दीपिका पादुकोण की फैमिली बंधन में जुड़ने को तैयार, देओल परिवार में आने वाली बहू

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

बॉलीवुड | दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में शुमार हैं और इन दिनों वह अलग-अलग वजहों से चर्चा में हैं। एक तरफ जहां अपनी 8 घंटे शिफ्ट की डिमांड के चलते दीपिका कई बड़े प्रोजेक्टस से हाथ धो बैठी हैं तो वहीं कई नई फिल्मों में उन्हें एंट्री भी मिल गई है। इस बीच दीपिका पादुकोण की बहन अनीशा पादुकोण की शादी की खबरें भी जोरों पर हैं। जी हां, चर्चा है कि दीपिका की बहन जल्दी ही अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रोहन आचार्य के साथ शादी के बंधन में बंधन में वाली हैं और इसी के साथ दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह, सनी देओल के रिश्तेदार भी बन जाएंगे।

कौन हैं रोहन आचार्य?

अनीशा के बॉयफ्रेंड रोहन आचार्य की बात करें तो वह फिल्मी दुनिया से दूर हैं, लेकिन बड़े फिल्मी घराने से ताल्लुक रखते हैं। वह लेजेंड्री फिल्ममेकर बिमल रॉय के परपोते यानी ग्रेट-ग्रैंडसन हैं। उनकी मां चिमू आचार्य, बिमल राय की बेटी रिंकी रॉय भट्टाचार्य की बेटी हैं। यानी, बिमल रॉय, रोहन के परनाना हुए और सनी देओल की बहू और करण देओल की पत्नी दृशा आचार्य रोहन की बहन हैं। तो अगर अनीशा और रोहन शादी के बंधन में बंधते हैं तो दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह, सनी देओल के रिश्तेदार बन जाएंगे। दीपिका और रणवीर हाल ही में धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार में भी शामिल हुए थे।

फिल्मों से दूर हैं अनीशा पादुकोण

अनीशा की बात करें तो वह फिल्मी पर्दे और लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं। वह एक गोल्फर हैं और अपने पेरेंट्स प्रकाश पादुकोण और उज्जला पादुकोण के साथ बैंगलुरु में रहती हैं। अनीशा और रोहन दोनों ही अपनी लाइफ को लेकर बेहद प्राइवेट हैं और अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करते हैं। फिलहाल, पादुकोण फैमिली की ओर से इस शादी को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन अनीशा और रोहन की शादी के चर्चे जरूर जोरों पर हैं।

रणवीर बने मैचमेकर?

अनीशा और रोहन एक-दूसरे को कई साल से जानते हैं। खास बात तो ये है कि रोहन को दीपिका और रणवीर दोनों ही इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं।  रिपोर्ट के अनुसार, रणवीर सिंह के पेरेंट्स और रोहन के पिता सुमित आचार्य दोनों ही करीबी दोस्त हैं। रणवीर की फैमिली गैदरिंग के दौरान ही अनीशा और रोहन की मुलाकात हुई। दोनों में दोस्ती हुई और फिर ये दोस्ती प्यार में बदल गई। जहां 34 साल की अनीशा प्रोफेशनल गोल्फर हैं तो वहीं रोहन अपने पिता की ट्रैवेल एजेंसी के बिजनेस में काम करते हैं।

1 दिसंबर से नए नियम, आम आदमी की जेब पर पड़ेगा असर

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

नई दिल्ली ।  नवंबर महीना अब अपने अंतिम पड़ाव पर है. सोमवार से नए महीने दिसंबर की शुरुआत हो जाएगी. दिसंबर की शुरुआत के साथ ही कई बड़े बदलाव भी हो जाएंगे. इसके साथ ही कई कामों को निपटाने की अंतिम तिथि भी है, इसलिए अगर आपका कोई ऐसा काम बचा है, जिसकी डेट 30 नवंबर तक ही है, तो उसे जल्द ही निपटा लें. नहीं तो परेशान हो सकते हैं. 1 दिसंबर को हो रहे बड़े बदलाव से आम जनता को फायदा होगा या जेब पर बढ़ेगा भार? यहां जान लीजिए। 

LPG गैस सिलेंडर की कीमत

अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुझानों के आधार पर हर महीने की 1 तारीख को नई कीमतें जारी होती हैं. 1 दिसंबर को भी घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडर की नई दर लागू होगी. कीमत बढ़ेगी या घटेगी, यह जानकारी 1 दिसंबर को ही तय होगी. इस बदलाव से आम आदमी के बजट पर सीधा असर पड़ेगा। 

आयकर फाइलिंग

टैक्स से जुड़े कई कामों की अंतिम तिथि भी 30 नवंबर तक ही है. ऐसे में अगर आपका भी TDS स्टेटमेंट (सेक्शन 194-IA, 194-IB आदि) और ट्रांसफर-प्राइसिंग रिपोर्ट (सेक्शन 92E) काम बचा है तो उसे जल्द निपटा लें, नहीं तो 1 दिसंबर से इस पर जुर्माना लग सकता है। 

जीवन प्रमाण पत्र

पेंशनर्स के लिए हर साल की 30 नवंबर तक वार्षिक जीवन प्रमाण पत्र जमा करना होता है. ताकि मासिक पेंशन लगातार मिलती रहे. अगर इसे समय पर जमा नहीं किया गया, तो पेंशन रोकी जा सकती है. बैंक 1 से दिसंबर को दोबारा मौका नहीं देते हैं। 

ATF की कीमतें

विमान ईंधन (Aviation Turbine Fuel-ATF) की कीमतें भी 1 दिसंबर से बदल जाएंगी. जिसका असर हवाई यात्रा की टिकट दरों पर भी पड़ सकता है. यानी 1 दिसंबर से हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों पर भार बढ़ने की उम्मीद है। 

सूरज की चमक से सुरक्षा के लिए बदलना पड़ेगा सॉफ्टवेयर

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

बीते दिन कई एयरलाइंस ने उड़ानों में देरी की घोषणा की थी। मगर, अब हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों को कई घंटों या फिर कई हफ्तों का इंतजार करना पड़ सकता है। एयरबस ने 6000 से ज्यादा विमानों में अपडेट का एलान किया है। एयरबस की एडवाइजरी के बाद दुनियाभर में कई उड़ानें रद कर दी गई थीं। एयर फ्रांस ने 35, तो जापान की एयरलाइंस ने 65 फ्लाइट्स रद कर दी। वहीं, भारत में एअर इंडिया और इंडिगो ने भी इसे लेकर एडवाइजरी जारी की है।

एयरबस ने A320 के लिए जारी की एडवाइजरी

एयरबस ने A320 विमानों में सॉफ्टवेयर अपडेट की घोषणा की है। दरअसल पिछले साल जेटब्लू की उड़ान में तकनीकी खराबी देखने को मिली थी। इसका आंकलन करने के बाद पता चला की तेज सोलर रेडिएशन का असर विमान के डेटा पर पड़ रहा है, जो खतरा साबित हो सकता है।

 1 हफ्ते का लग सकता है समय

एयरबस ने दुनिया में संचालित होने वाले 6000 से अधिक विमानों में नया सॉफ्टवेयर अपडेट किया जाएगा। ज्यादातर विमानों में यह प्रक्रिया कुछ घंटों में पूरी होने का अनुमान है। हालांकि, 1000 के आसपास विमानों में हफ्ते भर का समय भी लग सकता है। एयरबस के इस फैसले से यूरोपीय कंपनियों के 70 प्रतिशत उड़ानों पर असर देखने को मिल सकता है। यूरोपीय संघ विमान सुरक्षा एजेंसी (EASA) के अनुसार, इससे उड़ाने बाधित हो सकती हैं, जिससे यात्रियों को असुविधा होने की संभावना है। मगर, हमारे लिए उनकी सुरक्षा सर्वोपरी है।

अचानक क्यों पड़ी सॉफ्टवेयर अपडेट की जरूरत?

बता दें कि 30 अक्टूबर को जेटब्लू का एयर A320 विमान का कंप्यूटर अचानक खराब हो गया था। यह विमान मैक्सिको से अमेरिका जा रहा था, तभी विमान का अगला हिस्सा नीचे झुक गया। आनन-फानन में पायलट ने फ्लोरिडा में प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई। जांच में पता चला कि सोलर रेडिएशन के कारण प्लेन में खराबी आई थी। ऐसे में एयरबस ने सभी A320 विमानों में सॉफ्टवेयर अपडेट करने का फैसला किया है।

अशनूर के बाद फिनाले से पहले बड़ा झटका, इस कंटेस्टेंट का भी हुआ एलिमिनेशन!

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

Bigg Boss Season 19 | रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 19 को टॉप 6 कंटेस्टेंट्स मिल गए हैं। ग्रैंड फिनाले नजदीक है और 8 में से एक दो कंटेस्टेंट्स का विनर बनने का सपना टूट गया है। अशनूर कौर (Ashnoor Kaur) के बाद एक और कंटेस्टेंट को एविक्ट कर दिया गया है।  बिग बॉस 19 के घर में इस हफ्ते गौरव खन्ना को छोड़कर बाकी सभी कंटेस्टेंट्स नॉमिनेटेड हैं। यूं तो पहले वोटिंग के आधार पर एलिमिनेशन होने वाला था, लेकिन फिजिकल वॉयलेंस के चलते एक कंटेस्टेंट को बेघर होना पड़ेगा और वह कोई और नहीं बल्कि अशनूर कौर हैं।

अशनूर कौर हुईं एविक्ट

जी हां, टिकट टू फिनाले टास्क में अशनूर कौर ने जानबूझकर तान्या मित्तल को लकड़ी के तख्ते से हिट कर दिया था। बिग बॉस के घर में वॉयलेंस सबसे बड़े नियम का उल्लंघन है, इसलिए सलमान खान ने अशनूर को फटकार लगाते हुए आउट कर दिया। अशनूर के बाद एक और कंटेस्टेंट की शो से विदाई हो गई है जो अपने मनोरंजन के लिए जाना जाता है।

इस कंटेस्टेंट का भी कटा पत्ता

जैसा कि कई दिनों से कयास लगाए जा रहे थे कि बिग बॉस 19 के घर में इस वीकेंड का वार डबल एविक्शन होगा और ऐसा ही है। अशनूर के बाद जो कंटेस्टेंट आउट होने वाला है, वो हैं शहबाज बडेशा। बिग बॉस तक पेज के मुताबिक, इस हफ्ते नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट में शहबाज को सबसे कम वोट मिले हैं, जिसके चलते वह बिग बॉस से आउट हो गए हैं। हालांकि, इसकी अनाउंसमेंट सलमान खान वीकेंड का वार में करेंगे।

बिग बॉस 19 के टॉप 6 कंटेस्टेंट्स

अशनूर और शहबाज के एविक्शन के बाद बिग बॉस 19 के घर में फरहाना भट्ट, गौरव खन्ना, प्रणित मोरे, अमाल मलिक, तान्या मित्तल और मालती चाहर हैं। गौरव पहले फाइनलिस्ट हैं। अब देखना होगा कि इस सीजन का विनर कौन बनता है।

व्यक्तिगत शिकवा शिकायत छोड़कर सभी काम करें, नए जिला अध्यक्षों को दी सलाह

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

रायपुर।  पूर्व कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत ने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर बड़ा बयान दिया है. अमरजीत भगत ने कहा है कि जो नए जिला अध्यक्ष बने हैं उन्हें अपनी टीम को मजबूत करना होगा, अगर टीम मजबूत नहीं रहेगी तो संघर्ष कमजोर होगा, क्योंकि हम लोग विपक्ष में है. उन्होंने कहा है कि यह जिम्मेदारी ऐसे समय पर मिली है जब कांग्रेस सत्ता में नहीं है. ऐसे में जिला अध्यक्ष को सभी को साथ लेकर चलने की जरूरत है।

व्यक्तिगत शिकवा शिकायत दूर कर सभी काम करें – अमरजीत भगत

अमरजीत भगत ने आगे कहा कि व्यक्तिगत शिकवा शिकायत दूर कर नए माहौल में नए उत्साह के साथ नए साल में काम करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि जिला अध्यक्ष बनने के लिए जो दावेदार थे उन्हें हतोत्साहित होने की जरूरत नहीं है. अवसर कभी खत्म नहीं होता है. सभी अच्छा काम लगातार करते रहें। धैर्य बनाकर रखें, मौका जरूर मिलेगा. अमरजीत भगत ने एक सवाल के जवाब में कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व डिप्टी सीएम TS सिंहदेव दोनों मेरे नेता हैं. किसी के अधिक तो किसी के कम लोग कांग्रेस जिला अध्यक्ष बने हैं, लेकिन यह बड़ी बात नहीं है. बड़ी बात तो यह है कि सभी जिला अध्यक्ष कांग्रेस के लिए काम करेंगे।

धान खरीदी के लेकर रखी बात

अमरजीत भगत ने यह भी कहा है कि छत्तीसगढ़ धान का कटोरा है, लेकिन छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा बनाने वाले किसान इन दिनों अपनी धान को बेचने के लिए परेशान है क्योंकि उनका पंजीयन सही तरीके से नहीं किया गया है. कई किसानों ने धान का खेती किया हुआ है, लेकिन उसके बावजूद पूरा रकबा में धान की खेती गिरदावरी में नहीं बताया गया है. उन्होंने कहा कि धान के कटोरा के मालिक अगर इस तरीके से परेशान हैं तो आने वाले दिनों में कांग्रेस इस मामले को लेकर सरकार को चेताने का भी काम करेगी।

Previous articleG20 से गायब ट्रंप बोले—2026 में साउथ अफ्रीका नहीं बनेगा मेज़बान! माहौल गर्म
News Desk

छुट्टी वाले दिन की जगह वीकडे फाइनल

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

क्रिकेट | बीसीसीआई ने महिला प्रीमियर लीग के मेगा ऑक्शन के बाद अब इस टूर्नामेंट के फुल शेड्यूल का ऐलान कर दिया है. इस टूर्नामेंट के शेड्यूल ने सभी को चौंका दिया है क्योंकि पहली बार ऐसा होगा जब इतनी बड़ी लीग का फाइनल छुट्टी के दिन नहीं होगा. बीसीसीआई ने जो शेड्यूल जारी किया है उसके मुताबिक टूर्नामेंट का एलिमिनेटर और फाइनल मुकाबला वीक-डे पर खेला जाएगा. एलिमिनेटर मुकाबला 3 फरवरी को है, उस दिन मंगलवार है. वहीं फाइनल मैच 5 फरवरी को है और उस दिन गुरुवार है. इस बार ये टूर्नामेंट सिर्फ नवी मुंबई और वडोदरा में होगा |

WPL 2026 में होंगे 2 डबल हेडर

28 दिनों तक चलने वाले इस WPL सीजन में कुल 22 मैच खेले जाएंगे. दो डबल हेडर मुकाबलों को छोड़कर सभी मैच शाम को 7 बजे से खेले जाएंगे. नवी मुंबई का डीवाई पाटिल स्टेडियम शुरुआती राउंड और पहले दो डबल-हेडर मैचों की मेजबानी करेगा, जिसके बाद टूर्नामेंट का दूसरा भाग वडोदरा में खेला जाएगा. वडोदरा में ही प्लेऑफ और फाइनल मैच होगा |

WPL 2026 का पूरा कार्यक्रम

9 जनवरी– मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, नवी मुंबई
10 जनवरी- यूपी वॉरियर्स बनाम गुजरात जायंट्स, नवी मुंबई
10 जनवरी- मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स, नवी मुंबई
11 जनवरी- दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जायंट्स, नवी मुंबई
12 जनवरी- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम यूपी वॉरियर्स, नवी मुंबई
13 जनवरी- मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जायंट्स, नवी मुंबई
14 जनवरी- यूपी वॉरियर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, नवी मुंबई
15 जनवरी- मुंबई इंडियंस बनाम यूपी वॉरियर्स, नवी मुंबई
16 जनवरी- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात जायंट्स, नवी मुंबई
17 जनवरी- यूपी वॉरियर्स बनाम मुंबई इंडियंस, नवी मुंबई
17 जनवरी- दिल्ली कैपिटल्सबनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, नवी मुंबई
19 जनवरी- गुजरात जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु,वडोदरा
20 जनवरी- दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, वडोदरा
22 जनवरी- गुजरात जायंट्स बनाम यूपी वॉरियर्स, वडोदरा
24 जनवरी- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स, वडोदरा
26 जनवरी- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस, वडोदरा
27 जनवरी- गुजरात जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, वडोदरा
29 जनवरी- यूपी वॉरियर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, वडोदरा
30 जनवरी- गुजरात जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस, वडोदरा
1 फरवरी- दिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वॉरियर्स, वडोदरा
3 फरवरी- एलिमिनेटर, वडोदरा
5 फरवरी- फाइनल, वडोदरा

कफ सिरप केस में उछला नाम तो भड़के धनंजय सिंह, केंद्र से की CBI जांच की मांग

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप की तस्करी और अवैध सिंडिकेट के बड़े मामले में नाम आने के बाद जौनपुर के कद्दावर नेता और पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी सफाई पेश की है. धनंजय सिंह ने इसे पूरी तरह राजनीतिक साजिश करार देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है. | 

अपने आधिकारिक एक्स (ट्विटर) हैंडल से लगातार पोस्ट करते हुए धनंजय सिंह ने लिखा, “मेरे राजनीतिक विरोधी मेरे बारे में तरह-तरह की भ्रामक बातें और झूठी खबरें फैला रहे हैं. यह पूरा प्रकरण वाराणसी से जुड़ा हुआ है, इसलिए कांग्रेस और कुछ विपक्षी दल माननीय प्रधानमंत्री जी की छवि धूमिल करने की नाकाम कोशिश कर रहे हैं. मैं केंद्र और राज्य सरकार से मांग करता हूं कि इस मामले की निष्पक्ष सीबीआई जांच कराई जाए, ताकि असली दोषी सलाखों के पीछे पहुंचे और मेरे खिलाफ चल रही अनर्गल आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति पर विराम लगे.”

धनंजय सिंह ने आगे लिखा, “जो लोग मेरे नाम का इस्तेमाल कर अपनी राजनीतिक रोटियां सेक रहे हैं, उन्हें जल्द ही जनता और कानून दोनों के सामने जवाब देना पड़ेगा. सच्चाई सामने आएगी और झूठ का बुलबुला फूटेगा.”

पुलिस और ड्रग कंट्रोल विभाग लगातार कर रहे छापेमारी

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से उत्तर प्रदेश पुलिस और ड्रग कंट्रोल विभाग की संयुक्त टीम ने प्रतिबंधित कोडीन आधारित कफ सिरप की अवैध सप्लाई चेन को तोड़ने के लिए बड़े स्तर पर छापेमारी की थी. इस कार्रवाई में कई बड़े नाम सामने आए हैं और सोशल मीडिया मे धनंजय सिंह का भी नाम जोड़ा जा रहा है, जिसे उन्होंने सिरे से खारिज करते हुए इसे राजनीतिक द्वेष की संज्ञा दी है |

पूर्वांचल की राजनीति प्रभावशाली हैं धनंजय

धनंजय सिंह लंबे समय से जौनपुर और पूर्वांचल की राजनीति में प्रभावशाली रहे हैं. 2014 में वे जौनपुर लोकसभा सीट से बसपा के टिकट पर सांसद चुने गए थे. बाद में उन्होंने कई दलों से दूरी बनाई और निर्दलीय ताकत के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई. वर्तमान में वे 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे हैं. अब देखना यह है कि धनंजय सिंह की CBI जांच की मांग पर सरकार क्या रुख अपनाती है और यह मामला पूर्वांचल की सियासत में कितना तूल पकड़ता है |

धनुष की सबसे मोटी कमाई, कृति सेनन भी पीछे नहीं!

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

 बॉलीवुड | 12 साल पहले आनंद एल राय की रोमांटिक-ड्रामा फिल्म रांझणा रिलीज हुई थी. इस फिल्म को फैंस से काफी प्यार मिला था और फिल्म को देशभर की जनता ने अपने दिल से लगाया था. अब 12 साल बाद इस फिल्म का सीक्वल आया है. इसका टाइटल तेरे इश्क में रखा गया है. फिल्म में धनुष के अपोजिट कृति सेनन नजर आई थीं. फिल्म को जनता का काफी अच्छा रिस्पॉन्स भी मिल रहा है. ट्रेलर के बाद तो ऐसा अनुमान लगाया गया था कि फिल्म बहुत बड़ी ओपनिंग नहीं कर पाएगी |

लेकिन धनुष की वापसी ने सारे समीकरण ध्वस्त कर दिए और भारत में ही 16 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. जबकी अभी फिल्म की कमाई के ओवरसीज आंकड़े तो आए भी नहीं हैं. आइए जानते हैं कि इस फिल्म के लिए किसे कितने पैसे मिले हैं |

तेरे इश्क में की कास्ट को कितने रुपए मिले?

साउथ सुपरस्टार धनुष लंबे समय से सिनेमा जगत का हिस्सा रहे हैं और उन्होंने कई फिल्में की हैं. हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भी अब वे कोई नया नाम नहीं रह गए हैं और उनकी फिल्मों को देखना फैंस पसंद करते हैं. एक्टर की फिल्म तेरे इश्क में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. इस फिल्म के लिए उन्होंने सबसे ज्यादा फीस ली है. रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर ने इस फिल्म के लिए 15 करोड़ रुपए लिए हैं. वहीं उनकी तुलना में फिल्म की लीड एक्ट्रेस कृति सेनन को कम फीस मिली है |

आज जहां एक्ट्रेस वन पे स्केल को लेकर मुखर हैं और इंडस्ट्री में इक्वालिटी के हक की लड़ाई लड़ रही हैं. वैसे में तेरे इश्क में फिल्म के लिए कृति सेनन को लीड एक्टर की तुलना में तीन गुना कम फीस मिली है. रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें इस फिल्म के लिए 5 करोड़ रुपए दिए गए हैं. मतलब कि लीड एक्टर और लीड एक्ट्रेस की फीस में पूरा 10 करोड़ रुपए का अंतर है. जबकी कृति सेनन को भी फिल्म इंडस्ट्री में काम करते हुए ठीक-ठाक एक्सपीरियंस हो गया है |

पहले वीकेंड में कितने कमाए?

फिल्म के पहले पार्ट की कहानी से इस बार की कहानी को एकदम अलग रखा गया है. इसका कलेक्शन फिलहाल तो अच्छा जा रहा है और ऐसी उम्मीद लगाई जा रही है कि ये फिल्म रिलीज के फर्स्ट वीकेंड में 50 करोड़ या उसके ज्यादा का कलेक्शन कर सकती है. फिलहाल इसे अच्छे वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिल सकता है और ये धनुष की एक और सफल फिल्म की फहरिश्त में शामिल हो सकती है |

शालीमार बाग B वार्ड: रेखा गुप्ता की प्रतिष्ठा की जंग, बीजेपी को मिलेगा क्लीन स्वीप?

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

नई दिल्ली।  दिल्ली में रविवार 30 नवंबर को नगर निगम के 12 वार्डों में उपचुनाव होने हैं. ऐसे में शुक्रवार की शाम चुनाव प्रचार भी थम गया है. जिन 12 वार्डों पर उपचुनाव हो रहे हैं, उनमें से 9 पर भाजपा ने पहले ही जीत दर्ज की थी. अब देखना यह होगा कि 3 दिसंबर को चुनावी परिणाम में भाजपा कितना कमाल दिखा पाती है. यह परिणाम दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता के लिए किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं है. सीएम रेखा गुप्ता भी इससे पहले शालीमार बाग सीट से पार्षद थीं. अब यह सीट जीतना उनके लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई बन गई है।

MCD उपचुनाव में 50 प्रतिशत से ज्यादा महिलाएं

MCD चुनाव में कुल 51 प्रत्याशी मैदान में हैं. जिसमें इस बार 50 प्रतिशत से ज्यादा महिलाओं को उम्मीदवार बनाया गया है. सबसे ज्यादा भाजपा ने महिलाओं को प्रत्याशी बनाया है. इसके बाद आप और कांग्रेस ने भी महिलाओं को चुनावी मैदान में उतारा है. जहां भाजपा ने 8 महिलाओं को तो वहीं AAP ने 6 और कांग्रेस ने 5 प्रत्याशियों को उतारा हैं. दिल्ली नगर निगम में कुल 250 सदस्य हैं, जिसमें भाजपा के सबसे ज्यादा 116 पार्षद हैं. वहीं आप के 99 तो इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी के 14 और कांग्रेस के 8 पार्षद हैं. 3 दिसंबर को परिणाम आने के बाद पार्षदों की संख्या बढ़ेगी।

भाजपा नेताओं को सभी सीटों पर जीत का भरोसा

इस उपचुनाव को लेकर भाजपा नेताओं को पूरा भरोसा है. मेयर राजा इकबाल ने कहा कि हमे पूरा भरोसा है कि पूरी 12 सीट जीतेंगे. दिल्ली की जनता ने AAP को पूरी तरह से नकार दिया है. बिहार में भाजपा को प्रचंड जीत मिली है. यहां भी हमें भारी वोट मिलेंगे. हमारी पूरी भाजपा की टीम ने यहां काफी मेहनत के साथ प्रचार-प्रसार किया है. बता दें, इस उपचुनाव में 12 सीटों में से 5 महिलाओं के लिए, एक अनुसूचित जाति के लिए रिजर्व है. बाकी सीटें सामान्य के लिए हैं।

3 दिसंबर को आएंगे परिणाम

बता दें, एमसीडी चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 134 सीटों के साथ बहुमत हासिल किया था. इसके अलावा भाजपा को 104 और कांग्रेस 9 सीटें मिली थी. वहीं 3 निर्दलियों ने भी जीत दर्ज की थी. इस उपचुनाव में दो सीटों पर सबसे ज्यादा फोकस किया जा रहा है. एक सीट है शालीमार बाग बी और दूसरी है द्वारका बी सीट. शालीमार से दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पार्षद रह चुकी हैं. जबकि द्वारका बी सीट कमलजीत के लोकसभा सांसद बनने के बाद खाली हुई थी. कौन कितनी सीटों पर जीत दर्ज कर पाता है, यह तो आने वाले 3 दिसंबर को ही तय हो पाएगा. फिलहाल, सभी दल अपनी-अपनी जीत को लेकर दावा कर रहे हैं।

गंभीर की रणनीति पर उठे सवाल, BCCI वर्ल्ड कप के बाद ले सकता है बड़ा एक्शन

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

क्रिकेट | भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर से साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मिली हार के खुश नहीं है. भारत को 14 से 16 नवंबर तक ईडन गार्डन्स में खेले गए पहले टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 30 रन की शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था. जबकि इसके बाद गुवाहाटी टेस्ट में तो भारत को 408 रन की करारी शिकस्त मिली थी. रिपोर्ट के मुताबिक बोर्ड गंभीर से खुश नहीं है, लेकिन फिलहाल कोई कार्रवाई करने की संभावना नहीं है. अगर गंभीर 2026 में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने में नाकाम रहते हैं, तो इसके परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं |

रिपोर्ट में तो कोलकाता टेस्ट के बाद पिच को लेकर दिए गए गंभीर के बयान की भी चर्चा है. “BCCI भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर के कोलकाता की पिच पर दिए गए बयान से पूरी खुश नहीं है, हालांकि बोर्ड फिलहाल कोई कार्रवाई करने से बच रहा है. सूत्रों के मुताबिक गंभीर के पास अभी विकल्पों की कमी के कारण उनकी जिम्मेदारी बनी रह सकती है. इस साल के अंत में अगर भारत घरेलू टी20 वर्ल्ड कप में अच्छा प्रदर्शन नहीं करता है, तो उनकी स्थिति पर सवाल उठ सकते हैं | 

कोलकाता में भारत 124 रन का पीछा करने में नाकाम रहा, जिसके बाद गंभीर ने खिलाड़ियों को जिम्मेदारी के ना खेलने पर फटकारा था. गंभीर ने हार के बाद कहा, “यही वो पिच थी जिसकी हमें तलाश थी. ये शायद ऐसी विकेट नहीं थी जहां आप बड़े शॉट्स खेल सकते हैं. लेकिन अगर आप धैर्य से खेलें, तो यहां रन बनाए जा सकते हैं. इस विकेट में कोई खामी नहीं थी. ये अनप्लेयबल विकेट नहीं थी. ये ऐसी विकेट थी जहां आपकी तकनीक, मानसिक मजबूती और सबसे जरूरी आपके स्वभाव की परीक्षा होती है. बात ये है कि आपको टर्न पर खेलना आना चाहिए. हमने जो मांगा, वही हमें मिला |
 

Previous articleनाश्ते पर सियासत: सिद्धारमैया–शिवकुमार मुलाकात के बीच कांग्रेस हाईकमान के नए निर्देश
Next articleमहंगाई में दिल्ली पीछे: मुंबई–कोलकाता समेत 15 बड़े शहरों से सस्ती है राजधानी!
News Desk