7.3 C
London
Sunday, November 8, 2026
HomeBollywood‘द गर्लफ्रेंड’ के मेकर्स का ऐलान– रश्मिका की सक्सेस मीट में शामिल...

‘द गर्लफ्रेंड’ के मेकर्स का ऐलान– रश्मिका की सक्सेस मीट में शामिल होंगे विजय देवरकोंडा

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

मुंबई: रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ और विजय देवरकोंडा के साथ अपनी शादी को लेकर चर्चाओं में हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि रश्मिका और विजय अगले साल फरवरी में शादी के बंधन में बंधेंगे। अब इस बीच रश्मिका मंदाना की ‘द गर्लफ्रेंड’ की आज सक्सेस मीट होनी है। इस सक्सेस मीट में अब अभिनेता विजय देवरकोंडा भी शामिल होने वाले हैं। ये खबर सामने आने के बाद लोग ‘द गर्लफ्रेंड’ की सक्सेस मीट के लिए और भी उत्साहित हो गए हैं।

मेकर्स ने की घोषणा
निर्माताओं ने अपने एक्स पर एक पोस्टर और एक कैप्शन के साथ यह अपडेट साझा किया कि विजय देवरकोंडा सक्सेस मीट में शामिल होंगे। इस पोस्ट में लिखा गया, ‘द गर्लफ्रेंड की सफलता के जश्न में विजय देवरकोंडा गारू शामिल होंगे। आज शाम 6 बजे से हैदराबाद के पार्क हयात में। साल की सर्वश्रेष्ठ तेलुगु फिल्म के लिए अभी टिकट बुक करें।’ सक्सेस मीट की घोषणा के बाद से ही ऐसी खबरें सामने आ रही थीं कि विजय देवरकोंडा इस कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। अब मेकर्स ने खुद इस बात की घोषणा कर दी है।

धीमी शुरुआत के बाद बढ़ी फिल्म की कमाई
‘द गर्लफ्रेंड’ की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत धीमी रही थी। लेकिन बाद में वर्ल्ड ऑफ माउथ का फायदा फिल्म क मिला और कमाई ने धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ ली। दर्शकों द्वारा एक्टिंग और फिल्म की कहानी की तारीफ की जा रही है। यही कारण है कि अब मेकर्स ने फिल्म की सक्सेस मीट आयोजित की है। सैकनिल्क के मुताबिक, ‘द गर्लफ्रेंड’ पांच दिनों में 7.95 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर चकी है।

7 नवंबर को रिलीज हुई थी फिल्म
राहुल रविंद्रन द्वारा निर्देशित ‘द गर्लफ्रेंड’ 7 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रश्मिका मंदाना के साथ धीक्षित शेट्टी प्रमुख भूमिका में नजर आए हैं। इसके अलावा रश्मिका इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘कॉकटेल 2’ की शूटिंग को लेकर भी चर्चाओं में हैं।

Previous articleरेवती मैया और दाऊजी के चरणों में नतमस्तक हुए प्रेमानंद महाराज, भक्तों ने लगाया जयकारा
Next articleदिल्ली ब्लास्ट के घायलों से मिले पीएम मोदी, भूटान से लौटते ही LNJP अस्पताल पहुंचे, जानिए क्या कहा
News Desk

Pradip Divansing Jadhav: Promoting the Importance of Sports in Youth Development

Sports play an important role in the physical, mental and social development of young people. Participation in sports can help children and young adults...

Agarwal Packers and Movers India: Branch Addresses, Customer Enquiries and Moving Guide

Preparing for a relocation involves more than transporting belongings from one place to another. Customers also need to identify the appropriate office, understand available...