19.9 C
London
Wednesday, September 23, 2026
HomeLatest Newsबड़बोलेपन का नया उदाहरण पेश किया, गलत साबित होने के बाद भी...

बड़बोलेपन का नया उदाहरण पेश किया, गलत साबित होने के बाद भी नहीं सुधर रही हरकत

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

टी20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तानी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले जमकर बवाल किया, फिर उनकी टीम को भारत से हार का सामना करना पड़ा और फिर पाकिस्तान टीम सुपर-8 से बाहर हो गई। इसके बावजूद पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटर अपनी टीम के भविष्य का नहीं सोच रहे हैं, लेकिन उन्हें टीम इंडिया को लेकर भविष्यवाणी जरूर करनी है। इसी कड़ी में आज इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल से पहले पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने एक बार फिर भारत की हार की भविष्यवाणी कर दी है।दिलचस्प बात यह है कि इससे पहले भी भारत को लेकर उनकी भविष्यवाणी गलत साबित हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने इस बार इंग्लैंड को भारत पर भारी बताया है और बड़बोलेपन का नया उदाहरण पेश किया है। भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मुकाबला मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है। आमिर का मानना है कि यह मैच हाई-स्कोरिंग हो सकता है और अगर इंग्लैंड दूसरी पारी में बल्लेबाजी करता है तो उसके जीतने की संभावना ज्यादा होगी। भविष्यवाणी के लिए आमिर को ‘बाबा’ का टैग भी दिया गया था।

‘अगर इंग्लैंड ने दूसरी पारी में बल्लेबाजी की तो जीत के ज्यादा चांस’

पाकिस्तानी शो ‘हारना मना है’ के दौरान अपनी राय रखते हुए आमिर ने कहा कि मुंबई की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार होती है। उन्होंने कहा, ‘यह मैच अच्छी विकेट पर होगा। अगर इंग्लैंड दूसरी पारी में बल्लेबाजी करता है तो उसके जीतने के ज्यादा चांस होंगे, क्योंकि मुंबई में आम तौर पर हाई-स्कोरिंग मैच होते हैं।’ उनका मानना है कि इस परिस्थिति में इंग्लैंड के बल्लेबाज लक्ष्य का पीछा करते हुए ज्यादा खतरनाक साबित हो सकते हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इंग्लैंड के लिए इस पूरे टूर्नामेंट में अब तक फिल सॉल्ट और जोस बटलर ने कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया है। अगर उनका बल्ला चला तो यह इंग्लैंड के लिए बोनस होगा। आमिर का मानना है कि इंग्लैंड के गेंदबाज भी अच्छे फॉर्म में हैं और इंग्लैंड के गेंदबाज भी अच्छी बल्लेबाजी कर लेते हैं।

भारतीय बल्लेबाजी पर उठाए सवाल

आमिर ने भारतीय टीम की बल्लेबाजी को लेकर भी सवाल उठाए। उनके अनुसार भारत की टीम में सिर्फ एक-दो बल्लेबाज ही अच्छा प्रदर्शन कर पा रहे हैं, जबकि बाकी खिलाड़ी अपेक्षा के मुताबिक योगदान नहीं दे रहे। उन्होंने कहा, ‘अगर भारत की बात करें तो सिर्फ एक या दो बल्लेबाज ही प्रदर्शन कर रहे हैं। वही खिलाड़ी टीम को अंत तक ले जाते हैं, लेकिन बाकी बल्लेबाज फॉर्म में नहीं दिख रहे।’ आमिर ने आगे कहा, ‘ईशान किशन ने हमारे खिलाफ अच्छा खेला था। अभिषेक शर्मा फॉर्म में नहीं हैं। तिलक वर्मा प्रभाव नहीं डाल पाए। सूर्यकुमार यादव ने सुपर-8 के बाद कुछ खास नहीं किया। संजू सैमसन ने जरूर प्रदर्शन किया है और जसप्रीत बुमराह अच्छा कर रहे हैं।’

इंग्लैंड को बताया सेमीफाइनल का फेवरेट

भारतीय टीम के प्रदर्शन का आकलन करते हुए आमिर ने साफ तौर पर इंग्लैंड को इस मुकाबले में फेवरेट बताया। उनका मानना है कि मौजूदा हालात में इंग्लैंड की टीम ज्यादा संतुलित और खतरनाक नजर आ रही है। आमिर ने कहा, ‘आप यह नहीं कह सकते कि यह टीम पूरी तरह से मैच पर हावी हो जाएगी। मेरे हिसाब से इस मैच में इंग्लैंड फेवरेट है।’ आमिर के साथ मौजूद पाकिस्तान के पूर्व ओपनर अहमद शहजाद और राशिद लतीफ ने भी उनके बयान पर सहमति जताई। हालांकि, क्रिकेट में भविष्यवाणियां अक्सर गलत भी साबित होती रही हैं। इससे पहले भी आमिर ने सुपर-8 मुकाबले में वेस्टइंडीज को भारत पर भारी बताया था, लेकिन भारतीय टीम ने उस मैच में शानदार जीत हासिल की थी।

न्यूजीलैंड को लेकर भविष्यवाणी सही साबित हुई

हालांकि, दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में आमिर और लतीफ ने न्यूजीलैंड की जीत की भविष्यवाणी की थी। वहीं, शहजाद ने द. अफ्रीका को पसंदीदा बताया था। आमिर ने साथ ही यह भी कहा था कि कोलकाता के ईडन गार्डेन्स में साइफर्ट और एलेन का बल्ला चलेगा और वैसा ही हुआ भी। द. अफ्रीका द्वारा दिए गए 170 रन के लक्ष्य को न्यूजीलैंड ने एक विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। एलेन ने 33 गेंद में 100 रन की नाबाद पारी खेली, जबकि साइफर्ट ने 33 गेंद में 58 रन बनाए। न्यूजीलैंड की टीम आठ मार्च को होने वाले फाइनल के लिए क्वालिफाई कर चुकी है।

क्या फिर गलत साबित होंगे आमिर?

यह भविष्यवाणी सच होने पर आमिर काफी खुश दिखे। अब सवाल यही उठ रहा है कि क्या इस बार भी भारत को लेकर आमिर की भविष्यवाणी गलत साबित होगी। भारतीय टीम बड़े मैचों में शानदार वापसी के लिए जानी जाती है और सेमीफाइनल जैसे मुकाबलों में उसका रिकॉर्ड भी मजबूत रहा है। ऐसे में क्रिकेट फैंस के बीच यह बहस तेज हो गई है कि क्या आमिर की यह भविष्यवाणी सच साबित होगी या एक बार फिर भारतीय टीम मैदान पर जवाब देगी। 

Varun Kaushik and the Changing Landscape of Branded Storytelling

Brand communication has increasingly expanded beyond traditional advertising formats, with television commercials, digital films, branded content and photography becoming part of a broader visual...

Apple Service Center in Connaught Place for iPhone, MacBook, iPad and Apple Watch Repairs

New Delhi: Customers in Central Delhi looking for assistance with Apple devices can contact iPro Apple Repair Centre in Connaught Place. The centre provides...