7.3 C
London
Sunday, November 8, 2026
HomeLatest Newsरोहित-विराट पर BCCI का बड़ा फैसला, घरेलू क्रिकेट खेलना हुआ अनिवार्य, जानिए क्या है वजह

रोहित-विराट पर BCCI का बड़ा फैसला, घरेलू क्रिकेट खेलना हुआ अनिवार्य, जानिए क्या है वजह

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

BCCI: घरेलू वनडे सीजन से पहले बीसीसीआई ने टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट को लेकर अपने स्टैंड साफ कर दिया है. अब टीम इंडिया के लिए खेलने वाले खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट खेलना अनिवार्य होगा. इसके चलते अब विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों दिग्गज खिलाड़ियों को विजय हजारे ट्रॉफी में शामिल होना होगा.

बीसीसीआई के इस संदेश के बाद, रोहित शर्मा ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन को विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने के लिए अपनी उपलब्धता के बारे में जानकारी दे दी है. हालांकि, विराट कोहली की उपलब्धता पर अभी भी कोई साफ नहीं है. उन्होंने दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन को कोई जानकारी नहीं दी है.

BCCI ने घरेलू क्रिकेट किया अनिवार्य

मीडिया से बात करते हुए बीसीसीआई के अधिकारी ने बताया, “बोर्ड और टीम प्रबंधन ने दोनों को बता दिया है कि अगर उन्हें भारत के लिए खेलना है तो उन्हें घरेलू क्रिकेट खेलना होगा. चूँकि वे दोनों दो प्रारूपों से संन्यास ले चुके हैं, इसलिए मैच-फिट होने के लिए उन्हें घरेलू क्रिकेट खेलना होगा.” बीसीसीआई के इस स्टैंड से साफ हो गया है कि बिना घरेलू क्रिकेट खेले किसी भी खिलाड़ी को इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेलने दिया जाएगा.

ऑस्ट्रेलिया में दिखाया दम

विराट कोहली और रोहित शर्मा आखिरी बार पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में भारत के लिए खेलते नदर आए. इस सीरीज में रोहित शर्मा अपने पुराने रंग में नजर आए. उन्होंने एक फिफ्टी और एक शतक जड़ा. इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया. रोहित के साथ विराट कोहली ने फॉर्म में वापसी की. पहले दो मैचों में खाते खोले बिना आखिरी मैच में रन चेज करते हुए 74 रन की पारी खेली.

Previous articleट्रेन में हड़कंप, AC-1 कोच में अलार्म बजते ही मची भगदड़, जानिए क्या हुआ”
Next article68 लाख किलो नकली घी से बना भगवान का प्रसाद, मंदिर बोर्ड के पूर्व प्रमुख से पूछताछ
News Desk

Pradip Divansing Jadhav: Promoting the Importance of Sports in Youth Development

Sports play an important role in the physical, mental and social development of young people. Participation in sports can help children and young adults...

Agarwal Packers and Movers India: Branch Addresses, Customer Enquiries and Moving Guide

Preparing for a relocation involves more than transporting belongings from one place to another. Customers also need to identify the appropriate office, understand available...