बीजेपी की तारीफ वाले बयान पर दिग्विजय सिंह ने कहा- शब्दों को तोड़ा-मरोड़ा गया

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बीजेपी के संगठन की तारीफ कर देशभर की सियासत में हलचल पैदा कर दी. उन्होंने कहा कि बीजेपी में एक कार्यकर्ता जमीन से शीर्ष तक पहुंचता है. इसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र किया. वहीं अब उन्होंने अपने बयान पर सफाई दी है |

पत्रकारों से दिग्विजय सिंह ने कहा, “संगठन की तारीफ की है, आरएसएस की नहीं. मैं आरएसएस का, पीएम मोदी का और उनकी नीतियों का घोर विरोधी था हूं और रहूंगा.”

दिल्ली में कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक के बाद कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा, “मैंने संगठन की तारीफ की है. मैं आरएसएस का और केंद्र सरकार की नीतियों का घोर विरोधी था, हूं और रहूंगा.” अपने पोस्ट में उन्होंने कहा, “क्या संगठन को मजबूत करना या उसकी तारीफ करना बुरी बात है? क्या चुनाव सुधार की बात करना गुनाह है?”

कांग्रेस सांसद ने शनिवार को उस समय सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए विवाद खड़ा किया, जब दिल्ली में कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक बुलाई गई थी. इससे पहले, दिग्विजय सिंह ने पार्टी में सुधारों की मांग करते हुए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को चिट्ठी लिखी थी |

पोस्ट से मचा बवाल

शनिवार को दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 1990 के दशक की एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर शेयर की. इस फोटो के साथ दिग्विजय सिंह भाजपा और आरएसएस की तारीफ करते दिखे |

ये संगठन की शक्ति

उन्होंने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “क्वोरा साइट पर मुझे यह चित्र मिला. बहुत ही प्रभावशाली है. किस प्रकार आरएसएस का जमीनी स्वयंसेवक व जनसंघ, भाजपा का कार्यकर्ता नेताओं के चरणों में फर्श पर बैठकर प्रदेश का मुख्यमंत्री व देश का प्रधानमंत्री बना. यह संघटन की शक्ति है.”

कांग्रेस नेता की इस पोस्ट को प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ के तौर पर भी देखा गया. बाद में जब दिग्विजय सिंह की बात पर विवाद हुआ तो उन्होंने सफाई दी. हालांकि, दिग्विजय सिंह की टिप्पणी को लेकर हरीश रावत, भंवर जितेंद्र सिंह और अभिषेक मनु सिंघवी जैसे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मीडिया के सवालों से बचते हुए नजर आए. वहीं कुमारी सैलजा ने अपने बयान में कहा, “किसी ने किसी की तारीफ नहीं की है.”

कई बार अनुपस्थित रहे शशि थरूर, CWC मीटिंग में दौड़ते हुए पहुंचे, सीट किसके बगल में मिली?

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

दिल्ली में इंदिरा भवन स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) मुख्यालय में कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की बैठक आयोजित की गई थी. जिसमें राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज नेता शामिल हुए. इस दौरान कई बार मीटिंग से गैर-हाजिर रहने वाले कांग्रेस सांसद शशि थरूर भी भागते-भागते पहुंचे. इस दौरान उन्होंने मुस्कुराते हुए मीडिया का अभिवादन भी किया. अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है |

CWC बैठक में शशि थरूर को सलमान खुर्शीद के बगल में बैठने की जगह मिली. इस बैठक में सबकी निगाहें शशि थरूर के ऊपर ही टिकी रहीं, क्योंकि वे कांग्रेस की कई बैठकों में अनुपस्थित रहे. इसके साथ ही पार्टी की लाइन से हटकर भी कई बार बयानबाजी कर चुके हैं. शशि थरूर संसद की शीतकालीन सत्र की बैठक के दौरान भी शामिल नहीं हुए थे. इसके अलावा पिछले महीने हुए 18 नवंबर बैठक से भी दूरी बनाए रखी. हालांकि, उन्होंने दोनों मीटिंग में न पहुंचने की भी वजह बताई थी |

बैठक के दौरान मल्लिकार्जुन खड़गे बोले कि मनरेगा को निरस्त किए जाने के खिलाफ देशव्यापी अभियान की जरूरत है. इसके लिए उन्होंने उदाहरण भी दिया कि कैसे सरकार को विरोध के बाद तीन कृषि कानूनों को वापस लेना पड़ा था. इसके अलावा उन्होंने मतदाता सूची के एसआईआर की प्रक्रिया को लोकतांत्रित अधिकारों को कम करने की सुनियोजित साजिश बताया. खड़गे ने यह भी कहा कि बैठक उस दौरान हो रही है, जब लोकतंत्र, नागरिकों के अधिकारों और संविधान पर खतरा मंडरा रहा है. इसके साथ ही खड़गे ने बांग्लादेश में हो रहे हिंदू अल्पसंख्यकों पर हमले की निंदा करते हुए चिंता जताई |

बैठक में मनरेगा पर भी विस्तार से चर्चा हुई. मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मनरेगा योजना को प्रमुख बिंदु बनाकर सारे देश में बड़ा आंदोलन चलाने का फ़ैसला किया गया है. उन्होंने बैठक में 5 प्वाइंट्स पर चर्चा के बारे में जानकारी दी |

5 प्वाइंट्स पर हुई चर्चा

1. 5 जनवरी से मरेगा के लिए आंदोलन
2. ⁠मनरेगा की कांग्रेस रक्षा करेगी
3. ⁠ग्रामीण मज़दूर के सम्मान, रोजगार और मजदूरी के लिए एकजुट होकर संघर्ष करेंगे |

4. ⁠मनरेगा से गांधी जी का नाम मिटाने और मजदूर के रोजगार छीनने का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करेंगे |
5. ⁠हम गांव-गांव में संविधान और मजदूरों के अधिकार के लिए लड़ेंगे |

कोर्ट ने दिया आदेश, कबूतरों को दाना खिलाने पर 5000 रुपए का जुर्माना

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

मुंबई नगर निगम ने कबूतरों से आम जनता के स्वास्थ्य को होने वाले खतरे को देखते हुए कबूतरखाने को बंद करने का फैसला किया. दादर में कबूतरखाने के अलावा अन्य स्थानों पर भी कार्रवाई की गई. इस फैसले से कुछ लोग नाराज हो गए. कई लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया, लेकिन बॉम्बे हाई कोर्ट ने इस मामले में कोई राहत नहीं दी |इसके बाद भी कुछ लोग दादर आकर कबूतरों को दाना खिला रहे थे. अदालत ने दादर इलाके में रहने वाले कारोबारी नितिन शेठ को इस मामले में दोषी पाया और उन पर जुर्माना लगाया. कहा जा रहा है कि देश में इस तरह की सजा का यह पहला मामला है.

नितिन शेठ दादर इलाके में रहते हैं. वे एक व्यापारी हैं. दादर इलाके में कबूतरखाना बंद होने के बाद, वे यहां आए और कबूतरों को दाना खिलाया. इस मामले में पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है |

नितिन ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है. पुलिस ने बताया कि यह व्यापारी सार्वजनिक स्थानों पर कबूतरों को दाना खिलाना प्रतिबंधित होने के बावजूद ऐसा कर रहा था. शिकायत के आधार पर इस व्यापारी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई |

5 हजार रुपये का लगाया जुर्माना

इस मामले में अदालत ने व्यापारी पर 5,000 रुपये का जुर्माना लगाया. अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बीवाई मिसल ने सोमवार को यह फैसला सुनाया. सजा भारतीय दंड संहिता की धारा 223 (ख) के तहत सुनाई गई. यह स्पष्ट था कि व्यापारी ने जनता के स्वास्थ्य, जीवन और सुरक्षा को खतरे में डाला था. इसके अलावा, उस पर बीएनएस की धारा 271 के तहत स्वास्थ्य के लिए खतरनाक बीमारी फैलाने का भी आरोप लगाया गया था |

देश में पहली बार मिली सजा

इस फैसले में अदालत ने साफ किया है कि इस तरह की सजा पहली बार दी जा रही है. यह एक उदाहरण है. इसलिए, अदालत ने फैसले में स्पष्ट किया है कि लोगों को भविष्य में ऐसा कृत्य नहीं करना चाहिए |

बृहन्मुंबई नगर निगम ( बीएमसी ) ने पहले ही कबूतरों को दाना खिलाने पर प्रतिबंध लगा दिया है. अगस्त में बॉम्बे हाई कोर्ट ने भी इस मामले की सुनवाई की थी. हाई कोर्ट ने सार्वजनिक स्थानों पर कबूतरों को दाना खिलाने पर प्रतिबंध को बरकरार रखा है |

सलमान-ऐश्वर्या में बढ़ रही थी दूरियां, सलमान ने लगाई फटकार: ‘बहुत खूबसूरत समझती हो’

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

बॉलीवुड की कई ऐसी प्रेम कहानियां हैं, जो किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. इनमें से भी सबसे चर्चित लव स्टोरीज में से एक रही है सलमान खान और ऐश्वर्या राय की रोमांस और ब्रेकअप की कहानी. साल 1999 में संजय लीला भंसाली की फिल्म हम दिल दे चुके सनम के सेट पर दोनों की जोड़ी ने स्क्रीन पर केमिस्ट्री दिखाई और ऑफ-स्क्रीन भी दिल मिलने का सिलसिला शुरू हुआ. दर्शकों ने उनके रिश्ते को खूब पसंद किया और मीडिया में उनका नाम अक्सर सुर्खियों में रहता था. लेकिन जैसे-जैसे उनका रिश्ता आगे बढ़ा, कई उतार-चढ़ाव भी आए।

ऐश्वर्या राय और सलमान खान को लोग काफी पसंद करते थे. लेकिन दोनों का रिश्ता टूट जाने के बाद से लोगों के अरमान भी टूट गए, लेकिन अब दोनों ही एक्टर अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं. लेकिन एक पुरानी एक्ट्रेस ने दोनों की लव स्टोरी के बारे में बात किया, लोगों का कहना है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान सलमान अक्सर ऐश्वर्या के पास दिखाई देते थे और उनका व्यवहार कुछ ज्यादा ही पजेसिव माना जाता था. करीबी लोगों के मुताबिक, सलमान कभी-कभी अपने इमोशन को कंट्रोल में नहीं रख पाते थे और उन्हें ऐश्वर्या के कुछ तौर-तरीकों से परेशानी होती थी |

वहीदा रहमान को देखे

एक्ट्रेस हिमानी शिवपुरी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि सलमान और ऐश्वर्या का रिश्ता पहले बहुत गहरा और मजबूत था.सलमान अक्सर ऐश्वर्या के सेट पर रात भर आते-जाते थे और उनके बीच काफी नजदीकी थी.लेकिन जब चीजें खराब होने लगीं और दोनों के बीच मतभेद बढ़े, तो सलमान ने ऐश्वर्या के व्यवहार से अपनी निराशा जताई थी.उन्होंने कुछ पल ऐसा भी अनुभव किया जब सलमान ने उनके रवैये को लेकर तंज कसते हुए कहा, ‘क्या है? इसको समझाओ, वहीदा रहमान को देखे. अपने आप को बहुत खूबसूरत समझती है.’

2002 में हो गए थे अलग

एक्ट्रेस का कहना था कि सलमान के अंदर फ्रस्ट्रेशन बढ़ गया था. हालांकि, इन्ही मतभेदों के चलते सलमान और ऐश्वर्या का ब्रेकअप 2002 के आसपास हो गया. ब्रेकअप के बाद सलमान ने खुद एक बार कहा था कि जब दो लोग प्यार करते हैं तो लड़ाई-झगड़ा होना नॉर्मल है, लेकिन उनका कुछ व्यवहार बेहद भावनात्मक और तेज था. एक रिपोर्ट के अनुसार, सलमान ने उस समय यह भी कहा था कि वह रिश्ते के दौरान कई बार अपने गुस्से को व्यक्त करते थे |

ब्रेकअप के कुछ साल बाद भी उनके रिश्ते के नतीजे बॉलीवुड में चर्चा का विषय बने रहे.ऐश्वर्या ने कई बड़ी फिल्में कीं और इंडियन सिनेमा की टॉप एक्ट्रेसेज़ में से एक बनीं.सलमान भी अपने करियर में सुपरस्टार की जगह पर कायम रहे |

अखिलेश यादव बोले- SIR की चाल ने BJP को ही नुकसान पहुंचाया, यूपी में 2.89 करोड़ वोटर प्रभावित

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

उत्तर प्रदेश में SIR की प्रक्रिया पूरा कर ली गई है, जिसमें 2.89 करोड़ वोटर्स के नाम काटे गए हैं. इसका फाइनल आंकड़ा और ड्राफ्ट लिस्ट 31 दिसम्बर को जारी किया जाएगा. यूपी में अब तक कुल 15 करोड़ करोड़ 44 लाख वोटर थे, जिसमें 2.89 करोड़ नाम कटने के बाद लगभग 12 करोड़ 55 लाख मतदाता बचेंगे. एसआईआर में नाम काटने को लेकर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपाई SIR ने अपने खोदे गड्ढे में भाजपा को ही गिरा दिया है |

यूपी में एसआईआर की आखिरी तारीख 26 दिसंबर 2025 रखी गई थी, जिसमें अंतिम डेट तक लगभग 2.89 करोड़ यानि 18.7 फीसदी मतदाता के नाम दर्ज नहीं हो पाए हैं. जानकारी के अनुसार इसमें 1.25 करोड़ वोटर्स ऐसे हैं, जो परमानेंट कहीं दूसरी जगह पर शिफ्ट हो चुके हैं. उन्होंने BLO को इसके बारे में खुद जानकारी दी है. इसके अलावा 45.95 लाख वोटर्स की मौत हो चुकी और 23.59 लाख डुप्लीकेट वोटर हैं. वहीं, 9.57 लाख वोटरों ने फॉर्म ही जमा नहीं किए और करीब 84 लाख वोटर लापता हैं |

SIR को लेकर सरकार को घेरा

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने SIR को लेकर सरकार को घेरने का प्रयास किया है. उन्होंने कहा कि अब PDA सरकार बनाएगा, भाजपा का पीड़ा-राज मिटाएगा, सबके हिस्से तरक्की-खुशहाली लाएगा. उन्होंने कहा कि भाजपाई विधायकों के बीच यह समाचार पहले ही प्रसारित हो चुका है कि SIR में 2.89 करोड़ वोटरों के नाम कट गए हैं |

दहाई का आंकड़ा नहीं पार कर पाएगी भाजपा: अखिलेश

अखिलेश यादव ने आगे कहा, “बकौल ‘एक वर्ष-शेष’ UP के सीएम इसमें से 85-90% उनके अपने वोटर कटे हैं. इसका राजनीतिक गणितीय विश्लेषण है. 2.89 करोड़ का अगर केवल 85% भी मान लिया जाए तो ये आंकड़ा होगा लगभग 2.45 करोड़. अब इस आंकड़े को यूपी की कुल 403 सीट से भाग दे दिया जाए तो ये आंकड़ा लगभग 61,000 वोट प्रति सीट आएगा. यानी BJP यूपी की हर एक सीट पर आनुपातिक रूप से 61000 वोट कम पाएगी. ऐसे में वो सरकार क्या बनाएगी, दहाई का अंक भी पार नहीं कर पायेगी. भाजपाई SIR ने अपने खोदे गड्ढे में भाजपा को ही गिरा दिया है.”

31 दिसंबर के बाद कर सकते हैं दावा-आपत्ति

बता दें, यूपी में एसआईआर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब 31 दिसम्बर को ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी की जाएगी. इसके बाद 28 फरवरी 2026 को फाइनल वोटर लिस्ट प्रकाशित होगी. अगर आपको एसआईआर को लेकर कोई दावा-आपत्ति करनी है तो 31 दिसंबर 2025 से 30 जनवरी 2026 के बीच कर सकते हैं |

Transparent Treatment Comparison Sets Alkanand Holistic Hub Apart

0

Transparency is a defining feature of Alkanand Holistic Hub. Patients receive clear comparisons of doctors, hospitals, treatment options, and costs, allowing them to choose confidently. This openness eliminates uncertainty and prevents unnecessary financial burden. Under the leadership of Dr. Ashita Nandgaonkar, the platform promotes ethical decision-making and builds trust by putting patient interests above commercial motives.

Mumbai, India — In a significant step toward transforming patient-centric healthcare in India, Alkanand Holistic Hub, founded by Dr. Ashita Nandgaonkar, has announced the expansion of its comprehensive and integrated healthcare coordination platform. Designed to eliminate confusion, improve affordability, and ensure transparency, the platform brings together modern medicine, advanced homeopathy, holistic wellness therapies, and medical travel support under one trusted umbrella.

At a time when patients often face multiple medical opinions, unclear treatment pathways, rising costs, and emotional stress, Alkanand Holistic Hub offers a reliable solution—bringing clarity to care.

A Vision Rooted in Transparency, Affordability, and Holistic Wellness

Founded with a mission to simplify access to high-quality medical care, Alkanand Holistic Hub is built on the belief that patients deserve clear, unbiased, and evidence-based guidance before making critical health decisions. Under the leadership of Founder & CEO Dr. Ashita Nandgaonkar, the organization focuses on empowering patients with full visibility of all available treatment options—ranging from modern clinical interventions to advanced homeopathic and wellness-based therapies.

The platform currently coordinates treatments for:

  • Neurological disorders
  • Cancer care and oncology
  • Stem cell therapies
  • Advanced homeopathic treatments
  • Orthopedic, cardiac, and laparoscopic surgeries

By acting as a neutral coordinator, the team of doctors from AHH ensures that patients are guided toward what is medically right, not commercially driven.

Redefining Healthcare Access for India and the World

In the short term, Alkanand Holistic Hub is committed to improving healthcare accessibility across India by:

  • Offering transparent comparisons of specialists, hospitals, and treatment plans
  • Providing expert second opinions
  • Ensuring clarity in treatment costs and outcomes

For international patients, the platform delivers a seamless one-stop healthcare experience, including:

  • Medical evaluations and treatment planning
  • Travel and accommodation coordination
  • Visa assistance
  • Recovery and follow-up care

The long-term vision is to establish Alkanand Holistic Hub as a nationally recognized and globally trusted healthcare coordination brand, blending world-class treatment with meaningful wellness and healing travel experiences.

Unique Positioning in a Competitive Healthcare Landscape

While many platforms focus on selective or isolated medical services, Alkanand Holistic Hub stands apart with its integrated and holistic approach. Its key differentiators include:

Affordable holistic treatment and wellness services

Transparent comparison of doctors, hospitals, and treatment options

Integration of modern medicine with advanced homeopathy and wellness therapies

A unique treatment-plus-travel model for domestic and international patients

This approach is guided by the brand’s powerful message:
“Globally Trusted, Nationally Recognized—Your Gateway to India’s Top Healthcare, Where Expertise Meets Care.”

Clear Advantages for Patients

1. World-Class Healthcare at Unmatched Value
Patients gain access to top specialists, accredited hospitals, and advanced diagnostic and treatment technologies—often at a fraction of international healthcare costs.

2. Seamless End-to-End Experience
From medical opinions and hospital selection to travel, treatment, and follow-up care, every step is managed with precision and transparency.

3. India as a Global Medical Powerhouse
India continues to lead globally in oncology, neurology, orthopedics, and integrative healing, and the hub connects patients directly to this excellence.

4. Rapid Access to Expertise
Fast-track appointments and minimal waiting times allow quicker diagnosis and timely treatment decisions.

5. Integrated Healing for Long-Term Wellness
By combining evidence-based medicine with proven holistic therapies, the platform supports not just treatment but long-term recovery and preventive care.

A Real Patient Story: Terry Mitchell’s Journey to Healing

One of the most compelling examples of the platform’s impact is the case of Terry Mitchell, who suffered from severe hip pain and faced contradictory medical opinions from multiple hospitals. With fluctuating costs and varying treatment suggestions, Terry felt overwhelmed and uncertain about making the right decision.

After connecting with Alkanand Holistic Hub, his medical reports were carefully reviewed, expert second opinions were arranged, and hospitals were compared transparently. The team guided him toward the correct hip replacement approach—without charging any additional coordination fees.

Terry ultimately received treatment from the right specialist, at the right hospital, and at the right cost—restoring not only his mobility but also his peace of mind. His story reinforces a powerful truth: the right guidance is often the first step toward healing.

Building Awareness Through Education

As part of its commitment to public health education, Alkanand Holistic Hub will be hosting upcoming awareness webinars, including:

World Cervical Health Awareness Webinar — January

World Cancer Awareness Webinar — February

These sessions aim to educate individuals about prevention, early detection, and holistic care options.

Launch of Yearly Membership for Priority & Holistic Care

To ensure continuous care and wellness support, Alkanand Holistic Hub has introduced an exclusive yearly membership program.
Membership benefits include:

  • Unlimited medical guidance and treatment comparison
  • Discounts on holistic wellness programs
  • Priority access to specialists
  • Monthly health and wellness webinars
  • Exclusive family wellness resources

🔗 Membership details:
https://alkanandholistichub.com/membership-plans.html

Natural Immunity Booster Program for Children

The organization has also launched a Natural Immunity Booster Program for Kids, designed for children prone to recurrent infections, low stamina, or seasonal illnesses. The program follows a holistic approach aimed at strengthening immunity naturally and supporting overall child wellness.

🔗 Learn more:
https://alkanandholistichub.com/membership-plans.html

About Alkanand Holistic Hub

Alkanand Holistic Hub is a comprehensive healthcare coordination and wellness platform that integrates modern medicine, holistic therapies, and healing travel. The organization empowers patients through clarity, informed choice, and access to world-class care.

The platform is guided by three foundational pillars:

  • Founder & CEO: Dr. Ashita Nandgaonkar
  • Operational Head: Dr. Vishakha Suvarna
  • Creative Head: Dr. Batul Vohra

Contact & Call

🌐 Website: www.alkanandholistichub.com

📸 Instagram: @alkanandhhub
📺 YouTube: alkanandholistichub
👩‍⚕️ Founder Profile: @learnwith_drashita
📞 Contact: +91 90825 47347

विराट कोहली को पवेलियन भेजने वाला गेंदबाज बना दिन का हीरो, मिला स्पेशल तोहफा

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में दिल्ली और गुजरात के बीच हुए मुकाबले में एक युवा स्पिनर ने वो सपना पूरा किया, जिसके बारे में हर घरेलू क्रिकेटर सोचता है. गुजरात के बाएं हाथ के स्पिनर विशाल जायसवाल ने स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को आउट किया. 27 साल के गुजरात के ऑलराउंडर विशाल की एक जादूई गेंद के चलते ही विराट कोहली विजय हजारे ट्रॉफी में लगातार दूसरा शतक जड़ने से चूक गए. विशाल जायसवाल ने मैच के बाद विराट से मुलाकात की, जिसकी फोटो उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की |

विशाल जायसवाल का मिला खास तोहफा

टूर्नामेंट में दिल्ली के लिए अपनी दूसरी पारी खेल रहे विराट कोहली शानदार लय में नजर आ रहे थे. उन्होंने 61 गेंदों पर 77 रनों की पारी खेली, जिसमें लग रहा था कि वह लगातार दूसरा शतक बनाने की राह पर हैं. लेकिन तभी जायसवाल की एक शानदार गेंद ने सब बदल दिया. कोहली क्रीज से बाहर निकलकर स्पिनर पर हमला करना चाहते थे, लेकिन गेंद की उड़ान और टर्न ने उन्हें पूरी तरह मात दे दी. बल्ला हवा में लहराया और विकेटकीपर ने आसानी से स्टंपिंग कर दी |

विकेट लेते ही जायसवाल की खुशी देखते ही बन रही थी. लेकिन उनका उत्साह यहीं नहीं रुका. मैच खत्म होने के बाद उन्होंने कोहली से मिलकर मैच बॉल पर ऑटोग्राफ लिया और साथ में फोटो भी खिंचवाई. सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए जायसवाल ने लिखा, ‘उन्हें वर्ल्ड क्रिकेट में अपना दबदबा बनाते देखने से लेकर उनके साथ एक ही मैदान पर खेलने और उनका विकेट लेने तक, यह एक ऐसा पल है जिसकी मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि यह हकीकत में बदल जाएगा. विराट भाई का विकेट लेना एक ऐसा अनुभव है जिसे मैं हमेशा संजोकर रखूंगा. इस मौके पर, इस सफर और इस खूबसूरत खेल ने मुझे जो कुछ भी दिया है, उसके लिए मैं बहुत आभारी हूं.‘

विशाल जायसवाल ने झटके कुल 4 विकेट

विशाल जायसवाल के लिए ये मैच काफी अच्छा रहा. दस ओवर में उन्होंने 42 रन देकर चार विकेट झटके. कोहली के अलावा उन्होंने ऋषभ पंत को क्लीन बोल्ड किया और अर्पित राणा-नितीश राणा को भी पवेलियन भेजा. उनकी धारदार गेंदबाजी की बदौलत दिल्ली की टीम 50 ओवर में 254/9 तक ही पहुंच सकी. हालांकि, विशाल जायसवाल की टीम इस मैच में जीत हासिल नहीं कर सकी. उनकी टीम 47.4 ओवर में 247 रन पर ऑलआउट हो गई और मैच सात रनों से हार गई |

1000 करोड़ के क्लब में ‘धुरंधर’ की एंट्री, 23वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

Dhurandhar Box Office Collection Day 23: यह कहना गलत नहीं होगा कि यह साल फिल्म ‘धुरंधर‘ के नाम रहा है. क्योंकि बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह की इस फिल्म ने सिनेमा जगत में वह इतिहास रचा है, जिसे अब तक कुछ चुनिंदा फिल्में ही हासिल कर पाई हैं. आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. अपने शुरुआती दिनों से ही बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करते हुए इसने कई सुपरहिट फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. आज इस जासूसी थ्रिलर फिल्म का चौथा शनिवार है और कमाई के मामले में यह रुकने का नाम नहीं ले रही है.

‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 23
दरअसल, आज फिल्म ‘धुरंधर’ की रिलीज का 23वां दिन है और इसकी कमाई में एक बार फिर जोरदार उछाल देखने को मिल रहा है. इस फिल्म के दबदबे के आगे अन्य फिल्मों को काफी ठंडा रिस्पॉन्स मिल रहा है. हाल ही में रिलीज हुई कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ को दर्शकों ने पूरी तरह से नकार दिया है. ‘सैकनिल्क’ (Sacnilk) की रिपोर्ट के अनुसार, सुबह 11 बजे तक ‘धुरंधर’ ने अपने 23वें दिन 1.37 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. जिस रफ्तार से फिल्म आगे बढ़ रही है, उसे देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि यह अपने चौथे रविवार को 20 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी.

धुरंधर बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
अभी तक बॉलीवुड सिनेमा की जितनी भी फिल्में रिलीज हुई हैं, उनमें ‘धुरंधर’ सबसे आगे निकल चुकी है. जानकारी के अनुसार, घरेलू बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की इस फिल्म का कलेक्शन पिछले 22 दिनों में 683.8 करोड़ रुपये हो चुका है. वहीं, शनिवार को शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, इसने 15 करोड़ रुपये कमाए. जिससे ‘धुरंधर’ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन गई है.

‘धुरंधर’ 1000 करोड़ के क्लब में शामिल
रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर रणवीर सिंह बॉलीवुड के ऐसे तीसरे अभिनेता बन गए हैं, जिनकी फिल्म ‘धुरंधर’ 1000 करोड़ के क्लब में शामिल हुई है. उनसे पहले केवल आमिर खान और शाहरुख खान की फिल्में ही यह मुकाम हासिल कर पाई हैं. बता दें कि शाहरुख खान ने अपने करियर में दो बार इस आंकड़े को पार किया है.

इन फिल्मों ने किया 1000 करोड़ के आंकड़े को पार
दंगल (आमिर खान)
पठान (शाहरुख खान)
जवान (शाहरुख खान)
धुरंधर (रणवीर सिंह)
 

हनुमान चालीसा बयान पर सियासत गरम, भूपेश बघेल पर अजय चंद्राकर का तंज

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

रायपुर में सियासत उस वक्त गरमा गई जब पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हनुमान चालीसा को लेकर दिए गए बयान पर भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। भूपेश बघेल हनुमान चालीसा बयान पर तंज कसते हुए चंद्राकर ने कहा कि बघेल भले ही हनुमान चालीसा पढ़ते हों, लेकिन उनका साथ “खड़े कुंभकरण-रावण” के साथ नजर आता है। उन्होंने दावा किया कि बघेल की वाणी और आचरण में हनुमान चालीसा का कोई प्रभाव दिखाई नहीं देता।

नाम नहीं, नियमों पर हो बहस

कांग्रेस द्वारा किसी नाम के विरोध पर चंद्राकर ने स्पष्ट किया कि विवाद नाम को लेकर नहीं, बल्कि उसके प्रारूप और नियमों को लेकर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि नए कानून के नए स्वरूप पर चर्चा जरूरी है। साथ ही यह भी जोड़ा कि भाजपा ने कभी राजीव गांधी या इंदिरा गांधी का नाम नहीं हटाया, वे सभी के लिए पूजनीय हैं और महात्मा गांधी विश्व आइकॉन हैं।

राहुल गांधी दौरे पर कटाक्ष

राहुल गांधी के संभावित छत्तीसगढ़ दौरे पर भी अजय चंद्राकर ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को पहले आत्मचिंतन करना चाहिए कि पांच साल सत्ता में रहने के बाद जनता ने उन्हें क्यों नकारा। आरोप लगाया कि पार्टी के पास कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण का स्पष्ट विजन नहीं है और ग्रामीण कार्यकर्ता परेशान हैं।

कांग्रेस संगठन और गिरफ्तारी पर बयान

दिल्ली में कांग्रेस की बैठक पर टिप्पणी करते हुए चंद्राकर ने कहा कि पार्टी अब तक ब्लॉक अध्यक्ष तक तय नहीं कर पा रही है। वहीं, कांग्रेस नेता विनोद तिवारी की गिरफ्तारी पर उन्होंने साफ कहा कि यह न्यायालय के आदेश से हुई है, न कि भाजपा के कहने पर।

Confidential Background Check Services for Personal and Professional Use

0

NIDAAN Intelligence Services offers confidential background check services for both personal and professional purposes. These checks include identity verification, employment history, social reputation, and criminal records. Conducted discreetly, the service helps individuals and organizations avoid future risks. With a strong emphasis on privacy and accuracy, NIDAAN ensures that sensitive information is handled responsibly and shared only with authorized clients.

NIDAAN Intelligence Services Expands Personal Investigation Services Nationwide Under Leadership of Veteran Investigator Om Prakash

Jamshedpur, Jharkhand:
NIDAAN Intelligence Services (I) Pvt. Ltd., a trusted and professionally managed private investigation agency, has announced the nationwide expansion of its personal investigation services across India. Founded and led by Mr. Om Prakash, Founder and Managing Director, the company brings over 21 years of proven experience in handling sensitive and complex investigation cases for clients across the country.

Mr. Om Prakash holds an MBA in Marketing from Sikkim Manipal University and is widely recognized for his expertise in investigation, vendor management, and risk management. Beginning his professional journey from Jamshedpur, Jharkhand, he has successfully transformed NIDAAN Intelligence Services into a pan-India organization supported by a strong network of 350+ expert professional detectives operating in all major cities of India.

With this expansion, NIDAAN Intelligence Services is now accepting personal investigation cases from individuals nationwide. The company offers a comprehensive range of services including extra-marital affairs investigation, pre-matrimonial verification, divorce case investigation, evidence collection, surveillance services, background checks, criminal record verification, and employment background checks.

Highlighting its commitment to quality and governance, NIDAAN Intelligence Services is an ISO 9001:2015 certified company and is in the process of obtaining ISO 31000:2018 certification, further strengthening its focus on quality management and risk management standards. All investigations are conducted with strict adherence to legal compliance, confidentiality, and ethical practices. Each case follows a customized approach using advanced investigative techniques and modern technology to ensure accurate, reliable, and court-admissible evidence.

Over the years, NIDAAN Intelligence Services has built a strong reputation through discreet operations, experienced investigators, and transparent communication. The company continues to assist individuals and organizations in uncovering facts and making informed decisions during critical personal and legal situations.

Individuals seeking professional and confidential investigation services can contact NIDAAN Intelligence Services (I) Pvt. Ltd. via email at investigation@ncsindia.co.in or call 9234466631 to schedule a consultation.

https://www.nidaanintelligenceservices.com
https://www.nidaanverification.com

https://www.youtube.com/@indianinvestigator

https://x.com/intelligence217

https://www.instagram.com/nidaanintelligenceservices/

https://in.linkedin.com/company/nidaan-intelligence-services-i-private-limited

https://www.facebook.com/nidaanintelligenceservices/