12.7 C
London
Thursday, March 5, 2026
HomeBollywoodहोली पर ‘द केरल स्टोरी 2’ की बेहतर हुई कमाई, जानें ‘अस्सी’...

होली पर ‘द केरल स्टोरी 2’ की बेहतर हुई कमाई, जानें ‘अस्सी’ और ‘ओ रोमियो’ का कलेक्शन

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

होली के दिन फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ को बॉक्स ऑफिस पर फायदा मिला है। ‘अस्सी’ के कलेक्शन में पिछले दिन के मुकाबले गिरावट दर्ज की गई है। ‘ओ रोमियो’ का कलेक्शन मिलाजुला रहा है। आइए जानते हैं बुधवार को सभी फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया है?

‘द केरल स्टोरी 2’ ने किया ठीक-ठाक प्रदर्शन

होली के दिन फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन किया है।  बुधवार को इसने बॉक्स ऑफिस पर 3.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। मंगलवार को इसने 4 करोड़ रुपये कमाए थे। पहले दिन फिल्म ने 75 लाख रुपये से खाता खोला था। छह दिनों में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 20.15 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

‘अस्सी’ के कलेक्शन में आई गिरावट

शुरुआत से ही फिल्म ‘अस्सी’ धीमी रफ्तार से कमाई कर रही है। बुधवार को इसने 25 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इससे पहले इस फिल्म ने 35 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। ओपनिंग डे पर फिल्म ने 1 करोड़ रुपये से खाता खोला था। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 13 दिनों में 9.33 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

धीमी रफ्तार से जारी है ‘ओ रोमियो’ की कमाई

शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की अदाकारी वाली फिल्म ‘ओ रोमियो’ बॉक्स ऑफिस पर अब भी धीमी रफ्तार से कमाई कर रही है। बुधवार को इसने 90 लाख रुपये का कलेक्शन किया। मंगलवार को फिल्म का कलेक्शन 90 लाख रुपये ही था। 20 दिनों में इस फिल्म ने कुल 67.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
 

परिवार, शिक्षा और सियासी सफर की कहानी

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews बख्तियारपुर|बिहार में गुरुवार को बड़ा सियासी घटनाक्रम सामने आया। दरअसल, खबरें आईं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब बिहार की राजनीति...

Arjun Tendulkar ने रचाई शादी, Mumbai में Sania Chandok संग लिए सात फेरे

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews Arjun Tendulkar Wedding: भारत के पूर्व स्टार क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने 5 मार्च 2026 को शादी के...