अल्लू अर्जुन के भाई के प्री-वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का मेला, एक्टर रामचरण से लेकर डायरेक्टर एटली तक आए नजर

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

अल्लू शिरीष ने कुछ दिन सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी शादी की तारीख साझा की थी। साथ ही बताया था कि वह 2 मार्च को साउथ फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को प्री-वेडिंग रिसेप्शन देंगे। कल देर रात इस प्री-वेडिंग रिसेप्शन में रामचरण, डायरेक्टर एटली के अलावा कई नामी साउथ सेलेब्स पहुंचे। जानिए, इनके अलावा कौन से सेलिब्रिटी ने इस फंक्शन की रौनक बढ़ाई।

अल्लू अर्जुन ने किया मेहमानों का स्वागत 

सोशल मीडिया पर अल्लू अर्जुन के भाई अल्लू शिरीष के प्री-वेडिंग रिसेप्शन में कई साउथ सेलेब्स आए। अल्लू अर्जुन को मेहमानों का स्वागत करते हुए देखा गया। वह डायरेक्टर एटली, कॉमेडियन ब्रह्मानंदम के अलावा कई साउथ एक्टर्स के साथ बातचीत करते दिखे। अल्लू अर्जुन पैपराजी के सामने ‘पुष्पा’ फिल्म का सिग्नेचर स्टाइल भी करते नजर आए। इस फंक्शन में साउथ के पॉपुलर एक्टर रवि तेजा और नानी को भी देखा गया। 

रामचरण से लेकर बालकृष्ण नंदमूरी ने की शिरकत 

अल्लू शिरीष के प्री-वेडिंग रिसेप्शन में रामचरण भी स्टाइल अंदाज में नजर आए। वहीं बालकृष्ण नंदमूरी, कई चर्चित साउथ एक्ट्रेस भी पहुंची थीं। इस फंक्शन में अल्लू अर्जुन की पत्नी के लुक की भी काफी चर्चा रही। साथ ही उनके बेटे का स्वैग भी फैंस को पसंद आया। 

अल्लू शिरीष और नयनिका को मिलीं शुभकामनाएं 

अल्लू शिरीष और होने वाली पत्नी नयनिका दोनों स्टेज पर मौजूद थे। इस कपल को साउथ के एक्टर्स ने आकर शुभकामनाएं दीं, उपहार और फूल तोहफे में दिए। अल्लू शिरीष और नयनिका बड़ों का आशीर्वाद लेते हुए भी नजर आए।

‘सैयारा’ के बाद अहान पांडे को झेलनी पड़ी थी काफी मुश्किलें, एक्टर ने किया खुलासा; कहा- ‘शरीर पूरी तरह जीरो

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

अहान पांडे ने पहली ही फिल्म से शानदार शुरुआत की। बीते साल आई ‘सैयारा’ ने जबर्दस्त कमाई की। अहान पांडे और अनीत पड्डा को अपने परफॉर्मेंस के लिए काफी सरहना मिली। लेकिन फिल्म के तुरंत बाद अहान को काफी परेशानी झेलनी पड़ी थी, जिसका हाल ही में एक्टर ने खुलासा किया। 

जिंदगी की सबसे तकलीफदेह सर्जरी

अहान पांडे ने हाल ही में स्क्वायर इंडिया को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया कि फिल्म की रिलीज के तुरंत बाद उनकी जिंदगी में एक बेहद दर्दनाक दौर भी आया। जब उन्हें कंधे की गंभीर चोट के कारण ऐसी सर्जरी से गुजरना पड़ा, जिसे उन्होंने अपनी जिंदगी की सबसे तकलीफदेह सर्जरी बताया।फिल्म की सफलता जहां उनके करियर के लिए बड़ी खुशखबरी थी, वहीं इस ऑपरेशन ने उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से काफी चुनौती दी।

शरीर पूरी तरह ‘जीरो’ पर आ गया था

अहान ने बताया कि सर्जरी के बाद उनका शरीर जैसे पूरी तरह से ‘जीरो’ पर आ गया था। साधारण हरकतें करना भी मुश्किल हो गया था, यहां तक कि हाथ उठाने में भी तेज दर्द होता था। डॉक्टरों ने उन्हें लंबा आराम करने की सलाह दी थी।रिकवरी के दौरान उन्हें कई हफ्तों तक कड़ी सावधानी बरतनी पड़ी और फिजियोथेरेपी का सहारा लेना पड़ा। उन्होंने यह भी शेयर किया कि इस दौरान वे ज्यादा पब्लिक में नजर नहीं आए, क्योंकि वे पूरी तरह से ठीक होकर ही अपने काम पर लौटना चाहते थे।हालांकि यह समय उनके लिए आसान नहीं था, लेकिन अहान ने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने धीरे-धीरे अपनी फिटनेस पर दोबारा काम शुरू किया और खुद को मानसिक रूप से भी मजबूत बनाया। अब वे पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं और अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स पर फोकस कर रहे हैं।
 
नई फिल्म की शूटिंग में लगे अहान

अब अहान डेब्यू फिल्म के बाद अली अब्बास जफर की फिल्म में नजर आएंगे। ये एक एक्शन-रोमांस फिल्म होगी, जिसमें उनके साथ शरवरी लीड रोल में नजर आएंगी।फिल्म 2027 की शुरुआत में रिलीज हो सकती है। वहीं खबरें यह भी हैं कि ऐश्वर्य ठाकरे, जिन्होंने ‘निशांची’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था, इस फिल्म में विलेन की भूमिका निभा सकते हैं।

बस-कार टक्कर में 6 की मौत, गाड़ी का पिछला हिस्सा चकनाचूर

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

हाथरस : यूपी के हाथरस में यमुना एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार तड़के डबल डेकर बस ने चलती ईको वैन को पीछे टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी समेत 6 लोगों की मौत हो गई, 7 लोग घायल हो गए। सभी मृतक राजस्थान के धौलपुर के रहने वाले थे। होली के लिए घर जा रहे थे।

बस दिल्ली से गोरखपुर, जबकि वैन दिल्ली से धौलपुर जा रही थी। ओवरटेक करने की कोशिश करते वक्त टक्कर हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन उछलकर 10 फीट दूर गिरी। उसका पिछला हिस्सा चकनाचूर हो गया। गनीमत रही कि बस सवार यात्रियों को चोट नहीं आई।

हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। सड़क पर लाशें बिछ गईं। एक्सप्रेस-वे पर जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस अफसर पहुंचे। घायलों को तत्काल खंदौली सीएचसी भिजवाया। जहां से तीन को आगरा रेफर कर दिया। हादसा सादाबाद कोतवाली क्षेत्र में हुआ।

 

अब सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला समझ लीजिए…

ईको वैन से राजस्थान के राजाखेड़ा जा रहे थे 13 लोग हाथरस में यमुना एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन 141 पर निजी डबल डेकर बस गोरखपुर की तरफ जा रही थी। बस के आगे ईको वैन चल रही थी। वैन में 13 लोग सवार थे।

सभी होली के त्योहर के लिए अपने-अपने घर राजस्थान के राजाखेड़ा (धौलपुर) जा रहे थे। तड़के 4.15 बजे तेज रफ्तार बस ने वैन को ओवरटेक करने की कोशिश की और बेकाबू होकर वैन को पीछे से टक्कर मार दी।

हादसे में 6 मृतकों में से 4 मृतकों की पहचान दिनेश (50), उनकी पत्नी सुनीता (48), विजय बघेल (27), उनकी पत्नी पिंकी बघेल (26) के रूप में हुई। दो की शिनाख्त अब तक नहीं हो पाई है। सभी गंगोली, राजाखेड़ा (राजस्थान) के बताए जा रहे हैं।

घायलों में चार बच्चे भी शामिल हादसे में इको चालक वीरेंद्र पुत्र रामप्रकाश भी घायल है। इसके अलावा राजाखेड़ा के ही मनोज पुत्र सुरेश, आर्यन (8)-अंशु (6) पुत्र अजय, मृतक विजय का बेटा लक्ष्य (1), बेटी प्राची (3) और उनकी साली पूनम बघेल (15) घायल हैं।

मृतक के भाई संजू ने बताया- उनके भाई दिनेश नोएडा के सेक्टर 41 में मिठाई की दुकान चलाते थे। पत्नी सुनीता के साथ नोएडा से त्योहार मनाने के लिए अपने गांव गंगोलियापुरा, राजाखेड़ा, धौलपुर आ रहे थे। उनके दो बेटी और बेटे घायल हैं।

बस चालक से पूछताछ की जा रही घायलों को इलाज के लिए खंदौली थाना क्षेत्र के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिए गए हैं। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में हादसा तेज रफ्तार और लापरवाही से ओवरटेक करने के कारण हुआ। बस चालक से पूछताछ की जा रही है।

 

ओवरटेक की वजह से हादसा, बस ड्राइवर-कंडक्टर अरेस्ट

पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया-

QuoteImage

बस का चालक इको गाड़ी को ओवरटेक कर रहा था, तभी यह घटना हुई। बस के चालक, कंडक्टर सहित तीन लोगों को पकड़ा गया है। सभी मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है। घायलों को उपचार के लिए SN मेडिकल कॉलेज आगरा भिजवाया है।

 

ASP रामानंद कुशवाहा ने कहा-

QuoteImage

सुबह 4:15 बजे यमुना एक्सप्रेस-वे पर 141 माइलस्टोन के पास एक सड़क दुर्घटना की कॉल आई थी। पता चला कि एक ईको वैन, जो दिल्ली से धौलपुर जा रही थी, उसे नोएडा से गोरखपुर जा रही एक डबल डेकर बस ने पीछे से टक्कर मार दी।ईको में कुल 13 लोग सवार थे। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने 6 लोगों को मृत घोषित कर दिया। ईको का ड्राइवर सुरक्षित है।

विजय और रश्मिका ने शादी के बाद किया बड़ा ऐलान, गांव के बच्चों के लिए की छात्रवृत्ति की घोषणा

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

साउथ इंडस्ट्री की सबसे चर्चित जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपने वैवाहिक जीवन की शुरुआत एक बेहद खास और सकारात्मक कदम के साथ की है। उन्होंने शादी के कुछ ही दिनों में एक बड़ी घोषणा की है, जिसकी लोग काफी सराहना कर रहे हैं। 

बच्चों के लिए स्कॉलरशिप योजना की घोषणा

विजय और रश्मिका ने अपनी शादी को एक दूसरे तक ही सीमित नहीं रखा, बल्कि इसमें लोगों को भी उन्होंने जोड़ा है। शादी के बाद विजय और रश्मिका तुम्मनपेट (तेलंगाना) गांव गए जहां गाँव वालों के बीच पूजा-पाठ के बाद उन्होंने स्कूली बच्चों के लिए एक बड़ी घोषणा की। अब कपल ने स्थानीय सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए स्कॉलरशिप योजना की घोषणा की है। 

कपल की ओर से सराहनीय पहल

विजय-रश्मिका ने बताया कि वे तालुक के 44 सरकारी स्कूलों के कक्षा 9 और 10 के छात्रों को स्कॉलरशिप देंगे, ताकि उनके भविष्य में पढ़ाई-लिखाई के लिए आर्थिक मदद मिल सके। इस घोषणा को सुनते ही गांव के बच्चों और परिवारों ने खुशी से तालियां बजाईं और दोनों कलाकारों को बधाइयां दीं। विजय ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बच्चों की स्टोरीज डालकर खुशी जाहिर की। यह घोषणा खास इसलिए भी है क्योंकि यह कपल अपनी शादी की खुशियां सिर्फ अपने तक नहीं, बल्कि लोगों के साथ मना रहे हैं। शादी के बाद विजय के गांव में पूजा-पाठ, मिठाई वितरण और स्वागत कार्यक्रम भी हुए, लेकिन इस तरह की स्कॉलरशिप पहल ने इस जोड़ी को फैंस के दिलों में और भी खास जगह बना दी है।

इस फिल्म में नजर आएंगे दोनों एक्टर्स 

फैंस सोशल मीडिया पर दोनों की खूब तारीफ कर रहे हैं और इसे एक प्रेरणादायक कदम बता रहे हैं। रश्मिका मंदाना और विजय दोनों साथ में फिल्म ‘राणाबाली’ में नजर आएंगे, जो सितंबर में रिलीज होगी। ये फिल्म ‘गीता गोविंदम’ और ‘डियर कॉमरेड’ के बाद दोनों की साथ में तीसरी फिल्म होगी।

कांग्रेस और DMK के बीच सीट बंटवारे पर बातचीत जारी

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

चेन्नई । तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष के. सेल्वपेरुंथगई ने साफ किया कि कांग्रेस और द्रविड़ मुन्नेत्र कज़गम (डीएमके) के बीच सीट बंटवारे को लेकर बातचीत के बाद समझौता होगा। उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियों के बीच कोई भ्रम नहीं है। उन्होंने कहा कि हर चुनाव में बातचीत होती है, और हर पार्टी अधिक सीटों की मांग करती है, और अंततः समझौता होता है। हम डीएमके से कुछ और सीटों की मांग कर रहे हैं, और समझौता हो जाएगा।
कांग्रेस नेता सेल्वपेरुंथगई ने कहा कि डीएमके और कांग्रेस, इंडिया ब्लॉक गठबंधन, स्वाभाविक गठबंधन है, एक वैचारिक गठबंधन है। असहमति की क्या बात है? हर चुनाव में, सभी पार्टियां, यहां तक ​​कि छोटी पार्टियां भी, अधिक सीटों की मांग करती हैं। हमारे मुख्यमंत्री स्टालिन इस पर जरूर विचार करने वाले है। कोई समस्या नहीं है, सब कुछ सुचारू रूप से चल रहा है। उन्होंने कांग्रेस और तमिलगा वेट्री कजगम (टीवीके) की बातचीत की अफवाहों को खारिज कर कहा कि हमने टीवीके से बात नहीं की। किसने कहा कि हमने टीवीके से बात की? मैं पीसीसी अध्यक्ष हूं। मेरे हाई कमांड ने भी मुझे उनसे प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से बात करने का कोई निर्देश नहीं दिया। हम कोई गुप्त राजनीति नहीं करते।
ये बयान राज्य में सीटों के बंटवारे को लेकर कांग्रेस और डीएमके के बीच चल रही बातचीत के बीच आए हैं। इस बीच, तमिलनाडु के अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) प्रभारी गिरीश चोडंकर ने भी डीएमके नेतृत्व के साथ सीटों के बंटवारे पर चल रही बातचीत को लेकर आशा व्यक्त की। चोडंकर ने कहा कि हमने अपनी-अपनी इच्छा सूची साझा कर ली है और जैसे ही यह अंतिम रूप ले लेगी, हम आपको सूचित किया जाएगा। हमें पूरी उम्मीद और विश्वास है कि हमारी इच्छाएं पूरी होंगी।

Previous articleनर्मदापुरम में हत्या का सनसनीखेज मामला: खून से लथपथ मिले युवक-युवती, बंदूक चली लेकिन कोई नहीं सुन पाया आवाज
Next articleइंदौर त्रासदी: ड्रेनेज पाइप में घुटने से दो निगमकर्मी मृत, सफाई अभियान हुआ हादसे में बदल
News Desk

नीलामी में 14 पाकिस्तानी खिलाड़ी शामिल, क्या भारतीय फ्रेंचाइजी लगाएंगी बोली या फिर होगी किरकिरी?

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

इंग्लैंड की प्रतिष्ठित लीग ‘द हंड्रेड’ की इस साल की नीलामी सूची में 14 पाकिस्तानी पुरुष खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। 247 खिलाड़ियों की लंबी सूची में पाकिस्तान की मजबूत मौजूदगी ने एक नई बहस छेड़ दी है कि क्या भारतीय मालिकाना हक वाली फ्रेंचाइजियां इन खिलाड़ियों पर बोली लगाएंगी? या पिछले साल की तरह इस बार भी पाकिस्तानी खिलाड़ियों की किरकिरी होगी। आइए पूरा मामला जानते हैं…

रिपोर्ट में पाकिस्तानी खिलाड़ियों को लेकर खुलासा

दरअसल, पिछले महीने द हंड्रेड को लेकर एक नई रिपोर्ट ने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी थी। खबर थी कि जिन टीमों में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) फ्रेंचाइजियों की हिस्सेदारी है, वे अगले महीने होने वाली नीलामी में किसी भी पाकिस्तानी खिलाड़ी पर बोली नहीं लगाएंगी। यह दावा बीबीसी की रिपोर्ट में किया गया थी, जिसमें एक खिलाड़ी एजेंट के हवाले से इसे ‘अलिखित नियम’ बताया गया। ‘अलिखित नियम’ वे प्रतिबंध या दिशा-निर्देश हैं, जो कहीं लिखे नहीं होते और न ही औपचारिक रूप से बताए जाते हैं, लेकिन लोग इन्हें मौन सहमति से स्वीकार करते हैं। इन्हें ‘अनकहे नियम’ भी कहते हैं। इसे ‘शैडो बैन’ भी कहा जा रहा है।

भारतीय निवेश और पाकिस्तानी खिलाड़ियों की स्थिति

दुनियाभर की टी20 लीगों में यह पहले भी देखा गया है कि जहां भारतीय निवेश या आईपीएल मालिकों की सीधी भागीदारी होती है, वहां पाकिस्तानी खिलाड़ियों की एंट्री नहीं होती। उदाहरण के तौर पर आईपीएल में 2008 के पहले सीजन के बाद कोई पाकिस्तानी खिलाड़ी नहीं खेला। दक्षिण अफ्रीका की एसए20 की सभी छह टीमें आईपीएल समूहों के स्वामित्व में हैं और वहां भी पाकिस्तानी खिलाड़ी नहीं दिखे। यूएई की आईएलटी20 में भी यही स्थिति रही है। अब द हंड्रेड की आठ में से चार टीमों में आईपीएल फ्रेंचाइजी मालिकों की हिस्सेदारी आ चुकी है, जो एक अक्तूबर 2025 से प्रभावी हुई। रिपोर्ट के मुताबिक ये टीमें पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर बोली नहीं लगाएंगी।

किन टीमों में है IPL मालिकों की हिस्सेदारी?

रिपोर्ट में जिन टीमों का नाम सामने आया है, उनमें शामिल हैं:

  • मैनचेस्टर सुपर जाएंट्स
  • साउदर्न ब्रेव
  • एमआई लंदन
  • सनराइजर्स लीड्स

‘शैडो बैन’ की चर्चा क्यों?

रिपोर्ट में भू-राजनीतिक तनाव को देखते हुए शैडो बैन की आशंकाएं जताई गईं। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने एक एजेंट को संकेत दिया कि उसके पाकिस्तानी खिलाड़ियों में रुचि केवल उन टीमों तक सीमित हो सकती है, जिनका आईपीएल से कोई संबंध नहीं है। ऐसे में गिने चुने खिलाड़ियों को ही जगह मिल सकती है। हालांकि इस पर इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड और द हंड्रेड टीमों ने संयुक्त बयान जारी किया। बयान में कहा गया, ‘किसी भी खिलाड़ी को उसकी राष्ट्रीयता के आधार पर बाहर नहीं किया जाएगा।’ ईसीबी ने यह भी स्पष्ट किया कि चयन केवल प्रदर्शन, उपलब्धता और टीम की जरूरतों के आधार पर होगा। 
 
टॉप 50 में छह पाकिस्तानी खिलाड़ी

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ को ‘मार्की प्लेयर्स इंटरनेशनल’ श्रेणी में रखा गया है, जिनकी बेस प्राइस एक लाख पाउंड तय किया गया है। उनके साथ एडन मार्करम, डेविड मिलर, डेरिल मिचेल और सुनील नरेन जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं। इस बार टॉप 50 हीरो सूची में छह पाकिस्तानी खिलाड़ी शामिल हैं। रऊफ के अलावा शाहीन अफरीदी, शादाब खान और उस्मान तारिक टियर-1 में हैं। वहीं सैम अयूब और अबरार अहमद टियर-2 में रखे गए हैं, जिनमें अयूब ने सबसे ऊंची रिजर्व प्राइस चुनी है। टॉप 50 में किसी भी विदेशी देश से सबसे ज्यादा प्रतिनिधित्व पाकिस्तान का है, जो दक्षिण अफ्रीका से भी एक ज्यादा है।

पिछले साल क्या हुआ था?

पिछले साल द हंड्रेड में पाकिस्तानी खिलाड़ियों की किरकिरी हुई थी। 2025 के ड्राफ्ट में एक भी पाकिस्तानी खिलाड़ी को कॉन्ट्रैक्ट नहीं मिला था। यह 2021 में प्रतियोगिता शुरू होने के बाद पहली बार हुआ था। उस समय 50 पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने नाम दर्ज कराया था। हालांकि, 2024 सीजन में नसीम शाह, मोहम्मद आमिर, हारिस रऊफ और उसामा मीर जैसे खिलाड़ी खेले थे। 2023 में शादाब खान सहित छह पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।

उपलब्धता भी बड़ी चुनौती

इस साल द हंड्रेड का कार्यक्रम पाकिस्तान की टेस्ट सीरीज से टकरा रहा है। ऐसे में केंद्रीय अनुबंध वाले खिलाड़ियों की उपलब्धता पर असर पड़ सकता है। यही कारण है कि फ्रेंचाइज़ियां बोली लगाने से पहले कार्यक्रम और उपलब्धता को ध्यान में रखेंगी।

क्या भारतीय मालिक बोली लगाएंगे?

अब नजरें इस बात पर टिकी हैं कि भारतीय मालिकाना हक वाली टीमें पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर दांव लगाती हैं या नहीं। खेल विशेषज्ञों का मानना है कि यदि चयन पूरी तरह क्रिकेटिंग कारणों से होगा, तो प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को नजरअंदाज करना मुश्किल होगा। दूसरी ओर, राजनीतिक और कारोबारी समीकरण भी अहम भूमिका निभा सकते हैं। नीलामी के दिन यह साफ हो जाएगा कि शैडो बैन की चर्चा महज अटकल थी या उसमें कुछ सच्चाई थी।

उज्जैन में महाकाल की विशेष आरती, भोपाल में CM यादव ने अग्नि प्रज्वलित की

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

दिल्ली, मुंबई, कई शहरों में पूजा के बाद होलिका दहन किया गया। भोपाल में सीएम मोहन यादव ने अपनी पत्नी के साथ और अहमदाबाद में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने होली जलाई।

वहीं मुंबई के वर्ली में लव जिहाद की थीम पर होलिका दहन किया गया। मध्य प्रदेश में उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में शाम को विशेष आरती की गई। ओडिशा के जगन्नाथ मंदिर में होली पर्व डोला पूर्णिमा के रूप में मनाया जा रहा है।

भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा ‘सुना भेषा’ (स्वर्ण वेश) में दर्शन देंगे। भगवान श्री भुज, श्री पयर, रत्न कीरट, रत्न मुकुट, कंठी, बाहुटी जैसे 138 प्रकार के सोने के जेवर पहनेंगे।

इनका वजन 200 किलो से अधिक होता है। मंगलवार को ग्रहण काल दोपहर 3:20 से शाम 6:47 बजे तक है। इसके चलते सुना भेषा रात 8 से 9 बजे के बीच होगा।

डोला मंडप में बैठाकर लगाएंगे गुलाल

जगन्नाथ संस्कृति प्रचारक पंडित पद्मनाभ त्रिपाठी शर्मा ने बताया कि यह महाप्रभु की 12 बड़ी यात्राओं में से एक है। पूरे देश में डोला के दौरान राधा-कृष्ण की पूजा की जाती है, लेकिन यहां डोला गोबिंद, भूदेवी और श्रीदेवी की पूजा की जाती है। भगवान को विशेष डोला मंडप में बैठाकर गुलाल लगाया जाता है।

 

 

‘पंचायत’ फेम इस एक्टर को नहीं पहचान पाएंगे आप, ‘डालिंब’ का फर्स्ट लुक देखकर फैंस के उड़े होश

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

जी5 ने हाल ही में नई फिल्म का पोस्टर रिलीज किया। पोस्टर को देखकर ‘कांतारा’ वाली फील आ रही है। लेकिन पोस्टर में बस यही खास नहीं है। पोस्टर में जो एक्टर है, उसे आप अच्छी तरह से जानते हैं, लेकिन पोस्टर देख पहचान नहीं पाएंगे। आइए फिल्म से जुड़ी सारी जानकारी जानते हैं। 

‘डालिंब’ का फर्स्ट लुक रिलीज

वेब सीरीज की दुनिया के पॉपुलर एक्टर जितेंद्र कुमार को हम सभी लोग ‘पंचायत’ से जानते हैं, लेकिन अब वे एक बिल्कुल नए अंदाज में नजर आने वाले हैं। उनके नए प्रोजेक्ट ‘डालिंब’ का फर्स्ट लुक हाल ही में जी5 ने जारी किया है, और इसमें वह एक पूरी तरह से अलग, गहरा और रहस्यमयी किरदार निभाते दिखाई दे रहे हैं, जो उनके पहले के साधारण और प्यारे रोल्स से बहुत अलग है।

कैसी है फिल्म की कहानी?

‘डालिंब’ एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर-ड्रामा है, जिसमें कहानी यादों, सच्चाई और भ्रम के बीच की धुंधली लाइन को एक्सप्लोर करती है। पोस्टर में जिस तरह का गहरा और इंटेंस लुक दिखाया गया है, उससे साफ लगता है कि यह फिल्म भावनाओं और दिमागी उलझनों से भरी होगी। इस रोल के साथ ‘जीतू भैया’ (जितेंद्र कुमार) ने अपनी छवि को पूरी तरह बदलकर एक डायनामिक और चुनौतीपूर्ण किरदार अपनाया है।

ये है फिल्म की कास्ट?

फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस प्रिया बापट, क्षितीश दाते, केविन डेव, साई प्रसाद, हरिश कुलकर्णी और सागर यादव जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं। ‘डालिंब’ को प्रिया एवन ने डायरेक्ट किया है, जो फीचर फिल्म में डेब्यू कर रही हैं। फिल्म जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज होगी।

राज्यसभा में तेजस्वी नहीं, राजद में दोनों संभावित नामों पर चर्चा तेज़

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

पटना। बिहार में राज्यसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी हलचल तेज है। महागठबंधन और एनडीए दोनों ही गठबंधनों में पांचवीं सीट के लिए रणनीतियां लगातार बदल रही हैं। चर्चा थी कि राजद अध्यक्ष तेजस्वी यादव खुद राज्यसभा चुनाव लड़ सकते हैं, लेकिन महागठबंधन के सूत्र ने इस चर्चा को पूरी तरह खारिज किया। राजद सूत्र ने स्पष्ट किया कि राजद की बैठक में ऐसा कोई प्रस्ताव न आया और तेजस्वी राज्यसभा चुनाव 2026 में नहीं उतरने वाले है। वे अपनी वर्तमान जिम्मेदारी यानी बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में ही काम करते रहने वाले है। 
लेकिन अब सवाल उठता है कि राजद का उम्मीदवार कौन होगा। राजद के दो राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल समाप्त होने वाला है और दोनों ही लालू प्रसाद यादव के करीबी हैं। इस बार पार्टी को अपने महागठबंधन के सीमित संख्याबल के बावजूद किसी एक को जीतने के लिए पूरी मेहनत करनी होगी। सूत्रों के मुताबिक, राज्यसभा उम्मीदवार के लिए राजद के अंदर से दो नाम उभरकर सामने आए हैं। पहला नाम है भूमिहार समाज के एडी सिंह यानी अमरेंद्रधारी सिंह, जो पटना के पालीगंज से हैं। दूसरा नाम है प्रेमचंद गुप्ता, जो लालू प्रसाद यादव के बेहद करीबी माने जाते हैं। फिलहाल खबरों और सूत्रों के अनुसार, इस रेस में गुप्ता का पलड़ा थोड़ा भारी दिख रहा है। हालांकि, नॉमिनेशन प्रक्रिया अभी बाकी है और पूरी तस्वीर तब स्पष्ट होगी।
राजद इस राज्यसभा चुनाव में किसी भी हालत में हार नहीं मानने का संकेत दे रही है। तेजस्वी यादव के न उतरने के बाद अब पार्टी पूरी ताकत और रणनीति के साथ अपने दो करीबी नेताओं में से किसी एक को राज्यसभा भेजने की तैयारी में है। यह चुनाव बिहार की सियासी गुत्थियों और महागठबंधन की ताकत की परीक्षा भी साबित होगा। इस तरह, राज्यसभा चुनाव 2026 में राजद के लिए निर्णायक मोड़ यही है कि लालू प्रसाद यादव किसे अपनी नजरों में चुने और किसे राज्यसभा का टिकट दें। संभावना के मुताबिक, गुप्ता इस बार लालू यादव के दांव पर भारी नजर आ रहे हैं, लेकिन अंतिम नतीजा नॉमिनेशन और वोटिंग के बाद ही स्पष्ट होगा। इस पूरी प्रक्रिया से यह साफ हो गया है कि तेजस्वी के चुनाव में न उतरने के फैसले के बाद भी राजद पूरी रणनीति के साथ मैदान में है और अपने करीबी नेताओं में से किसी एक को राज्यसभा भेजने की कोशिश कर रहा है।

Previous articleसोमवार देर रात जली होली, कई जगह आज भी दहन; चंद्रग्रहण के चलते कल खेलेंगे रंग
Next articleईरान संकट के बीच खाड़ी की 8 उड़ानें बहाल, कैबिनेट मंत्री बोले- प्रदेशवासी सुरक्षित
News Desk

बाबर को बनाया ईरान के परमाणु कार्यक्रम का मुखिया, सलमान आगा-अफरीदी बने वैज्ञानिक

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

ईरान, इस्राइल और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव की खबरों के बीच सोशल मीडिया पर एक अलग ही ट्रेंड देखने को मिला। राजनीतिक बयानबाजी के शोर में पाकिस्तान क्रिकेट टीम को लेकर मीम्स और व्यंग्यात्मक पोस्ट्स वायरल हो गए और हैरानी की बात यह रही कि ये तंज खुद पाकिस्तानी फैंस ने किए। पाकिस्तान टीम के टी20 विश्वकप 2026 से बाहर होने पर निराश पाकिस्तानी फैंस ने टीम के सीनियर खिलाड़ियों को निशाना बनाया। उन्हें ईरान के परमाणु कार्यक्रम से जोड़ते हुए मजेदार कमेंट किए। दरअसल, सोमवार को ईरान ने दावा किया था कि अमेरिका और इस्राइल ने उसके परमाणु ठिकानों पर हमला किया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी ईरान पर हमलों को सही ठहराते हुए कहा कि तेहरान का परमाणु कार्यक्रम अमेरिका के लिए बढ़ता खतरा बन गया था। पाकिस्तानी फैंस का तंज इसी से जुड़ा हुआ है।

‘परमाणु कार्यक्रम’ वाले मीम्स कैसे शुरू हुए?
 
एक फेसबुक पोस्ट में एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, ‘डोनाल्ड ट्रंप, मैं ईरान के परमाणु कार्यक्रम का सक्रिय सदस्य हूं और मुझे यह कहने में डर नहीं लगता। मेरा नाम शादाब खान है और मैं पाकिस्तान क्रिकेट टीम में खेलता हूं।’इसके बाद कमेंट्स की बाढ़ आ गई। किसी ने लिखा, ‘सलमान अली आगा को मत भूलना, वह भी ईरान के परमाणु कार्यक्रम में काम करने वाले वैज्ञानिक हैं।’ इसका जवाब देते हुए एक अन्य यूजर ने तंज कसते हुए कहा, ‘एक और सदस्य हैं, शाहीन शाह अफरीदी।’किसी ने खुद को सैम अयूब बताते हुए लिखा, ‘मैं जूनियर एनालिस्ट हूं और पाकिस्तान क्रिकेट टीम का हिस्सा हूं।’ और एक यूजर ने चुटकी ली और लिखा, ‘मैं बाबर आज़म हूं और इस परमाणु कार्यक्रम का परियोजना प्रमुख हूं।’इन पोस्ट्स में खिलाड़ियों के नामों का इस्तेमाल पूरी तरह व्यंग्य और मीम कल्चर के तहत किया गया। ऐसा लग रहा है कि पाकिस्तान फैंस इन खिलाड़ियों का नाम लेकर ट्रंप से कह रहे हैं कि इन्हें भी सजा दो।
 
खुद की टीम पर खुद का वार

ध्यान देने वाली बात यह है कि ये तंज किसी विरोधी देश के फैंस ने नहीं, बल्कि पाकिस्तान के ही सोशल मीडिया यूजर्स ने किए। हालिया टी20 वर्ल्ड कप में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद टीम पहले से आलोचना झेल रही है। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक तनाव को मीम के साथ जोड़कर फैंस ने अपनी ही टीम का मजाक उड़ाया। शादाब खान, शाहीन शाह अफरीदी, सलमान अली आगा, सैम अयूब और बाबर आजम जैसे खिलाड़ियों के नामों को लेकर किए गए ये कमेंट्स तेजी से वायरल हो गए।

राजनीति, क्रिकेट और मीम कल्चर

ईरान-इज़राइल-अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच सोशल मीडिया पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम को लेकर वायरल मीम्स ने एक अलग बहस छेड़ दी है। सोशल मीडिया पर अक्सर देखा गया है कि जब भी वैश्विक स्तर पर कोई बड़ा राजनीतिक या सैन्य मुद्दा सुर्खियों में होता है, तो मीम संस्कृति उसे खेल और मनोरंजन से जोड़ देती है। यहां भी ईरान-इस्राइल-अमेरिका तनाव की पृष्ठभूमि में क्रिकेट को जोड़कर व्यंग्य रचा गया। हालांकि, कुछ यूजर्स ने इस तरह के मजाक को संवेदनशील मुद्दों से जोड़ने पर आपत्ति भी जताई और इसे गैर-जिम्मेदाराना बताया।