20 साल पहले रिलीज हुई अजय देवगन-बॉबी देओल फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर हुई इतनी कमाई

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

अजय देवगन बॉलीवुड के बड़े सुपरस्टार हैं और उन्हें लेकर फैंस के बीच दीवानगी है | चाहें एक्शन हो, या रोमांस या फिर कॉमेडी, हर एक तरह के रोल्स में अजय देवगन के अभिनय को पसंद किया गया है. उनकी कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा परफॉर्म भी किया है | मगर कुछ फिल्में ऐसी भी रही हैं जो बुरी तरह से फ्लॉप रही हैं. आज हम बात कर रहे हैं अजय देवगन की एक ऐसी फिल्म की जिसमें उनका साथ एनिमल एक्टर बॉबी देओल ने दिया था |

ये फिल्म 20 साल पहले आई थी और इसका निर्देशन मणि शंकर ने किया था. फिल्म का टाइटल था टैंगो चार्ली. फिल्म में कई सारे स्टार्स थे लेकिन इसके बावजूद भी देशभक्ति पर बनी इस फिल्म को ऑडियंस नहीं मिली थी और बॉक्स ऑफिस पर इसे मुंह की खानी पड़ी थी. आइए जानते हैं कि फिल्म का हाल कैसा रहा था |

2005 में आई थी फिल्म टैंगो चार्ली

इस फिल्म की बात करें तो ये साल 2005 में आई थी और इसकी कहानी नॉर्थईस्ट इंडिया के बॉर्डर इश्यूज और वहां के स्थानीय लोगों की समस्याओं को दर्शाती थी. फिल्म को मणि शंकर ने ही लिखा था और इसका निर्माण प्रोडक्शन हाउस नेहा आर्ट्स फिल्म्स के तहत नितिन मनमोहन ने किया था |

तगड़ी थी इस फिल्म की स्टारकास्ट

इस फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसकी स्टारकास्ट बहुत तगड़ी थी. फिल्म में अजय देवगन और बॉबी देओल तो लीड रोल में थे ही साथ ही इस फिल्म में सुनील शेट्टी और संजय दत्त ने भी अहम रोल प्ले किया था. वहीं अर्थशास्त्री अमृत्य सेन की बेटी नंदना सेन ने फिल्म में लीड एक्ट्रेस का रोल प्ले किया था. इसके अलावा फिल्म में तनीशा मुखर्जी भी थीं |

कितनी थी फिल्म की कमाई?

फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म का बजट 13.5 करोड़ रुपए का था लेकिन फिल्म भारत में सिर्फ 10 करोड़ रुपए का कलेक्शन ही कर सकी थी. वहीं फिल्म को बाद में ओवरसीज रिलीज का फायदा मिला था और इसका कलेक्शन रिपोर्ट्स के मुताबिक 30 करोड़ के आस-पास पहुंच गया था |

गोवा नाइट क्लब आग हादसे के आरोपी लूथरा बंधुओं का पासपोर्ट रद्द करेगा विदेश मंत्रालय

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली: विदेश मंत्रालय को गोवा नाइट क्लब आग हादसे से जुड़े मामले में आरोपियों गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा के बारे में गोवा सरकार से एक सूचना मिली है. सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी. सूत्रों ने बताया कि विदेश मंत्रालय मौजूदा नियमों के अनुसार भारत के पासपोर्ट एक्ट के तहत पासपोर्ट रद्द करने के अनुरोध की जांच कर रहा है.

दिल्ली पुलिस ने रोहिणी कोर्ट को बताया है कि आरोपी गौरव और भाई सौरव लूथरा गोवा क्लब में आग लगने की घटना के तुरंत बाद देश छोड़कर चले गए और गोवा की एक कोर्ट ने उनके खिलाफ पहले ही गैर जमानती वारंट (NBW) जारी कर दिया था. उनकी सुरक्षा की अर्जी का विरोध करते हुए राज्य ने कहा कि भाई जानबूझकर जांच से बच रहे हैं और उन्हें कोई अंतरिम राहत नहीं दी जानी चाहिए.

हालांकि, आरोपियों ने अपने वकील के जरिए कोर्ट को बताया कि उन्हें भारत आने पर पकड़ लिया गया जाएगा. उन्होंने कहा कि वे काम से जुड़े कारणों से थाईलैंड गए थे और अब वापस लौटना चाहते थे, लेकिन उन्हें कस्टडी एक्शन का डर है. उनके वकीलों ने इस बात पर जोर दिया कि उनके मुवक्किल ने गोवा में सही कोर्ट में जाने के लिए सिर्फ थोड़ी देर के लिए ट्रांजिट प्रोटेक्शन मांगा था.

दिल्ली की कोर्ट ने बुधवार को ट्रांजिट एंटीसिपेटरी बेल एप्लीकेशन पर सुनवाई की और उनके मेंटेनेंस पर सवाल उठाया यह देखते हुए कि आवेदक अभी क्षेत्रीय अधिकार क्षेत्र में नहीं है. सीनियर वकील सिद्धार्थ लूथरा और तनवीर अहमद मीर ने दलील दी कि आरोपी दिल्ली के परमानेंट निवासी हैं और उनके अधिकार क्षेत्र से बाहर की अदालतें अंतरिम अग्रिम जमानत से जुड़े अर्जेंट मामलों में नोटिस जारी कर सकती हैं.

राज्य के वकील ने दोहराया कि आरोपी दोनों भाई फरार हैं और उनके भारत से जाने और गोवा पुलिस की कार्रवाई पर डिटेल्ड स्टेटस रिपोर्ट फाइल करने के लिए समय मांगा. कोर्ट ने रिक्वेस्ट मान ली और राज्य को अगली सुनवाई से पहले सभी जरूरी चीजें रिकॉर्ड पर रखने का निर्देश दिया.

बचाव पक्ष ने गुरुवार तक टेम्पररी प्रोटेक्शन की मांग करते हुए कहा कि भाई वापस लौटना चाहते हैं और अपने कानूनी उपायों का इस्तेमाल करना चाहते हैं, लेकिन उन्हें जबरदस्ती की कार्रवाई का डर है. राज्य ने गैर जमानती वारंट और बचने के हालात का हवाला देते हुए इस अपील का विरोध किया.

कोर्ट ने कोई अंतरिम प्रोटेक्शन दिए बिना मामले की अगली सुनवाई आज के लिए तय की. गौरव और सौरव लूथरा की ट्रांजिट एंटीसिपेटरी बेल अर्जी पर गुरुवार को दोपहर 12 बजे सुनवाई होगी, जब कोर्ट राज्य की स्टेटस रिपोर्ट पर विचार करेगा और पुलिस के ऑब्जेक्शन को देखते हुए ट्रांजिट रिलीफ की रिक्वेस्ट पर फैसला करेगा.
आरोपियों के वकील ने कहा कि अधिकारियों का इरादा आरोपियों के पासपोर्ट जब्त करके उन्हें एयरपोर्ट पर गिरफ्तार करना था, जबकि वे सिर्फ बिजनेस शुरू करने के लिए विदेश गए थे. उन्होंने दोहराया कि आरोपियों को गिरफ्तारी का डर है और वे अपने कानूनी उपायों का इस्तेमाल करने के लिए सुरक्षा मांग रहे हैं.

गोवा में नाइटक्लब में आग लगने के बाद दोनों भाई थाईलैंड भाग गए थे. इस हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई थी, और अब इंटरनेशनल अथॉरिटीज उन्हें ट्रैक कर रही हैं. इस बीच दिल्ली की साकेत कोर्ट ने अजय गुप्ता की गोवा पुलिस को 36 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दे दी है. उसे गोवा क्लब में आग लगने के मामले में दिल्ली में गिरफ्तार किया गया.

आईपीएल में धमाल और अंतरराष्ट्रीय शतक, साल के 5 बड़े कारण

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

क्रिकेट | भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए साल 2025 उतार-चढ़ाव भरा रहा. टीम इंडिया के प्रदर्शन के अलावा स्टार बल्लेबाज विराट कोहली भी इसकी वजह रहे. विराट कोहली के लिए ये साल खट्टी-मीठी यादों वाला रहा, जहां उन्होंने नई सफलताएं हासिल की तो कुछ चौंकाने वाले फैसले भी लिए | टीम इंडिया में उनके भविष्य पर सवाल भी उठे तो उन्होंने आलोचकों को जवाब भी दिया. मगर 2025 में कोहली के करियर के 5 ऐसे पड़ाव रहे, जिन्होंने सबसे ज्यादा चर्चा बटोरी |

12 साल बाद फिर बने चैंपियन

टीम इंडिया ने इस साल की शुरुआत चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतने के साथ की. 9 मार्च को भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर 12 साल बाद फिर से ये टूर्नामेंट जीता | विराट कोहली ने इसमें बड़ी भूमिका निभाई. पहले उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ मैच जिताऊ शतक लगाया और फिर सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 84 रन की पारी खेली थी और दोनों बार प्लेयर ऑफ द मैच बने | उन्होंने टूर्नामेंट में 218 रन बनाए और भारत के दूसरे सबसे सफल बल्लेबाज रहे |

टेस्ट क्रिकेट को अलविदा

इस बीच कोहली ने 12 मई को एक ऐसा ऐलान किया, जिसने पूरे क्रिकेट जगत को चौंका दिया और कोहली फैंस का दिल तोड़ दिया | करीब 14 साल टेस्ट क्रिकेट में बिताने के बाद विराट कोहली ने अपने सबसे पसंदीदा फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान किया | इस फैसले के साथ ही विराट के 123 टेस्ट मैच लंबे सफर का अंत हुआ, जो बिना 10 हजार रन और सिर्फ 46 के औसत के साथ खत्म हुआ | 

खत्म हुआ 17 साल का इंतजार

हालांकि कुछ ही दिनों बाद विराट कोहली को वो सफलता मिली, जिसके लिए वो पिछले 17 साल से बेकरार थे. सिर्फ विराट ही नहीं, बल्कि उनके फैंस भी इस पल का इंतजार कर रहे थे | अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 3 जून को खेले गए फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 6 रन से हराकर पहली बार IPL का खिताब जीत लिया | कोहली ने फाइनल में 43 रन बनाए, जबकि पूरे सीजन में उन्होंने RCB के लिए सबसे ज्यादा 657 रन बनाए |

पहले डक, फिर शतक

टेस्ट से संन्यास के बाद कोहली सिर्फ एक फॉर्मेट के प्लेयर रह गए हैं लेकिन इसमें भी उनका भविष्य पर लगातार अटकलें बनी हुई हैं | खास तौर पर ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज में उनका जैसा आगाज रहा, उसने चौंका दिया. सीरीज के पहले और दूसरे मैच में कोहली लगातार 2 बार डक यानि 0 पर आउट हुए, जो उनके करियर में पहली बार हुआ था | मगर सीरीज का अंत उन्होंने मैच जिताऊ अर्धशतक से किया और फिर साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में लगातार 2 शतक ठोक दिए |

सचिन का रिकॉर्ड टूटा, रैंकिंग में भी बड़ी छलांग

साउथ अफ्रीका के खिलाफ रांची वनडे में कोहली ने अपने वनडे करियर का 52वां शतक लगाया. इसके साथ ही उन्होंने एक फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक के सचिन तेंदुलकर (टेस्ट में 51 शतक) के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया | कोहली ने सीरीज का अंत सबसे ज्यादा 303 रन के साथ किया और इंटरनेशनल क्रिकेट में रिकॉर्ड 22वीं बार प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए. इतना ही नहीं, कोहली 2025 में भारत के लिए ODI में सबसे ज्यादा 651 रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. इतना ही नहीं, पिछले 2 साल से ICC रैंकिंग में भी टॉप-2 पोजिशन से लुढ़कते हुए 5वीं रैंक से भी नीचे गिर गए थे. मगर साउथ अफ्रीका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने साल का अंत नंबर-2 रैंक के साथ किया |

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, छह राज्यों में अब इस तारीख तक जमा होंगे SIR फॉर्म? तुरंत जानें नई डेट और कारण

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली: चुनाव आयोग ऑफ इंडिया (ECI) ने विशेष मतदाता सूची संशोधन अभियान (SIR) 2026 के लिए डॉक्यूमेंट जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। यह राहत उन छह राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को दी गई है, जहां अब तक अपेक्षित संख्या में दावे और आपत्तियां प्राप्त नहीं हुई थीं।

तमिलनाडु और गुजरात में अब SIR जमा करने की नई अंतिम तिथि 14 दिसंबर 2025 (रविवार) होगी। इससे पहले यह तारीख 19 दिसंबर 2025 थी। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और अंडमान-निकोबार के लिए अंतिम तिथि 18 दिसंबर से बढ़ाकर 23 दिसंबर 2025 (मंगलवार) कर दी गई है। वहीं, उत्तर प्रदेश में यह 26 दिसंबर से बढ़कर 31 दिसंबर 2025 (बुधवार) कर दी गई है।

चुनाव आयोग ने इन राज्यों और UT के नागरिकों से अपील की है कि वे बढ़ी हुई तारीख का लाभ उठाते हुए शीघ्र अपना काम पूरा करें। विशेष मतदाता सूची संशोधन अभियान के तहत लोग अपने मतदाता विवरण में सुधार, नाम जोड़ना या हटाना, और अन्य आवश्यक बदलाव कर सकते हैं।

ECI का यह कदम सुनिश्चित करता है कि अधिक से अधिक नागरिक अपनी जानकारी अपडेट कर सकें और आगामी चुनाव में वोट देने का अधिकार सुरक्षित रख सकें। आयोग ने कहा है कि समय पर दस्तावेज जमा करना बेहद जरूरी है, ताकि कोई भी पात्र मतदाता अपने अधिकार से वंचित न रहे।

इस प्रकार, SIR 2026 अंतिम तिथि बढ़ाने से मतदाताओं को पर्याप्त समय मिलेगा और सभी आवश्यक सुधार आसानी से किए जा सकेंगे। नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे जल्द से जल्द ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से अपनी जानकारी अपडेट कर लें।

अरुणाचल प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसा, मजदूरों को ले जा रहा ट्रक खाई में गिरा…….17 मजदूरों की मौत 

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

ईटानगर। अरुणाचल प्रदेश के अंजाव जिले में गुरुवार को दर्दनाक हादसा हुआ। हैयूलियांग-चगलागाम इंडो-चीन बॉर्डर रोड पर मजदूरों को ले जा रहा एक ट्रक अचानक संतुलन खोकर गहरी खाई में गिरा। ट्रक में 21 मजदूर सवार थे और शुरुआती जानकारी के अनुसार 17 मजदूरों की मौत हो चुकी है। जिला प्रशासन ने हादसे की गंभीरता को देखकर तुरंत राहत और बचाव टीमें भेज दी हैं। यह घटना 8 दिसंबर की है। 
अंजाव डिप्टी कमिश्नर मिलो कोजिन ने पुष्टि की कि हादसा बेहद खतरनाक पहाड़ी मोड़ पर हुआ। उन्होंने बताया कि सड़क बहुत संकरी है और कई हिस्सों में ढलान काफी तेज है। ट्रक में सवार मजदूर इस इलाके में चल रहे बॉर्डर रोड निर्माण कार्य के लिए जा रहे थे। 
हादसे के बाद आसपास के ग्रामीणों ने सबसे पहले मौके पर पहुंचकर मदद शुरु कर दी। इसके बाद में पुलिस, जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन और सेना की टीमों ने रेस्क्यू शुरू किया। खाई बहुत गहरी होने के कारण बचाव मुश्किल हो रहा है। कई मजदूरों को खाई में नीचे फंसे देखा गया है जिन तक पहुंचने में समय लग रहा है।  स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है और कई मजदूरों के शरीर खाई में अलग-अलग हिस्सों में मिले हैं। 
यह इलाका अपनी मुश्किल भौगोलिक परिस्थितियों के लिए जाना जाता है। इंडो-चीन बॉर्डर से जुड़े सड़क प्रोजेक्ट पर काम करने वाले मजदूरों को रोजाना बेहद खतरनाक रास्तों से गुजरना पड़ता है। कई बार खराब मौसम, भूस्खलन और संकरी सड़कें हादसों का कारण बनती है। अधिकारियों ने कहा कि घटना की जांच की जाएगी ताकि यह पता चले कि ट्रक तेज रफ्तार में था या सड़क की हालत वजह बनी।
 

Previous articleUP में अवैध घुसपैठ रोकने के लिए बड़ा प्लान, बायोमीट्रिक से लेकर निगरानी तक कड़े कदम
Next articleशालोम यूनिट द्वारा भव्य कैरल सिंगिंग कार्यक्रम का आयोजन
News Desk

रणवीर की ‘धुरंधर’ ने कमाए 274 करोड़, पर 6 देशों ने लगाया बैन

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और माधवन जबरदस्त लाइमलाइट में चल रहे हैं | इन सितारों की हालिया रिलीज फिल्म ‘धुरंधर’ का खुमार लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है. फिल्म के गाने और इससे जुड़े कई सीन सोशल मीडिया पर वायरल हैं | जहां एक तरफ ये फिल्म सुर्खियों में बनी हुई है तो वहीं दूसरी तरफ मेकर्स की चिंता बढ़ा देने वाली एक खबर आई है. दरअसल, 6 देशों में इस फिल्म पर बैन लगा दिया गया है. मतलब उन देशों में इस फिल्म की रिलीज पर रोक है और वहां के सिनेमाघरों में ये फिल्म नहीं चलेगी |

वो 6 देश हैं बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (UAE). एक रिपोर्ट के अनुसार इन देशों में ‘धुरंधर‘ पर बैन है. ये फिल्म इन देशों में रिलीज ही नहीं हुई है. ‘धुरंधर’ की टीम ने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की, लेकिन फिल्म इन देशों में रिलीज नहीं हो सकी |

धुरंधर’ की फीमेल लीड

आदित्य धर ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है. साथ ही उन्होंने इसकी कहानी भी लिखी है. रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और माधवन के अलावा इसमें टीवी और फिल्मों के बड़े एक्टर राकेश बेदी भी अहम भूमिका में नजर आए हैं. बॉलीवुड एक्टर राज अर्जुन की बेटी सारा अर्जुन भी इस फिल्म का हिस्सा हैं. वो रणवीर के अपोजिट नजर आई हैं |

‘धुरंधर’बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

‘धुरंधर’ को ऑडियंस की तरफ से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. यही वजह है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है | 5 दिसंबर को ये पिक्चर सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और सिर्फ 6 दिनों में इसने वर्ल्डवाइड 274.25 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है | फिल्म ने 180.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन सिर्फ भारत से किया है. जिस रफ्तार से फिल्म आगे बढ़ रही है, उसे देख लग रहा है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अभी और भी धमाका करेगी. देखना होगा कि कमाई का सिलिसला कहां तक जाता है |

टीम इंडिया के स्टार हार्दिक पंड्या का यूनिक अंदाज, दूसरे T20 में रच सकते हैं इतिहास

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा T20 चंडीगढ़ के नए स्टेडियम में खेला जाएगा | मुल्लांपुर में बनकर तैयार हुए नए स्टेडियम में ये पहली बार है जब मेंस क्रिकेट टीम का कोई इंटरनेशल मैच होने जा रहा है. मुल्लांपुर में टीम इंडिया की नजर जहां कटक की अपनी जीत को बरकरार रखने की होगी. वहीं पहली जीत के हीरो रहे हार्दिक पंड्या की निगाहें भारत को जीत दिलाने के साथ-साथ अपने अनोखे इतिहास को रचने पर भी होगी |

हार्दिक पंड्या का अंदाज होगा हटके!

ऐसा नहीं है कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे T20 में हार्दिक पंड्या जो इतिहास बनाने वाले हैं, वैसा किसी और ने पहले किया नहीं है | हार्दिक से पहले 3-4 खिलाड़ी T20 इंटरनेशनल में वो कारनामा कर चुके हैं |  मगर अब जब हार्दिक पंड्या उस फेहरिस्त में जुड़ेंगे तो बाकियों के मुकाबले वो जरा अलग होंगे |

इतिहास जो हार्दिक पंड्या बना सकते हैं

साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे T20 में 1 विकेट लेते ही हार्दिक पंड्या इतिहास की इबारत लिख देंगे | अगर वो दूसरे T20 में 1 विकेट लेते हैं तो उसी के साथ उनके T20 इंटरनेशनल में 100 विकेट हो जाएंगे | इसके साथ ही वो T20 इंटरनेशनल में 100 छक्के लगाने वाले और 100 विकेट चटकाने वाले चौथे खिलाड़ी बन जाएंगे. हालांकि वो पहले पेस ऑलराउंडर होंगे | उनसे पहले जिन 3 खिलाड़ियों ने ऐसा किया है, उनमें जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा, अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी और मलेशिया के विरनदीप सिंह हैं. ये तीनों स्पिन ऑलराउंडर हैं |

साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे T20 में 1 विकेट लेते ही हार्दिक पंड्या मेंस T20 इंटरनेशनल में 1000 प्लस रन और और 100 विकेट लेने वाले भी चौथे क्रिकेटर होंगे |मगर वो उनमें इकलौते पेस ऑलराउंडर होंगे. उनसे पहले बांग्लादेश के शाकिब अल हसन, अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी और जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा ने ये कारनामा किया है. मगर ये तीनों स्पिन ऑलराउंडर हैं |

हार्दिक पंड्या ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले T20 में धुआंधार और नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली थी. और, अब वो दूसरे T20 में भी बल्ले के साथ वहीं से उठाना चाहेंगे, जहां पर कटक में छोड़ा था |

बड़ी खबर! चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, छह राज्यों में अब इस तारीख तक जमा होंगे SIR फॉर्म? तुरंत जानें नई डेट और कारण

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली: चुनाव आयोग ऑफ इंडिया (ECI) ने विशेष मतदाता सूची संशोधन अभियान (SIR) 2026 के लिए डॉक्यूमेंट जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। यह राहत उन छह राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को दी गई है, जहां अब तक अपेक्षित संख्या में दावे और आपत्तियां प्राप्त नहीं हुई थीं।

तमिलनाडु और गुजरात में अब SIR जमा करने की नई अंतिम तिथि 14 दिसंबर 2025 (रविवार) होगी। इससे पहले यह तारीख 19 दिसंबर 2025 थी। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और अंडमान-निकोबार के लिए अंतिम तिथि 18 दिसंबर से बढ़ाकर 23 दिसंबर 2025 (मंगलवार) कर दी गई है। वहीं, उत्तर प्रदेश में यह 26 दिसंबर से बढ़कर 31 दिसंबर 2025 (बुधवार) कर दी गई है।

चुनाव आयोग ने इन राज्यों और UT के नागरिकों से अपील की है कि वे बढ़ी हुई तारीख का लाभ उठाते हुए शीघ्र अपना काम पूरा करें। विशेष मतदाता सूची संशोधन अभियान के तहत लोग अपने मतदाता विवरण में सुधार, नाम जोड़ना या हटाना, और अन्य आवश्यक बदलाव कर सकते हैं।

ECI का यह कदम सुनिश्चित करता है कि अधिक से अधिक नागरिक अपनी जानकारी अपडेट कर सकें और आगामी चुनाव में वोट देने का अधिकार सुरक्षित रख सकें। आयोग ने कहा है कि समय पर दस्तावेज जमा करना बेहद जरूरी है, ताकि कोई भी पात्र मतदाता अपने अधिकार से वंचित न रहे।

इस प्रकार, SIR 2026 अंतिम तिथि बढ़ाने से मतदाताओं को पर्याप्त समय मिलेगा और सभी आवश्यक सुधार आसानी से किए जा सकेंगे। नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे जल्द से जल्द ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से अपनी जानकारी अपडेट कर लें।

दुबई में आलिया भट्ट की धूम, रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में मिला प्रतिष्ठित अवॉर्ड

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

बॉलीवुड | बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट के खाते में एक और उपलब्धि जुड़ गई है। एक्ट्रेस को रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में गोल्डन ग्लोब्स होराइजन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। आलिया को ट्यूनीशियाई अभिनेत्री हेंड सबरी के साथ एक समारोह में सम्मानित किया गया, जिन्हें उमर शरीफ अवॉर्ड से नवाजा गया। रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का पांचवां संस्करण सऊदी अरब के जेद्दा में आयोजित किया जा रहा है।

आलिया ने जताई खुशी

गोल्डन ग्लोब्स होराइजन अवॉर्ड जीतने पर खुशी जताते हुए आलिया ने कहा कि गोल्डन ग्लोब्स द्वारा सम्मानित होना मेरे लिए गर्व की बात है। मैं दुनिया भर में फिल्म और टेलीविजन में बदलाव ला रही महत्वाकांक्षी कलाकारों और महिलाओं की नई पीढ़ी की ओर से बोलने का मौका मिलने के लिए आभारी हूं। ऐसे समय में जब वैश्विक स्तर प्रभावशाली कहानियों को बताने के लिए लोग एकजुट हो रहे हैं, यह सम्मान वाकई काफी महत्वपूर्ण बन जाता है।

गोल्डन ग्लोब की अध्यक्ष ने की आलिया की प्रशंसा

इस मौके पर गोल्डन ग्लोब्स की अध्यक्ष हेलेन होहेन ने कहा कि हमें आलिया भट्ट को गोल्डन ग्लोब्स होराइजन अवॉर्ड से सम्मानित करते हुए बेहद खुशी हो रही है। यह पुरस्कार अंतरराष्ट्रीय सिनेमा में उनके असाधारण योगदान के लिए है। साथ ही वैश्विक मंच पर फिल्म व टेलीविजन के एक गतिशील और प्रभावशाली केंद्र के रूप में मिडिल ईस्ट के लगातार आगे बढ़ने का जश्न मनाता है।

अल्फा’ में नजर आएंगी आलिया

वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट जल्द ही यशराज फिल्म के स्पाई यूनिवर्स की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ शरवरी वाघ और बॉबी देओल भी प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे। आलिया आखिरी बार फिल्म ‘जिगरा’ में नजर आई थीं।

IndiGo ने रद्द उड़ानों के प्रभावित यात्रियों के लिए किया बड़ा ऐलान

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली: दिसंबर के पहले हफ्ते में IndiGo की फ्लाइट्स कैंसिल होने से यात्रियों को गंभीर असुविधा और आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। सैकड़ों उड़ानों के रद्द होने के बाद DGCA (नागरिक उड्डयन महानिदेशालय) ने एयरलाइन के खिलाफ सख्त कदम उठाए। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए IndiGo ने प्रभावित यात्रियों को राहत देने का बड़ा ऐलान किया है।

एयरलाइन ने कहा कि 3, 4 और 5 दिसंबर को रद्द हुई उड़ानों के लिए यात्रियों को सरकार के नियमों के अनुसार 5,000 से 10,000 रुपये तक का मुआवजा मिलेगा। इसके अलावा, सबसे अधिक प्रभावित यात्रियों के लिए अतिरिक्त 10,000 रुपये तक का ट्रैवल वाउचर जारी किया जाएगा। यह वाउचर अगले 12 महीनों में किसी भी घरेलू या अंतरराष्ट्रीय IndiGo फ्लाइट पर उपयोग किया जा सकता है।

IndiGo ने स्पष्ट किया कि मुआवजा राशि उड़ान की दूरी, टिकट श्रेणी और यात्री को हुई असुविधा के आधार पर निर्धारित की जाएगी। ट्रैवल वाउचर विशेष रूप से उन यात्रियों को मिलेगा, जिनकी उड़ानें बार-बार रद्द या रीशेड्यूल हुईं, या जिन्हें एयरपोर्ट पर लंबा इंतजार करना पड़ा।

यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपने रजिस्टर्ड ईमेल और मोबाइल नंबर की जांच करें, ताकि मुआवजा और वाउचर क्लेम की प्रक्रिया आसानी से पूरी हो सके। यह कदम यात्रियों को हुए आर्थिक नुकसान और यात्रा असुविधा को कम करने के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।