बेबस फडणवीस? HC की कड़ी फटकार, मंत्री पर सवाल उठाने पर भी चुप रहने की चेतावनी

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

नई दिल्ली। न्यायमूर्ति माधव जामदार(Justice Madhav Jamdar) ने कहा कि क्या राज्य के मुख्यमंत्री (state’s Chief Minister)इतने बेबस(helpless) हैं कि वह किसी भी मंत्री के खिलाफ कुछ नहीं बोलते(he cannot speak out against any minister)? मंत्रियों के बच्चे अपराध करते हैं(Ministers’ children commit crimes), खुलेआम घूमते हैं(roam around freely), अपने माता-पिता के संपर्क में रहते हैं, लेकिन पुलिस उन्हें ढूंढ नहीं पाती(police are unable to find them)?

बॉम्बे हाई कोर्ट(Bombay High Court) ने महाराष्ट्र सरकार(Maharashtra government) को गुरुवार(Thursday,) को कड़ी फटकार लगाते हुए सवाल किया(On Thursday, they issued a strong reprimand and asked questions) कि क्या राज्य में कोई कानून व्यवस्था है(Is there any law and order in the state?)? अदालत ने साथ ही कहा कि(The court also said that) मंत्रियों के बच्चे अपराध करते हैं और खुलेआम घूमते हैं लेकिन पुलिस उन्हें ढूंढ नहीं पाती। अदालत (Court) ने टिप्पणी करते हुए कहा कि क्या मुख्यमंत्री (फडणवीस) इतने बेबस हैं कि वह उस मंत्री के खिलाफ कुछ नहीं कह सकते जिसका बेटा आपराधिक मामले में नाम आने के बाद फरार हो गया है।
न्यायमूर्ति माधव जामदार(Justice Madhav Jamdar) ने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि मंत्रियों के बच्चे ‘अपराध करते हैं और खुलेआम घूमते हैं’ लेकिन पुलिस उन्हें ढूंढ नहीं पाती। हाई कोर्ट ने शिवसेना के नेता एवं महाराष्ट्र सरकार में मंत्री भरत गोगावले के बेटे विकास गोगावले की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान यह टिप्पणी की।

महाड नगर परिषद चुनाव(Mahad Municipal Council Elections) के दौरान प्रतिद्वंद्वी गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प(Violent clashes occurred between rival factions) से संबंधित एक मामले में विकास को आरोपी(Vikas is the accused) बनाया गया है। अदालत की फटकार के बाद सरकार ने आश्वासन दिया है कि मंत्री गोगावले यह सुनिश्चित करेंगे कि उनका बेटा एक दिन के भीतर आत्मसमर्पण कर दे। विकास गोगावले ने सत्र न्यायालय द्वारा उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद उच्च न्यायालय का रुख किया है, लेकिन वह अभी भी फरार है।

न्यायमूर्ति माधव जामदार(Justice Madhav Jamdar) ने कहा, ‘‘क्या राज्य के मुख्यमंत्री इतने बेबस हैं कि वह किसी भी मंत्री के खिलाफ कुछ नहीं बोलते? मंत्रियों के बच्चे अपराध करते हैं, खुलेआम घूमते हैं, अपने माता-पिता के संपर्क में रहते हैं, लेकिन पुलिस उन्हें ढूंढ नहीं पाती?’’ न्यायाधीश ने यह भी पूछा कि क्या राज्य में कानून व्यवस्था और कानून का शासन कायम है। राज्य के महाधिवक्ता मिलिंद साठे ने अदालत में कहा कि मंत्री गोगावले अपने बेटे से बात करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि वह शुक्रवार को पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दे।

उच्च न्यायालय ने महाधिवक्ता साठे(High Court appointed Advocate General Sathe) से कहा, ‘उसे (विकास गोगावले) कल की सुनवाई से पहले आत्मसमर्पण करने के लिए कहो।’’ इससे पहले अदालत ने चेतावनी दी थी कि अगर पुलिस विकास गोगावले को गिरफ्तार करने में विफल रहती है तो उसे आदेश पारित करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। न्यायमूर्ति जामदार ने कहा, ‘‘आप पर (पुलिस पर) दबाव हो सकता है, अदालत पर नहीं।’’

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले(Raigad district of Maharashtra) के महाड में दो दिसंबर को हुए नगर निकाय चुनाव के दौरान एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और अजीत पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के समर्थकों के बीच झड़पें हुईं। शिंदे और पवार दोनों ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार में उपमुख्यमंत्री हैं। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

क्या RCB के विजय रथ को रोक पाएगी जेमिमा रोड्रिग्स की DC? अब तक अजेय है स्मृति मंधाना की

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

NDNRदिल्ली कैपिटल्स को महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए शनिवार को वडोदरा में शानदार फॉर्म में चल रही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ हर विभाग में बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा।

उत्तराखंड को 33 रन की बढ़त

दिल्ली कैपिटल्स ने अपने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हराकर वापसी के संकेत दिए थे और वह चार अंक के साथ तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई।

WPL 2026 में अब तक अजेय है RCB

हालांकि इस चरण में अब तक अजेय रही आरसीबी को हराने के लिए दिल्ली को अपने खेल का स्तर और ऊंचा करना होगा।अब तक दिल्ली की बल्लेबाजी की अगुआई अनुभवी लिजेल ली (213 रन) ने की है जबकि लॉरा वोलवार्ट (123 रन) और शेफाली वर्मा (149 रन) ने बीच-बीच में उनका सहयोग किया है।लेकिन जेमिमा रोड्रिग्स की फॉर्म चिंता का विषय रही है।मुंबई के खिलाफ जीत में रोड्रिग्स ने नाबाद अर्धशतक लगाकर कुछ हद तक चिंताओं को दूर किया था और आरसीबी के खिलाफ भी उनसे एक और मजबूत पारी की उम्मीद होगी।

दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजी कमजोर कड़ी

गेंदबाजी विभाग में भी दिल्ली को कुछ कमियों को दूर करना होगा। बड़े नाम होने के बावजूद अब तक उनकी गेंदबाजी की अगुआई ‘अनकैप्ड’ (जिसने कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला हो) तेज गेंदबाज नंदिनी शर्मा ने की है।चंडीगढ़ की इस खिलाड़ी ने पांच मैच में 8.7 की इकॉनोमी से 10 विकेट लिए हैं। लेकिन भारतीय स्पिनर श्री चरणी (सात विकेट) और स्नेह राणा (एक विकेट) अभी अपनी लय में नहीं आ पाई हैं।दक्षिण अफ्रीका की अनुभवी तेज गेंदबाज मरीजान काप (चार विकेट) भी अब तक ज्यादा असर नहीं छोड़ पाई हैं, हालांकि उनकी 5.25 इकॉनोमी शानदार रही है।दिल्ली के गेंदबाजों को आरसीबी की अनुभवी और दमदार बल्लेबाजी लाइनअप के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।

स्मृति मंधाना की अगुआई में शानदार फॉर्म में RCB की बल्लेबाज

आरसीबी के शीर्ष क्रम में कप्तान स्मृति मंधाना और ग्रेस हैरिस की मजबूत मौजूदगी रही हैं जबकि नादिन डि क्लर्क और ऋचा घोष ने हमेशा की तरह मध्य और निचले क्रम को संभाला है।गुजरात जायंट्स के खिलाफ 73 रन की शानदार पारी खेलने वाली गौतमी नाइक ने भी आरसीबी की बल्लेबाजी को और मजबूती दी है।पूर्व चैंपियन आरसीबी की गेंदबाजी भी बेहतरीन फॉर्म में है। सयाली सतघरे, डि क्लर्क, लॉरेन बेल और श्रेयंका पाटिल लगातार विकेट ले रही हैं तथा पांच मैचों में उनकी इकॉनोमी क्रमशः 8, 6.9, 5.4 और 8.9 रही है।पहले ही 10 अंक के साथ प्लेऑफ में जगह बना चुकी आरसीबी तालिका में शीर्ष पर बने रहने और सीधे फाइनल में प्रवेश के करीब पहुंचने के लिए एक और जीत दर्ज करना चाहेगी।स्मृति मंधाना (कप्तान), ऋचा घोष, श्रेयंका पाटिल, जॉर्जिया वोल, नादिन डि क्लर्क, राधा यादव, लॉरेन बेल, लिंडसे स्मिथ, प्रेमा रावत, अरुंधति रेड्डी, पूजा वस्त्राकर, ग्रेस हैरिस, गौतमी नाइक, प्रत्युषा कुमार, डी हेमालता, सयाली सतघरे।जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), शेफाली वर्मा, मरीजान काप, निकी प्रसाद, लौरा वोलवार्ट, चिनेल हेनरी, श्री चरणी, स्नेह राणा, लिजेल ली, दीया यादव, तानिया भाटिया, ममता मडिवाला, नंदिनी शर्मा, लूसी हैमिल्टन, मीनू मणि, अलाना किंग।
 

SIR पर ममता बनर्जी का तीखा हमला, BJP पर लगाए गंभीर आरोप

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने नेताजी की जयंती के बहाने भारतीय जनता पार्टी (BJP) और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस, महात्मा गांधी और बीआर अंबेडकर जैसे राष्ट्रीय महापुरुषों के अपमान करने का आरोप लगाया है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती यानी पराक्रम दिवस पर कोलकाता में आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए, मुख्यमंत्री बनर्जी ने केंद्र में सत्ता में बैठे लोगों पर देश के इतिहास को तोड़ने-मरोड़ने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया।ममता ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, “भारत के इतिहास को तोड़ने-मरोड़ने की कोशिश की जा रही है। संतों और महापुरुषों का अपमान किया जा रहा है, चाहे वह महात्मा गांधी हों, रवींद्रनाथ टैगोर हों, नेताजी सुभाष चंद्र बोस हों, या बाबासाहेब अंबेडकर हों। उनके और भाषा के प्रति असहिष्णुता, आपत्तिजनक टिप्पणियां, कृतघ्नता और अनादर बढ़ रहे हैं। क्या बंगाल इसे स्वीकार करेगा?” उन्होंने भाजपा पर इतिहास को विकृत करने का भी गंभीर आरोप लगाया है और कहा कि देश की विरासत, संस्कृति और संविधान पर लगातार हमला हो रहा है।

‘दिल्ली बना साजिशों का शहर’

नेताजी के प्रसिद्ध नारे ‘दिल्ली चलो’ का जिक्र करते हुए ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज की ‘दिल्ली’ बंगाल के खिलाफ साजिशें कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा, “आज दिल्ली ‘चक्रांतनगरि’ बन चुकी है। यह हमेशा बंगाल के खिलाफ साजिश करती है। हम अपनी भाषा, संस्कृति और अस्मिता की रक्षा के लिए एकजुट होंगे।” उन्होंने बोस की आजाद हिंद फौज को धर्मनिरपेक्षता और भाईचारे का प्रतीक बताया।

बंगाल में SIR से तनाव के कारण रोजाना 3-4 लोग कर रहे सुसाइड, ममता बनर्जी का दावा

नेताजी की जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश क्यों नहीं?

ममता बनर्जी ने सवाल उठाया कि नेताजी जैसे महान स्वतंत्रता सेनानी की जयंती को अब तक राष्ट्रीय अवकाश क्यों नहीं घोषित किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि BJP स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को तोड़ रही है। उन्होंने कहा, “नेताजी से लेकर सरदार पटेल तक, जिन लोगों ने आजाद भारत का सपना देखा था, उनके सपने आज चकनाचूर किए जा रहे हैं। एक ऐसा इतिहास थोपा जा रहा है, जिसका हमारे देश के असली इतिहास से कोई लेना-देना नहीं है।” मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि “संविधान का अपमान हो रहा है। लोगों से उनके अधिकार छीने जा रहे हैं। लोकतंत्र को निर्वस्त्र किया जा रहा है।”

बंगाल में कौन हैं BJP के ये 4 शांतिदूत, क्यों पड़ी इनकी जरूरत; 5% वोट का टारगेट

वोटर लिस्ट संशोधन पर चुनाव आयोग पर निशाना

ममता बनर्जी ने वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर भी चुनाव आयोग पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अगर नेताजी आज ज़िंदा होते, तो शायद उनसे भी नागरिकता साबित करने को कहा जाता। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा, “अगर सुभाष चंद्र बोस आज होते, तो उन्हें भी SIR की सुनवाई के लिए बुलाया जाता और पूछा जाता कि आप भारतीय हैं या नहीं।” ममता ने यह भी आरोप लगाया कि इस प्रक्रिया के दौरान 110 से अधिक लोगों की मौत हुई है, जिसकी जिम्मेदारी चुनाव आयोग और केंद्र सरकार को लेनी चाहिए।

नेताजी से जुड़ी फाइलें सार्वजनिक करने की मांग

इससे पहले दिन में ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार से नेताजी से जुड़ी सभी फाइलों को सार्वजनिक करने की मांग की। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि उनकी सरकार ने बहुत पहले ही राज्य के अभिलेखागार में मौजूद सभी फाइलें जनता के सामने रख दी थीं। उन्होंने कहा, “दुर्भाग्य की बात है कि 1945 के बाद नेताजी के साथ क्या हुआ, यह रहस्य आज तक नहीं सुलझ पाया। यह पूरे देश के लिए दुख की बात है। मैं फिर केंद्र सरकार से अपील करती हूं कि नेताजी से जुड़ी सभी फाइलें सार्वजनिक की जाएं।” बहरहाल, ममता बनर्जी के इस भाषण को आगामी विधानसभा चुनावों से पहले बड़ा राजनीतिक संदेश माना जा रहा है। नेताजी की विरासत, बंगाल की अस्मिता और संविधान को केंद्र में रखकर उन्होंने बीजेपी पर सीधा हमला बोला है, जिससे राज्य की राजनीति और अधिक गरमा गई है।

लाफ्टर शेफ्स पर काजू का चेहरा रिवील करेंगी भारती सिंह? प्रोमो देख एक्साइटेड हुए फैंस

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

भारती सिंह बेटे को जन्म देने के बाद एक बार फिर लाफ्टर शेफ्स होस्ट करती नजर आएंगी।शो के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो भी सामने आया है। प्रोमो में भारती सिंह व्हीलचेयर पर आती हैं, उनके हाथ में पूरा कवर हुए एक नन्हे मेहमान सा कुछ नजर आता है। शो के कंटेस्टेंट्स कहते हैं कि भारती काजू को लेकर आई हैं। इस प्रोमो को देखने के बाद फैंस अपकमिंग एपिसोड देखने के लिए बहुत उत्साहित हैं।

बच्चे की मुंह दिखाई तो कर, भारती से बोले अली

प्रोमो में देखने को मिलता है कि भारती सिंह व्हीलचेयर पर आती हैं। भारती के हाथ में एक पूरा ढका हुआ बच्चा होता है। अली भारती से कहते हैं कि बच्चे की मुंह दिखाई तो कर। भारती कहती हैं कि मुंह दिखाई नहीं होगी, सिर्फ पैर दिखाई होगी। इसपर अभिषेक कहते हैं कि दिखा दो, इंटरनेट पर इतना ट्रेंड कर रहा है। अभिषेक के कहने पर भारती मान जाती हैं।

अपकमिंग एपिसोड को लेकर फैंस उत्साहित

इसके बाद भारती बच्चे की नजर उतारती नजर आती हैं। फिर वो बच्चे से कवर हटाने लगती हैं। भारती जब ये कर रही होती हैं तब सब लोग काजू का नाम ले रहे होते हैं। फैंस इस प्रोमो को देखने के बाद एपिसोड को लेकर काफी उत्साहित हैं।

क्या भारती ने किया कोई प्रैंक?

फैंस को लग रहा है कि भारती सिंह कलर्स टीवी पर काजू का चेहरा रिवील करेंगी। हालांकि, प्रोमो से ये साफ नहीं है कि भारती सिंह वाकई काजू को लेकर पहुंची हैं या कोई प्रैंक कर रही हैं। बता दें, भारती सिंह ने अभी तक अपने बच्चे का चेहरा रिवील नहीं किया है। अस्पताल से बनाए व्लॉग में भारती और हर्ष ने कहा था कि वो अभी चेहरा रिवील नहीं कर रहे हैं क्योंकि घर में लोग मना करते हैं, लेकिन वो जल्द ही बच्चे का चेहरा अपने फैंस को दिखाएंगे।

BJP ने कांग्रेस से पूछा, थरूर को अब मिलेगा ‘फतवा’? गौतम गंभीर की प्रशंसा पर बवाल

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

नई दिल्ली। क्रिकेट के शौकीन(Cricket enthusiast) थरूर(Tharoor) ने नागपुर(Nagpur) में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच(T20 International match against New Zealand) से पहले गंभीर के साथ एक सेल्फी साझा की और पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज(Former Indian opening batsman) की लगातार आलोचनाओं के बावजूद(Despite constant criticism) अपने काम पर ध्यान केंद्रित करने के लिए उनकी तारीफ की। कांग्रेस सांसद शशि थरूर(Congress MP Shashi Tharoor) ने भारतीय क्रिकेट कोच गौतम गंभीर(Indian cricket coach Gautam Gambhir) की तारीफ कर दी। नागपुर में हुई इस मुलाकात को लेकर(Regarding this meeting that took place in Nagpur) अब

भारतीय जनता पार्टी(Bharatiya Janata Party) ने कांग्रेस पर सवाल उठाए हैं। भाजपा का कहना है कि अब कांग्रेस इसके चलते थरूर के खिलाफ फतवा जारी कर सकती है। कांग्रेस सांसद ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद गंभीर के पास सबसे मुश्किल काम है।
भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने लिखा, ‘पता नहीं कांग्रेस को कौन सी बात ज्यादा गुस्सा दिलाएगी। थरूर का नागपुर जाना, थरूर का गौतम गंभीर से मिलना और उनकी तारीफ करना या थरूर का इस बात को मानना की भारत में पीएम मोदी के पास सबसे मुश्किल काम है। यह देखते हुए कि भारत के हितों से पहले परिवार के हितों को रखने वाला विपक्ष उनपर सवाल उठाता है।’पूनावाला ने लिखा, ‘ऐसा लगता है कि यह तीसरा पॉइंट हो सकता है। क्या थरूर के खिलाफ एक और कांग्रेस फतवा जारी होने वाला है?’

थरूर ने की थी गंभीर की तारीफ
क्रिकेट के शौकीन थरूर ने नागपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच से पहले गंभीर के साथ एक सेल्फी साझा की और पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज की लगातार आलोचनाओं के बावजूद अपने काम पर ध्यान केंद्रित करने के लिए उनकी तारीफ की।

उन्होंने लिखा था, ‘नागपुर में पुराने दोस्त गौतम गंभीर के साथ खुलकर और अच्छी बात हुई, जो भारत के प्रधानमंत्री के बाद सबसे मुश्किल काम करने वाले इंसान हैं। लाखों लोग रोज उनके फैसलों पर सवाल उठाते हैं, लेकिन वह शांत रहते हैं और बगैर डरे आगे बढ़ते हैं। उनकी शांत दृढ़ता और नेतृत्व तारीफ के काबिल हैं। उन्हें सभी सफलताओं के लिए शुभकामनाएं।’

गंभीर ने इस पर देर रात जवाब दिया और उन कुछ चर्चाओं का जिक्र किया जो उनके कार्यकाल में हावी रही हैं। गंभीर ने एक्स पर लिखा, ‘डॉ शशि थरूर आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। जब मामला शांत हो जाएगा तब कोच के कथित ‘असीमित अधिकार’ को लेकर सच्चाई और तर्क स्पष्ट हो जाएंगे। तब तक मुझे खुद के खिलाफ खड़ा देखकर हंसी आ रही है।’

 

Previous articleओम से एल्गोरिदम तक, झांकी राष्ट्र की फलती-फूलती रचनात्मक अर्थव्यवस्था को दर्शाएगी
News Desk

मनोज तिवारी का बड़ा दावा

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

भारतीय : क्रिकेट में विराट कोहली के टेस्ट संन्यास को लेकर नई बहस छिड़ गई है। पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी ने संजय मांजरेकर के दावे को खारिज किया, जिसमें कहा गया था कि कोहली ने ‘कठिन फॉर्मेट’ छोड़कर ‘आसान फॉर्मेट’ वनडे चुना। तिवारी का मानना है कि कोहली को टेस्ट टीम छोड़ने के लिए मजबूर किया गया था।

“मजबूर किया गया था”—तिवारी की सफाई

तिवारी ने कहा, “मैं मांजरेकर से सहमत नहीं हूँ। ऐसा माहौल बनाया गया कि उन्हें टेस्ट को अलविदा कहना पड़ा। फैसला भले ही उनके मुंह से निकला, लेकिन पर्दे के पीछे जो हुआ, उसे सब जानते हैं। यह कहना कि उन्होंने सिर्फ रनों के लिए टेस्ट छोड़ा, सही नहीं है।”

वनडे में विराट का जलवा

जहां टेस्ट संन्यास पर विवाद जारी है, वहीं कोहली ने वनडे में अपने बल्ले से जवाब दिया। न्यूज़ीलैंड के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई सीरीज में उन्होंने 108 गेंदों में 124 रन की तूफानी पारी खेली। 338 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कोहली ने भारतीय टीम को संभाले रखा। उनकी शानदार कवर ड्राइव और पुल शॉट्स के मिश्रण ने फिर साबित किया कि उनका क्लास आज भी बरकरार है।

कोहली के आउट होते ही भारतीय पारी लड़खड़ा गई और टीम 46 ओवर में 296 रन पर सिमट गई। इससे स्पष्ट होता है कि कोहली की बल्लेबाजी अभी भी टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

किसानों के बैंक खाते में जल्द आएगी 2000

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

देश :  के करोड़ों किसानों के लिए खुशखबरी है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-Kisan) की 22वीं किस्त फरवरी 2026 की शुरुआत में किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जा सकती है। ध्यान रहे, अगर आपके दस्तावेज अधूरे हैं या अनिवार्य प्रक्रियाएं पूरी नहीं हुई हैं, तो ₹2000 की राशि अटक सकती है।

22वीं किस्त पाने के लिए जरूरी 4 काम

ई-केवाईसी (e-KYC) पूरा करें: बिना ई-केवाईसी के पैसा नहीं मिलेगा। इसे आप PM-Kisan पोर्टल पर ‘OTP’ के जरिए या अपने नजदीकी CSC केंद्र पर बायोमेट्रिक तरीके से पूरा कर सकते हैं।

यूनिक किसान आईडी (Farmer ID): साल 2026 से यूनिक फार्मर आईडी अनिवार्य है। यह आपकी पहचान और जमीन के रिकॉर्ड को डिजिटल रूप से जोड़ती है। अभी तक आईडी नहीं बनवाई है तो अपने कृषि कार्यालय या जन सेवा केंद्र से संपर्क करें।

भू-सत्यापन (Land Seeding): अक्सर पैसा इसलिए रुक जाता है क्योंकि ‘Land Seeding’ स्टेटस ‘No’ होता है। पोर्टल पर स्टेटस चेक करें और यदि ‘No’ है तो तहसील या लेखपाल कार्यालय में दस्तावेज जमा कर अपडेट करवाएं।

बैंक खाता और आधार सीडिंग (NPCI): लाभ सीधे DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से मिलता है। इसके लिए बैंक खाता आधार से लिंक और NPCI पर सक्रिय होना जरूरी है।

अपना स्टेटस कैसे चेक करें

आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।

‘Know Your Status’ विकल्प चुनें।

रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा दर्ज करें।

OTP वेरिफिकेशन के बाद पात्रता की पूरी जानकारी देखें।

जॉन अब्राहम को लेकर रिमी सेन बोलीं- उन्हें नहीं आती थी एक्टिंग, बहुत चालाकी से…

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

रिमी सेन जिन्होंने अपने करियर में हेरा फेरी, हंगामा, गोलमाल जैसी फिल्मों में काम किया है, वह फिल्मों की दुनिया से दूर अब रियल एस्टेट के बिजनेस को हैंडल कर रही हैं। रिमी हालांकि अब अपने एक स्टेटमेंट को लेकर काफी सुर्खियों में हैं जहां उन्होंने फिल्म धूम के अपने को-स्टार जॉन अब्राहम को लेकर बात की।

जॉन को नहीं आती थी एक्टिंग

रिमि ने बिल्डकैप्स से बात करते हुए कहा, ‘जॉन अपने करियर के शुरुआत में मॉडल थे, उन्हें एक्टिंग करनी नहीं आती थी, लोग इस बारे में बोलते थे। लेकिन जॉन ने कभी कुछ नहीं कहा।’

ऐसी फिल्में करते जिसमें एक्टिंग नहीं होती

रिमी ने आगे कहा, ‘जॉन ऐसे रोल पिक करते जिसमें उन्हें ज्यादा एक्टिंग नहीं करनी होती, ज्यादातर एक्शन फिल्म। वह ऐसी फिल्में बनाते जिसमें वह अच्छे दिखते ताकि लोग सवाल ना कर सकें कि वह कुछ नहीं कर रहे हैं। वह काफी समझदार एक्टर हैं।’

काम करते-करते सीखी एक्टिंग

रिमी ने फिर कहा, ‘जब जॉन को पॉपुलैरिटी मिली और लोग उन्हें पहचानने लगे तो फिर धीरे-धीरे करते-करते इंसान एक्टिंग सीख ही जाता है। कैमरे के सामने आपको फिर एक्सपीरियंस मिल जाता है। इसके बाद वह ऐसे रोल लेने लगे जहां वह एक्ट कर पाएं। उन्हें अपनी लिमिटेशन्स पता है।रिमी बोलीं, ‘मैं उन्हें पर्सनली जानती हूं और मुझे लगता है वह इंटैलिजेंट एक्टर हैं। वह बिजनेसमैन बने, प्रोडक्शन में आए और कई हिट फिल्म भी दी।’

फिल्म छोड़कर दुबई शिफ्ट होने की बताई वजह

रिमी ने इस दौरान फिल्म इंडस्ट्री छोड़कर दुबई में नई लाइफ की शुरुआत करने के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा, ‘दुबई काफी वेलकम करने वाला शहर है, यही वजह है कि यहां की 95% आबादी प्रवासियों की है, जबकि बाकी लोग अमीराती हैं।’

फिल्म गरम मसाला में अक्षय ने काटा था जॉन अब्राहम का रोल? डायरेक्टर ने बताया सच

जॉन की फिल्में

जॉन के बारे में बता दें कि वह लास्ट तेहरान फिल्म में नजर आए थे जो पिछले साल रिलीज हुई थी। अब वह रोहित शेट्टी के साथ एक फिल्म करने वाले हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि यह फिल्म पूर्व मुंबई पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया की लाइफ पर आधारित है।

गुजरात जाएंट्स की जीत से हिली पॉइंट्स टेबल, मुंबई इंडियंस टॉप-2 से बाहर

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

एशले गार्डनर की अगुवाई वाली गुजरात जाएंट्स ने गुरुवार, 22 जनवरी को डब्ल्यूपीएल 2026 के 14वें मुकाबले में यूपी वॉरियर्स को 45 रनों से पटखनी दी। गुजरात जाएंट्स की टीम इस जीत के साथ WPL 2026 पॉइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर पहुंच गई है। GG की जीत से 2 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को नुकसान हुआ है। हरमनप्रीत कौर की टीम अब पॉइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर पहुंच गई है। MI टूर्नामेंट में अपनी लय खो चुकी है, उन्हें पिछले तीन मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं स्मृति मंधाना की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु जीत का पंजा लगाकर पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है।

मध्य प्रदेश बल्लेबाज़ी का फैसला

पाक आखिरकार हुआ सफल, बांग्लादेश पर लटकी तलवार! भारत समेत ये टीमें सुपर-6 में

गुजरात जाएंट्स ने अभी तक WPL 2026 में 6 मैच खेले हैं, तीन में उन्हें जीत मिली है वहीं इतने ही मुकाबलों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। GG के खाते में कुल 6 पॉइंट्स है।वहीं मुंबई ने भी अभी तक 6 मैच खेल लिए हैं, मगर उन्हें सिर्फ 2 ही मुकाबलों में जीत नसीब हुई है, वहीं 4 मैच टीम हारी है। मुंबई को अगर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करना है तो बचे दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज करनी होगी।

IPL 2026 से बदलेगा विराट कोहली की RCB का ऑनर? पूनावाला के पोस्ट ने मचाई हलचल

बता दें, WPL प्लेऑफ में कुल तीन टीमें कदम रखती है। पॉइंट्स टेबल की टॉपर सीधा फाइनल में प्रवेश करती है, वहीं दूसरे और तीसरे पायदान पर रहने वाली टीमों के बीच एलिमिनेटर मुकाबला होता है।

WPL 2026 पॉइंट्स टेबल

टीम    मैच    जीत    हार    नो रिजल्ट    पॉइंट्स    नेट रन रेट
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु    5    5    0    0    10    +1.882
गुजरात जाएंट्स    6    3    3    0    6    -0.341
मुंबई इंडियंस    6    2    4    0    4    +0.046
दिल्ली कैपिटल्स    5    2    3    0    4    -0.586
यूपी वॉरियर्स    6    2    4    0    4    -0.769

कैसा रहा GG vs UPW मैच?

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी गुजरात जाएंट्स की टीम ने सोफी डिवाइन की फिफ्टी के दम पर निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 153 रन बोर्ड पर लगाए। बेथ मूनी ने 38 रनों की पारी खेली। इस स्कोर का पीछा करने उतरी यूपी की टीम कभी रनचेज में नहीं दिखी। फोबे लिचफील्ड 32 रनों के साथ टीम की हाईएस्ट स्कोरर रहीं, वहीं क्लो ट्राइटन ने 30 रन बनाए। यूपी की 8 बैटर सिंगल डिजिट पर आउट हुईं।

तिरुवनंतपुरम रैली में पीएम मोदी का संदेश—विकसित भारत के लिए देश एकजुट

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

तिरुवनंतपुरम।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को चुनावी राज्य केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में एक विशाल रोड शो किया। यह रोड शो थंपानूर ओवरब्रिज से शुरू होकर पुथरिकंडम मैदान तक आयोजित किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने विभिन्न परियोजनाओं का शुभारंभ किया, उनकी आधारशिला रखी और उन्हें हरी झंडी दिखाई। उन्होंने पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड का भी शुभारंभ किया और एक लाख लाभार्थियों को पीएम स्वनिधि ऋण वितरित किए।

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने क्या-क्या कहा?

पीएम मोदी ने कहा कि विकसित भारत बनाने के लिए आज पूरा भारत एकजुट होकर प्रयास कर रहा है।
उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में हमारे शहरों की बहुत बड़ी भूमिका है। प्रधानमंत्री ने कहा कि बीते 11 वर्षों से केंद्र सरकार शहरी मूलभूत ढांचे पर बहुत निवेश कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार शहर के गरीब परिवारों के लिए बहुत काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पीएम आवास योजना के तहत देश में चार करोड़ से अधिक घर बनाकर गरीबों को दिए गए हैं। शहरी गरीबों के लिए एक करोड़ से अधिक घर बनाए गए। केरल के सवा लाख शहरी गरीबों को उनका पक्का घर मिला है। उन्होंने आगे कहा, गरीब परिवारों का बिजली का बिल बचे। इसके लिए पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना शुरू की गई। गरीबों को आयुष्मान भारत से पांच लाख का मुफ्त स्वास्थ्य उपचार मिल रहा है। नारी शक्ति के स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए मातृ वंदना जैसी योजना बनाई गई है। केंद्र सरकार ने 12 लाख रुपये तक की आय को कर मुक्त कर दिया है। इसका बहुत बड़ा फायदा केरल के लोगों को भी हुआ है, विशेष कर मध्यम वर्ग को हुआ है, नौकरी पेशा लोगों को मिला है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बीते 11 वर्षों में करोड़ों देशवासियों को बैंक प्रणाली से जोड़ने का बहुत बड़ा काम हुआ है। अब गरीब एससी, एसटी, ओबीसी, महिलाओं और मछुआरों को भी आसानी से बैंक लोन मिलने लगे हैं। इनके पास कोई गारंटर नहीं है, सरकार खुद उनकी गारंटर बन रही है।

‘रेहड़ी-पटरी वालों को मिलेंगे पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड’

उन्होंने आगे कहा, जो लोग सड़कों के किनारे, गलियों में सामान बेचते हैं, इन रेहड़ी-पटरी वालों की स्थिति भी पहले बहुत बुरी थी। इनके लिए पीएम स्वनिधि योजना बनाई गई। इस योजना के बाद देशभर में लाखों साथियों को बैंकों से बहुत मदद मिली है। लाखों रेहड़ी पटरी वालों को जिंदगी में पहली बैंक से कोई लोन मिला है। अब भारत सरकार एक कदम आगे बढ़ते हुए इन साथियों को क्रेडिट कार्ड दे रही है। थोड़ी देर पहले यहां भी पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड दिए गए हैं। इसमें केरल के 10 हजार और तिरुवनंतपुरम में 600 साथी हैं। पहले केवल अमीरों के पास ही क्रेडिट कार्ड होते थे। लेकिन अब रेहड़ी पटरी वालों के पास भी क्रेडिट कार्ड हैं। 
 

Previous articleराजस्थान में OMR हेराफेरी के बाद सख्ती, बड़ा फैसला
Next articleराजस्थान NSUI अध्यक्ष पर हाईकमान सख्त, सियासी हलचल तेज
News Desk