13.1 C
London
Saturday, October 31, 2026
HomeBollywoodधर्मेंद्र का आखिरी तोहफा! इक्कीस 25 दिसंबर को धमाल—शहीद की कहानी, सितारों...

धर्मेंद्र का आखिरी तोहफा! इक्कीस 25 दिसंबर को धमाल—शहीद की कहानी, सितारों का जादू!

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

Dharmendra Last Film Ikkis Release Date: बॉलीवुड के सदाबहार एक्टर धर्मेंद्र के निधन की खबर से पूरा देश सदमे है. उन्हें ‘ही-मैन’ के नाम से भी जाना जाता था. धर्मेंद्र ने 89 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया. फिल्मी दुनिया में उनका सफर शानदार रहा. जहां एक ओर वे उम्र को महज एक नंबर मानते थे, वहीं जल्द ही उनकी फिल्म ‘इक्कीस’ रिलीज होनी वाली है. ये धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म है.

पिता की भूमिका में नजर आएंगे
फिल्म ‘इक्कीस’ एक वॉर ड्रामा फिल्म है. इसे श्रीराम राघवन ने डायरेक्ट किया है. इस मूवी में दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र नजर आएंगे. ये उनकी आखिरी फिल्म है जो उनके निधन के बाद रिलीज होगी. इस फिल्म में बिग बी अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा भी नजर आएंगे. अगस्त्य के पिता का किरदार धर्मेंद्र निभाते हुए दिखेंगे.

मैडॉक फिल्म्स के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर सोमवार (24 नवंबर) को ‘इक्कीस’ का पोस्टर रिलीज किया गया. पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा है कि पिता बेटों को पालते हैं. दिग्गज राष्ट्रों को गढ़ते हैं. धर्मेंद्र जी, 21 साल के अमर सैनिक के पिता के रूप में भावनाओं का पावरहाउस हैं. एक लीजेंड हमें दूसरे लीजेंड की कहानी सुनाता हैं.

25 दिसंबर को रिलीज होगी फिल्म
एक्टर धर्मेंद्र के फैन्स और प्रशंसक जहां एक ओर उनके दुनिया से जाने के बाद दुखी हैं. वहीं उनके फेवरेट एक्टर की अपकमिंग फिल्म को लेकर उत्सुक भी हैं. ‘इक्कीस’ अगले महीने क्रिसमस यानी 25 दिसंबर को रिलीज होगी. इस फिल्म को श्रीराम राघवन, अरिजीत बिस्वास और पूजा लाधा सूरती ने मिलकर लिखा है. धर्मेंद्र के अलावा इस फिल्म में जयदीप अहलावत और सिकंदर खेर भी नजर आएंगे.

‘अपने-2’ की तैयारियों में व्यस्त थे
इससे पहले एक्टर धर्मेंद्र साल 2024 में ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ और साल 2023 में ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आए थे. इसके अलावा वे होम प्रोडक्शन की फिल्म ‘अपने-2’ में काम कर रहे थे. इस फिल्म में उनके साथ सनी देओल और बॉबी देओल नजर आने वाले थे.

Previous articleतीन स्पिनर बने हॉट प्रॉपर्टी, IPL 2026 ऑक्शन में चमकेगी बोली की लड़ाई
Next articleघर में बिखरा ‘शेर’! भारत vs SA, गुवाहाटी टेस्ट में 461/8, पंत की कप्तानी पर गाज?
News Desk

Agarwal Packers and Movers India: Branch Addresses, Customer Enquiries and Moving Guide

Preparing for a relocation involves more than transporting belongings from one place to another. Customers also need to identify the appropriate office, understand available...

Interpretation Services in Gurgaon: Helping Businesses Connect with International Clients and Partners

Gurgaon’s position as a major corporate and commercial centre has created a working environment where communication frequently extends beyond language boundaries. From multinational company...