7.4 C
London
Monday, November 2, 2026
HomeLatest Newsआज देश की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है उत्तर प्रदेश...

आज देश की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है उत्तर प्रदेश – केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

लखनऊ । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज (Today Uttar Pradesh) देश की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है (Has become the Fourth Largest Economy of the Country) । अमित शाह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सथ उत्तर प्रदेश दिवस समारोह में शामिल हुए ।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “आज मैं हर उत्तर प्रदेशवासियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं देना चाहता हूं, क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी ने विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकसित उत्तर प्रदेश का संकल्प लिया है… उत्तर प्रदेश एक रूप से भारत की धड़कन है और दूसरे मायनों में यह भारत की आत्मा है। यह भारत के विकास का इंजन भी बनने जा रहा है। यूपी दिवस के अवसर पर लखनऊ में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कभी लेबर सोर्स स्टेट के रूप में पहचाना जाने वाला उत्तर प्रदेश आज देश की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, सपा और बसपा के शासनकाल में बीमारू राज्य बने यूपी को भाजपा सरकार ने विकास की रफ्तार देकर ब्रेक-थ्रू स्टेट में बदला है और अब यह प्रदेश विकसित भारत के संकल्प का मजबूत आधार बन रहा है।

इस दौरान उन्होंने सरदार वल्लभभाई पटेल के नाम पर शुरू की गई सरदार पटेल औद्योगिक योजना का शुभारंभ करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए सुनियोजित रोडमैप तैयार किया गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में प्रदेश का हर जिला रोजगार से युक्त होगा और युवाओं को अपने ही राज्य में सम्मानजनक आजीविका मिलेगी। शाह ने कहा कि एक जमाने में हमारा उत्तर प्रदेश लेबर सोर्स स्टेट के रूप में जाना जाता था। आज वही उत्तर प्रदेश देश की इकोनॉमी का चौथा सबसे बड़ा राज्य बन चुका है। यह हम सभी के लिए आनंद और गर्व का विषय है। कांग्रेस, सपा और बसपा के शासनकाल में उत्तर प्रदेश को बीमारू राज्य बनाकर रखा गया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने उत्तर प्रदेश को बीमारू राज्य से निकालकर ब्रेक-थ्रू राज्य बनाया और विकास को हर गाँव तक पहुँचाने का काम किया है।

शाह ने कहा कि 2017 में, जब हम दिल्ली में उत्तर प्रदेश का घोषणा पत्र तैयार कर रहे थे, तब ‘एक जिला एक उत्पाद’ की परिकल्पना को भारतीय जनता पार्टी के घोषणा पत्र में शामिल किया गया था। आज हमारी डबल इंजन सरकार का चमत्कार देखिए… ‘एक जिला एक उत्पाद’ योजना न केवल उत्तर प्रदेश में सफल हुई, बल्कि यहीं से प्रेरणा लेकर पूरे देश में फैल चुकी है। यह योजना आज हमारे कारीगरों, युवाओं, महिलाओं और माताओं के लिए रोजगार का साधन बन चुकी है।

Previous articleमुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को उज्जैन को देंगे विकास की अनेक सौगातें
Next articleहरिहरपुर में किसानों को दिया जा रहा है प्राकृतिक खेती का नि:शुल्क प्रशिक्षण
News Desk

Agarwal Packers and Movers India: Branch Addresses, Customer Enquiries and Moving Guide

Preparing for a relocation involves more than transporting belongings from one place to another. Customers also need to identify the appropriate office, understand available...

Interpretation Services in Gurgaon: Helping Businesses Connect with International Clients and Partners

Gurgaon’s position as a major corporate and commercial centre has created a working environment where communication frequently extends beyond language boundaries. From multinational company...