8.3 C
London
Friday, November 6, 2026
HomeLatest Newsयूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर में धुआं, करानी...

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर में धुआं, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज एक बड़े हादसे का शिकार होते-होते बच गए. लखनऊ से कौशांबी के लिए उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद उनका हेलीकॉप्टर में गंभीर तकनीकी खराबी आ गई. इस वजह से राजधानी के अमौसी एयरपोर्ट पर हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करना पड़ी. जानकारी के मुताबिक उपमुख्यमंत्री लखनऊ के ला मार्ट्स मैदान से कौशांबी के लिए रवाना हुए थे. उड़ान भरने के कुछ ही मिंटों के बाद हेलीकॉप्टर के केबिन में अचानक धुआं भरने लगा और डिसप्ले बंद हो गई।

इमरजेंसी लैंडिग के समय सुरक्षा के पूरे इंतजाम

पायलट ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए तुंरत लखनऊ एटीसी से संपर्क किया और अमौसी एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग की अनुमति मांगी. इमरजेंसी लैंडिग के समय अमौसी एयरपोर्ट पर सुरक्षा को पुख्ता इंतजाम किए गए. जैसे ही हेलीकॉप्टर लैंड हुआ सुरक्षा और तकनीकी टीमों उसे घर लिया और जांच पड़ताल शुरू कर दी. उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समेत सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. प्राथमिक जांच में इसे तकनीकी खराबी बताया जा रहा है, जिसकी विस्तृत जांच तकनीकी विशेषज्ञों की टीम कर रही है।

सड़क मार्ग से कौशांबी हुए रवाना

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज यानी कि 7 मार्च को कौशांबी का दौरे पर रहने वाले हैं. हालांकि हेलीकॉप्टर में खराबी के कारण वह सड़क मार्ग से ही वहां पहुंच रहे हैं. वे कौशांबी में आज बाबू सिंह डिग्री कॉलेज मैदान, सयारा में आयोजित दो दिवसीय सरस महोत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे. इस महोत्सव का उद्देश्य ग्रामीण आजीविका और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है।

Previous article‘पहले ही क्यों नहीं लिया फैसला’, सेलिना जेटली ने साझा की अपनी कहानी
Next articleधोनी, माहिका और अगस्त्य को साथ देखकर भावुक हुए हार्दिक, वीडियो वायरल
News Desk

Pradip Divansing Jadhav: Promoting the Importance of Sports in Youth Development

Sports play an important role in the physical, mental and social development of young people. Participation in sports can help children and young adults...

Agarwal Packers and Movers India: Branch Addresses, Customer Enquiries and Moving Guide

Preparing for a relocation involves more than transporting belongings from one place to another. Customers also need to identify the appropriate office, understand available...