सनी देओल की दहाड़ और वरुण की सरप्राइज परफॉर्मेंस जीतेगी दिल

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

बॉर्डर 2 शुक्रवार को रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर काफी समय से बज है और अब सब बस देखना चाहते हैं कि बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल करती है। खैर अभी फिल्म का पहला रिव्यू आ गया है। ट्रेड एक्सपर्ट और एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म को लेकर अपना रिव्यू दिया है।

कैसा है बॉर्डर 2 रिव्यू

तरण ने फिल्म को 4.5 स्टार्स देते हुए लिखा कि बॉर्डर 2 आपका दिल जीत लेगी और फिल्म को देखकर आपको गर्व होगा। यह फिल्म देश और हमारे जवानों को सैल्यूट करती है।तरण ने डायरेक्टर की तारीफ कर लिखा, ‘फिल्म अच्छी है, लेकिन डायरेक्टर ने जो बैलेंस बनाया फिल्म में वो काफी शानदार है। वॉर सीक्वेंस काफी शानदार हैं। एक्शन सीन स्टोरी और किरदार के इमोशन से बिल्कुल कनेक्ट कर रहे हैं।’फिल्म के डायलॉग और म्यूजिक को लेकर उन्होंने लिखा कि डायलॉग फिल्म के मेजर हाई पॉइंट हैं- शार्प, हार्ड हिटिंग और देशभक्ति से भरे। कुछ पंचलाइन तो आपका दिल जीत लेगी और आप सीटी या ताली बजाने पर मजबूर हो जाओगे। म्यूजिक भी काफी अच्छा है खासकर पहले पार्ट के घर कब आओगे और जाते हुए लम्हों को जो रीक्रिएट किया है वो आपको मूवी से इमोशनली कनेक्ट कर देगा।

सबकी परफॉर्मेंस पर बोले

तरण ने आगे सबकी परफॉर्मेंस को लेकर भी अपना रिव्यू दिया। उन्होंने लिखा, ‘सनी देओल जब दहाड़ते हैं तो उसकी गूंज पूरे थिएटर में गूंजती है। उनकी पावर पैक लाइन्स आपको पहले के सनी देओल की याद दिला देगी। वरुण धवन एक बड़े सरप्राइज के साथ आए हैं। वह अपने रोल से आग लगा रहे हैं। दिलजीत दोसांझ ने भी अच्छा परफॉर्म किया है। उनकी कॉमिक टाइमिंग और लाइट मोमेंट्स ज्यादा अच्छे हैं। अहान शेट्टी काफी कॉन्फिडेंट दिखे और उनकी परफॉर्मेंस में ग्रोथ दिख रही है।’

सनी देओल की बॉर्डर 2 पहले दिन दिखा पाएगी कमाल? ये हैं एडवांस बुकिंग के आंकड़े

बॉर्डर 2 की बात करें तो यह 1998 में रिलीज हुई बॉर्डर का सीक्वल है। फिल्म को अनुराग सिंह ने डायरेक्ट किया है। वहीं भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, निधि दत्ता और जेपी दत्ता ने इसे प्रोड्यूस किया है।

उद्धव को राज ठाकरे देने जा रहे बड़ा झटका? शिंदे सेना का समर्थन करेगी MNS

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

मुंबई। महाराष्ट्र की सियासत (Maharashtra politics) से एक चौंकाने वाली खबर आ रही है। खबर है कि उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के नेतृत्व वाली शिवसेना कथित तौर पर कल्याण डोंबिवली नगर निगम में राज ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के नव निर्वाचित पार्षदों के साथ गठबंधन करने की योजना बना रही है। यह पहल तब हो रही है, जब महीने भर पहले ही राज ठाकरे और उनके चचेरे भाई और शिवसेना (UBT) के चीफ उद्धव ठाकरे करीब बीस सालों बाद एक हुए हैं और दोनों ने मिलकर बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) चुनाव लड़ा है।

आंकड़ों का खेल

107 वार्डों वाली कल्याण-डोंबिवली नगर निगम में शिंदे गुट की शिवसेना के पास 53 सीटें हैं। भाजपा के पास 50 सीटें हैं, जबकि MNS के पास 5 सीटें हैं। शिवसेना (UBT) की 11, एनसीपी (SP) की 1 सीट और कांग्रेस की 2 सीटें हैं। नगर निगम में बहुमत का आंकड़ा 62 है। भाजपा और शिंदे सेना दोनों मिलकर बहुमत से काफी आगे हैं, लेकिन मेयर पद को लेकर दोनों सहयोगियों के बीच खींचतान की खबरें हैं। ऐसे में MNS के पांच नगरसेवक अहम भूमिका निभा सकते हैं।

यदि शिंदे सेना को MNS का समर्थन मिलता है, तो उसका आंकड़ा 58 तक पहुंच जाएगा, जो बहुमत से सिर्फ 4 कम है। यहीं पर MNS के पांच पार्षद बहुमत जुगाड़ के काम आ सकते हैं। NDTV के मुताबिक, इसी बहुमत के जुगाड़ के लिए शिंदे सेना MNS के इन पांचों पार्षदों के साथ गठबंधन करना चाह रही है।

MNS कोई AIMIM नहीं है

रिपोर्ट में कहा गया है कि शिवसेना के एकनाथ शिंदे और नरेश म्हस्के, और MNS नेता राजू पाटिल के बीच हुई एक बैठक ने चुनाव बाद इस समर्थन की चर्चा को हवा दी है। हालांकि, म्हास्के ने इन दावों को खारिज कर दिया कि यह राजनीतिक बदलाव महायुति में फूट की ओर इशारा करता है। उन्होंने कहा, “हमने कल्याण डोंबिवली नगर निगम चुनाव शिवसेना-BJP महायुति के तौर पर लड़ा था और हम महायुति के तौर पर ही सत्ता संभालेंगे।” MNS से संभावित गठजोड़ पर उन्होंने कहा, “अगर विकास के लिए सभी साथ आना चाहते हैं तो हमें कोई आपत्ति नहीं है। MNS कोई AIMIM नहीं है। यह शहर स्तर की विकास की राजनीति है।”

MNS का पक्ष: ‘स्थिरता के लिए समर्थन’

दूसरी तरफ, MNS नेता राजू पाटिल ने कहा कि उनकी पार्टी का यह रुख नगर निगम में स्थिरता बनाए रखने के लिए है। उन्होंने कहा, “भाजपा और शिवसेना साथ मिलकर लड़ रहे हैं। उन्हें समर्थन देकर हम भी उसी दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। अगर यह व्यवस्था बनती है तो एक साझा न्यूनतम कार्यक्रम भी तैयार किया जाएगा।” पाटिल ने यह भी स्पष्ट किया कि राज ठाकरे ने स्थानीय नेतृत्व को क्षेत्रीय राजनीतिक परिस्थितियों के अनुसार फैसले लेने की छूट दी है।

संजय राउत का तीखा हमला

इस पूरे घटनाक्रम पर शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने कड़ा ऐतराज जताया है। उन्होंने कहा, “जो महाराष्ट्र से गद्दारी करते हैं, वे गद्दार हैं और जो उनका साथ देते हैं, वे भी उसी श्रेणी में आते हैं। सिर्फ सत्ता न मिलने पर इस तरह का बेईमान व्यवहार महाराष्ट्र माफ नहीं करेगा।” राउत ने दावा किया कि इस मुद्दे को लेकर उद्धव ठाकरे नाराज़ हैं और उन्होंने राज ठाकरे से इस पर बात भी की है। उन्होंने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा, “जो लोग इस तरह पार्टियां बदलते हैं, वे राजनीतिक मनोरोगी हैं।”

बढ़ता सियासी तनाव

कल्याण-डोंबिवली का यह घटनाक्रम न सिर्फ स्थानीय राजनीति बल्कि ठाकरे परिवार के हालिया मेल-मिलाप पर भी सवाल खड़े कर रहा है। आने वाले दिनों में यह देखना अहम होगा कि MNS नेतृत्व इस मुद्दे पर क्या अंतिम रुख अपनाता है और इसका असर महाराष्ट्र की व्यापक राजनीति पर कितना पड़ता है।

पाकिस्तान की अजीबोगरीब रनचेज ने सबको किया हैरान, इस टीम को बाहर करने के लिए हुई सारी नौटंकी

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे को हराकर अंडर-19 वर्ल्ड कप सुपर-6 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। जिम्बाब्वे ने पहले बैटिंग करते हुए 129 रनों का टारगेट रखा था, इस स्कोर का पीछा पाकिस्तान ने 26.2 ओवर में 8 विकेट रहते कर लिया। अब आपको इस रनचेज में कुछ झोल तो नहीं नजर आ रहा होगा? शायद नहीं, मगर यहां पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे को अगले राउंड में पहुंचाने और स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट से बाहर करने के लिए नौटंकी की। दरअसल, ग्रुप-सी से किन्हीं तीन टीमों को अगले राउंड का टिकट मिलना था, पाकिस्तान और इंग्लैंड के नाम लगभग-लगभग कन्फर्म थे, आखिरी पायदान के लिए जिम्बाब्वे और स्कॉटलैंड के बीच रेस थी।

उत्तराखंड 163 रन से पीछे

पाक आखिरकार हुआ सफल, बांग्लादेश पर लटकी तलवार! भारत समेत ये टीमें सुपर-6 में

पाकिस्तान अगर जिम्बाब्वे के खिलाफ टारगेट को 25.2 ओवर में यानी एक ओवर पहले भी चेज कर लेता तो स्कॉटलैंड को सुपर-6 का टिकट मिल जाता, वहीं जिम्बाब्वे बाहर हो जाता, मगर पाकिस्तान ने यहां रनचेज को स्लो किया और जिम्बाब्वे की मदद की।129 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए पाकिस्तान का स्कोर एक समय पर 14 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 84 रन था। जीत के लिए उन्हें 44 रनों की दरकार थी, यह 44 रन बनाने के लिए उन्होंने 74 गेंदें ली, जबकि क्रीज पर समीर मन्हास जैसे सेट बल्लेबाज मौजूद था। मन्हास ने इस रनचेज में 74 रनों की नाबाद पारी खेली। 26 ओवर के बाद जैसे कन्फर्म हो गया कि स्कॉटलैंड टूर्नामेंट से बहार हो गया है समीर मन्हास ने बैक टू बैक दो छक्के लगाकर पाकिस्तान को जीत दिलाई।

भारत की नजरें बढ़त दोगुना करने पर, कैसा रहेगा रायपुर की पिच का मिजाज

पाकिस्तान की यह हरकत बताती है कि उन्होंने कैसे जिम्बाब्वे की मदद की। जिम्बाब्वे ग्रुप स्टेज में एक भी मैच नहीं जीती, मगर अंत में मामूली नेट रनरेट के अंतर से उन्हें सुपर-6 का टिकट मिला। जिम्बाब्वे का नेट रन रेट -2.916 का था, जबकि स्कॉटलैंड का -2.986 का।

पाकिस्तान के लिए था फायदे का सौदा

जिम्बाब्वे को अगले राउंड में ले जाना पाकिस्तान के लिए भी फायदे का सौदा था। दरअसल, नियमों के अनुसार, टीमें ग्रुप स्टेज से सुपर सिक्स फेज में पॉइंट्स और नेट रन रेट आगे ले जाती हैं, लेकिन सिर्फ उन मैचों के, जिनमें ग्रुप से अगले राउंड के लिए क्वालिफाई करने वाली टीमें शामिल होती हैं। जिम्बाब्वे को सुपर सिक्स के लिए क्वालिफाई करने में मदद करके, पाकिस्तान ने अपना नेट रन रेट बेहतर किया क्योंकि उसने जिम्बाब्वे को 142 गेंदें बाकी रहते हराया, यह जीत का अंतर स्कॉटलैंड पर मिली जीत से काफी बड़ा था, जो पाकिस्तान को सिर्फ 41 गेंदें बाकी रहते मिली थी।

Board Of Peace पर साइन कर घिरे शहबाज शरीफ, पाकिस्तान में विपक्ष का तीखा हमला

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

पाकिस्तान : के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ एक बार फिर अपने फैसले को लेकर घरेलू राजनीतिक विवाद में घिर गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पहल पर गठित Board Of Peace Pakistan में शामिल होने के लिए उन्होंने समझौते पर हस्ताक्षर कर दिए, जिसके बाद विपक्षी दलों ने उनकी जमकर आलोचना की है। विपक्ष का आरोप है कि शहबाज शरीफ ने बिना संसद में चर्चा और परामर्श के यह कदम उठाया, जो लोकतांत्रिक प्रक्रिया के खिलाफ है।

बताया जा रहा है कि 22 जनवरी को डोनाल्ड ट्रंप की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में कई देशों के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री शामिल हुए थे। यह बोर्ड गाजा के पुनर्निर्माण के उद्देश्य से गठित किया गया है। इस दौरान जब शहबाज शरीफ के सामने करार की फाइल आई, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए चुपचाप हस्ताक्षर कर दिए। ट्रंप के बगल में बैठे शहबाज के इस रवैये को लेकर पाकिस्तान में लोगों और राजनीतिक दलों में नाराजगी देखी जा रही है।

Board Of Peace Pakistan के मुद्दे पर पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पीटीआई के अध्यक्ष बैरिस्टर गोहर अली खान ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सरकार ने संसद को नजरअंदाज किया और विपक्ष से कोई चर्चा नहीं की। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या पाकिस्तान हमास को हथियार छोड़ने के लिए कोई भूमिका निभाएगा।

पीटीआई के वरिष्ठ नेता असद कैसर ने भी इस फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि लोकतंत्र में ऐसे अहम निर्णय संसद में चर्चा के बाद ही लिए जाने चाहिए। वहीं, जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम (जेयूआई-एफ) के प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान ने भी नाराजगी जताते हुए कहा कि फिलिस्तीनियों की पीड़ा के लिए जिम्मेदार लोग इस बोर्ड का हिस्सा हैं, और गाजा पर बमबारी जारी रहते हुए इस तरह की पहल पर सवाल उठाए।

Previous articleबीजापुर IED ब्लास्ट: नक्सली हमले में ग्रामीण घायल, जंगल से लंगड़ाते हुए निकला बाहर
Next articleआदिवासी महिलाओं के संपत्ति अधिकार पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
News Desk

‘बॉर्डर 2’ देखने से पहले यहां पढ़ें ‘बॉर्डर 1’ की कहानी, जानिए कितनी की थी कमाई

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

‘बॉर्डर 2’ 1997 में आई सनी देओल की वॉर ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है। ऐसे में सिनेमाघरों में ‘बॉर्डर 2’ देखने से पहले आपको ‘बॉर्डर 1’ देखनी पड़ेगी। आप ‘बॉर्डर 1’ को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं। अगर आपके पास ‘बॉर्डर 1’ देखने का समय नहीं है और आप ‘बॉर्डर 2’ देखना चाहते हैं तो आप ‘बॉर्डर 1’ की कहानी शॉर्ट में यहां पढ़ सकते हैं।

‘बॉर्डर 1’ की कहानी

‘बॉर्डर 1’ (1997) की कहानी 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान हुई ‘लोंगेवाला की लड़ाई’ पर आधारित है। जब जंग के आसार नजर आए थे तब लोंगेवाला में मेजर कुलदीप सिंह चांदपुरी (सनी देओल) के नेतृत्व में 120 भारतीय जवानों की एक टुकड़ी तैनात की गई थी। उन्हें अपने सोर्सेस से पता चला था कि पाकिस्तान की एक पूरी टैंक रेजिमेंट (लगभग 2000-3000 सैनिक) उसी रात उन पर हमला करने वाली है। ऐसे में वे वायुसेना (एयरफोर्स) से मदद मांगते हैं, लेकिन उस वक्त हंटर विमान रात में उड़ान नहीं भर सकते थे इसलिए जवानों को अगली सुबह सूरज निकलने तक पोस्ट की रक्षा करने का आदेश दिया गया था। पूरी रात भारतीय जवान अपनी वीरता और सूझबूझ से पाकिस्तानी सेना को रोके रखे थे और सुबह होते ही विंग कमांडर एम.के. बाजवा (जैकी श्रॉफ) के नेतृत्व में एयरफोर्स ने दुश्मन के टैंकों को तबाह कर दिया था। भारत युद्ध तो जीत गया था, लेकिन कई जांबाज सिपाही शहीद हो गए थे।

आपको पता हैं बॉर्डर के ये फैक्ट्स?

फिल्म के अंत में क्या हुआ था?

मेजर कुलदीप सिंह चांदपुरी (सनी देओल) फिल्म के अंत तक जिंदा रहते हैं और अब ‘बॉर्डर 2’ में दिखाई गई जंग में मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। कैप्टन भैरों सिंह (सुनील शेट्टी) और लेफ्टिनेंट धर्मवीर भान (अक्षय खन्ना) शहीद हो जाते हैं। विंग कमांडर आनंद (जैकी श्रॉफ) जिंदा रहते हैं। वहीं तब्बू, पूजा भट्ट और बाकी सैनिकों का परिवार जिन्होंने सिविलियन्स का किरदार निभाया था वे अंत तक सुरक्षित रहते हैं।

‘बॉर्डर 1’ ने कितनी कमाई की थी?

‘बॉर्डर-1’ को 10 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया था। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म ने 1997 में भारतीय बॉक्स ऑफिस से 39.30 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस से 64.98 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

RSS के हिंदू कार्यक्रम में शामिल होने पर बुरे फंसे MP के कांग्रेस विधायक, AICC तक पहुंचा मामला, मांगा गया जवाब

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

भोपाल। मध्य प्रदेश के कांग्रेस विधायक अभिजीत शाह (Congress MLA Abhijit Shah) का आरएसएस के हिंदू कार्यक्रम (RSS’s Hindu program) में शामिल होना अब उनके लिए गले की फांस बनता जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक मामला AICC तक पहुंच गया है। जिसके बाद उनसे इस मामले पर जवाब मांगा गया है। मध्य प्रदेश कांग्रेस ने प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी को मामले की पूरी रिपोर्ट सौंप दी है और उनसे जवाब मांगा गया है।

 

बता दें कि अभिजीत शाह हरदा जिले के टिमरनी से विधायक हैं। बीते दिनों टिमरनी विधानसभा के रहटगांव तहसील मुख्यालय पर आरएसएस का कार्यक्रम हुआ था, जिसमें कांग्रेस विधायक अभिजीत शाह शामिल हुए थे। कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर हरदा जिले के नेताओं ने आपत्ति जताई है।

Previous articleसागर में मिली वाग्देवी की 800 साल पुरानी प्रतिमा, भुजाओं में ज्ञान और विद्या के प्रतीक
Next articleइंडिगो, बंधन बैंक, रिलायंस, एनटीपीसी ग्रीन समेत इन शेयरों पर आज रखें नजर
News Desk

RSS के हिंदू कार्यक्रम में शामिल होने पर बुरे फंसे MP के कांग्रेस विधायक, AICC तक पहुंचा मामला, मांगा गया जवाब

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

भोपाल। मध्य प्रदेश के कांग्रेस विधायक अभिजीत शाह (Congress MLA Abhijit Shah) का आरएसएस के हिंदू कार्यक्रम (RSS’s Hindu program) में शामिल होना अब उनके लिए गले की फांस बनता जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक मामला AICC तक पहुंच गया है। जिसके बाद उनसे इस मामले पर जवाब मांगा गया है। मध्य प्रदेश कांग्रेस ने प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी को मामले की पूरी रिपोर्ट सौंप दी है और उनसे जवाब मांगा गया है।

 

बता दें कि अभिजीत शाह हरदा जिले के टिमरनी से विधायक हैं। बीते दिनों टिमरनी विधानसभा के रहटगांव तहसील मुख्यालय पर आरएसएस का कार्यक्रम हुआ था, जिसमें कांग्रेस विधायक अभिजीत शाह शामिल हुए थे। कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर हरदा जिले के नेताओं ने आपत्ति जताई है।

Previous articleसागर में मिली वाग्देवी की 800 साल पुरानी प्रतिमा, भुजाओं में ज्ञान और विद्या के प्रतीक
Next articleइंडिगो, बंधन बैंक, रिलायंस, एनटीपीसी ग्रीन समेत इन शेयरों पर आज रखें नजर
News Desk

T20 वर्ल्ड कप से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, ये स्टार तेज गेंदबाज हुआ बाहर; किसकी चमकी

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

T20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज होने में कुछ ही दिनों का समय रह गया है। ऐसे में न्यूजीलैंड के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। टीम के स्टार तेज गेंदबाज एडम मिलने चोट के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। न्यूजीलैंड क्रिकेट की रिलीज के अनुसार एडम मिलने को यह चोट SA20 लीग के दौरान लगी। उनके रिप्लेसमेंट के रूप में काइल जैमीसन को स्क्वॉड में शामिल किया गया है, जो इस समय भारत में 5 मैच की टी20 सीरीज खेल रहे हैं। जैमीसन पहले से ही न्यूजीलैंड की ट्रैवलिंग रिजर्व का हिस्सा थे। क्रिकेट न्यूजीलैंड ने अपना अपडेटेड स्क्वॉड भी जारी कर दिया है। न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप में ग्रुप-डी का हिस्सा है। उनका पहला मैच 8 फरवरी को अफगानिस्तान के खिलाफ है।

उत्तराखंड 163 रन से पीछे

पाक आखिरकार हुआ सफल, बांग्लादेश पर लटकी तलवार! भारत समेत ये टीमें सुपर-6 में

न्यूजीलैंड क्रिकेट की रिलीज के अनुसार, एडम मिलने बाएं हैमस्ट्रिंग में चोट के कारण ICC T20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह ब्लैककैप्स टीम में काइल जैमीसन को शामिल किया गया है। मिलने को रविवार को SA20 में बॉलिंग करते समय चोट लगी थी और बाद में स्कैन से चोट की गंभीरता का पता चला।जैमीसन, जो अभी भारत के ब्लैककैप्स व्हाइट-बॉल दौरे का हिस्सा हैं, उन्हें T20 वर्ल्ड कप टीम में शामिल किया गया है। पहले उन्हें भारत और श्रीलंका में फरवरी-मार्च में होने वाले टूर्नामेंट के लिए ट्रैवलिंग रिजर्व के तौर पर चुना गया था।

पाक की अजीबोगरीब रनचेज ने सबको किया हैरान, इस टीम को बाहर करने के लिए हुई नौटंकी

ब्लैककैप्स के कोच रॉब वाल्टर ने मिल्ने के प्रति सहानुभूति जताई। उन्होंने कहा, “हम सब एडम के लिए बहुत दुखी हैं। उन्होंने टूर्नामेंट के लिए खुद को तैयार करने के लिए बहुत मेहनत की थी और ईस्टर्न केप सनराइजर्स के लिए अपने आठ मैचों में वह अपने बेहतरीन फॉर्म में दिख रहे थे। यह एडम के लिए दुर्भाग्यपूर्ण समय है और हम उनके जल्द ठीक होने की कामना करते हैं।”वाल्टर ने कहा कि जैमीसन एक काबिल रिप्लेसमेंट हैं। “यह बहुत अच्छी बात है कि काइल पहले से ही भारत में हमारे साथ हैं। वह हमारे पेस-बॉलिंग ग्रुप के एक अहम सदस्य हैं और इस दौरे पर उन्होंने शानदार शुरुआत की है। वह एक मेहनती खिलाड़ी हैं जिनके पास अच्छे स्किल्स और अनुभव हैं जो टूर्नामेंट में उनके काम आएंगे।”वाल्टर ने पुष्टि की कि T20 वर्ल्ड कप के लिए एक रिप्लेसमेंट ट्रैवलिंग रिजर्व की घोषणा जल्द ही की जाएगी।न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड- मिशेल सेंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, टिम सीफर्ट, ईश सोढ़ी

बसंत पंचमी पर प्रयागराज माघ मेला में उमड़ा आस्था का सैलाब, गजकेसरी योग ने बढ़ाई भीड़

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

उत्तर प्रदेश : के प्रयागराज में Magh Mela 2026 के दौरान बसंत पंचमी के अवसर पर संगम तट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भीषण ठंड और घने कोहरे के बावजूद लाखों श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान करने पहुंचे। धार्मिक मान्यता के अनुसार बसंत पंचमी के दिन स्नान करना अत्यंत पुण्यदायी माना जाता है, इसलिए सुबह से ही घाटों पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

प्रयागराज के जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि रात 12 बजे से ही श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया था और सभी घाटों पर स्नान सुचारू रूप से जारी है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस के साथ-साथ SDRF, NDRF और सिविल डिफेंस के स्वयंसेवक भी तैनात हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। प्रशासन का कहना है कि कोहरा छंटने के बाद श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ सकती है।

इस बार बसंत पंचमी पर गजकेसरी योग और शिवयोग का शुभ संयोग भी बन रहा है, जिसके कारण श्रद्धालुओं की आस्था और भी प्रबल हुई है। मेला प्रशासन के अनुसार बसंत पंचमी के दिन करीब 55 से 60 लाख श्रद्धालुओं के स्नान करने की संभावना है, जबकि 26 जनवरी तक कुल साढ़े तीन करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के संगम तट पर पहुंचने का अनुमान है।

श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। साढ़े तीन किलोमीटर लंबे घाट बनाए गए हैं, नौ पांटून ब्रिज लगाए गए हैं और 400 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनमें से 150 कैमरों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक का उपयोग किया गया है। इसके अलावा पीएसी, पैरामिलिट्री बल, यूपी एटीएस और एसटीएफ की तैनाती भी की गई है।

कुल मिलाकर, Magh Mela 2026 में बसंत पंचमी के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की ऐतिहासिक भीड़ और भव्य व्यवस्थाएं आस्था और सुरक्षा का अनूठा संगम प्रस्तुत कर रही हैं।

बॉर्डर-2 के साथ नहीं आया धुरंधर-2 का टीजर, सनी ने धर्मेंद्र को दी श्रद्धांजलि

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

सनी देओल की वॉर ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। खास बात ये है कि इस फिल्म का पहला रिव्यू भी आउट हो गया है। फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने ‘बॉर्डर 2’ को 4.5 स्टार्स दिए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बताया है कि इस फिल्म के डायलॉग्स ही इस फिल्म की जान हैं। उन्होंने ये भी कहा कि फिल्म देखने के बाद आपका सीना देशभक्ति की भावनाओं से भर जाएगा। आइए आपको इस फिल्म से जुड़े दूसरे अपडेट्स देते हैं।

नहीं आया ‘धुरंधर 2’ का टीजर

‘बॉर्डर 2’ के रिलीज होने से पहले ये दावा किया जा रहा था कि फिल्म के साथ सिनेमाघरों में ‘धुरंधर 2’ की भी झलक दिखाई जाएगी। हालांकि, ऐसा हुआ नहीं। ‘बॉर्डर 2’ के रिलीज होने के बाद आदित्य धर ने बताया कि वे कुछ दिनों में ‘धुरंधर 2’ का टीजर रिलीज करेंगे।

 सनी देओल ने धर्मेंद्र को दी श्रद्धांजलि

‘बॉर्डर 2’ के क्रेडिट्स में सनी देओल काे धर्मेंद्र का बेटा कहकर संबोधित किया गया है। दरअसल, धर्मेंद्र के निधन के बाद ये सनी देओल की पहली फिल्म है जो सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।

सनी देओल और धर्मेंद्र

सुनील शेट्टी ने क्या कहा?

‘बॉर्डर-1’ में सुनील शेट्टी भी थे। फिल्म के अंत में उनका किरदार शहीद हो जाता है। इस हफ्ते जब ‘बॉर्डर 2’ के इवेंट में सुनील शेट्टी को स्टेज पर बुलाया गया था तो उन्होंने कहा था, “जब ‘बॉर्डर-1’ में मुझे अपना डेथ सीक्वेंस मिला तो मैं बहुत खुश हुआ था। जब आप देश के लिए मरते हैं, तो अच्छा लगता है। लेकिन पहली बार मुझे लगा कि अगर मैं ‘बॉर्डर-1’ में जिंदा होता तो मैं ‘बॉर्डर 2’ का हिस्सा बन जाता। मुझे हमेशा से यूनिफॉर्म पहनने की चाहत थी।”रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ की तरह ‘बॉर्डर 2’ को भी ‘पाकिस्तान विरोधी’ बताकर खाड़ी देशों में बैन कर दिया गया है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, “बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और UAE में ‘बॉर्डर 2’ की रिलीज पर रोक लगा दी गई है।”

 बॉर्डर-1 में कौन-कौन हुआ था शहीद?
सनी देओल (मेजर कुलदीप सिंह चांदपुरी) – सुरक्षित
सुनील शेट्टी (कैप्टन भैरों सिंह) – शहीद
अक्षय खन्ना (लेफ्टिनेंट धर्मवीर भान) – शहीद
जैकी श्रॉफ (विंग कमांडर आनंद) – सुरक्षित
 बॉर्डर-1 ने कितनी कमाई की थी?

‘बॉर्डर’ 10 करोड़ में बनी थी। Sacnilk के मुताबिक, इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस से 39.30 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस से फिल्म ने 64.98 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

कहां देखें ‘बॉर्डर 1’?

‘बॉर्डर 2’ देखने से पहले आपको ‘बॉर्डर 1’ देखनी पड़ेगी ताकि आप सनी देओल के कैरेक्टर को समझ सकें। आप ‘बॉर्डर 1’ जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं।

सेंसर बोर्ड ने नहीं चलाई कैंची

CBFC ने ‘बॉर्डर 2’ को बिना किसी कट के मंजूरी दी है। जी हां, उन्होंने डायलॉग या एक्शन सीन्स में कोई कट नहीं लगवाया है। हां, लेकिन कुछ बदलाव करने को कहा था। जैसे भारत के झंडे के विजुअल्स बदलना और उस सैनिक का असली नाम जोड़ना जिस पर सनी का किरदार आधारित है।

‘बॉर्डर 2’ का रिव्यू

फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श का पूरा रिव्यू डिटेल में पढ़ने के लिए आप इस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।

 शोज कैंसिल होने की संभावना

फिल्म इंफॉर्मेशन की एक रिपोर्ट के अनुसार, देश के कई हिस्सों में ‘बॉर्डर 2’ के सुबह के शोज कैंसिल होने की संभावना जताई जा रही है। कहा जा रहा है कि कंटेंट तैयार न होने की वजह से UFO Moviez जैसे डिस्ट्रीब्यूटर्स ने थिएटरों को बताया है कि सुबह 8 बजे और 9 बजे के शुरुआती शोज शायद संभव न हों।

पहले दिन कितना कमाएगी

फिल्म का क्रेज देखते हुए ट्रेड एनालिस्ट ने अनुमान लगाया है कि सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ पहले दिन 40 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन करेगी।फिल्म की 4,09,117 टिकट्स की एडवांस बुकिंग हुई है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने सिर्फ एडवांस बुकिंग के जरिए ही 17.5 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है।