32.1 C
London
Tuesday, June 23, 2026
HomeBollywoodVijay Deverakonda की तारीफ में अंकल ने लिखी भावुक पोस्ट, सोशल मीडिया...

Vijay Deverakonda की तारीफ में अंकल ने लिखी भावुक पोस्ट, सोशल मीडिया पर हुई वायरल

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी ने सबका ध्यान खींचा है। जयपुर में 26 फरवरी को हुई ग्रैंड सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब पसंद की गईं। जहां फैंस विजय की शादी को लेकर खुश हैं, वहीं विजय के अंकल ने एक दूसरे पहलू को लेकर अभिनेता की तारीफ की है। उन्होंने एक्स पर विजय की कई तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ उन्होंने एक पोस्ट लिखी है।

पोस्ट में क्या है?

विजय के अंकल रंगिनेनी ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उसमें देखा जा सकता है कि विजय काफी विनम्र नजर आ रहे हैं। शादी के बाद वह अपने नाना-नानी के घर पहुंचे हैं। यहां उन्होंने अपने गुजर चुके नाना-नानी को श्रद्धांजलि दी है।
 
अंकल ने की विजय की तारीफ

रंगिनेनी ने विजय देवरकोंडा की तारीफ करते हुए लिखा ‘दुनिया दिखावटीपन देखती है। मैं विनम्रता देखता हूं। यही वह पहलू है जिसे मैं सबसे ज्यादा संजोता हूं। चमक और तालियों के अलावा, वह मूल्यों में डूबा रहता है। हमारे गांव लौटकर सिर झुकाता है और अपने नाना-नानी का आशीर्वाद लेता है।’

शादी के बाद गांव पहुंचा कपल

26 फरवरी को अपनी शादी के बाद, कपल तेलंगाना के महबूबनगर जिले में विजय के होमटाउन थुम्मनपेटा पहुंचा। 
इस दौरान, नए शादीशुदा जोड़े ने शादी के बाद की रस्मों के तौर पर अपने घर पर सत्यनारायण व्रत किया। उन्होंने उन गांववालों के लिए लंच भी रखा जो उन्हें देखने आए थे।

Box Office Collection: ‘चरक’ पर भारी पड़ी ‘द केरल स्टोरी 2’, जानें ‘अस्सी’ और ‘ओ रोमियो’ का हाल

हैदराबाद में हुआ रिसेप्शन

जोड़े ने शादी के बाद 4 मार्च को हैदराबाद में रिसेप्शन होस्ट किया। यहां फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकार पहुंचे। विजय-रश्मिका की शादी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम रेवंत रेड्डी समेत कई पब्लिक फिगर्स ने भी बधाई मैसेज भेजे।

BHIMSI FOUNDATION LAUNCHES DIGITAL DOOR NUMBER PLATE PROJECT

A Major Step Towards Digital Property Identification and Smart Community Development BHIMSI Foundation has launched its innovative Digital Door Number Plate Project, a transformative initiative...

Subset by Kriya Veda Brings Cellular Health to the Forefront of Wellness

As the wellness industry continues to evolve, cellular health is becoming a central focus for individuals seeking sustainable ways to support long-term vitality. Subset...