45 दिनों का कच्चा तेल स्टॉक तैयार

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली: ईरान संकट के बीच होर्मुज स्ट्रेड के रास्ते कच्चे तेल की आपूर्ति बाधित हो गई है. ट्रंप की ओर से साफ कर दिया गया है कि ये वॉर करीब 1 महीने तक चल सकती है. इसका मतलब है कि कच्चे तेल की ग्लोबल सप्लाई चेन में काफी बड़ी बाधा आ सकती है. जिसकी वजह से ग्लोबल इकोनॉमी की टेंशन में इजाफा देखने को मिल सकता है. लेकिन भारत को ऐसी टेंशन बिल्कुल भी नहीं है. भारत के पास कच्चे तेल का इतना स्टॉक है कि 45 दिनों तक उसका कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता. इसका मतलब है कि कच्चे तेल की बाधित सप्लाई देश की रफ्तार को नहीं रोक सकती है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर कच्चे तेल को लेकर किस तरह के आंकड़े सामने आई है.

ऊर्जा बाजार विश्लेषण फर्म केप्लर के आकलन के अनुसार ईरान संकट के बीच होर्मुज स्ट्रेड के रास्ते कच्चे तेल की आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में भारत के पास लगभग 40-45 दिन की जरूरत पूरी करने लायक कच्चे तेल का भंडार मौजूद है. केप्लर के मुताबिक, भारत के पास करीब 10 करोड़ बैरल कमर्शियल कच्चे तेल का स्टॉक है. इसमें रिफाइनरीज के पास मौजूद स्टॉक, भूमिगत रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार और देश की ओर आ रहे जहाजों पर लदा तेल शामिल है. भारत अपनी जरूरत का लगभग 88 फीसदी कच्चा तेल आयात करता है. कुल आयात का आधे से अधिक हिस्सा पश्चिम एशिया से आता है और इसका बड़ा भाग होर्मुज स्ट्रेट से होकर गुजरता है. भारत प्रतिदिन औसतन करीब 50 लाख बैरल कच्चा तेल आयात करता है, जिसमें से लगभग 25 लाख बैरल तेल प्रतिदिन होर्मुज रूट से आता है.

केप्लर के प्रमुख रिसर्च ऐनालिस्ट सुमित रितोलिया ने कहा कि यदि पश्चिम एशिया से तेल सप्लाई अस्थायी रूप से रुकती है, तो तत्काल असर सप्लाई व्यवस्था और कीमतों पर पड़ेगा. हालांकि, रिफाइनरीज सामान्यतः वाणिज्यिक भंडार बनाए रखती हैं और पहले से रवाना हो चुके तेलवाहक जहाजों के आते रहने से अल्पकालिक राहत मिलेगी. हालांकि, रितोलिया ने कहा कि लंबे समय तक व्यवधान बने रहने पर तेल आयात की लागत, ढुलाई खर्च और वैकल्पिक मार्गों के कारण दबाव बढ़ेगा. वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड का दाम 80 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है, जो ईरान संकट शुरू होने के पहले के स्तर से करीब 10 प्रतिशत अधिक है. भारत ने पिछले वित्त वर्ष में कच्चे तेल के आयात पर 137 अरब डॉलर खर्च किए थे. चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जनवरी अवधि में भी 20.63 करोड़ टन कच्चे तेल के आयात पर 100.4 अरब डॉलर खर्च हो चुके हैं.

मीडिया खबरों के मुताबिक, पश्चिम एशिया में संघर्ष छिड़ने के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य से आवाजाही प्रभावित हुई है. यह 33 किलोमीटर चौड़ा समुद्री मार्ग फारस की खाड़ी को अरब सागर से जोड़ता है और दुनिया के समुद्री मार्ग से होने वाले कच्चे तेल निर्यात का लगभग एक-तिहाई तथा गैस आपूर्ति का करीब 20 प्रतिशत इसी रास्ते से गुजरता है. विश्लेषकों का कहना है कि भारत पश्चिम अफ्रीका, लातिनी अमेरिका, अमेरिका और रूस से अतिरिक्त आपूर्ति लेकर इस कमी की भरपाई कर सकता है. इसके अलावा जरूरत पड़ने पर रूसी तेल की ओर भी रुख किया जा सकता है. विशेषज्ञों के मुताबिक, तात्कालिक जोखिम भौतिक कमी से अधिक कीमतों में उतार-चढ़ाव और आयात बिल बढ़ने का है. हालांकि, व्यवधान लंबा और गंभीर होने की स्थिति में तेल आयात बिल में उल्लेखनीय वृद्धि और व्यापक आर्थिक दबाव की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है.

 

Previous articleतमिलनाडु में कांग्रेस के चुनावी दांव: कितनी सीटों पर लड़ेगी पार्टी?
Next articleमऊगंज के डायल 112 हीरोज
News Desk

कितनी सीटों पर लड़ेगी पार्टी?

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

तमिलनाडु। तमिलनाडु में इस साल विधानसभा चुनाव का आयोजन होना है। ऐसे में राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गए हैं। चुनावी तैयारियों के बीच तमिलनाडु के मुख्यमंत्री M K स्टालिन से कांग्रेस के सीनियर लीडर P चिदम्बरम ने मुलाकात की है। जानकारी के मुताबिक, करीब एक घण्टे तक चली मीटिंग में सीट शेयरिंग को लेकर विस्तृत चर्चा की गई है। हालांकि, P चिदम्बरम ने CM स्टालिन के निवास पर हुई इस मुलाकात के बाद मीडिया से कोई बातचीत नहीं की।

अब तक, तमिलनाडु के AICC इंचार्ज, गिरीश चोडांकर, कांग्रेस सीट-शेयरिंग कमिटी के हेड के तौर पर DMK के साथ बातचीत कर रहे थे, सूत्रों के मुताबिक उनके टोन को लेकर MK स्टालिन ने आपत्ति दर्ज करवाई थी जिसके बाद अपनी स्ट्रैटेजी बदलते हुए, कांग्रेस हाईकमान ने आने वाले विधानसभा चुनावों के लिए DMK के साथ सीट-शेयरिंग पर बातचीत करने के लिए तमिलनाडु के सीनियर कांग्रेस लीडर पी चिदम्बरम को भेजा।

सूत्रों के मुताबिक, पहले सत्ता में साझेदारी की मांग पर अड़ी कांग्रेस अब सिर्फ बढ़ी हुई सीटों तक सीमित हो गयी है। पहले 41 सीटों की मांग पर अड़ी कांग्रेस अब 36 सीटों तक आई है लेकिन DMK की ओर से साफ-साफ कह दिया गया है पिछली बार जो 25 सीटें दी गयी थीं उससे एक सीट भी ज्यादा देने की हालत में DMK नहीं है। अगर कांग्रेस चाहे तो एक राज्यसभा की सीट अतिरिक्त दी जा सकती है।

चिदम्बरम के साथ सीएम MK स्टालिन की आज की बैठक के बाद सूत्र इस बात की ओर इशारा कर रहे हैं कि 29 सीट और 2 राज्यसभा सीट का फाइनल ऑफर DMK ने कांग्रेस को दिया है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से विचार विमर्श के बाद इस पर जल्द फैसला लिए जाने की संभावना है। गौरतलब है कि सोमवार को DMK ने कांग्रेस को दो टूक कह दिया था कि जो 25 सीटें DMK दे रही है अगर कांग्रेस उस पर राजी नहीं है तो वो गठबंधन से बाहर जाने के लिए स्वतंत्र है।

Previous articleओमान में भारतीय शिप पर ईरानी हमला, 3 कर्मियों की मौत
News Desk

ओमान में भारतीय शिप पर ईरानी हमला, 3 कर्मियों की मौत

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली। ओमान के समुद्री क्षेत्र(Oman waters,) में ईरानी हमलों के बीच(Amid Iranian attacks) भारतीय शिप एमकेडी वीओएम(Indian ship MKD VOM) पर भयंकर हादसा (horrific accident)हुआ, जिसमें कम से कम तीन भारतीयों की मौत हुई और 20 से अधिक लोग घायल हुए। हादसा मार्शैल आइलैंड्स के झंडे वाले जहाज पर मस्कट(Muscat on the Marshall) से 52 नॉटिकल माइलेज दूर हुआ। चालक दल(crew members) के अन्य सदस्यों को पनामा झंडे वाले(Panama flagged) वाणिज्यिक पोत एमवी सैंड की (commercial vessel MV Sand)मदद से सुरक्षित निकाल लिया गया।

इस हमले के पीछे ईरान का ओमान की समुद्री सीमा पर हमला करना और अमेरिका–इजरायल के हालिया हमलों के जवाब में उठाया गया कदम माना जा रहा है। ओमान की रॉयल नेवी ने प्रभावित टैंकर की निगरानी शुरू कर दी है और समुद्री क्षेत्रों से गुजरने वाले जहाजों को सतर्क किया गया है।

इस हमले से वैश्विक तेल बाजार में हड़कंप मच गया। अमेरिकी क्रूड की कीमत 7.6 प्रतिशत बढ़कर 72.12 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड 8.6 प्रतिशत बढ़कर 79.11 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। यूरोप में प्राकृतिक गैस वायदा कीमतों में 40 प्रतिशत से अधिक की उछाल आई।

ओमान में भारतीय मिशन लगातार स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है और सभी लापता चालक दल के सदस्यों को खोजने के प्रयास जारी हैं। इस हमले ने न केवल भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को चुनौती दी है बल्कि मध्यपूर्व और वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा पर भी गंभीर प्रभाव डाला है।

Previous articleनियाज़ खान का बड़ा दावा, अली खामेनेई को मरवाने में सऊदी अरब का हाथ?
Next articleतमिलनाडु में कांग्रेस के चुनावी दांव: कितनी सीटों पर लड़ेगी पार्टी?
News Desk

नियाज़ खान का बड़ा दावा, अली खामेनेई को मरवाने में सऊदी अरब का हाथ?

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

भोपाल|पूर्व IAS नियाज खान अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में बने रहते हैं. अब यूएस-इजरायल-ईरान युद्ध को लेकर उनका बयान सामने आया है. सोशल मीडिया पर पोस्ट करके कहा है कि ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को मरवाने में सऊदी अरब का हाथ है|

सोशल मीडिया पोस्ट में क्या लिखा?

रिटायर्ड IAS अधिकारी नियाज खान ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर मिडिल ईस्ट में हो रहे संघर्ष को लेकर कई पोस्ट किए. उन्होंने लिखा कि खामेनेई को मरवाने में सऊदी अरब का हाथ निकला है. सऊदी खुद को 57 मुस्लिम देशों का राजा मानता है पर वह मुस्लिम देशों की रानी है. तभी सभी मुस्लिम देश चुप हैं. अपनी रानी के खिलाफ कुछ नहीं सुनना चाहते हैं. इस्लाम का एक ही शेर राजा ईरान है|

‘जो रूस और चीन के साथ रहा, वो मरा’

नियाज खान ने चीन और रूस को भी निशाना बनाया. उन्होंने कहा कि जो देश रूस और चीन के साथ रहा वो मरा. ईरान के साथ आज न रूस है और न चीन. जो देश अमेरिका के साथ चिपका रहा वह बचा रहा जैसे ईरान को छोड़कर सभी अरब के देश. पोस्ट के उन्होंने आगे लिखा कि शायद ईरान ने रूस और चीन पर बहुत ज्यादा भरोसा कर लिया. आज दुष्ट अमेरिका किसी को भी अपना ग़ुलाम बना सकता है, रूस भी भीगी बिल्ली है|

मुस्लिम देशों पर भी साधा निशाना

पूर्व IAS नियाज खान ने एक अन्य सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि जूते चाटने से बेहतर है, मर्द बनकर मरना. अरब के धनी मुस्लिम देश इजरायल और अमेरिका की जूतियां साफ कर रहे हैं, जबकि ईरान शेरों जैसे दहाड़ रहा है. इस्लाम नामर्दों को पसंद नहीं करता है|

अली खामेनेई की मौत पर सवाल, सोनिया गांधी-राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमले में ईरान के सुप्रीम नेता खामेनेई की मौत हो गई थी. मिडिल ईस्ट लगातार 4 दिनों से जंग जारी है. अयातुल्ला अली खामेनेई की टारगेट किलिंग पर काग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मोदी सरकार की चुप्पी पर निशाना साधते हुए सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने कहा है कि केंद्र का ये रुख भारत की विदेश नीति की दिशा और विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल पैदा कर सकता है. सोनिया गांधी ने एक अंग्रेजी अखबार में अपने लेख में लिखा कि ‘आगामी 9 मार्च से जब संसद के बजट सत्र का जब दूसरा चरण शुरू होगा तो इस मामले में सरकार की इस चुप्पी पर स्पष्ट चर्चा होनी चाहिए|’

भाजपा ने किया पलटवार

सोनिया गांधी के इस लेख पर भाजपा ने पटलवार करते हुए जवाब दिया है.बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने सोनिया गांधी के लेख पर जवाब देते हुए खामेनेई की एक पुरानी पोस्ट शेयर की है और कहा कि ‘लिखना तो बनता है.’ खामेनेई की इस पोस्ट में उन्होंने लिखा कि नेहरू की ओर लिखी गई ‘ग्लिम्प्स ऑफ वर्ल्ड हिस्ट्री’ का अध्ययन करने से पहले मुझे यह नहीं पता था कि उपनिवेशीकरण से पहले भारत ने इतनी महत्वपूर्ण प्रगति की थी, खामेनेई ने ये पोस्ट 6 अगस्त 2013 में किया था. इसी पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए निशिकांत दुबे ने बस इतना ही कहा कि ‘लिखना तो बनता है?’

सोनिया गांधी के पोस्ट पर राहुल गांधी ने भी क्या रिएक्ट

बता दें कि सोनिया गांधी के लेख पर राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया था कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि जब किसी विदेशी नेता की टारगेट किलिंग पर हमारा देश संप्रभुता या अंतरराष्ट्रीय कानून का कोई स्पष्ट बचाव नहीं करता और निष्पक्षता का त्याग कर देता है, तो इससे हमारी विदेश नीति की दिशा और विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल उठते हैं. इस स्थिति में चुप्पी तटस्थता नहीं है|’

राहुल गांधी की पोस्ट का जवाब

राहुल गांधी के इस पोस्ट पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने जवाब दिया. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि ‘आपकी जानकारी के लिए 1984 में जब तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी की हत्या हुई थी तो ईरान के तत्कालीन सर्वोच्च धार्मिक नेता खुमेनी साहब ने भी किसी प्रकार का बयान नहीं जारी किया था. क्या करें आपको भूलने की बीमारी है|’

निशांत कुमार राजनीति में एंट्री कर रहे, होली पर मिली मंत्री की शुभकामनाएँ

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

पटना। पिछले काफी समय से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) के बेटे निशांत कुमार (Nishant Kumar) के राजनीति में आने की अटकलें लगाई जा रही थीं। लेकिन अब नीतीश (Nishant Kumar) के करीबी कहे जाने श्रवण कुमार (Shravan Kumar) ने निशांत के राजनीति में एंट्री पर मुहर लगा दी है। श्रवण कुमार बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री भी हैं। श्रवण कुमार ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत में कहा कि होली के मौके पर वो यह बात सभी से शेयर करना चाहते हैं कि निशांत कुमार जल्द ही सक्रिय राजनीति में आने वाले हैं। इतना ही नहीं मंत्री श्रवण कुमार ने निशांत को शुभकामनाएं भी दी हैं।

श्रवण कुमार ने कहा, ‘होली के अवसर पर यह शेयर करना चाहता हूं कि जिसकी चर्चा लंबे अरसे से हो रही है। निशांत कुमार की चर्चा काफी समय से हो रही है। होली के अवसर पर मैं आप लोगों से कहना चाहता हूं कि निशांत कुमार की एंट्री राजनीति में बहुत जल्द होने वाली है। उनकी एंट्री बहुत सक्रिय राजनीति में होगी। लंबे अरसे से लाखों नौजवान उनके राजनीति में आने का सुझाव दे रहे हैं। जो नौजवान उनके राजनीति में आने की मांग कर रहे हैं तो मैं समझता हूं कि उनकी इच्छा जल्द पूरी होगी। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ राजनीति में आगे बढ़ने की शुभकामनाएं।’

 

Previous articleहोली पर शराब पीकर ड्राइविंग करने वालों पर ‘चाबुक’, रायपुर में 130 चालकों के चालान
News Desk

टी20 विश्वकप के नॉकआउट में किसके नाम सर्वाधिक रन-विकेट, किसने लगाए सबसे ज्यादा छक्के?

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

टी20 विश्वकप 2026 के नॉकआउट स्टेज की शुरुआत बुधवार चार मार्च से होने जा रही है। पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड का सामना दक्षिण अफ्रीका से कोलकाता के ईडन गार्डेन्स में होगा, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में गुरुवार को भारत और इंग्लैंड की टीमें मुंबई के वानखेड़े में आमने-सामने होंगी। यहां हारने वाली टीम का सफर खत्म हो जाएगा, जबकि जीतने वाली टीम आठ मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भिड़ेंगी। इस चरण के शुरू होने से पहले हम आपको टी20 विश्वकप के नॉकआउट स्टेज में सबसे ज्यादा रन, सबसे ज्यादा विकेट और सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं। साथ ही हम आपको इस चरण में सबसे ज्यादा 50+ के स्कोर बनाने वाले बल्लेबाजों के बारे में भी बताएंगे। नॉकआउट स्टेज में क्वार्टर फाइनल (जो कि टी20 विश्वकप में शायद ही कभी हुआ हो), सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले शामिल हैं। आइए जानते हैं…

टी20 विश्वकप नॉकआउट में सबसे ज्यादा मैच

टी20 विश्वकप में सबसे ज्यादा मैच खेलने का अनुभव रोहित शर्मा के पास है। हालांकि, वह अब टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले चुके हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर सात मैचों के साथ संयुक्त रूप से पांच खिलाड़ी हैं। ये सभी श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर्स हैं। इनमें तिलकरत्ने दिलशान, महेला जयवर्धने, लसिथ मलिंगा, एंजेलो मैथ्यूज और कुमार संगकारा शामिल हैं। तीसरे नंबर पर छह मैचों के साथ संयुक्त रूप से 12 खिलाड़ी हैं। इनमें विराट कोहली, मोईन अली, ड्वेन ब्रावो, जोस बटलर, क्रिस गेल, क्रिस जॉर्डन, कामरान अकमल, दिनेश रामदीन, आदिल रशीद, डैरेन सैमी,शाहिद अफरीदी और शोएब मलिक शामिल हैं। महेंद्र सिंह धोनी के नाम पांच टी20 विश्वकप नॉकआउट मुकाबले हैं। 

टी20 विश्वकप नॉकआउट में सर्वाधिक मैच
खिलाड़ी    मैच
रोहित शर्मा    8
तिलकरत्ने दिलशान    7
महेला जयवर्धने    7
लसिथ मलिंगा    7
एंजेलो मैथ्यूज    7
कुमार संगकारा    7
मोईन अली    6
ड्वेन ब्रावो    6
जोस बटलर    6
क्रिस गेल    6
क्रिस जॉर्डन    6
कामरान अकमल    6
विराट कोहली    6
डेनिश रामदीन    6
आदिल रशीद    6
डैरेन सैमी    6
शाहिद अफरीदी    6
शोएब मलिक    6

टी20 विश्वकप नॉकआउट में सबसे ज्यादा रन

टी20 विश्वकप के नॉकआउट चरण में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भारत के विराट कोहली के नाम है। कोहली 2014, 2016, 2022 और 2024 में चार बार टीम इंडिया के साथ नॉकआउट स्टेज में पहुंचे। 2014 में भारतीय टीम फाइनल में पहुंची थी, 2016 और 2022 में सेमीफाइनल से बाहर हुई थी, जबकि 2024 में खिताब अपने नाम किया था। कोहली ने कुल मिलाकर छह टी20 विश्वकप नॉकआउट मैचों में 93.25 की औसत से 373 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 145.13 का रहा। वहीं, दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं। उन्होंने 2007 में भी टीम इंडिया के साथ फाइनल खेला था। रोहित ने आठ टी20 विश्वकप नॉकआउट मैचों में 37.83 की औसत और 139.26 के स्ट्राइक रेट से 227 रन बनाए। तीसरे नंबर पर इंग्लैंड के जोस बटलर हैं। वह 2016 में फाइनल खेले थे, जबकि 2021 में सेमीफाइनल खेला था। 2022 में उनकी टीम चैंपियन बनी थी, जबकि 2024 में सेमीफाइनल से बाहर हुई थी। बटलर ने छह टी20 विश्वकप नॉकआउट मैचों में 56.5 की औसत और 156.94 के स्ट्राइक रेट से 226 रन बनाए हैं। 

टी20 विश्वकप नॉकआउट में सर्वाधिक रन
खिलाड़ी    मैच    रन    औसत    स्ट्राइक रेट
विराट कोहली    6    373    93.25    145.13
रोहित शर्मा    8    227    37.83    139.26
जोस बटलर    6    226    56.50    156.94
मार्लन सैमुअल्स    5    215    71.66    120.78
तिलकरत्ने दिलशान    7    197    32.83    115.20
T20 World Cup 2026 Most Runs to Highest Wicket Taker in ICC Knock Out Matches Records and Stats

टी20 विश्वकप नॉकआउट में सबसे ज्यादा 50+ के स्कोर

टी20 विश्वकप नॉकआउट मुकाबलों में सबसे ज्यादा बार 50+ का स्कोर बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है। कोहली अब टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले चुके हैं। उनके नाम टी20 विश्वकप में पांच 50 से ज्यादा के स्कोर हैं। हालांकि, वह कभी टी20 विश्वकप नॉकआउट में शतक नहीं लगा सके। कोहली और दूसरे स्थान पर मौजूद खिलाड़ियों के बीच काफी अंतर है। उनके बाद दूसरे स्थान पर नॉकआउट में दो 50 से ज्यादा के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से छह खिलाड़ी हैं। इनमें क्रिस गेल, डेरिल मिचेल, मोहम्मद रिजवान, मार्लोन सैमुअल्स, कुमार संगकारा और शाहिद अफरीदी शामिल हैं। मिचेल इस बार भी सेमीफाइनल में पहुंचने वाली न्यूजीलैंड की टीम में शामिल हैं।

टी20 विश्वकप नॉकआउट में सर्वाधिक बार 50+ स्कोर
खिलाड़ी    मैच    शतक    अर्धशतक    50+ स्कोर
विराट कोहली    6    0    5    5
क्रिस गेल    6    0    2    2
डेरिल मिचेल    3    0    2    2
मोहम्मद रिजवान    3    0    2    2
मार्लन सैमुअल्स    5    0    2    2
कुमार संगकारा    7    0    2    2
शाहिद अफरीदी    6    0    2    2

टी20 विश्वकप नॉकआउट में सबसे ज्यादा छक्के

टी20 विश्वकप नॉकआउट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है। उन्होंने 11 छक्के लगाए हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर 10-10 छक्कों के साथ जोस बटलर और मार्लोन सैमुअल्स हैं। तीसरे नंबर पर आठ-आठ छक्कों के साथ क्रिस गेल, एलेक्स हेल्स और रोहित शर्मा हैं। 

टी20 विश्वकप नॉकआउट में सर्वाधिक छक्के
खिलाड़ी    मैच    छक्के
विराट कोहली    6    11
जोस बटलर    6    10
मार्लोन सैमुअल्स    5    10
क्रिस गेल    6    8
एलेक्स हेल्स    4    8
रोहित शर्मा    8    8
माइकल हसी    4    7
इमरान नजीर    3    7
हार्दिक पांड्या    4    7

टी20 विश्वकप नॉकआउट में सबसे ज्यादा विकेट

टी20 विश्वकप नॉकआउट में सबसे ज्यादा विकेट का रिकॉर्ड इंग्लैंड के क्रिस जॉर्डन के नाम है। उन्होंने छह मैचों में नौ विकेट लिए हैं। इसके बाद श्रीलंका के अजंता मेंडिस और पाकिस्तान के उमर गुल आठ-आठ विकेट के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। तीसरे स्थान पर सात-सात विकेट के साथ वेस्टइंडीज के सैमुअल बद्री और श्रीलंका के एंजेलो मैथ्यूज हैं। 

टी20 विश्वकप नॉकआउट में सर्वाधिक विकेट
खिलाड़ी    मैच    विकेट
क्रिस जॉर्डन    6    9
अजंता मेंडिस    5    8
उमर गुल    5    8
सैमुअल बद्री    5    7
एंजेलो मैथ्यूज    7    7
आदिल रशीद    6    6
शाहिद अफरीदी    6    6

टी20 विश्वकप नॉकआउट में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी

टी20 विश्वकप नॉकआउट में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का रिकॉर्ड अजंता मेंडिस के नाम है। उन्होंने 2012 टी20 विश्वकप के फाइनल में वेस्टइंडीज के खिलाफ 12 रन देकर चार विकेट झटके थे। वहीं, दूसरे स्थान पर पाकिस्तान के शादाब खान हैं। उन्होंने 2021 टी20 विश्वकप के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिला 26 रन देकर चार विकेट झटके थे। तीसरे नंबर तबरेज शम्सी हैं। उन्होंने 2024 टी20 विश्वकप के सेमीफाइनल में अफगानिस्तान के खिलाफ छह रन देकर तीन विकेट झटके थे।

टी20 विश्वकप नॉकआउट में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी
खिलाड़ी    सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी
अजंता मेंडिस    4/12
शादाब खान    4/26
तबरेज शम्सी    3/6
सुनील नरेन    3/9
सैम करन    3/12

सीट बंटवारे पर तकरार, कांग्रेस ने चिदंबरम को बनाया दूत; स्टालिन संग मंथन

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

चेन्नई|तमिलनाडु में चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। राज्य में सत्ताधारी डीएमके और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर लगातार चर्चा चल रही है। हालांकि, सीटों की संख्या पर दोनों दलों में सहमति नहीं बन पा रही है। इस गतिरोध को खत्म करने के लिए अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने मोर्चा संभाला है।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने मंगलवार को मुख्यमंत्री एम के स्टालिन से मुलाकात की। उनके साथ टीएनसीसी प्रमुख के सेल्वापेरुन्थगई भी थे। यह बैठक चेन्नई में मुख्यमंत्री के कैंप कार्यालय में हुई। डीएमके अध्यक्ष स्टालिन के साथ कांग्रेस नेताओं की यह बातचीत करीब एक घंटे तक चली। इस दौरान दोनों दलों से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा हुई।

सीटों की संख्या को लेकर फंसा है मामला

कांग्रेस के एक सूत्र ने बताया कि दोनों पार्टियां गठबंधन जारी रखना चाहती हैं। लेकिन सीटों की संख्या को लेकर कुछ असहमति है। शुरुआत में कांग्रेस ने 39 सीटों की मांग की थी। वहीं, डीएमके ने कांग्रेस को एक राज्यसभा सीट का भी प्रस्ताव दिया था। बातचीत इस बात पर अटकी है कि कांग्रेस को कुल कितनी सीटें दी जाएंगी। सूत्र ने यह भी बताया कि अब इस मामले में जल्द ही कोई अंतिम फैसला लिया जाएगा। ऐसी संभावना है कि कांग्रेस 28 सीटों और दो राज्यसभा सीटों के फार्मूले पर मान सकती है।

जल्द निकलेगा समाधान: डीएमके

इस बीच, डीएमके प्रवक्ता टी के एस एलंगोवन ने वेल्लोर में पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा, “डीएमके चाहती है कि गठबंधन जारी रहे। बातचीत चल रही है और हमारे नेता एक अच्छा फैसला लेंगे।” एलंगोवन ने यह भी कहा कि हमारे नेता इस मुद्दे को सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझाना चाहते हैं। शाम तक हमें इस बारे में पता चल जाएगा।यह एक दिलचस्प मोड़ है कि पार्टी आलाकमान ने अब पी चिदंबरम को सीधे डीएमके नेतृत्व से बात करने के लिए कहा है। उन्हें इस मामले का सौहार्दपूर्ण समाधान निकालने की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले, चिदंबरम और सेल्वापेरुन्थगई ने आपस में चर्चा की और फिर दोनों सीएम आवास गए।पिछले हफ्ते तमिलनाडु के प्रभारी गिरीश चोडणकर के नेतृत्व में कांग्रेस की समिति ने शुरुआती बातचीत की थी। उन्होंने डीएमके की समिति को अपनी इच्छा सूची सौंपी थी, जिसके प्रमुख डीएमके के कोषाध्यक्ष टी आर बालू हैं। शुरुआती चर्चा के बाद चोडणकर ने कहा था कि डीएमके का 25 सीटों का प्रस्ताव स्वीकार्य नहीं है और पार्टी को और सीटों की उम्मीद है।

Previous articleRaigarh में तेज रफ्तार बाइक खंभे से टकराई, युवक की मौत
News Desk

‘उस रात मैं और विजय एक होकर नाचे’, रश्मिका ने साझा की संगीत सेरेमनी की तस्वीरें; देवर और परिवार संग जमकर नाचीं

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने 26 फरवरी को उदयपुर में अपने परिवारजनों और करीबी लोगों के बीच शादी की। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थीं। आज मंगलवार को रश्मिका और विजय ने अपने इंस्टाग्राम पर संगीत सेरेमनी की तस्वीरें पोस्ट की हैं। साथ ही इमोशनल मैसेज भी एक-दूसरे के लिए शेयर किया है। 

रश्मिका मंदाना ने किया विजय के साथ डांस

रश्मिका मंदाना ने मंगलवार को अपनी संगीत सेरेमनी की कई तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में वह विजय के साथ डांस करती दिखीं। साथ ही रश्मिका ने स्टेज पर स्पेशल डांस परफॉर्मेंस दीं। फैमिली मेंबर्स ने भी कपल के लिए डांस परफॉर्मेंस तैयार की थी। यह सभी खूबसूरत पल रश्मिका द्वारा साझा की गई तस्वीरों में नजर आए। रश्मिका ने इन तस्वीरों के साथ एक मैसेज भी लिखा है। जिसमें वह लिखती हैं, ‘प्यार, खुशी के आंसू, हंसी, म्यूजिक, गाने, चमक-दमक और रात भर डांस। यह सच में अब तक की सबसे यादगार रात थी। विज्जू (विजय देवरकोंडा) और मैं एक-दूसरे को सरप्राइज करना चाहते थे। परिवार हमें सरप्राइज करना चाहता था। हम अपने परिवारों को इतने अच्छे से डांस करते देखकर पूरी तरह एक्साइटेड और सरप्राइज्ड थे।’

इंग्लैंड लायंस नहीं, परिवार के साथ दुबई में फंसे बेयरस्टो? सुरक्षा को लेकर जताई चिंता, जानें

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

इंग्लैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो दुबई में अपने परिवार के साथ फंस गए हैं। क्षेत्र में मिसाइल और ड्रोन हमलों के बाद संयुक्त अरब अमीरात से उड़ानों का संचालन अस्थाई रूप से रोक दिया गया है, जिससे हजारों यात्री प्रभावित हुए हैं।

मिसाइल हमलों के बाद बिगड़े हालात

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान द्वारा किए गए हमलों के बाद सुरक्षा स्थिति अचानक गंभीर हो गई। इन हमलों को तेहरान में इस्राइल और अमेरिका के संयुक्त अभियान के जवाब के तौर पर देखा जा रहा है। हालात इतने संवेदनशील हो गए कि कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द करनी पड़ीं, जिनमें बेयरस्टो की वापसी की फ्लाइट भी शामिल थी। 36 वर्षीय बेयरस्टो छुट्टियां मनाने परिवार के साथ दुबई गए थे, लेकिन मौजूदा संकट ने उनकी वापसी की योजना पर रोक लगा दी।

सोशल मीडिया पर मदद की अपील

बेयरस्टो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर स्थिति स्पष्ट करते हुए लिखा, ‘जो लोग कह रहे हैं कि मैं इंग्लैंड लायंस टीम के साथ हूं, ऐसा नहीं है। मैं दुबई में अपने परिवार के साथ हूं। मैं अपने परिवार को सुरक्षित रखने और हमें यहां से निकालने की कोशिश कर रहा हूं।’ उन्होंने एयरलाइन से भी सार्वजनिक रूप से संपर्क करने की कोशिश की। एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘फ्लाइट कैंसिल होने के बाद हमसे कोई बातचीत नहीं हुई है। कृपया क्या कोई संपर्क कर सकता है?’ इतना ही नहीं, उन्होंने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर को टैग करते हुए सवाल किया, ‘क्या आप हमें घर पहुंचा सकते हैं?’ इससे पहले सोमवार को मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि बेयरस्टो इंग्लैंड लायंस टीम के कोच के तौर पर यूएई पहुंचे हैं और फंस गए हैं। हालांकि, अब खुद बेयरस्टो ने कोच वाली बात का खंडन किया है।

यूके की ट्रैवल एडवाइजरी में बदलाव

बढ़ते खतरे को देखते हुए ब्रिटेन के फॉरेन ऑफिस ने यूएई के लिए अपनी ट्रैवल एडवाइजरी अपडेट की है। एडवाइजरी में कहा गया है, ‘मिसाइल हमलों की रिपोर्ट के कारण, यूएई में मौजूद ब्रिटिश नागरिक तुरंत सुरक्षित स्थान पर रहें, अनावश्यक यात्रा से बचें और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।’ इस चेतावनी के बाद वहां मौजूद विदेशी नागरिकों में चिंता और बढ़ गई है।

क्रिकेट कार्यक्रम भी प्रभावित

क्षेत्रीय अस्थिरता का असर क्रिकेट कार्यक्रमों पर भी पड़ा है। इंग्लैंड लायंस ने अबू धाबी में पाकिस्तान शाहीन्स के खिलाफ निर्धारित मैच रद्द कर दिया है। वहीं, इंग्लैंड महिला टीम ने अपना ट्रेनिंग कैंप स्थगित कर दिया है। इंग्लैंड की पुरुष टीम, जो भारत में टी20 विश्व कप से लौटी है, वह भी हालात पर नजर बनाए हुए है क्योंकि उनकी यात्रा दुबई से होकर गुजरनी थी। वहीं, बेयरस्टो की चिंता साफ है और वह परिवार की सुरक्षा चाहते हैं। मौजूदा हालात में उनकी प्राथमिकता सुरक्षित घर वापसी है। जब तक उड़ान सेवाएं बहाल नहीं होतीं, तब तक वह दुबई में ही फंसे रहेंगे।