18.4 C
London
Wednesday, October 14, 2026
HomeBollywoodप्रेग्नेंट सोनम कपूर को मुंबई इवेंट में चलते समय एक दोस्त ने...

प्रेग्नेंट सोनम कपूर को मुंबई इवेंट में चलते समय एक दोस्त ने दिया सहारा, बदली शक्ल और हाइट को देख लोग हुए हैरान

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। सोनम अपनी फिल्मों के अलावा अपने ड्रेसिंग सेंस के लिए भी जानी जाती हैं। सोनम जल्द ही दूसरी बार मां बनने वाली हैं। सोनम हाल ही में मुंबई में एक इवेंट में पहुंची। इस दौरान सोनम ने सारी लाइमलाइट लूटी। इस दौरान एंट्री करते समय सोनम का एक दोस्त उन्हें प्यार से सहारा दे रही थीं। ऐसे में पैपराजी ने सोनम को अपने वीडियो में कैप्चर करने का एक भी मौका हाथ से जाने नहीं दिया। इस इवेंट के कई वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

ड्रेसिंग सेंस ने जीता दिल

सोनम कपूर बीते दिनों मुंबई के लोअर परेल में एक इंटरनेशनल ब्यूटी ब्रांड के इवेंट में शामिल हुईं। इस दौरान एक्ट्रेस ने नीले रंग की लॉन्ग ड्रेस पहनी थी, जिसे उन्होंने स्टाइल के साथ पूरा किया। इस ड्रेस के साथ सोनम ने अपने बाल खुले रखे थे। सोनम का कॉन्फिडेंस देखने लायक था। सोनम का ये लुक उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। हर कोई एक्ट्रेस के लुक के साथ उनके ड्रेसिंग सेंस की भी तारीफ कर रहा है।

बदली शक्ल देखकर फैंस हुए हैरान

इवेंट के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। इन वीडियोज में साफ देखा जा सकता है कि इवेंट में आते समय, एक दोस्त उनका हाथ पकड़े हुए और उनसे बातचीत करते हुए नजर आई। वेन्यू की ओर चलते हुए सोनम ने कैमरे के लिए मुस्कुराया भी। साथ ही एक्ट्रेस ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए पैप्स को पोज देती दिखीं। लेकिन इस दौरान लोग सोनम कपूर की हाइट के बारे में भी पूछ रहे हैं। ज्यादातर लोग उनकी बदली शक्ल को देखकर भी हैरान रह गए।

लोगों ने हाइट पर किए सवाल

इस वीडियो के सामने आते ही लोगों ने कमेंट सेक्शन में सोनम कपूर की खूब तारीफ की। सोनम के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा था। लेकिन ज्यादातर लोगों ने सोनम की हाइट के बारे में सवाल पूछे कि ये कितनी है। सोनम को बड़े दिनों बाद देखकर उनके बदले चेहरे पर भी सवाल हुए। रिपोर्ट्स की मानें तो सोनम कपूर की हाइट 5’9 है।

सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी

बता दें कि सोनम कपूर ने साल 2018 में बिजनेसमैन आनंद आहूजा संग शादी की थी। शादी के बाद साल 2022 में उनके पहले बेटे वायु का जन्म हुआ। वहीं, अब सोनम कपूर दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं और वह 40 साल की उम्रे में दूसरी बार मां बनने वाली हैं।

How Respect Network Approaches Harmful Social Media Posts and Videos

A harmful social media post can remain visible long after it has been reported, creating challenges for people attempting to protect their online reputation....

Ditching Exam Anxiety: Dr. Raviprasad Sajjan M. Conducts Brain-Training Seminar at Yajnavalkya School

International mind trainer Dr. Raviprasad Sajjan M.(India) shares revolutionary cognitive frameworks and practical brain tips to eliminate exam anxiety and unlock student potential at...