‘जंग सिर्फ हथियारों से नहीं जीती जाती’ — कर्नल सोफिया ने समझाया ऑपरेशन सिंदूर का असली मकसद

0

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली। ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को उसकी औकात बताने वालीं कर्नल सोफिया कुरैशी ने इसे कहा कि ऑपरेशन सिंदूर भारत की मल्टी-डोमेन वॉरफेयर क्षमता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर से भारत की युद्ध रणनीति में बड़ा बदलाव आया है।

दरअसल, कर्नल सोफिया कुरैशी नई दिल्ली स्थित मानेकशॉ सेंटर में आयोजित भारतीय सेना के प्रमुख चाणक्य रक्षा संवाद 2025 में यंग लीडर्स फोरम में स्पीकर के तौर पर पहुंची थीं। यहां उन्होंने भारत की युद्ध रणनीति में युवाओं की भूमिका पर अपनी बात रखी।

फेक न्यूज से बचने की सलाह
कर्नल सोफिया कुरैशी ने युवाओं को डिजिटल साक्षरता बढ़ाने और फेक न्यूज से बचने की सलाह दी हैं। उन्होंने युवाओं को ABC of KIDS का मंत्र दिया और युवा शक्ति को देश की सुरक्षा और विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। कुरैशी ने कहा कि सेना युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और साइबर टेक्नोलॉजी में प्रशिक्षित कर रही है। इसके लिए आईआईटी, डीआरडीओ तथा अन्य संस्थानों के साथ मिलकर काम किया जा रहा है।

जंग केवल बंकरों-गोलियों से नहीं
कर्नल सोफिया कुरैशी ने युवाओं से कहा- आप भारत की युवा शक्ति हैं- आप फायरपावर में ही नहीं, बल्कि फायरवॉल्स में भी प्रशिक्षित हैं। अब युद्ध केवल बंकरों या गोलियों से नहीं, बल्कि बाइट्स और बैंडविड्थ से भी लड़ा जाता है।

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता में तीनों सेनाओं की भूमिका
कर्नल सोफिया कुरैशी ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जिक्र करते हुए कहा कि यह तीनों सेनाओं के तालमेल, आत्मनिर्भरता और नवाचार के कारण संभव हुआ।

भारत में 65 प्रतिशत युवाओं की आबादी
कर्नल ने कहा कि भारत दुनिया के सबसे युवा देशों में से एक है। भारत की 65 प्रतिशत आबादी 35 साल से कम उम्र की है और यह स्ट्रेटेजिक रिजर्व है। जो देश की ‘स्ट्रैटेजिक रिजर्व’ यानी रणनीतिक शक्ति है। युवाओं की ऊर्जा, नवाचार और जिम्मेदारी देश की सुरक्षा और विकास में अहम भूमिका निभा रही है।

उन्होंने कहा कि भारत का भविष्य आपके (युवाओं) हाथ में है। चाहे आप सैनिक हों, शिक्षक, कोडर या डिजाइनर, प्रयास से सफलता मिलती है।

मोहन भागवत का बड़ा आदेश — राष्ट्रहित में स्वयंसेवक करें SIR प्रक्रिया में भागीदारी

0

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक में दूसरे दिन देश के विभिन्न राज्यों में शुरू हुए विशेष सघन पुनरीक्षण (एसआइआर) अभियान में सहयोग करने पर चर्चा हुई।

राष्ट्रहित से जुड़े मुद्दे पर स्वयंसेवकों को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने को कहा गया ताकि घुसपैठियों की पहचान उजागर हो सके। खासतौर पर रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठ को लेकर संघ चिंतित है। शुक्रवार को बैठक तीन सत्रों में हुई, जिसमें पंच परिवर्तन के विषयों समेत जनसंख्या असंतुलन, गो हत्या जैसे मामलों पर बात की गई।

बैठक में सरसंघचालक डा. मोहन भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले की मौजूदगी में प्रस्तावों पर चर्चा हुई। संघ ने साफ किया कि पंच परिवर्तन का विषय व्यापक है, जिसका कार्य होना है। इसके जरिए मजबूत राष्ट्र और समाज का निर्माण संभव है। पंच परिवर्तन के पांच आयाम के बल पर समाज में सकारात्मक और स्थायी बदलाव संभव है।

बैठक में सरकार्यवाह द्वारा श्री गुरुतेगबहादुर के 350वें बलिदान दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर वक्तव्य जारी किए गए।स्वदेशी पर दें जोरराष्ट्र को सशक्त बनाने के लिए संघ ने पंच परिवर्तन के चौथे मूल स्व-भाव जागरण के तहत विशेष अभियान चलाने पर जोर दिया। प्रस्ताव में तय हुआ कि स्वदेशी उत्पादों को गौरव से जोड़कर लोगों को भी प्रेरित किया जाए ताकि देश का पैसा देश में रहे।

ये हैं पंच परिवर्तन के मूल
सामाजिक समरसता: मंदिर, श्मशान और जलस्त्रोत जैसे सार्वजनिक स्थान सभी के लिए समान हों। जाति और भेदभाव की दीवारों को मिटाकर, समाज को एक परिवार के रूप में जोड़ना ही इसका मुख्य लक्ष्य है।

कुटुंब प्रबोधन: व्यस्त जिंदगी में परिवार टूट रहे हैं। संघ चाहता है कि परिवारों में मूल्य आधारित जीवन, आपसी सम्मान और संवाद कायम रहे, ताकि अगली पीढ़ी को अच्छे संस्कार मिलें।

पर्यावरण संरक्षण: पौधारोपण, जल संरक्षण और प्लास्टिक के कम उपयोग जैसी पहल को बढ़ावा देना। लक्ष्य है हर व्यक्ति में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी और प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता पैदा करना।

स्व-भाव जागरण: लोग आत्मनिर्भर बनें और भारतीय संस्कृति पर गर्व करें। विदेशी प्रभाव से हटकर देशी उत्पादों को अपनाना और अपनी परंपराओं को सम्मान देना ही सच्चा राष्ट्र गौरव है।

नागरिक कर्तव्य: कर भुगतान, सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा और स्वच्छता जैसे कर्तव्यों पर जोर दिया गया है। संघ का मानना है कि देश तब आगे बढ़ता है जब हर नागरिक अपने कर्तव्य को समझकर निभाता है।

Convent Tutorial & Vikas Music: Empowering Education and Art in Lucknow

0

Lucknow-based ventures Convent Tutorial and Vikas Music, founded by Vikas Chandra Gupta, are redefining how education and music training shape young minds through digital innovation and creative excellence.

Lucknow, India – October 2025:
In the heart of Lucknow, two dynamic ventures — Convent Tutorial for Educational Solutions and Vikas Music and Rock Guitar Academy — are redefining excellence in both education and music training. Founded and directed by Mr. Vikas Chandra Gupta, with Honourable Mrs. Muskan Kanojia serving as the Assistant Director, and Mr. Ankur as the Area Manager, these organizations have become trusted names in their respective fields.


About the Organization

Operating under GST and MSME registration, the company functions as a service provider in the education and employment sector, offering teacher placement services both online and offline. Their flagship venture, Convent Tutorial, connects qualified educators with teaching opportunities — helping schools and students access skilled professionals either at home or in institutions.

Alongside this, the corporate branch, Convent Corporate, focuses on job placement across private companies, making the organization a leading name in the recruitment industry.

In the world of art and culture, Vikas Music and Rock Guitar Academy has become one of Lucknow’s premier music training and event management companies. It provides world-class music lessons, organizes stage performances, and manages cultural events that showcase the city’s growing talent.


Journey and Vision

The journey began in 2015, when Convent Tutorial took its first step in the education sector. Starting from grassroots efforts, it quickly gained recognition and today stands as Lucknow’s No.1 job placement company for teachers.

Under the visionary leadership of Mr. Vikas Chandra Gupta, and the creative direction of Honourable Mrs. Muskan Kanojia — a professional playback singer, dance choreographer, and respected figure in the Bollywood music industry — Vikas Music Training Academy has achieved remarkable milestones in the field of music education.

Their shared mission is clear:
“To make our company the No.1 name in India in both the education and music industries.”

Today, more than 70% of Lucknow’s population recognizes Vikas Music Academy for its contribution to promoting music, culture, and artistic talent.


Recognition and Awards

The organization’s dedication has been honored by both government and non-government bodies, with active participation in Lucknow Mahotsav and other prestigious cultural events.

In August 2025, Vikas Music received the Saptsuram Music Award, recognizing its excellence in musical education and cultural promotion. This remarkable achievement stands as a proud moment for Honourable Mrs. Muskan Kanojia, whose artistic vision and leadership continue to uplift India’s cultural landscape.


Digital Growth & Innovation

Embracing Prime Minister Narendra Modi’s Digital India Mission, both Convent Tutorial and Vikas Music have successfully transitioned into digital platforms. The teams actively use Google Ads, SEO, Google AdSense, and social platforms like Justdial, Sulekha, Instagram, and Facebook to connect with students, teachers, and music lovers across the nation.

This forward-thinking approach showcases how traditional education and art can thrive in a modern, technology-driven India.


Looking Ahead

With strong leadership, digital innovation, and an unwavering commitment to education and art, Convent Tutorial for Educational Solutions and Vikas Music & Rock Guitar Academy continue to inspire countless individuals in Lucknow and beyond.

Led by Director Mr. Vikas Chandra Gupta and Honourable Assistant Director Mrs. Muskan Kanojia, the organizations aim to expand nationwide — setting new benchmarks in teacher placement, music training, and creative event management, while continuing their journey as proud contributors to India’s educational and cultural growth.


Follow us

Facebook 

Youtube

 

भारत का रणनीतिक ठिकाना रूस-चीन ने मिलकर कराया बंद.. इस देश में रची गई साजिश

0

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली। मध्य एशिया (Central Asia) की ऊबड़-खाबड़ पहाड़ियों में छिपा एक रणनीतिक ठिकाना भारत (India) के लिए पाकिस्तान और चीन (Pakistan and China) के खिलाफ एक ‘ट्रंप कार्ड’ था। लेकिन अब वह ठिकाना हाथ से फिसल चुका है। हम बात कर रहे हैं ताजिकिस्तान (Tajikistan) के आयनी एयरबेस (Ayni Airbase) की। भारत ने मध्य एशिया के रणनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण ताजिकिस्तान के आयनी एयरबेस से अपनी सैन्य मौजूदगी लगभग दो दशकों बाद समाप्त कर दी है। आयनी एयरबेस भारत के लिए दक्षिण एशिया से बाहर एक रणनीतिक ठिकाना था, जिससे नई दिल्ली को मध्य एशिया में अपनी सैन्य उपस्थिति और प्रभाव बनाए रखने का अवसर मिला था। इस ठिकाने के माध्यम से भारत को पाकिस्तान के वायुक्षेत्र को बायपास करते हुए अफगानिस्तान और मध्य एशिया में आवश्यक संचालन की क्षमता प्राप्त थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूस और चीन ने मिलकर ताजिकिस्तान पर दबाव डाला, जिससे भारत को अपनी सैन्य उपस्थिति समेटनी पड़ी। क्या ये महज कूटनीतिक दबाव था या एक सुनियोजित साजिश? आइए इसकी इनसाइड स्टोरी समझते हैं।

भारत का पहला विदेशी एयरबेस: एक रणनीतिक सपना
साल 2002। अफगानिस्तान में तालिबान का साया मंडरा रहा था। भारत ने ताजिकिस्तान के साथ सैन्य सहयोग बढ़ाया। आयनी एयरबेस राजधानी दुशांबे से महज 10 किलोमीटर दूर है। यह सोवियत युग का एक पुराना हवाई अड्डा था। भारत ने इसे नया जीवन दिया। लगभग 70-80 मिलियन डॉलर (करीब 500 करोड़ रुपये) खर्च करके रनवे को 3,200 मीटर लंबा बनाया, हैंगर बनवाए, ईंधन डिपो स्थापित किए। माना जाता है कि यह भारत का पहला विदेशी एयरबेस था- कोई स्थायी फाइटर स्क्वाड्रन नहीं, लेकिन दो-तीन Mi-17 हेलीकॉप्टर ताजिकिस्तान को गिफ्ट में दिए गए थे, जिन्हें भारतीय वायुसेना (IAF) के पायलट उड़ा रहे थे।

रणनीतिक महत्व?
आयनी अफगानिस्तान के वाखान कॉरिडोर से सटा है, जो पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) से महज 20 किलोमीटर दूर है। यानी अगर पीओके पर पाक का कब्जा नहीं होता तो ताजिकिस्तान हमारा पड़ोसी देश होता। आयनी एयरबेस से भारतीय Su-30 MKI जैसे फाइटर जेट्स पेशावर या इस्लामाबाद तक को निशाना बना सकते थे। चीन के शिनजियांग प्रांत से भी सटी सीमा इसे दुश्मनों के लिए दोहरी चुनौती बनाती।

2001 में तालिबान के अफगानिस्तान कब्जे के दौरान भारत ने इसी बेस से अपने नागरिकों को निकाला था। यह न सिर्फ ह्यूमैनिटेरियन मिशनों के लिए था, बल्कि पाकिस्तान-चीन गठजोड़ को नजरअंदाज करने का तरीका। लेकिन शुरुआत से ही इस पर रूस की छाया थी। ताजिकिस्तान रूस-नीत कलेक्टिव सिक्योरिटी ट्रीटी ऑर्गनाइजेशन (CSTO) का सदस्य है। मानाजाता है कि भारत ने रूस की मंजूरी से ही यहां कदम रखा। 2011 में ताजिकिस्तान ने रूस को ही बेस सौंपने की बात कही। फिर भी, भारत ने 2021 तक लीज बढ़ाने की कोशिश की- यहां तक कि सुखोई (Su-30) जेट्स भी तैनात किए थे।

ताजिकिस्तान की रणनीतिक स्थिति
ताजिकिस्तान कभी सोवियत संघ का हिस्सा था। वह अफगानिस्तान, चीन, किर्गिस्तान और उज्बेकिस्तान की सीमाओं से जुड़ा है। यह क्षेत्र रूस, चीन और भारत जैसे तीनों परमाणु शक्तियों के लिए प्रभाव क्षेत्र का केंद्र बना हुआ है। भारत की वापसी यह संकेत देती है कि मध्य एशिया धीरे-धीरे रूस और चीन के प्रभाव क्षेत्र में और गहराई से समाहित हो रहा है।

बता दें कि रूस-नेतृत्व वाले CSTO में रूस, कजाखस्तान, किर्गिस्तान, आर्मेनिया और बेलारूस जैसे देश भी शामिल हैं। इसके अलावा, ताजिकिस्तान को चीन, यूरोपीय संघ, भारत, ईरान और अमेरिका से भी सीमा सुरक्षा और आतंकवाद-रोधी परियोजनाओं के लिए आर्थिक सहायता मिलती है। ताजिकिस्तान में रूस का सबसे बड़ा विदेशी सैन्य ठिकाना भी स्थित है, जबकि चीन भी वहां सुरक्षा निवेश बढ़ा रहा है।

दबाव की शुरुआत: रूस का ‘दोस्ताना’ धोखा
एक रिपोर्ट के अनुसार, ताजिकिस्तान ने 2021 में भारत को सूचित किया था कि आयनी एयरबेस की लीज अब आगे नहीं बढ़ाई जाएगी। इसके बाद भारत ने 2022 में धीरे-धीरे अपनी सेनाएं और उपकरण हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी। लीज न बढ़ाने के पीछे आधिकारिक कारण ‘गैर-क्षेत्रीय सैन्य कर्मियों’ की मौजूदगी बताया गया। लेकिन असलियत कुछ और थी। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, रूस और चीन का दबाव असली वजह थी। दरअसल रूस, भारत का ‘ऑल वेदर फ्रेंड’ यानी सदाबहार दोस्त है। वह CSTO के जरिए ताजिकिस्तान को भी कंट्रोल करता है। रूस को चिंता थी कि भारत का झुकाव पश्चिमी देशों की ओर बढ़ रहा है और इससे मध्य एशिया में ‘बाहरी हस्तक्षेप’ बढ़ेगा। 2007 में ही रूस ने भारत को आयनी से हटाने की कोशिश की थी, जब न्यूक्लियर डील के कारण भारत-पश्चिम संबंध मजबूत हो रहे थे।

लोग इसे ‘दोस्ताना धोखा’ बता रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि रूस ने पहले फरखोर एयरबेस पर भी ऐसा ही किया जहां भारत ने करोड़ों खर्च किए, फिर रूस ने ताजिकिस्तान को मजबूर कर हमें हटाया और खुद तैनात हो गया। एक पुरानी घटना याद दिलाती है कि रूस का ‘स्फीयर ऑफ इन्फ्लुएंस’ मध्य एशिया में अटल है। भारत के S-400 डील के बावजूद, रूस ने क्षेत्रीय संतुलन को प्राथमिकता दी।

चीन का छिपा हाथ: BRI का सामरिक विस्तार
अब चीन की बात करते हैं। चीन की बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (BRI) ताजिकिस्तान को कर्ज के जाल में फंसा चुकी है। 2019 में सैटेलाइट इमेजेस से पता चला कि चीन ने ताजिकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर सैन्य बेस बनाया- भारत के आयनी बेस से महज कुछ किलोमीटर दूर। चीन को डर था कि आयनी बेस से भारत उसके शिनजियांग में उइगर विद्रोहियों को सपोर्ट कर सकता है। साथ ही, PoK के पास भारत की मौजूदगी CPEC (चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर) को खतरा साबित हो सकती थी। रूस-चीन की पार्टनरशिप यहां काम आई। दोनों ने CSTO और शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (SCO) के जरिए ताजिकिस्तान को अपने पाले में लिया।

‘दुर्भाग्यपूर्ण है… हमें समय बर्बाद करना पड़ रहा है’, आवारा कुत्तों के मामले में बोला सुप्रीम कोर्ट

0

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने शुक्रवार (31 अक्टूबर, 2025) को पश्चिम बंगाल और तेलंगाना को छोड़कर सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को आवारा कुत्तों (Stray Dogs) के मामले में तीन नवंबर को अदालत के समक्ष डिजिटल माध्यम (Digital Medium) से पेश होने की अनुमति देने के अनुरोध को अस्वीकार कर दिया और कहा कि अदालत के आदेशों का कोई सम्मान नहीं है.

सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल और तेलंगाना को छोड़कर सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को तीन नवंबर को उसके समक्ष उपस्थित होकर यह बताने का निर्देश दिया था कि अदालत के 22 अगस्त के आदेश के बावजूद अनुपालन हलफनामा क्यों नहीं दाखिल किया गया.

जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच ने 22 अगस्त के कोर्ट के आदेश का पालन नहीं करने पर नाराजगी व्यक्त की और कहा कि 27 अक्टूबर तक पश्चिम बंगाल, तेलंगाना और दिल्ली नगर निगम (MCD) को छोड़कर किसी भी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश ने अनुपालन हलफनामा दाखिल नहीं किया था. कोर्ट ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से पशु जन्म नियंत्रण (ABC) नियमों के बारे में पूछा था.

सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने मामले का उल्लेख करते हुए बेंच से अनुरोध किया था कि मुख्य सचिवों को तीन नवंबर को अदालत के समक्ष डिजिटल माध्यम से पेश होने की अनुमति दी जाए. तुषार मेहता ने कहा, ‘यह कुत्तों से खतरे का मामला है. हमारी चूक के कारण अदालत मुख्य सचिवों को बुलाने के लिए बाध्य हुई. बस, एक ही अनुरोध है कि क्या वे प्रत्यक्ष रूप से आने के बजाय डिजिटल माध्यम से उपस्थित हो सकते हैं?’

जस्टिस विक्रम नाथ ने कहा कि मुख्य सचिवों को अदालत में प्रत्यक्ष रूप से पेश होना होगा. जस्टिस विक्रम नाथ ने कहा, ‘यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि यहां अदालत उन समस्याओं से निपटने की कोशिश में समय बर्बाद कर रही है जिन्हें वर्षों पहले नगर निगमों और राज्य सरकारों को हल कर देना चाहिए था.’ उन्होंने कहा कि संसद ने नियम (ABC) बनाए हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई.

जस्टिस विक्रम नाथ ने कहा, ‘जब हम उनसे अनुपालन हलफनामा दाखिल करने के लिए कहते हैं तो वे बस चुपचाप बैठे रहते हैं. अदालत के आदेश के प्रति कोई सम्मान नहीं. तो ठीक है, उन्हें आने दीजिए.’ बेंच ने स्पष्ट किया कि मुख्य सचिवों को अदालत में उपस्थित होकर यह बताना होगा कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने अनुपालन हलफनामे क्यों नहीं दाखिल किए.

सुप्रीम कोर्ट ने 30 अक्टूबर को बिहार सरकार के उस अनुरोध को अस्वीकार कर दिया था जिसमें राज्य में विधानसभा चुनाव के कारण वहां के मुख्य सचिव को तीन नवंबर को अदालत में पेश होने से छूट देने का अनुरोध किया गया था. बेंच ने बिहार की ओर से पेश हुए वकील से कहा था, ‘निर्वाचन आयोग है जो इसका ध्यान रखेगा. चिंता न करें. मुख्य सचिव को आने दें.’ बिहार में विधानसभा चुनाव छह और 11 नवंबर को होने हैं और मतों की गिनती 14 नवंबर को होगी.

 

मुंबई में बंधक बनाए गए बच्चों का रेस्क्यू, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी ढेर

0

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के पवई इलाके में गुरुवार दोपहर करीब 1 बजकर 30 मिनट पर एक व्यक्ति ने 16 स्कूली बच्चों और एक महिला को बंधक बना लिया. पीड़ित पवई स्थित महावीर क्लासिक बिल्डिंग में एक वेब सीरीज के ऑडिशन के बहाने इकट्ठा हुए थे. पवई पुलिस ने तुरंत स्पेशल यूनिट, क्विक एक्शन फोर्स और NSG कमांडो को बुलाया और बाथरूम में घुसकर सभी को सुरक्षित बचा लिया और आरोपी को मार गिराया है.

जानकारी के मुताबिक पुलिस की कार्रवाई के दौरान आरोपी रोहित आर्या को गोली लगी थी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया था. उसके पास से एक एयर गन और केमिकल बरामद किए गए हैं. रिपोर्ट के अनुसार पवई पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाली महावीर क्लासिक सोसाइटी के हॉल में पिछले पांच दिनों से एक वेब सीरीज की शूटिंग का ऑडिशन चल रहा था. सुबह-सुबह विभिन्न जिलों से 25-30 बच्चे ऑडिशन के लिए वहां पहुंचे थे.

 

 

 

बताया जा रहा है कि रोहित आर्या ने कथित तौर पर एयर गन से 17 लोगों को धमकाया और बंधक बना लिया. इनमें 16 बच्चे शामिल थे. इस बीच आरोपी रोहित आर्या ने एक वीडियो जारी किया, जिसमें कथित तौर पर कहा गया है कि वह कुछ लोगों से बात करना चाहता है. शख्स ने धमकी देते हुए कहा, “अगर उसे ऐसा करने नहीं दिया गया, तो वह आग लगा देगा. साथ ही खुद को और बच्चों को नुकसान पहुंचाएगा.”

एयर गन और केमिकल जब्त
पुलिस उपायुक्त दत्तात्रेय नलावड़े ने बताया कि पुलिस को दोपहर करीब 1 बजकर 45 मिनट पर एक कॉल आई जिसमें बताया गया कि महावीर क्लासिक नामक एक इमारत में एक व्यक्ति ने छोटे बच्चों को बंधक बना रखा है. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और बच्चों को बंधक बनाने वाले व्यक्ति से बातचीत की. इसके बाद, पुलिस अधिकारी बाथरूम से अंदर घुसे और अंदर मौजूद एक व्यक्ति की मदद से सभी बच्चों को सुरक्षित बचा लिया.

इससे पहले प्राथमिक जांच में उसके पास से एक एयर गन और केमिकल मिले थे. इस संबंध में डीसीपी दत्तात्रेय नलावडे ने बताया कि बच्चों को एक वेब सीरीज के ऑडिशन के लिए बुलाया गया था, जिसके लिए सोसाइटी हॉल बुक किया गया था. इस दौरान आरोपी ने ऑडिशन देने आए बच्चों को ही बंधक बना लिया.

रोहित आर्य का बयान
रोहित आर्य ने वीडियो जारी कर कहा, “मैं आतंकवादी नहीं हूं.मेरी कुछ साधारण मांगें हैं. मैं कुछ लोगों से बात करना चाहता हूं और सवाल पूछना चाहता हूं. मैं पैसे की मांग नहीं कर रहा हूं. मैं पहली मई से अनशन कर रहा हूं, लेकिन इसे हमेशा ‘आज-कल’ पर टाल दिया जाता है. अब मैंने कड़ा अनशन शुरू कर दिया है और मैं पानी भी ग्रहण नहीं कर रहा. गंभीरता समझी जाए तो अच्छा होगा, वरना, जय श्री राम! मैं अकेला नहीं हूं. कई लोगों को यह समस्या है. समाधान के लिए मुझे बातचीत की जरूरत है.”

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार रोहित दावा है कि उन्होंने शिक्षा विभाग के लिए एक स्वच्छता निगरानी परियोजना के लिए कर्ज लिया था, लेकिन उनका पैसा सरकार के पास अटका हुआ है, जिससे करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है. कथित तौर पर उसने अपने मुद्दे पर ध्यान आकर्षित करने के लिए यह कृत्य किया है.

 

 

मुंबई के स्टूडियो में बच्चों को कैसे बनाया गया बंधक, कौन था आरोपी रोहित आर्या?
बच्चों को बंधक बनाने के आरोपी की पहचान 50 वर्षीय रोहित आर्य के रूप में हुई. पुलिस के मुताबिक, असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर अमोल वाघमारे ने उस समय आरोपी पर गोली चलाई जब वह लड़के पर हमला करने की तैयारी कर रहा था.

पवई पुलिस ने तुरंत स्पेशल यूनिट, क्विक एक्शन फोर्स और एनएसजी कमांडो की मदद से बाथरूम में घुसकर बंधकों को सुरक्षित बचा लिया.मुंबई नगर निगम के अग्निशमन विभाग से मिली आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, यह घटना साकी विहार रोड स्थित महावीर क्लासिक बिल्डिंग की पहली मंजिल पर स्थित बटरफ्लाई नर्सरी स्कूल में हुई.

आरोपी ने 16 बच्चों और एक महिला को बंधक बना लिया था. एहतियात के तौर पर, अग्निशमन विभाग ने पीआरटी किट और वेबर बचाव उपकरण तैयार रखे थे. एक छोटी नली भरी गई थी. अग्निशमन विभाग ने पुलिस को पहली मंजिल की खिड़की तक पहुंचने के लिए सीढ़ी लगाई. पुलिस ने बाथरूम में घुसकर सभी को सुरक्षित बचा लिया.

वेब सीरीज में काम मिलेगा…कहा था रोहित आर्या ने
आरोपी रोहित आर्य को तुरंत जोगेश्वरी के ट्रॉमा केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया. शाम 5.15 बजे डॉ. बांगर ने आरोपी रोहित आर्य को मृत घोषित कर दिया. खबर के मुताबिक, बच्चों को स्टूडियो में यह कहकर बुलाया गया था कि वे एक वेब सीरीज के लिए ऑडिशन दे रहे हैं और अगर वे चुने गए तो उन्हें वेब सीरीज में काम मिल जाएगा. यह ऑडिशन पिछले छह दिनों से चल रहा था.

ऑडिशन सुबह 10 बजे शुरू हुआ और बच्चों को रात 8 बजे छुट्टी दे दी गई. हमेशा की तरह, बच्चे आज सुबह 10 बजे ऑडिशन के लिए गए. उन्हें दोपहर 1 से 2 बजे के बीच दोपहर के भोजन के लिए छुट्टी दी गई. हालांकि, आज बच्चे बिल्कुल भी बाहर नहीं आए. उसके बाद पुलिस ने पहले रोहित आर्य से संपर्क करने की कोशिश की.

आरोपी रोहित को सीने में गोली मारी
लेकिन जब कोई समाधान नहीं निकला, तो पुलिस ने स्टूडियो के बाथरूम का शीशा तोड़ दिया और अंदर प्रवेश किया. पुलिस के अनुसार, जब रोहित बच्चों पर हमला करने की तैयारी करता हुआ दिखाई दिया, तो पुलिस ने उस पर गोली चला दी. आरोपी रोहित को सीने में गोली लगी.

कोई रास्ता नहीं बचा था…वाघमारे ने कहा
खबर के मुताबिक, पीएसआई अमोल वाघमारे ने रोहित आर्य का सामना किया. एपीआई वाघमारे ने कहा कि उन्हें गोली चलानी पड़ी क्योंकि कोई और रास्ता नहीं बचा था. पुलिस उपायुक्त दत्तात्रेय नलावड़े द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, पुलिस को दोपहर लगभग 1:45 बजे एक कॉल आया.

कॉल करने वाले ने कहा कि एक शख्स ने महावीर क्लासिक बिल्डिंग में छोटे बच्चों को बंधक बना रखा है. पुलिस को यह सूचना मिलते ही तुरंत कार्रवाई करनी पड़ी. विशेष इकाइयों और त्वरित कार्रवाई बल को घटनास्थल पर बुलाया गया. पुलिस ने आरोपी रोहित आर्या से बातचीत करके उसे समझाने की कोशिश की.

इसके बाद, पवई पुलिस स्टेशन के अधिकारी बहादुरी से बाथरूम में घुसे और अंदर मौजूद एक शख्स की मदद से सभी बंधकों को मुक्त कराया. प्रारंभिक जांच में, आरोपी के पास एक एयर गन और एक रसायन मिला है. यह पता लगाने के लिए जांच चल रही है कि यह रसायन वास्तव में किस लिए था. आरोपी रोहित आर्या की पृष्ठभूमि क्या है. उसकी मांगें क्या थीं.. इस घटना का सही कारण क्या है. इसको लेकर गहन जांच की जा रही है.

आरोपी ने बच्चों को एक वेब सीरीज के ऑडिशन के बहाने बुलाया था. इसके लिए उसने सोसाइटी में एक हॉल किराए पर लिया था. उसके बाद उसने ऑडिशन देने आए बच्चों को बंधक बना लिया. रोहित आर्य पवई इलाके में एक्टिंग क्लास और ऑडिशन से जुड़ा काम करता था.

सोशल मीडिया पर वह खुद को फिल्म निर्माता और मोटिवेशनल स्पीकर बताता था. खबर के मुताबिक, उसका ‘अप्सरा’ नाम से एक यूट्यूब चैनल भी है. बताया जा रहा है कि, वह पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में था. स्थानीय निवासी महेश चौघुले ने बताया कि उसने बताया था कि रोहित आर्य पुणे का रहने वाला है. आरोपी रोहित आर्य ने स्कूल शिक्षा विभाग पर 2 करोड़ रुपये का बकाया होने का आरोप लगाया था. इस संबंध में तत्कालीन शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर ने रोहित आर्य के आरोपों का खंडन किया है. उसने तत्कालीन शिक्षा मंत्री केसरकर के बंगले के सामने और आजाद मैदान में विरोध प्रदर्शन किया था. उन्होंने मुंबई मराठी पत्रकार संघ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की थी। पूर्व शिक्षा मंत्री केसरकर ने मीडिया से बातचीत में उसके सभी दावों का खंडन किया है.

भारतीय वायुसेना का नया ताकतवर हथियार, ‘मेटेओर’ मिसाइल से राफेल की शक्ति होगी दोगुनी

0

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्‍ली । पहलगाम(Pahalgam) में हुए आतंकवादी हमले(terrorist attacks) के बाद भारत(India) ने पाकिस्तान(Pakistan) के खिलाफ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ (Operation Sindoor)के जरिए जवाबी हमला(counter-attack) किया था। इसमें शानदार सफलता भी मिली। इस जीत से गदगद भारतीय वायुसेना अब अपनी मारक क्षमता को और मजबूत करने जा रही है। जल्द ही बड़ी संख्या में ‘मेटेओर’ एयर-टू-एयर मिसाइलें खरीदने की योजना बना रही है। ये मिसाइलें भारत की बियॉन्ड-विजुअल-रेंज (BVR) क्षमता को नई ऊंचाई देंगी। इन यूरोपीय निर्मित मिसाइलों में रैमजेट प्रणोदन प्रणाली है, जो इन्हें उच्च गति, लंबी मारक दूरी और “पहला वार, पहली जीत” में दक्षता प्रदान करती है।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, MBDA कंपनी से इन मिसाइलों की खरीद का प्रस्ताव रक्षा मंत्रालय में अंतिम चरण में है। जल्द ही उच्चस्तरीय बैठक में इसे मंजूरी मिलने की संभावना है।

वर्तमान में भारतीय वायुसेना के पास 2016 में फ्रांस से खरीदे गए 36 राफेल लड़ाकू विमानों पर पहले से ही मेटेओर मिसाइलें तैनात हैं। आने वाले वर्षों में भारतीय नौसेना के लिए आदेशित 26 राफेल मरीन जेट्स में भी इन मिसाइलों को शामिल किया जाएगा।

ऑपरेशन सिंदूर में मिला लाभ

मई में हुए ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेनाओं ने पाकिस्तान के कई सैन्य ठिकानों और आतंकी अड्डों को सटीक हमलों में नष्ट कर दिया था। भारतीय लड़ाकू विमानों ने लंबी दूरी से दुश्मन ठिकानों को निशाना बनाया, जिसके बाद पाकिस्तानी वायुसेना (PAF) ने चीनी PL-15 मिसाइलों से जवाबी हमला किया, लेकिन कोई उल्लेखनीय नुकसान नहीं पहुंचा सकी। सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान ने बड़ी संख्या में चीनी PL-15 मिसाइलें दागीं मगर वे भारतीय विमानों को हिट करने में नाकाम रहीं।

भारत ने विदेशी मिसाइलों के साथ-साथ अपनी स्वदेशी मिसाइल प्रणाली को भी सशक्त करने की दिशा में कदम बढ़ाया है। डीआरडीओ (DRDO) वर्तमान में 700 से अधिक ‘अस्त्र मार्क-2’ मिसाइलें विकसित कर रहा है, जिनकी मारक क्षमता 200 किलोमीटर से अधिक होगी। इन्हें सुखोई-30 और तेजस (LCA) विमानों पर लगाया जाएगा। वहीं, राफेल बेड़े को मेटेओर मिसाइलों के साथ-साथ भविष्य में स्वदेशी एंटी-रेडिएशन मिसाइलें देने की भी योजना है।

रक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, मेटेओर मिसाइलों की नई खेप मिलने के बाद भारत की हवाई सीमा सुरक्षा और दुश्मन पर दूर से प्रहार करने की क्षमता में गुणात्मक वृद्धि होगी।

मध्य प्रदेश के दो भाइयों ने उत्तराखंड में उठाया खौफनाक कदम, एक भाई की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

0

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

हल्द्वानी (उत्तराखंड): मध्य प्रदेश के दो भाइयों ने नैनीताल जिले के काठगोदाम थाना क्षेत्र में स्थित जंगल में आत्महत्या करने का प्रयास किया है. जिसमें बड़े भाई की मौत हो गई. जबकि, छोटे भाई की हालत नाजुक बनी हुई है. जिसका सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में उपचार चल रहा है. बताया जा रहा कि उनके माता-पिता का भी देहांत हो चुका है.

एक भाई की मौत तो दूसरा अस्पताल में भर्ती: दरअसल, नैनीताल के काठगोदाम थाना क्षेत्र स्थित जंगल में दो भाइयों की ओर से आत्महत्या करने का प्रयास का मामला सामने आया है. हादसे में बड़े भाई की मौत हो गई. जबकि, छोटा भाई हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है.

सड़क किनारे बेसुध पड़े मिले दोनों भाई: पुलिस के मुताबिक, गुरुवार यानी 30 अक्टूबर की सुबह काठगोदाम थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि बलूटी रोड स्थित जंगल के पास दो युवक बेसुध अवस्था में सड़क किनारे पड़े हुए हैं. सूचना मिलते ही आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची.

इसके बाद पुलिस की टीम ने तत्काल दोनों को आपातकालीन सेवा 108 के माध्यम से उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी भिजवाया. जहां पर डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया. जबकि, दूसरा युवक जिंदगी की जंग लड़ रहा है.

मध्य प्रदेश के रीवा में है घर: वहीं, दोनों भाइयों की कॉल डिटेल और सीडीआर से जानकारी करने पर पता चला कि दोनों सगे भाई थे. जिनका नाम शिवेश मिश्रा और बृजेश मिश्रा है. जो मध्य प्रदेश के रीवा के रहने वाले हैं. जिसमें बड़े भाई शिवेश मिश्रा की मौत हो गई है.

दोनों भाई संभवतः नैनीताल घूमने आए हुए थे. जो सुबह के समय बलूटी रोड स्थित जंगल के पास सड़क किनारे बेसुध हालत में मजदूरों को पड़े हुए दिखाई दिए. वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भेज दिया है. साथ ही घटना की जानकारी परिजनों को दे दी है.

काठगोदाम थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि दो युवक बेसुध हालत में सड़क किनारे पड़े हुए हैं. इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल भिजवाया. जहां डॉक्टरों ने शिवेश मिश्रा को मृत घोषित कर दिया. जबकि, छोटे भाई की हालत नाजुक बनी हुई है. दोनों सगे भाई थे, जो मध्य प्रदेश के रीवा के रहने वाले थे. युवकों के मामा को घटना की जानकारी दे दी गई है. परिजनों के आने के बाद ही असल कारणों की जानकारी हो पाएगी.“- मनोज कत्याल, एसपी सिटी

थार रेगिस्तान में सप्त शक्ति कमान का युद्धाभ्यास , सेंटिनल स्ट्राइक में हुई आक्रमकता और स्वदेशी तकनीक की परख

0

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

जयपुर/बीकानेर : राजस्थान के थार रेगिस्तान में सेना का तीन दिवसीय इंटीग्रेटेड फायरिंग एक्सरसाइज “सेंटिनल स्ट्राइक” का सफल आयोजन किया गया. महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में सप्त शक्ति कमान की ओर से 28 से 30 अक्टूबर 2025 तक इस अभ्यास को किया गया. इसका मकसद आधुनिक युद्ध के बदलते स्वरूप के मुताबिक सेना की सामरिक क्षमता और आपसी समन्वय को और अधिक मजबूत बनाना था.

रक्षा प्रवक्ता ले कर्नल निखिल धवन ने बताया कि इस अभ्यास में एकीकृत तरीके से विविध फायरिंग प्लेटफार्मों का उपयोग किया गया, जिसमें मैकेनाइज्ड फोर्सेस तथा जमीनी हथियार प्रणाली और हवाई फायरिंग शामिल थी. इस सैन्य अभ्यास में, लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह, आर्मी कमांडर सप्त शक्ति कमान तथा अन्य वरिष्ठ सैन्य अधिकारी मौजूद रहे.

काउंटर ड्रोन और सी-यूएएस ऑपरेशन : इस बड़े पैमाने पर किए गए युद्धाभ्यास में मैकेनाइज्ड फोर्सेस, जमीनी हथियार प्रणालियां और हवाई प्लेटफार्मों का संयुक्त उपयोग किया गया. अभ्यास के दौरान सैनिकों ने जमीनी और हवाई फायरिंग के साथ-साथ ड्रोन थ्रेट से निपटने के लिए काउंटर ड्रोन और सी-यूएएस (Counter-Unmanned Aerial System) ऑपरेशन भी किए.

बेहतर तालमेल आया नजर : रक्षा प्रवक्ता ले कर्नल निखिल धवन ने बताया कि इस युद्ध अभ्यास के दौरान आधुनिक तोपखाने के हथियारों, अजेय (टी-72 टैंक), बीएमपी वाहनों और अटैक हेलीकॉप्टर ने मिलकर जबरदस्त शक्ति प्रदर्शन किया. स्वदेशी रूप से निर्मित लंबी दूरी की हवाई और जमीनी प्रणालियों ने इस अभ्यास में अहम भूमिका निभाई. इस दौरान विभिन्न शाखाओं के बीच बेहतरीन तालमेल देखा गया, जिसने यह साबित किया कि भारतीय सेना आधुनिक तकनीक को किस तरह सफलतापूर्वक अपने अभियानों में शामिल कर रही है.

फायर पॉवर के प्रदर्शन के दौरान लक्ष्य पर जबरदस्त सटीकता दिखाई दी. निगरानी और इंटेलिजेंस सिस्टम के जरिए युद्ध क्षेत्र की स्थितियों पर रीयल-टाइम जानकारी साझा की गई, जिससे संयुक्त अभियान की प्रभावशीलता में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला.

आत्मनिर्भर भारत पर जोर : लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने सैनिकों को संबोधित करते हुए कहा कि सेना की सफलता उसकी निरंतर तैयारी और तकनीकी अनुकूलन पर निर्भर करती है. उन्होंने कहा कि ‘आत्मनिर्भर भारत’ के तहत तैयार किए जा रहे स्वदेशी सैन्य प्लेटफॉर्मों का प्रभावी उपयोग सेना की ताकत में बड़ा योगदान देगा. अंत में, आर्मी कमांडर ने सभी अधिकारियों और जवानों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी और उन्हें निरंतर नई रणनीतियों एवं तकनीकों के साथ अपनी क्षमताओं को और निखारने के लिए प्रेरित किया.

देशभर के इन 76 रेलवे स्टेशनों पर बनेगा यात्री होल्डिंग एरिया, 2026 के त्योहारों से पहले पूरा होगा जाएगा काम

0

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली: रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए अब एक और बड़ा कदम उठाने जा रहा है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की तर्ज पर देशभर के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर ‘यात्री होल्डिंग एरिया’ विकसित करने की योजना को मंजूरी दे दी है. नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पिछले वर्ष दीपावली व छठ पर्व के दौरान प्रयोग के तौर पर बनाया गया होल्डिंग एरिया यात्रियों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ है. यात्रियों को स्टेशन परिसर में व्यवस्थित रूप से ठहरने व भीड़ प्रबंधन में इससे काफी सुविधा मिली.

इसी की सफलता को ध्यान में रखते हुए अब रेलवे ने देशभर के 76 प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर ऐसे ही आधुनिक होल्डिंग एरिया विकसित करने की घोषणा की गई है. यह सभी परियोजनाएं त्योहारी सीजन 2026 से पहले पूरी कर ली जाएंगी, जिससे अगले वर्ष दीपावली और छठ जैसे बड़े पर्वों पर यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो.

उत्तर रेलवे के 12 स्टेशन शामिल: उत्तर रेलवे के तहत 12 प्रमुख स्टेशनों को इस योजना में शामिल किया गया है. इनमें आनंद विहार टर्मिनल, हजरत निजामुद्दीन, दिल्ली जंक्शन, गाजियाबाद, जम्मू तवी, श्री माता वैष्णो देवी कटरा, लुधियाना, लखनऊ, वाराणसी, अयोध्या धाम और हरिद्वार शामिल हैं. उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि नई दिल्ली स्टेशन पर पिछले वर्ष यात्रियों के लिए बनाए गए होल्डिंग एरिया में बैठने, पेयजल, मोबाइल चार्जिंग, वॉशरूम आदि सुविधाएं थीं. इन सुविधाओं को देखते हुए अब अन्य स्टेशनों पर भी इसी मॉडल को अपनाया जाएगा.

देशभर के 76 स्टेशन, जहां बनेंगे होल्डिंग एरिया-

1. सेंट्रल रेलवे (6 स्टेशन)
छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT), लोकमान्य तिलक टर्मिनस, नागपुर, नासिक रोड, पुणे और दादर.

2. ईस्टर्न रेलवे (5 स्टेशन)
हावड़ा, सियालदह, आसनसोल, भागलपुर और जसीदीह.

3. ईस्ट सेंट्रल रेलवे (6 स्टेशन)
पटना, दानापुर, मुजफ्फरपुर, गया, दरभंगा और पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन.

4. ईस्ट कोस्ट रेलवे (3 स्टेशन)
भुवनेश्वर, विशाखापत्तनम और पुरी स्टेशन.

5. नॉर्दर्न रेलवे (12 स्टेशन)
आनंद विहार टर्मिनल, हज़रत निज़ामुद्दीन, दिल्ली जं., गाजियाबाद, जम्मू तवी, श्री माता वैष्णो देवी कटरा, लुधियाना, लखनऊ (एनआर), वाराणसी, अयोध्या धाम और हरिद्वार स्टेशन.

]6. नॉर्थ सेंट्रल रेलवे (4 स्टेशन)
कानपुर, वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी), मथुरा और आगरा कैंट स्टेशन.

7. नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे (4 स्टेशन)
गोरखपुर, बनारस, छपरा और लखनऊ जंक्शन.

8. नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे (2 स्टेशन)
गुवाहाटी और कटिहार स्टेशन.

9. नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे (5 स्टेशन)
जयपुर, गांधी नगर जयपुर, अजमेर, जोधपुर और रींगस स्टेशन.

10. साउदर्न रेलवे (4 स्टेशन)
एम.जी.आर. चेन्नई सेंट्रल, चेन्नई एगमोर, कोयंबटूर और एर्नाकुलम स्टेशन.

11. साउथ सेंट्रल रेलवे (6 स्टेशन)
सिकंदराबाद, विजयवाड़ा, तिरुपति, गुंटूर, काचीगुड़ा और राजमुंदरी.

12. साउथ ईस्टर्न रेलवे (3 स्टेशन)
रांची, टाटानगर और शालीमार.

13. साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे (1 स्टेशन)
रायपुर

14. साउथ वेस्टर्न रेलवे (4 स्टेशन)
एस.एम.वी.टी. बेंगलुरु, यशवंतपुर, मैसूर और कृष्णराजपुरम.

15. वेस्टर्न रेलवे (8 स्टेशन)
मुंबई सेंट्रल, बांद्रा टर्मिनस, उधना, सूरत, अहमदाबाद, उज्जैन, वडोदरा और सीहोर स्टेशन.

16. वेस्ट सेंट्रल रेलवे (3 स्टेशन)
भोपाल, जबलपुर व कोटा स्टेशन.