8.3 C
London
Friday, November 6, 2026
HomeLatest Newsभारत-न्यूजीलैंड फाइनल से पहले अहमदाबाद स्टेडियम की फैंस ने उतारी नजर, वीडियो...

भारत-न्यूजीलैंड फाइनल से पहले अहमदाबाद स्टेडियम की फैंस ने उतारी नजर, वीडियो वायरल

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 विश्वकप 2026 का फाइनल खेला जाएगा। हालांकि, मुकाबले से पहले फैंस अहमदाबाद स्टेडियम की नजर उतारने में लग गए हैं। इसका वीडियो भी सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो आया है, जिसमें कुछ फैंस मजाकिया अंदाज में नजर उतारने का टोटका करते दिखाई दे रहे हैं। दरअसल, अहमदाबाद में होने वाले फाइनल के लिए फैंस चाहते हैं कि इस बार टीम इंडिया की किस्मत इस मैदान पर बदले।

अहमदाबाद से जुड़ी कड़वी यादें

अहमदाबाद स्टेडियम भारतीय टीम के लिए कुछ कड़वी यादें भी लेकर आता है। मौजूदा टी20 विश्व कप में भारत को अपनी एकमात्र हार यहीं सुपर-8 चरण में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली थी। इसके अलावा यह मैदान भारतीय फैंस को 2023 वनडे विश्वकप फाइनल की भी याद दिलाता है, जब भारत को ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। उस टूर्नामेंट में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम फाइनल तक बिना कोई मैच हारे पहुंची थी, लेकिन खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की चुनौती पार नहीं कर सकी।

ट्रॉफी जीतने को लेकर बीसीसीआई का भरोसा

भारतीय टीम के फाइनल में पहुंचने के बाद बीसीसीआई के सचिव देवाजीत सैकिया ने टीम पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा, ‘भारत ट्रॉफी घर लेकर आएगा। हमें यह जीतना ही है। हम अहमदाबाद में बारबाडोस जैसा प्रदर्शन दोहराना चाहते हैं। मुझे लगता है कि हम आसानी से जीत जाएंगे।’

दोनों टीमों का प्रदर्शन

भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। भारत ने टी20 विश्वकप 2026 में अब तक आठ मैच खेले हैं और सात जीते हैं। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम आठ में से पांच मैच जीत पाई है। दो मैचों में उसे हार मिली और एक मैच बेनतीजा रहा है। भारत और न्यूजीलैंड, दोनों ही टीमों ने सुपर-8 में अजेय रही दो टीमों इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका को हराया और फाइनल में जगह बनाई है।
 

Pradip Divansing Jadhav: Promoting the Importance of Sports in Youth Development

Sports play an important role in the physical, mental and social development of young people. Participation in sports can help children and young adults...

Agarwal Packers and Movers India: Branch Addresses, Customer Enquiries and Moving Guide

Preparing for a relocation involves more than transporting belongings from one place to another. Customers also need to identify the appropriate office, understand available...