7.5 C
London
Sunday, November 1, 2026
HomeLatest NewsUP में अवैध घुसपैठियों की खैर नहीं, हर जिले में डिटेंशन सेंटर...

UP में अवैध घुसपैठियों की खैर नहीं, हर जिले में डिटेंशन सेंटर का आदेश, योगी सरकार सख्त!

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

Yogi Government Action: उत्तर प्रदेश समेत देशभर में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों की पहचान और कार्रवाई की प्रक्रिया तेज कर दी गई है. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साफ कहा है कि राज्य में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. इसके लिए सीएम ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश भी जारी किया है.

सीएम ने शनिवार (22 नवंबर) को निर्देश जारी करते हुए कहा कि सभी जिलों में रहने वाले अवैध घुसपैठियों की पहचान कर उनके ऊपर कानूनी कार्रवाई की जाए. प्रदेश की कानून-व्यवस्था, राष्ट्रीय सुरक्षा और सामाजिक सौहार्द प्राथमिकता है, इसलिए ऐसे मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

हर जिले में बनाए जाएंगे अस्थायी डिटेंशन सेंटर
सीएम योगी ने आदेश दिया है कि अवैध विदेशी नागरिकों को रखने के लिए प्रत्येक जिले में अस्थायी डिटेंशन सेंटर स्थापित किए जाएं. इन केंद्रों में ऐसे प्रवासियों को रखा जाएगा जिनकी नागरिकता और अन्य दस्तावेजों की जांच जारी है. जांच पूरी होने के बाद उन्हें उनके मूल देश भेजा जाएगा.

चुनाव प्रचार के दौरान सीएम ने किया था ऐलान
योगी आदित्यनाथ ने बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान भी घुसपैठियों का मुद्दा उठाया था. उन्होंने कहा था कि अगर एनडीए सत्ता में वापस लौटता है तो अवैध घुसपैठियों को राज्य से बाहर कर दिया जाएगा. उनकी अवैध संपत्ति भी गरीबों को दी जाएगी. योगी के इस दावे का पीएम मोदी और गृह मंत्री ने भी समर्थन किया था. बिहार के बाद अब योगी आदित्यनाथ ने यूपी में घुसपैठियों को लेकर बड़े कदम उठाए हैं.

Previous articleअपराधियों को हर हाल में बिहार से बाहर जाना होगा – उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी
Next article2003 की वोटर लिस्ट डाउनलोड करने का आसान तरीका, घर बैठे करें काम!
News Desk

Agarwal Packers and Movers India: Branch Addresses, Customer Enquiries and Moving Guide

Preparing for a relocation involves more than transporting belongings from one place to another. Customers also need to identify the appropriate office, understand available...

Interpretation Services in Gurgaon: Helping Businesses Connect with International Clients and Partners

Gurgaon’s position as a major corporate and commercial centre has created a working environment where communication frequently extends beyond language boundaries. From multinational company...