पीएम मोदी का दक्षिण भारत दौरा आज से, तमिलनाडु में रैली को करेंगे संबोधित

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

नई दिल्ली: इस साल कई राज्यों में विधानसभा चुनाव 2026 होने वाले हैं. इसको लेकर राजनीतिक दल कमर कस रहे हैं. इसी सिलसिले में नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) भी जोरशोर से तैयारियों में जुट गया है. वहीं, दक्षिण भारत राज्यों में एनडीए की सरकार बनाने के लिए पीएम मोदी भी रैली करने जा रहे हैं. ताजा जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी आज शुक्रवार को तमिलनाडु के दौरे पर हैं.

यहां के मदुरंतकम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आज एक हाई-प्रोफाइल रैली होने जा रही है. तमिलनाडु विधानसभा चुनाव को लेकर इसे बहुत अहम माना जा रहा है. पीएम मोदी की यह रैली चेन्नई-तिंडीवनम हाईवे पर होगी. यह तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए (NDA) की पहली बड़ी पब्लिक रैली है और इसमें पूरे राज्य से बड़ी भीड़ और कार्यकर्ताओं के जुटने की उम्मीद जताई जा रही है. इस रैली में एनडीए के घटक दलों, जिनमें ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम, भारतीय जनता पार्टी, पट्टाली मक्कल काची, तमिल मनीला कांग्रेस और अम्मा मक्कल मुनेत्र कड़गम शामिल होंगे.

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक दल के नेता नैनार नागेंथ्रन ने इस संबंध में जानकारी दी कि शुक्रवार 23 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मदुरंतकम से चुनावी अभियान शुरू करेंगे. वह तमिलनाडु की सत्ताधारी पार्टी डीएमके (DMK) सरकार को सत्ता से बेदखल करने के लिए एक मीटिंग में हिस्सा लेंगे. उन्होंने आगे बताया कि प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान सभी दलों के नेता मंच पर मौजूद रहेंगे. नागेंथ्रन ने द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) और ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) के बीच चुनावी वादों की ‘कॉपी’ के आरोपों पर चल रही बहस का भी जवाब दिया.

एआईएडीएमके (AIADMK) के घोषणापत्र के प्रस्तावों का बचाव करते हुए, उन्होंने बताया कि पार्टी नेता एडप्पादी के पलानीस्वामी ने पिछले चुनाव में महिलाओं के लिए 1,500 रुपये महीने की मदद का वादा किया था, जिसे अब बढ़ाकर 2,000 रुपये कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि इसे सिर्फ इसलिए कॉपी नहीं कहा जा सकता क्योंकि ऐसी ही एक स्कीम मौजूद है और कहा कि ‘लोगों के मन में एक बड़ा बदलाव होने वाला है.’

2026 को शुरू हुए एक महीना भी पूरा नहीं हुआ, 8 खिलाड़ी ले चुके हैं हैट्रिक; ये भारतीय भी लिस्ट में

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

2026 का साल गेंदबाजों का भी लग रहा है। ऐसा इसलिए कि अभी नए साल को शुरू हुए पूरा एक महीना भी नहीं हुआ है और 8 प्लेयर हैट्रिक ले चुके हैं। टी20 क्रिकेट बल्लेबाजों का खेल है, यहां फैंस भी बस धूमधड़ाका देखने के लिए आते हैं, मगर जब कोई खिलाड़ी हैट्रिक लेता है तो वह भी मैच का बड़ा पल होता है और कुछ मैच में तो वह मुकाबले का टर्निंग पॉइंट भी साबित होता है। आईए एक नजर 2026 में अभी तक हैट्रिक लेने वाले 8 खिलाड़ियों की लिस्ट पर डालते हैं, बता दें, इस लिस्ट में एक भारतीय का नाम भी शामिल है। जी हां।

उत्तराखंड 163 रन से पीछे

पाक आखिरकार हुआ सफल, बांग्लादेश पर लटकी तलवार! भारत समेत ये टीमें सुपर-6 में

साल का पहला छक्का किसने लगाया, किसने पहला शतक ठोका…इसके बारे में तो हर कोई बात करता है। लेकिन साल की पहली हैट्रिक किसने ली यह बहुत कम लोगों को ही याद रहता है।तो बता दें, 2026 की पहली हैट्रिक साउथ अफ्रीका के लुंगी एनगिडी ने ली। एनगिडी ने यह हैट्रिक SA20 लीग के दौरान ली।लुंगी एनगिडी ने डरबन सुपर जायंट्स के तीन बल्लेबाजों को तीन गेंदों में आउट करके अपनी टीम को करीबी जीत दिलाने में मदद की। एनगिडी ने DSG की पारी के 18वें ओवर की दूसरी गेंद पर डेविड वीज को आउट करके अपना विकेट खाता खोला और अगली दो गेंदों पर सुनील नरेन और गेराल्ड कोएत्जी को आउट किया। नरेन और कोएत्ज़ी दोनों गोल्डन डक पर आउट हुए। यह SA20 टूर्नामेंट की भी पहली हैट्रिक थी।

T20 वर्ल्ड कप से पहले NZ को लगा तगड़ा झटका, ये स्टार तेज गेंदबाज हुआ बाहर

इसके बाद ओटनील बार्टमैन ने इसी टूर्नामेंट में हैट्रिक समेत 5 विकेट हॉल लिया। बता दें, ओटनील बार्टमैन साउथ अफ्रीका टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड का हिस्सा नहीं है।लिस्ट में शुमार एकमात्र भारतीय की करें तो, साल 2026 में भारत की ओर से एकमात्र हैट्रिक लेने वाली गेंदबाज दिल्ली कैपिटल्स की नंदनी शर्मा है। नंदनी ने यह हैट्रिक गुजरात जाएंट्स के खिलाफ ली। वह WPL के एक मैच में हैट्रिक और 5 विकेट हॉल लेने वाली पहली गेंदबाज बनी।हाल ही में दो हैट्रिक वेस्टइंडीज वर्सेस अफगानिस्तान टी20 सीरीज के दौरान आई। एक हैट्रिक अफगानिस्तान के मुजीब उर रहमान ने ली, तो एक शमर स्प्रिंगर ने।

2026 की हैट्रिक

लुंगी एनगिडी (SA20)

ओटनियल बार्टमैन (SA20)

नंदनी शर्मा (WPL)

स्कॉट कुगेलेन (सुपर स्मैश)

मृत्युंजय चौधरी (बीपीएल)

रिपन मोंडोल (बीपीएल)

मुजीब उर रहमान (AFG V WI)

शमर स्प्रिंगर (AFGV WI)

आज बदला रहेगा मौसम का मिजाज… पहाड़ो पर बर्फबारी और कई राज्यों में बारिश की संभावना

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली। उत्तर भारत (North India) में आज मौसम का मिजाज बदला (Weather changed) रहेगा। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी (Rain and Snowfall) होने की संभावना है। कश्मीर घाटी, हिमाचल के ऊंचे इलाकों और उत्तराखंड में 23 जनवरी को अलग-अलग भारी वर्षा/बर्फबारी हो सकती है। पंजाब में 23 जनवरी को हल्की से मध्यम बरसात होगी। हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश, राजस्थान में 23 और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 23-24 जनवरी को छिटपुट से बिखरी बारिश की उम्मीद है। इन इलाकों में 40-60 किमी/घंटा की तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका है। हिमाचल, उत्तराखंड, हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, उत्तरी राजस्थान में 23 जनवरी को ओलावृष्टि भी संभव है।

 

गुजरात, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में भी 23 से 26 जनवरी के बीच गरज-चमक वाली बारिश और कुछ जगहों पर भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। न्यूनतम तापमान में उत्तर-पश्चिम, मध्य भारत, महाराष्ट्र और गुजरात में अगले कुछ दिनों में 2-4 डिग्री सेल्सियस तक उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा, जबकि बाकी देश में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। 24 से 26 जनवरी तक पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़ और राजस्थान में सुबह-रात घना से बहुत घना कोहरा छा सकता है। 23 जनवरी को हिमाचल और उत्तराखंड में कुछ जगहों पर कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी। मछुआरों को 23 से 27 जनवरी तक समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

पंजाब और हरियाणा में भीषण ठंड जारी
पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में गुरुवार को कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी रहा। इस दौरान होशियारपुर में न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, होशियारपुर पंजाब का सबसे ठंडा स्थान रहा। अमृतसर में भी भीषण ठंड की स्थिती बनी रही, जहां न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि बठिंडा में यह 5 डिग्री सेल्सियस रहा। पड़ोसी राज्य हरियाणा के भिवानी में भी भीषण ठंड रही, जहां न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। करनाल में न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि हिसार में यह 4.6 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा। दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कश्मीर के गुलमर्ग और अन्य इलाकों में बर्फबारी
कश्मीर घाटी के प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग और कुछ अन्य क्षेत्रों में गुरुवार को बर्फबारी हुई। श्रीनगर और अन्य मैदानी इलाकों में तेज हवाएं चलीं। उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के गुलमर्ग में गुरुवार देर शाम से बर्फबारी शुरू हो गई। जम्मू-कश्मीर में एक शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से यह बर्फबारी हुई। गुलमर्ग में कुछ इंच ताजा बर्फ जमा हो गई है, लेकिन आखिरी रिपोर्ट आने तक मध्यम बर्फबारी जारी थी। कुपवाड़ा, बारामूला और शोपियां के अन्य क्षेत्रों विशेषकर ऊंचे इलाकों में भी हिमपात हुआ है। मौसम विभाग ने कहा था कि घाटी के मैदानी इलाकों समेत व्यापक रूप से हल्की से मध्यम बारिश/बर्फबारी होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है।

‘बॉर्डर 2’ के बज के बीच क्या रहा ‘धुरंधर’ का हाल, गुरुवार को भी

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की अपनी धमाकेदार फिल्म ‘धुरंधर’ के साथ बॉक्स ऑफिस पर बवाल मचा रहे हैं। ये फिल्म इन दिनों देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी गदर काट रही है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर’ 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। ‘धुरंधर’ में रणवीर ने एक फिर से अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया है। रणवीर के अलावा फिल्म में अक्षय खन्ना की एक्टिंग की भी खूब तारीफ हो रही है। इसी बीच अब इसके गुरुवार के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। तो चलिए जानते हैं इसने अब तक कितना कमा लिया…

रणवीर से भिड़े सनी देओल

‘धुरंधर’ ने रिलीज के पहले दिन से ही ऐसी रफ्तार पकड़ी की रिलीज के 49 दिनों बाद भी थमने का नाम नहीं ले रही है। इस मूवी ने बॉलीवुड ही नहीं बल्कि साउथ की कई बड़ी फिल्मों के छक्के छुड़ा दिए हैं। वहीं, वर्ल्डवाइड कलेक्शन में भी इसने बवाल काट रखा है। लेकिन अब इसके लिए थोड़ी मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। आज सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। ऐसे में अब इन दोनों ही फिल्मों के बीच कमाई को लेकर तगड़ा मुकाबला होने वाला है। अब बात करते हैं ‘धुरंधर’ की तो इसने 28 करोड़ रुपये के साथ शानदार ओपनिंग की थी। ऐसे में अब इसके गुरुवार के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, ‘धुरंधर’ ने 49 वें दिन खबर लिखने तक 1.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इस तरह इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का अभी तक का टोटल कलेक्शन 830.50 करोड़ रुपये हो गया है।

हफ्ता 1    207.25 करोड़
हफ्ता 2    253.25 करोड़
हफ्ता 3    172 करोड़
हफ्ता 4    106.5 करोड़
हफ्ता 5    51.25 करोड़
हफ्ता 6    26.35 करोड़
हफ्ता 7    13.9 करोड़ (अर्ली रिपोर्ट)
कुल कमाई    830.50 करोड़ (अर्ली रिपोर्ट)

Previous articleआज बदला रहेगा मौसम का मिजाज… पहाड़ो पर बर्फबारी और कई राज्यों में बारिश की संभावना
Next articleIPL 2026 से बदलेगा विराट कोहली की RCB का ऑनर? अदार पूनावाला के पोस्ट ने मचाई हलचल
News Desk

मनरेगा बचाओ सम्मेलन में राहुल गांधी ने पीएम और भाजपा पर निशाना साधा, कहा- गरीबों से काम का अधिकार छीनना चाहती है भाजपा

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

नई दिल्ली।  कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर निशाना साधा है। मनरेगा बचाओ मोर्चा अभियान में उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत गरीब लोगों को काम करने का अधिकार मिला था, लेकिन अब भाजपा इस योजना को खत्म करना चाहती है। राहुल गांधी ने मनरेगा के मुद्दे पर सरकार की तुलना कृषि कानूनों से की। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा कि वे वीबी-जीराम-जी बिल के बारे में नहीं जानते। उन्होंने कहा कि वीबी-जीराम-जी जुमला है,गरीबों के हक पर हमला है। राहुल ने गरीबों से अपील की कि वे इस नए बिल के विरोध में एकजुट हों।
राहुल रचनात्मक कांग्रेस के राष्ट्रीय मनरेगा श्रमिक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। सम्मेलन में राहुल और खडग़े ने सिर पर गमछा बांधा, कंधे पर कुदाल रखी और देशभर से मजदूरों की लाई मिट्टी पौधों में डाली। सम्मेलन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने गुरुवार को आरोप लगाया कि सरकार का मनरेगा को निरस्त करना महात्मा गांधी के नाम को लोगों की स्मृति से मिटाने की कोशिश है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी संसद के आगामी बजट सत्र में इस मुद्दे को मजबूती से उठाएगी।

मनरेगा में गरीबों को काम करने का अधिकार था
राहुल ने कहा कि मनरेगा गरीबों को अधिकार देने के लिए लाई गई योजना थी। इसका उद्देश्य जरूरतमंदों को काम देना था। यह योजना सरकार के तीसरे स्तर यानी पंचायती राज के माध्यम से चलाई जानी थी। अधिकार शब्द महत्वपूर्ण था। सभी गरीब लोगों को मनरेगा के तहत काम करने का अधिकार था। पीएम मोदी-भाजपा उस कन्सेप्ट को खत्म करना चाहती है।

 वे चाहते हैं राजा ही सब कुछ तय करे
राहुल ने कहा कि कुछ साल पहले सरकार तीन काले कृषि कानून लाई थी। लेकिन हम सभी के एकजुट होकर दबाव बनाया और कानूनों को रद्द करवा दिया। नए कानून मेंं केंद्र सरकार काम और पैसा देने का फैसला करेगी और भाजपा शासित सरकारों को हमेशा प्राथमिकता मिलेगी। पहले जो मजदूरों को मिलता था, वह अब ठेकेदारों और अफसरों को दिया जाएगा। भाजपा चाहती है कि संपत्ति कुछ ही हाथों में रहे ताकि गरीब लोग अडानी-अंबानी पर निर्भर रहें, यही उनका भारत का आदर्श है। वे ऐसा भारत चाहते हैं जहां राजा ही सब कुछ तय करे।

राहुल बोले भाजपा डरपोक
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आगे कहा कि भाजपा चाहती है कि देश से लोकतंत्र, संविधान और एक व्यक्ति-एक वोट का अवधारणा खत्म हो जाए। ये लोग आजादी से पहले वाला हिंदुस्तान फिर से लाना चाहते हैं। उन्होंने कहा भाजपा वाले डरपोक लोग हैं, इन्हें रोकने के लिए हमें एक साथ खड़ा होना होगा। जिस दिन हम सभी साथ आ गए, उस दिन नरेंद्र मोदी को पीछे हटना पड़ेगा और मनरेगा फिर से बहाल हो जाएगा।

Previous articleअपने मृत पति की अस्थियां चाटती थी सनकी महिला
Next articleसनी देओल की दहाड़ और वरुण की सरप्राइज परफॉर्मेंस जीतेगी दिल
News Desk

देशभर में आज बसंत पंचमी की धूम… सरस्वती पूजा के लिए दिनभर है शुभ मुहूर्त

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली। पंचांग के अनुसार माघ मास में शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि (Mas Shukla Paksha Panchami Tithi) को बसंत पंचमी का त्योहार मनाया जाता है। इस बार शुक्रवार को वसंत पंचमी (Basant Panchami 2026) का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस बार पंचमी तिथि में कोई घटत बढ़त या संशय की स्थिति नहीं है, सूर्योदय से पूर्व ही पंचमी तिथि शुरू हो गई है।

बसंत पंचमी के दिन माता सरस्वती (Goddess Saraswati) की पूजा का विशेष महत्व है। बसंत पंचमी का दिन शुभ कामों के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। इस दिन शादी-विवाह, मुंडन, नामकरण, गृह-प्रवेश और खरीदारी जैसे काम किए जाते हैं। मान्यता है कि इस दिन विवाह के बंधन में बंधने वाले जोड़ों को देवी-देवताओं का विशेष आशीर्वाद मिलता है और उनका रिश्ता सात जन्मों तक बना रहता है। कहते हैं कि बसंत पंचमी के दिन भगवान शिव और माता पार्वती का तिलकोत्सव हुआ था, इसलिए यह दिन शादी के लिए खास तौर पर शुभ माना जाता है।

 

हिंदू मान्यता के अनुसार, इसी दिन मां सरस्वती का जन्म हुआ था। एक पौराणिक कथा के मुताबिक, भगवान ब्रह्मा ने बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की रचना की थी। कथा के अनुसार, ब्रह्मा जी ने चार भुजाओं वाली देवी की रचना की- एक हाथ में वीणा, दूसरे में पुस्तक, तीसरे में माला और चौथा हाथ वर मुद्रा में था। जब मां सरस्वती ने वीणा बजाई, तो पूरी सृष्टि में स्वर और संगीत फैल गया। इसी वजह से उन्हें वाणी और ज्ञान की देवी कहा गया। बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की विधि-विधान से पूजा की जाती है।

पंचमी तिथि उपस्थित- सूर्योदय से रात्रि तक पूरे दिन
बसंत पंचमी पूजन का शुभ मुहूर्त-23 जनवरी सुबह 7:17 से 10:30 के बीच

ऋतुओं में वसंत ऋतुराज
ज्योतिषाचार्य विभोर इंदूसुत का कहना है कि भारतीय गणना के अनुसार वर्ष भर में आने वाली ऋतुओं में वसंत को ऋतुराज माना गया है और वसंत पंचमी के दिन से वसंत ऋतु का आगमन हो जाता है। वसंत पंचमी ऋतु परिवर्तन का दिन भी है। वसंत पंचमी को विशेष रूप से ज्ञान, विद्या, बुद्धि, वाणी और कला की देवी सरस्वती माता के प्राकट्योत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस दिन विशेष रूप से माता सरस्वती की पूजा उपासना कर उनसे विद्या बुद्धि ज्ञान प्राप्ति की कामना की जाती है।

पूजन का समय
23 जनवरी को सुबह 7:17 बजे सूर्योदय पंचमी तिथि के साथ होगा और सुबह 7:17 बजे से 10:30 बजे के बीच चर ,लाभ और अमृत के शुभ चौघड़िया मुहूर्त उपस्थित रहेंगे। इसलिए इस बार बसंत पंचमी के पूजन का शुभ मुहूर्त सुबह 7:17 बजे से 10:30 के बीच रहेगा। सुबह 7:17 बजे से 10:30 बजे के बीच कभी भी पूजन कर सकते हैं।

बसंत पंचमी की पूजा विधि:
बसंत पंचमी के दिन सुबह स्नान करके साफ पीले या हल्के रंग के कपड़े पहनें। घर के मंदिर या साफ जगह पर मां सरस्वती की मूर्ति या तस्वीर रखें। एक चौकी पर पीला कपड़ा बिछाएं और उस पर मां सरस्वती को स्थापित करें। सबसे पहले दीपक जलाएं और पूजा की शुरुआत करें। मां को पीले फूल चढ़ाएं और हल्दी, अक्षत अर्पित करें। इसके बाद पेन, कॉपी, किताब या वाद्य यंत्र (अगर हों) मां के पास रखें। धूप-दीप दिखाएं और मां सरस्वती का ध्यान करते हुए उनका मंत्र या सरल प्रार्थना करें। पूजा के बाद पीली मिठाई जैसे बेसन के लड्डू, बूंदी, खीर या मालपुआ का भोग लगाएं। अंत में मां से ज्ञान, समझ और सही रास्ते पर चलने की प्रार्थना करें और प्रसाद सभी में बांट दें।

सरस्वती पूजा में ये चीजें जरूर करें शामिल
पीले रंग के फूल
बसंत पंचमी पर पीले रंग का खास महत्व होता है। माना जाता है कि मां सरस्वती को पीले फूल चढ़ाने से वे प्रसन्न होती हैं और ज्ञान का आशीर्वाद देती हैं। इस दिन पीले रंग के कपड़े पहनना भी शुभ माना जाता है।

पेन, कॉपी और किताबें
सरस्वती पूजा में पेन, कॉपी और किताब रखना अच्छा माना जाता है। मान्यता है कि इससे ज्ञान और बुद्धि का आशीर्वाद मिलता है, खासकर पढ़ाई करने वाले बच्चों के लिए यह दिन बहुत खास होता है।

पीली मिठाई का भोग
पूजा के बाद मां सरस्वती को पीले रंग की मिठाई का भोग जरूर लगाएं। बेसन के लड्डू, बूंदी, खीर या मालपुआ चढ़ाया जा सकता है। इससे मां जल्दी प्रसन्न होती हैं।

विवाह के लिए श्रेष्ठ मुहूर्त
बसंत पंचमी के दिन का एक और विशेष महत्व है। वसंत पंचमी को मुहूर्त शास्त्र के अनुसार स्वयं सिद्ध मुहूर्त है। इस दिन कोई भी शुभ मंगल कार्य करने के लिए पंचांग शुद्धि की आवश्यकता नहीं होती। इस दिन नींव पूजन, गृह प्रवेश, वाहन खरीदना, व्यापार आरंभ करना, सगाई और विवाह आदि मंगल कार्य किए जा सकते हैं।

ग्रहों का भी विशेष संयोग बन रहा है-
इस बार ग्रहों की चाल विशेष फलदायी है। मकर राशि में सूर्य, बुध, मंगल और शुक्र की उपस्थिति से चतुर्थग्रही योग बन रहा है। पंडितों के अनुसार, ग्रहों की इस स्थिति से निम्नलिखित राजयोग बन रहे हैं। बुध और सूर्य की युति से वैभव और ज्ञान में वृद्धि होगी। इस वजह से बुधादित्य व लक्ष्मी नारायण योग बन रहा है। मंगल के अपनी उच्च राशि (मकर) में होने से रुचक राजयोग का शुभ योग बन रहा है। पं. शंभुनाथ द्विवेदी के अनुसार, मीन राशि में चंद्रमा और मिथुन में गुरु के केंद्र भाव में होने से सफलता प्रदायक गजकेसरी योग का संयोग बन रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन दोपहर 3:59 बजे तक परिध योग रहेगा, जिसके पश्चात शिव योग प्रारंभ होगा। साथ ही दोपहर 2:33 बजे से रवि योग भी शुरू होगा, जो अगले दिन सुबह तक प्रभावी रहेगा। इन शुभ योगों में मां सरस्वती की आराधना विद्यार्थियों और कला जगत से जुड़े लोगों के लिए विशेष सिद्धिदायक मानी जा रही है।

नृत्यगोपाल दास की तबीयत बिगड़ी

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

अयोध्या। अयोध्या में श्रीरामजन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ गई है। 87 साल के नृत्य गोपाल दास को सोमवार रात से उल्टी-दस्त हो रहे थे। बुधवार सुबह श्रीराम अस्पताल के रिटायर्ड डॉक्टर एसके पाठक ने उनका चेकअप किया। तुरंत उन्हें लखनऊ मेदांता ले जाने को कहा। जानकारी के मुताबिक, महंत ने पिछले 36 घंटे से कुछ भी नहीं खाया है। श्रीराम हॉस्पिटल के प्रशासनिक अधिकारी वाईपी सिंह ने बताया- महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत खराब होने की सूचना मिली थी। डॉक्टर्स की टीम ने उनकी जांच की। इसके बाद मेडिकल टीम और एक एम्बुलेंस के साथ उन्हें मेदांता अस्पताल रवाना कर दिया गया। उनके उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास भी उनके साथ है। अब वहां से मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही आगे कोई जानकारी दी जा सकती है।

Previous articleअसम के कोकराझार में सेना तैनात
Next articleराजस्थान में कोहरे में 4 गाडिय़ां टकराईं, 10 घायल
News Desk

खाने में मिलाई नींद की गोलियां, बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति को निपटाया; शव के पास बैठ देखी अश्लील वीडियो

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

चिलुवुरु: आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के चिलुवुरु गांव (Chiluvuru Village) में एक महिला (Women) ने अपने पति (Husband) की अत्यंत क्रूरता से हत्या की और उसके बाद बिना किसी पछतावे के पूरी रात अश्लील वीडियो (Obscene Videos) देखी. यह घटना न केवल इलाके में बल्कि पुलिस (Police) के लिए भी चौंकाने वाली साबित हुई. चिलुवुरु गांव के लोकम शिवनागराजू प्याज का व्यापार करते थे और अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे. उनकी शादी 2007 में लक्ष्मी माधुरी से हुई थी. उनके दो बेटे हैं. आर्थिक जरूरतों के लिए माधुरी विजयवाड़ा के एक सिनेमा थिएटर में टिकट काउंटर पर काम करने लगी.

बता दें कि उस समय सत्तेनपल्ली के गोपी नाम के एक व्यक्ति से उसकी मुलाकात हुई. यह विवाहेतर संबंध में बदल गया. माधुरी ने अपने पति के व्यापार को बंद करवाने और उसे हैदराबाद नौकरी पर भेजने की योजना बनाई, ताकि वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ अकेले समय बिता सके।

माधुरी ने सोचा कि घर पर रहने वाला पति उसके रिश्ते में बाधा बन रहा है. उसने अपने बॉयफ्रेंड गोपी के साथ मिलकर उसे हमेशा के लिए खत्म करने की साजिश रची. इस महीने की 18 तारीख को उसने घर पर बिरयानी बनाई. उसने उसमें करीब 20 नींद की गोलियों का पाउडर मिलाकर मिला दिया. शिवनागाजू, जिसने वह बिरयानी खाई, बेहोश हो गया और सो गया.

 

पहले से तय योजना के अनुसार, रात 11.30 बजे गोपी उनके घर पहुंचा. गोपी ने सोते हुए नागराजू की छाती पर बैठकर उसे दबाया, जबकि माधुरी ने एक तकिया उसके नाक और मुंह पर रखकर उसे सांस लेने से रोका. कुछ देर बाद गोपी ने पुष्टि की कि नागराजू की मौत हो गई है और वहां से भाग गया.

इस मामले में पुलिस को भी हैरान करने वाली बात माधुरी का व्यवहार था. उसने अपने पति की हत्या के बाद बिना किसी डर या दुख के व्यवहार किया. वह पूरी रात लाश के पास अकेली बैठी रही और अपने मोबाइल फोन पर अश्लील वीडियो देखती रही. उसने सुबह चार बजे तक सामान्य रूप से समय बिताया. उसके बाद, उसने नकली आंसू बहाए और पड़ोसियों को बुलाया. उसने यह विश्वास दिलाने की कोशिश की कि उसके पति को दिल का दौरा पड़ा और उसकी नींद में ही मौत हो गई.

सुबह अंतिम संस्कार की व्यवस्था करते समय नागराजू के दोस्त वहां पहुंचे. उन्होंने देखा कि नागराजू के कान से खून आ रहा था और कान के पास चोट लगी थी. उन्होंने संदेह किया कि यह दिल का दौरा नहीं था, कुछ हुआ है और मृतक के पिता को बताया. सभी ने मिलकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.

नागराजू के पिता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम किया. तब असली बात सामने आई. यह पुष्टि की गई कि नागराजू की मौत दिल का दौरा पड़ने से नहीं, बल्कि सांस लेने में कठिनाई के कारण हुई थी. यह भी पता चला कि छाती की हड्डियां भी टूटी हुई थीं. इसके बाद, जब पुलिस ने माधुरी से पूछताछ की, तो उसने अपने पापों को कबूल कर लिया.

भाटापारा में स्टील फैक्ट्री में भीषण धमाका, 6 मजदूरों की मौत समेत 5 घायल

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के भाटापारा (Bhatapara) से बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। बलौदाबाजार-भाटापारा में एक स्टील फैक्ट्री (Steel Factory) में भीषण धमाका हुआ है। इस धमाके की चपेट में आने से छह मजदूरों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। इसके साथ ही 5 मजदूर घायल भी बताए जा रहे हैं। इस घटना में घायल हुए मजदूरों को अस्पताल पहुंचाया गया है।

जानकारी के मुताबिक, ये हादसा भाटापारा ग्रामीण इलाके के बकुलाही गांव में स्थित एक स्टील फैक्ट्री में हुई है। धमाका स्टील प्लांट के ‘डस्ट सेटलिंग चैंबर’ में हुआ है। धमाके के दौरान फैक्ट्री की गर्म धूल मजदूरों पर गिर गई। इस कारण मजदूर बुरी तरह से जल गए। जिले के कलेक्टर दीपक सोनी ने बताया है कि 6 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई और 5 अन्य बुरी तरह से घायल हो गए।

स्टील फैक्ट्री में हुए धमाके की खबर मिलते ही पुलिस और अन्य प्रशासनिक अधिकारी घटानास्थल पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान को शुरू किया। जो 5 मजदूर घायल हुए हैं उन्हें बिलासपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां पर मजदूरों का इलाज जारी है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने भी इस घटना पर गहरा दुख जताया है।

 

 

Previous articleहॉस्टल में मिला 40 सुतली बम और पेट्रोल, 7 छात्र गिरफ्तार
Next articleशव के अंतिम संस्कार पर दो गांवों में विवाद
News Desk

आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस का रवैया अहम

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को दिल्ली में स्पेन के विदेश मंत्री जोस मैनुअल अल्बेरेस से मुलाकात की। बातचीत के दौरान उन्होंने कहा भारत और स्पेन दोनों आतंकवाद के शिकार रहे हैं। इसलिए पूरी दुनिया को आतंकवाद के खिलाफ शून्य सहिष्णुता (जीरो टॉलरेंस) की नीति अपनानी चाहिए। उन्होंने बदलती दुनिया में साझा चुनौतियों से मिलकर लडऩे पर जोर दिया।

कॉर्डोबा ट्रेन हादसे पर जताया दुख
जयशंकर ने 18 जनवरी को स्पेन के कॉर्डोबा में हुए भीषण ट्रेन हादसे पर गहरा दुख जताया। इस हादसे में 40 लोगों की जान गई थी। उन्होंने पीडि़त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की और घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना की। यह हादसा तब हुआ था जब एक ट्रेन पटरी से उतरकर दूसरी ट्रेन से टकरा गई थी। दुर्घटना में शामिल ट्रेनों में से एक में मलागा से मैड्रिड तक लगभग 300 लोग और दूसरी में मैड्रिड से हुएल्वा तक लगभग 200 लोग सवार थे।

रिश्तों के 70 साल और नया लोगो
साल 2026 भारत और स्पेन के रिश्तों के लिए बेहद खास है। दोनों देश अपने राजनयिक संबंधों के 70 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं। इस मौके पर संस्कृति, पर्यटन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का दोहरा वर्ष भी मनाया जा रहा है। जयशंकर ने इस अवसर के लिए एक खास लोगो भी लॉन्च किया, जिसे एक प्रतियोगिता के जरिए चुना गया है।

रक्षा और एआई में बढ़ रहा सहयोग
रक्षा क्षेत्र में सहयोग पर बात करते हुए जयशंकर ने बताया कि मेड इन इंडिया सी-295 विमान इस साल सितंबर से पहले बनकर तैयार हो जाएगा। वडोदरा में इसकी फैक्ट्री का उद्घाटन अक्टूबर 2024 में हुआ था। इसके अलावा, भारत अगले महीने एआई इम्पैक्ट समिट की मेजबानी करेगा। भारत एआई के सही और नैतिक इस्तेमाल के पक्ष में है, जो यूरोप की सोच से मेल खाता है।

व्यापार और संस्कृति को मिल रहा बढ़ावा
व्यापार के मामले में स्पेन भारत का अहम साथी है। दोनों देशों के बीच 8 अरब डॉलर से ज्यादा का व्यापार होता है। स्पेन की कंपनियां भारत में बुनियादी ढांचे और ऊर्जा क्षेत्र में काम कर रही हैं। वहीं, भारतीय कंपनियां भी स्पेन में सक्रिय हैं। जयशंकर ने यह भी कहा स्पेन में योग, आयुर्वेद और भारतीय संस्कृति की लोकप्रियता, और भारत में स्पेनिश भाषा और संस्कृति में बढ़ती दिलचस्पी हमारे समाजों के बीच गहरे लोगों से लोगों के जुड़ाव को दर्शाती है।