रोहित शर्मा और विराट कोहली की सैलरी पर असर, शुभमन गिल को मिलेगा फायदा

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

ऐसी रिपोर्ट है कि आने वाले दिनों में रोहित शर्मा और विराट कोहली की सालाना सैलेरी में कटौती हो सकती है | उन्हें पहले से 2 करोड़ रुपये कम मिल सकते हैं. 22 दिसंबर को BCCI एपेक्स काउंसिल की सालाना जनरल मीटिंग होनी है, जिसमें भारतीय क्रिकेट के इन स्टार खिलाड़ियों के कॉन्ट्रैक्ट और घरेलू क्रिकेट में महिला क्रिकेटरों के करार का संशोधन होना है |

रोहित-विराट के ग्रेड पर हो सकती है चर्चा

 रिपोर्ट के मुताबिक BCCI की एपेक्स काउंसिल की जनरल मीटिंग ऑनलाइन होगी, जिसमें इसे लेकर विचार-विमर्श होता दिख सकता है कि टेस्ट और T20 से रिटायर हो चुके रोहित और विराट को A+ ग्रेड में ही रखा जाना चाहिए या फिर उन्हें डिमोट कर A ग्रेड में डाला जाना चाहिए |

बदलेगा ग्रेड, कम होगी सैलरी

खबरों के मुताबिक आसार रोहित-विराट के ग्रेड में डिमोशन के हैं. मतलब उन्हें A+ ग्रेड से A ग्रेड में डाला जा सकता है, जिसकी असर उन्हें मिलने वाली सालाना सैलरी पर भी पड़ता दिखेगा. BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट के तहत A+ ग्रेड में रहने वाले खिलाड़ियों 7 करोड़ रुपये सालाना सैलरी मिलती है, जो कि अभी रोहित और विराट को मिल रही है. लेकिन, अगर वो संशोध के बाद A ग्रेड में आते हैं तो फिर उनकी सैलरी 5 करोड़ रुपये हो जाएगी, जो कि इस ग्रेड के खिलाड़ियों को मिलती है |

शुभमन गिल को हो सकता है बड़ा फायदा
 
रिपोर्ट के मुताबिक शुभमन गिल को ग्रेड में प्रमोशन मिल सकता है. गिल तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया का हिस्सा हैं और फिलहाल BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट के तहत A ग्रेड में हैं. लेकिन ऐसे आसार हैं कि 22 दिसंबर को होने वाली जनरल मीटिंग उन्हें ग्रेड को बढ़ाने पर संशोधन हो सकता है. मतलब कि उन्हें A ग्रेड से A+ ग्रेड में डाला जा सकता है |

अब अगर ऐसा हुआ तो जाहिर सी बात है कि उसका उन्हें बंपर फायदा होगा. उनकी सालाना सैलेरी में फिर 2 करोड़ रुपये का इजाफा हो जाएगा. A ग्रेड में 5 करोड़ रुपये पाने वाले शुभमन गिल को A+ ग्रेड में जाते ही 7 करोड़ रुपये सालाना मिलने शुरू हो जाएंगे |

नोटबंदी के बाद बड़ा खुलासा…दिल्ली में मिले 3.5 करोड़ के पुराने नोट, 4 गिरफ्तार, अब आयकर विभाग करेगा बड़ा एक्शन?

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

Delhi: दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम ने 2016 में बंद हुई पुरानी नोटों के साथ 4 लोगों को गिरफ्तार किया है. जिनके पास से साढ़े 3 करोड़ रुपए से ज्यादा करेंसी बरामद की गई है. पुलिस ने इस कारोबार में शामिल आरोपियों के पास से 2 गाड़ियां भी जब्त की है. पुलिस का मानना है कि पूछताछ के बाद जल्द ही इस गिरोह से जुड़े और लोगों का खुलासा हो सकता है. फिलहाल, पुलिस चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुटी है.

दिल्ली पुलिस ने यह कार्रवाई शालीमार बाग मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 4 के पास की है. पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोगों के द्वारा पुराने 500 और 1 हजार के नोटों का अवैध सौदा किया जा रहा है. सूचना मिलने के बाद जांच की गई. जब इसकी पुष्टि हो गई तो टीम बनाकर छापेमारी की गई, जिसमें 3.5 करोड़ की नकदी के साथ 4 आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया. आरोपी इन नोटों को बहुत की कम कीमत में खरीदकर किसी और को ज्यादा पैसे में बेचने की कोशिश कर रहे थे.

RBI से करेंसी एक्सचेंज का देते थे झांसा
पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान हर्ष, टेक चंद, लक्ष्य और विपिन कुमार के रूप में हुई है. पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पहले लोगों को झांसा देते थे कि यह करेंसी आरबीआई से बदलवाई जा सकती है. इस दावे के साथ काफी कम दाम पर पुरानी करेंसी को खरीद लेते थे. आरोपियों ने यह भी बताया कि उन्हें पता था कि इस नोट को रखना या लेन-देन करना कानूनी अपराध है. आरोपियों के पास से कोई वैध कारण या दस्तावेज न होने के कारण पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बरामद की गई सभी करेंसी 8 नवंबर 2016 को हुई नोटबंदी के बाद से कानूनी मान्यता खो चुकी है.

क्या है नियम?
भारतीय कानून के अनुसार, अब पुरानी 500 और 1000 की करेंसी बंद हो चुकी हैं. ऐसे में नोटबंदी के बाद स्पेसिफाइड बैंक नोट्स एक्ट के तहत ऐसे नोटों को अपने पास रखना, खरीदना या बेचना दंडनीय अपराध के अंतर्गत आता है. इसी आधार पर पुलिस ने आरोपियों के ऊपर केस दर्ज कर लिया है. दिल्ली पुलिस का कहना है कि पूछताछ जारी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस अवैध धंधे में कौन-कौन शामिल है.

Previous articleक्रिकेट जगत में हलचल, रिवाबा जडेजा ने सरेआम लगाए टीम इंडिया पर आरोप
Next articleऑनलाइन गवाही का नायाब मामला: कानपुर से न्यूयॉर्क तक कोर्ट की कार्रवाई रात भर जारी
News Desk

गौरव खन्ना ने ‘बिग बॉस 19’ से कमाए 3 करोड़, ‘अनुपमा’ में सैलरी थी काफी कम

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

 सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ को अपना विनर मिल गया है. जो हैं- गौरव खन्ना. शो खत्म होने के बाद बाकी कंटेस्टेंट्स की तुलना में वो ज्यादा एक्टिव नहीं हैं. पर एक्टर के पास लगातार यह दूसरी ट्रॉफी है. इससे पहले वो सेलिब्रिटी मास्टरशेफ का खिताब भी अपने नाम कर चुके हैं. एक्टर 11 दिसंबर यानी आज अपना 44वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं. बिग बॉस जीत चुके एक्टर के दिल में पिता बनने की ख्वाहिश है, जिसे शो में बयां किया था. पर इस रियलिटी शो से करोड़ों लेकर गए गौरव को ‘अनुपमा’ के लिए कितनी फीस मिलती थी?

रुपाली गांगुली का पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ TRP चार्ट में कई बार नंबर-1 रहा है | साथ ही उस पोजिशन में बने रहने के लिए लगातार जंग भी जारी रहती है. पर जब अनुज कपाड़िया (गौरव खन्ना) और अनुपमा (रुपाली) की लव स्टोरी दिखाई गई, तो लोगों को काफी पसंद आई थी. यूं तो शो की हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस रुपाली ही हैं, पर अनुज बनने के लिए गौरव खन्ना को सिर्फ इतनी फीस मिलती थी. लेकिन उससे पहले जानिए कि ‘बिग बॉस 19’ से कितने पैसे लेकर गए हैं |      

बिग बॉस 19’ से कितने पैसे लेकर गए?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, गौरव खन्ना को ‘बिग बॉस 19’ के लिए सबसे ज्यादा फीस मिल रही थी. जो इस सीजन में दूसरे कंटेस्टेंट को नहीं दी गई थी. वो शो के आखिर तक यानी 15 हफ्तों तक रहे. हर हफ्ते के लिए उन्हें 17.7 लाख रुपए मिलते थे. ऐसे में फिनाले तक गौरव खन्ना की टोटल फीस होती है- 2.62 करोड़ रुपये. जबकि, ट्रॉफी जीतने के बाद 50 लाख प्राइज मनी भी मिली. दोनों चीजों का टोटल किया जाए, तो गौरव खन्ना शो से 3 करोड़ 12 लाख रुपए लेकर गए हैं |

अनुपमा के लिए कितनी फीस मिली?

‘बिग बॉस 19’ के घर में आने से काफी पहले ही गौरव खन्ना ने अनुपमा शो छोड़ दिया था. पर रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें इस सीरियल के लिए प्रति दिन 1.5 लाख रुपये फीस मिलती थी. एक हफ्ते में ही कई लाखों की कमाई कर लेते थे. हालांकि, एक्टर को वापस बुलाने के लिए फैन्स ने मेकर्स को कई बार कहा है, पर अब इस ट्रैक पर उनका कमबैक बनता भी नहीं है. जबकि, रुपाली की फीस 3 लाख रुपये प्रति एपिसोड थी |

कब हुई थी शुरुआत?

गौरव खन्ना ने MBA की पढ़ाई करने ही मुंबई आए थे. जिसके बाद एक MNC आईटी फर्म में सालभर तक काम किया. और अब उनकी एक्टिंग की दुनिया में एंट्री हुई. गौरव के पहले शो का नाम था- ‘भाभी’ . उसके बाद ‘मेरी डोली तेरे अंगना’, ‘कुमकुम’, ‘लव ने मिला दी जोड़ी’, ‘प्रेम या पहले- चंद्रकांता’ और ‘ये प्यार न होगा कम’ में काम किया है |

क्रिकेट जगत में हलचल, रिवाबा जडेजा ने सरेआम लगाए टीम इंडिया पर आरोप

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं | ये बयान उन्होंने अपने पति को लेकर ही दिया है, जिसमें उन्होंने उनकी खुलकर तारीफ की है. अब पति की तारीफ करना तो ठीक है लेकिन, उन्होंने टीम के बाकी खिलाड़ियों के बारे में जो कहा, वैसा नहीं कहना चाहिए था | उन्होंने टीम के बाकी खिलाड़ियों पर गलत काम करने जैसा बड़ा आरोप लगाया है. जबकि अपने पति को लेकर कहा है कि वो अपनी जवाबदारी समझते हैं, इसलिए गलत काम नहीं करते |

रवींद्र जडेजा की तारीफ में क्या बोलीं रिवाबा?

रिवाबा जडेजा ने अपने पति की तारीफ में जो कहा है पहले तो वो जान लीजिए. एक राजनीतिक कार्यक्रम के दौरान मंच पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि उनके पति यानी की रवींद्र जडेजाा को क्रिकेट खेलने के लिए लंदन, दुबई, ऑस्ट्रेलिया जैसे अनेक देशों में जाना होता है. लेकिन, उसके बावजूद उन्होंने आज तक कोई व्यसन नहीं किया. मतलब उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया |

रिवाबा ने टीम इंडिया पर लगाया बड़ा आरोप

रिवाबा ने यहां तक तो अपने पति की तारीफ की. लेकिन, इसके आगे टीम इंडिया के बाकी खिलाड़ियों पर आरोप ही लगाए. उन्होंने कहा कि टीम इंडिया के बाकी सारे खिलाड़ी गलत काम करते हैं. रिवाबा हालांकि किस तरह के गलत कामों की ओर इशारा कर रही थीं, उस बारे में साफ नहीं हो सका |

रिवाबा जडेजा ने आगे कहा कि ऐसा नहीं है कि उनके पति को उस तरह के गलत काम करने में कोई रोक-टोक है. वो भी चाहें तो कर सकते हैं. मगर वो नहीं करते हैं क्योंकि वो अपनी जवाबदारी को अच्छे से समझते हैं |

गुजरात सरकार में शिक्षा मंत्री हैं रिवाबा

रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा इन दिनों गुजरात सरकार में शिक्षा मंत्री हैं. वहीं रवींद्र जडेजा टेस्ट सीरीज ना होने के चलते फिलहाल टीम इंडिया से दूर हैं. पिछले दिनों जडेजा अपनी IPL टीम के बदलने को लेकर भी चर्चा में थे | IPL 2026 में वो अब चेन्नई सुपर किंग्स नहीं बल्कि राजस्थान रॉयल्स की जर्सी में खेलते दिखेंगे.जडेजा ने अपने IPL करियर की शुरुआत भी राजस्थान रॉयल्स से की थी. और अब वो एक बार फिर से उसी फ्रेंचाइजी के लिए खेलते दिखेंगे |

21 साल की बेटी की दर्दनाक मौत, नेपाल की बहू और बेटों की प्रताड़ना से तंग आकर दी जान, सुसाइड नोट वायरल होते ही मचा बवाल!

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

Uttar Pradesh: औरैया जिले के एरवाकटरा थाना क्षेत्र के राजाराम नगरिया गांव में एक दर्दनाक घटना से हड़कंप मच गया, जहां 21 वर्षीय युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे के अंदर लटका हुआ मिला. मृतका नेहा (21) के कमरे से बरामद हुए सुसाइड नोट ने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है. नोट में नेहा ने अपनी मौत का जिम्मेदार गांव में रहने वाली नेपाल मूल की बहू और उसके बेटों को बताया है.

मृतका के पिता छोटे सिंह ने बताया कि जब वे नेहा के कमरे के पास पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था. आवाज देने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली. संदेह होने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ा, जहां युवती उन्हें संदिग्ध हालत में लटकी मिली. परिजन उसे तुरंत नीचे उतारकर सीएचसी एरवाकटरा ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

युवती का सुसाइड नोट हुआ वायरल
सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे की तलाशी के दौरान एक सुसाइड नोट बरामद किया. नोट में नेहा ने लिखा था- “मैं नेहा… अपनी जिंदगी से बहुत परेशान हूं. नेपाल की बहू और उसके लड़के मुझे तरह-तरह के ताने देकर जलील करते हैं. मैं अब यह बर्दाश्त नहीं कर पा रही हूं और अपनी जिंदगी खत्म कर रही हूं. मेरे घरवालों का इसमें कोई दोष नहीं है. उन्हें परेशान न किया जाए. पापा, मुझे माफ कर देना…”

नोट की भाषा से साफ झलकता है कि युवती लंबे समय से मानसिक तनाव में थी. फिलहाल पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

पहले भी दिया था शिकायत पत्र
पिता छोटे सिंह ने पुलिस को बताया कि 10 जून को उन्होंने एक शिकायती पत्र देकर मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमें नेहा ने गांव के दो युवकों कैलाश और कल्लू पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया था. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, लेकिन कुछ समय बाद उन्हें जमानत मिल गई. परिजनों का कहना है कि जमानत के बाद से ही गांव में रहने वाली नेपाल मूल की बहू और उसके बेटे नेहा को बार-बार ताने देते थे, जिससे वह बेहद परेशान रहती थी. इसी का जिक्र नेहा ने अपने सुसाइड नोट में भी किया है.

पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का कर रही इंतजार
थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों की पुष्टि हो सकेगी. सुसाइड नोट की जांच भी की जा रही है. मामले की हर एंगल से पड़ताल की जा रही है.

कर्नाटक में टीपू जयंती पर फिर सियासी विवाद, कांग्रेस विधायक ने विधानसभा में रखा प्रस्ताव, उठाई ये मांग

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

नई दिल्‍ली । कर्नाटक(Karnataka) में टीपू की जयंती को लेकर विवाद फिर भड़क गया है। सत्तारूढ़ कांग्रेस(Ruling Congress) के विधायक शिवानंद कशप्पनवार(Shivanand Kashappanwar) ने 18वीं सदी के मैसुरू शासक की जयंती के आयोजन को लेकर कर्नाटक विधानसभा में ध्यानार्षण प्रस्ताव पेश करने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री के रूप में अपने पिछले कार्यकाल के दौरान सिद्धरमैया(Siddaramaiah) ने इस परंपरा की शुरुआत की थी। हालांकि, इस मुद्दे पर कोडागु समेत विभिन्न स्थानों पर हुए विरोध प्रदर्शनों के बाद इस परंपरा पर विराम लगा दिया गया था। कोडागु(Kodagu) में हुए हिंसक विरोध प्रदर्शन में पुलिस गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। प्रदर्शनों के बाद टीपू की जयंती बेहद सादगी से मनाई गई और बाद में धीरे-धीरे इसे स्थगित कर दिया गया।

अब हुंगुंड विधायक ने एक बार फिर इसे तूल दिया है। कशप्पनवर चाहते हैं कि सरकार टीपू की जयंती को प्रायोजित करे, जिस पर विपक्षी भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। भाजपा ने कहा है कि वह इसका कड़ा विरोध करेगी। कशप्पनवर ने कहा कि उन्होंने टीपू की जयंती के आयोजन को लेकर प्रस्ताव दिया है। हमें राज्य सरकार की प्रतिक्रिया का इंतजार करना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता बीएस येदियुरप्पा ने खुद टीपू की तरह पोशाक धारण की और जयंती समारोह में शामिल हुए।

कांग्रेस विधायक का क्या है तर्क
कांग्रेस विधायक ने कहा, ‘जब उन्हें जरूरत थी तब उन्होंने इसे मनाया, लेकिन अब वे नहीं चाहते कि टीपू जयंती को मनाया जाए, लेकिन हम चाहते हैं कि इसका आयोजन हो।’ इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता आर अशोक ने पत्रकारों से कहा, ‘वे चाहे टीपू जयंती मनाए, ओसामा बिन लादेन का जन्मदिन और पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस मनाए। यह उनकी सरकार है। जनता को पता चल जाएगा कि उनका झुकाव किसकी तरफ है।’

 

किस तरह की आई प्रतिक्रिया
कर्नाटक के वक्फ और आवास मंत्री बी जेड जमीर अहमद खान ने कहा कि वह टीपू जयंती का आयोजन करते रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘देश भर में टीपू अनुयायी टीपू जयंती का आयोजन करते आ रहे हैं। हमने भी पिछले महीने इसका आयोजन किया था। सिद्धारमैया इसे विधान सौध के बैंक्वेट हॉल में आयोजित किया करते थे, जिसे अब रोक दिया गया है। जब वहां इसका आयोजन बंद कर दिया गया है, क्या हमें इसे कहीं और आयोजित नहीं करना चाहिए।’

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया का अपरिवर्तित प्लान! इस ऐतिहासिक मैदान पर होगी भिड़ंत, क्या भारत सीरीज में करेगा वापसी?

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की रोमांचक टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मुकाबला 11 दिसंबर को खेला जाएगा. कटक में पहले टी20 में 101 रनों की शानदार जीत हासिल करने के बाद, टीम इंडिया सीरीज में 1-0 से आगे है और उसकी निगाहें इस बढ़त को 2-0 करने पर टिकी हैं.

पहले मैच में मिली बड़ी जीत के बाद, कप्तान सूर्यकुमार यादव और टीम मेनेजमेंट दूसरे मुकाबले के लिए विनिंग कॉम्बिनेशन में कोई बदलाव करने का जोखिम शायद ही उठाएगा. सीरीज का दूसरा मैच महाराजा यादविंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर (न्यू चंडीगढ़) में खेला जाएगा. जो इस मैदान का पहला इंटरनेशनल मैच है.

दूसरे टी20 में भारत की टीम
पहले टी20 में भारतीय टीम ने बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन किया था, हालांकि कुछ खिलाड़ियों का फॉर्म चिंता का विषय रहा है. इसके बावजूद, जीत का सिलसिला जारी रखने के लिए भारतीय टीम लगभग उन्हीं 11 खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतर सकती है.

पहले मैच में हार्दिक पांड्या की तूफानी पारी और गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन ने टीम को बड़ी जीत दिलाई. शुभमन गिल और कप्तान सूर्यकुमार यादव जैसे खिलाड़ियों का प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा था, लेकिन टीम प्रबंधन उन पर भरोसा बरकरार रख सकता है. गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह ने अपनी भूमिका बखूबी निभाई थी.

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेट कीपर), अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह

3 लाख करोड़ का निवेश पक्का! 10 लाख नई नौकरियां, देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा ये असर, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

Amazon Investment: ग्लोबल ई-कॉमर्स जाइंट अमेज़न ने भारत के लिए एक बड़ा ऐलान किया है. कंपनी ने 2030 तक भारत में 35 बिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग ₹3.15 लाख करोड़) से अधिक का इन्वेस्टमेंट करने का ऐलान किया है. भारत में अमेजम का यह इन्वेस्टमेंट 2010 से अब तक किए गए लगभग $40 बिलियन से अलग होगा.

अमेज़न आने वाले पाँच वर्षों में ही भारत में 5 अरब डॉलर से अधिक का इन्वेस्टमेंट करने जा रही है. इस इन्वेस्टमेंट के जरिए कंपनी भारत में एआई आधारित डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन को तेज करना, एक्सपोर्ट को बढ़ावा देना और रोज़गार के लिए नए अवसर तैयार करना चाहेगी.

2030 तक 10 लाख नए रोजगार
अमेज़न का कहना है कि यह इन्वेस्टमेंट भारत की उस राष्ट्रीय रणनीति से जुड़ा है, जिसके तहत सरकार स्थानीय एआई को मजबूत करने की कोशिश बना रही है. कंपनी का अनुमान है कि इसकी नई योजना से 2030 तक 10 लाख नए रोजगार तैयार होंगे. भारत का एक्सपोर्ट चार गुना बढ़कर 80 अरब डॉलर तक पहुंच जाएगा. इसके साथ 1.5 करोड़ छोटे व्यापारियों को एआई तकनीक का सीधा लाभ मिलेगा. छोटे व्यापारियों को मजबूत बनाने के साथ ग्लोबल मार्केट में भी भारतीय प्रोडक्टस को मजबूती मिलेगी.

भारत के विकास लगातार योगदान- अमित अग्रवाल
अमेजन के इस बड़े ऐलान के बाद कंपनी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अमित अग्रवाल ने कहा कि कंपनी पिछले 15 सालों से भारत की डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन जर्नी का एक अहम हिस्सा रही है. अमेजन भारत के विकास में आगे भी योगदान देता रहेगा और करोड़ों भारतीयों के लिए एआई को आसान और सुलभ बनाएगा.

अजय देवगन की अगली फिल्म में दांव-ए-परिवार, बहू, बेटी और दामाद की एंट्री

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

अजय देवगन की इस साल अब कोई भी फिल्म रिलीज नहीं होगी | पहले ही वो चार फिल्में लिए आ चुके हैं, पिछली पिक्चर का नाम था- ‘दे दे प्यार दे 2’. वहीं, दूसरी ओर अगले साल के लिए तेजी से काम किया जा रहा है. उनकी तीन बड़ी फिल्में आने वाली हैं. जो है- ‘धमाल 4’, ‘दृश्यम 3’ और ‘रेंजर’. इनमें से दो का काम कंप्लीट हो गया है. वहीं, दो फिल्मों की रिलीज डेट का ऐलान किया जा चुका है. अब इसी बीच अजय देवगन की एक बड़ी फिल्म का काम होना है. जिसके लिए वो फिर से रोहित शेट्टी के साथ आ रहे हैं. नई रिपोर्ट से पता लगा कि पिक्चर में तीन बड़ी एंट्री होने वाली है |

अजय देवगन और रोहित शेट्टी ने साथ में बॉक्स ऑफिस पर खूब धुआं उठाया है. उनकी पिछली साथ में फिल्म थी- सिंघम अगेन. इस फिल्म का कार्तिक आर्यन की ‘भूल भुलैया 3’ से क्लैश हुआ था. जिसमें अजय देवगन की फिल्म कुछ कम रह गई थी. अब उनकी GOLMAAL 5 के लिए हर कोई एक्साइटेड नजर आ रहा है. जिस पर नए साल की शुरुआत के साथ ही काम भी किया जाएगा. जानिए किन-किन से बातचीत चल रही है |

अजय देवगन की ‘गोलमाल 5’ में कौन-कौन?

हाल ही में एक न्यूज वेबसाइट पर खबर छपी. जिससे पता लगा कि रोहित शेट्टी ने कन्फर्म किया है कि ‘गोलमाल 5’ के लिए करीना कपूर से कॉन्टैक्ट किया गया है. वैसे पहले भी वो इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनी हुई हैं. पर अब मेकर्स उनकी वापसी कराना चाहते हैं. वहीं उनके अलावा सारा अली खान से भी संपर्क किया गया. जबकि, कुणाल खेमू इस फिल्म के क्रिएटिव कंसल्टेंट हैं |

दरअसल रोहित शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट को लाइक किया था. जिसमें लिखा था- ”गोलमाल 5 के अगले इंस्टॉलमेंट की तैयारी शुरू हो चुकी है. कास्टिंग को लेकर पहले ही एक्साइटमेंट बना हुआ है. साथ ही रोहित ने करीना कपूर खान और सारा अली खान को टीम में शामिल होने के लिए संपर्क किया है. जबकि, दोनों के साथ यह बातचीत फिलहाल शुरुआत स्टेज पर है |

क्या जानकारी मिली?

वहीं, फिल्म को लेकर कहा जा रहा है कि रोहित शेट्टी करीना को फ्रेंचाइजी में वापस लाना चाहते. साथ ही फिल्म में यंग राइटर्स की एक टीम के साथ स्क्रिप्ट पर काम हो रहा है. वहीं, कुणाल खेमू भी क्रिएटिव एडवाइजर के तौर पर जुड़े हैं. सिम्बा में रोहित के साथ सारा काम कर चुकी हैं. तो दिसंबर तक ही कास्ट फाइनल हो जाएगी. और 2026 में काम किया जाएगा. सैफ अली खान की पत्नी करीना, उनकी बेटी और बहन के पति कुणाल खेमू तीनों साथ दिखेंगे |

 बिहार सरकार के पूर्व मंत्री विजय कृष्ण ने राजद  से इस्तीफा  दिया

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

नई दिल्ली। बाढ़ लोकसभा क्षेत्र से पूर्व सांसद और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री विजय कृष्ण ने राजद  की प्राथमिक सदस्यता और सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को एक भावुक पत्र लिखा है। 
अपने त्यागपत्र में विजय कृष्ण ने स्पष्ट किया कि वे अब दलगत राजनीति और सक्रिय सार्वजनिक जीवन से संन्यास ले रहे हैं। उन्होंने लिखा कि लंबे विचार-विमर्श के बाद उन्होंने राजनीतिक जीवन से पूरी तरह अलग होने का फैसला किया है और पार्टी से निवेदन किया कि उनका त्यागपत्र स्वीकार किया जाए। 
विजय कृष्ण की राजनीतिक पहचान 2004 के लोकसभा चुनाव में तब मजबूत हुई जब उन्होंने बाढ़ सीट से तत्कालीन रेलमंत्री नीतीश कुमार को 37 हजार से अधिक वोटों से मात दी थी। इससे पहले वे 1996, 1998 और 1999 में नीतीश कुमार से चुनाव हार चुके थे। 2004 में जीत के बाद वे बिहार सरकार में मंत्री भी बने। अपने राजनीतिक करियर में विजय कृष्ण ने कई बार दल बदले। 

Previous articleखुशखबरी : इंदौर-धार रेल लाइन पर दौड़ेगी पहली ट्रेन, CM करेंगे उद्घाटन…यहां जानें कब से शुरू होगी बुकिंग और टाइमिंग
Next articleCBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा : बड़ा बदलाव लागू…अब छात्रों को हर हाल में मानना होगा यह नया नियम, तुरंत पढ़ें गाइडलाइन्स
News Desk