2.6 C
London
Tuesday, February 17, 2026
HomeLatest Newsमऊगंज में गौशालाओं पर कलेक्टर सख्त, 24 को कारण बताओ नोटिस

मऊगंज में गौशालाओं पर कलेक्टर सख्त, 24 को कारण बताओ नोटिस

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

मऊगंज जिले में गौशालाओं की अव्यवस्था और राशि आहरण को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बाद जिला प्रशासन एक्शन मोड में नजर आ रहा है. मऊगंज कलेक्टर संजय कुमार जैन ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए कड़ी कार्रवाई की शुरुआत की है.

जिले में 59 गौशालाएं पोर्टल पर पंजीकृत

जिले में वर्तमान में 59 गौशालाएं पोर्टल पर पंजीकृत हैं. इन गौशालाओं की नियमित निगरानी के लिए कलेक्टर द्वारा 29 नोडल अधिकारियों की तैनाती की गई थी. नोडल अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की गौशालाओं का निरीक्षण कर जांच प्रतिवेदन कलेक्टर को सौंपा. जांच रिपोर्ट के आधार पर 24 गौशालाओं में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं. इसके बाद कलेक्टर संजय कुमार जैन ने संबंधित 24 गौशालाओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया है.

कलेक्टर ने दी चेतावनी

कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित समय-सीमा में संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया, तो संबंधित गौशालाओं द्वारा आहरित की गई राशि की वसूली की कार्रवाई की जाएगी. साथ ही आगे और सख्त कदम उठाए जा सकते हैं. इस कार्रवाई के बाद जिले की अन्य गौशालाओं में भी हड़कंप मचा हुआ है और प्रशासन द्वारा निगरानी और सख्त किए जाने के संकेत मिल रहे हैं.

कनाडा ने न्यूजीलैंड को 174 रन का लक्ष्य दिया, युवराज समरा का 58 गेंदों पर शतक

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews टी20 विश्वकप का 31वां मैच कनाडा और न्यूजीलैंड के बीच जारी है। यह मुकाबला चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला...

कौन हैं केरल में जन्मे मुस्लिमों के मसीहा शेख अबू बक्र अहमद? PM Modi से मुलाकात की हो रही चर्चा

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews Grand Mufti of India: सोमवार को पीएम मोदी ने दिल्ली में भारत के ग्रैंड मुफ्ती शेख अबू बकर अहमद से मुलाकात...