2030 तक 30 अरब डॉलर का लक्ष्य, चीन पर निर्भरता कम होगी..

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली । भारत और ब्राजील ने शनिवार को ऐतिहासिक ट्रेड डील (Trade Deal) की है। पीएम नरेंद्र मोदी और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डी सिल्वा की बैठक के बाद दोनों देशों ने जरूरी मिनरल्स (Minerals) और स्टील सप्लाई चेन (Steel Supply Chain) में सहयोग के लिए समझौते (Agreement) पर हस्ताक्षर किए। इस कदम को चीन (China) की हेकड़ी को कम करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है, क्योंकि चीन दुनिया के रेयर अर्थ मिनरल्स के खनन और प्रोसेसिंग में 70 से 90 प्रतिशत तक नियंत्रण रखता है।
इस डील के तहत भारत और ब्राजील ने 2030 तक 30 अरब अमेरिकी डॉलर के वार्षिक द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य तय किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ब्राजील के साथ जरूरी मिनरल्स एग्रीमेंट से चीन पर निर्भरता कम हो सकती है और यह मजबूत सप्लाई चेन बनाने में मदद करेगा।

दोनों नेताओं की वार्ता के बाद कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। इनमें दुर्लभ पृथ्वी खनिजों के क्षेत्र में सहयोग और भविष्य के लिए डिजिटल साझेदारी बनाने जैसे महत्वपूर्ण समझौते शामिल हैं।

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि ब्राजील के पास नायोबियम, लिथियम और लौह अयस्क जैसे महत्वपूर्ण खनिज संसाधन हैं, जबकि भारत के पास मजबूत तकनीक और विनिर्माण क्षमता है। इन संसाधनों और तकनीक के संयोजन से वैश्विक सप्लाई चेन को और मजबूत किया जा सकता है।

इसके अलावा, दोनों देशों ने कृषि, एयरोस्पेस, ऑटोमोबाइल और डिजिटल तकनीक के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के अवसरों पर भी चर्चा की। ब्राजील की कंपनियों को भारत में निवेश और साझेदारी के लिए आमंत्रित किया गया।

समझौतों के तहत एनएमडीसी, वेल और अडानी गंगावरम पोर्ट के बीच लगभग 500 मिलियन डॉलर की लागत से लौह अयस्क ब्लेंडिंग सुविधा स्थापित करने का करार हुआ। फार्मास्यूटिकल्स क्षेत्र में कैंसर और अन्य गंभीर बीमारियों की दवाओं के संयुक्त शोध और उत्पादन के लिए भी समझौते किए गए। एयरोस्पेस क्षेत्र में ब्राजील की एम्ब्रेयर और अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस ने भारत में ई175 रीजनल जेट की असेंबली लाइन स्थापित करने का समझौता किया।

पीएम मोदी और राष्ट्रपति लूला ने वैश्विक आर्थिक व्यवस्था में विकासशील देशों के हितों की रक्षा और बौद्धिक संपदा अधिकारों में समान अवसर सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। इस डील से भारत की रणनीतिक स्थिति मजबूत होगी और चीन पर निर्भरता कम होगी, जबकि दोनों देशों के बीच व्यापार और तकनीकी सहयोग के अवसर और बढ़ेंगे।

 

आतंकी साजिश की आशंका, धार्मिक स्थलों और ऐतिहासिक इलाकों की सुरक्षा कड़ी

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

lalkilaनई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी (Delhi) में संभावित आतंकी खतरे को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों (Security Agencies) ने शहर को हाई अलर्ट पर रख दिया है। खुफिया इनपुट के आधार पर पुलिस और अन्य एजेंसियों ने संवेदनशील इलाकों में निगरानी (surveillance in sensitive areas) बढ़ा दी है और बड़े धार्मिक व ऐतिहासिक स्थलों की सुरक्षा को विशेष रूप से मजबूत किया गया है।

संभावित निशाने पर भीड़भाड़ वाले इलाके
सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान आधारित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा राजधानी में हमले की साजिश रच सकता है। खुफिया रिपोर्टों में पुरानी दिल्ली के व्यस्त बाजारों और प्रमुख स्थलों को संभावित लक्ष्य बताया गया है। इनमें लाल किला के आसपास का इलाका और चांदनी चौक विशेष रूप से संवेदनशील माना जा रहा है। इसी क्षेत्र में स्थित गौरी शंकर मंदिर जैसे धार्मिक स्थानों की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है, जहां अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।

 

‘रिवेंज’ एंगल की जांच
खुफिया एजेंसियां इस आशंका की भी जांच कर रही हैं कि यह साजिश हाल में इस्लामाबाद में हुए एक धमाके के बाद कथित “बदले” की सोच से जुड़ी हो सकती है। उस घटना में कई लोगों की जान गई थी। हालांकि भारत ने इस तरह के आरोपों या संकेतों को सिरे से खारिज किया है और उन्हें पाकिस्तान की आंतरिक स्थिति से जोड़कर देखा है।

 

IED हमले की आशंका, पहले भी मिले थे संकेत
सूत्र बताते हैं कि गणतंत्र दिवस से पहले भी कुछ संदिग्ध इनपुट मिले थे, जिनकी जांच जारी थी। अब नई जानकारी में इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) के इस्तेमाल की आशंका जताई गई है। इसे देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को एहतियातन और सख्त किया गया है।

सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में
दिल्ली पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां मिलकर संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी रख रही हैं।

सीसीटीवी कैमरों से रियल-टाइम मॉनिटरिंग
बाजारों और प्रवेश मार्गों पर सघन चेकिंग
बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड की तैनाती
क्विक रिएक्शन टीमों को स्टैंडबाय पर रखा गया
भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल
एहतियात, घबराने की जरूरत नहीं

अधिकारियों का कहना है कि उठाए गए सभी कदम पूरी तरह एहतियाती हैं। लोगों से अपील की गई है कि सतर्क रहें, लेकिन अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें। सुरक्षा एजेंसियां लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं ताकि राजधानी में शांति और सामान्य जनजीवन प्रभावित न हो।

 

आज दो बड़े मैच खेलेगी टीम इंडिया.. बांग्लादेश को लड़कियां और SA को लड़के सिखाएंगे सबक

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

नई दिल्ली। क्रिकेट फैन्स (Cricket fans) के लिए संडे सच में सुपर होने वाला है. एक ही दिन में टीम इंडिया (Team India) दो बड़े मुकाबलों में मैदान पर उतर रही है. पहले एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट (Asia Cup Rising Stars Tournament) के फाइनल में भारतीय महिला टीम (Indian Women’s Team) बांग्लादेश से भिड़ेगी, और उसके बाद टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup 2026) में भारतीय पुरुष टीम का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा। यानी दिन की शुरुआत महिला टीम के खिताबी मुकाबले से होगी और शाम को नजरें टी20 विश्व कप के सुपर-8 मुकाबले पर टिकी रहेंगी।

पहले बांग्लादेश से खिताबी जंग
एशिया कप राइजिंग स्टार्स के फाइनल में भारत और बांग्लादेश की महिला टीमें आमने-सामने होंगी. पूरे टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने संतुलित प्रदर्शन किया है. बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में टीम ने मजबूती दिखाई है, जिसके दम पर वह फाइनल तक पहुंची है. बांग्लादेश की टीम भी कम नहीं आंकी जा सकती. उपमहाद्वीप की परिस्थितियों में वह हमेशा चुनौती पेश करती है. ऐसे में फाइनल मुकाबला रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है. भारतीय महिला टीम की कोशिश होगी कि वह दबाव के इस मुकाबले में संयम बनाए रखे और ट्रॉफी अपने नाम करे. दोनों टीमों के इस टूर्नामेंट के सफर पर अगर नजर डालें तो बांग्लादेश ने अपने 3 में से 3 मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई है. वहीं, भारत ने 3 में से 2 मैच जीते हैं और फाइनल में उसे जगह मिली है। भारत और बांग्लादेश के बीच ये फाइनल मैच बैंकॉक में दोपहर 2 बजे से खेला जाएगा।

शाम को साउथ अफ्रीका से सुपर-8 की टक्कर
महिला टीम के बाद बारी होगी पुरुष टीम की. टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 चरण में भारत का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से होगा. कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारतीय टीम अब तक टूर्नामेंट में शानदार लय में दिखी है. ग्रुप स्टेज में टीम ने मजबूत प्रदर्शन करते हुए सुपर-8 में जगह बनाई. दक्षिण अफ्रीका की टीम भी संतुलित है और बड़े मैचों में कड़ी टक्कर देने के लिए जानी जाती है. ऐसे में यह मुकाबला सेमीफाइनल की राह तय करने में अहम साबित हो सकता है। भारतीय बल्लेबाजी क्रम से तेज शुरुआत की उम्मीद होगी, जबकि गेंदबाजों को मध्य ओवरों में नियंत्रण बनाकर रखना होगा. टीम मैनेजमेंट संतुलित संयोजन के साथ मैदान पर उतरने की तैयारी में है. मुकाबला अहमदाबाद में शाम 7 बजे से शुरू होगा।

डबल जीत की उम्मीद
एक ही दिन में दो बड़े मुकाबले होने से क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है. अगर भारतीय महिला टीम बांग्लादेश को हराकर खिताब जीतती है और पुरुष टीम दक्षिण अफ्रीका को सुपर-8 में मात देती है, तो यह “सुपर संडे” यादगार बन सकता है. फैन्स की नजरें अब इस बात पर टिकी हैं कि क्या टीम इंडिया दोनों मोर्चों पर जीत दर्ज कर डबल डोज दे पाएगी।

Previous articleअजमेर में नगर निगम के अस्थायी सफाई कर्मचारी हड़ताल पर………शहर में जगह-जगह कचरे का अंबार
Next articleबिहार के पांच जिलों में बच्चा चोरी के शक में भीड़ ने चार लोगों पर किया हमला
News Desk

J&K और पंजाब को दहलाने की थी साजिश….. अलग-अलग स्थानों पर मिली संदिग्ध IED, बढ़ाई सुरक्षा

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

चंडीगढ़/पंजाब। जम्मू और कश्मीर (Jammu and Kashmir) और पंजाब (Punjab) में सुरक्षा एजेंसियों (Security Agencies.) ने अलग-अलग स्थानों पर संदिग्ध आईईडी (IED) मिलने के बाद सतर्कता बढ़ा दी है। दोनों घटनाओं के बाद इलाकों को घेरकर यातायात रोका गया और बम निरोधक दस्तों ने विस्फोटकों को निष्क्रिय किया। सबसे पहले जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिला में शनिवार को गांदरबल–सफापोरा रोड पर संदिग्ध आईईडी मिलने से हड़कंप मच गया। अधिकारियों के अनुसार, सुरक्षा बलों ने तुरंत क्षेत्र को घेर लिया और एहतियातन यातायात रोक दिया।

बम निरोधक दस्ते ने नष्ट किया
बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंचकर इसे सुरक्षित तरीके से नष्ट किया। घाटी में आतंकवादी अक्सर वीआईपी, सेना, पुलिस और सुरक्षा बलों के काफिलों को निशाना बनाने के लिए सड़कों किनारे आईईडी लगाने की कोशिश करते रहे हैं। इसी खतरे को देखते हुए सेना और अर्धसैनिक बल नियमित रूप से सुबह गश्त कर मार्गों की जांच करते हैं। आईईडी वैश्विक स्तर पर भी सुरक्षा बलों के लिए बड़ी चुनौती माने जाते हैं। इन्हें सामान्य औद्योगिक रसायनों या इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से तैयार किया जा सकता है, जिससे इनका पता लगाना मुश्किल हो जाता है। इनका आकार छोटे पैकेट से लेकर वाहन-आधारित बड़े विस्फोटक तक हो सकता है।

पंजाब में पुलिस चौकी के पास रखे बैग में मिला आईईडी
उधर, पंजाब के अमृतसर ग्रामीण क्षेत्र के रैया इलाके में एक पुलिस चौकी के पास बैग में रखा आईईडी बरामद किया गया। सुहैल कासिम मीर ने बताया कि पुलिस ने तुरंत क्षेत्र को सील कर बम निरोधक दस्ते की मदद से विस्फोटक निष्क्रिय किया। इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अब तक किसी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है, जबकि पुलिस संदिग्धों की पहचान कर आगे की जांच में जुटी है।

Previous articleबिहार के पांच जिलों में बच्चा चोरी के शक में भीड़ ने चार लोगों पर किया हमला
Next articleराजस्थान में जल जीवन मिशन घोटाले से जुड़े सभी नौ आरोपियों को कोर्ट में पेश किया
News Desk

The Growth Story of Zoom Colleges Under P.S. Sidharth

0

Under the leadership of P.S. Sidharth, Zoom Colleges has experienced steady and sustainable growth. From a small setup in Thalassery to a Bangalore-based national brand, the company expanded through innovation and trust. Its holistic marketing solutions support institutions in building visibility, reputation, and long-term success.

In 2006, when marketing in higher education was still a relatively new concept in India, P.S. Sidharth had set up a small firm in Thalassery, Kerala. With just a few colleges for clients and a deep-seated desire to make a difference, he started what would later evolve into one of the country’s most trusted names in education consultancy, namely Zoom Colleges.

What began as a small effort has now grown into a complete education marketing company based in Bangalore, which helps colleges, institutes, and universities not just fill their seats, but build strong, recognizable brands.

A Journey Rooted in Passion and Purpose

Sidharth’s journey was never about admissions; it was about changing how educational institutions connect with students. With time, he realized that most colleges could not secure the right students due to a lack of proper structured marketing strategies. That’s where Zoom Colleges stepped in-to become the complete growth partner for educational institutions.

Today, Zoom Colleges takes care of everything from digital marketing campaigns and education fairs to career counseling teams, traditional advertisements, and overall branding strategies that a college needs to grow. The concept remains simple: while colleges focus on academics, Zoom Colleges takes care of all their marketing responsibilities.

From Thalassery to Bangalore — and Beyond

From a small office in Thalassery, it slowly expanded as more and more institutions began to see results. With success and trust growing, Sidharth moved operations to Bangalore, opening the doors to a wider network and bigger opportunities.

With determination and innovation, Zoom Colleges forged powerful collaborations throughout India: helping colleges grow their admissions, strengthen their image, and compete effectively in an ever-evolving education sector.

A Vision for the Future

Even after nearly two decades in the field, Sidharth remains deeply involved in every facet of the business. This is his vision: to make Zoom Colleges synonymous with education marketing excellence, a partner on which every institution could rely for end-to-end growth solutions.

“When I started Zoom Colleges, I never imagined how far we’d come. But the mission remains the same — to help institutions grow, reach the right students and build a brand they can be proud of,” says Sidharth. With its proven track record, holistic approach, and founder-led passion, Zoom Colleges continues to shape how educational institutions approach marketing, admissions, and branding in India-one success story at a time.

Expanding Nationwide Through a Franchise Model

As part of its long-term growth strategy, Zoom Colleges is now expanding its presence across India through a structured franchise model. The company is actively looking for franchise partners pan India who share the same vision for ethical institution marketing and student-focused admissions support. Through this model, Zoom Colleges aims to empower local entrepreneurs and education professionals by providing them with a proven system, strong brand backing, and end-to-end operational support, while ensuring colleges across different regions receive consistent, high-quality marketing and branding solutions.

Contact Number +91 7907887585

Website https://zoomcolleges.com

FB – https://www.facebook.com/sidhu352/

Instagram – https://www.instagram.com/ps.siddharth

LinkedIn- https://www.linkedin.com/in/sidharth-ps-5b85892b 

छात्र के साथ दुष्कर्म मामले में 5 कर्मचारी हिरासत में

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

केंद्रपाड़ा: ओडिशा के केंद्रपाड़ा में एक प्राइवेट स्कूल के पांच स्टाफ को पिछले दो सालों में एक स्टूडेंट के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

यह घटना तब सामने आई जब पीड़िता की मां ने हाल ही में केंद्रपाड़ा डिस्ट्रिक्ट चाइल्ड वेलफेयर कमिटी (CWC) में शिकायत दी. चाइल्ड वेलफेयर कमिटी की चार सदस्यों की टीम ने पीड़िता से पूछताछ की और जांच की. इसके बाद पीड़िता के परिवार ने शनिवार को राजकनिका पुलिस स्टेशन में भी शिकायत दर्ज कराई.

शिकायत के आधार पर पुलिस ने बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया और स्कूल के पांच कर्मचारियों को गिरफ्तार किया. जिला बाल संरक्षण अधिकारी बिजय केतन साहू के अनुसार यह घटना एक निजी स्कूल में हुई.

उन्होंने कहा, ‘चाइल्ड वेलफेयर कमिटी को 18 फरवरी को शिकायत मिली और अगले दिन जांच शुरू की गई. चाइल्ड वेलफेयर कमिटी की एक टीम ने पीड़ित का बयान दर्ज किया और जांच के लिए स्कूल का दौरा किया.’ साहू ने कहा कि पीड़ित के परिवार ने 1098 पर कॉल करके शिकायत दर्ज कराई थी. इसके बाद समिति की चार सदस्यों की टीम ने स्कूल का दौरा किया.

केंद्रपाड़ा के एसपी सिद्धार्थ कटारिया ने कहा, ‘शिकायत मिलने के बाद राजकनिका पुलिस स्टेशन के आईआईसी पीड़िता के घर गए. राजकनिका पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया और पांच लोगों पर पॉक्सो (POCSO) धाराओं 4 और 6 के तहत केस दर्ज किया गया. उन सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है.’ एसपी ने कहा कि मामले की जांच के लिए एक एडिशनल एसपी और एक महिला डीएसपी की टीम बनाई गई है. कटारिया ने कहा, ‘मैं खुद केस को मॉनिटर करूंगा.’

इस बीच डिस्ट्रिक्ट कांग्रेस ने इस घटना की निंदा की. डिस्ट्रिक्ट कांग्रेस प्रेसिडेंट देबस्मिता शर्मा के नेतृत्व में एक टीम ने उस दिन पीड़िता और उसके परिवार से मुलाकात की. उन्होंने कहा, ‘यह बहुत दुखद और शर्मनाक घटना है. मैं पीड़िता के परिवार से मिली और उन्हें भरोसा दिलाया कि मैं इंसाफ की उनकी लड़ाई में उनके साथ हूं. मैं मांग करती हूं कि आरोपियों के खिलाफ जल्द से जल्द एक्शन लिया जाए. अगर हम इस घटना को हल्के में लेंगे, तो दूसरे लोग भी ऐसे जुर्म करने की हिम्मत करेंगे.’

पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने रचाई दूसरी शादी, जानें कौन बनी उनकी लाइफ पार्टनर?

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

Shikhar Dhawan second marriage: भारत के पूर्व ओपनर शिखर धवन एक बार फिर शादी के बंधन में बंध गए हैं. उन्होंने अपनी लॉन्ग टाइम पार्टनर सोफी शाइन से शादी रचाई. दोनों लगभग एक साल से रिलेशनशिप में थे. धवन ने मई 2025 में अपने रिलेशनशिप की पूष्टी की थी और पिछले महीने, कपल ने इंस्टाग्राम पर अपनी सगाई की घोषणा भी कर दी थी.

अब शनिवार (21फरवरी) को दोनों ने शादी कर ली है. धवन ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस खबर को कन्फर्म करते हुए अपनी शादी की तस्वीरें भी जारी की हैं. इंस्टा पोस्ट में, धवन ने अपने फैंस को यह भी बताया कि उनकी शादी की ड्रेस मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ​​ने डिजाइन की थी.

दोनो की ये शादी दिल्ली NCR इलाके में हुई है, जिसमें करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल हुए. बता दें कि धवन और सोफी ने 2025 में अपने रिश्ते को पब्लिक किया और जनवरी 2026 में अपनी सगाई की घोषणा की.

 

धवन की लव स्टोरी
कहा जाता है कि उनकी लव स्टोरी कई साल पहले दुबई में शुरू हुई थी, और तब से, सोफी धवन की जिंदगी में लगातार मौजूद रही हैं. इस कपल ने सोशल मीडिया पर अपनी अच्छी-खासी फॉलोइंग बना ली है, जहां उनके हल्के-फुल्के और मजेदार रील्स को फैंस बहुत पसंद करते हैं.

 

सोफी शाइन कौन है?
रिपोर्ट्स के अनुसार, सोफी शाइन आयरलैंड की रहने वाली है. वो प्रोडक्ट कंसल्टेंट हैं. उन्होंने लिमरिक इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से स्नातक की डिग्री हासिल की और फिर कैसलरॉय कॉलेज से मार्केटिंग और मैनेजमेंट में भी डिग्री हासिल की. ​​उन्होंने अबू धाबी, यूएई में नॉर्दर्न ट्रस्ट कॉर्पोरेशन में भी काम किया है. आज सोफी शिखर के जीवन का हिस्सा हैं. वह द वन स्पोर्ट्स की सीओओ के रूप में काम कर रही हैं और शिखर धवन फाउंडेशन की प्रमुख भी हैं.

 

शिखर धवन की पहली पत्नी
यह भी उल्लेखनीय है कि ये धवन की दूसरी शादी है. उनकी पहली शादी आयशा मुखर्जी से 2021 में खत्म हो गई थी. उनकी पहली पत्नी से एक बेटा भी है, जिसका नाम जोरावर है. धवन ने 2024 को क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था. उन्होंने 269 इंटरनेशनल मैचों में 10,867 रन बनाए हैं, जिसमें 24 सेंचुरी शामिल है.

 

राहुल चाहर का हुआ तलाक
आज ही के दिन एक दूसरी खबर ये सामने आई की भारतीय क्रिकेट के युवा लेग-स्पिनर राहुल चाहर ने अपनी पत्नी इशानी जौहर से अलग होने का ऐलान कर दिया. यह कपल, जिन्होंने 2019 में सगाई की और मार्च 2022 में गोवा में शादी की थी. दोनों ने लगभग 15 महीने की कोर्ट की कार्रवाई के बाद अलग हो गए.

करंट चार्ट से पहले बोर्डिंग स्टेशन बदलने की तैयारी

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली: दिल्ली में काम करने वाले और बिहार के गांव में अक्सर आने-जाने वाले ऋषि कुमार को यह सुविधा मिलेगी कि वे बुक की गई जगह और आखिरी जगह के बीच किसी भी स्टेशन से अपनी ट्रेन पकड़ सकेंगे, जिससे वे अपनी सुविधा और जरूरतों के हिसाब से अपनी यात्रा की योजना बना सकेंगे.

इस कदम पर अपनी राय बताते हुए कुमार ने ईटीवी भारत को बताया, ‘इस नए कदम से यात्रियों, खासकर लंबी दूरी के यात्रियों और टूरिस्ट को मदद मिलेगी. बहुत से लोग अपनी टिकट पहले से बुक कर लेते हैं, लेकिन बाद में उनके ट्रैवल प्लान बदल सकते हैं. पहले उनके पास हमेशा अपना बोर्डिंग स्टेशन बदलने का ऑप्शन नहीं होता था और उन्हें ओरिजिनल स्टेशन से ही बोर्ड करना पड़ता था.

इस नए सिस्टम से यात्रियों को अपने अपडेटेड शेड्यूल के हिसाब से स्टेशन से ट्रेन में चढ़ने का एक और मौका मिलेगा. इससे यात्रा ज्यादा आसान हो जाएगी और फालतू का स्ट्रेस कम होगा.’ कुमार ने कहा, ‘मैंने अक्सर देखा है कि हम टिकट पहले से बुक कर लेते हैं, लेकिन बाद में हमें जरूरी काम से दूसरी जगह जाना पड़ सकता है.

ऐसे समय में अगर मुझे रास्ते में अपनी जगह के पास वाले स्टेशन से ट्रेन पकड़ने का ऑप्शन मिले, तो यह बहुत मददगार होगा. इससे मेरा एक्स्ट्रा समय बचेगा और ओरिजिनल बोर्डिंग स्टेशन पर वापस जाने में लगने वाला एक्स्ट्रा पैसा भी बचेगा.’ ट्रेन में चढ़ने के अतिरिक्त विकल्प के लाभों के बारे में बताते हुए उत्तर प्रदेश की निवासी और यात्री कविता शर्मा ने ईटीवी भारत को बताया, ‘मेरे जैसे यात्रियों के लिए एक अतिरिक्त विकल्प मिलना हमेशा बेहतर होता है.

यह हमें मूल स्टेशन पर लंबी दूरी की यात्रा करने के बजाय निकटतम बोर्डिंग स्टेशन चुनने की अनुमति देता है.’ उन्होंने समझाया, ‘बहुत सारा सामान और बच्चों के साथ यात्रा करना एक परिवार के लिए आसान नहीं है. अगर हमें किसी बड़े जंक्शन पर जाने के बजाय पास के स्टेशन से ट्रेन पकड़ने का मौका मिले, तो यह निश्चित रूप से हमारी यात्रा को बहुत आसान बना देगा.

बोर्डिंग पॉइंट बदलने की सुविधा को दूसरे रिजर्वेशन चार्ट बनने तक बढ़ाने का प्रस्ताव है, पहले जिन यात्रियों ने रिजर्वेशन बुक किया था, वे अपना बोर्डिंग स्टेशन केवल पहले रिजर्वेशन चार्ट बनने तक ही बदल सकते थे. चूंकि पहला चार्ट अब ट्रेन के निकलने के तय समय से 10-20 घंटे पहले तैयार होता है, इसलिए कई यात्रियों को अपनी यात्रा योजनाओं में आखिरी समय में बदलाव करने में मुश्किल होती थी.

यात्री निकलने के समय के करीब अपना बोर्डिंग स्टेशन बदल सकते हैं. यात्रा व्यवस्था में आखिरी समय में बदलाव ज्यादा आसानी से किए जा सकते हैं. एक और यात्री और दिल्ली के रहने वाले मुकेश शर्मा ने ईटीवी भारत को बताया, ‘यह सिस्टम लंबी दूरी की ट्रेन यात्रा के लिए उपयोगी है.

कभी-कभी लोग रास्ते में अपने रिश्तेदारों से मिलने जाते हैं और अपने असली बोर्डिंग स्टेशन पर वापस जाने के बजाय पास के स्टेशन से ट्रेन पकड़ना चाहते हैं लेकिन अगर यात्रा सिर्फ 200-300 km की है, तो बोर्डिंग स्टेशन बदलना ज्यादा मददगार नहीं होता है.’

इस ऑप्शन का इस्तेमाल करने से पहले यात्रियों को यह समझना चाहिए कि यह कैसे काम करता है और इससे उन्हें क्या फायदा हो सकता है. कुछ लोग बिना सही जानकारी के इसका इस्तेमाल करते हैं और अपनी यात्रा के दौरान परेशानी खड़ी करते हैं. बोर्डिंग स्टेशन को नए स्टेशन पर नहीं, बल्कि ओरिजिनल बोर्डिंग स्टेशन पर दूसरा चार्ट बनने से पहले बदला जा सकता है.

यात्री किसी भी स्टेशन को अपने नए बोर्डिंग पॉइंट के तौर पर चुन सकते हैं. एक बार बोर्डिंग स्टेशन बदलने के बाद उन्हें नए स्टेशन से ही ट्रेन में चढ़ना होगा, बशर्ते उनके पास ओरिजिनल स्टेशन का वैलिड टिकट हो. सिस्टम के बारे में बताते हुए रेलवे के एक सीनियर अधिकारी ने ईटीवी भारत को बताया, ‘कई बार यात्री सिस्टम को ठीक से नहीं समझते हैं.

वे अपना बोर्डिंग स्टेशन बदलते हैं लेकिन फिर पहले वाले स्टेशन से ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करते हैं. ऐसे में उन्हें अपनी सीट नहीं मिल पाती क्योंकि रेलवे बदले हुए बोर्डिंग स्टेशन तक की सीट किसी दूसरे यात्री को दे सकता है.’ अधिकारी ने कहा, ‘पहले अगर रिजर्व सीट वाला पैसेंजर एक या दो स्टेशन पर नहीं आता था तो टीटीई दूसरे पैसेंजर को सीट दे देता था, लेकिन अब टिकट चेक करने वाला हैंड होल्डिंग डिवाइस पर करंट स्टेटस चेक करके उस पर फैसला ले सकेगा.’

रेलवे के नियमों के मुताबिक बोर्डिंग पॉइंट बदलने के लिए अप्लाई करने के बाद अगर कोई पैसेंजर बदले हुए बोर्डिंग पॉइंट के बजाय ओरिजिनल बोर्डिंग पॉइंट से बोर्ड करने की रिक्वेस्ट करता है, तो उस मामले में अगर ओरिजिनल बोर्डिंग पॉइंट से बदले हुए बोर्डिंग पॉइंट तक जगह अवेलेबल है, तो पैसेंजर को बिना फेरो पेमेंट के खाली जगह दी जाएगी, और अगर जगह अवेलेबल नहीं है, तो पैसेंजर को उस रिजर्व्ड कोच में चढ़ने की इजाजत नहीं दी जाएगी जिसमें ओरिजिनली जगह बुक की गई थी.

अगर पैसेंजर रास्ते में किसी दूसरे स्टेशन से ट्रेन में चढ़ना और जगह लेना चाहते हैं तो उन्हें ऐसा करने की इजाजत दी जा सकती है, बशर्ते: 1) ट्रेन का रिजर्वेशन चार्ट बनने से पहले, किसी भी कंप्यूटराइज्ड पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (PRS) सेंटर पर काम के घंटों में ड्यूटी पर मौजूद चीफ रिजर्वेशन सुपरवाइजर/रिजर्वेशन सुपरवाइजर को एप्लीकेशन देकर या आईआरसीटीसी की वेबसाइट या 139 के जरिए एक खास रिक्वेस्ट की जाए.

2) रेलवे के अनुसार यह सुविधा कंप्यूटराइज्ड पीआरएस काउंटर से बुक किए गए टिकटों के साथ-साथ इंटरनेट से बुक किए गए टिकटों के लिए भी है. 3) इसमें कहा गया है कि ट्रेन उस स्टेशन पर रुकने के लिए बुक की जाती है, जहां यात्री चढ़ना चाहता है और वह स्टेशन टिकट पर बताए गए शुरुआती और आखिरी स्टेशनों के रास्ते में पड़ता है.

4) अगर जरूरी हो तो शुरुआती स्टेशन से लेकर उस स्टेशन तक जहाँ पैसेंजर को चढ़ना है, अकोमोडेशन का इस्तेमाल करने में कोई दिक्कत नहीं है. यात्रा के जो हिस्से पूरे नहीं हुए हैं, उनके लिए कोई रिफंड क्लेम नहीं किया जाएगा. रेलवे के मुताबिक अगर ट्रेन छूटने के 24 घंटे के अंदर बोर्डिंग पॉइंट बदला जाता है, तो आम हालात में कोई रिफंड नहीं मिलेगा. हालाँकि, ट्रेन कैंसल होने, कोच न लगने, ट्रेन के तीन घंटे से ज़्यादा देर से चलने जैसी खास हालात में नॉर्मल रिफंड नियम लागू होंगे.

अभिषेक शर्मा नहीं ये प्लेयर हो सकता है बाहर, साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऐसी होगी भारत की प्लेइंग 11

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

India probable playing XI vs South Africa: भारतीय टीम को अब तक इस टी20 विश्व कप में लगातार जीत के साथ विजय रथ पर सवार है. आज सुपर 8 में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है. इसके बाद जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज से मुकाबला खेला जाना है. साउथ अफ्रीका के साथ मैच में कप्तान सूर्यकुमार यादव किस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरेंगे इस पर सबकी नजरें रहेगी. इस टूर्नामेंट में अभिषेक शर्मा लगातार बिना खाता खोले आउट हो रहे ऐसे में सबसे मन में ये सवाल है कि क्या वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलेंगे.

अभिषेक शर्मा ने किया निराश

अगर भारतीय ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की करें तो ये खिलाड़ी टूर्नामेंट से पहले शानदार फॉर्म में चल रहे थे लेकिन पिछल 3 लगातार मैचों में शून्य पर आउट होकर सबको चिंता में डाल दिया है. सुपर 8 जैसे अहम मुकाबलों में खराब फॉर्म के खिलाड़ी के साथ आगे जाना खतरे से खाली नहीं है पर समस्या है कि अभिषेक शर्मा के विकल्प संजू सैमसन से भी रन नहीं बन रहे. जब अभिषेक बीमार हुए थे तो सैमसन को मौका मिला था लेकिन वह उसे बखूबी भुना नहीं पाए.

अक्षर पटेल की हो सकती है एंट्री

वहीं अगर गेंदबाजी की बात की जाए तो भारतीय गेंदबाजी भी पूरी तरह से सही नहीं रही है. वरुण चक्रवर्ती ने मिडिल ओवर में जरूर जिम्मा उठाया लेकिन बाकि गेंदबाज संघर्ष करते हुए नजर आ रहे थे. दरअसल कई बार गेंदबाजों ने बे वजह रन लुटाएं हैं. इन सबके बीच एक बदलाव तो लगभग तय माना जा रहा है. अक्षर पटेल के साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलने की पूरी संभावना हैं. इसका मतलब है कि वॉसिंगटन सुंदर बाहर जा सकते हैं. अक्षर पटेल नियंत्रण, लेफ्ट-आर्म वेरिएशन और निचले क्रम में उपयोगी बल्लेबाजी देते हैं. साउथ अफ्रीका जैसी टीम के खिलाफ यह संतुलन जरूरी है.

भारत की संभावित प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती.

PM मोदी आज UP के मेरठ शहर को देंगे हाईस्पीड रीजनल ट्रेन और मेट्रो की सौगात

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

मेरठ । क्रांति की धरती मेरठ (Meerut.) एक बार फिर ऐतिहासिक पल का गवाह बनने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) रविवार को मेरठ के 135 मिनट के प्रवास के दौरान ‘नमो भारत’ (RRTS) और ‘मेरठ मेट्रो’ (Meerut Metro) की बड़ी सौगात देंगे। यह न केवल पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए एक बड़ी उपलब्धि है, बल्कि वैश्विक स्तर पर परिवहन तकनीक का एक अनूठा उदाहरण भी है। प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की जा रही इस परियोजना की कई ऐसी विशेषताएं हैं जो इसे देश के अन्य शहरों से अलग बनाती हैं।

भारत में पहली बार एक ही इंफ्रास्ट्रक्चर और ट्रैक पर ‘नमो भारत’ (रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम) और ‘मेरठ मेट्रो’ का संचालन होगा। मेरठ मेट्रो देश की सबसे तेज मेट्रो सेवाओं में से एक होगी, जिसकी डिजाइन स्पीड 135 किमी/घंटा और ऑपरेशनल स्पीड 120 किमी/घंटा तक हो सकती है। साहिबाबाद से मेरठ के बीच का सफर अब मिनटों में तय होगा, जिससे दिल्ली-एनसीआर और मेरठ के बीच की दूरी का अहसास खत्म हो जाएगा। नमो भारत और मेट्रो के स्टेशनों को विश्व स्तरीय सुविधाओं जैसे—प्लेटफॉर्म स्क्रीन डोर्स (PSDs), हाई-स्पीड वाईफाई और स्मार्ट टिकटिंग से लैस किया गया है।

सीएम योगी ने किया निरीक्षण
उद्घाटन कार्यक्रम से एक दिन पहले शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने मेरठ पहुंचकर रैपिड के प्रोजेक्ट साइट शताब्दीनगर, मेरठ साउथ स्टेशन और कार्यक्रम स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। दोनों स्टेशनों का निरीक्षण कर मुख्यमंत्री ने जनसभा स्थल पर अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कॉरिडोर न केवल दूरी कम करेगा, बल्कि उत्तर प्रदेश की प्रगति को नई गति प्रदान करेगा। Xइस कॉरिडोर के शुरू होने से न केवल यात्रा के समय में भारी बचत होगी, बल्कि इसके बहुआयामी प्रभाव भी देखने को मिलेंगे।

उन्होंने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के यातायात और बुनियादी ढांचे के इतिहास में नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्षेत्रीय रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) यानी ‘रैपिड मेट्रो’ के नए खंड का भव्य उद्घाटन करेंगे। इस कॉरिडोर के शुरू होने से न केवल यात्रा के समय में भारी बचत होगी, बल्कि इसके बहुआयामी प्रभाव भी देखने को मिलेंगे।

जनसभा और संबोधन
उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। लगभग 50 मिनट के इस भाषण में वह मेरठ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए भविष्य के विजन को साझा करेंगे। मेरठ आगमन से लेकर प्रस्थान तक प्रधानमंत्री 105 मिनट मेरठ की धरती पर रहेंगे, जो शहर के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज होने जा रहा है।

रूट डायवर्जन
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर मेरठ में रविवार को रूट डायवर्जन रहेगा। सुबह छह से शाम छह बजे तक दिल्ली-देहरादून हाइवे पर गाजियाबाद-मेरठ के बीच वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। वहीं, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर वाहन चलते रहेंगे। मेरठ से गाजियाबाद जाने वाले वाहनों को हापुड़ होकर गाजियाबाद भेजा जाएगा। एटीएस, एसटीएफ और इंटेलिजेंस यूनिट को अलर्ट पर रखा गया है।

मेरठ से दिल्ली जाने वाले वाहन
– मेरठ शहर से दिल्ली जाने वाले वाहन दिल्ली रोड नहीं जाएंगे। सभी वाहन मेरठ शहर से मोदीपुरम पुल, सरधना पुल, रोहटा पुल, बागपत पुल से एनएच-58 से होकर काशी टोल प्लाजा से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे होते हुए जा सकेंगे।
– मेरठ शहर से दिल्ली जाने वाले वाहन बिजली बंबा चौराहे से होते हुए हापुड़ से दिल्ली-मुरादाबाद हाईवे से दिल्ली जा सकेगे।

दिल्ली से मेरठ शहर आने वाले वाहन
– दिल्ली से मेरठ शहर आने वाले वाहन एक्सप्रेस-वे से काशी टोल प्लाजा से एनएच-58 होते हुए मेरठ शहर आ सकेंगे।
– दिल्ली से मेरठ शहर आने वाले वाहन दिल्ली मुरादाबाद हाईवे होते हुए हापुड से बिजली बंबा चौराहे से मेरठ शहर में आ सकेंगे।
– मेरठ से दिल्ली आने/जाने वाले वाहन परतापुर इन्टरचेंज से दिल्ली रोड होते हुए मेरठ शहर मे प्रवेश नहीं कर सकेंगे।
– यातायात प्रबंधन के दौरान किसी भी प्रकार की आपात कालीन सेवाएं एंव एम्बुलेंस बाधित नहीं रहेगी।
– मोदीनगर से मेरठ की ओर भी कोई भी वाहन नहीं आने दिया जाएगा। सभी वाहन दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे से जाएंगे।
– एनएच-58 पर परतापुर इंटरचेंज से मोदीनगर-दिल्ली की ओर कोई वाहन नहीं जाएगा। सभी वाहन दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे से आएंगे-जाएंगे।

एटीएस और एसटीएफ समेत इंटेलिजेंस यूनिट अलर्ट
एटीएस, एसटीएफ और इंटेलिजेंस यूनिट को अलर्ट किया गया है। सुरक्षा का पूरा जिम्मा एसपीजी ने संभाला हुआ है। लोकल इनपुट को लेकर टीम और स्थानीय पुलिस अलर्ट है। सभास्थल के आसपास का इलाका पूरी तरह पुलिस की निगरानी में रखा जाएगा।