सीसीटीवी में कैद हुए दो आतंकी, एक पाकिस्तानी तो दूसरा स्थानीय, तलाशी अभियान जारी

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

अनंतनाग। अनंतनाग के बाजार में लश्कर के दो आतंकियों का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद डेंगरपोरा और काजीबाग इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक इनमें से एक आतंकी कुलगाम के खेरवन का रहने वाला है। वीडियो में नजर आए दूसरे आतंकी के पाकिस्तानी कमांडर हंजुल्लाह होने का दावा किया जा रहा है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। 
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सेना और कश्मीर पुलिस के जवान इलाके में दोनों की तलाश कर रहे हैं। स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि आतंकियों को पकड़ने में मदद मिल सके। पिछले दिनों उधमपुर में भी दो आतंकियों के देखे जाने के बाद जम्मू से कश्मीर तक 80 गांवों में तलाशी ली गई थी। जवानों ने हर घर की जांच की थी। हाल ही में जो वीडियो सामने आया है उसमें 25 दिसंबर की तारीख है। समय शाम का है। वीडियो में नजर आया स्थानीय आतंकी मोहम्मद लतीफ कुलगाम के खेरवन का रहने वाला है। इसके बारे में यह दावा किया जा रहा है कि उसने नवंबर में लश्कर के शैडो संगठन कश्मीर रिवोल्यूशन आर्मी जॉइन की थी। 
बताया जा रहा है कि सुरक्षा बल दोनों आतंकियों की तलाश में 30 घंटे से कर रहे हैं, हालांकि अभी तक उन्हें कोई सफलता नहीं मिली है। वहीं, आतंकियों ने भी अभी तक किसी भी घटना को अंजाम नहीं दिया है। इससे उनकी मौजूदगी का सुराग नहीं मिल पा रहा है। पिछले माह बीएसएफ के अधिकारी ने खुलासा किया था कि भारत की ऑपरेशन सिंदूर के बाद नुकसान झेलने के बावजूद पाकिस्तान ने एक बार फिर जम्मू क्षेत्र के सामने करीब 72 आतंकी लॉन्च पैड सक्रिय कर दिए हैं। इनमें से 12 लॉन्च पैड सियालकोट और जफरवाल सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास हैं, करीब 60 लॉन्च पैड एलओसी के पास सक्रिय बताए जा रहे हैं। इसके बाद सीमा पर चौकसी और बढ़ा दी गई है।

Previous articleसऊदी अरब ने 11 हजार भारतीयों को निकाला
News Desk

धीरेंद्र शास्त्री पर भड़के पूर्व सीएम बघेल, बोले- वे ‘भाजपा के एजेंट, केवल पैसा बटोरने आते हैं’

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

bhupeshरायपुर। प्रसिद्ध कथावाचक पंडित धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Shastri) उर्फ बागेश्वर बाबा (Bageshwar Baba) इन दिनों छत्तीसगढ़ के भिलाई शहर में हैं। वे यहां पर पांच दिवसीय हनुमंत कथा (Hanumant Katha) कहने के लिए गुरुवार को पहुंचे। इस बीच प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उन पर बुरी तरह भड़क गए हैं। बघेल ने उन्हें ढोंगी बताते हुए भाजपा का एजेंट कहा है। धीरेंद्र शास्त्री पर भड़कते हुए बघेल ने कहा कि जब उसका जन्म नहीं हुआ था, तब से हम हनुमान चालीसा पढ़ रहे हैं और वह हमें हनुमान चालीसा और सनातन धर्म के बारे में बताएंगे।

बघेल ने यह भी कहा कि सच्चे कथावाचक अपना घर और आश्रम मुश्किलों से चला पाते हैं, दूसरी तरफ ये लोग करोड़ों अरबों के मालिक बन बैठे हैं। इसके अलावा बघेल ने कहा कि ये लोग छत्तीसगढ़ में सिर्फ पैसा बटोरने आते हैं और ऐसा कहते हुए उन्होंने शास्त्री को छत्तीसगढ़ के किसी भी संत महात्मा के साथ शास्त्रार्थ करने की चुनौती भी दी। बघेल ने ये सारी बातें शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए कहीं।

 

‘वह भाजपा के एजेंट, केवल पैसा बटोरने आते हैं’
इस बारे में छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भूपेश बघेल के कुछ वीडियो शेयर किए, जिनमें प्रदेश के पूर्व सीएम बागेश्वर बाबा पर अपना गुस्सा निकालते दिखे। इनमें से एक वीडियो में पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा, ‘सीधी सी बात है ये उनका धंधा है, भारतीय जनता पार्टी के एजेंट के रूप में काम करते हैं, यही उनका धंधा है, इसके अलावा है क्या उनके पास, इसके अलावा क्या गाते हैं। कौन से दर्शन की बात करते हैं, कौन से अध्यात्म की बात करते हैं। मैं चुनौती देता हूं, हमारे छत्तीसगढ़ में इतने महापुरुष हैं, इतने दर्शन शास्त्री हैं, आध्यात्मिक और धार्मिक क्षेत्र में काम करने वाले लोग हैं, हमारे मठ-मंदिरों में बैठे हुए किसी भी साधु-महात्माओं के साथ शास्त्रार्थ कर के दिखाएं। मैं चुनौती देता हूं। मैं तो इस क्षेत्र का नहीं हूं, लेकिन ऐसे बहुत मिलेंगे हमारे छत्तीसगढ़ में उनके शास्त्रार्थ कर लें। ये छत्तीसगढ़ में केवल पैसा बटोरने आते हैं।’

 

‘संत ऐसे होते हैं क्या, उम्र क्या है उसकी?’

इसके बाद धीरेंद्र शास्त्री के दिए बयान पर नाराजगी जताते हुए बघेल ने कहा, ‘ये छत्तीसगढ़ है, यहां कबीरदासजी और गुरु घासीदासजी जैसे संत-महात्माओं की वाणी गूंजती है। उसी हिसाब से यहां छत्तीसगढ़ के लोग शांतिप्रिय हैं और यह शांति का टापू है। उन्होंने कहा था कि भूपेश बघेल को विदेश चले जाना चाहिए। यह धीरेंद्र के शब्द हैं ना और क्या यही संत-महात्माओं के शब्द होते हैं, ऐसे ही होते हैं संत।’

‘जब उसका जन्म नहीं हुआ था, तब से हनुमान चालीसा पढ़ रहा’

इसके बाद शास्त्री पर भड़कते हुए बघेल बोले, ‘अरे जब उसका जन्म नहीं हुआ था, तब से हम हनुमान चालीसा पढ़ रहे हैं। कल का बच्चा है, क्या उम्र है उसकी, मेरा बेटा भी उससे 10-12 साल बड़ा है, उसके बाप भी शायद मेरी उम्र से छोटे होंगे। वह मुझे हनुमान चालीसा के बारे में बताएंगे। उसका जन्म नहीं हुआ तब से हनुमान चालीसा, हनुमान बाण पढ़ रहे हैं। वह हमको सिखाएंगे सनातन धर्म क्या है। मेरे ससुराल में पांच-पांच साधु हैं, लेकिन इसके जैसे ढोंगी नहीं है। सारे संत महात्मा हुए हैं मेरे परिवार में। वो हमको सीख दे रहे हैं और वो कहते हैं कि भूपेश बघेल को विदेश चला जाना चाहिए, देश छोड़ देना चाहिए। यही बात दूसरे प्रदेश में जाकर किसी पूर्व मुख्यमंत्री के बारे में नहीं बोल पाएंगे, यह तो छत्तीसगढ़ है, इसलिए उसने बोल दिया और सुन लिए हम लोग।’

‘सरकारी जहाज में घूम रहे, बड़े-बड़े अस्पताल खोल रहे’

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम ने इसके आगे कहा, ‘हमारे छत्तीसगढ़ में बहुत से कथावाचक हैं, वे लोग बहुत मुश्किल से अपना आश्रम या घर चला पा रहे हैं, भगवत भजन करते हैं और भक्ति-ज्ञान के बारे में बताते हैं। छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े कथावाचक पवन दीवान जी रहे हैं, उनके आश्रम के हालात देख लीजिए। जिंदगी भर उनसे ज्यादा कथा वाचक नहीं हुआ। वो मंत्री रहे, सांसद रहे, विधायक रहे, जिंदगी भर कथावाचन किए, लेकिन उनकी स्थिति देख लो और दूसरी तरफ इन धीरेंद्र शास्त्री और प्रदीप मिश्रा की स्थिति देख लो। सरकारी जहाज में घूम रहे हैं, बड़े-बड़े हॉस्पिटल खोल रहे हैं, मेडिकल कॉलेज खोल रहे हैं, करोड़ों-अरबों के मालिक बन गए हैं।’

‘मरीजों को दिव्य दरबार लगाकर ठीक क्यों नहीं कर देते’

आगे बघेल ने कहा, ‘ये ना हिंदू धर्म के हिसाब से और ना दर्शन के हिसाब से सही हैं। यदि हिंदू धर्म या सनातन धर्म आज टिका हुआ है तो अपने दर्शन और आध्यात्मिकता के कारण से टिका हुआ है। जब इनके झाड़-फूंक से, दिव्य दरबार से लोग ठीक हो रहे हैं तो मेडिकल कॉलेज और अस्पताल क्यों खोल रहे हैं? जरूरत ही क्या है, कैंसर तो ऐसे ही फूंक मार के ठीक हो जाता है, मतलब अपनी ही बात का खुद खंडन कर रहे हैं। बैठ जाते, कैंसर अस्पताल खोलने की जरूरत क्या, दिव्य दरबार में सबको बुलाते, सब वहीं ठीक हो जाते।’

20 रुपये की सिगरेट के खातिर पत्नी की कर दी हत्या, फिर ट्रेन से कटकर पति ने दी जान

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Derlhi) में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। दिल्ली के विवेक विहार इलाके में एक व्यक्ति (Person) ने अपनी पत्नी (Wife) का गला घोंटकर हत्या कर दी, क्योंकि उसने सिगरेट (Cigarettes) के लिए 20 रुपये देने से इनकार कर दिया था। इसके बाद पति (Husband) ने ट्रेन (Train) के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। आरोपी की पहचान कुलवंत के रूप में हुई है, जो अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहता था। कुलवंत दिल्ली में ऑटो-रिक्शा चलाने का काम करता था।

बुधवार (24 दिसंबर) को विवेक विहार पुलिस स्टेशन में डीडी नंबर 39 के तहत एक पीसीआर कॉल मिली थी। कॉल करने वाले के एक पड़ोसी सतनाम ने फोन पर बताया कि उसकी भाभी का शव घर की छत पर पड़ा। मृतक की गर्दन पर चोट के निशान हैं। उसका भाई कुलवंत फरार है।

पुलिस की टीम तुंरत ही मौके पर पहुंची। वहां जाकर देखा कि कस्तूरबा नगर के झुग्गी नंबर 54 में महिला का शव पड़ा हुआ है। मृतक महिला का नाम महेंद्र कौर था। मृतक महिला के 20 वर्षीय बेटे शिव चरण ने पुलिस को बताया कि वह सिगरेट खरीदने गया था। सिगरेट के पैसे को लेकर घर में लड़ाई हो रही थी। जब वह करीब 10 मिनट बाद लौटा, तो उसके पिता ने उससे अपनी मां के लिए दवा लाने को कहा, यह कहते हुए कि वह बीमार है।

स्थिति संदिग्ध लगने पर उसने कमरे में घुसने की कोशिश की, लेकिन उसके पिता ने उसे धक्का दिया और मौके से फरार हो गया। कमरे में घुसने पर उसने अपनी मां को बिस्तर पर मृत पाया। मृतक मां की गर्दन चुन्नी से लिपटी हुई थी।

पुलिस ने एफएसएल और क्राइम टीमों द्वारा निरीक्षण के बाद मृतक का शव जीटीबी अस्पताल भेज दिया है। इस बीच, पुलिस को सूचना मिली कि मृतक का पति रेलवे ट्रैक पर बैठा है। जब पुलिसकर्मी, पड़ोसी और मृतक के बेटे के साथ रेलवे ट्रैक पर पहुंचे, तो उन्होंने पाया कि कुलवंत ने चलती ट्रेन से सिर टकराकर पहले ही आत्महत्या कर ली थी। उसे जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

केरल में BJP की ऐतिहासिक जीत, तिरुवनंतपुरम में बना पार्टी का पहला मेयर, 45 साल बाद CPM का कब्जा टूटा

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

तिरुवनंतपुरम । दक्षिणी राज्य केरल (Kerala) में भाजपा (BJP) ने इतिहास रच दिया है। वहां पहली बार भाजपा का मेयर बना है। भाजपा के वरिष्ठ नेता वी.वी. राजेश (V V Rajesh) शुक्रवार (26 दिसंबर 2025) को केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम नगर निगम (Thiruvananthapuram Municipal Corporation) के पहले भाजपा मेयर (Mayor) चुने गए हैं। यह दक्षिणी राज्य की राजनीति में एक ऐतिहासिक और अहम घटना मानी जा रही है, क्योंकि राज्य में अब तक BJP को कभी सत्ता नहीं मिली थी। पद संभालने के बाद अपनी पहली टिप्पणी में उन्होंने कहा, “हम सबको साथ लेकर आगे बढ़ेंगे। सभी 101 वार्डों में विकास किया जाएगा… तिरुवनंतपुरम को एक विकसित शहर में बदला जाएगा।”

इससे पहले शुक्रवार की सुबह हुए मेयर चुनाव में 45 साल के राजेश को कुल 51 वोट मिले। उन्हें एक निर्दलीय पार्षद (एम. राधाकृष्णन) का भी समर्थन मिला, जबकि एक निर्दलीय पार्षद ने वोट नहीं दिया। इस तरह 100 सदस्यों की उपस्थिति वाले सदन में राजेश के पक्ष में 51 वोट हो गए। उनके खिलाफ खड़े CPIM के आरपी शिवाजी को 29 और कांग्रेस के नेतृत्व वाले UDF के केएस सबरिनाथन को कुल 19 वोट मिले। बता दें कि BJP ने दिसंबर की शुरुआत में हुए तिरुवनंतपुरम नगर निगम चुनाव में 50 सीटें जीतीं थीं।

केरल में भाजपा के लिए क्या संकेत?
राजेश का मेयर के रूप में पदभार ग्रहण करना ऐसे समय में हुआ है, जब राज्य में आगामी छह महीनों के अंदर विधानसभा चुनाव होने हैं। विधानसभा चुनावों में भाजपा को लंबे समय से संघर्ष करना पड़ रहा है। पार्टी ने इस राज्य में कभी भी जीत हासिल नहीं की है। भाजपा ने 2016 में सिर्फ एक सीट जीती थी। ओ राजगोपाल ने 2016 में तब नेमोम सीट जीती थी। इसके बाद 2024 में पार्टी के एक सांसद अभिनेता सुरेश गोपी ने त्रिशूर से जीत हासिल की थी। इसलिए, राजेश का मेयर बनना केरल की शहरी राजनीति में बीजेपी के लिए एक नए अध्याय का संकेत है।

CPM का 45 साल का कब्जा टूटा
यह जीत इसलिए भी खास है क्योंकि पिछले 45 वर्षों से तिरुवनंतपुरम नगर निगम पर CPM का कब्जा था। BJP की यह जीत उस परंपरा को न सिर्फ तोड़ती है बल्कि दक्षिणी राज्य में भाजपा की पकड़ को और मजबूत करती है। शपथ ग्रहण समारोह के बाद केरल BJP अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि CPM और कांग्रेस ने मिलकर शहर को पीछे धकेल दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया था और पिछले कई वर्षों में ड्रेनेज, पानी और कचरा प्रबंधन जैसे बुनियादी मुद्दों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया।

उन्होंने कहा, “आज से हमारा काम शुरू होता है। हमारा लक्ष्य तिरुवनंतपुरम को देश के शीर्ष तीन शहरों में शामिल करना है।” BJP का कहना है कि यह जीत केरल में शहरी राजनीति के लिए एक नए दौर की शुरुआत है, खासकर ऐसे समय में जब राज्य में कुछ ही महीनों में चुनाव होने वाले हैं।

मणिपुर में 8 उग्रवादी गिरफ्तार

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

इंफाल। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने प्रतिबंधित संगठन कांग्लेईपक कम्युनिस्ट पार्टी  के आठ सक्रिय उग्रवादियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि इंफाल पूर्व के आंद्रो लेतनपेकफम इलाके से कांग्लेईपक कम्युनिस्ट पाटी(पीपुल्स वॉर ग्रुप) के चार सदस्य पकड़े गए, जिनके पास से एक पिस्तौल, तीन जिंदा गोलियां और दो रेडियो सेट मिले। वहीं, इंफाल पश्चिम के लंगोल गेम गांव से कांग्लेईपक कम्युनिस्ट पाटी(तैबंगनबा) के तीन सदस्य और लंगोल के एक फार्महाउस से कांग्लेईपक कम्युनिस्ट पाटी(इबुंगो नांगोम) गुट का एक उग्रवादी गिरफ्तार किया गया।

Previous articleबनारस के दशाश्वमेध घाट के तर्ज पर बना नवापुर घाट पर विजिटर रूम, इन कार्यों के लिए होगा यूज
Next article दिग्विजय सिंह ने पीएम मोदी की तस्वीर शेयर की……….बीजेपी-आरएसएस के संगठन की शक्ति की ताकत  
News Desk

 दिग्विजय सिंह ने पीएम मोदी की तस्वीर शेयर की……….बीजेपी-आरएसएस के संगठन की शक्ति की ताकत  

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

नई दिल्ली। कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) की शनिवार को हुई अहम बैठक से ठीक पहले वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के सोशल मीडिया पोस्ट ने राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई। कांग्रेस नेता सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक पुरानी तस्वीर साझा की, जिसमें मोदी वरिष्ठ नेताओं के चरणों के पास फर्श पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। 
इस तस्वीर के साथ कांग्रेस नेता सिंह ने लिखा, मुझे यह चित्र मिला। बहुत ही प्रभावशाली है। किस प्रकार आरएसएस का जमीनी स्वयं सेवक व जनसंघ बीजेपी का कार्यकर्ता नेताओं की चरणों में फर्श पर बैठकर प्रदेश का मुख्यमंत्री व देश का प्रधानमंत्री बना। यह संघटन की शक्ति की ताकत है………..जय सिया राम। 
पोस्ट आते ही इस पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं आईं। कुछ लोगों ने इस पोस्ट को प्रधानमंत्री मोदी पर तंज के तौर पर देखा, तब कुछ ने संगठनात्मक राजनीति पर टिप्पणी माना। लेकिन बाद में दिग्विजय सिंह ने साफ किया कि उनका इरादा किसी तरह की आलोचना करने का नहीं था। उन्होंने कहा कि यह पोस्ट आरएसएस और बीजेपी के संगठनात्मक ढांचे की ताकत को दिखाने के लिए थी। 
इस दिन सिंह ने कांग्रेस संगठन के अंदर सुधार और पावर डिसेंट्रलाइजेशन की जरूरत पर भी जोर दिया। उन्होंने 19 दिसंबर को राहुल गांधी के वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, राहुल गांधी आप सोशियो-इकोनॉमिक इश्यूज के मामलों में बिल्कुल सही हैं। फुल मार्क्स, लेकिन अब प्लीज आईएनसी को देखिए। 
साथ ही उन्होंने कांग्रेस के मौजूदा माहौल पर कमेंट कर कहा, जैसे ईसीआई को रिफॉर्म्स की जरूरत है, वैसे ही इंडियन नेशनल कांग्रेस को भी। आपने संगठन क्रिएशन से शुरुआत की है लेकिन हमें और प्रैक्टिकल डिसेंट्रलाइज्ड फंक्शनिंग की जरूरत है। मुझे यकीन है कि आप ऐसा करे, क्योंकि मुझे पता है कि आप ऐसा कर सकते हैं। बस प्रॉब्लम यह है कि आपको मनाना आसान नहीं है………..जय सिया राम।

Previous articleमणिपुर में 8 उग्रवादी गिरफ्तार
Next articleजब तक मैं इसे मंजूरी नहीं देता, उनके पास कुछ भी नहीं
News Desk

दिल्ली, यूपी, हरियाणा और पंजाब में कड़ाके की ठंड 

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली। नए साल से पहले  हाड़ कंपा देने वाली सर्दी और कोहरे से फिलहाल राहत मिलने वाली नहीं है। पहाड़ से लेकर मैदान तक इन दिनों जमकर सर्दी पड़ रही है। वहीं कोहरे की मार भी लोगों को झेलनी पड़ रही है। देशभर में सर्दी और कोहरे का प्रकोप लगातार जारी है। दिल्ली, यूपी, हरियाणा और पंजाब वालों को अभी सर्दी और कोहरे से राहत मिलने वाली नहीं है। भारत मौसम विभाग ने उत्तर भारत समेत कई राज्यों के लिए बहुत घने कोहरे और शीतलहर की चेतावनी जारी की है।
वहीं कोहरा अभी और सताएगा। 28 दिसंबर, रविवार के लिए मौसम विभाग ने घने कोहरे की चेतावनी जाहिर की है। मौसम विभाग के मुताबिक, 28 दिसंबर की सुबह तक असम और मेघालय, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। वहीं उत्तराखंड, बिहार, पूर्वी मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, जम्मू क्षेत्र, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कुछ जगहों पर भी घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।
भारत मौसम विभाग के मुताबिक, यूपी, बिहार और उत्तराखंड में 30 दिसंबर तक ठंड जारी रह सकती है। वहीं, झारखंड और झारखंड के कुछ हिस्सों में 27 और 28 दिसंबर को शीतलहर चल सकती है। 

Previous article दिग्विजय सिंह ने पीएम मोदी की तस्वीर शेयर की……….बीजेपी-आरएसएस के संगठन की शक्ति की ताकत  
News Desk

पंकज चौधरी ने ब्राह्मण विधायकों को दी नई चेतावनी, राजनीतिक हलचल तेज

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

यूपी बीजेपी के ब्राह्मण विधायकों की बैठक से सियासी घमासान मचा हुआ है | पार्टी का भी स्टैंड इसके खिलाफ ही है. बीते दिन यूपी बीजेपी मुखिया पंकज चौधरी ने विधायकों को नसीहत दी थी. अब एक बार फिर उन्होंने अपनी बात दोहराई है. मथुरा पहुंचे चौधरी ने ब्राह्मण विधायकों की बैठक पर कहा, मैंने विधायकों को चेतावनी दी है | उसने बात भी की है. निर्देश भी दिया है कि आगे से ऐसी कोई बैठक ना हो जो पार्टी के खिलाफ हो जाए |

बता दें कि बीते दिनों उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण विधायकों ने कुशीनगर के बीजेपी एमएलए पीएन पाठक के आवास पर बैठक की थी. बीजेपी के साथ ही इसमें विभिन्न दलों के 35-40 ब्राह्मण नेता शामिल हुए थे | बैठक में ब्राह्मण समाज की उपेक्षा और आवाज दबाए जाने जैसे मुद्दे उठे थे, जिस पर सियासी घमासान मच गया था |

पहले भी चौधरी दे चुके हैं हिदायत

इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने पार्टी के विधायकों को सख्त हिदायत दी थी. उन्होंने कहा था कि वो किसी भी तरह की नकारात्मक या जाति-आधारित राजनीति से दूर रहें | पार्टी के सिद्धांतों और आदर्शों के खिलाफ कोई भी गतिविधि स्वीकार नहीं होगी. उन्होंने कहा था, बीजेपी सिद्धांतों पर आधारित राजनीतिक दल है |

पार्टी विशेष वर्ग की राजनीति नहीं करती

चौधरी ने आगे कहा, पार्टी के कार्यकर्ता परिवारवाद या किसी विशेष वर्ग की राजनीति नहीं करते. हमने संबंधित जनप्रतिनिधियों से सतर्कता बातचीत की है | उन्हें साफ निर्देश दिया है कि ऐसी गतिविधियां पार्टी की संवैधानिक परंपराओं के खिलाफ हैं.ऐसी गतिविधियों से गलत संदेश जाता है |

दोबारा ऐसा हुआ तो एक्शन होगा

उन्होंने कहा, अगर फिर किसी जनप्रतिनिधि ने ऐसा काम किया तो पार्टी संविधान के तहत इसे अनुशासनहीनता माना जाएगा और एक्शन लिया जाएगा | बीजेपी की राजनीति पर जोर देते हुए उन्होंने कहा, पार्टी विविधतापूर्ण लोकतंत्र में अपनी पहचान बनाए हुए है. प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकासवादी राजनीति और राष्ट्रवाद के सामने विपक्ष की जाति-आधारित राजनीति का अंत हो रहा है |

कुलदीप सेंगर मामले की राजनीतिक गहमागहमी, बृजभूषण शरण सिंह का समर्थन सामने आया

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

पूर्व भाजपा सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह अपनी बयानबाजी को लेकर हमेशा सुर्खियों पर रहते हैं | हाल ही में उन्होंने एक और विवादित बयान दिया है | बृजभूषण शरण ने देश के चर्चित उन्नाव रेप केस के आरोपी कुलदीप सेंगर का बचाव करते हुए निर्दोष बताया है | उन्होंने कहा कि जब कोर्ट सजा देती है तो लोग स्वागत करते हैं, लेकिन जब वही कोर्ट सजा का निलंबन करती है तो सवाल क्यों खड़े किए जाते हैं? यह बात उन्होंने यूपी तक के पॉडकास्ट में कही |

बृजभूषण शरण सिंह जो अपनी लाइफस्टाइल और बयानबाजी की वजहों से देशभर में चर्चित रहते हैं. वर्तमान में उनका एक बेटा विधायक तो वहीं दूसरा बेटा सांसद है | अब वे पूर्व विधायक और उन्नाव रेप केस के मुख्य आरोपी का बचाव करते नजर आए हैं. शायद उनके सपोर्ट की एक वजह यह भी हो सकती है कि बृजभूषण के खिलाफ भी यौन शोषण का मुकदमा दायर हुआ था, जिसको उन्होंने फर्जी बताया था. हालांकि बाद में कोर्ट से उन्हें भी जमानत मिल गई थी |

क्या बोले बृजभूषण सिंह?

जब पॉडकास्ट के दौरान उनसे कुलदीप सेंगर को जमानत मिलने के बाद विरोध होने पर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि सजा किसने दी? कोर्ट ने, सजा निलंबन किसने की? कोर्ट ने. जब कुलदीप सेंगर को कोर्ट ने सजा सुनाई तो कोर्ट के उस फैसले का काफी सम्मान हुआ | अब उसी कोर्ट ने सजा को निलंबित कर दिया तो आप सवाल उठा रहे हैं. इसका साफ मतलब है कि आपको कोर्ट पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं है |

कुलदीप सेंगर को आरोपों को बताया षड्यंत्र

पूर्व सांसद ने इस दौरान अपने ऊपर लगे आरोपों पर भी बात की. उन्होंने कहा कि जैसे कुलदीप सेंगर के साथ हुआ है. वैसे ही मेरे साथ भी षड्यंत्र हुआ है. मेरे साथ तो विश्वव्यापी हुआ | कनाडा, यूएस समेत न जाने कहां-कहां प्रदर्शन कराए गए. इसमें कई विपक्षी पार्टियां तक कूद पड़ी थीं | मैं आज पूछना चाहता हूं कि ये षड्यंत्रकारी कहां हैं? कोई उन्हें पूछता तक नहीं है. इस दौरान उनसे सवाल किया गया कि कुलदीप सेंगर पर लगे आरोप निराधार हैं, तो पूर्व सांसद ने कहा कि सारे आरोप गलत हैं, उनके साथ षड्यंत्र हुआ है | उन्होंने तो यह भी कह दिया कि अगर षड्यंत्र नहीं होता तो सजा निलंबन के बाद धरना-प्रदर्शन की नौबत ही न आती |

Previous article17 साल बाद मतदान के काबिल, तारिक रहमान की किस सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी
News Desk

मनरेगा पर कांग्रेस का बड़ा आंदोलन, खड़गे बोले– VB-G RAM G के खिलाफ उतरेंगे सड़क पर

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

दिल्ली में आज कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया. इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई. बैठक के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बड़ा ऐलान किया. खड़गे का आरोप है कि सरकार ने मनरेगा के अधिकारों को खत्म कर दिया है. इसको लेकर पार्टी 5 जनवरी से आंदोलन करेगी |

मनरेगा की हर हाल में रक्षा करेंगे

कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की.  इस दौरान उन्होंने जानकारी देते हुए बताया, ”आज CWC की बैठक में हमने यह शपथ ली कि मनरेगा योजना को प्रमुख बिंदु बनाकर देश में एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा | इस शपथ में हमने पांच बिन्दुओं पर बात रखी है. हम शपथ लेते हैं कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी अग्रणी भूमिका लेते हुए 5 जनवरी से ‘मनरेगा बचाओ अभियान’ शुरू करेगी |  हम महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) की हर हाल में रक्षा करेंगे | मनरेगा कोई योजना नहीं, भारत के संविधान से मिला काम का अधिकार है. हम संकल्प लेते हैं कि ग्रामीण मजदूर के सम्मान, रोजगार, मजदूरी और समय पर भुगतान के अधिकार के लिए एकजुट होकर  संघर्ष करेंगे और मांग-आधारित रोजगार और ग्राम सभा के अधिकार की रक्षा करेंगे | मनरेगा से गांधी जी का नाम मिटाने और मजदूर के अधिकार को खैरात में बदलने की हर साजिश का लोकतांत्रिक विरोध करेंगे | संविधान और लोकतंत्र पर भरोसा रखते हुए हम मनरेगा बचाने, मज़दूर के अधिकार बचाने और गांव-गांव तक अपनी आवाज़ बुलंद करने का संकल्प लेते हैं.”

राहुल गांधी बोले- देश में वन मैन शो चल रहा

वहीं कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा, मनरेगा सिर्फ एक योजना नहीं थी. मनरेगा अधिकार आधारित अवधारणा थी | मनरेगा से देश में करोड़ों लोगों को एक न्यूनतम मजदूरी मिलती थी | ये प्रत्यक्ष अधिकार आधारित की जो अवधारणा है उस पर आक्रमण है, राज्यों की जो संघीय संरचना है उस पर भी ये आक्रमण है | राज्यों से केंद्र पैसे छीन रहा है | इससे देश को नुकसान होगा, गरीब जनता को नुकसान होगा | मुझे बताया गया है कि ये फैसला सीधे तौर पर प्रधानमंत्री कार्यालय से कैबिनेट से बिना पूछे लिया गया है | इससे आपको आज की स्थिति के बारे में पता चलता है कि ‘वन मैन शो’ चल रहा है. पूरा का पूरा फायदा वही दो-तीन अरबपतियों के लिए है.  इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचेगा.’

Previous articleट्रंप से मुलाकात से पहले रूस का बड़ा एक्शन, यूक्रेन पर ड्रोन-मिसाइल से भीषण हमला
Next articleबांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ इंदौर में सड़कों पर उतरे लोग
News Desk