अवतार और धुरंधर के कोहराम में कार्तिक आर्यन की फिल्म ने मारी एंट्री, जानें ओपनिंग डे कलेक्शन

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

बॉलीवुड के रोमांटिक एक्टर्स में से एक कार्तिक आर्यन की नई फिल्म क्रिसमस के मौके पर रिलीज कर दी गई है. इस फिल्म का कलेक्शन शानदार जा रहा है. फिल्म ने रिलीज के ओपनिंग डे पर ठीक-ठाक कमाई कर ली है. वीकेंड पर भी फिल्म को अपना ये रिदम मेंटेन करना होगा. तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी के नाम से आई इस फिल्म की कमाई के आंकड़े आ गए हैं. इस फिल्म में एक बार फिर से कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की जोड़ी नजर आएगी. फिल्म से फैंस को काफी उम्मीदें हैं. साल के जाते-जाते एक टाइपिकल बॉलीवुड रोमांटिक फिल्म फैंस के लिए आई है. ऐसी फिल्मों को फैंस ने हमेशा से प्यार दिया है |

तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी फिल्म की बात करें तो इसके कलेक्शन के बीच में कई ऐसी फिल्में हैं जो बाधा बनी हुई हैं. इसमें सबसे पहले रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर है. इस फिल्म को आए अभी 3 हफ्ते हो चुके हैं और इन तीन हफ्तों में इस फिल्म का कलेक्शन आसमान छू रहा है. फिल्म तेजी से 1000 करोड़ की कमाई की ओर बढ़ रही है. वहीं दुनियाभर में अरबों की कमाई करने वाली अवतार 3 फिल्म भी कार्तिक की मूवी की राह में रोड़ा बनी हुई है |

भारत में कार्तिक आर्यन की फिल्म ने कितने रुपए कमाए?

कार्तिक आर्यन की फिल्म तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी ने सिनेमाघरों में क्रिसमस के फेस्टिव मौके पर दस्तक दी है. फिल्म को इसका बहुत ज्यादा फायदा तो नहीं मिला लेकिन फायदा जरूर मिला है. फिल्म की कमाई सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के मुताबिक ओपनिंग डे पर 7.25 करोड़ रुपए की रही है. वहीं फिल्म के ओवरसीज कलेक्शन के आंकड़े अभी नहीं आए हैं. इस फिल्म की खास बात ये है कि कई सारी फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर मौजूद होने के बाद ये फिल्म आई है और ऑडियंस के बीच अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रही है |

किन फिल्मों से है तू मेरी मैं तेरा का सामना?

इस फिल्म का मुकाबला रणवीर सिंह की धुरंधर फिल्म से हो रहा है. इस फिल्म को आए 21 दिन हुए हैं और इन 21 दिनों में फिल्म ने 1000 करोड़ के करीब कमा लिए हैं. वहीं दूसरी तरफ हॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर जेम्स कैमरून की फिल्म अवतार 3 भी इस दौरान ही रिलीज हुई है और जोरदार कमाई कर रही है. फिल्म ने भारत में 7 दिनों में 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. ये फिल्म आने वाले समय में भी कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म का गेम बिगाड़ती नजर आएगी |

कैसा होगा कार्तिक आर्यन की रोमांटिक फिल्म का फ्यूचर?

कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी की बात करें तो इस फिल्म का फ्यूचर पहले से ही काफी चैलेंजिंग रहने वाला है. इस फिल्म को ऐसे वक्त पर रिलीज किया गया है जब इसके पास ब्रीदिंग स्पेस बहुत ज्यादा नहीं है. जहां एक तरफ 2025 दिसंबर में इस फिल्म को 2 बड़ी फिल्मों ने घेरा हुआ है वहीं दूसरी तरफ जनवरी 2026 में भी कई ऐसी फिल्में हैं जो रिलीज की जाएंगी. नए साल में दर्शकों का उत्साह अलग होता है और मेकर्स भी उस हिसाब से ही फिल्में बनाते हैं |

ऐसे में नई फिल्मों के आते ही कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्मों को कितना भाव मिलेगा ये देखने वाली बात होगी. किसी भी फिल्म की शुरुआत में जो मूवी कलेक्शन कर ले जाती है वैसा कलेक्शन बाद में करना फिल्म के लिए पॉसिबल नहीं होता है. वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी फिल्म का बजट 90 करोड़ रुपए का माना जा रहा है |

वहीं बजट के मुकाबले तो फिल्म का ये कलेक्शन बहुत कम नहीं कहा जाएगा. लेकिन फिल्म के लिए दूसरा दिन और भी ज्याजा अहम हो चला है. पहले दिन इस फिल्म ने फैंस की उम्मीदें बढ़ा दी हैं. अब अगर फिल्म को अपने पहले एक्स्टेंडेड वीकेंड में बजट के आधे तक पहुंचना है तो ऐसे में फिल्म को शुक्रवार को अच्छी कमाई करनी होगी और अपने कलेक्शन को 4 दिनों तक ऐसे ही मेंटेन रखना होगा |

25.20 करोड़ का खिलाड़ी टीम से डिमोट, ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट में बड़ा बदलाव

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन के लिए दिसंबर 2025 का महीना उतार-चढ़ाव भरा रहा है. एक तरफ IPL 2026 ऑक्शन में उन पर छप्पर फाड़ पैसा बरसा है. वहीं दूसरी ओर इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज में वो कोई असर छोड़ने में नाकाम रहे हैं | ऑक्शन में 25.20 करोड़ की मोटी रकम ने ग्रीन को खूब चर्चा दी है लेकिन एशेज में उनकी नाकामी का सिलसिला अब ऑस्ट्रेलियाई टीम को पसंद नहीं आ रहा है और यही कारण है कि चौथे टेस्ट में उनका डिमोशन हो गया |

मेलबर्न में 26 दिसंबर से ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के बीच शुरू हुए चौथे टेस्ट मैच के पहले ही दिन ये कैमरन ग्रीन के साथ ऐसा हो गया | ऑस्ट्रेलियाई टीम इस मैच में पहले बैटिंग के लिए उतरी लेकिन उसकी शुरुआत ही खराब रही थी. पहले सेशन में ही टीम ने कप्तान स्टीव स्मिथ समेत 4 विकेट गंवा दिए थे. फिर दूसरा सेशन शुरू होने के कुछ ही मिनटों के अंदर टीम ने उस्मान ख्वाजा के रूप में पांचवां विकेट भी गंवा दिया |

ग्रीन के साथ ये क्या हो गया?

बस यहीं कैमरन ग्रीन का डिमोशन देखने को मिला. असल में ग्रीन ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट में मिडिल ऑर्डर में बैटिंग करते हैं और आम तौर पर वो छठे स्थान पर बैटिंग के लिए उतरते रहे हैं. मगर इस सीरीज में मिल रही लगातार नाकामी के कारण उन्हें डिमोट करते हुए बैटिंग ऑर्डर में सातवें स्थान पर धकेल दिया गया |उनकी जगह छठे नंबर पर एलेक्स कैरी को उतारा गया. करीब ढाई साल के बाद ग्रीन को टेस्ट मैच में 7वीं पोजिशन पर बैटिंग के लिए उतारा गया |

हालांकि इसका भी फायदा नहीं हुआ और वो सिर्फ 17 रन बनाकर आउट हो गए. आउट होने से पहले ग्रीन दमदार नजर आ रहे थे लेकिन एक रन चुराने की गलती में वो रन आउट हो गए और इंग्लैंड को मुफ्त का विकेट दे बैठे. इस तरह ऑस्ट्रेलिया का ये दांव भी काम नहीं आया |

इस साल कैसा रहा कैमरन ग्रीन का प्रदर्शन?

इस फैसले की वजह 2025 में ग्रीन का लगातार खराब प्रदर्शन भी है. चोट के कारण वो साल के शुरुआत में खेल नहीं पाए थे लेकिन जून 2025 में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से वापसी करने के बाद से ही इस ऑलराउंडर ने बल्ले से अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है. इस दौरान उन्होंने मेलबर्न टेस्ट से पहले 7 मैच में 12 पारियों में 22 के मामूली औसत से सिर्फ 264 रन ही बनाए हैं, जिसमें एक ही अर्धशतक शामिल है. यही कारण है कि उन्हें बैटिंग ऑर्डर में नीचे धकेला गया 

ऐश्वर्या राय की वो फिल्म जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही, फिर भी फैंस का दिल जीत गई

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

 साल 2006 में ऐश्वर्या राय ने एक अलग तरह की फिल्म ‘प्रोवोक्ड’ में काम किया था, जो बाद में उनके करियर में एक मिसाल बन गई. यह फिल्म किसी रोमांटिक या मसाला फ़िल्म की तरह नहीं थी, बल्कि एक सच्ची घटना पर आधारित बायोग्राफिकल ड्रामा थी. फिल्म की कहानी किरनजीत अहलूवालिया नाम की महिला पर बनी है, जिसने घरेलू हिंसा सहन करने के बाद अपने पति को कथित तौर पर मार डाला था. ऐश्वर्या ने इस फिल्म में इस गंभीर भूमिका को निभाया, जिसमें उन्होंने अपने ग्लैमरस इमेज से बिल्कुल हटकर दमदार अभिनय किया |

‘प्रोवोक्ड’ का डायरेक्शन जग मुंद्रा ने किया था और इसमें ऐश्वर्या राय के अलावा नवीन आंद्रूज, मिरांडा रिचर्डसन, रॉबी कोल्ट्रेन जैसे अनुभवी कलाकार भी शामिल थे. फिल्म का म्यूजिक एआर रहमान ने तैयार किया था, जिसने इसका इमोशनल टोन और भी ज़्यादा प्रभावशाली बनाया. हालांकि यह फिल्म बड़े बजट या बड़े कलाकारों वाली पारंपरिक हिंदी फिल्मों की तरह नहीं थी, लेकिन ऐश्वर्या ने इस रोल में अपनी एक्टिंग से ऐसा असर छोड़ा कि कई क्रिटिक्स और दर्शकों ने उन्हें सराहा |

बॉक्स ऑफिस पर नहीं हुई हिट

यह उनके करियर की उन चुनिंदा फिल्मों में से एक थी, जिसमें उन्होंने अपने ग्लैमर से हटकर एक गहन और इमोशनल किरदार निभाया. लेकिन, ‘प्रोवोक्ड’ बॉक्स ऑफिस पर वैसी सफलता नहीं पा सकी, जैसी आमतौर पर बॉलीवुड फिल्मों से उम्मीद की जाती है. भारत में रिलीज होने पर फिल्म का प्रदर्शन बेहद कमजोर रहा. जानकारी के मुताबिक, फिल्म का बजट लगभग 12 करोड़ रुपये था, लेकिन भारत में ही इसका कमाई लगभग 2.41 करोड़ रुपये तक रही यानी फिल्म अपना बजट भी रिकवर नहीं किया |

अंग्रेजी भाषा में थी फिल्म

इससे ‘प्रोवोक्ड’ बॉक्स ऑफिस पर एक फ्लॉप फिल्म साबित हुई. फिल्म की शुरुआती कमाई भी काफी कम रही और भारत में इसे सिर्फ सीमित संख्या में स्क्रीन मिले थे. दर्शकों का इतना ध्यान नहीं गया और ज्यादातर बॉलीवुड प्रेमी उस वक्त की मसाला फिल्मों की ओर आकर्षित रहे थे. इसके अलावा फिल्म पूरी तरह से अंग्रेजी भाषा में थी, जिसने इंडियन सिनेमा के दर्शकों के लिए इससे जुड़ने में थोड़ा मुश्किल हो गया था |

ऐश्वर्या की हुई खूब सराहना

फिर भी ‘प्रोवोक्ड’ ने ऐश्वर्या राय को एक्टिंग के मामले में सम्मान दिलाया. कई लोगों ने उनके अभिनय को एक गहरी, संवेदनशील और साहसिक भूमिका के रूप में देखा, जिसने उनकी बहुमुखी प्रतिभा को साबित किया. सोशल मीडिया और फिल्म चर्चा मंचों पर आज भी इस फिल्म की चर्चा होती है, खासकर ऐश्वर्या के उस रोल की वजह जिसमें उन्होंने घरेलू उत्पीड़न और इंसानियत के मुद्दों को पर्दे पर मजबूती से पेश किया |

सामाजिक मुद्दों की कहानी

ये फिल्म ऐश्वर्या के करियर की अनोखी पहल थी, जिसमें उन्होंने ग्लैमर से हटकर सामाजिक मुद्दों पर आधारित कहानी का हिस्सा बनना चुना. इस भूमिका ने दर्शकों को याद दिलाया कि वे सिर्फ सुंदर चेहरे वाली एक्ट्रेस ही नहीं, बल्कि एक गंभीर और प्रतिभाशाली कलाकार हैं. हालांकि ‘प्रोवोक्ड’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में औसत प्रदर्शन किया, लेकिन ऐश्वर्या की एक्टिंग ने इस फिल्म को उनके करियर के महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स में से एक बना दिया |

भारत में पेट्रोल पंप की संख्या 1 लाख पार

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली। भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा फ्यूल रिटेल मार्केट बन गया है। पेट्रोलियम योजना एवं विश्लेषण प्रकोष्ठ की रिपोर्ट के अनुसार, नवंबर अंत तक देश में पेट्रोल पंप की संख्या 1,00,266 पहुंच गई है।
पेट्रोल पंप नेटवर्क के मामले में भारत अब अमेरिका और चीन से पीछे है। राजमार्गों और ग्रामीण इलाकों में बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए सरकारी और निजी कंपनियों ने पिछले एक दशक में अपना नेटवर्क करीब दोगुना कर लिया है। दुनिया में सबसे बड़ा पेट्रोल पंप नेटवर्क अमेरिका का है। अमेरिका में पेट्रोल पंप की संख्या के बारे में कोई आधिकारिक आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं लेकिन 2024 की एक रिपोर्ट के अनुसार देश में खुदरा पेट्रोल पंप की संख्या 1,96,643 थी। तब से कुछ पंप बंद हो चुके होंगे। वहीं, पिछले साल एक रिपोर्ट में चीन में पेट्रोल पंप की संख्या 1,15,228 बताई गई थी। चीन की कंपनी चाइना पेट्रोकेमिकल कॉरपोरेशन (सिनोपेक) 30,000 से ज्यादा पंपों के साथ वहां की सबसे बड़ी रिटेलर है, लेकिन भारत की आईओसी का नेटवर्क (41,664 पंप) सिनोपेक से भी कहीं बड़ा है।

10 साल में पेट्रोल पंपों की संख्या दोगुना हुई
देश में पेट्रोल पंपों का नेटवर्क बहुत तेजी से बढ़ा है। साल 2015 में भारत में कुल 50,451 पेट्रोल पंप थे, जो अब 2025 के अंत तक बढक़र 1 लाख से ज्यादा हो गए हैं। इस विस्तार में सरकारी कंपनियों के साथ-साथ निजी कंपनियों ने भी अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। निजी कंपनियों का मार्केट शेयर 2015 में सिर्फ 5.9 प्रतिशत था, जो अब बढक़र 9.3 प्रतिशत हो गया है। भारतीय फ्यूल मार्केट पर सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों का एक छत्र राज है। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसी सरकारी कंपनियों के पास देश के 90 प्रतिशत से ज्यादा पेट्रोल पंप हैं। आंकड़ों के अनुसार, इंडियन ऑयल 41,664 पेट्रोल पंप के साथ देश की सबसे बड़ी कंपनी है। इसके बाद बीपीसीएल के 24,605 और एचपीसीएली के 24,418 स्टेशन देशभर में मौजूद हैं।

10-20 करोड़ नहीं, अक्षय खन्ना ने ‘दृश्यम 3’ के लिए मांगी चौंकाने वाली फीस, मेकर्स की बढ़ाई टेंशन

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

 रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ आज से ठीक 22 दिन पहले रिलीज हुई थी. पर इन 3 हफ्तों में फिल्म ने जैसा तूफान मचाया है, बड़े-बड़े सूरमाओं के रिकॉर्ड को कुचलकर रख दिया है. हर बढ़ते दिन के साथ फिल्म की कमाई कम नहीं हो रही, बल्कि बढ़ती ही जा रही है. जिसका श्रेय रणवीर सिंह से ज्यादा अक्षय खन्ना को दिया गया. क्योंकि रहमान डकैत बनकर जैसे ही उनका स्वैग, एक्टिंग, डांस और स्टाइल वायरल हुआ. तो लोग भाग-भागकर थिएटर्स में उन्हें देखने पहुंच गए. अबतक फिल्म भारत से 600 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर चुकी है. जबकि, जल्द ही फिल्म दुनियाभर से 1000 करोड़ से ज्यादा छाप पैसे लेगी. लेकिन अगले साल उन्हें अजय देवगन की Drishyam 3 में दिखना था, पर पता लगा कि फिल्म छोड़ चुके हैं. फीस बढ़ाने की वजह से ऐसा फैसला किया है |

अक्षय खन्ना इससे पहले Drishyam 2 का भी हिस्सा रहे थे, जो साल 2022 में रिलीज हुई थी. फिल्म को काफी शानदार रिस्पॉन्स मिला था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उस फिल्म के लिए एक्टर को 2.5 करोड़ फीस मिली थी. जबकि, अजय देवगन को 30 करोड़ मिले थे. अब अक्षय खन्ना ने जितनी फीस मांगी है, वो 20 करोड़ से भी ज्यादा बताई जा रही है. जिसने मेकर्स का पूरा बजट ही हिला दिया है. लेकिन उन्हें अपनी डिमांड जायज लगती है. जानिए और क्या-क्या बदलाव अक्षय खन्ना अपने लुक को लेकर चाहते हैं |

 इतनी फीस मांग रहे हैं अक्षय खन्ना?

अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक देगी. 2 अक्टूबर, 2026 में आ रही फिल्म के लिए तैयारी चल रही है. इस बार फिल्म में- अजय देवगन, तब्बू, श्रिया सरन और रजत कपूर नजर आएंगे. जिसमें अक्षय खन्ना का नाम गायब देखकर लोगों ने सवाल पूछने शुरू कर दिए. धुरंधर में जबरदस्त परफॉर्म करने के बाद भी अक्षय खन्ना को क्यों नहीं लिया गया. जिसके बाद जानकारी मिली कि फीस को लेकर हुए मतभेद के चलते एक्टर तीसरे पार्ट से अलग हो गए हैं. लेकिन इसी बीच एक न्यूज वेबसाइट पर रिपोर्ट छपी है. जिससे पता लगा कि एक्टर ने अपनी फीस बढ़ाने का फैसला किया है. वो अब मेकर्स से ‘दृश्यम 3’ के लिए 21 करोड़ रुपये की डिमांड कर रहे हैं |

दरअसल साल 2025 में पहले छावा में औरंगजेब बनकर मजमा लूट लिया. अब धुरंधर में रहमान डकैत बनकर भी शानदार परफॉर्म किया है. ऐसे में अक्षय खन्ना का मानना है कि उनकी मांग सही है. अब क्योंकि एक्टर को लेकर तगड़ा माहौल बना है. वहीं फिल्म भी इसी वजह से डिमांड में है. लेकिन एक्टर की इस मांग ने ‘दृश्यम 3’ के मेकर्स को हैरान कर दिया है. उन्होंने अक्षय को समझाने की कोशिश की है. अगर इससे ज्यादा फीस की डिमांड की गई, तो बजट बढ़ जाएगा |

ये बड़ा बदलाव भी चाहते हैं अक्षय!

इसी रिपोर्ट से पता लगा कि कुछ और बातों को लेकर भी अक्षय खन्ना और मेकर्स के बीच असहमति थी. दरअसल अक्षय ने सुझाव दिया था वो Drishyam 3 में विग पहनना चाहते हैं. पर मेकर्स को यह आइडिया पसंद नहीं आया है. जिसकी वजह यह है कि वो दूसरे पार्ट में बिना विग के नजर आए थे. हालांकि, डिमांड पूरी न होने के चलते ही उन्होंने फिल्म से बाहर निकलने का फैसला किया है. साथ ही मेकर्स को बेस्ट विसेज दी है.पर सबकुछ एक अच्छे नोट पर खत्म हुआ है. कहा जा रहा है कि भविष्य में अक्षय फिर उनके साथ काम करेंगे |

स्टीव स्मिथ के पीछे जैसे शैतान बनकर आया बॉलर, जितनी बार आमना-सामना उतनी बार उड़ाया विकेट

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

ऑस्ट्रेलिया ने एक बार फिर एशेज सीरीज अपने नाम कर ली है. अपने घर में खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया ने शुरुआती तीनों टेस्ट मैच जीतकर इंग्लैंड को फिर पस्त कर दिया. मगर इन सबके बीच टीम के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ की फॉर्म चिंता का कारण बनी हुई है, जो पिछले कुछ वक्त से कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं. मेलबर्न में सीरीज के चौथे टेस्ट मैच में भी उनकी नाकामी जारी रही और एक बार फिर वो उस गेंदबाज का शिकार बने, जिसने स्मिथ को हर बार आउट किया है. ये गेंदबाज हैं जॉश टंग |

कप्तान स्मिथ भी हुए फेल

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में शुक्रवार 26 दिसंबर से ‘बॉक्सिंग डे’ टेस्ट मैच की शुरुआत हुई. कप्तान पैट कमिंस के बाहर होने के कारण स्मिथ को एक बार फिर इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमान सौंपी गई. वो पहले और दूसरे टेस्ट मैच में भी टीम के कप्तान थे. मगर इस बार उनकी शुरुआत ही खराब रही और MCG की हरी पिच पर टॉस हारने के बाद उन्हें पहले बैटिंग के लिए उतरना पड़ा. इसका असर हुआ भी और पहले सेशन में सिर्फ 34 रन तक ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट गंवा दिए थे |

यहां से कप्तान स्मिथ पर बड़ी जिम्मेदारी थी कि वो टीम को इस मुश्किल हालात से बाहर निकालें. MCG में स्मिथ के शानदार रिकॉर्ड को देखते हुए इसकी उम्मीद भी थी. मगर इस बार मेलबर्न में वो अपना जलवा नहीं दिखा सके और सिर्फ 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इसकी वजह बने तेज गेंदबाज जॉश टंग. दाएं हाथ के इस पेसर की एक बेहतरीन गेंद को ड्राइव करने की कोशिश में स्मिथ पूरी तरह से चूक गए और उनकी गिल्लियां उड़ गईं. इस तरह एक बार फिर टंग ने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज को ढेर कर दिया और टीम ने सिर्फ 51 रन तक ही अपना चौथा विकेट भी गंवा दिया |

कब-कब किया जॉश टंग ने स्मिथ का शिकार?

मजेदार बात ये है कि क्रिकेट के हर फॉर्मेट और लेवल में जॉश टंग ने जितनी बार भी स्मिथ का सामना किया है, उतनी ही बार उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई सुपरस्टार को अपना शिकार बनाया है. इस टेस्ट से पहले टंग ने 2023 के लॉर्ड्स टेस्ट में स्मिथ को बॉलिंग की थी और दोनों पारियों में उन्हें आउट किया था. वहीं एक बार उन्होंने काउंटी चैंपियनशिप में स्मिथ को बॉलिंग की थी और उस पारी में भी आउट किया था. इतना ही नहीं, ‘द हंड्रेड’ टूर्नामेंट में भी स्मिथ और टंग का आमना-सामना हुआ था और यहां भी इंग्लिश पेसर को ही सफलता मिली थी |

एशेज में स्मिथ की नाकामी जारी

जहां तक स्मिथ की बात है तो लगातार तीसरी एशेज में उनका औसत प्रदर्शन जारी है. 2019 में इंग्लैंड में खेली गई एशेज में 700 से ज्यादा रिकॉर्ड रन बरसाने के बाद से ही स्मिथ इस सीरीज में कुछ खास नहीं कर सके हैं | उसके बाद ये तीसरी एशेज सीरीज है, जिसमें स्मिथ खेल रहे हैं और इसमें 13 टेस्ट मैच की 24 पारियों में वो सिर्फ 729 रन बना सके हैं, जिसमें वो केवल एक शतक और 5 अर्धशतक ही लगा सके हैं. इस दौरान उनका औसत भी मात्र 34 का रहा है |

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! आज से बदल गया ट्रेनों का किराया, सफर पर निकलने से पहले देख लें अपनी जेब का बजट

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

Railway Fare Hike India: रेलवे ने आज यानी शुक्रवार, 26 दिसंबर से किराया बढ़ा दिया है. अगर आप भी ट्रेन से यात्रा करते हैं तो अब आपके ऊपर थोड़ा सा भार बढ़ सकता है. रेल मंत्रालय ने 21 दिसंबर को किराया बढ़ाने के फैसले की घोषणा की थी. अब अधिसूचना भी जारी कर दी गई है. बता दें, यह साल 2025 में दूसरी बार है जब रेल मंत्रालय ने किराया पर संसोधन किया है. इससे पहले जुलाई में किराए में बढ़ोत्तरी की गई थी. यहां जानें नई व्यवस्था के तहत कितना बढ़ेगा किराया?

रेलवे की इस नई व्यवस्था के तहत सामान्य श्रेणी में 215 किमी. तक की यात्रा में किराए पर कोई असर नहीं पड़ेगा. यानी 215 किलो मीटर तक के लिए किराया सेम ही रहेगा, इस पर कोई बढ़ोत्तरी नहीं की गई है. यह किराया 216 किमी. से ज्यादा की यात्रा पर बढ़ेगा. जिसके अनुसार सामान्य श्रेणी में 1 पैसा प्रति किमी. और मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों की नॉन-एसी और सभी एसी श्रेणियों में 2 पैसे प्रति किमी. किराया बढ़ाया गया है. बढ़े हुए किराए को लेकर रेल मंत्रालय ने बताया कि किराया बढ़ाने का मकसद रेलवे के संचालन खर्च और यात्रियों की वहन क्षमता के बीच संतुलन बनाना है.

कितना बढ़ेगा किराया
रेलवे मंत्रालय के अनुसार, ऐसे यात्री जो प्रतिदिन ट्रेन से सफर करते हैं. ऐसे लोगों पर बोझ न बढ़े, इसके लिए सीजन टिकट और उपनगरीय सेवाओं में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इसके अलावा 215 किमी. तक सफर करने वालों को राहत दी गई है. साधारण नान-एसी ट्रेनों में दूसरे दर्जे के लिए 216 किमी से 750 किमी. की दूरी तक 5 रुपए तो वहीं 751 से लेकर 1250 किमी. तक सफर के लिए अब 10 रुपए और 1251 से 1750 किमी. तक के लिए 15 रुपए की बढ़ोत्तरी की गई है. जबकि, 1751 से लेकर 2250 किमी. की यात्रा के लिए 20 रुपए किराया बढ़ाया गया है.

Previous articleCG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिन कड़ाके की ठंड और शीतलहर का अलर्ट
Next articleचीन के बाद उत्तर कोरिया ने भी दिखाई न्यूक्लियर पावर, परमाणु-संचालित पनडुब्बी का प्रदर्शन
News Desk

विराट कोहली का धमाकेदार अर्धशतक, रोहित शर्मा पहली गेंद पर आउट

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

VHT 2025 के बेंगलुरु में बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में खेले जा रहे दिल्ली बनाम गुजरात मुकाबले में विराट कोहली ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उन्हें क्यों दुनिया का सबसे बेहतरीन बल्लेबाज माना जाता है। गुजरात के खिलाफ कोहली ने टी20 के अंदाज में आक्रामक बल्लेबाजी की और महज 29 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर लिया।

कोहली की दमदार पारी

सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य जल्दी आउट होने के बाद कोहली क्रीज पर आए और उन्होंने अपनी तेजतर्रार शैली में बल्लेबाजी शुरू की। उन्होंने 77 रन की पारी सिर्फ 61 गेंदों में पूरी की, जिसमें 13 चौके और 1 छक्का शामिल था। अर्धशतक पूरा करते समय उनका स्ट्राइक रेट लगभग 200 के करीब था, जो लिस्ट-ए क्रिकेट में बेहद दुर्लभ है। कोहली की यह पारी उनके ‘विंटेज’ अंदाज को दर्शाती है, जिसमें वे शुरुआती ही गेंद से विरोधी गेंदबाजों पर हावी हो जाते हैं।

रोहित शर्मा की पहली गेंद पर निराशा

वहीं, दूसरी ओर मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने जयपुर में उत्तराखंड के खिलाफ खेले जा रहे मैच में फैंस को निराश किया। उन्होंने मुंबई की पारी का आगाज किया, लेकिन पहली ही गेंद पर अपने पसंदीदा ‘पुल शॉट’ की कोशिश में गेंद सीधे स्क्वायर लेग पर खड़े फील्डर के हाथों चली गई और रोहित बिना खाता खोए पवेलियन लौट गए।

इस मैच में कोहली की आक्रामकता और रोहित की शुरुआती फ्लॉप दोनों ही हाइलाइट रहे। कोहली की शानदार बल्लेबाजी ने दिल्ली को मजबूत स्थिति में रखा, जबकि रोहित की जल्दी आउट होना मुंबई के लिए चिंता का विषय बन गया। विराट कोहली अर्धशतक ने दर्शकों को एक बार फिर उनकी क्रिकेटिंग काबिलियत का एहसास कराया।

कुमार विश्वास ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा – ‘तीन फर्जी गांधी’

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

kumar Vishwas On Congress: प्रसिद्ध कवि और पूर्व नेता कुमार विश्वास ने लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान एक बार फिर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने पार्टी की विचारधारा और इतिहास पर सवाल उठाते हुए गांधी परिवार को ‘फर्जी गांधी’ तक कह डाला। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मंच पर मौजूद रहे।

कुमार विश्वास ने अपने भाषण में कहा कि कांग्रेस “इतनी तेज है कि कार्यालय के बाहर अपना एक पुरखा बिठा रखा था। जब सरदार पटेल बाहर बैठे थे, तो भाजपा वालों ने उन्हें उठा लिया। फिर कांग्रेस दावा करती है कि पटेल हमारे थे।” इस दौरान मंच पर हंसी और ठहाके गूंजते रहे।

परिवारवाद पर तंज

कुमार विश्वास ने कांग्रेस पर परिवारवाद को लेकर भी तंज कसा। उनका कहना था कि पार्टी अपने परिवार और नाम में उलझी रही, जबकि सरदार पटेल जैसे महापुरुष नजरअंदाज किए गए। उन्होंने इशारों-इशारों में कांग्रेस की कई विफलताओं को उजागर किया।

कांग्रेस में ‘तीन फर्जी गांधी’

कुमार विश्वास ने कहा कि कांग्रेस में पहले से ही ‘तीन फर्जी गांधी’ मौजूद हैं। ऐसे में असली गांधी का कोई लेना-देना नहीं। उनका यह बयान देश में महापुरुषों की विरासत को लेकर सियासत के बीच और चर्चा का विषय बन गया।

तीन पीढ़ी में दर्शाई राजनीतिक सोच

अपने विचारों को तीन पीढ़ी में उदाहरण देकर समझाते हुए कुमार विश्वास ने कहा कि अटल जी कहते थे कि अगर घर में कोई कूड़ा फेंके तो स्वयं साफ करो। पीएम मोदी कहते हैं कि जिसने कूड़ा फेंका उसे ही साफ करवाओ। और योगी जी कहते हैं कि पहले कूड़े को साफ करो, फिर उसे पूरी तरह हटाओ।

भारतीय क्रिकेट के वंडर बॉय को राष्ट्रीय बाल पुरस्कार

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

Vaibhav Suryavanshi : भारतीय क्रिकेट का ऐसा नाम बन चुके हैं, जो बेहद कम उम्र में ही देशभर में चर्चा का विषय है। मैदान पर ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद अब युवा क्रिकेट सनसनी को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा सम्मान मिला है। वैभव सूर्यवंशी को राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है, जो उनकी प्रतिभा, मेहनत और अनुशासन का प्रमाण है।

दिल्ली में आयोजित सम्मान समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वैभव को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया। इस अवसर पर यह भी जानकारी सामने आई कि वैभव सूर्यवंशी जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। यह सम्मान केवल वैभव की व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह देश के करोड़ों बच्चों और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है कि सही दिशा और मेहनत से कम उम्र में भी बड़े सपने पूरे किए जा सकते हैं।

Vaibhav Suryavanshi ने हाल के महीनों में क्रिकेट की दुनिया में कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। आईपीएल 2025 ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें करोड़ों रुपये में खरीदा, जिससे वे आईपीएल इतिहास के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। इसके बाद उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से सभी को चौंका दिया और आईपीएल में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बनने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।

बिहार की ओर से खेलते हुए वैभव सूर्यवंशी ने विजय हजारे ट्रॉफी और अन्य घरेलू टूर्नामेंट्स में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से दिग्गजों को प्रभावित किया है। बेहद कम उम्र में लगातार रिकॉर्ड बनाना उन्हें एक इंडियन क्रिकेट प्रोडिजी के रूप में स्थापित करता है।

Previous articleCG Train Cancelled: छत्तीसगढ़ में 21 ट्रेनें रद्द, 4 दिन तक प्रभावित रहेगी रेल सेवा
Next articleरांची में दिल दहला देने वाला मामला: युवती की हत्या के बाद युवक ने अपनी जान ली
News Desk