
 
वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो जूनियर एनटीआर हाल ही में एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘वॉर 2’ में नजर आए थे, जो अगस्त 2025 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म से उन्होंने बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था।फिल्म में उनके साथ ऋतिक रोशन और कियारा आडवाणी भी नजर आए थे। हालांकि इतने बड़े बजट की इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक रिस्पॉन्स नहीं मिला। फिल्म ने दुनियाभर में करीब 364 करोड़ रुपये की कमाई की, जो पहले पार्ट से कम रही और इसके ब्रेक-ईवन से भी काफी नीचे रही।

टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम इंडिया मालामाल, BCCI देगा ₹131 करोड़

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

टी -20 विश्व कप 2026 के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर भारत ने तीसरे बार ये खिताब अपने नाम कर लिया है. विश्व विजेता बनने वाली इस टीम पर जमकर पैसो की बारिश हो रही है. इसी बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( BCCI ) ने टीम इंडिया की इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए 131 करोड़ रुपये की भारी-भरकम इनामी राशि का ऐलान किया है. बीसीसीआई की तरफ से ये घोषणा 10 मार्च मंगलवार को की गई.

इनके बीच बंटेगी इनामी राशि

बीसीसीआई की तरफ से दी जाने वाली 131 करोड़ की इनामी राशि केवल खिलाड़ियों के लिए नहीं बल्कि कोचिंग स्टाफ, सपोर्ट स्टाफ और चयकर्ताओं के बीच भी बांटी जाएंगी. एक बात और ये इनामी राशि आईसीसी की तरफ से मिलने वाली 27 करोड़ के अतिरिक्त हैं. बता दें जब भारत ने साल 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम ने ये खिताब जीता था तब बोर्ड की तरफ से 125 करोड़ रुपये की इनामी राशि का ऐलान किया गया था.

इस बार 6 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी

इस बार बीसीसीआई ने इनाम की राशि को 6 करोड़ रुपये बढ़ाकर 131 करोड़ कर दिया है, जो भारतीय क्रिकेट इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी बोनस राशि है. बोर्ड के अधिकारियों का मानना है कि घरेलू मैदान पर खिताब डिफेंड करना एक बड़ी उपलब्धि है, इसलिए खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए यह राशि बढ़ाई गई है.बता दें कि रविवार (8 मार्च) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया था. इस जीत के साथ भारत ने अपना टी20 वर्ल्ड कप खिताब सफलतापूर्वक डिफेंड किया. भारत टूर्नामेंट के इतिहास में बैक टू बैक खिताब जीतने वाली पहली टीम बन चुका है|

Previous articleमहासमुंद के स्कूल में परिजनों ने जड़ा ताला, शिक्षिका पर फूटा गुस्सा
News Desk

निर्माणाधीन प्रोजेक्ट की दीवार गिरी, 7 मजदूरों की मौत

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

गुरुग्राम/भिवाड़ी: हरियाणा के गुरुग्राम में सोमवार रात बड़ा हादसा हो गया. ग्लोबल सिग्नेचर सोसाइटी में निर्माणाधीन प्रोजेक्ट की दीवार अचानक से गिर गई. हादसे में 7 मजदूरों की मौत हो गई जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. हरियाणा राजस्थान के बॉर्डर इलाके में ये हादसा हुआ है. पास में अस्पताल होने के चलते मृतकों और घायलों को राजस्थान के भिवाड़ी के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और मजदूरों को मिट्टी से निकालने के लिए घंटों तक ऑपरेशन चलाया.

गुरुग्राम में दीवार गिरने से 7 मजदूरों की मौत: जानकारी के मुताबिक, गुरुग्राम की ग्लोबल सिग्नेचर सोसाइटी में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का काम चल रहा था. रात 8 बजे के करीब अचानक से बेसमेंट में मिट्टी की दीवार गिर गई. हादसे में 10 मजदूर दब गए. मौके पर मौजूद दूसरे मजदूरों ने राहत बचाव का काम शुरू किया और हादसे की सूचना पुलिस को दी. एम्बुलेंस की मदद से मृतकों और मरीजों को राजस्थान के भिवाड़ी के सरकारी अस्पताल लाया गया.

‘मृतकों की संख्या में हो सकता है इजाफा’: भिवाड़ी सरकारी अस्पताल के डॉक्टर सागर अरोड़ा ने बताया कि “भिवाड़ी के नजदीक हरियाणा क्षेत्र में कापड़ियावास स्थित सिगनेचर ग्लोबल बिल्डर सोसाइटी में मिट्टी खुदाई के दौरान मिट्टी में दबने से 7 श्रमिकों की मौत हुई है. 7 श्रमिकों के शव भिवाड़ी के सरकारी अस्पताल में पहुंचे हैं. जिनको मृत घोषित कर दिया गया है. मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है. मामले की सूचना राजस्थान पुलिस के अलावा हरियाणा पुलिस को भी दी गई है. मृतकों के परिजन भी अस्पताल पहुंच रहे हैं.”

मजदूरों के परिजनों में रोष: मजदूरों के परिजनों का कहना है कि घटनास्थल पर बड़ी संख्या में श्रमिकों के परिजन पहुंच रहे हैं, लेकिन अभी तक प्रशासन की तरफ से पूरे मामले पर लापरवाही बरती जा रही है. श्रमिकों के परिजनों को साइट पर अंदर जाने नहीं दिया जा रहा है. मृतक श्रमिकों के परिजन गुस्से में हैं और अपना विरोध भी दर्ज करवा रहे हैं.

पुलिस मामले की जांच में जुटी: भिवाड़ी के एडिशनल एसपी अतुल साहू ने बताया कि मरने वालों में परमेश्वर उम्र 52 साल, भरतपुर के सतीश उम्र 35 साल, भागीरथ उम्र 50 साल, मंगल उम्र 32 साल, शामिल हैं. जबकि तीन लोगों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस ने मामले की सूचना हरियाणा पुलिस को दी है. साथ ही मृतकों के परिजनों को भी घटना की जानकारी दी गई है.

 

यूके राइडर के एक्सीडेंट के बाद भाई का बड़ा बयान, बोले- अब करूंगा अनुराग डोभाल का पर्दाफाश

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

यूट्यूबर अनुराग डोभाल इन दिनों सुर्खियाें में हैं। एक इंस्टाग्राम लाइव सेशन के दौरान इस यूट्यूबर का खतरनाक एक्सीडेंट हो गया। इस वक्त वह अस्पताल में भर्ती हैं। पिछले दिनों एक व्लॉग में अनुराग डोभाल ने अपने परिवार पर गंभीर आरोप लगाए थे। साथ ही डिप्रेशन में होने की बात कही थी। सोशल मीडिया पर यह मामला अब कंट्रोवर्सी का रूप ले चुका है। 

अनुराग डोभाल के भाई ने पोस्ट करके बताई सच्चाई 

अनुराग डोभाल के एक्सीडेंट के बाद सिर्फ पत्नी ही उन्हें देखने पहुंची, परिवार से दूसरी बनाई रखी। इसी बीच अनुराग डोभाल के भाई कलम ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट करते हुए कई चौंकाने वाली बात नेटिजंस को बताई हैं। जल्द ही वह सबूत के साथ यूके राइडर 07 का पर्दाफाश करेंगे।वह अपनी पोस्ट में लिखते हैं, ‘मैं कल एक वीडियो सबूत के साथ पोस्ट करूंगा। जो कुछ मेरे और परिवार के साथ हुआ, उस बारे में बताऊंगा। मैं दो दिन से चुप था क्योंकि मुझे अपने परिवार की देखभाल करनी है। मेरे मम्मी-पापा ने बहुत कुछ सहा है। मुझे नहीं पता कि यह वक्त मेरे माता-पिता कैसे काटेंगे। लेकिन जिससे पहले देर हो, मैं सच को सामने लाना चाहता हूं। मैं इस मामले को लीगल तरीके से आगे बढ़ाऊंगा, मुझे भारत के कानून पर पूरा भरोसा है।’

लोगों को इमोशनल बनाकर सच से दूर रख रहे हैं अनुराग डोभाल 

कलम अपनी पोस्ट में आगे लिखते हैं, ‘जो सच होगा, वो सामने आकर ही रहेगा। बात यहां सच की है। सच के लिए अगर मुझे किसी भी हद तक जाना पड़े तो मैं जाऊंगा। अभी तक आप लोगों को बस इमोशनल करके सच से दूर रखा गया है। जो कुछ हुआ, उसका मुझे और मेरे माता-पिता को भी बुरा लगा है। पर इस वजह से झूठ सच नहीं हो जाता है। अभी तक जो भी आरोप मुझे पर, मेरी होने वाली वाइफ पर, मेरे मां और पापा पर लगाए गए हैं, उसका कोई सबूत नहीं दिया गया है। मैंने दो घंटे की वीडियो में सारे सबूत अपने ब्रॉडकास्ट पर डाले हैं।’कलम ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए पोस्ट में लिखा, ‘जब दूसरी तरफ से कोई सबूत नहीं दिया गया तो ऐसा कदम उठाया गया।। लोग सही और गलत को, भूल कर बस इमोशन में आकर सपोर्ट करने लगे। क्या अभी तक मुझ पर लगे आरोप का सबूत दिया गया? मैं चाहूंगा कि अगर मैं गलत हूं, जैसे बताया जा रहा है तो उसका प्रूफ दीजिए। बाकी बातें कल के वीडियो में होगी। भगवान सच को नहीं छुपने देंगे, मुझे भरोसा है। अगर में गलत हूं तो सजा के लिए तैयार हूं। अगर मैं सही हूं, तो इंसाफ भी अब वो लोग दिलाएंगे, जो अभी तक मुझ पर, मेरे मां-बाप को गालियां दे रहे हैं।’

अनुराग डोभाल ने परिवार पर क्या आरोप लगाए थे? 

यूट्यूबर अनुराग ने कुछ दिन पहले एक वीडियो पोस्ट करते हुए बताया था कि पत्नी रितिका उसे छोड़कर चली गई है। वह सुसाइड करने के बारे में भी सोच रहा है। अपनी वीडियो में अनुराग ने कहा था, ‘मेरी मौत के जिम्मेदार मम्मी, पापा, कलम (भाई) और श्रेया हैं। मेरे पास करने के लिए कुछ नहीं बचा है। मैं बहुत परेशान हूं। मुझे समझ नहीं आ रहा है कि यह फीलिंग कैसे खत्म करूं? इस वीडियो के बाद शायद मैं गायब हो जाऊंगा। मैं बस सोना चाहता हूं। पांच दिन से कुछ खाया नहीं है, दिमाग एकदम खत्म हो गया है।’ इस वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स के रिएक्शन भी सामने आए। कुछ लोगों ने अनुराग की हरकत को पब्लिसिटी स्टंट कहा तो कुछ लोगों ने उनको सपोर्ट किया। जब इस यूट्यूबर ने तनाव की स्थिति में अपना एक्सीडेंट कर लिया तो कई लोग उसके सपाेर्ट में उतर आए हैं।

 

क्यों जसप्रीत बुमराह को कहा जा रहा गेंदबाजी का सचिन तेंदुलकर?

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

भारतीय क्रिकेट में जब महान खिलाड़ियों की चर्चा होती है तो सबसे पहले नाम सचिन तेंदुलकर का लिया जाता है। उन्होंने बल्लेबाजी को जिस ऊंचाई तक पहुंचाया, वह आज भी बेमिसाल है, लेकिन अगर गेंदबाजी की बात की जाए तो आज के दौर में एक ऐसा खिलाड़ी है जिसकी तुलना सचिन के प्रभाव से की जा सकती है, और वह खिलाड़ी हैं जसप्रीत बुमराह।कई क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि बुमराह भारतीय गेंदबाजी के ‘सचिन तेंदुलकर’ हैं। दोनों की कला अलग है, एक बल्ले से जादू करता था, दूसरा गेंद से, लेकिन प्रभाव, क्रिकेटिंग समझ और बड़े मौकों पर प्रदर्शन की क्षमता के मामले में दोनों में अद्भुत समानता दिखती है।

प्रैक्टिस का अनोखा तरीका

सचिन तेंदुलकर के शुरुआती दिनों को देखने वाले लोगों को याद होगा कि उन्होंने अपने करियर के एक दौर के बाद भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ नेट्स में बल्लेबाजी करना लगभग बंद कर दिया था। वे अक्सर कोच या सहयोगियों से थ्रोडाउन लेकर अभ्यास करते थे। बुमराह का तरीका भी कुछ हद तक ऐसा ही है। वह नेट्स में बल्लेबाजों को कुछ गेंदें जरूर डालते हैं, लेकिन उनका अधिकांश अभ्यास अपने गेंदबाजी प्लान पर केंद्रित होता है कि किस बल्लेबाज को क्या गेंद डालनी है, किस लंबाई पर गेंद फेंकनी है। हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच से पहले मोटेरा स्टेडियम में ऐसा ही एक दृश्य देखने को मिला। जब बाकी बल्लेबाज सेंटर विकेट पर अभ्यास कर रहे थे, तब बुमराह मुख्य मैदान से बाहर नेट्स में अपनी ब्लॉकहोल डिलीवरी पर काम कर रहे थे। उनके सामने स्टंप के पास गेंदबाजी कोच मॉर्ने मोर्केल के जूते रखे गए थे ताकि वह उसी जगह गेंद डालने का अभ्यास कर सकें।

सिराज की मजेदार टिप्पणी

जब बुमराह लगातार उसी जगह गेंद डाल रहे थे, तब उनके टेस्ट मैचों के नए गेंद साझेदार मोहम्मद सिराज ने मजाक में कहा ‘जस्सी भाई, आपको अगर रात के दो बजे भी नींद से जगाया जाए तो भी आप गेंद इसी जगह डालेंगे।’ यह एक हल्की-फुल्की टिप्पणी थी, लेकिन इससे टीम के भीतर बुमराह के प्रति सम्मान साफ झलकता है। बुमराह बस मुस्कुराए और अभ्यास जारी रखा। आखिरकार उन्होंने इतनी बार उसी जगह गेंद डाली कि मोर्केल का जूता ही खराब हो गया।

मैच जिताने वाले गेंदबाज

बुमराह हर मैच में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ नहीं बनते, लेकिन अगर भारत के बड़े मुकाबलों के स्कोरकार्ड देखें तो अक्सर जीत की नींव उन्होंने ही रखी होती है। कई बार उनके साथी खिलाड़ियों ने उस प्रदर्शन को आगे बढ़ाया, और कई बार नहीं भी, लेकिन हाल ही में हुए टी20 विश्व कप में टीम इंडिया के किसी अन्य खिलाड़ी ने वैसी जादुई झलकियां नहीं दिखाई हैं जैसी बुमराह ने दिखाई हैं।

जादुई गेंदें और बड़े विकेट

टी20 विश्व कप 2026 के दौरान बुमराह ने कई यादगार गेंदें डाली हैं। आइए जानते हैं-पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने सैम अयूब को ऐसी यॉर्कर डाली जो सीधे पैर पर लगी और बल्लेबाज पूरी तरह चकित रह गया।दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज रेयान रिकेलटन के खिलाफ उन्होंने एक शानदार इनस्विंग डिलीवरी डाली जो बल्ले के किनारे से बाल-बाल बचती हुई निकल गई। इसके बाद उन्होंने धीमी गेंद डाली जिससे बल्लेबाज क्रीज पर ही जड़ हो गया और आसान कैच दे बैठा।वेस्टइंडीज के खिलाफ ईडन गार्डन्स में खेले गए मैच में भी बुमराह का प्रभाव देखने को मिला। उन्होंने रोस्टन चेज को एक ही मैच में दो बार आउट करने का मौका बनाया। पहली बार चेज ने जल्दबाजी में हवाई शॉट खेला, लेकिन अभिषेक शर्मा ने कैच छोड़ दिया। दूसरी बार बुमराह ने बिना हाथ की गति बदले ऑफ-ब्रेक जैसी पकड़ से गेंद फेंकी और चेज को चलता कर दिया।इंग्लैंड के खिलाफ 16वें और 18वें ओवर में बुमराह ने यॉर्कर और स्लोअर वन की बौछार कर दी। भारत की जीत में उनका अहम योगदान रहा। वहीं, हैरी ब्रूक को उन्होंने अपनी चतुराई भरी गेंद से पवेलियन भेजा। आमतौर पर जब बुमराह गेंदबाजी के लिए आते हैं, तो बल्लेबाज सोचता है कि वह तेज गेंद डालेंगे, लेकिन बुमराह ने स्लोअर वन फेंकी और ब्रूक हवा में गेंद खेल बैठे और अक्षर ने शानदार कैच लपका।फाइनल में रचिन रवींद्र को भी उन्होंने स्लोअर वन फेंकी और कैच आउट कराया। फिर नीशम और मैट हेनरी को उन्होंने स्लो यॉर्कर फेंकी और बल्लेबाज को बिल्कुल अंदाजा नहीं लगा।

डॉट गेंदों का दबदबा

नीदरलैंड्स और नामीबिया को छोड़ दें तो टेस्ट खेलने वाली टीमों के खिलाफ बुमराह ने छह मैचों में कुल 52 डॉट गेंदें डाली हैं। यानी औसतन हर मैच में आठ से ज्यादा डॉट गेंदें। टी20 क्रिकेट में यह आंकड़ा किसी भी गेंदबाज के लिए बेहद प्रभावशाली माना जाता है। कई बार ऐसा लगता है जैसे बुमराह किसी कठपुतली के उस्ताद की तरह बल्लेबाजों को नचा रहे हों। मानो उनके हाथ में अदृश्य धागा हो और बल्लेबाज उसी के इशारों पर खेल रहे हों। बुमराह टी20 विश्वकप 2026 में आठ मैचों में 14 विकेट के साथ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। उनका 6.21 का इकोनॉमी रेट भी सबसे शानदार रहा।

आलोचना भी झेलनी पड़ी

हालांकि कुछ महीने पहले तक बुमराह आलोचनाओं के घेरे में भी थे। 2025 में इंग्लैंड दौरे के दौरान उन्होंने केवल तीन टेस्ट मैच खेले थे। तब कुछ लोगों ने उनकी प्रतिबद्धता पर सवाल उठाए थे। असल में बुमराह ने पहले ही साफ कर दिया था कि उनका शरीर इंग्लैंड की परिस्थितियों में तीन मैचों से ज्यादा का दबाव नहीं झेल पाएगा, लेकिन इसके बावजूद उनकी आलोचना हुई। इसके बाद जब वह चैंपियंस ट्रॉफी नहीं खेल पाए और आईपीएल में उतरे तो आलोचकों ने कहा कि खिलाड़ी आईपीएल छोड़ना नहीं चाहते। हालांकि यही लोग शायद ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज जोश हेज़लवुड और पैट कमिंस के बारे में ऐसा नहीं कहते, जो चोट के कारण टी20 विश्व कप नहीं खेल पाए लेकिन आईपीएल में उपलब्ध हो सकते हैं।

2022 में कहा गया था करियर खत्म हो गया

सचिन के साथ भी एक दौर ऐसा आया था (2005 के आसपास), जब कहा गया था कि सचिन का बल्ला नहीं चल रहा, वो नहीं खेल पा रहे। सवाल उठने लगे थे, लेकिन इसके बाद सचिन ने आलोचकों के मुंह पर ऐसा तमाचा जड़ा कि वह फिर कभी कुछ बोल नहीं पाए। 2006 से 2011 तक, उन्होंने हर साल 40 से ज्यादा की औसत से रन बनाए। वैसे ही, 2022 में जब बुमराह को बैक स्ट्रेस फ्रैक्चर हुआ था, तो सबने कहा था कि उनका करियर खत्म, वगैरह और पता नहीं क्या-क्या, लेकिन बुमराह ने वापसी की और क्या जबरदस्त वापसी की।2023 में भारत उनके दम पर फाइनल में पहुंचा। 2024 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे बुमराह के योगदान को कौन भूल सकता है। पाकिस्तान के खिलाफ मैच में उन्होंने टीम इंडिया की जबरदस्त वापसी कराई और भारत ने 119 रन का बचाव किया था। वहीं, फाइनल में बुमराह के यॉर्कर ने भारत को जीत दिलाई थी। अब 2026 में वह प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट तो नहीं, बने लेकिन प्लेयर ऑफ द फाइनल रहे। एक और बड़ा टूर्नामेंट और एक बार और बुमराह की शानदार गेंदबाजी। कहानी कुछ वैसी ही रही है।

अंदर से बेहद मजबूत इंसान

जो लोग बुमराह को करीब से जानते हैं, उनका कहना है कि वह बेहद आत्मविश्वासी और शांत स्वभाव के इंसान हैं। उन्हें इस बात से ज्यादा फर्क नहीं पड़ता कि लोग उनके बारे में क्या सोचते हैं। उनके आसपास मानो एक अदृश्य घेरा है जिसमें बहुत कम लोग ही प्रवेश कर पाते हैं। जैसे वह गेंदबाजी में एक इंच भी ढील नहीं देते, वैसे ही अपने निजी जीवन में भी सीमाएं तय रखते हैं।

अहमदाबाद से खास लगाव

बुमराह को दुनिया की कोई भी जगह मिल जाए, लेकिन वह अहमदाबाद छोड़ना नहीं चाहते। मुंबई का अपना आकर्षण है, लेकिन अहमदाबाद उनके लिए शांति का घर है। यहीं वह अपने छोटे बेटे को प्ले-स्कूल छोड़ सकते हैं, बिना कैमरों की भीड़ के। रात के समय दोस्तों के साथ पिकलबॉल खेल सकते हैं और सामान्य जीवन जी सकते हैं।

टीम के भीतर लीडर

चोटों के कारण चयनकर्ता उन्हें लंबे समय के लिए कप्तान नहीं बना सके, लेकिन टीम के अंदर वह एक ऐसे लीडर हैं जो अपने प्रदर्शन से रास्ता दिखाते हैं। वह बताते हैं कि मैच कैसे जीता जाता है। जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी एक जटिल कला है। उनकी एक्शन, उनकी गति, उनकी यॉर्कर, सब कुछ अलग है, लेकिन दिल से वह बेहद सरल इंसान हैं। क्रिकेट की दुनिया में वह सचमुच अपनी तरह के अकेले खिलाड़ी हैं। इसलिए उन्हें सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली ‘राष्ट्रीय धरोहर’ बता चुके हैं।