15.5 C
London
Sunday, September 27, 2026
HomeLatest News बिहार सरकार के पूर्व मंत्री विजय कृष्ण ने राजद  से इस्तीफा  दिया

 बिहार सरकार के पूर्व मंत्री विजय कृष्ण ने राजद  से इस्तीफा  दिया

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

नई दिल्ली। बाढ़ लोकसभा क्षेत्र से पूर्व सांसद और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री विजय कृष्ण ने राजद  की प्राथमिक सदस्यता और सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को एक भावुक पत्र लिखा है। 
अपने त्यागपत्र में विजय कृष्ण ने स्पष्ट किया कि वे अब दलगत राजनीति और सक्रिय सार्वजनिक जीवन से संन्यास ले रहे हैं। उन्होंने लिखा कि लंबे विचार-विमर्श के बाद उन्होंने राजनीतिक जीवन से पूरी तरह अलग होने का फैसला किया है और पार्टी से निवेदन किया कि उनका त्यागपत्र स्वीकार किया जाए। 
विजय कृष्ण की राजनीतिक पहचान 2004 के लोकसभा चुनाव में तब मजबूत हुई जब उन्होंने बाढ़ सीट से तत्कालीन रेलमंत्री नीतीश कुमार को 37 हजार से अधिक वोटों से मात दी थी। इससे पहले वे 1996, 1998 और 1999 में नीतीश कुमार से चुनाव हार चुके थे। 2004 में जीत के बाद वे बिहार सरकार में मंत्री भी बने। अपने राजनीतिक करियर में विजय कृष्ण ने कई बार दल बदले। 

Previous articleखुशखबरी : इंदौर-धार रेल लाइन पर दौड़ेगी पहली ट्रेन, CM करेंगे उद्घाटन…यहां जानें कब से शुरू होगी बुकिंग और टाइमिंग
Next articleCBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा : बड़ा बदलाव लागू…अब छात्रों को हर हाल में मानना होगा यह नया नियम, तुरंत पढ़ें गाइडलाइन्स
News Desk

Expert Apple Repair Centre in Andheri East Mumbai for iPhone, MacBook, iPad and iMac Repairs

Apple devices are designed for everyday use across work, communication, entertainment and business. When a device develops a technical issue, professional diagnosis can help...

Varun Kaushik and the Changing Landscape of Branded Storytelling

Brand communication has increasingly expanded beyond traditional advertising formats, with television commercials, digital films, branded content and photography becoming part of a broader visual...