8.6 C
London
Saturday, November 7, 2026
HomeLatest Newsकिसके नाम सर्वाधिक रन-विकेट? किसी कैरिबियाई ने नहीं, इस भारतीय ने जड़े...

किसके नाम सर्वाधिक रन-विकेट? किसी कैरिबियाई ने नहीं, इस भारतीय ने जड़े सबसे ज्यादा छक्के

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार को भारत और वेस्टइंडीज आमने-सामने होंगे। मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा और टीम इंडिया के लिए यह करो या मरो जैसा मैच है। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारतीय टीम को हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। ऐसे में दोनों टीमों के बीच अब तक खेले गए टी20 मुकाबलों के आंकड़े इस मैच को और रोचक बना देते हैं।

सर्वाधिक रन: रोहित सबसे आगे

भारत-वेस्टइंडीज टी20 मुकाबलों में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है। उन्होंने 22 मैचों में 693 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 142.88 का रहा है। रोहित के नाम एक शतक और पांच अर्धशतक दर्ज हैं। खास बात यह है कि सबसे ज्यादा छक्के भी रोहित (39) ने ही लगाए हैं, यानी इस फॉर्मेट में किसी कैरिबियाई बल्लेबाज ने उनसे ज्यादा छक्के नहीं जड़े। दूसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन हैं। उन्होंने 20 मैचों में 592 रन बनाए हैं, जिसमें पांच अर्धशतक शामिल हैं। तीसरे स्थान पर विराट कोहली हैं। कोहली ने 14 मैचों में 570 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 150 से ज्यादा का रहा है। मौजूदा टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने 12 मैचों में 408 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 164.51 का है। पांचवें स्थान पर ऋषभ पंत हैं, जिनके नाम 397 रन दर्ज हैं।

भारत-वेस्टइंडीज टी20 में सर्वाधिक रन (टॉप-5)

खिलाड़ी    मैच    रन    स्ट्राइक रेट    100    50
रोहित शर्मा    22    693    142.88    1    5
निकोलस पूरन    20    592    135.15    0    5
विराट कोहली    14    570    150.79    0    6
सूर्यकुमार यादव    12    408    164.51    0    3
ऋषभ पंत    16    397    141.28    0    3

विकेटों में कुलदीप का दबदबा

गेंदबाजी की बात करें तो भारत के कुलदीप यादव इस सूची में शीर्ष पर हैं। उन्होंने 9 मैचों में 17 विकेट झटके हैं और उनका औसत 13.41 का है। दूसरे नंबर पर अर्शदीप सिंह हैं, जिनके नाम 14 विकेट हैं। तीसरे स्थान पर भुवनेश्वर कुमार (13 विकेट) हैं। वेस्टइंडीज के ओबेड मैकॉय 12 विकेट के साथ चौथे स्थान पर हैं। पांचवें नंबर पर युजवेंद्र चहल हैं, जिन्होंने 11 विकेट लिए हैं।

भारत-वेस्टइंडीज टी20 में सर्वाधिक विकेट (टॉप-5)

खिलाड़ी    मैच    विकेट    औसत    इकॉनमी
कुलदीप यादव    9    17    13.41    6.33
अर्शदीप सिंह    10    14    19.21    7.87
भुवनेश्वर कुमार    18    13    35.15    7.25
ओबेड मैकॉय    9    12    24.25    9.38
युजवेंद्र चहल    10    11    29.81    8.86

छक्कों में भी भारतीय आगे

जब बात छक्कों की आती है, तो रोहित शर्मा 39 छक्कों के साथ सबसे आगे हैं। निकोलस पूरन (35) दूसरे स्थान पर हैं। यानी भारत-वेस्टइंडीज टी20 मुकाबलों में छक्कों की बारिश कराने में भी भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा साफ दिखता है।

भारत-वेस्टइंडीज टी20 में सर्वाधिक छक्के (टॉप-5)

खिलाड़ी    मैच    छक्के
रोहित शर्मा    22    39
निकोलस पूरन    20    35
एविन लुईस    9    28
कीरोन पोलार्ड    17    27
शिमरोन हेटमायर    19    26

क्या कहता है इतिहास?

आंकड़े साफ बताते हैं कि भारत के बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों ही विभाग में कैरेबियाई टीम पर भारी रहे हैं। हालांकि, टी20 फॉर्मेट में मैच का नतीजा अक्सर एक ओवर या एक पारी से बदल सकता है। ईडन गार्डेन्स की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए मददगार रहती है, ऐसे में एक हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है। भारत के लिए यह मुकाबला सिर्फ प्रतिष्ठा का नहीं, बल्कि सेमीफाइनल का टिकट हासिल करने का भी है। ऐसे में टीम इंडिया अपने अनुभवी खिलाड़ियों और दमदार आंकड़ों के भरोसे मैदान में उतरेगी।

भारत-वेस्टइंडीज हेड टू हेड

दोनों टीमें अब तक टी20 में 30 मुकाबलों में आमने-सामने आ चुकी हैं। 19 में टीम इंडिया को जीत मिली है, जबकि 10 मैच वेस्टइंडीज ने जीते हैं। एक मैच बेनतीजा रहा है। वहीं, टी20 विश्वकप में भारत और वेस्टइंडीज के बीच चार बार आमना-सामना हुआ है। इसमें विंडीज का पलड़ा भारी है। वेस्टइंडी ने तीन मैच जीते हैं, जबकि भारत को सिर्फ एक मैच में जीत मिली है। टीम इंडिया को विंडीज पर एकमात्र जीत 2014 टी20 विश्वकप के दौरान मीरपुर में मिली थी। तब भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को सात विकेट से हराया था। इसके अलावा भारत को 2009 टी20 विश्वकप में लॉर्ड्स में, 2010 टी20 विश्वकप में ब्रिजटाउन में और 2016 टी20 विश्वकप में वानखेड़े में वेस्टइंडीज से हार मिली थी। 

ईडन गार्डेन्स में चार बार भिड़ीं दोनों टीमें

ईडन गार्डेन्स में भारत और वेस्टइंडीज की टीम चार बार आमने-सामने आई है और चारों मुकाबले टीम इंडिया ने जीते हैं। दोनों टीमों के बीच यहां पिछला मुकाबला साल 2022 में खेला गया था। 2022 में दोनों टीमें तीन बार भिड़ीं और तीनों मैच टीम इंडिया ने जीते। वहीं, उससे पहले 2018 में ईडन गार्डेन्स में भारत और वेस्टइंडीज का मुकाबला हुआ था और भारत ने मैच पांच विकेट से अपने नाम किया था।

Pradip Divansing Jadhav: Promoting the Importance of Sports in Youth Development

Sports play an important role in the physical, mental and social development of young people. Participation in sports can help children and young adults...

Agarwal Packers and Movers India: Branch Addresses, Customer Enquiries and Moving Guide

Preparing for a relocation involves more than transporting belongings from one place to another. Customers also need to identify the appropriate office, understand available...