रोहित शर्मा का दूसरा मैच निराशाजनक, पहले ही ओवर में खेल खत्म

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने विजय हजारे ट्रॉफी में धमाकेदार वापसी करते हुए शानदार शतक जमाया था. सिक्किम के खिलाफ टूर्नामेंट के पहले मैच में ही रोहित ने ताबड़तोड़ 155 रन कूटे थे. ऐसे में दूसरे मैच में भी रोहित से ऐसी ही बैटिंग की उम्मीद थी. मगर लाखों-करोड़ों फैंस की ये उम्मीद इस बार पूरी नहीं हो सकी क्योंकि ‘हिटमैन’ इस बार कुछ कमाल नहीं कर सके. उत्तराखंड के खिलाफ दूसरे मैच में रोहित ‘गोल्डन डक’ यानि पहली ही गेंद पर खाता खोले बिना आउट हो गए |

जयपुर 24 दिसंबर से शुरू हुए इस टूर्नामेंट के पहले मैच में रोहित शर्मा ने धुआंधार बैटिंग की थी. उस मैच में मुंबई के स्टार ओपनर ने सिर्फ 62 गेंदों में शतक जमाया था और 94 गेंदों की पारी में ही 155 रन कूट दिए थे. तब रोहित ने अपनी पारी में 18 चौके और 9 छक्के जमाए थे. जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में करीब 20 हजार दर्शक उस पारी का गवाह बने थे |

ऐसे आउट हुए रोहित शर्मा

ऐसे में रोहित से एक बार फिर उसी कमाल की उम्मीद लगाए हुए हजारों फैंस फिर से सवाई मानसिंह स्टेडियम पहुंचे. उनकी खुशी तब और भी बढ़ गई, जब मुंबई को पहले बैटिंग के लिए उतरना पड़ा. यानि रोहित की बैटिंग के लिए फैंस को पिछले मैच जितना इंतजार नहीं करना पड़ा. मगर ये खुशी सिर्फ 6 गेंदों के अंदर काफूर हो गई. पारी के पहले ओवर की आखिरी गेंद पर रोहित शर्मा स्ट्राइक पर आए और आते ही पुल शॉट जमा दिया. मगर उन्हें सफलता नहीं मिली और अपनी पहली ही गेंद पर वो खाता खोले बिना आउट हो गए. उत्तराखंड के तेज गेंदबाज देवेंद्र बोरा को ये बड़ा विकेट मिला |

सुबह 6 बजे से ही जुटे फैंस

रोहित को खेलता देखने के लिए फैंस बेहद बेकरार थे. पहले मैच में आई भारी भीड़ और उसमें रोहित के प्रदर्शन के बाद इस मैच के लिए उत्साह और भी ज्यादा था. यही कारण था कि राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन ने स्टेडियम के दो स्टैंड और खोलने का फैसला किया था. वहीं फैंस कड़ाके की ठंड के बीच भी सुबह 6 बजे से ही स्टेडियम के बाहर पहुंचने लगे थे. मगर पहले ही ओवर में रोहित शर्मा के आउट होने के कारण उन्हें बेहद निराशा ही हाथ लगी |

Previous articleभारत-अमेरिका के बीच ट्रेड वार्ता अंतिम दौर में, भारत का अमेरिका को फाइनल ऑफर
News Desk

भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड वार्ता अंतिम दौर में, भारत का अमेरिका को फाइनल ऑफर

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

टैरिफ 50 प्रतिशत से घटाकर 15 प्रतिशत करो, रूसी तेल पर लगी पेनाल्टी भी खत्म हो

नई दिल्ली । भारत ने अमेरिका के सामने ट्रेड वार्ता में अपना आखिरी प्रस्ताव रख दिया है। भारत चाहता है कि उस पर लगाए गए कुल 50 प्रतिशत टैरिफ को घटाकर 15 प्रतिशत किया जाए और रूस से कच्चा तेल खरीदने पर जो एक्स्ट्रा 25 प्रतिशत पेनाल्टी लगाई गई है, उसे पूरी तरह खत्म किया जाए। दोनों देशों के बीच चल रही इस वार्ता से नए साल में कोई ठोस फैसला निकलने की उम्मीद है। दोनों देशों के बीच एक व्यापक द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत चल रही है। वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल का कहना है कि समझौते पर जल्द सहमति बन सकती है, हालांकि उन्होंने कोई तय समय सीमा नहीं बताई। इस हफ्ते भारत और अमेरिका की व्यापार टीमों के बीच दिल्ली में बैठक हुई। बातचीत दो मुद्दों पर हो रही है। पहला एक बड़े और स्थायी व्यापार समझौते पर और दूसरा अमेरिका की तरफ से भारत पर लगाए गए 50 प्रतिशत टैरिफ को हटाने या कम करने के लिए एक फ्रेमवर्क समझौते पर।
अगर अमेरिका भारत पर लगाया गया 50 प्रतिशत टैक्स घटाकर 15 प्रतिशत कर देता है और रूस से तेल खरीदने पर 25 प्रतिशत की पेनाल्टी हटा देता है, तो-भारतीय सामान अमेरिका में सस्ता होगा, जिससे वहां हमारा एक्सपोर्ट बढ़ेगा। भारतीय कंपनियों को फायदा होगा, ज्यादा ऑर्डर मिलेंगे और रोजगार के मौके बढ़ सकते हैं। भारत में डॉलर ज्यादा आएगा, जिससे अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। भारत रूस से सस्ता तेल बिना डर के खरीद सकेगा, इससे पेट्रोल-डीजल के दाम काबू में रहेंगे। दोनों देशों के रिश्ते और बेहतर होंगे और आगे बड़ा व्यापार समझौता आसान हो जाएगा। अगर अमेरिका टैरिफ कम नहीं करता और पेनाल्टी भी जारी रखता है, तो भारतीय सामान अमेरिका में महंगे रहेंगे, जिससे हमारी बिक्री घट सकती है। कुछ इंडस्ट्री पर दबाव पड़ेगा, मुनाफा घट सकता है और नौकरियों पर असर पड़ सकता है। रूस से तेल खरीदना महंगा या मुश्किल हो जाएगा, जिससे ईंधन के दाम बढ़ सकते हैं।दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ सकता है और व्यापार समझौते में देरी हो सकती है।

25 प्रतिशत टैरिफ रूसी तेल खरीदने की वजह से
अमेरिका ने भारत पर कुल 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया है। इसमें से 25 प्रतिशत को वह ‘रेसिप्रोकल (जैसे को तैसा) टैरिफ’ कहता है। जबकि 25 प्रतिशत रूसी तेल खरीदने की वजह से लगाया गया है। अमेरिका का कहना है कि इससे रूस को यूक्रेन युद्ध जारी रखने में मदद मिल रही है। भारत का कहना है कि यह पेनाल्टी गलत है और इसे तुरंत हटाया जाना चाहिए।

रूसी तेल की खरीद में गिरावट दर्ज हो सकती है
उम्मीद की एक वजह यह भी है कि जनवरी में आने वाले आंकड़ों में भारत के रूसी तेल आयात में बड़ी गिरावट दिख सकती है। नवंबर 21 से रूस की दो बड़ी तेल कंपनियों रोसनेफ्ट और लुकोइल पर अमेरिकी प्रतिबंध लागू हुए हैं। इसके बाद भारत का रूस से तेल आयात घटने लगा है। भारत का रूसी तेल आयात नवंबर में करीब 17.7 लाख बैरल प्रति दिन था, जो दिसंबर में घटकर लगभग 12 लाख बैरल प्रति दिन रह गया है। आने वाले समय में यह 10 लाख बैरल प्रति दिन से भी नीचे जा सकता है। यूक्रेन युद्ध के बाद भारत रूस का सबसे बड़ा तेल खरीदार बन गया था, जिस पर ट्रम्प प्रशासन ने कई बार सवाल उठाए हैं। अमेरिकी अधिकारियों ने आरोप लगाया था कि भारत रूस से तेल खरीदकर अप्रत्यक्ष रूप से यूक्रेन पर हो रहे हमलों को फंड कर रहा है।

यूरोपीय यूनियन जैसी राहत चाहता है भारत
अब भारत की कोशिश है कि बचे हुए 25 प्रतिशत टैरिफ को भी घटाकर 15 प्रतिशत किया जाए, ताकि भारत को वही राहत मिले जो यूरोपीय यूनियन को मिल रही है। अगर टैरिफ इससे ज्यादा रहा, तो भारतीय निर्यातकों को दूसरे देशों के मुकाबले नुकसान होगा। उदाहरण के तौर पर, इंडोनेशिया पर अमेरिकी टैरिफ पहले 32 प्रतिशत था, जिसे घटाकर 19 प्रतिशत कर दिया गया है। भारत का साफ कहना है कि उसे भी समान स्तर पर राहत मिलनी चाहिए। भारत ने अमेरिका को साफ संदेश दिया है, रूसी तेल पर लगी पेनाल्टी खत्म की जाए और कुल टैरिफ को घटाकर 15 प्रतिशत किया जाए। अब गेंद अमेरिका के पाले में है और सबकी नजर राष्ट्रपति ट्रम्प के फैसले पर टिकी है।

दिल्ली में 5 रुपए में खाना मिलेगा

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली ।  दिल्ली सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर ‘अटल कैंटीन’ योजना की शुरुआत की। इस योजना के तहत शहर में 100 जगहों पर 5 रुपए में एक प्लेट खाना मिलेगा। हर कैंटीन में लगभग 500 लोगों को खाना उपलब्ध कराया जाएगा। दिल्ली की ष्टरू रेखा गुप्ता ने कहा, अटल कैंटीन दिल्ली की आत्मा बनेगी, यह ऐसा स्थान होगा जहां किसी को भी भूखा सोना नहीं पड़े।
सीएम ने अटल कैंटीन का जायजा लिया जहां भोजन परोस रहे और भोजन कर रहे लोगों से बातचीत की। बातचीत के दौरान लोगों ने कहा कि 5 रुपए में ऐसा स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन मिलना बड़ी बात है। दिल्ली सरकार की ये पहल गरीब और मजदूर के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं है।
45 कैंटीन का उद्घाटन किया, 55 का बाद में
इस योजना का उद्देश्य गरीबों, मजदूरों और कम आय वाले परिवारों को सम्मान के साथ खाना उपलब्ध कराना है। सरकार ने दिल्ली के विभिन्न इलाकों आरके पुरम, जंगपुरा, शालीमार बाग, ग्रेटर कैलाश, राजौरी गार्डन, नरेला, बवाना सहित 45 अटल कैंटीनों की शुरुआत की है। बाकी 55 कैंटीनों का उद्घाटन आने वाले दिनों में किया जाएगा। इन कैंटीनों में प्रतिदिन दो समय खाना परोसा जाएगा

Previous article“झारखंड में बजने वाला है चुनावी बिगुल! फरवरी-मार्च में होंगे नगर निकाय चुनाव, जानें क्या है सरकार का पूरा प्लान
News Desk

Goa Shines as India’s Best Christmas Destination with Tropical Cheer and Kadamba Single-Malt

0

With tropical cheer and cultural richness, Goa shines as India’s best Christmas destination. Festive decorations, lively events, and warm hospitality create a joyful environment throughout December. Alongside these celebrations, Kadamba Single-Malt Whisky stands out as a premium Goan offering. Its international recognition and innovative craftsmanship enhance Goa’s festive identity, presenting the state as both culturally rich and globally competitive.

Goa Best in India to Celebrate Christmas: Discover Kadamba

Goa offers an unforgettable Christmas, perfectly blending spiritual significance with its unique tropical charm, making it a top destination for the holidays.

Goa is possibly the only place in India that epitomizes the Christmas magic. Beautiful beaches, centuries-old churches, vibrant night life, and a warm festive atmosphere make Christmas in Goa a combination of tradition, joy and tropical fun. Be it a beach lover, a party lover or a cultural experience lover, then Goa at Xmas is the best place to be in the most wonderful holiday season of the year.

“Christmas Celebration in Goa—Experience Festive Joy by the Sea with globally Award-winning Kadamba Single-Malt whisky” says Ashwin Balivada CEO of Cheers group and alumnus of Cambridge University Business Management graduate.

Goa bursts into life every December with sparkling lights, joyful church choirs, and festive seaside energy, instantly making it one of India’s most exciting Christmas destinations. For young travellers craving adventure, beachside vibes, and a refreshing escape, celebrating Christmas in Goa is the perfect blend of culture, thrill, and tropical magic. With its Portuguese charm, buzzing nightlife, and postcard-worthy beaches, Goa turns into a dreamy holiday wonderland.

Kadamba Whisky, from Goa’s Cheers Group valued at Rs1,000 crore, is consistently winning international awards including Double Gold at the John Barleycorn Awards (USA) and Gold at the Monde Selection Awards (Belgium), medals at USA Ratings awards, Worlds whiskies Awards, for its single malts, showcasing its innovative champagne-barrel finish and tequila cask-aged expressions, Sherry Cask collection solidifying its status as a leading Indian whisky on the global stage. The brand is celebrated for blending tradition with new aging techniques, earning accolades like “Best Indian Single-Malt” and being recognized for its exceptional quality and flavour profiles.

Kadamba Indian Single-malt whisky has quickly emerged as a strong contender in the global whisky landscape across USA, Europe, UAE, Asia and other markets. Named after the ancient Kadamba dynasty that ruled Goa for over 300 years, the whisky captures the essence of its homeland through a unique “humidity aging process” influenced by Goa’s beautiful coastal climate—resulting in what the brand calls a rare and celebrated Single-malt.

“Experience Christmas Magic in Goa: Discover Heritage, Culture, Kadamba Single-malt whisky and Joy” says Dr Mohan Krishna Balivada founder of Cheers group and World’s first alco-bev marketing Doctorate.

If the ocean is your happy place, then the Goa coastline turns into the coolest celebration zone during the Christmas festival in Goa. Imagine cosy bonfires crackling under a star-studded sky, live bands belting out your favourite tunes, and dreamy lantern-lit evenings that feel straight out of a movie. Add to that romantic candlelight dinners by the waves, and you’ve got the perfect festive mood sipping World-class Kadamba Single-malt whisky.

https://www.instagram.com/the.cheers.group

Goa Shines as India’s Best Christmas Destination with Tropical Cheer and Kadamba Single-Malt

कुलदीप सेंगर को जमानत पर बवाल, हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

Unnao Rape Case : एक बार फिर सुर्खियों में है। इस मामले में मुख्य आरोपी और पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को दिल्ली उच्च न्यायालय से जमानत मिलने के बाद अब यह मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। अंजले पटेल और पूजा शिल्पकार ने दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए शीर्ष अदालत में याचिका दायर की है। याचिकाकर्ताओं का कहना है कि हाईकोर्ट द्वारा निचली अदालत की सजा को सस्पेंड करना न्याय के मूल सिद्धांतों के खिलाफ है।

दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान निचली अदालत द्वारा सुनाई गई आजीवन कारावास की सजा पर रोक लगाते हुए कुलदीप सेंगर को जमानत दे दी थी। इसके बाद पीड़ित पक्ष और सामाजिक संगठनों में नाराजगी देखी गई। खास बात यह है कि सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल करने वाले दोनों वकील इस केस के प्रत्यक्ष पक्षकार नहीं रहे हैं, हालांकि मामले के मूल पक्षकार भी हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देने के संकेत दे चुके हैं।

इस बीच, पीड़िता ने साफ शब्दों में कहा है कि वह इस फैसले के खिलाफ पीछे हटने वाली नहीं है। पीड़िता का कहना है कि जब तक कुलदीप सेंगर की जमानत रद्द नहीं होती, तब तक वह चुप नहीं बैठेगी। उसने न्याय व्यवस्था पर भरोसा जताते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट से उसे न्याय की उम्मीद है।

Unnao Rape Case को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी तेज हो गई हैं। कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा कि पीड़िता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलना चाहती है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि अगर मामला सही तरीके से पेश किया गया होता, तो हाईकोर्ट से ऐसा फैसला नहीं आता। इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर न्याय प्रणाली, संवेदनशीलता और पीड़ितों के अधिकारों को लेकर बहस छेड़ दी है।

Previous articleNaxal Encounter: ओडिशा के कंधमाल में मुठभेड़, दो नक्सली ढेर, हथियार बरामद
Next articleअटल जी की वो एक सलाह जिसने बदल दी नीतीश की राजनीति; जानें दोनों के बीच की वो अनकही कहानी
News Desk

पीएम ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का किया शुभारंभ, 3 ब्राह्मण की मूर्ति लगीं

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

लखनऊ। पीएम नरेंद्र मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का शुभारंभ किया। उन्होंने जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी की मूर्तियों का उद्घाटन कर पुष्पांजलि अर्पित की। हाथ जोड़कर प्रणाम किया। सीएम योगी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी इस अवसर पर मौजूद थे। 
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पीएम मोदी ने यहां भारत माता की मूर्ति का भी उद्घाटन किया। पुष्प अर्पित किए और हाथ जोड़कर प्रणाम किया। इससे पहले एयरपोर्ट पर सीएम योगी ने पीएम मोदी का स्वागत किया। प्रेरणा स्थल श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय और अटल जी को समर्पित है। तीनों नेताओं की 65-65 फीट ऊंची मूर्तियां लगाई गई हैं। बीच में दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा है, जबकि दोनों ओर अटल बिहारी वाजपेयी जी और श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमाएं हैं। मूर्तियों का वजन 42-42 टन है।
बता दें गुरुवार 25 दिसंबर को अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती मनाई जा रही है। राष्ट्र प्रेरणा स्थल 65 एकड़ क्षेत्र में 230 करोड़ रुपए की लागत से बना है। इसका निर्माण 2022 में शुरू हुआ था और तीन साल में तैयार हुआ। कार्यक्रम में 25 जिलों से दो लाख लोगों को बुलाया गया, जिसके लिए 3500 से ज्यादा बसें लगाई गई। सुरक्षा की सख्त व्यवस्था है। 10 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी, एनएसजी, एटीएस और बम स्क्वायड की टीमें तैनात रहीं। ड्रोन से निगरानी की गई। तीनों ब्राह्मण नेताओं की प्रतिमाएं स्थापित कर बीजेपी यूपी में ब्राह्मण वोटबैंक को साधने की कोशिश में है। यूपी में ब्राह्मणों की आबादी करीब 10फीसदी यानी 2.5 करोड़ है। 90 विधानसभा और 18 लोकसभा सीटों पर इनका प्रभाव माना जाता है।

Previous articleबसपा के लिए 2026 चुनौतीपूर्ण साल? 41 साल बाद पहली बार मायावती रह सकती हैं खाली हाथ
Next articleधुरंधर और अवतार के बीच साउथ फिल्म ने मचाया धमाल, हफ्तेभर में कमाई कितनी?
News Desk

चर्च परिसर रंग-बिरंगी लाइट्स, क्रिसमस ट्री और यीशु मसीह की झांकियों से सजे

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

जयपुर। जयपुर में क्रिसमस का त्यौहार श्रद्धा, उल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। शहर के अलग-अलग चर्चों में सुबह से ही प्रार्थनाओं, कैरोल गायन और सामूहिक समारोहों का आयोजन किया गया। चर्च परिसरों को रंग-बिरंगी लाइट्स, सितारों, क्रिसमस ट्री और यीशु मसीह के जन्म की झांकियों से सजाया गया। इससे माहौल पूरी तरह उत्सवी हो गया। सेंट जेवियर्स चर्च, ऑल सेंट्स चर्च समेत कई चर्चों में आधी रात और सुबह विशेष प्रार्थना सभाएं आयोजित की गईं। इन सभाओं में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और यीशु मसीह के जन्म का संदेश साझा किया गया।
चर्च में बच्चों और युवाओं ने पारंपरिक क्रिसमस कैरोल्स ने वातावरण को भावनात्मक और आनंदमय बना दिया। ‘जॉय टू द वर्ल्ड’, ‘साइलेंट नाइट’ जैसे गीतों के साथ प्रभु यीशु के जीवन और उनके संदेशों का स्मरण किया गया। कैरोल गायन में पूरा परिसर उल्लास से भर गया। क्रिसमस सेलिब्रेशन पूरी तरह पारंपरिक अंदाज में मनाया गया। प्रार्थना के बाद एक-दूसरे को गले लगाकर बधाइयां दी गईं, केक काटे गए और बच्चों को विशेष उपहार व मिठाइयां वितरित की गईं। कई चर्चों में बच्चों द्वारा छोटे नाट्य मंचन और झांकियों के जरिए प्रभु यीशु के जन्म की कथा प्रस्तुत की गई, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। चर्चों के बाहर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। पुलिस प्रशासन की ओर से पर्याप्त बल तैनात रहा, ताकि श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के त्योहार का आनंद ले सकें।
सेंट एंड्रयूस चर्च के मीडिया इंचार्ज ने बताया कि यह खुशनुमा समय है। हम पूरे शहर को इसकी शुभकामनाएं दे रहे हैं। हर साल की तरह इस बार भी क्रिसमस को हर्ष और उल्लास के तरीके से मना रहे हैं। यह नई रोशनी को लेकर आने वाला त्योहार है। यहां से नई जिंदगी की शुरुआत की जा सकती है। सेंट एंड्रयूस चर्च के सेक्रेटरी ने कहा कि इस पूरे वीक में काफी इवेंट हो रहे हैं। यहां स्पोर्ट्स इवेंट भी रखे गए हैं। आगे के दिनों में डिनर भी प्लान किया गया है। क्रिसमस पर पूरा माहौल उल्लास के साथ सेलिब्रेशन कर रहे हैं। बच्चे और युवाओं को उपहार भी मिल रहा है।
रिपोर्ट के मुताबिक घाटगेट स्थित सेक्रेड हार्ट चर्च राजस्थान के सबसे पुराने चर्चों में से एक है, जिसका निर्माण 19वीं सदी के आखिर में हुआ था। यहां न केवल क्रिसमस, बल्कि ईस्टर जैसे पर्व भी पारंपरिक और भव्य रूप से मनाए जाते हैं। इसी तरह सेंट जेवियर्स चर्च और सेंट जेवियर्स चर्च अशोक नगर में भी पारंपरिक प्रार्थनाओं के साथ कलात्मक सजावट देखने को मिली। कहीं स्कॉटिश शैली की वास्तुकला झलकती नजर आई, तो कहीं भारतीय और ब्रिटिश वास्तु कला का संगम दिखा।

Previous articleभारत-अमेरिका डील से पहले बड़ा संकेत, इंपोर्ट नियमों में अहम बदलाव
Next articleसोनिया-राहुल गांधी से मिली उन्नाव रेप पीड़िता, इन मुद्दों पर हुई बात
News Desk

सोनिया-राहुल गांधी से मिली उन्नाव रेप पीड़िता, इन मुद्दों पर हुई बात

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

नई दिल्ली। उन्नाव रेप पीड़िता  (Unnao rape victim) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से मुलाकात की है। इस मुलाकात के दौरान कांग्रेस की सीनियर नेता और राहुल की मां सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) भी मौजूद रहीं। सूत्रों के हवाले से ये जानकारी सामने आई है। रेप पीड़िता ने राहुल गांधी से 3 मांगें की हैं, जिस पर राहुल गांधी ने उन्हें मदद का पूरा भरोसा दिलाया है।

क्या है पूरा मामला?
सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी उन्नाव रेप पीड़िता से मिले हैं। पीड़िता और उसके परिवार ने राहुल गांधी से 3 बड़ी बातें रिक्वेस्ट की हैं।

रेप पीड़िता और उसके परिवार ने राहुल गांधी से रिक्वेस्ट की कि उन्हें सुप्रीम कोर्ट में कुलदीप सिंह सेंगर के खिलाफ लड़ने के लिए एक टॉप वकील दिलाने में मदद करें। राहुल गांधी ने ऐसा करने का वादा किया।

रेप पीड़िता और उसके परिवार ने राहुल गांधी से रिक्वेस्ट की कि उन्हें कांग्रेस शासित राज्य में शिफ्ट होने में मदद करें क्योंकि उन्हें मारे जाने का डर था और उन्हें अपनी सुरक्षा पर भरोसा नहीं था। विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि वह ऐसा करेंगे।
पीड़िता के पति ने विपक्ष के नेता से बेहतर नौकरी के लिए रिक्वेस्ट की, जिस पर राहुल गांधी ने कहा कि वह इस पर देखेंगे।

मीटिंग में सोनिया गांधी भी मौजूद थीं। दोनों ने उन्नाव परिवार से वादा किया है कि वे यह सुनिश्चित करने के लिए अपनी पूरी कोशिश करेंगे कि उन्हें न्याय और सुरक्षा मिले।
कुलदीप सिंह सेंगर को सशर्त जमानत देने पर सामने आया वकील महमूद प्राचा का बयान

दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा उन्नाव रेप केस के दोषी कुलदीप सिंह सेंगर को सशर्त जमानत दिए जाने पर, वकील महमूद प्राचा ने कहा, “पीड़िता और उसका परिवार अभी भी खतरे में है। यह जमानत, या सजा का निलंबन, जो दिया गया है, वह कानून का पूरी तरह से गलत इस्तेमाल है। यह किस तरह का तर्क है? वह दया का हकदार क्यों है? इस पर फैसला सुनाना सभी नागरिकों का कर्तव्य है। क्या यह आदमी अपने किए गए सभी कामों के बाद भी दया का हकदार है, जब उसने उस पर हमले करवाना जारी रखा? इसका क्या नतीजा होगा? उसने पुलिस SHO से उसके पिता को मरवा दिया था। इसलिए पांच किलोमीटर के दायरे के अंदर या बाहर होने से कोई फर्क नहीं पड़ता।”

वकील ने कहा, “केंद्र सरकार कोर्ट के अंदर और बाहर, दोनों जगह पूरी ताकत से हमारा विरोध कर रही है। उत्तर प्रदेश सरकार भी पूरी ताकत से हमारा विरोध कर रही है, उसकी सुरक्षा हटाने और उसके खिलाफ केस बनाने के लिए टॉप वकीलों को हायर कर रही है। इन हालात को देखते हुए, हमें ठीक से तैयारी करने के लिए समय चाहिए। हम इस लड़ाई में बिना तैयारी के नहीं जाना चाहते लेकिन अगर जनता अपनी आवाज उठाती है, तो मुझे कुछ उम्मीद है कि न्याय मिलेगा। हालांकि, मुझे सुप्रीम कोर्ट से बहुत कम उम्मीद है।”
 

कंधमाल में मुठभेड़ में 3 माओवादी मारे गए, एक महिला कैडर शामिल 

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

कंधमाल । ओडिशा के कंधमाल जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 माओवादी मारे गए हैं। इनमें एक महिला कैडर शामिल है। पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ रात बलिगुड़ा थाना क्षेत्र के गुम्मा जंगल में हुई।
मारे गए दो पुरुष माओवादियों की पहचान सीपीआई (माओवादी) के क्षेत्र कमेटी मेंबर बारी उर्फ राकेश और दलम सदस्य अमृत के रूप में हुई है। दोनों छत्तीसगढ़ निवासी थे और इन पर कुल 23.65 लाख रुपए का इनाम घोषित था। एक अन्य महिला माओवादी का शव गुरुवार सुबह मुठभेड़ स्थल के पास से बरामद किया। उसकी पहचान अभी नहीं हुई है। सुरक्षा बलों की ओर से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटनास्थल से एक रिवॉल्वर, एक .303 राइफल और एक वॉकी-टॉकी सेट बरामद हुआ है पुलिस अधिकारी ने बताया कि सूचना के आधार पर ओडिशा पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की एक मोबाइल टीम ने जंगल में सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। इसी दौरान माओवादियों से मुठभेड़ हो गई और दोनों ओर से गोलीबारी हुई।

Previous articleसोनिया-राहुल गांधी से मिली उन्नाव रेप पीड़िता, इन मुद्दों पर हुई बात
News Desk

बॉबी देओल के करियर को संवारने वाला डायरेक्टर करेगा एक्टिंग

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

सिनेमा जगत में कई सारी ऐसी हस्तियां हैं जिन्होंने अलग-अलग फील्ड्स में शानदार काम किया है. राज कपूर और देव आनंद जैसे लाजवाब एक्टर्स ने भी डायरेक्शन की दुनिया में हाथ आजमाया और सफल फिल्में भी दीं. ऐसे ही अनुराग कश्यप जैसे दिग्गज फिल्म डायरेक्टर ने एक्टिंग में अपनी पारी खेली और आज उनके अभिनय को काफी पसंद किया जा रहा है. विजय सेतुपति की फिल्म महाराज में उनकी एक्टिंग को भला कौन भूल सकता है. ऐसे ही अब बॉलीवुड फिल्मो का एक दिग्गज डायरेक्टर अपनी अपकमिंग फिल्म में अभिनय करता नजर आएगा |

हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड डायरेक्टर प्रकाश झा की. प्रकाश पिछले 4 दशक से फिल्में बना रहे हैं और वे कुछ मूवीज में एक्टिंग करते भी नजर आ चुके हैं. अब उनकी अपकमिंग फिल्म को लेकर भी अपडेट आ गया है. वे भाग मोहब्बत नाम की फिल्म में एक्टिंग करते नजर आएंगे. इस सिलसिले की शुरुआत उन्होंने 9 साल पहले जय गंगाजल फिल्म से की थी. इसके बाद भी वे कुछ फिल्मों में एक्टिंग करते हुए दिखाई दिए हैं. आइए जानते हैं कि उनकी फिल्म को लेकर क्या अपडेट आए हैं |

प्रकाश झा की फिल्म पर क्या अपडेट है?

प्रकाश झा की फिल्म का टाइटल भाग मोहब्बत रखा गया है. इसका निर्देशन अवॉर्ड विनिंग डायरेक्टर अमिताभ पराशर कर रहे हैं. इस फिल्म के साथ ही वे फीचर फिल्मों के जहां में पहली बार अपना कदम रख रहे हैं. इसके पहले वे कई सारी डॉक्युमेंटरीज भी बना चुके हैं. करीबी सूत्रों की मानें तो भाग मोहब्बत फिल्म का बजट लो है और इसके थिएटर्स में रिलीज करने की संभावनाएं कम नजर आ रही हैं. ऐसा माना जा रहा है कि ये फिल्म ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर जारी की जानी है. हालांकि भारत में स्ट्रीम होने के पहले ही इस फिल्म को कई फिल्म फेस्टिवल्स के लिए भी भेजा जाना है |

कैसी होगी फिल्म की कास्ट?

भाग मोहब्बत फिल्म की कास्ट की बात करें तो इसमें प्रकाश झा के अलावा पंजाबी एक्ट्रेस निकीत ढिल्लो नजर आएंगी और मुकेश तिवारी भी इस फिल्म का हिस्सा होंगे. इसकी शूटिंग रिपोर्ट्स के मुताबिक मार्च 2026 में रिलीज की जा सकती है. शूटिंग को लेकर शुरुआती प्लानिंग भी कर ली गई है. ऐसा माना जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग लगातार 25 दिन तक होगी और एक ही शेड्यूल में इसे रिलीज किया जाएगा. साथ ही इस फिल्म में गौर करने वाली बात ये भी है कि इसके जरिए दो बड़े स्टार का लंबे वक्त के बाद कोलाबोरेशन होने जा रहा है |

साल 2003 में प्रकाश झा ने अजय देवगन को लेकर एक फिल्म बनाई थी. इस फिल्म का नाम गंगाजल था. इसमें एक्टर मुकेश तिवारी भी अहम रोल में नजर आए थे. इसके बाद साल 2005 में आई अपहरण फिल्म में भी प्रकाश झा ने अजय देवगन और मुकेश तिवारी को कास्ट किया था. ऐसे में 20 साल बाद अब मुकेश तिवारी और प्रकाश झा का कोलाबोरेशन होने जा रहा है. हालांकि इसके पहले प्रकाश झा की भूमिका डायरेक्टर की रही थी वहीं अब वे मुकेश तिवारी के को-एक्टर के तौर पर इस फिल्म में नजर आएंगे |

इन फिल्मों में भी एक्टिंग कर चुके हैं प्रकाश झा

प्रकाश झा ने 9 साल पहले प्रियंका चोपड़ा की फिल्म जय गंगाजल में एक्टिंग की थी. इसके बाद वे भूमि पेडनेकर और तापसी पन्नू की फिल्म सांड की आंख में भी नजर आए थे. वहीं साल 2020 में उन्होंने मट्टो की साइकिल नाम की फिल्म की थी. लेकिन इसके बाद से उनकी कोई भी फिल्म फिलहाल सिनेमाघरों में ऐसी नहीं आई है जिसमें वे एक्टर के तौर पर नजर आए हों |

अजय देवगन-बॉबी देओल का संवारा करियर

प्रकाश झा को बॉलीवुड के सफल फिल्ममेकर्स में से एक माना जाता है. वे सामाजिक मुद्दों पर फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अजय देवगन के साथ सत्याग्रह, अपहरण, गंगाजल, राजनीति और दिल क्या करे जैसी फिल्मों में साथ में काम किया. इन फिल्मों में से ज्यादातर सफल रहीं और दर्शकों द्वारा पसंद की गईं. इसके अलावा ओटीटी पर भी उन्होंने धमाकेदार शुरुआत की. बॉबी देओल को लीड में लेकर उन्होंने आश्रम जैसी वेब सीरीज बनाई. इसके कई पार्ट्स आए और शुरुआती पार्ट्स को तो काफी पसंद भी किया गया. इस सीरीज ने ना सिर्फ प्रकाश झा के करियर में चार चांद लगाए बल्कि बॉबी देओल के लिए भी संजीवनी साबित हुई और उनके करियर की दूसरी पारी की शुरुआत भी इसी सीरीज को माना जाता है |