10 सर्कुलर रोड खाली, राबड़ी देवी को छोड़ना पड़ा सरकारी बंगला

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

Rabri Devi Bunglow Shift: बिहार की राजनीति में करीब दो दशकों तक प्रभावशाली रहा लालू परिवार अब अपने सरकारी आशियाने को खाली करने को मजबूर हो गया है। पटना स्थित पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के नाम आवंटित 10 सर्कुलर रोड बंगले को आखिरकार खाली करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बिहार सरकार की ओर से नोटिस जारी होने के बाद शुरू में परिवार ने इसका विरोध किया, लेकिन अंततः राबड़ी देवी को यह बंगला छोड़ना पड़ा।

जानकारी के मुताबिक, सरकार की ओर से जब आवास खाली करने का नोटिस दिया गया था, तब यह उम्मीद की जा रही थी कि शायद कोई रास्ता निकल आएगा। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ और निर्धारित समयसीमा पूरी होने पर बंगला खाली कराने की कार्रवाई शुरू हो गई। सरकार ने राबड़ी देवी को वैकल्पिक रूप से 39 हार्डिंग रोड पर सरकारी बंगला आवंटित किया है, लेकिन फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि वह वहीं शिफ्ट होंगी या किसी अन्य स्थान पर जाएंगी।

इन दिनों लालू परिवार की स्थिति भी असहज नजर आ रही है। बड़ी बेटी मीसा भारती दिल्ली में आंखों का इलाज करा रही हैं। बड़े बेटे तेज प्रताप यादव पहले ही घर से अलग हो चुके हैं, जबकि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव विदेश यात्रा पर हैं। ऐसे में पटना स्थित बंगले में लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी ही मौजूद थे।

Rabri Devi Bunglow Shift की प्रक्रिया को लेकर बताया गया है कि भवन निर्माण विभाग ने 25 नवंबर को नोटिस जारी किया था, जिसमें 25 दिसंबर तक बंगला खाली करने का निर्देश दिया गया था। इसी के तहत 25 दिसंबर से औपचारिक रूप से शिफ्टिंग शुरू हुई। देर रात बंगले में पिकअप वाहन की आवाजाही देखी गई, जिससे राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गईं।

अब सवाल यह है कि राबड़ी देवी कहां जाएंगी। उनका निजी बंगला पटना के महुआबाग इलाके में पूरी तरह बनकर तैयार है। इसके अलावा 39 हार्डिंग रोड पर सरकारी आवास का विकल्प भी मौजूद है। फिलहाल राबड़ी देवी की ओर से इस पर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। कुल मिलाकर, Rabri Devi Bunglow Shift बिहार की सियासत में एक अहम घटनाक्रम के रूप में देखा जा रहा है।

अजय देवगन की फ्लॉप फिल्म जिसके लिए पाकिस्तान गए, विलेन था 1200 करोड़ का मालिक

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

 अजय देवगन की साल 2026 में कुछ बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं. इस साल भी उनकी 4 फिल्में आईं. जिसमें से 2 पिक्चर फ्लॉप रही, तो कुछ हिट भी हुई. यूं तो हर साल अजय देवगन की कम से कम 3-4 फिल्में रिलीज होती हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि वो भी अक्षय कुमार की तरह ही एकदम सुपर स्पीड अंदाज में काम करते हैं. फिलहाल अगले साल के लिए बिजी चल रहे हैं. कई फिल्मों का काम पूरा हो चुका है, जिनकी रिलीज डेट का भी ऐलान किया जा चुका है. पर आज बात करेंगे, उस फिल्म की, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी. पर इस पिक्चर का विलेन अमर हो गया. यह खूंखार खलनायक 1200 करोड़ की दौलत का मालिक है. इस खान को लेकर ऐसी खबर आई है कि उसी किरदार पर एक अलग से फिल्म बनेगी. जानिए किस पिक्चर की बात हो रही है |

बात है 19 साल पहले की, जब अजय देवगन की एक बड़ी पिक्चर रिलीज हुई. साल 2006 में आई इस फिल्म को विशाल भारद्वाज ने डायरेक्ट किया था. साथ ही अजय देवगन के अलावा पिक्चर में करीना कपूर, सैफ अली खान, कोनकोना सेन, विवेक ओबेरॉय और बिपाशा बसु ने भी काम किया. दरअसल यह पिक्चर शेक्सपियर की ‘ओथेलो’ पर आधारित थी. पर क्यों और कैसे इस पिक्चर के लिए अजय देवगन पाकिस्तान चले गए हैं. हालांकि, इस फ्लॉप फिल्म को पाकिस्तान में बहुत बढ़िया रिस्पॉन्स मिला था. जिसके बारे में अजय देवगन ने खुद एक इंटरव्यू में बताया था.

पाकिस्तान क्यों गए थे अजय देवगन?

दरअसल साल 2007 में अजय देवगन पाकिस्तानी चैट शो ‘लेट नाइट विद बेगम नवाजिश अली’  में शामिल हुए थे. जहां होस्ट बेगम नवाजिश अली ने उनसे काफी सवाल किए थे. इस दौरान उनकी पत्नी काजोल और बच्चों को लेकर भी बहुत कुछ पूछा. यह इंटरव्यू काफी चर्चा में भी रहा था. वो अपनी फिल्म ‘ओमकारा’ को प्रमोट करने के लिए पाकिस्तान पहुंचे थे, जहां फिल्म और अजय देवगन का प्यार से स्वागत किया गया था. वीडियो में अजय देवगन से पूछा गया कि पाकिस्तान आकर कैसे लगा? तो एक्टर कहते दिखे- ”जितना यहां के लोगों के बारे में सुना था, मुझे उससे ज्यादा मिला, जितना मैंने सोचा था. बस यहां आए हुए एक दिन हुए हैं और लोग बहुत अच्छे हैं. मुझे खुशी है कि मैं ओमकारा के लिए यहां आया हूं.” दरअसल यह उनका पहला पाकिस्तानी टूर था, जो काफी अच्छा रहा था |

अजय देवगन की कई फिल्में पाकिस्तान में रिलीज हो चुकी है. अजय देवगन भी कहते दिखे थे कि- ”मैंने कभी नहीं सोचा था कि पाकिस्तान में ओमकारा को इतना प्यार मिलेगा. पहली बार आया और जो लोगों का रिस्पॉन्स देखा उसके लिए बहुत शुक्रगुजार हूं. और मेरे पास कोई भी शब्द इसके लिए नहीं है.”

ओमकारा’ ने कितना बिजनेस किया था?

इस फिल्म का बजट 25 करोड़ था, जो भारत से सिर्फ 23.10 करोड़ कमाने में कामयाब हुई. पर क्योंकि बजट नहीं निकाल पाई, तो इसे फ्लॉप माना जाता है. वहीं वर्ल्डवाइड 41 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. हालांकि, इस फिल्म का जो किरदार सबसे ज्यादा पॉपुलर हुआ, वो है लंगड़ा त्यागी. ओमकारा में यह रोल  सैफ अली खान ने किया था | एक्टर सैफ अली खान 1200 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं |

सौरभ भारद्वाज समेत AAP के वरिष्ठ नेताओं पर FIR दर्ज, लगा ये आरोप

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेताओं सौरभ भारद्वाज, संजय झा और आदिल अहमद खान के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में प्राथमिकी (FIR) दर्ज की है. यह मामला ईसाई समुदाय के पवित्र प्रतीक ‘सांता क्लॉज’ के कथित अपमानजनक चित्रण से जुड़ा है. एफआईआर अधिवक्ता खुशबू जॉर्ज की शिकायत के आधार पर दर्ज की गई है.

शिकायत के अनुसार, यह विवाद 17 और 18 दिसंबर 2025 को इन नेताओं के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स से साझा किए गए एक वीडियो के बाद शुरू हुआ. यह वीडियो दिल्ली के कनॉट प्लेस में आयोजित एक राजनीतिक स्किट का हिस्सा था. आरोप है कि इस वीडियो में ईसाई समुदाय के सम्मानित धार्मिक-सांस्कृतिक प्रतीक सांता क्लॉज को बेहद मजाकिया और अपमानजनक तरीके से पेश किया गया.

शिकायतकर्ता का कहना है कि वीडियो में सांता क्लॉज को सड़क पर बेहोश होकर गिरते हुए दिखाया गया है. उन्हें एक गंभीर धार्मिक व्यक्तित्व के बजाय राजनीतिक संदेश देने के लिए एक ‘प्रॉप’ (साधन) की तरह इस्तेमाल किया गया. वीडियो के एक हिस्से में सांता क्लॉज को नकली CPR (जीवन रक्षक प्रक्रिया) देते हुए दिखाया गया, जिसे ईसाई समाज ने सेंट निकोलस और क्रिसमस पर्व की पवित्रता का उपहास माना है.

प्राथमिकी में उल्लेख किया गया है कि यह कृत्य जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण तरीके से किया गया. विशेष रूप से ‘एडवेंट’ (क्रिसमस से पहले का पवित्र समय) के अंतिम दिनों में इस तरह का वीडियो साझा करना ईसाई धर्म के प्रति अनादर दर्शाता है. ईसाई समुदाय का मानना है कि राजनीतिक लाभ के लिए एक पवित्र प्रतीक का इस तरह सार्वजनिक मजाक उड़ाना उनकी आस्था पर गहरी चोट है.

दिल्ली पुलिस ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस के अनुसार, सार्वजनिक रूप से किसी भी धार्मिक प्रतीक का मजाक उड़ाना या उसका अपमान करना कानूनन अपराध है. पुलिस ने बताया, “धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने और सार्वजनिक व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिशों के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है. डिजिटल साक्ष्यों और सोशल मीडिया पोस्ट की जांच की जा रही है.”

रोहित शर्मा को लगा बड़ा झटका, उत्तराखंड के खिलाफ गोल्डन डक

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

VHT 2025 : में क्रिकेट फैंस को उस वक्त बड़ा झटका लगा, जब रोहित शर्मा बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में विजय हजारे ट्रॉफी के दूसरे राउंड के मुकाबले में मुंबई का सामना उत्तराखंड से हुआ। पिछले मैच में शानदार शतक जड़ने वाले रोहित शर्मा इस बार पहली ही गेंद पर आउट होकर गोल्डन डक का शिकार बन गए।

मैच में उत्तराखंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो पूरी तरह सही साबित हुआ। मुंबई की पारी की शुरुआत करने उतरे रोहित शर्मा ने पहली ही गेंद पर अपना पसंदीदा पुल शॉट खेलने की कोशिश की। लेकिन बल्ले से सही संपर्क नहीं बन पाया और गेंद सीधे स्क्वायर लेग पर खड़े फील्डर जगमोहन नगरकोटी के हाथों में चली गई। इस तरह ‘हिटमैन’ पहली गेंद पर पवेलियन लौट गए।

VHT 2025 में यह रोहित शर्मा के प्रदर्शन का बिल्कुल उलट नजारा था, क्योंकि पिछले मैच में उन्होंने मुंबई के लिए यादगार पारी खेली थी। सिक्किम के खिलाफ मुकाबले में रोहित ने 94 गेंदों में 155 रन ठोकते हुए धमाकेदार शतक लगाया था और टीम को एकतरफा जीत दिलाई थी। महज 48 घंटों के भीतर रोहित ने क्रिकेट के दो अलग-अलग चेहरे देखे—एक ओर शानदार शतक और दूसरी ओर शून्य पर आउट होना।

हालांकि रोहित शर्मा के आउट होने से फैंस जरूर निराश हुए, लेकिन भारतीय क्रिकेट के दूसरे दिग्गज विराट कोहली ने अपनी शानदार फॉर्म बरकरार रखी। बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में गुजरात के खिलाफ खेले जा रहे मैच में विराट ने 61 गेंदों में 77 रनों की दमदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 13 चौके और 1 छक्का लगाया। यह विराट कोहली का लिस्ट-ए क्रिकेट में लगातार छठा फिफ्टी प्लस स्कोर रहा।

Previous articleअजय देवगन की फ्लॉप फिल्म जिसके लिए पाकिस्तान गए, विलेन था 1200 करोड़ का मालिक
Next articleMP News: नए साल से पहले रेल सफर महंगा, जबलपुर–दिल्ली टिकट में बढ़ोतरी
News Desk

सेना के जवानों को इंस्टाग्राम इस्तेमाल की परमीशन

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

वॉट्सएप, टेलीग्राम पर गैर-गोपनीय जानकारी शेयर कर सकेंगे

नई दिल्ली । भारतीय सेना ने जवानों के सोशल मीडिया एप्स के इस्तेमाल को लेकर नई पॉलिसी जारी की है। इंस्टाग्राम पर रील, फोटो और वीडियो देख सकेंगे हालांकि कमेंट करने की परमीशन नहीं है। वॉट्सएप, टेलीग्राम जैसे एप्स पर गैर-गोपनीय जानकारी शेयर कर सकेंगे। इसके अलावा यू-ट्यूब और एक्स का इस्तेमाल केवल जानकारी के लिए किया जा सकेगा। वहीं लिंक्डइन, स्काइप और सिग्नल एप के लिए भी नई गाइडलाइन जारी की गई है।
भारतीय सेना ने पिछले महीने नए कोट कॉम्बैट के डिजाइन (डिजिटल प्रिंट) का पेटेंट कराया था। यह तीन-लेयर वाली यूनिफॉर्म सैनिकों के लिए हर मौसम में आरामदायक है। यानी कोई बिना सेना की अनुमति के इस डिजाइन का यूनिफॉर्म न तो बना सकेगा न बेच सकेगा व उपयोग कर सकेगा। ऐसा करने पर कानूनी कार्रवाई और जुर्माना होगा। इस नए कोट कॉम्बैट को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (निफ्ट), दिल्ली ने आर्मी डिजाइन ब्यूरो के साथ तैयार किया है। सेना ने जनवरी 2025 में नया कॉम्बैट यूनिफॉर्म को पेश किया था।

Previous articleMP News: नए साल से पहले रेल सफर महंगा, जबलपुर–दिल्ली टिकट में बढ़ोतरी
News Desk

शशि थरूर ने भारत में बांग्लादेश जैसी हिंसा की संभावना से किया इनकार, यूनुस सरकार को दी नसीहत

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

नई दिल्‍ली । बांग्लादेश (Bangladesh) में जारी हिंसा के बीच वहां के हिंदुओं (Hindus) के लिए हालात नाजुक हो गए हैं। इसकी प्रतिक्रिया स्वरूप भारत में भी कुछ समूहों ने बांग्लादेश के विरोध में प्रदर्शन किया है। कांग्रेस सांसद शशि थरूर (Congress MP Shashi Tharoor) से जब इन विरोध प्रदर्शनों के हिंसक होने की आशंका के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इससे इनकार किया। केरल सांसद ने कहा कि हमारे लोकतंत्र में किसी को भी प्रदर्शन करने का अधिकार है। अभी तक ऐसा किसी को भी महसूस नहीं हुआ कि यह प्रदर्शन नियंत्रण से बाहर जा रहे हैं।

मीडिया से बात करते हुए थरूर ने कहा, “सीमा पार जिस तरह की अस्थिर और तनावपूर्ण माहौल है, उसे देखते हुए यह हैरान करने वाली बात नहीं है कि भारत में भी कुछ समूहों ने प्रदर्शन करना शुरू किया है। हमारे लोकतंत्र में सभी को ऐसा करने का अधिकार है। मुझे नहीं लगता कि अभी तक किसी को ऐसा महसूस हुआ हो कि यह प्रदर्शन नियंत्रण से बाहर जा रहे हैं।”

थरूर ने कहा, “अब तक न तो कोई हिंसा हुई है, न ही किसी तरह की लिंचिंग और निश्चित तौर पर यदि किसी प्रकार की हिंसा की कोशिश की जाती है तो हमारी पुलिस उसे सख्ती के साथ रोकने में सक्षम है।”

Previous articleसौरभ भारद्वाज समेत AAP के वरिष्ठ नेताओं पर FIR दर्ज, लगा ये आरोप
Next articleखालिदा जिया के बेटे की 17 साल बाद बांग्लादेश वापसी,एयरपोर्ट पर एक लाख लोग पहुंचे, 3 घंटे रोड शो किया
News Desk

विराट कोहली का आगाज, 29 गेंदों में फिफ्टी, स्टेडियम में उत्साह का माहौल

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

करीब 15 साल बाद विजय हजारे ट्रॉफी में लौटे टीम इंडिया के सुपरस्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने इस टूर्नामेंट में धमाकेदार वापसी की है. दिल्ली की अपनी टीम के लिए खेलते हुए विराट ने पहले ही मैच में जबरदस्त शतक जमाकर यादगार वापसी की थी. मगर इतने से ही उनका मन नहीं भरा है और एक बार फिर इस बल्लेबाज ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए ताबड़तोड़ अर्धशतक जमा दिया. टूर्नामेंट में अपना दूसरा मैच खेलते हुए कोहली ने सिर्फ 29 गेंदों में अर्धशतक जमाकर दिखा दिया कि वो इस फॉर्मेट में फिलहाल पूरे रंग में हैं |

बेंगलुरु में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में विजय हजारे ट्रॉफी के अपने मुकाबले खेल रही दिल्ली का दूसरा मैच शुक्रवार 26 दिसंबर को गुजरात से था. पिछले मैच में जहां दिल्ली को दूसरी पारी में बैटिंग करते हुए लक्ष्य का पीछा करना पड़ा था, वहीं इस बार उसे पहले बैटिंग के लिए उतरना पड़ा. पिछले मैच में सिर्फ 101 गेंदों में 131 रन की धमाकेदार पारी खेलने वाले विराट कोहली से इस बार भी बड़ी पारी की उम्मीद थी और दिल्ली के इस दबंग बल्लेबाज ने निराश नहीं किया |

कोहली का 29 गेंदों में अर्धशतक

दिल्ली ने एक बार फिर दूसरे ओवर में ही अपना पहला विकेट गंवा दिया था और इसलिए विराट कोहली को बैटिंग के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ा. मगर आते ही विराट ने चौके के साथ अपना खाता खोला और फिर तो बाउंड्री की बारिश ही कर दी. एक तरफ से दिल्ली के बल्लेबाज अर्पित राणा एक-एक रन के लिए जूझ रहे थे, वहीं विराट के बल्ले से चौके ही चौके निकल रहे थे. देखते ही देखते कोहली ने सिर्फ 29 गेंदों में ही अपना अर्धशतक पूरा कर दिया. ये लिस्ट-ए करियर में विराट का 85वां अर्धशतक था |

बाउंड्री से ही कूट दिए 50 रन

मजेदार बात ये है कि कोहली जब 49 के स्कोर पर थे, तब उन्होंने चौका जमाकर अपना अर्धशतक पूरा किया और 53 रन पर पहुंचे. इन 53 रन में से 50 रन उन्होंने बाउंड्री से ही बटोर लिए थे. इस वक्त तक वो 11 चौके और 1 छक्का जमा चुके थे. इस तरह कोहली ने पिछले मैच वाला आक्रामक अंदाज ही यहां भी जारी रखा और तूफानी बैटिंग से महफिल लूट ली. हालांकि विराट इस बार शतक नहीं लगा सके और 58 गेंदों में 77 रन की धुआंधार पारी खेलकर आउट हुए | उन्हें बाएं हाथ के स्पिनर विशाल जायसवाल ने स्टंप आउट करवा दिया. मगर आउट होने से पहले विराट ने ताबड़तोड़ बैटिंग की, जिसमें उन्होंने 13 चौके जमाए और 1 छक्का भी लगाया |

Previous articleओला-उबर में महिलाएं चुन सकेंगी फीमेल ड्राइवर
News Desk

ओला-उबर में महिलाएं चुन सकेंगी फीमेल ड्राइवर

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

एप में जेंडर चॉइस ऑप्शन जरूरी, ड्राइवर को टिप भी दे सकेंगे; नई गाइडलाइंस जारी

नई दिल्ली । जल्द ही आपको कैब से राइड बुक करने के लिए ओला, उबर और रैपिडो जैसे एप में सेम जेंडर का ड्राइवर चुनने का ऑप्शन मिलेगा। साथ ही ट्रिप पूरी होने के बाद ड्राइवर को टिप भी दे सकेंगे। इस टिप की पूरी रकम ड्राइवर को ही मिलेगी। इन नियमों का का मकसद पैसेंजर्स की सेफ्टी बढ़ाना है। खासतौर पर महिला पैसेंजर्स के लिए फीमेल ड्राइवर चुनने की सुविधा होगी। सरकार ने मोटर व्हीकल एग्रीगेटर्स गाइडलाइंस, 2025 में बदलाव किए हैं। राज्यों को इसे लागू करने के लिए कहा गया है।
नोटिफिकेशन में अभी कोई स्पष्ट प्रभावी तारीख नहीं दी गई है, इसलिए इसे जारी होने की तारीख से ही प्रभावी माना जाता है। जुलाई 2025 में जब मोटर व्हीकल एग्रीगेटर्स की मूल गाइडलाइंस जारी की गई थी तो राज्यों को इन्हें अपनाने के लिए 3 महीने का समय दिया गया था। संशोधन के लिए भी कुछ ऐसा ही हो सकता है, लेकिन अभी कोई फिक्स्ड टाइमलाइन नहीं बताई गई है। ये गाइडलाइंस केंद्र सरकार की हैं। राज्य सरकारें इन संशोधनों को अपनी लाइसेंसिंग प्रक्रिया में शामिल करेंगी। एग्रीगेटर्स को अपना एप अपडेट करना होगा, जैसे क्लॉज 15.6 के तहत सेम जेंडर के ड्राइवर चुनने का फीचर जोडऩा। कंपनियां लाइसेंस बनाए रखने या रीन्यू करने के लिए अनुपालन करेंगी। यदि नहीं किया तो लाइसेंस सस्पेंड या कैंसिल हो सकता है। व्यावहारिक रूप से, कंपनियों को एप में बदलाव करने में कुछ समय लग सकता है, लेकिन अनुपालन अनिवार्य है।

देश में अभी महिला ड्राइवर की संख्या 5 प्रतिशत से भी कम
सरकार के फैसले पर इंडस्ट्री एक्सपट्र्स का कहना है कि इसे लागू करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। कैब एग्रीगेटर प्लेटफॉम्र्स से जुड़े अधिकारी ने बताया, फिलहाल पूरे देश में कुल कैब ड्राइवरों में महिलाओं की हिस्सेदारी 5 प्रतिशत से भी कम है। ऐसे में समान जेंडर ड्राइवर चुनने का ऑप्शन प्रैक्टिकल नहीं लगता। इससे ऑन-डिमांड सर्विस की प्रकृति प्रभावित होगी। महिला ड्राइवरों की कमी की वजह से बुकिंग के दौरान वेटिंग टाइम काफी बढ़ सकता है, खासकर लेट नाइट में जब डिमांड ज्यादा होती है और ड्राइवर्स कम उपलब्ध होते हैं। उबर, ओला और रैपिडो ने फिलहाल इस पर टिप्पणी करने से इनकार किया है।

Previous articleMD का नशा देकर कबड्डी खिलाड़ी के साथ रेप और जबरन अबॉर्शन, तीन आरोपियों पर मामला
Next articleविराट कोहली का आगाज, 29 गेंदों में फिफ्टी, स्टेडियम में उत्साह का माहौल
News Desk

ग्वालियर में शो के दौरान कैलाश खेर नाराज, स्टेज छोड़ा, कहा – जानवरों जैसा व्यवहार

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

कैलाश खेर म्यूजिक इंडस्ट्र का जाना माना नाम हैं, उनके गानों ने लोगों का खूब दिल जीता है. सिंगर की आवाज के फैंस भी काफी ज्यादा हैं. ग्वालियर में 25 दिसंबर, 2025 को कैलाश खेर का लाइव कॉन्सर्ट ऑर्गेनाइज किया गया था. इस खास मौके पर भारी भीड़ इकट्ठी हुई थी. हालांकि, इसी बीच भीड़ के नियंत्रण खो देने की वजह से कैलाश खेर ने गुस्से में बीच में शो छोड़ दिया. जिसके बाद से पब्लिक इवेंट में सिक्योरिटी को लेकर सवाल खड़े हो गए |

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर ग्वालियर में इवेंट ऑर्गेनाइज किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे. इस इवेंट में कैलाश खेर को परफॉर्म करना था, सिंगर को देखने और सुनने के लिए भी लोगों की भीड़ जुटी थी. हालांकि, इसी इवेंट के दौरान जब सिंगर अपनी परफॉर्मेंस दे रहे थे, तो दर्शकों की भीड़ अचानक बेकाबू हो गई. दर्शक बैरीकेड्स तोड़ते हुए स्टेज की ओर भागने लगे और कई लोग सीधे मंच के पास पहुंच गए |

जानवरों जैसा रवैया

इससे सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई और ऑर्गेनाइजर और आर्टिस्ट की पर्सनल सिक्योरिटी को लेकर खतरा पैदा हो गया. भीड़ को इस तरह देखकर कैलाश खेर ने गाना रोककर लोगों से शांत होने की अपील की. उन्होंने कहा, ‘ऐसा रवैया जानवरों जैसा है’ और इससे खतरा बढ़ सकता है. इसके बावजूद भीड़ काबू में नहीं आई, जिससे इवेंट को बीच में ही रोकना पड़ गया और कैलाश खेर बीच में ही चले गए.

शो को बंद करना पड़ा

ऐसा होने के बाद सिक्योरिटी को देखते हुए शो को बंद करना पड़ गया. ऑर्गेनाइजर और वहां मौजूद लोगों ने बताया कि ऐसी स्थिति इसलिए हो गई क्योंकि पर्याप्त सुरक्षा कर्मियों की कमी थी | जिसकी वजह से स्थिति को नियंत्रित करना मुश्किल हो गया था. हालांकि, घटना में किसी के घायल होने या जान के नुकसान की खबर नहीं आई है. कैलाश खेर की तरफ से शो छोड़ने के बाद इस मामले में अभी तक कुछ भी नहीं कहा गया है |

लोकसभा चुनाव के लिए बृजभूषण ने अभी से की तैयारी…सांसद बेटे ने किया बड़ा ऐलान

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

गोंडा: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गोंडा में आज गुरुवार (25 दिसंबर) को सांसद खेल महोत्सव (Parliamentarian Sports Festival) में समापन के दिन पुरस्कार वितरण किया गया है. इस दौरान पूर्व WFI चीफ बृजभूषण शरण सिंह के बेटे और कैसरगंज से बीजेपी सांसद करण भूषण सिंह ने 2029 लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है. पूर्व WFI चीफ व बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह के छोटे बेटे बीजेपी सांसद करण भूषण सिंह ने पिता को लेकर दिया बड़ा बयान कहा 2029 में हम पिता और पुत्र बीजेपी की टिकट पर चुनाव लड़कर संसद जाएंगे, पिता और हम दोनों एक साथ पार्लियामेंट में जाएंगे और बीजेपी के ही सीट से ही लड़ेंगे.

वहीं कोल्ड सिरप को लेकर बीजेपी सांसद करण भूषण सिंह ने कहा बीजेपी की सरकार है और यह महाराज की निगरानी में जांच चल रही है जो दोषी होगा उस पर कार्रवाई होगी तो उस पर बुलडोजर चलेगा कोई बच नहीं पाएगा. बीजेपी सांसद ने कहा कि जो भी दोषी होगा चाहे वह बीजेपी का ही नेता ही क्यों ना हो अगर उसे दोषी पाया गया तो उस पर भी बुलडोजर की कार्रवाई होगी.

बता दें कि साल 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने उत्तर प्रदेश की कैसरगंज सीट से मौजूदा सांसद बृजभूषण शरण सिंह को टिकट नहीं दिया था. हालांकि उनकी जगह बीजेपी ने उनके छोटे बेटे करण भूषण सिंह को उम्मीदवार बनाया था और वह चुनाव जीतकर संसद पहुंचे थे. बीजेपी के इस फैसले का मुख्य कारण महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप थे.

उस समय बीजेपी के लिए यह स्थिति बेहद असहज थी क्योंकि ऐसे समय पर बृजभूषण को टिकट देना महिला सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचा सकता था. हालांकि नाबालिग महिला पहलवान द्वारा लगाए गए आरोपों पर दिल्ली पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट के अनुसार कोर्ट ने बड़ी राहत दी थी और पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज मुकदमा समाप्त कर दिया गया था.

Previous articleमस्जिद के बाहर झड़प, जयपुर पुलिस ने हालात काबू में किया, इंटरनेट सेवाएं बंद
Next articleग्वालियर में शो के दौरान कैलाश खेर नाराज, स्टेज छोड़ा, कहा – जानवरों जैसा व्यवहार
News Desk