5.3 C
London
Wednesday, November 25, 2026
HomeLatest Newsधीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बयान वायरल,चार बच्चे पैदा करने की अपील पर...

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बयान वायरल,चार बच्चे पैदा करने की अपील पर गरमाई सियासत

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

पुष्कर। बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हिंदुओं की घटती आबादी को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि हिंदुओं को 4 बच्चे पैदा करने चाहिए. इससे पहले राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने भी चिंता जाहिर करते हुए 3 बच्चे पैदा करने की सलाह दी थी. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने यह बात राजस्थान के पुष्कर में हनुमान कथा के दौरान कही. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री राजस्थान के पुष्कर में हनुमान कथा के लिए पहुंचे हैं. पुष्कर में उनका तीन दिवसीय दौरा है. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को सुनने के लिए पुष्कर में लाखों की भीड़ उमड़ी है. इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर अपने विचार साझा किए. चाहे वह मुसलमानों की घर वापसी हो या हिंदुओं की घटती आबादी. दोनों मुद्दों को लेकर उन्होंने चिंता जाहिर करते हुए अपनी बात रखी. जानें क्या बोले धीरेंद्र शास्त्री?

हिंदुओं को कम से 4 बच्चे पैदा करना चाहिए

धीरेंद्र शास्त्री ने हनुमान कथा के दौरान हिंदुओं की घटती आबादी पर चिंता जाहिर की है. उन्होंने कहा, यह वैश्विक विषय है, लेकिन खासकर भारत के लिए बहुत बड़ा मुद्दा है. घटते हिंदू, बढ़ते मजहबी देश को बर्बाद करने की परिस्थिति पर जा रहा है. हम तो कहना चाहते हैं कि हिंदुओं को कम से कम 4 बच्चे पैदा करने चाहिए. हमारी तो अभी शादी नहीं हुई, तो हम पर लोग कमेंट्स करेंगे कि बाबा आपका इसमें क्या योगदान है? हम बता दें, जब हमारा ब्याह हो जाएगा तो हम भी हिंदुओं की आबादी बढ़ाने में योगदान देंगे.”

मुसलमानों की घर वापसी पर क्या बोले?

इसके अलावा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से जब मीडिया ने मुसलमानों की घर वापसी पर सवाल किया तो उन्होंने कहा, उनके (मुसलमानों) पूर्वज हिंदू थे. इस दौरान उन्होंने एक फिल्म का उदाहरण देते हुए कहा, एक फिल्म आई थी अमर अकबर एंथनी, उस फिल्म में आखिर में तीनों का बाप कन्हैयालाल निकला था. अंगर यह बात समझ आ जाए तो घर वापसी हो जाएगी.

Previous articleभोपाल से झारखंड के लिए दो नई ट्रेनों की सौगात
News Desk

Mohit Jadaun and ProMyCareer: Building a Future-Focused Career Development Platform for a Changing Professional World

Agra, India – The future of work is being shaped by artificial intelligence, digital transformation, evolving industry requirements and changing employment expectations. As individuals...

Dr. Divnoor Singh Sethi: Entrepreneur, Author, Poet and Humanitarian

Divnoor Records is an independent music label established in 2026 by Dr. Divnoor Singh Sethi, who serves as its Founder and Managing Director. The...