8.9 C
London
Saturday, October 31, 2026
HomeLatest Newsगुवाहाटी में बवाल! ऋषभ पंत का गैरजिम्मेदाराना शॉट, फैंस ने लगाई फटकार

गुवाहाटी में बवाल! ऋषभ पंत का गैरजिम्मेदाराना शॉट, फैंस ने लगाई फटकार

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

IND vs SA: आज गुवाहाटी में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो मैचों की सीरीज का दूसर टेस्ट खेला जा रहा है. तीसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में 7 विकेट गवाकर 187 रन बना लिए हैं. वाशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव बल्लेबाजी कर रहे हैं. भारतीय टीम की बल्लेबाजी इस मैच में भी पिछले मैच की तरह ही बेहद शर्मनाक रही है.

जायसवाल ने 58 रन की पारी के साथ टीम को दमदार शुरुआत दिलाई. लेकिन 95 रन के टीम स्कोर पर उनके आउट होने के बाद विकेट पत्तों की तरह बिखर गए कोई बल्लेबाज टिक नहीं सका. स्टैंड बाय कप्तान पंत से सभी को उम्मीद थी की वो जिम्मेदारी उठाएंगे. लेकिन पंत एक लापरवाही भरा शॉट खेल कर पवेलियन लौट गए. उनके इस शॉट के बाद फैंस भड़क गए हैं.

पंत ने फिर किया निराश
शुभमन गिल के चोटिल होने के बाद पंत इस मैच में भारतीय टीम कप्तानी कर रहे हैं. लेकिन उनके शॉट को देख कर ऐसा बिककुल भी नहीं लगा की कोई जिम्मेदार खिलाड़ी बल्लेबाजी कर रहा हो. पंत ने एक बार फिर बकवास खेल दिखाया. उनको सोचना चाहिए आप टीम के कप्तान हैं. लगातार विकेट गिर रहे हैं और टीम को गेम में वापस लाने के लिए एक पार्टनरशिप की दरकार है. लेकिन एक बार फिर उनमें सिचुएशनल अवेयरनेस नजर नहीं आई.

भारत की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन: एडेन मार्करम, र‍यान रिकेल्टन, ट्रिस्टन स्टब्स, टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जोरजी, वियान मुल्डर, काइल वेरेने (विकेटकीपर), साइमन हार्मर, मार्को जानसेन, सेनुरन मुथुसामी, केशव महाराज

Agarwal Packers and Movers India: Branch Addresses, Customer Enquiries and Moving Guide

Preparing for a relocation involves more than transporting belongings from one place to another. Customers also need to identify the appropriate office, understand available...

Interpretation Services in Gurgaon: Helping Businesses Connect with International Clients and Partners

Gurgaon’s position as a major corporate and commercial centre has created a working environment where communication frequently extends beyond language boundaries. From multinational company...