5 दिन में ‘तेरे इश्क में’ ने तोड़े कमाई के रिकार्ड

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

धनुष और कृति सेनन की रोमांटिक फिल्म ‘तेरे इश्क में’ ने रिलीज होते ही दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा बटोरी है. इस फिल्म को रिलीज हुए 03 दिसंबर को रिलीज हुए पांच दिन हो गए हैं. धनुष और कृति सेनन की इस फिल्म ने पांच दिन में 71 करोड़ की कमाई कर ली है | ये फिल्म धनुष की इस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक है. धनुष और कृति सेनन की ये एक लव स्टोरी है. फिल्म ने 5वें दिन 10 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है |

तेरे इश्क में’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका

फिल्म का पांच दिन का कलेक्शन धनुष और कृति सेनन की फिल्म ने पहले दिन 16 करोड़ की कमाई की है. दूसरे दिन फिल्म ने 17 करोड़ कमाए, तीसरे दिन फिल्म ने 19 करोड़, चौथे दिन 8.75 करोड़ और 5वें दिन फिल्म ने 10.25 करोड़ की कमाई की है. फिल्म ने इस तरह 5 दिन में 71 करोड़ कमा लिए हैं |

धनुष की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बनी तेरे इश्क में

धनुष की इसी साल रिलीज हुई फिल्मों के मुकाबले तेरे इश्क में की बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस सबसे बेस्ट है. धनुष की लास्ट फिल्म इडली कड़ई ने पहले हफ्ते यानी 7 दिन में 45 करोड़ कमाए थे. उनकी फिल्म कुबेरा ने 2 दिन में 30 करोड़ कमाए थे. वहीं, 5 दिन में 71 करोड़ की कमाई के साथ तेरे इश्क में धनुष की इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन गई है |

28 नवंबर को रिलीज हुई थी फिल्म

तेरे इश्क में की बात करें तो इस फिल्म को आनंद एल राय ने डायरेक्ट किया है. फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज की गई है. फिल्म 28 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी |

रेणुका चौधरी का विवादित बयान, बीजेपी का पलटवार…कांग्रेस की मानसिकता सेना विरोधी 

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी ने फिर विवादास्पद बयान दिया है, जिसमें उन्होंने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के पक्ष में बोलने के लिए आर्मी पर दबाव डाला जा रहा है, इस मामले को उन्होंने बेहद डरावना बताया है। कांग्रेस नेत्री चौधरी ने कहा कि सबसे भयानक स्थिति यह है कि फौज के लोग बाहर आकर मीडिया में बयान दे रहे हैं। उनके ऊपर जुल्म किया जा रहा है। फौज के लोगों को सरकार के समर्थन में इसतरह के बयान देने पड़ रहे हैं। यह बहुत खतरनाक है।
वहीं भाजपा प्रवक्ता सीआर केसवन ने रेणुका चौधरी के बयान को शॉकिंग, बांटने वाला, और दुर्भावनापूर्ण बताया है। केसवन ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी की मानसिकता को सेना विरोधी करार दिया।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग पूर्व में भी सेना प्रमुख पर सड़क का गुंडा जैसी टिप्पणियां कर चुके हैं। संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन रेणुका चौधरी एक कुत्ता लेकर संसद भवन परिसर पहुंची थीं। सत्ता पक्ष के नेताओं ने इसका कड़ा विरोध किया था।
जब पत्रकारों ने कारण पूछा, तब उन्होंने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा, क्या सरकार को जानवर पसंद नहीं हैं। लाई हूं तब इसमें क्या हर्ज है। वैसे भी यह कुत्ता बहुत छोटा है। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि काटने वाले और डसने वाले संसद में हैं, जिससे हंगामा मच गया था। यह बयान और विवाद सेना के राजनीतिकरण और संसद की मर्यादा को लेकर उठे सवालों को उजागर करते हैं।

Previous articleमहिला कांग्रेस की शक्ति रैली ने बदला सियासी माहौल, दोपहर तक भोपाल में गरजेगी ताकत
Next articleरोहित-कोहली फिर चमकेंगे या आएगा पंत का तूफान? प्लेइंग-11 को लेकर बढ़ी उत्सुकता
News Desk

रोहित-कोहली फिर चमकेंगे या आएगा पंत का तूफान? प्लेइंग-11 को लेकर बढ़ी उत्सुकता

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

क्रिकेट | भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच बुधवार को रायपुर में दूसरा वनडे मैच खेला जाएगा। भारतीय टीम की कोशिश इस मैच को जीतकर तीन मैचों की सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करने पर टिकी होंगी। इस मैच में यह देखना भी दिलचस्प रहेगा कि भारत प्लेइंग-11 में कोई बदलाव करता है या नहीं। पहले मैच में विराट कोहली, रोहित शर्मा और कप्तान केएल राहुल का बल्ला चला था, लेकिन यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़ और वाशिंगटन सुंदर प्रभाव नहीं छोड़ पाए थे। 

पहले मैच में तीन स्पिनरों के साथ उतरा था भारत

भारतीय टीम पहले मैच में तीन स्पिनर और इतने ही तेज गेंदबाजों के साथ उतरी थी। ऋषभ पंत की जगह ऋतुराज गायकवाड़ को मौका मिला था, जबकि ऑलराउंडर के तौर पर नीतीश कुमार रेड्डी के स्थान पर वाशिंगटन सुंदर खेले थे। इस बात की संभावन कम है कि भारत इस मैच में कोई बड़े बदलाव करे। अगर टीम प्रबंधन बेंच स्ट्रेंथ परखना चाहेगा तो ऋतुराज की जगह पंत को मौका मिल सकता है। पंत और केएल राहुल दोनों ही इस सीरीज का हिस्सा हैं। केएल नियमित कप्तान शुभमन गिल की अनुपस्थिति में टीम की कमान संभाल रहे हैं तो यह तय है कि वह मैच में होंगे, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की है कि पंत और राहुल के साथ एकादश में कैसे फिट हो सकते हैं?

कम नहीं हुई भारत की चिंताएं 

ऋतुराज गायकवाड़ को टीम प्रबंधन समय देना चाहेगा क्योंकि एक मैच में विफलता से उनका प्लेइंग-11 से हटना आदर्श स्थिति नहीं होगी। पहला मैच जीतने के बावजूद भारत की चिंता कम नहीं हुई है। लिस्ट ए क्रिकेट में प्रभावी प्रदर्शन करने वाले गायकवाड़ को चौथे नंबर पर भेजा गया, लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं दिखे। केएल राहुल छठे नंबर पर उतरे। वाशिंगटन सुंदर को बल्लेबाजी क्रम में प्रयोगों की आदत हो चुकी है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता टेस्ट में तीसरे नंबर पर उतरने के बाद उन्हें पहले वनडे में पांचवें नंबर पर भेजा गया, लेकिन वह बड़ी पारी नहीं खेल सके। गेंदबाजी में उन्होंने तीन ही ओवर डाले और 18 रन दिए। हालांकि, नीतीश रेड्डी को वाशिंगटन की जगह मौका मिलेगा इसकी संभावना कम नजर आती है। 

सीरीज जीतने के लिए रोहित-कोहली पर निर्भर भारत

वनडे सीरीज में रोहित और कोहली को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा है। ये दोनों बल्लेबाज अब भारत के लिए सिर्फ एक प्रारूप में खेलते हैं और फैंस इन्हें मैदान पर उतरते देखने का आनंद लेते हैं। इन दोनों स्टार बल्लेबाजों की जोड़ी ने पहले मैच में शतकीय साझेदारी कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया और अब इनसे एक बार फिर ऐसी ही पारी खेलते देखने की उम्मीद रहेगी। कोहली के 52वें वनडे शतक और रोहित की 57 रन की आक्रामक पारी के दम पर भारत ने रांची में पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका को 17 रन से हराया था। वनडे विश्व कप 2027 में अभी दो साल है और ऐसे में कोहली और रोहित के लिए हर मैच अपनी फिटनेस और फॉर्म को साबित करने का जरिया है। पिछले दो वनडे में भारत की जीत के सूत्रधार रहे रोहित और कोहली ने दक्षिण अफ्रीका में होने वाले विश्व कप के लिए अपना दावा पुख्ता कर दिया है। 

बावुमा की हो सकती है वापसी

दक्षिण अफ्रीका ने पहला वनडे कप्तान तेम्बा बावुमा और स्पिनर केशव महाराज के बिना खेला जिन्हें आराम दिया गया था। अब दोनों की वापसी से टीम को मजबूती मिलेगी। दक्षिण अफ्रीका टीम में दो बदलाव हो सकते हैं। बावुमा की वापसी से टोनी डि जॉर्जी और ब्रिट्जके में से किसी एक को बाहर बैठना पड़ सकता है। 

इस मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 इस प्रकार है

भारत: रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़/ऋषभ पंत, केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा। 

दक्षिण अफ्रीका: रेयान रिकेल्टन, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्करम, तेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डि जॉर्जी/ब्रिट्जके, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, नांद्रे बर्गर, ओटेनिल बार्टमैन। 

5 दिसंबर को पंजाब में किसान रोकेंगे रेल

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

अमृतसर। शंभू-खनौरी बॉर्डर पर आंदोलन करने वाले किसान मजदूर मोर्चा ने 5 दिसंबर को पंजाब में रेलवे ट्रैक जाम करने का ऐलान कर दिया है। किसान मजदूर मोर्चा के संयोजक सरवण पंधेर ने कहा कि पूरे प्रदेश में 26 जगह ट्रेनें रोकी जाएंगी। यह प्रदर्शन दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक यानी 2 घंटे के लिए किया जाएगा। इस दौरान रोड जाम नहीं होगी। पंधेर ने कहा कि एमएसपी की गारंटी के कानून समेत किसानों की कई मांगों पर केंद्र और पंजाब सरकार की तरफ से फैसला नहीं लिया गया है।
इसकी वजह से किसानों को प्रदर्शन के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। किसानों के प्रदर्शन से अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला और बठिंडा समेत 19 जिलों से गुजरने वाली कई जिलों में ट्रेनों की आवाजाही पर असर पड़ेगा।

पंधेर ने बताई किसानों की मांगें
किसान नेता सरवण पंधेर ने कहा कि किसानों की तरफ से केंद्र से एमएसपी की गारंटी कानून की मांग की जा रही है। इसके अलावा बिजली सुधार बिल-2025 भी रद्द नहीं किया गया। उनकी मांग है कि प्रीपेड मीटर हटाकर पुराने मीटर लगाए जाएं। इसके अलावा पंजाब की आप सरकार के सार्वजनिक संपत्तियों को जबरन बेचने, किसानों-मजदूरों के अधिकारों की अनदेखी और अन्य समस्याओं को लेकर यह प्रदर्शन किया जा रहा है।

मांगों पर ध्यान न दिया तो तेज होगा आंदोलन
किसान मजदूर मोर्चा के प्रधान सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि अगर सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं देती तो आंदोलन और तेज और व्यापक रूप ले सकता है। उनका कहना है कि इस कदम का उद्देश्य किसानों और मजदूरों की आवाज सरकार तक पहुंचाना है।

Previous articleमजदूर ने कलेक्ट्रेट में मचाया बवाल, कलेक्टर के केबिन के सामने खुद पर डाला पेट्रोल
Next articleमहिला कांग्रेस की शक्ति रैली ने बदला सियासी माहौल, दोपहर तक भोपाल में गरजेगी ताकत
News Desk

कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट 

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि अगले 72 घंटे कई राज्यों में भारी बारिश और ठंड का असर रहेगा।केरल में अभी भी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने अगले 72 घंटे भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। तमिलनाडु में भी मौसम विभाग ने अगले 72 घंटे के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। देश के अन्य राज्यों में भी मानसून का असर दिखाई दे रहा है। आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, पुदुचेरी, यनम, रायलसीमा और माहे में अगले 72 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है।

विशाखापट्टनम में बनेगा 11 अरब डॉलर का एआई डेटा सेंटर

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

विशाखापत्तनम। भारत के तकनीकी क्षेत्र में एक और बड़ी छलांग लगाकर डिजिटल कनेक्सियन जो मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज, ब्रुकफील्ड एसेट मैनेजमेंट और डिजिटल रियल्टी ट्रस्ट की संयुक्त पहल है ने कहा कि वह 2030 तक 11 अरब डॉलर का निवेश करेगी।
निवेश से आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में 400 एकड़ में फैला 1 गीगावॉट का एआई-नेटिव डेटा सेंटर कैंपस तैयार होगा। कंपनी ने बताया कि इस परियोजना के लिए आंध्र प्रदेश आर्थिक विकास बोर्ड (एपीईडीबी) के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।
यह कदम उस वैश्विक प्रवृत्ति के अनुरूप है, जहाँ सरकारें और टेक कंपनियाँ एआई इंफ्रास्ट्रक्चर को तेज़ी से विस्तार दे रही हैं। दिलचस्प बात यह है कि अल्फाबेट इंक (गूगल) ने हाल ही में विशाखापट्टनम में ही 15 अरब डॉलर के निवेश से एआई सेंटर स्थापित करने का ऐलान किया। 
अब डिजिटल कनेक्सियन के निवेश से यह क्षेत्र भारत का अगला बड़ा टेक हब बनता दिख रहा है। रिलायंस समर्थित यह संयुक्त उद्यम उन अंतरराष्ट्रीय टेक दिग्गजों की सूची में शामिल हो गया है जो भारत में बड़े पैमाने पर निवेश कर रहे हैं।
अमेजन पहले ही 2030 तक भारत में 12.7 अरब डॉलर क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च करने की घोषणा कर चुका है, जबकि ओपन आई भी 1 गीगावॉट क्षमता वाला डेटा सेंटर स्थापित करने की तैयारी है। इसी बीच, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने भी अपने एआई-आधारित डेटा सेंटर्स को विस्तार देने के लिए टीपीजी इंक.से 1 अरब डॉलर का निवेश प्राप्त किया है।

Previous articleइतनी बड़ी गिरावट पहली बार! डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोरी ने चौंकाया
Next articleबड़ी खबर : राज्यसभा 2 बजे तक स्थगित, विपक्ष ‘SIR’ के मुद्दे पर अड़ा; जानें आपके लिए इसका क्या मतलब है
News Desk

राज्यसभा 2 बजे तक स्थगित, विपक्ष ‘SIR’ के मुद्दे पर अड़ा; जानें आपके लिए इसका क्या मतलब है

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

Parliament Winter Session 2025 : संसद शीतकालीन सत्र 2025 का आज मंगलवार, 2 दिसंबर को दूसरा दिन है और पहले ही दिन से माहौल काफी गर्म बना हुआ है। संसद शीतकालीन सत्र 2025 के पहले दिन सरकार ने महत्वपूर्ण मणिपुर जीएसटी बिल पेश किया, जिसे लेकर सदन में व्यापक चर्चा देखने को मिली। सरकार का तर्क है कि यह बिल मणिपुर की आर्थिक व्यवस्था को मजबूत करने में सहायक होगा और कारोबारियों के लिए कर-प्रक्रिया को सरल बनाएगा।

वहीं दूसरी ओर, विपक्ष ने पहले ही दिन से एसआईआर (SIR) मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश की। विपक्षी दलों का आरोप है कि SIR प्रक्रिया कई स्तरों पर पारदर्शिता की कमी दर्शाती है और इससे मतदाता सूची अपडेट करने की प्रक्रिया सवालों के घेरे में आ जाती है। पहले दिन इस मुद्दे पर जोरदार हंगामा हुआ, जिसके कारण कई क्षणों में सदन की कार्यवाही बाधित भी हुई।

आज दूसरे दिन भी संसद शीतकालीन सत्र 2025 में SIR को लेकर हलचल जारी रहने की संभावना है। विपक्ष ने पहले ही संकेत दे दिए हैं कि जब तक इस मुद्दे पर सरकार स्पष्टीकरण नहीं देती, वे सदन में दबाव बनाए रखेंगे। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि सरकार इस माहौल को संभालने के लिए क्या रुख अपनाती है—क्या वह स्पष्टीकरण देगी या विपक्ष के दबाव को नज़रअंदाज़ कर सामान्य कार्यवाही आगे बढ़ाएगी।

विशेषज्ञों का कहना है कि यह सत्र कई अहम बिलों और नीतिगत चर्चाओं के लिए महत्वपूर्ण है, लेकिन SIR का विवाद इन चर्चाओं को प्रभावित कर सकता है। जनता की नजर अब इस बात पर टिकी है कि दूसरा दिन कितना सुचारू चलता है और क्या दोनों पक्ष किसी सहमति पर पहुंचते हैं।

90 करोड़ में बनी फिल्म, अकेले स्टार ही ले गए मोटी रकम

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

बॉलीवुड | कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे एक बड़े धमाके के साथ इस साल का अंत करने वाले हैं. उनकी फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ 25 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है. फिल्म का टीज़र पहले ही धमाल मचा रहा है और यूट्यूब पर व्यूज़ के मामले में कई रिकॉर्ड तोड़ चुका है. इसके गाने भी छाए हुए हैं. अनन्या ने भी उम्मीद जताई है कि उनकी ये फिल्म 200 करोड़ का बिज़नेस करेगी. इस बीच हम आपको इस फिल्म का बजट और रणबीर कपूर की फीस के बारे में जानकारी दे रहे हैं |

धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ का निर्देशन समीर विदवंस ने किया है. समीर इससे पहले कार्तिक आर्यन के साथ ‘सत्यप्रेम की कथा’ में साथ काम कर चुके हैं. उस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिज़नेस किया था. ऐसे में दोनों की जोड़ी दूसरी बार क्या कमाल दिखाती है ये देखने का इंतज़ार हर किसी को है. हाल ही में एक इवेंट में अनन्या ने कहा, “मैं चाहती हूं कि मेरी कोई ऐसी फिल्म थिएटर मे आए जो 200 करोड़ कमाए. तो उम्मीद करते हैं ये ‘तू मेरा’ (से हो जाएगा) |

90 करोड़ में बनी है ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी

रिपोर्ट्स की मानें तो कार्तिक और अनन्या की ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ को बनाने पर मेकर्स ने करीब 90 करोड़ रुपये खर्च किए हैं. यानी ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ का बजट काफी ज्यादा है. ऐसे में धर्मा इससे अच्छे रिटर्न की भी उम्मीद कर रहा होगा. पिछले साल जूम ने अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया था कि इस फिल्म के लिए कार्तिक आर्यन को 50 करोड़ रुपये फीस के तौर पर मिले हैं. यानी बजट का आधे से ज्यादा पैसा तो कार्तिक की झोली में ही चला गया है. हालांकि मेकर्स या एक्टर ने बजट और फीस पर अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है |

रणबीर के बाद सबसे मोटी रकम

रिपोर्ट में कहा गया था, “‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ के लिए कार्तिक आर्यन को 50 करोड़ रुपये मिले हैं.” सोर्स ने बताया था कि धर्मा प्रोडक्शन जैसे प्रीमियम प्रोडक्शन हाउस से इतने ज्यादा पैसे मिलना बेहद असामान्य बात है. ये भी कहा गया था कि रणबीर कपूर के बाद किसी एक्टर को धर्मा की ओर से मिलने वाली ये सबसे बड़ी रकम है. भूलभुलैया 3 और फिर चंदू चैंपियन के बाद कार्तिक आर्यन की मार्केट वैल्यू काफी बढ़ गई थी. अब तो कार्तिक के पास ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ के अलावा धर्मा की दो और फिल्में हैं, जिनमें से एक का नाम नागजिला है |

 पीएम मोदी बोलते हैं……….तब दुनिया भर के नेता ध्यान से सुनते, ये भारत की बढ़ती हुई ताकत 

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

पुणे। आरएसएस की स्थापना के सौ साल पूरे होने के मौके पर में पुणे में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बोलते हैं, तब विश्व के नेता ध्यान से सुनते हैं। इसका मुख्य कारण भारत की ताकत सामने आ रही है और देश को उसका उचित स्थान मिल रहा है। उन्होंने इस बात का उल्लेख किया कि प्रधानमंत्री मोदी को वैश्विक स्तर पर इतने ध्यान से इसलिए सुना जा रहा है, क्योंकि भारत की शक्ति अब उन जगहों पर दिखने लगी है, जहां भारत को उचित रूप से प्रकट होना चाहिए, और इसने दुनिया का ध्यान आकर्षित किया है। आरएसएस के 100 साल पूरे होने पर, उन्होंने जोर दिया कि किसी को केवल जश्न मनाने के बारे में नहीं सोचना चाहिए, बल्कि दिए गए कार्य को निर्धारित समय के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि संघ ने चुनौतियों और तूफानों से जूझते हुए 100 साल पूरे किए हैं, लेकिन अब आत्मचिंतन का समय है कि पूरे समाज को एकजुट करने के काम में इतना समय क्यों लगा।
भारत का महत्व और वैश्विक शांति: आमतौर पर यह माना जाता है कि जब भारत आगे बढ़ता है, तो वैश्विक समस्याएं हल हो जाती हैं, संघर्ष कम हो जाते हैं और शांति कायम होती है। उन्होंने कहा कि यह बात इतिहास में दर्ज है और हमें इसे फिर से साकार करना होगा, क्योंकि मौजूदा वैश्विक परिस्थितियां भारत से इसकी मांग करती हैं। उन्होंने आरएसएस के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के बलिदानों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संघ के स्वयंसेवकों ने कई बाधाओं और चुनौतियों के बीच अपना मिशन शुरू किया था, और उन्होंने सफलता के बीज बोए और अपना जीवन समर्पित करके परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त किया। भागवत ने कहा कि जब संघ संवाद और सामूहिक कार्य की ताकत की बात करता है, तो इसका तात्पर्य पूरे समाज से होता है। उन्होंने जोर दिया कि संघ की नींव विविधता में एकता में निहित है, और सभी को साथ मिलकर चलना होगा, जिसके लिए धर्म आवश्यक है। उनका मानना है कि भारत में सभी दर्शन एक ही स्रोत से उत्पन्न हुए हैं, और चूंकि सब कुछ आपस में जुड़ा हुआ है, इसलिए हमें सद्भाव के साथ आगे बढ़ना होगा।

Previous articleUP Cabinet Update: दिव्यांगों के लिए हर मंडल में नए पुनर्वास केंद्र, योगी सरकार की पहल
Next articleरणवीर की फिल्म ‘धुरंधर’ की मुसीबत हुई खत्म, सेंसर बोर्ड ने लिया बड़ा निर्णय
News Desk

शार्दुल ठाकुर की तूफानी पारी, 7 गेंदों में 4 विकेट, फिर मचाया हाहाकार

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

क्रिकेट | सैयद मुश्तक अली ट्रॉफी 2025 में मुंबई और असम के बीच हुए मुकाबले में कुछ ऐसा हुआ जो टी20 क्रिकेट में बहुत कम देखने को मिलता है. मुंबई के कप्तान शार्दुल ठाकुर ने गेंद हाथ में ली और पावरप्ले में ही असम की पूरी बल्लेबाजी लाइन-अप को हिला कर रख दिया. 220 रनों का मजबूत टारगेट बचाने उतरी मुंबई को शार्दुल ने पहले 3 ओवर में ही मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया. आईपीएल 2025 से पहले शार्दुल ठाकुर का ये शानदार फॉर्म मुंबई इंडियंस के लिए भी अच्छे संकेत हैं, जिन्होंने शार्दुल को लखनऊ की टीम से ट्रेड किया है |

शार्दुल ठाकुर ने गेंदबाजी में बरपाया कहर

220 रनों के टारगेट को डिफेड करते हुए मुंबई की ओर से गेंदबाजी की शुरुआत शार्दुल ठाकुर ने की. शार्दुल ठाकुर ने अपने पहले ही ओवर में 3 विकेट चटका दिए. पारी की पहली ही गेंद पर उन्होंने असम के ओपनर डेनिश दास को पवेलियन का रास्ता दिखाया. फिर तीसरी गेंद पर अब्दुल अजीज कुरैशी को अपना शिकार बनाया और 5वीं गेंद पर रियान पराग का भी का विकेट भी हासिल कर लिया. जिसने असम की पारी की कमर तोड़ दी |

शार्दुल ठाकुर ने अपने दूसरे ओवर की शुरुआत भी कुछ इसी अंदाज में की. उन्होंने पहली ही गेंद पर विकेट हासिल किया. यानी सिर्फ 7 गेंदों में शार्दुल के नाम 4 शिकार, यह किसी सपने जैसा था. इसके बाद भी उनकी भूख नहीं रुकी. तीसरे ओवर में एक और बल्लेबाज को चलता किया और सिर्फ 23 रन देकर 5 विकेट पूरे कर लिए. जिसके चलते पावरप्ले खत्म होने तक असम का स्कोर 6 विकेट पर महज 49 के आसपास सिमट गया |

मुंबई की आसान जीत

शार्दुल ठाकुर की इस शानदार गेंदबाजी के चलते मुंबई की टीम ने ये मैच 98 रनों से अपने नाम किया. असम की टीम 221 रनों के जवाब में 19.1 ओवर ही बल्लेबाजी कर सकी और 122 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. इस दौरान साईराज पाटिल और अथर्व अंकोलेकर ने भी 2-2 विकेट अपने नाम किए. शम्स मुलानी भी 1 विकेट चटकाने में कामयाब रहे |