7.6 C
London
Sunday, November 1, 2026
HomeLatest Newsखराब डाइजेशन का इलाज टमाटर जूस से, जानिए आसान रेसिपी

खराब डाइजेशन का इलाज टमाटर जूस से, जानिए आसान रेसिपी

#LatestlifestyleNews #lifestyleNews #lifestyleUpdate #lifestyleNews #BollywoodHindiNews

टमाटर एक ऐसी सब्जी है जिसको आमतौर पर हर डिश या सब्जी में मसाले के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि टमाटर कई जरूरी विटामिन, मिनरल और फाइबर से भरपूर होता है जोकि आपको कई सेहत लाभ प्रदान करता है। ऐसे में आज हम आपके लिए टमाटर का जूस बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। अगर आप रोजाना 1 गिलास टमाटर का जूस नाश्ते के तौर पर पीते हैं तो इससे आपको कब्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है और आप दिनभर एनर्जी से भरा महसूस करते हैं। इसके साथ ही इससे आपकी स्किन भी आंतरिक तौर पर हेल्दी बनी रहती है और आपकी रंगत में भी सुधार होता है। इसके अलावा इसके सेवन से आपका दिल भी दुरुस्त बना रहता है। ये स्वाद में बहुत अच्छा लगता है, तो चलिए जानते हैं टमाटर का जूस बनाने की रेसिपी-

टमाटर का जूस बनाने की सामग्री-

  • गाजर
  • टमाटर
  • काली मिर्च पाउडर
  • अजवाइन के पत्ते
  • -नमक स्वादानुसार

टमाटर का जूस बनाने की रेसिपी-

  • इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले टमाटर और गाजर को अच्छे से धोकर काट लें।
  • फिर आप एक मिक्सर जार में टमाटर, गाजर और अजवाइन के पत्ते डालें।
  • इसके बाद आप इनको अच्छी तरह से पीसकर एक स्मूद पेस्ट बना लें।
  • फिर आप इस जूस को एक सर्विंग गिलास में डालें।
  • इसके बाद आप इसमें ऊपर से काली मिर्च पाउडर और थोड़ा नमक डालकर मिलाएं।
  • अब आपका हेल्दी और टेस्टी टमाटर का जूस बनकर तैयार हो चुका है।
Previous articleअयोध्या पहुंचे सीएम योगी, राम मंदिर ध्वजारोहण समारोह की तैयारियों का लिया जायजा
Next articleइंदौर में चौंकाने वाला खुलासा: केन्या का शख्स 27 साल से अवैध रूप से रह रहा था
News Desk

Agarwal Packers and Movers India: Branch Addresses, Customer Enquiries and Moving Guide

Preparing for a relocation involves more than transporting belongings from one place to another. Customers also need to identify the appropriate office, understand available...

Interpretation Services in Gurgaon: Helping Businesses Connect with International Clients and Partners

Gurgaon’s position as a major corporate and commercial centre has created a working environment where communication frequently extends beyond language boundaries. From multinational company...