अक्षय खन्ना को आखिरी वक्त में धोखा, लीगल कार्रवाई तय

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

अक्षय खन्ना इस वक्त ‘धुरंधर’ की सक्सेस को एन्जॉय कर रहे हैं. 22 दिनों बाद फिल्म ने 1000 करोड़ का कारोबार कर लिया है. पर अब लगता है कि उनकी मुश्किलें बढ़ने वाली है. क्योंकि अजय देवगन की जो फिल्म ‘दृश्यम 3’ उन्होंने छोड़ी है, उसके मेकर्स का एक्टर पर बुरी तरह गुस्सा फूटा है. 2 अक्टूबर, साल 2026 में फिल्म को रिलीज किया जाना है. जिसका अजय देवगन फिलहाल काम कर रहे हैं. अक्षय खन्ना भी पार्ट 3 का हिस्सा थे. जिसके लिए उन्होंने 21 करोड़ की डिमांड की थी. साथ ही चाहते थे कि पार्ट 3 के लिए उन्हें विग मिले. लेकिन मेकर्स से बात नहीं बनी और वो बाहर हो गए. अब ‘दृश्यम 3’ के प्रोड्यूसर कुमार मंगत पाठक ने एक्टर को लेकर कई बड़े खुलासे कर दिए हैं |

लंबे वक्त से जानकारी आ रही थी कि अक्षय खन्ना ‘दृश्यम 3’ का हिस्सा नहीं होंगे. इसी बीच बॉलीवुड  पर एक रिपोर्ट छपी है. जिसने इंटरनेट पर हलचल पैदा कर दी है. दरअसल ‘दृश्यम 3’ के प्रोड्यूसर कुमार मंगत पाठक ने अक्षय खन्ना को लेकर हैरान कर देने वाले खुलासे किए हैं. प्रोड्यूसर ने बताया कि वो अक्षय खन्ना को लीगल नोटिस भेजने वाले हैं. साथ ही कंफर्म कर दिया है कि अब अक्षय खन्ना की जगह फिल्म में जयदीप अहलावत होंगे. पर ऐसा अक्षय खन्ना ने क्या किया है कि मेकर्स का गुस्सा फूट गया है |

अक्षय खन्ना पर अब होगा लीगल एक्शन?

अक्षय खन्ना का Drishyam 3 से एग्जिट हो गया है. जिसकी वजह फीस है यह बात कुमार मंगत पाठक ने कंफर्म कर दी है. पर एक वेबसाइट से बातचीत में बड़ा खुलासा किया. प्रोड्यूसर ने बताया कि अक्षय खन्ना ने मेकर्स के साथ एक एग्रीमेंट साइन किया था. दोनों पक्षों के बीच काफी बातचीत होने के बाद एक्टर की फीस भी तय कर दी गई थी. जिसके बाद उन्होंने मेकर्स के सामने डिमांड रखी कि वो विग पहनना चाहते हैं. जिस पर डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने उन्हें समझाया. साथ ही बताया कि यह प्रैक्टिकल फैसला नहीं है, जो कि पार्ट से दृश्यम 3 की कंटिन्यूटी को तोड़ देगा. बताते चलें कि पार्ट 2 में अक्षय खन्ना बिना विग के नजर आए थे. जिस वक्त यह बात हुई, तो अक्षय खन्ना मान भी गए थे |

हालांकि कुमार मंगत ने कहा कि- ”कुछ चमचों ने उन्हें सजेशन दिया कि विग पहनने पर अच्छे लगेंगे, जिसके बाद अक्षय ने फिर से रिक्वेस्ट करनी शुरू कर दी. फाइनली यह बात सुनकर अभिषेक पाठक मान गए थे. पर बाद में एक्टर ने मेकर्स को कह दिया कि वो फिल्म का अब हिस्सा नहीं बनना चाहते हैं. ”

3-4 साल तक घर पर बैठा था:मंगत पाठक

इस दौरान कुमार मंगत पाठक ने बताया कि अक्षय खन्ना जब कुछ नहीं था, तब उसे साथ लेकर ‘सेक्शन 375 बनाई थी. साथ ही अनप्रोफेशनल बर्ताव के बारे में भी बात की. वो कहते हैं- ”तब कई लोगों ने अक्षय खन्ना के साथ काम न करने की बात कही थी. उनकी एनर्जी सेट पर एकदम टॉक्सिक है. उसे पहचान दिलाने वाली ही फिल्म सेक्शन 375 है, जिसके बाद ‘दृश्यम 2’ का ऑफर भी दिया. यही वो फिल्म है, जिसके बाद उन्हें कई बड़े ऑफर भी मिले हैं. वरना वो 3-4 साल तक घर ही बैठा था”

कामयाबी सिर चढ़ गई है: प्रोड्यूसर

Drishyam 3 के प्रोड्यूसर का कहना है कि, अक्षय खन्ना के सिर कामयाबी चढ़ गई है. उन्होंने हमसे कहा, धुरंधर मेरी वजह से चल रही है. फिर मंगत पाठन ने उन्हें सलाह देते हुए कहा कि- ”धुरंधर’ के फेवर में काफी फैक्टर काम आए हैं. साथ ही उन्हें ध्यान रखना चाहिए कि अजय देवगन Drishyam 3 में लीड रोल में है. वहीं, विकी कौशल की छावा में वो लीड नहीं थे, ऐसा ही कुछ धुरंधर में भी था. जो कि रणवीर सिंह की फिल्म है. अगर वो आज भी कोई सोलो फिल्म करेंगे, तो भारत में 50 करोड़ का कारोबार भी नहीं कर सकेंगे. ”

कुमार मंगत ने कहा कि ”अक्षय खन्ना को लगता है कि वो सुपरस्टार बन गए हैं. अगर ऐसा है तो फिर किसी स्टूडियो के पास जाओ. और सुपरस्टार बजट वाली फिल्म बनाने की कोशिश करो. पर उस पिक्चर को ग्रीनलाइट कौन देता है देखने की बात होगी |आगे बोले कि- कुछ एक्टर मल्टी स्टारर फिल्में करते हैं और वो हिट होने के बाद उन्हें लगता है कि वो ही सुपरस्टार बन गए हैं.”

हमें अक्षय से बेहतर इंसान भी मिला

इस दौरान कुमार मंगत पाठक ने बताया कि ”अक्षय खन्ना ने अलीबाग के फार्महाउस में स्क्रिप्ट सुनी थी. जो उन्हें पसंद आई और मेकर्स से कहा कि, यह 500 करोड़ रुपये की फिल्म है. ऐसी कोई स्क्रिप्ट जिंदगी में नही सुनी. साथ ही अभिषेक और राइटर को गले भी लगाया था. जिसके बाद फीस पर सहमति हुई और एग्रीमेंट साइन किए. उन्हें एडवांस भी दिया था | एक्टर के कपड़ों के डिजाइनर को भी पैसे जा चुके थे, लेकिन 10 दिन पहले अक्षय ने काम करने से मना कर दिया.”

”पर अब फर्क नहीं पड़ता कि अक्षय फिल्म में हैं या नहीं. जयदीप अहलावत को उनकी जगह फाइनल किया गया है. भगवान की कृपा से अक्षय से बेहतर एक्टर मिल गया है. लेकिन एक्टर के बर्ताव से नुकसान हुआ है. वो अब लीगल एक्शन की बात करते दिखे. साथ ही बताया कि पहले ही लीगल नोटिस भेज दिया है. आखिर में कहा कि- किसी किरदार के बाल अचानक कैसे आ सकते हैं? ऐसी दुनिया में कोई टेक्नोलॉजी है, जो मिनटों में बाल उगा सके?”

400+ रन की पारी के बाद भी टीम को हार, रायक्टन का शतक फीका पड़ा

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

केप टाउन के न्यूलैंड्स मैदान पर SA20 लीग के चौथे सीजन की शानदार शुरुआत हुई. पहले मैच में डिफेंडिंग चैंपियन एमआई केप टाउन का सामना डरबन सुपर जायंट्स की टीम से हुआ, जहां डरबन की टीम ने एक रोमांचक जीत अपने नाम की. इस मैच में फैंस को खूब चौके-छक्के देखने को मिल और दोनों टीमों ने मिलकर मुकाबले में 449 रन बने, जो SA20 के किसी भी मैच में बनाए गए रनों का दूसरा सबसे बड़ा रिकॉर्ड है. इस दौरान सीजन का पहला शतक एमआई केप टाउन के ओपनर रायन रिकल्टन के बल्ले से देखने को मिला, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके |

डरबन सुपर जायंट्स ने बोर्ड पर लगाया बड़ा स्कोर

डरबन सुपर जायंट्स ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 232 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया. डरबन की पारी की नींव डेवन कॉनवे और केन विलियमसन की 96 रनों की सलामी साझेदारी ने रखी. कॉनवे ने 64 रन बनाए और विलियमसन ने 40 रन रनों का योगदान दिया. इसके बाद ऐडन मार्करम ने 35 रनों की तेज तर्रार पारी खेली, जिससे टीम का स्कोर तेजी से बढ़ा. हेनरिक क्लासेन, इवान जोन्स और डेविड वीसे ने भी छोटी लेकिन विस्फोटक पारियां खेलीं. दूसरी ओर एमआई केप टाउन की ओर से जॉर्ज लिंडे ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए |

रयान रिकल्टन के शतक पर फिरा पानी

जवाब में डिफेंडिंग चैंपियन एमआई केप टाउन की शुरुआत अच्छी नहीं रही, जल्दी विकेट गिरने से दबाव बढ़ा. रीजा हेंड्रिक्स 28 रन बनाकर आउट हुए, जबकि रासी वैन डर डुसेन सिर्फ 2 रन ही बना सके. वहीं, निकोलस पूरन भी 15 रन पर पवेलियन लौट गए. लेकिन रायन रिकल्टन ने एक छोर संभाले रखा. उन्होंने सिर्फ 63 गेंदों में 113 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 11 छक्के शामिल रहे. यह SA20 में किसी पारी में सबसे ज्यादा छक्के हैं. रिकल्टन ने जेसन स्मिथ के साथ 76 रनों की अहम साझेदारी भी की, जिसमें स्मिथ ने 14 गेंदों पर 41 रन ठोके |

हालांकि, आखिरी ओवरों में दबाव बढ़ा. आखिरी दो ओवरों में सिर्फ 15 रन बने और तीन विकेट गिरे. जिसके चलते एमआई केप टाउन की टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 217 रन ही बना सकी और 15 रनों से हार गई. डरबन के युवा गेंदबाज इथन बॉश ने 4 विकेट लेकर मैच का रुख मोड़ा और क्वेना मफाका ने भी आखिरी ओवरों में कसी हुई गेंदबाजी की. जिसके चलते पिछले सीजन में पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे रहने वाली डरबन सुपर जायंट्स टीम ने इस बार जीत के साथ आगाज किया |

पानी की शिकायत पर भड़कीं विधायक, अफसरों को फोन पर लगाई फटकार

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

MLA Nauksham Chaudhary: राजस्थान में भजनलाल सरकार के दो साल पूरे होने के अवसर पर ‘विकास रथ’ के जरिए जनसंवाद कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कामां से विधायक नौक्षम चौधरी गांव-गांव जाकर सरकार के दो साल के कार्यों का ब्योरा जनता के सामने रख रही हैं। इस दौरान कामां के वार्ड क्रमांक 6 में पानी की गंभीर समस्या सामने आई, जिस पर विधायक का सख्त रुख देखने को मिला।

महिलाओं ने बताई पानी की किल्लत

जब विधायक नौक्षम चौधरी वार्ड क्रमांक 6 पहुंचीं, तो वहां मौजूद महिलाओं ने उन्हें पानी की समस्या से अवगत कराया। महिलाओं का कहना था कि इलाके में पिछले एक हफ्ते से पानी की सप्लाई नहीं हो रही है, जिससे रोजमर्रा की जिंदगी बुरी तरह प्रभावित हो रही है। यह शिकायत उस समय सामने आई, जब विधायक जनता के बीच योजनाओं की जानकारी देने पहुंची थीं।

अफसरों को फोन पर लगाई फटकार

महिलाओं की बात सुनते ही विधायक नौक्षम चौधरी नाराज हो गईं और मौके पर ही जल विभाग के अधिकारी को फोन मिला दिया। फोन पर उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि वार्ड में 6-6 दिन तक पानी नहीं आ रहा है और महिलाएं इसकी शिकायत कर रही हैं। विधायक ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समस्या का तुरंत समाधान नहीं हुआ तो उनके कार्यालय का पानी भी बंद कर दिया जाए। इस पर अधिकारी ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया।

हर वार्ड में निरीक्षण के निर्देश

विधायक ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे अगले दिन से हर वार्ड का दौरा करें और पानी की समस्या का स्थायी समाधान निकालें। उन्होंने कहा कि जनता को पानी के लिए तरसाना सरकार की मंशा के खिलाफ है और इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विधायक की इस त्वरित कार्रवाई की वहां मौजूद लोगों ने सराहना करते हुए कहा, “विधायक हो तो ऐसा।”

कामां से ‘कामवन’ बनने की तैयारी

इस दौरान विधायक नौक्षम चौधरी ने एक और बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से क्षेत्रवासियों की मांग रही है कि कामां का नाम बदला जाए। इस मांग को पूरा करते हुए नए साल में कामां का नाम बदलकर ‘कामवन’ किया जाएगा। विधायक के इस बयान के बाद क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल देखा गया।

 

दौलत–शोहरत सब मिली, फिर भी सलमान खान की ये ख्वाहिश रह गई अधूरी

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

Salman Khan 60th Birthday: आज 27 दिसंबर 2025 को बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। फिल्म इंडस्ट्री में तीन दशकों से ज्यादा समय से राज कर रहे सलमान खान को वो सबकुछ मिला, जिसकी चाहत हर इंसान करता है—दौलत, शोहरत, फैंस का प्यार और स्टारडम। लेकिन कहा जाता है कि जिंदगी में हर किसी की कोई न कोई ख्वाहिश अधूरी रह जाती है, और सलमान खान भी इससे अछूते नहीं हैं।

सलमान खान का नाम आते ही बॉक्स ऑफिस हिट्स, दमदार पर्सनैलिटी और स्टार पावर की तस्वीर सामने आ जाती है। हिंदी सिनेमा में उनका इतना प्रभाव है कि जिस प्रोजेक्ट से वे जुड़ जाते हैं, उसकी किस्मत बदल जाती है। आलीशान लाइफस्टाइल, करोड़ों की संपत्ति और देश-विदेश में फैले प्रशंसक—सब कुछ होने के बावजूद सलमान की निजी जिंदगी में एक खालीपन अक्सर चर्चा में रहा है। 60 की उम्र में भी वे अविवाहित हैं, हालांकि इसे लेकर उन्होंने कभी कोई शिकवा नहीं जताया।

पिता बनने की अधूरी इच्छा

कई मौकों पर सलमान खान ने पिता बनने की इच्छा जाहिर की है। अपने भतीजे के पॉडकास्ट से लेकर ट्विंकल खन्ना और काजोल के शो ‘टू मच’ तक, उन्होंने खुलकर कहा कि वे एक दिन पिता जरूर बनना चाहते हैं। सलमान ने यह भी बताया कि उन्होंने बच्चा गोद लेने की कोशिश की थी, लेकिन लंबी कानूनी प्रक्रिया के कारण यह संभव नहीं हो पाया। इसके बावजूद पिता बनने की चाहत आज भी उनके दिल में है और वे बच्चे की अच्छी परवरिश करने का सपना देखते हैं।

शादी की चर्चाओं में रहीं कई एक्ट्रेस

सलमान खान की शादी को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा संगीता बिजलानी के साथ हुई थी। दोनों की शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं, यहां तक कि कार्ड भी छप गए थे, लेकिन ऐन वक्त पर रिश्ता टूट गया। इसके बाद उनका नाम सोमी अली से जुड़ा, जो ज्यादा समय तक नहीं चला। आगे चलकर ऐश्वर्या राय और कटरीना कैफ के साथ भी उनके रिश्ते चर्चा में रहे, लेकिन बात शादी तक नहीं पहुंच सकी। मौजूदा समय में सलमान का नाम यूलिया वंतूर के साथ जोड़ा जाता है, जिन्हें अक्सर उनके पारिवारिक कार्यक्रमों में देखा जाता है।

60वें जन्मदिन पर सलमान खान एक ऐसे मुकाम पर हैं, जहां उनके पास सब कुछ है, सिवाय उस ख्वाहिश के, जो उन्हें एक परिवार और पिता होने की भावना से जोड़ती है। यही अधूरी चाहत उनकी जिंदगी का सबसे भावुक पहलू बनकर सामने आती है।

पानी संकट पर विधायक का अनोखा तरीका, अफसरों को फटकारते कहा ‘मेरा कनेक्शन भी काटो’

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

राजस्थान की भजनलाल सरकार के दो साल पूरे हो गए हैं, जिसके उपलक्ष्य में ‘विकास रथ’ के माध्यम से जनता से रूबरू होने के लिए सभी नेता गांव-गांव घूम रहे हैं. इस दौरान कामां से विधायक नौक्षम चौधरी भी दो साल के कार्यों को लेकर जनता के बीच पहुंची, जहां उनसे कुछ महिलाओं ने पानी की समस्या को लेकर शिकायत की. फिर क्या विधायक चौधरी नाराज होकर अधिकारियों को फोन घुमा दिया |

दरअसल, नौक्षम चौधरी जब कामां के वार्ड क्रमांक 6 पर पहुंची तो कई महिलाओं ने उनसे पानी की किल्लत को लेकर शिकायत की. महिलाओं का कहना था कि यहां एक हफ्ते से पानी नहीं आया. विधायक नौक्षम चौधरी को यह शिकायत भी उस दौरान मिली, जब वे जनता के बीच अपनी योजनाओं का बखान करने पहुंची थीं |

अफसरों की ली क्लास

महिलाओं की शिकायत सुनकर वह आगबबूला हो गईं और तुरंत जल विभाग के अधिकारी को फोन मिला दिया. इस दौरान विधायक ने कहा कि वार्ड क्रमांक 6 पर कई महिलाएं बैठी हैं, जो बता रही हैं कि यहां पानी 6-6 दिन नहीं आता. आप इसका तुरंत निदान करें. नहीं तो मेरे भी दफ्तर का पानी बंद कर दें. इस दौरान अधिकारी ने पानी की समस्या से तुरंत निजात दिलाने का आश्वासन दिया |

अधिकारियों को दी चेतावनी

इस दौरान फोन पर ही विधायक ने अधिकारियों को कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि कल से हर वार्ड का दौरा करें और पानी की समस्या को निपटाएं. उन्होंने कहा कि जनता को पानी के लिए तरसाना सरकार की मंशा के खिलाफ है. यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. विधायक के तुरंत एक्शन को लेकर वहां पर मौजूद लोगों ने कहा, विधायक हो तो ऐसा |

कामां होगा कामवन

इसके अलावा उन्होंने कामां का नाम बदलने की भी बात कही. विधायक ने कहा कि काफी समय से क्षेत्रवासियों की मांग है कि कामां का नाम बदल दिया जाए, तो बता दें कि जल्द ही यह मांग अब पूरी होने वाली है. नए साल में कामां का नाम बदलकर ‘कामवन’ कर दिया जाएगा. यानी अब नए साल से कामां, कामवन के नाम से जाना जाएगा |

इंग्लैंड की टीम पर टूटा चोटों का कहर, एक के बाद एक तीन गेंदबाज घायल

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

क्रिकेट | एशेज 2025-26 में इंग्लैंड की टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है. वह लगातार तीन मैच हारकर सीरीज गंवा चुकी है और अब मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे बॉक्सिंग डे टेस्ट में भी जूझती हुई नजर आ रही है. इसी बीच टीम का एक स्टार गेंदबाज चोटिल हो गया है. इस खिलाड़ी को बॉक्सिंग डे टेस्ट के दूसरे दिन की शुरुआत में चोट का सामना करना पड़ा, जिसके चलते वह मैदान छोड़कर भी चला गया. इस दौरे पर इंग्लैंड को ये तीसरा झटका लगा है, क्योंकि 2 गेंदबाज पहले ही चोट के चलते सीरीज से बाहर हो चुके हैं |

इंग्लैंड का एक और स्टार गेंदबाज चोटिल

बॉक्सिंग डे टेस्ट के दूसरे दिन इंग्लैंड के तेज गेंदबाज गस एटकिंसन को चोट का सामना करना पड़ा. उन्होंने अपनी बाईं हैमस्ट्रिंग में खिंचाव महसूस किया और मैदान छोड़ना दिया. यह घटना सुबह के सेशन में देखने को मिली, जब एटकिंसन अपना पांचवां ओवर फेंक रहे थे. दरअसल, एटकिंसन ने नाइटवॉचमैन स्कॉट बोलैंड को आउट करने के बाद अपना ओवर जारी रखा. लेकिन पांचवें ओवर की आखिरी गेंद फेंकते समय उनकी रफ्तार सिर्फ 98 किमी प्रति घंटा रही, जो उनकी सामान्य स्पीड से काफी कम थी. गेंद फेंकते ही उन्होंने अपनी बाईं जांघ को पकड़ा और दर्द से परेशान होकर मैदान से बाहर चले गए. उनकी जगह सब्स्टीट्यूट फील्डर ओली पोप मैदान पर उतरे |

यह चोट इंग्लैंड की तेज गेंदबाजी यूनिट के लिए और मुश्किलें बढ़ा गई. इस सीरीज के पहले टेस्ट में मार्क वुड चोटिल होकर सिर्फ 11 ओवर फेंक सके थे और घर लौट गए थे. वहीं, जोफ्रा आर्चर साइड स्ट्रेन के कारण आखिरी दो टेस्ट मैचों का हिस्सा नहीं हैं. अब एटकिंसन की चोट से इंग्लैंड का सीम अटैक और कमजोर पड़ सकता है |

ECB ने दिया एटकिंसन की चोट पर अपडेट

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए गस एटकिंसन की चोट पर अपडेट दिया. इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने लिखा, ‘गस एटकिंसन आज सुबह अपना पांचवां ओवर फेंकने के बाद अपने बाएं हैमस्ट्रिंग में कुछ दर्द महसूस होने के कारण मैदान से बाहर चले गए. अगले कुछ घंटों में उनका मूल्यांकन किया जाएगा.’ बता दें, इससे पहले एटकिंसन जिम्बाब्वे के खिलाफ लगी दाहिनी हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण इस गर्मी में भारत के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में भी सिर्फ एक ही टेस्ट मैच खेल पाए थे |

DGCA की रिपोर्ट में क्या निकली खामी? इंडिगो उड़ान रद्द होने का सच जल्द सामने

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो की दिसंबर की शुरुआत में हजारों फ्लाइट कैंसिल हुईं थी. देशभर के लगभग हर एयरपोर्ट से फ्लाइट कैंसिल की गई थीं. इसके कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा था. पूरे मामले में सरकार ने जांच के आदेश दिए थे | अब डीजीसीए की जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है. हालांकि रिपोर्ट को कॉन्फिडेंशियल रखा गया है |

डीडीसीए के संयुक्त महानिदेशक संजय के. ब्रह्मणे की अध्यक्षता में इस जांच समिति का गठन 5 दिसंबर को किया गया था. इस जांच कमेटी को बनाने के पीछे की वजह इतनी बड़ी संख्या में कैंसिल की गई उड़ानों के बारे में पता लगाना था. साथ ही ये भी जानकारी जुटानी थी कि इसमें इंडिगो के अधिकारियों की ही तो मिलीभगत नहीं है |

अधिकारी ने कहा कि जांच समिति ने शुक्रवार शाम अपनी रिपोर्ट डीजीसीए को सौंप दी. सूत्रों ने बताया कि रिपोर्ट की प्रतियां नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू और नागर विमानन सचिव समीर कुमार सिन्हा के कार्यालय को भी भेजी गई हैं |

हजारों उड़ानें की गई थी कैंसिल

इस महीने के शुरुआती सप्ताह में इंडिगो की उड़ानें बड़े पैमाने पर कैंसिल हुई थी. इस दौरान एक दिन 1,600 से अधिक उड़ानें भी रद्द करनी पड़ी थीं. इसके अलावा बड़ी संख्या में उड़ानें कई घंटों की देरी से भी रवाना हुईं, जिससे देशभर के हवाई अड्डों पर यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी थी |

क्रू मेंबर के सदस्यों की तैनाती एवं रेस्ट से संबंधित नए नियमों को लागू करने के लिए इंडिगो ने समय पर तैयारी नहीं की थी, जिसकी वजह से देशभर के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा था |

सरकार ने लिया था एक्शन

इंडिगो ने बड़ी संख्या में बिना जानकारी दिए उड़ानों को रद्द कर दिया था. इसके बाद सरकार ने एक्शन लेते हुए इंडिगो की 10 प्रतिशत उड़ानें दूसरी एयरलाइंस को देने का फैसला किया था. इसके साथ ही इंडिगो सीईओ को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया था |

इंडिगो के बारे में कहा गया था कि कंपनी पहले से ही क्रू की कमी का सामना कर रही थी. जिस तरह की दिक्कतें सामने आई हैं उससे यही पता चलता है कि इंडिगो की लो-कॉस्ट स्ट्रैटेजी अब उसी पर भारी पड़ गई है. इंडिगो की इस लापरवाही का खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ा |

सलमान खान ने 60वां जन्मदिन मनाया धूमधाम से, फार्महाउस में सजी स्टार्स की महफिल

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान आज यानी 27 दिसंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं, इस दौरान उनके फैंस की नजर एक्टर के बर्थडे सेलिब्रेशन पर टिकी हुई है. सलमान ने अपने करीबियों के साथ अपने इस खास दिन के जश्न को मनाया. एक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से सर्कुलेट हो रहा है, जिसमें वो पैपाराजी के साथ केक काटते दिखे. इसके बाद उनके फार्म हाउस पर कई फिल्मी सितारों को आते भी देखा गया |

सलमान खान अपना 60वां बर्थडे मना रहे हैं, जिसके दौरान आधी रात को एक्टर ने अपने फार्म हाउस के बाहर पैपाराजी के साथ केक काटा और उनके साथ फोटो क्लिक करवाई. लोगों को एक्टर का ये जेस्चर काफी पसंद आ रहा है. हालांकि, इस दौरान एक्टर की सुरक्षा का कड़ा इंतजाम किया गया था. उन्होंने फैंस के भी केक काटे. वहीं एक्टर के ग्रैंड बर्थडे सेलिब्रेशन की बात की जाए, तो इस खास मौके पर कई सितारों ने शिरकत की. लेकिन, मीका सिंह का आने का तरीका काफी अलग था |

स्कूटी से पार्टी में पहुंचे मीका सिंह

दरअसल, मीका सिंह भाईजान के पनवेल स्थित फार्महाउस पर स्कूटी से लिफ्ट लेकर पहुंचे. पैपाराजी ने उन्हें देखते ही रोका, इस दौरान सिंगर ने बताया कि उनकी कार 5 किलोमीटर पीछे ही खराब हो गई थी, जिसकी वजह से उन्हें ऐसे आना पड़ा. मीका सिंह के अलावा सलमान खान के फार्महाउस पर उनके घर वालों के अलावा क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी अपनी फैमिली के साथ नजर आए. संजय दत्त भी देर रात एक्टर के फार्म हाउस पहुंचे. कई वायरल वीडियो में उनकी करीबी दोस्त यूलिया वंतूर को भी देखा गया |

कौन पहुंचा सलमान के फार्म हाउस

सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस संगीता बिजलानी भी उनके इस खास मौके पर दिखीं. इस दौरान एक्ट्रेस काफी ग्लैमरस लुक में नजर आ रही थीं. बाकी फिल्मी सितारों की बात की जाए, तो जेनेलिया डिसूजा को उनके बच्चों के साथ स्पॉट किया गया. वहीं ग्लैमर का तड़का लगाने के लिए रकुल प्रीत सिंह भी शामिल हुईं. बाकी फैमिली मेंबर को देखे तो, सलमान खान के पिता सलीम और भतीजे अरहान, निर्वाण एक साथ पहुंचे थे. साथ ही अरबाज और सोहेल भी शामिल थे |

लाल किले के पास कार ब्लास्ट में 40 किलो विस्फोटक, एंटी-टेरर ग्रिड पर जोर

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

Amit Shah on Delhi Blast: राजधानी दिल्ली में आज से एंटी-टेररिज्म कॉन्फ्रेंस-2025 की शुरुआत हुई, जिसका उद्घाटन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया। इस अहम सम्मेलन में देशभर के सुरक्षा तंत्र और आतंकवाद से निपटने की रणनीतियों पर चर्चा हो रही है। उद्घाटन सत्र के दौरान गृह मंत्री ने दिल्ली में हुए कार ब्लास्ट को लेकर बड़ा खुलासा किया, जिसने सभी का ध्यान खींचा।

अमित शाह ने बताया कि लाल किले के पास हुए कार ब्लास्ट में करीब 40 किलो विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया था। उन्होंने कहा कि यह घटना सुरक्षा एजेंसियों के लिए गंभीर चेतावनी है और इससे सबक लेते हुए आतंकवाद के खिलाफ और अधिक मजबूत व्यवस्था खड़ी करनी होगी। Amit Shah on Delhi Blast का यह बयान सम्मेलन का मुख्य फोकस बनकर सामने आया।

गृह मंत्री ने आगे कहा कि सरकार का लक्ष्य आने वाली पीढ़ियों के लिए एक अभेद्य आतंक निरोधी ग्रिड तैयार करना है। संगठित अपराध और आतंकवाद के खिलाफ 360 डिग्री कार्रवाई के लिए ठोस एक्शन प्लान पर काम किया जा रहा है। उन्होंने सभी राज्यों के डीजीपी से अपील की कि पूरे देश में पुलिस के लिए एक मजबूत और समान एंटी टेरर स्क्वॉड (ATS) स्ट्रक्चर जल्द लागू किया जाए, ताकि समन्वय और कार्रवाई में तेजी लाई जा सके।

Amit Shah on Delhi Blast के संदर्भ में बोलते हुए उन्होंने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम की बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले का भी जिक्र किया। शाह ने कहा कि यह हमला देश को झकझोर देने वाला था और आतंकियों का मकसद सांप्रदायिक तनाव फैलाना तथा कश्मीर के पर्यटन को नुकसान पहुंचाना था। हालांकि भारत ने उनकी साजिशों को नाकाम कर दिया। उन्होंने बताया कि पहली बार आतंक की योजना बनाने वालों को ऑपरेशन सिंदूर और हमले को अंजाम देने वालों को ऑपरेशन महादेव के तहत सजा दी गई।

कार्यक्रम के दौरान गृह मंत्री ने एनआईए द्वारा तैयार किए गए दो नए डेटाबेस भी लॉन्च किए, जिनका उपयोग देश की सभी सुरक्षा एजेंसियां करेंगी। अंत में, Amit Shah on Delhi Blast के संदेश के साथ उन्होंने कहा कि देश की प्रगति के साथ चुनौतियां भी बढ़ेंगी और उन्हें मिलकर हराना हम सभी की जिम्मेदारी है।

BCCI के कहने पर बाहर हुए ईशान किशन, टीम छोड़कर लौटे घर

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

ईशान किशन की बैटिंग फॉर्म इस वक्त कमाल चल रही है. इस खिलाड़ी ने विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार शतक लगाकर सभी फैंस का दिल जीत लिया. उनके बल्ले से महज 34 गेंदों में सेंचुरी निकली. लेकिन हैरानी की बात ये है कि अगले ही मैच में उन्हें टीम से बाहर रखा गया है. झारखंड के कप्तान ईशान किशन को राजस्थान के खिलाफ मुकाबले में प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं दिया गया. उनकी जगह कुमार कुशाग्र को कप्तानी सौंपी गई. अब सवाल ये है कि आखिर ईशान किशन क्यों शतक लगाने के बाद अगले ही मैच से बाहर हो गए. आपको ये जानकर हैरानी होगी कि ईशान किशन को बीसीसीआई के कहने पर बाहर किया गया है |

BCCI ने ईशान को खेलने से मना किया!

ईशान किशन को झारखंड की प्लेइंग इलेवन से बाहर रखने की वजह बीसीसीआई है. राजस्थान के खिलाफ दूसरे मैच में झारखंड की कप्तानी कर रहे कुमार कुशाग्र ने बताया कि बीसीसीआई ने ईशान किशन को आराम दिया है. ईशान किशन टीम को छोड़कर अपने घर चले गए हैं और वो 2 जनवरी को टीम से जुड़ेंगे. बता दें ईशान किशन को एहतियातन आराम दिया गया है. दरअसल ये खिलाड़ी न्यूजीलैंड टी20 सीरीज और टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम में सेलेक्ट हुआ है और उन्हें चोट से बचाए रखने और फ्रेश रखने के लिए बीसीसीआई ने इस खिलाड़ी को आराम के लिए कहा है |

रंग में है ईशान का बल्ला

ईशान किशन ने हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में झारखंड को चैंपियन बनाया. उन्होंने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 517 रन बनाए. इस खिलाड़ी का स्ट्राइक रेट लगभग 200 का रहा और उनके बल्ले से 2 शतक और 2 अर्धशतक निकले. ईशान ने सबसे ज्यादा 33 छक्के भी लगाए और फाइनल में सेंचुरी ठोकते हुए उन्होंने अपनी टीम को पहली बार ये ट्रॉफी जिताई. इसके बाद ईशान ने झारखंड के खिलाफ महज 39 गेंदों में 125 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 14 छक्के मारे. ईशान की ये फॉर्म उनके लिए और टीम इंडिया के लिए बेहद अहम है, यही वजह है कि बीसीसीआई ने इस खिलाड़ी को आराम देने का फैसला किया |

Previous articleमोदी-योगी समर्थक मुस्लिम युवक की कहानी, 3 बार बेटी की शादी टूटने का दावा
Next articleधार किसान के डॉक्टर बेटे के कायल हुए मुकेश अंबानी, इंटरनेशनल रिसर्च में राहुल का कमाल
News Desk