8.6 C
London
Saturday, November 7, 2026
HomeBollywoodकरण औजला ने दिल्ली से धमाकेदार अंदाज में किया ‘के-पॉप कल्चर इंडिया...

करण औजला ने दिल्ली से धमाकेदार अंदाज में किया ‘के-पॉप कल्चर इंडिया टूर’ का आगाज, फैंस से खचाखच भरा स्टेडियम

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

पंजाबी म्यूजिक सुपरस्टार करण औजला ने कल शनिवार शाम को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में धमाकेदार परफॉर्मेंस के साथ अपने P-POP CULTURE इंडिया टूर की शुरुआत की। उनके कॉन्सर्ट का लोगों के बीच जबर्दस्त क्रेज देखा गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक 70 हजार से ज्यादा लोग उन्हें सुनने पहुंचे। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में भी देखा जा सकता है कि पूरा स्टेडियम भीड़ से खचाखच भरा है। 

बेहद खास रहा कॉन्सर्ट

लाइट्स, साउंड और जबर्दस्त परफॉर्मेंस के साथ करण औजला का दिल्ली कॉन्सर्ट बेहद खास रहा। दिल्ली के अलावा अन्य शहरों से भी लोग उन्हें सुनने पहुंचे। बता दें कि दिल्ली से शुरुआत के बाद करण का यह टूर मुंबई, पुणे, अहमदाबाद, चंडीगढ़, बंगलूरू, कोलकाता, जयपुर, लखनऊ और लुधियाना सहित 11 और शहरों में जारी रहेगा।

हकीकत में बदला करण का सपना

करण औजला ने अपने दिल्ली कॉन्सर्ट की कुछ झलकियां अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर की हैं। एक तस्वीर उन्होंने साझा की है, जिसमें फैंस की बेशुमार भीड़ देखी जा सकती है। इसके साथ सिंगर ने लिखा है, ‘आप 72,000 लोगों ने एक सपने को आज रात हकीकत में तब्दील कर दिया। शब्द नहीं है इसकी खुशी बयां करने के लिए, सिर्फ शुक्रगुजार हूं। यह तो बस शुरुआत है’।

प्रशंसकों में दिखा क्रेज

फैंस के बीच भी कॉन्सर्ट को लेकर क्रेज देखा गया। दूर-दराज के इलाकों से भी करण औजला को सुनने लोग पहुंचे। सोशल मीडिया पर तमाम वीडियो वायरल हो रहे हैं। लोग लिख रहे हैं, ‘प्ले लिस्ट से लेकर आज करण को लाइव सुनने तक का सफर बहुत सुहावना रहा है’। वहीं कुछ लोग लिख रहे हैं कि रियल पी-पॉप कल्चर के गवाह बनकर वे बहुत खुश हैं।

Pradip Divansing Jadhav: Promoting the Importance of Sports in Youth Development

Sports play an important role in the physical, mental and social development of young people. Participation in sports can help children and young adults...

Agarwal Packers and Movers India: Branch Addresses, Customer Enquiries and Moving Guide

Preparing for a relocation involves more than transporting belongings from one place to another. Customers also need to identify the appropriate office, understand available...