Air और Water Purifier से तुरंत हटाए GST

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

नई दिल्ली।  दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को लेकर पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने सरकार से मूलभूत सुविधाओं में उपयोग होने वाली चीजों से टैक्स हटाने की मांग की है. केजरीवाल ने यह मुद्दा दिल्ली में बढ़ रहे प्रदूषण को लेकर उठाया है. दिल्ली में इन दिनों AQI 400 पार हो गया है. जो गंभीर श्रेणी में आता है. पूर्व सीएम केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “साफ हवा और साफ पानी हर नागरिक का बुनियादी अधिकार है. दिल्ली सहित उत्तर भारत में हवा जानलेवा हो चुकी है और समाधान देने की बजाय सरकार जनता से टैक्स वसूल रही है. लोग अपने परिवार को प्रदूषण से बचाने के लिए एयर प्यूरीफायर लेने जाते हैं और वहां पता चलता है कि सरकार उस पर 18% GST वसूल रही है. ये सरासर अन्याय है।”

GST हटाने की उठाई मांग

केजरीवाल ने आगे लिखा, “मैं केंद्र सरकार से मांग करता हूं कि एयर और वॉटर प्यूरीफ़ायर पर लगाया गया GST तुरंत हटाया जाए. समाधान नहीं दे सकते तो कम से कम जनता की जेब पर बोझ डालना बंद कीजिए.” दिल्ली में इन दिनों वायु प्रदूषण इतना बढ़ गया है कि सांस लेना मुश्किल हो गया है. पिछले दो दिनों तक इसमें गिरावट दर्ज की गई, तो लगा अब राहत मिलेगी, लेकिन अब एक बार फिर से प्रदूषण बढ़ता ही जा रहा है. जिसको लेकर लोगों ने चिंता जताई है।

कहां-कितना AQI?

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शुक्रवार सुबह 7 बजे मुंडका में 436, रोहिणी 432, जहांगीरपुरी और आरकेपुरम में 420, पंजाबी बाग और अशोक विहार में 417, द्वारका में 416, वजीरपुर में 414, बवाना में 413, आनंद विहार और चांदनी चौक में 408, विवेक विहार 407 और बुराड़ी में 403 AQI दर्ज किया गया. इसके अलावा आईटीओ में 395, डीटीयू में 393, सोनिया विहार और आईजीआई एयरपोर्ट टी3 इलाके में 360, आया नगर में 362, और अलीपुर में एक्यूआई 354 दर्ज किया गया, जो बेहद खराब श्रेणी के अंतर्गत आता है।

Swapnil Raste – The Entrepreneur’s Journey in the field of Events, Media and Entertainment

0

Swapnil Raste, born in 1981 in Pune—revered as the “Oxford of the East”—hails from the distinguished royal lineage of the Sardar Raste family, historically known for their service as Sardars in the Peshwa Empire. He completed his schooling at Perugate Bhave High School, followed by higher education at Sir Parashurambhau College and Sou. Venutai Chavan Polytechnic. He later graduated as a Production Engineer from Vishwakarma Institute of Technology under the University of Pune in 2005.

During his school and college years, Swapnil was deeply passionate about sports. Though an ardent cricket enthusiast, he chose to pursue individual sports such as table tennis and chess, excelling in both for over a decade. He achieved distinctions at state and national levels and won several district and state tournaments.

His inclination toward cultural activities began during his college days, where he discovered a profound passion for anchoring. What started as a personal interest soon evolved into a professional pursuit, leading him to anchor musical and entertainment shows commercially. This passion culminated in the establishment of Third Bell Entertainment on 14 February 2007.

Alongside his creative journey, Swapnil simultaneously built a successful 15-year career in the IT industry, working with reputed organizations such as Tata Technologies, Geometric Software Solutions, Parametric Technologies Corporation, and IBM. Parallel to his corporate role, he continued anchoring musical concerts, entertainment programs, celebrity interactions, and interviews—both on stage and in print media.

Over two decades, Swapnil has hosted more than 3,000 stage shows and conducted over 300 celebrity interviews. He has also directed and produced numerous celebrity-centric shows. As a writer, he has contributed around 150 interviews and articles to renowned publications including Sakal, Lokmat, Kesari, Tarun Bharat, and various Marathi international magazines.

His illustrious contributions have earned him prestigious awards such as:

The Pillars of Hindustani Society by Trans Asian Chamber of Commerce and Industries

  • Young Achiever Award by MACCIA
  • Event Excellence Award by Lokmat Group
  • Balgandharva Puraskar
  • Rajmata Jijau Puraskar
  • John Yevalekar Best Anchor Award
  • Pratibha Samman Puraskar
  • Yuva Sanman Puraskar by Shiv Sena
  • Pune Udyojak Puraskar

and many more.

His work has been widely recognized by leading newspapers and magazines such as Sakal, Maharashtra Times, Lokmat, Kesari, Houseful Cinema, Punekar, Times of India, Pune Mirror, and others.

Entrepreneurial Ventures

Third Bell Entertainment (Established 2007)

Third Bell Entertainment has emerged as a versatile event management company operating across India and abroad. The firm has successfully executed over 1,000 events spanning entertainment, fashion, media, films, corporate, social, political, sports, and educational sectors. Known for its creative direction, event planning, celebrity events, and large-scale productions, the company has consistently remained debt-free and has earned goodwill from corporate bodies, associations, celebrities, and socio-political personalities.

Talent Scout Studios (Established 2012)

To further expand his creative horizon, Swapnil founded Talent Scout Studios in 2012—a dedicated platform for talent management, celebrity endorsements, artist scouting, and model coordination for the advertising and film industries. The company has worked with over 300 clients and successfully placed around 600 models, celebrities, influencers, and artists in advertisements, television serials, films, and theatrical productions.

Swapnil Raste Productions (Founded 2020)

What began as a hobby in fashion, celebrity, and advertisement photography in 2020 gradually evolved into a full-fledged media and advertising production house. Swapnil has photographed nearly 200 celebrities and models and expanded his portfolio to commercial advertising, cinematography, digital campaigns, and television commercials. Today, Swapnil Raste Productions offers comprehensive end-to-end production services including photography, videography, direction, casting, and complete project execution. The company now aims to produce original theatrical plays and eventually venture into full-scale film production.

Personal Life

Swapnil attributes his success to the unwavering support of his family. His mother, Mrs. Jayashri Raste, is a practicing Homeopathy doctor; his father, Mr. Vasant Raste, is a mechanical engineer and entrepreneur; and his wife, Mrs. Pradnya Raste, an IIM Kolkata postgraduate, holds a senior leadership position at Accenture, India. He also expresses deep gratitude to his mentor and uncle, the late Mr. Bhau Marathe, a respected anchor in the Marathi entertainment industry.

 

भारत की परंपरा संतों, ऋषि-मुनियों व महापुरुषों के त्याग-बलिदान की महागाथा है – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

गाजियाबाद । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने कहा कि भारत की परंपरा (Tradition of India) संतों, ऋषि-मुनियों व महापुरुषों के त्याग-बलिदान (Sacrifice and Dedication of Saints, Sages and Great Men) की महागाथा है (Is great Saga) । युगों-युगों से यह महागाथा विश्व मानवता के लिए प्रेरणा रही है। विश्व मानवता ने इस महागाथा का श्रवण व प्रेरणा प्राप्त कर भविष्य को तय किया है।

भारत के अंदर आज भी पवित्र उपासना विधियां श्रद्धाभाव के साथ कार्य करते हुए इस व्यवस्था को बढ़ा रही हैं। उन्होंने कहा कि तीन दिन पूर्व अयोध्या में प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर के निर्माण कार्य को पूर्ण करने के महायज्ञ के पूर्णाहुति कार्यक्रम के साथ ही पीएम मोदी के करकमलों से भव्य भगवा ध्वज का आरोहण संपन्न हुआ। पूरी दुनिया व देश ने भारत के इस सनातन वैभव को देखा और अनुभव किया। सीएम योगी गुरुवार को तरुण सागरम् तीर्थ, मुरादनगर पहुंचे। उन्होंने यहां पंचकल्याणक महामहोत्सव के अंतर्गत 100 दिन में निर्मित गुफा मंदिर का उद्घाटन किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने भगवान पार्श्वनाथ जी व संत तरुण सागर जी महाराज का स्मरण किया। सीएम ने मेरी बिटिया व अंतर्मना दिव्य मंगल पाठ पुस्तक का विमोचन भी किया।

सीएम योगी ने कहा कि यूपी का सौभाग्य है कि अयोध्या में प्रथम जैन तीर्थंकर भगवान ऋषभ देव व चार जैन तीर्थंकर पैदा हुए। दुनिया ने काशी में चार जैन तीर्थंकरों को अवतरित होते हुए देखा है। श्रावस्ती में जैन तीर्थंकर भगवान संभवनाथ का जन्म हुआ। भगवान महावीर का महापरिनिर्वाण कुशीनगर के पावागढ़ में हुआ था। हमारी सरकार ने फाजिलनगर का नाम (जहां भगवान महावीर ने महापरिनिर्वाण हुआ था), उसके नामकरण की कार्रवाई को पावा नगरी के रूप में बढ़ाया है।

सीएम योगी ने कहा कि 24 जैन तीर्थंकरों ने समाज को नई दिशा और विश्व मानवता को करुणा, मैत्री, अहिंसा व ‘जियो-जीने दो’ की प्रेरणा दी। उन्होंने सिर्फ मनुष्य ही नहीं, बल्कि प्रत्येक जीव-जंतु के लिए नई प्रेरणा प्रदान की, जिसकी प्रासंगिकता आज भी उसी रूप में बनी हुई है। मानव सभ्यता को विकास की नित नई ऊंचाइयों तक पहुंचना है तो उन्हें भारत के अध्यात्म की शरण में जाना होगा। अध्यात्म के साथ ही भौतिक विकास, सांस्कृतिक व आध्यात्मिक उन्नयन के लिए सुरक्षित, सुसभ्य, साफ-सुथरा वातावरण चाहिए, जिसे भारत ने पहले भी दुनिया को दिया है और भारत, ऋषि-मुनियों, परंपरा व भारतीय संस्कृति का संदेश आज भी विश्व मानवता के लिए यही है।

सीएम योगी ने कहा कि ऋषि-मुनि परंपरा ने जो संदेश दिया है, हम उसे आत्मसात करते हैं तो यह विश्व मानवता के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करता है। गत वर्ष अप्रैल में पीएम मोदी ने विश्व नवकार महामंत्र दिवस पर वन वर्ल्ड-वन चैन कार्यक्रम का उद्घाटन किया था और हम सभी को नौ संकल्प (पानी की बचत, एक पेड़ मां के नाम, स्वच्छता का मिशन, वोकल फॉर लोकल, देश-दर्शन, नेचुरल फॉर्मिंग, हेल्दी लाइफ स्टाइल, योग व खेल को जीवन में लाना, गरीब कल्याण के लिए समर्पित भाव से कार्य करना) प्रदान किया था। जैन मुनियों की परंपरा उसी को बढ़ाने का कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि आचार्य प्रसन्न सागर जी महाराज व उपाध्याय मुनि पीयूष सागर जी महाराज की दिनचर्या को देखा। 557 दिन की कठोर साधना, 496 दिन का निर्जल उपवास, तप, अनुशासन व आत्मसंयम का अद्भुत उदाहरण देखने को मिला है। ये चीजें दिखाती हैं कि यदि हम संकल्प ले लें तो जो कुछ हमें बाहर दिखाई दे रहा है, वह सब कुछ इस शरीर में अनुभव होते हुए भी दिखाई देगा। प्रसन्न सागर जी महाराज की साधना के माध्यम से यह देखने व अनुभव करने का अवसर प्राप्त हुआ है।

🎉 जन्मदिन विशेष: बीकानेर के प्रसिद्ध GS मार्बल्स कॉन्ट्रैक्टर के मालिक श्री गणेश शेखावत को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ

0

बीकानेर, राजस्थान

आज का दिन बीकानेर के मार्बल व कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्री के लिए विशेष है, क्योंकि GS मार्बल्स कॉन्ट्रैक्टर के सफल उद्यमी और शहर के लोकप्रिय व्यवसायी श्री गणेश शेखावत का जन्मदिन पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।

मेहनत की मिसाल, सज्जनता की पहचान,
बीकानेर जिन पर करता है गर्व सुबह-शाम।
GS मार्बल्स को नई ऊँचाइयों तक ले जाने वाले,
गणेश शेखावत जी—आपकी सफलता ही आपकी असली शान।
दुआ है जन्मदिन पर, बढ़े खुशियों की रौशनी हर पल,
ईश्वर करें पूरा हर सपना, रहें आप सदा सफल।
🎉🎂✨

श्री गणेश शेखावत, अपनी ईमानदारी, गुणवत्ता-प्रधान कार्यशैली और समय पर प्रोजेक्ट डिलीवरी के लिए जाने जाते हैं। बीकानेर व आसपास के क्षेत्रों में GS मार्बल्स कॉन्ट्रैक्टर ने अपनी मेहनत और भरोसे से एक अलग पहचान बनाई है।
उनकी नेतृत्व क्षमता और कार्य के प्रति समर्पण ने उन्हें शहर के प्रतिष्ठित कॉन्ट्रैक्टर्स की सूची में स्थान दिलाया है।

स्थानीय व्यापारियों, मित्रों, परिवारजनों और शहरवासियों ने उन्हें जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएँ देते हुए उनके आने वाले वर्ष को सफलता, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य से भरपूर होने की कामना की है।

GS मार्बल्स टीम ने भी इस अवसर पर कहा—
“गणेश साहब हमारे लिए सिर्फ बॉस नहीं, बल्कि प्रेरणा हैं। उनकी सोच और मार्गदर्शन ने हमारी कंपनी को नई ऊंचाइयों तक पहुँचाया है।”

आज के विशेष दिन पर, पूरा बीकानेर समुदाय श्री गणेश शेखावत के उज्जवल भविष्य की कामना कर रहा है।

🎂 जन्मदिन मुबारक हो, गणेश शेखावत जी!
आपका जीवन खुशियों, सफलता और नई उपलब्धियों से भरता रहे।

BizKitDigital — The Instant Online Store Solution Every Business Needs

0

BizKitDigital — The 3-Minute Digital Store Revolution

(The Story of How a Simple Idea Transformed Small Businesses in India)

In a rapidly growing digital world, millions of small business owners still struggle to sell online. They want growth, but technology stands in their way — expensive developers, complicated tools, slow websites, and customers who leave because the business isn’t online.

In 2025, this everyday struggle sparked the creation of BizKitDigital — a platform built with one mission:

“If customers are online… every business should be online too.”

Today, BizKitDigital.com is empowering shopkeepers, wholesalers, freelancers, home-based sellers, and local businesses to launch a full online store in just 3 minutes — without coding, without developers, and without high costs.

🚀 How BizKitDigital Was Born

The founders met hundreds of small business owners who said the same thing:

“Website banana mushkil hai.”

“Developer bahut mehenga padta hai.”

“Product update karne me time lag jata hai.”

“Customer WhatsApp pe poochta hai par hum turant reply nhi de pate.”

These real-life pain points shaped the foundation of BizKitDigital.

The idea was simple but powerful:

Create a tool so easy that even a non-technical person can launch their online store instantly.

And that tool became BizKitDigital — India’s fastest 3-minute WhatsApp Store builder.

❌ The Problems Every Small Business Faces

Before BizKitDigital, businesses suffered from:

No proper website or online presence

Expensive developer charges

Websites that take hours to update

Delayed customer enquiries → lost sales

Complicated tools they can’t understand

Slow loading websites that never rank on Google

It was a digital struggle.

💡 BizKitDigital — The Instant Solution

BizKitDigital was created for business owners who want sales, not stress.

With BizKitDigital, anyone can:

✅ Launch a beautiful WhatsApp Store
✅ Choose from 8 ready-made industry templates
✅ Manage everything in a simple dashboard
✅ Receive orders directly on WhatsApp
✅ Go live in 3 minutes
✅ Get an SEO-ready website with premium hosting
✅ Enjoy a PWA mobile app (installable on phone)

It’s the fastest way for small businesses to go digital.

 

🎨 8 Ready-to-Use WhatsApp Store Templates

BizKitDigital offers stunning, conversion-friendly templates for every industry:

1. Travel

Show packages, itineraries & get instant WhatsApp enquiries.

2. Jewellery

Gold, diamond, silver — presented beautifully.

3. Home Décor

Showcase décor items with clean visuals and category filters.

4. Beauty Products

Cosmetics, skincare, haircare — easy add-to-order flow.

5. E-commerce

Perfect for gadgets, accessories, and general products.

6. Clothing Store

Sarees, kurtis, western wear, kidswear — everything online.

7. Grocery Store

Add fruits, vegetables, essentials & get quick WhatsApp orders.

8. Restaurant

Your digital menu + instant WhatsApp food ordering.

Every template is crafted to increase sales and simplify operations.

⚡ Powerful Features That Boost Your Business

3-Minute Store Setup
Select template → Add products → Publish.

Orders Directly on WhatsApp
No confusion. No delays.

Full Dashboard Management
Update prices, products, categories anytime.

PWA Mobile App
Your store becomes an installable app on customer phones.

Unlimited Products
Add as many items as you want.

SEO-Friendly
Rank on Google, get organic customers.

Super Fast Loading
Premium hosting included.

Fully Customizable
Change colors, banners, branding, sections — everything.

BizKitDigital gives small businesses everything they need to succeed online.

🔥 How It Works (Super Simple 3-Step Process)
1️⃣ Choose Your Template

Pick from 8 beautiful WhatsApp Store designs.

2️⃣ Add Your Products

Upload images, add prices, descriptions & categories.

3️⃣ Go Live in 3 Minutes

Share your link, receive orders instantly on WhatsApp.

🌍 The Vision of BizKitDigital

BizKitDigital believes the future belongs to businesses that are fast, digital, and customer-focused.
And every business — whether a small shop or a growing brand — deserves a chance to be online.

lp.bizkitdigital.com is not just a tool.
It is a movement to empower millions of small businesses to take their first big digital step.

ईएफटीए भारतीय निर्यात का 99 प्रतिशत कवर करता है – केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली । केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल (Union Minister Piyush Goyal) ने कहा कि ईएफटीए भारतीय निर्यात का 99 प्रतिशत कवर करता है (EFTA covers 99 percent of Indian Exports) ।

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने स्विट्जरलैंड की आर्थिक मामलों की राज्य सचिव हेलिन बुडलिगर आर्टिएडा के साथ एक बैठक की सह-अध्यक्षता की। इस बैठक में स्विस फार्मा और बायोटेक कंपनियों के साथ बातचीत की गई। केंद्रीय मंत्री गोयल ने इस बैठक को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “हमारी चर्चा आरएंडडी में सहयोग को मजबूत करने और भारत के मजबूत हेल्थकेयर सेक्टर का लाभ उठाते हुए स्विस फार्मा कंपनियों के लिए निवेश के अवसरों को बढ़ाने पर थी।” उन्होंने बताया कि इस चर्चा में आपसी विकास के लिए प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ाने के उद्देश्य से भारत-ईएफटीए व्यापार और आर्थिक भागीदारी समझौते (टीईपीए) के तहत हुई प्रगति भी शामिल रही।

केंद्र के एक बयान के अनुसार, भारत और ईएफटीए ने 10 मार्च 2024 को व्यापार और आर्थिक साझीदारी समझौते (टीईपीए) पर हस्ताक्षर किए। यह समझौता 1 अक्टूबर 2025 से लागू हो चुका है। यह भारत का 4 विकसित यूरोपीय राष्ट्रों के साथ पहला मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) है। ईएफटीए आइसलैंड, लिकटेंस्टीन, नॉर्वे और स्विट्जरलैंड का एक अंतर-सरकारी संगठन है। टीईपीए में 15 वर्षों में 100 अरब अमेरिकी डॉलर (यूएसडी) के निवेश और 10 लाख प्रत्यक्ष रोजगारों के सृजन की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई है। ईएफटीए भारतीय निर्यात का 99 प्रतिशत, जो कि टैरिफ लाइन का 92.2 प्रतिशत है, को कवर करता है। जबकि भारत 82.7 प्रतिशत, जो कि ईएफटीए के निर्यात का 95.3 प्रतिशत कवर करता है, जिससे डेयरी, सोया, कोल और कृषि जैसे सेक्टर्स का संरक्षण होगा।

इससे पहले इस वर्ष 9-10 जून को केंद्रीय मंत्री गोयल ने स्विटजरलैंड की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा की। इस यात्रा के दौरान भारत-स्विटजरलैंड आर्थिक सहयोग को आगे बढ़ाने और इस वर्ष की शुरुआत में भारत और यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (ईएफटीए) के बीच हस्ताक्षरित व्यापार एवं आर्थिक भागीदारी समझौते (टीईपीए) को क्रियान्वित करने पर ध्यान दिया गया था। मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, केंद्रीय मंत्री गोयल ने बायोटेक और फार्मा, हेल्थकेयर, इंजीनियरिंग, डिफेंस और उभरती टेक्नोलॉजी सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े स्विस उद्योग के लीडर्स के साथ विस्‍तृत चर्चा की थी।

सीएम रेस से बाहर हुए दावेदार अब मोहन यादव पर हमलावर

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

भोपाल विशेष प्रतिनिधि।  सीएम पद से वंचित दावेदार अब मोहन यादव पर साध रहे निशाना जगदीश देवड़ा बने आड़े हाथों आलोचना का माध्यम मध्य प्रदेश की राजनीति में 2023 के विधानसभा चुनावों के बाद जो आशंकाएँ धीरे-धीरे उठने लगी थीं, वे अब सुस्पष्ट रूप में उभरकर सामने आ रही हैं। प्रचंड बहुमत के बाद भाजपा ने जब शिवराज सिंह चौहान के दीर्घकालिक कार्यकाल का समापन कर डॉ. मोहन यादव को मुख्यमंत्री की कुर्सी सौंपी, उसी क्षण सत्ता संतुलन में बदलाव की आहट महसूस होने लगी थी।

तीन दिग्गज चेहरे पर सत्ता की देहरी पर निराशा

बहुमत स्पष्ट होने के बाद मुख्यमंत्री पद के लिए तीन बड़े नेता प्रबल दावेदार माने जा रहे थे—नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद पटेल, कैलाश विजयवर्गीय मीडिया, राजनीतिक विश्लेषण और पार्टी की आंतरिक चर्चाएँ सबका केंद्र यही तीन चेहरे थे। परंतु अंत में निर्णय ने ऐसा मोड़ लिया, जिसे कम ही लोग भांप सके। डॉ. मोहन यादव ‘डार्क हॉर्स’ की तरह उभरे और तीनों दिग्गजों की महत्वाकांक्षाएँ धरी रह गईं। विजयवर्गीय और पटेल को मंत्रिमंडल में स्थान मिला, जबकि तोमर को विधानसभा अध्यक्ष बना दिया गया। महत्वाकांक्षा का स्वाभाविक मलाल भीतर ही भीतर धधकता लावा राजनीति में ऊँचे पद की आकांक्षा स्वाभाविक है। वर्षों से शक्ति-केंद्रों में खड़े इन नेताओं के लिए यह निर्णय एक गहरी व्यक्तिगत निराशा थी। भाजपा का अनुशासन भले ही तत्काल कोई बगावत नहीं होने देता, पर मलाल की आग भीतर ही भीतर सुलगती रही और बुधवार की कैबिनेट बैठक ने इसी धधकती ज्वाला को पहला वेंटिलेशन दे दिया।

कैबिनेट मीटिंग,पहला सार्वजनिक ‘विस्फोट’

बुधवार को हुई कैबिनेट मीटिंग में जीएसटी संग्रह में कमी का मुद्दा उठा। यही वह क्षण था जब दो वरिष्ठ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल ने अप्रत्यक्ष रूप से मुख्यमंत्री पर प्रहार करने की कोशिश की। उन्होंने निशाना साधा उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा पर। हालाँकि समझने में देर नहीं लगी कि तीर देवड़ा पर नहीं, बल्कि देवड़ा के कंधे से होकर मुख्यमंत्री मोहन यादव की ओर जा रहे थे। देवड़ा—जो अपनी सहजता, सौम्यता और ‘नॉन-कॉन्ट्रोवर्शियल’ छवि के लिए पहचाने जाते हैं उन्हें इस तरह निशाने का माध्यम बनते देख राजनीतिक गलियारों में चर्चाएँ तेज हो गईं।

कभी शिवराज से असहज, आज शिवराज की शह के आरोप

रोचक तथ्य यह है कि यही दोनों नेता—विजयवर्गीय और पटेल—कभी शिवराज सिंह चौहान की लगातार बढ़ती शक्ति और लोकप्रियता से असहज रहे थे। कैलाश विजयवर्गीय तो कई बार शिवराज पर तीखे तंज कसने से भी नहीं चूके। लेकिन राजनीति समीकरणों का खेल निराला है—परिस्थितियाँ बदलीं तो समीकरण भी बदल गए।अब विश्लेषकों का एक वर्ग दावा कर रहा है कि इन दोनों नेताओं की असहमति के पीछे शिवराज सिंह चौहान की मौन सहमति भी हो सकती है।

कांग्रेस ने उठाया तत्काल राजनीतिक लाभ

विपक्ष मौके की तलाशी में कैसे पीछे रहता? प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने तत्काल बयान देते हुए कहा— “भाजपा के कुछ मंत्री शिवराज सिंह चौहान की शह पर मोहन सरकार को अस्थिर करने में लगे हुए हैं।” पटवारी ने इसे भाजपा की अंदरूनी खींंचतान का खुला प्रमाण बताते हुए कई तीखे संकेत भी दिए।

आने वाला समय भीतरी लावा या खुला राजनीतिक विस्फोट?

भाजपा की आंतरिक राजनीति में उबल रहे भाव अब खुले मंचों पर सामने आने लगे हैं। कैबिनेट मीटिंग में व्यक्त हुई नाराज़गी शायद असंतोष की पहली झलक मात्र है। यह असंतोष आगे किस रूप में सामने आएगा—संगठनात्मक फेरबदल? नेतृत्व पर दबाव? या किसी बड़े राजनीतिक घटनाक्रम के रूप में? यह आने वाला समय ही बताएगा। परंतु इतना निश्चित है कि मध्य प्रदेश का सियासी तापमान अब तेजी से गर्म होने वाला है।
 

देश का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट तैयार

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भारत के पहले प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट विक्रम-1 को दुनिया के सामने रखा। इस रॉकेट की ऊंचाई 26 मीटर यानी करीब 85 फीट है। रॉकेट को प्राइवेट स्पेस कंपनी स्काईरूट एयरोस्पेस ने बनाया है। इस रॉकेट को 2026 में लॉन्च किया जाएगा। यह अपने साथ 300 किग्रा सैटेलाइट ले जाने में सक्षम है।
पीएम मोदी ने रॉकेट के अलावा कंपनी के नए इनफिनिटी कैंपस का भी इनॉगरेशन किया। इस कैंपस में कई लॉन्च व्हीकल के डिजाइन, डेवलपमेंट, इंटीग्रेशन और टेस्टिंग का काम किया जाएगा। कैंपस तेलंगाना के हैदराबाद में बना है। कंपनी का हेड ऑफिस भी यहीं है। स्काईरूट एयरोस्पेस कंपनी की स्थापना पवन चंदना और भरत ढाका ने 2018 में की थी। यह दोनों आईआईटी पासआउट हैं और इसरो के पूर्व साइंटिस्ट रह चुके हैं।

हमारी युवाशक्ति नई ऊंचाइयों को छू रही
पीएम मोदी ने इस दौरान अपने संबोधन में कहा कि आज देश का अंतरिक्ष क्षेत्र एक अभूतपूर्व अवसर का साक्षी बन रहा है। आज भारत के स्पेस इको सिस्टम में निजी सेक्टर बड़ी उड़ान भर रहा है। स्काइरूट इन्फिनिटी कैंपस भारत की नई सोच, नवाचार और युवा शक्ति को दर्शाता है। साथ ही यह सरकार के अंतरिक्ष क्षेत्र में किए गए सुधारों को भी नतीजा है।  प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी युवाशक्ति की नवाचार, जोखिम लेने की क्षमता और उद्यमशीलता नई बुलंदी को छू रही है। भारत के प्राइवेट सेक्टर का अंतरिक्ष टैलेंट पूरी दुनिया में अपनी पहचान बना रहा है। आज वैश्विक निवेश के लिए भारत का अंतरिक्ष सेक्टर एक लुभावनी जगह बन रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि 300 से ज्यादा अंतरिक्ष स्टार्टअप नई उम्मीद दिखा रहे हैं।  प्रधानमंत्री ने भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के शुरुआती दौर, जब रॉकेट साइकिल पर ले जाए जाते थे, और अब भारत के सबसे विश्वसनीय लॉन्च व्हीकल बनकर उभरने का जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा कि यह सफर भले ही कम संसाधनों के साथ शुरू हुआ, लेकिन विकास ने साबित कर दिया कि पक्का इरादा ही सपनों को तय करता है। बदलते समय में अंतरिक्ष क्षेत्र तेजी से बढ़ रहा है, जिसमें संचार, मौसम का अनुमान, शहरी विकास योजना और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे क्षेत्र शामिल हो गए हैं।

ऐतिहासिक सुधारों का मिला फायदा
पीएम मोदी ने कहा, हमने स्पेस सेक्टर में ऐतिहासिक सुधार किए हैं, इसे प्राइवेट सेक्टर के लिए खोला है, नई स्पेस पॉलिसी बनाई है। स्टार्टअप्स और इंडस्ट्री को नवाचार से जोड़ा है, इन-स्पेस शुरू किया है। उन्होंने आगे कहा कि न्यूक्लियर सेक्टर को भी निजी क्षेत्र के लिए खोलने की योजना है।

Previous articleभारत की परंपरा संतों, ऋषि-मुनियों व महापुरुषों के त्याग-बलिदान की महागाथा है – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
News Desk

 भारत और मोदी सरकार के खिलाफ नैरेटिव बनाने विदेशी प्रभावशाली लोगों का इस्तेमाल कर रहीं कांग्रेस 

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता संबित पात्रा ने कांग्रेस (आईएनसी) पर भारत में एक नैरेटिव बनाने और लोगों को देश के खिलाफ भड़काने के लिए विदेशी लोगों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि एक्स के नए लोकेशन फ़ीचर ने कई कांग्रेसी अकाउंट और इसतरह अन्य पार्टी समर्थित प्रभावशाली लोगों का पर्दाफर्श कर दिया है।
बीजेपी नेता पात्रा के अनुसार, कई कांग्रेसी नेता और पार्टी के राज्य स्तर के अकाउंट भारत के बाहर अपना लोकेशन बता रहे थे, हालाँकि उन्होंने कहा कि कुछ समय बाद लोकेशन बदल दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ कांग्रेस समर्थित प्रभावशाली लोग हैं, और कारवां इंडिया पत्रिका और तथ्य-जांचकर्ता ऑल्ट न्यूज जैसे समाचार संगठन भी अपने अकाउंट भारत से बाहर दिखा रहे हैं। बीजेपी नेता पात्रा ने आरोप लगाया कि विकल्प मिलने के बाद कई लोगों ने अपनी लोकेशन बदली। आप इसे बदल सकते हैं, छुपा सकते हैं। इसलिए जब कई लोगों को पता चला कि उनकी लोकेशन बाहर दिखाई जा रही है, तब उन्होंने इसे बदल दिया। 
उनके अनुसार, कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का अकाउंट अमेरिका के आधार पर दिखा रहा है। हालाँकि खेड़ा का अकाउंट अमेरिका का है और इंडिया एप स्टोर के माध्यम से जुड़ा हुआ है, लेकिन एक्स का यह भी कहना है कि यह क्षेत्र सटीक नहीं हो सकता क्योंकि अकाउंट संभवतः वीपीएन जैसे प्रॉक्सी का उपयोग कर रहा है जिससे प्रदर्शित देश बदल सकता है। उन्होंने हिमाचल कांग्रेस के अकाउंट के खिलाफ भी इसी तरह के आरोप लगाए।
पात्रा ने बताया कि खेड़ा एक बड़े कांग्रेसी नेता हैं, लेकिन इससे पता चलता है कि उनका अकाउंट अमेरिका का है। यह जानकारी हमारी पार्टी के एक सूत्र से मिली है। एक और अकाउंट महाराष्ट्र कांग्रेस का है, जिसका अकाउंट आयरलैंड का है। मैंने इससे ठीक पहले जाँच की थी, उन्होंने इस अब भारत में बदल दिया है। लेकिन जिस समय यह मुद्दा उठाया गया था, तब यह आयरलैंड का था, उनकी चोरी पकड़ी गई। 

Previous articleदिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाना जरूरी – सुप्रीम कोर्ट
Next articleपूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने हाईकोर्ट में खुद की पैरवी, सुनवाई की लाइव स्ट्रीमिंग रही बंद
News Desk

दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाना जरूरी – सुप्रीम कोर्ट

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने कहा कि दिल्ली-एनसीआर में (In Delhi-NCR) बढ़ते प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए (To control the increasing Pollution) ठोस कदम उठाना जरूरी (It is necessary to take Concrete Steps) । दिल्ली-एनसीआर में बढ़ रहे प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इस मामले पर 1 दिसंबर को अगली सुनवाई होगी ।

कोर्ट ने स्पष्ट किया कि हवा की गुणवत्ता की समस्या गंभीर है और इसे तुरंत हल करने की दिशा में ठोस कदम उठाने की जरूरत है। एमिकस क्यूरी अपराजिता सिंह ने कोर्ट को बताया कि दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर बहुत गंभीर है और इसे एक स्वास्थ्य आपातकाल (हेल्थ इमरजेंसी) के रूप में देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सामान्य नागरिकों की जान और स्वास्थ्य दोनों खतरे में हैं। मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने इस मुद्दे पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा, “क्या किसी भी ज्यूडिशियल फोरम के पास कौन सी जादू की छड़ी है, जिसे घुमा कर यह समस्या खत्म हो सके? मुझे पता है कि यह दिल्ली-एनसीआर के लिए खतरनाक समय है। हमें बताएं कि हम क्या आदेश दे सकते हैं ताकि लोगों को तुरंत साफ हवा मिल सके।”

सीजेआई ने आगे कहा कि प्रदूषण के पीछे कोई एक कारण नहीं है और इसे केवल विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों पर छोड़ देना सही नहीं होगा। उन्होंने कहा कि हमें सभी कारणों की पहचान करनी होगी। हर इलाके के लिए अलग समाधान की जरूरत है। इसके लिए सरकार की बनाई कमेटियों और उनके कामकाज की भी समीक्षा करनी होगी। साथ ही रेगुलर मॉनिटरिंग की प्रक्रिया को मजबूत करना जरूरी है।

सीजेआई सूर्यकांत ने यह भी कहा कि प्रदूषण के मामले पर नियमित सुनवाई होनी चाहिए। उन्होंने नोट किया कि अक्सर दीपावली के समय प्रदूषण से संबंधित मामलों पर सुनवाई होती है, लेकिन उसके बाद यह मामले की लिस्ट से गायब हो जाता है। ऐसे मामलों में निरंतर निगरानी और नियमित सुनवाई आवश्यक है ताकि ठोस और प्रभावी निर्णय लिए जा सकें।

अब सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में 1 दिसंबर को अगली सुनवाई की तारीख तय की है और इस दौरान यह देखा जाएगा कि तत्काल और दीर्घकालिक उपाय क्या किए जा सकते हैं। कोर्ट की यह पहल नागरिकों की सेहत और दिल्ली-एनसीआर की हवा की गुणवत्ता सुधारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

विशेषज्ञों के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में बढ़ता प्रदूषण न सिर्फ श्वसन रोगों को बढ़ाता है, बल्कि बच्चों, बुजुर्गों और अस्वस्थ लोगों के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न करता है। सुप्रीम कोर्ट की इस सक्रिय भूमिका से उम्मीद जताई जा रही है कि प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए ठोस रणनीति तैयार की जाएगी।