12वीं पास बनो खाकी के हीरो – 8,854 पद, 81,100 तक सैलरी!

#LatesttechnlogyNews #technlogyNews #technlogyUpdate #technlogyNews #BollywoodHindiNews

Delhi Police Recruitment: सरकारी नौकरी का सपना है? खाकी पहनकर राजधानी की सड़कों पर जलवा दिखाना चाहते हो? तो दिल्ली पुलिस ने निकाली है बंपर भर्ती – कांस्टेबल, कांस्टेबल ड्राइवर और हेड कांस्टेबल के लिए। अब सिर्फ 12वीं पास होकर भी आप पा सकते हैं 81 हजार तक सैलरी + सरकारी रुतबा + भत्ते।

कांस्टेबल (Exe.) – 7,565 पद

  • योग्यता: 12वीं पास (कुछ पदों पर 11वीं भी)
  • उम्र: 18–25 साल
  • सैलरी: ₹21,700 – ₹69,100 + भत्ते
  • लास्ट डेट: 21 अक्टूबर 2025

कांस्टेबल ड्राइवर – 737 पद

  • योग्यता: 12वीं पास + HMV ड्राइविंग लाइसेंस
  • उम्र: 21–30 साल
  • सैलरी: ₹21,700 – ₹69,100
  • लास्ट डेट: 15 अक्टूबर 2025

हेड कांस्टेबल (AWO/TPO) – 552 पद

  • योग्यता: 12वीं पास + कंप्यूटर नॉलेज
  • उम्र: 18–27 साल
  • सैलरी: ₹25,500 – ₹81,100 + HRA + DA + पेंशन + मेडिकल
  • लास्ट डेट: 15 अक्टूबर 2025

टेक्नोलॉजी + खाकी = धमाकेदार करियर!

Delhi Police Recruitment: क्यों है ये भर्ती स्पेशल?

  • 12वीं पास = डायरेक्ट सरकारी नौकरी
  • 81 हजार तक सैलरी + भत्तों की झड़ी
  • खाकी पहनने का गर्व + SSC की पारदर्शी भर्ती
  • दिसंबर 2025 / जनवरी 2026 में परीक्षा – करियर बदलने का गोल्डन चांस

मौका हाथ से न जाने दें!
आवेदन करें सिर्फ ssc.gov.in पर
कांस्टेबल: 21 अक्टूबर 2025
ड्राइवर और हेड कांस्टेबल: 15 अक्टूबर 2025

दिल्ली पुलिस की खाकी पहनकर शान से चलने का सपना अब हकीकत बनने वाला है!

Previous articleनई सुपरफास्ट ट्रेन में सेकंड एसी से लेकर सामान्य कोच तक की सुविधा
Next articleदुर्गा पंडाल में हुई बिजली दुर्घटना में दो मासूमों की मौत, बच्चों की मौत पर इलाके में मातम और सुरक्षा पर सवाल
Shreya Pandey

अल्लू शिरीष की सगाई पर झूमे ‘पुष्पा’ स्टार, राम चरण ने भी दी दिल से शुभकामनाएं

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

मुंबई: बीते दिन 31 अक्तूबर को साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन के भाई और एक्टर अल्लू सिरीश ने अपनी गर्लफ्रेंड नयनिका से सगाई की। इस समारोह में साउथ इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार शामिल रहे। इस अहम मौके पर अल्लू अर्जुन ने अपने भाई को खास अंदाज में बधाई दी। इसके अलावा राम चरण ने भी उन्हें शुभकामनाएं देते हुए तस्वीर साझा की है।

अल्लू अर्जुन ने कहा- इस पल का इंतजार था
अभिनेता अल्लू अर्जुन ने एक्स अकाउंट पर दो तस्वीर साझा की है, जो उनके भाई के सगाई के दौरान की है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने ट्वीट में लिखा, ‘घर पर शानदार समारोह शुरू, परिवार में एक नया सदस्य। हम इस खुशी के पल का इंतजार काफी समय से कर रहे थे।  मेरे प्यारे भाई अल्लू सिरीश को बधाई और परिवार में नयनिका का हार्दिक स्वागत है। आप दोनों को प्यार और खुशियों से भरी एक खूबसूरत शुरुआत की शुभकामनाएं।’

राम चरण ने खास तस्वीर साझा कर दी बधाई
अभिनेता राम चरण ने अपने एक्स अकाउंट पर एक ग्रुप तस्वीर साझा की है। इसमें श्रीजा कोनिडेला, लावण्या त्रिपाठी, वरुण तेज, अल्लू बॉबी, उपासना कोनिडेला, स्नेहा रेड्डी और अल्लू अर्जुन भी नजर आ रहे हैं। ट्वीट में अभिनेता ने लिखा, ‘आपके लिए बहुत खुश हूं अल्लू सिरीश, बधाई हो आपको और नयनिका को। सदा खुश रहें।’

अल्लू सिरीश का वर्कफ्रंट
अल्लू सिरीश को आखिरी बार 2024 में आई एक्शन-कॉमेडी फिल्म ‘बडी’ में देखा गया था। उनकी आगामी फिल्मों का एलान अभी नहीं हुआ है। 

हल्दी की तीन किस्में– कच्ची, सूखी और पाउडर; सेहत पर कौन देती है ज्यादा फायदा, कैंसर रिस्क कम करने में क्या है बेस्ट

0

#LatestlifestyleNews #lifestyleNews #lifestyleUpdate #lifestyleNews #BollywoodHindiNews

हल्दी एक स्वास्थ्यवर्धक मसाला है, जिसे हर घर में इस्तेमाल किया जाता है। यह इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ कैंसर का खतरा भी कम करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हल्दी का कौन सा प्रकार ज्यादा फायदेमंद है। आइए इसके बारे में नजर डालते हैं।

ज्यादा फायदे देने वाली हल्दी का प्रकार
हल्दी हमारी रसोई का एक चमकदार मसाला है। इसके 3 प्रकार होते हैं, जैसे ताजी जड़, सूखी जड़ और हल्दी पाउडर। हल्दी अपने हर प्रकार में अनगिनत फायदे देती है। इसकी असली ताकत करक्यूमिन में छिपी होती है। जिसकी मात्रा प्रकार बदलने पर बदलती रहती है। यह एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लामेटरी गुण देता है। बुखार, सूजन, दर्द, इंफेक्शन और कैंसर का खतरा कम करने में भी यही मदद करता है।

कच्ची हल्दी
यह हल्दी के पौधे की ताजी जड़ होती है। इसका उपयोग रसोई से लेकर पारंपरिक दवाओं में किया जाता रहा है। सूखी हल्दी या पाउडर के मुकाबले यह नेचुरल प्रकार है, जो बाहर से दिखने में अदरक की तरह होता है और अंदर से पीला होता है।

कच्ची हल्दी का इस्तेमाल
कच्ची हल्दी का रंग, एरोमा और फ्लेवर सबसे मजबूत होता है। इसमें करक्यूमिन, एसेंशियल ऑयल, पोलीसैचेराइड और कई सारे फाइटोकेमिकल होते हैं। हल्दी और दूध में इसका ही उपयोग करना चाहिए। लोगों को लगेगा कि प्राकृतिक रूप में ज्यादा करक्यूमिन होगा, लेकिन ऐसा नहीं है। एनसीबीआई पर मौजूद शोध के मुताबिक इसमें करक्यूमिन की मात्रा कम और नमी ज्यादा होती है।

सूखी हल्दी
कच्ची हल्दी को उबालकर, सूखाकर ये प्रकार बनता है। कुछ लोग पारंपरिक तरीके से धूप में सुखाते हैं और कुछ मशीनों का इस्तेमाल करते हैं। इसे प्रोसेस करने का तरीका भी करक्यूमिन की मात्रा कम ज्यादा कर सकता है। इसकी तासीर गर्म, स्वाद मिट्टी जैसा और रंग गहरा होता है। अक्सर इसे मसाले, डाई और दवा में उपयोग करते हैं।

सूखी हल्दी का इस्तेमाल
सूखने और बनाने का तरीका करक्यूमिन की मात्रा बदल सकता है। क्योंकि नमी और पानी सूखने के दौरान इसे भी ले उड़ता है। इसलिए इसका सही तरीके से प्रोसेस होना बहुत जरूरी है। ऐसी हल्दी के पाउडर को ही ज्यादा स्वास्थ्यवर्धक माना गया है।

हल्दी पाउडर
यह पीला रंग का पाउडर है, जिसे हाथों या मशीनों द्वारा बारीक बनाया जाता है। यह सब्जी, दाल और पकवान में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। इंडियन कुकिंग में यही रूप उपयोग किया जाता है।

हल्दी पाउडर का इस्तेमाल
बेशक आपकी कच्ची हल्दी में ज्यादा ताकत हो और फिर उसे ठीक तरीके से सुखाया गया हो, लेकिन फिर भी इसके पाउडर में कम करक्यूमिन हो सकता है। जिसमें पाउडर बनाने के लिए सोर्सिंग और प्रोसेसिंग फर्क पैदा करती है।

हल्दी का सही इस्तेमाल
ताजी हल्दी को दूध या तेल के साथ एक चुटकी काली मिर्च डालकर लेना चाहिए। इससे शरीर आसानी से ज्यादा करक्यूमिन इस्तेमाल कर पाता है। चटनी और कुकिंग के लिए ताजी हल्दी इस्तेमाल करें। सूखी हल्दी और पाउडर उन्हीं ब्रैंड का इस्तेमाल करें जो उसकी सोर्सिंग और प्रोसेसिंग की पूरी जानकारी दे।

किसमें है ज्यादा ताकत?
एक्सपर्ट हल्दी के हर प्रकार को ताकतवर मानते हैं। अगर आपको ताजी, फ्लेवर और कंपाउंड चाहिए तो ताजी हल्दी उपयोग में लाएं। अगर करक्यूमिन चाहिए तो अच्छी क्वालिटी और सही ढंग से प्रोसेस की गई सूखी हल्दी इस्तेमाल करें। इसके बाद पाउडर भी कर सकते हैं।
 

भारत ए की मजबूत शुरुआत, म्हात्रे और सुदर्शन की जोड़ी ने किया कमाल

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

नई दिल्ली: आयुष म्हात्रे ने दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ पहले अनौपचारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन पहली पारी में अर्धशतक लगा दिया है। आयुष ने साई सुदर्शन के साथ मिलकर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई है। भारत ए ने लंच ब्रेक तक बिना किसी नुकसान के 71 रन बनाए। टीम अभी दक्षिण अफ्रीका ए से 238 रन पीछे चल रही है। 

इससे पहले, दक्षिण अफ्रीका ए ने भारत ए के खिलाफ पहले अनौपचारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन पहली पारी में नौ विकेट पर 299 रन से आगे खेलना शुरू किया। लेकिन टीम की पारी ज्यादा देर नहीं टिक सकी और गुरनूर बरार ने ओखुले केले को आउट कर टीम को ऑलआउट कर दिया। दक्षिण अफ्रीका ए के लिए जॉर्डन हर्नमैन, जुबैर हम्जा और रुबीन हर्नमैन ने अर्धशतक लगाए। जॉर्डन ने 71 रन बनाए, जबकि हम्जा ने 66 और रुबीन ने 54 रन बनाए। इसके अलावा तियान वान वुरेन ने 46 रनों का योगदान दिया। शेपो मोरेकी आठ रन बनाकर नाबाद रहे। भारत के लिए तुनष कोटियान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके, जबकि मानव सुथार और गुरनुर बरार को दो-दो विकेट मिले। खलील अहमद और अंशुल कंबोज को एक-एक सफलता मिली।

Previous articleबदला पूरा! भारत ने 2017 की याद दिलाई, ऑस्ट्रेलिया को नॉकआउट में हराकर बराबर किया स्कोर
Next articleथाईलैंड में भोपाल के युवक की समुद्र में डूबने से मौत, 1 नवंबर को लाया जाएगा पार्थिव शरीर
News Desk

बिहार में चुनाव प्रचार करने पर फिल्म एक्टर और सांसद रवि किशन को मिली धमकी

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

गोरखपुर. गोरखपुर (Gorakhpur) के सांसद (MP) और अभिनेता (Film actor) रवि किशन (Ravi Kishan) को बिहार में चुनाव प्रचार (election campaign) के दौरान जान से मारने की धमकी दी गई है. इस संबंध में उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर बताया कि उन्हें हाल ही में फोन पर गालियां दी गईं और उनकी माता को लेकर भी अपशब्द कहे गए. यही नहीं, धमकी देने वाले शख्स ने कहा है कि बोल दो की बिहार ना आए. कॉल करने वाले व्यक्ति ने प्रभु श्रीराम के प्रति भी अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया.

इसके अलावा बिहार चुनाव में अधिक सक्रियता दिखाने और खेसारी यादव के प्रकरण को जोड़ते हुए उसे राम मंदिर मुद्दे को उठाने के लिए रवि किशन के निजी सचिव के फोन पर अजय कुमार यादव नामक एक व्यक्ति ने फोन करके रवि किशन को बिहार में ना आने की धमकी दी है. साथ ही कहा है कि अगर वह बिहार आयेंगे तो उन्हें जान से मार दूंगा. फिर भले ही मुझे फांसी क्यों ना हो जाए.

रवि किशन ने कहा कि यह न केवल उनके व्यक्तिगत सम्मान पर हमला है, बल्कि भारतीय संस्कृति और आस्था के मूल तत्वों पर भी सीधा प्रहार है. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, ऐसे कृत्य समाज में नफरत और अराजकता फैलाने की कोशिश हैं, जिनका जवाब लोकतांत्रिक और वैचारिक मजबूती से दिया जाएगा. मैं इन धमकियों से न डरता हूं, न झुकूंगा.

रवि किशन ने आगे कहा कि उनके लिए जनसेवा, राष्ट्रवाद और धर्म का मार्ग कोई राजनीतिक रणनीति नहीं, बल्कि जीवन का संकल्प है. उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस रास्ते पर वे हर परिस्थिति में अडिग रहेंगे, चाहे उन्हें किसी भी कीमत का सामना क्यों न करना पड़े. वहीं, घटना के बाद सांसद के सुरक्षा प्रोटोकॉल की भी समीक्षा की जा रही है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके.

वहीं, रवि किशन के निजी सचिव के शिकायत पर गोरखपुर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है. इस मामले में गोरखपुर सिटी एसपी अभिनव त्यागी ने पुष्टि की कि बिहार चुनाव प्रचार के दौरान सांसद के भाषणों को लेकर एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा धमकी दी गई है. पुलिस ने रामगढ़ थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है. पुलिस अब कॉल डिटेल्स के जरिए आरोपी की पहचान करने की कोशिश में जुटी है.

बनो ग्रुप बी/सी का सुपरस्टार और उड़ाओ करियर की नई उड़ान!

#LatesttechnlogyNews #technlogyNews #technlogyUpdate #technlogyNews #BollywoodHindiNews

AIIMS CRE Result: AIIMS दिल्ली ने कॉमन रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन (CRE) 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार 25 और 27 अगस्त को परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब एम्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने पदानुसार रिजल्ट चेक कर सकते हैं। सफल उम्मीदवार अगले चरण के लिए क्वालीफाई होंगे।

परीक्षा का रोमांच

CRE 2025 का आयोजन सीबीटी मोड में किया गया था। लाखों उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया और बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार किया। अब रिजल्ट के साथ इंतजार खत्म – करियर की नई उड़ान शुरू होने वाली है!

ग्रुप बी/सी में धमाका

इस भर्ती के तहत देश के प्रमुख AIIMS, ESIC, राम मनोहर लोहिया अस्पताल दिल्ली और अन्य बड़े हॉस्पिटल में रिक्त पद भरे जाएंगे।
सिर्फ नौकरी नहीं, बल्कि प्रतिष्ठित हॉस्पिटल में करियर बनाने का सुनहरा मौका!

चयन प्रक्रिया

  • लिखित परीक्षा: दो खंडों में कुल 100 MCQs।
  • कौशल परीक्षण: शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार अगले चरण के लिए बुलाए जाएंगे।

ये मौका आपके करियर को नई ऊँचाई तक ले जा सकता है – सिर्फ रिजल्ट नहीं, बल्कि सपनों की उड़ान!

AIIMS CRE Result: रिजल्ट कैसे चेक करें

  1. AIIMS की वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएँ।
  2. ‘परिणाम: सामान्य भर्ती परीक्षा (CRE) -2025’ पर क्लिक करें।
  3. संबंधित पद का रिजल्ट PDF डाउनलोड करें।
  4. प्रिंटआउट लेकर अपने करियर की उड़ान शुरू करें।

आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यप की शादी की सालगिरह पर छलका प्यार, पोस्ट में लिखा दिल छू लेने वाला संदेश

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

मुंबई: आयुष्मान खुराना अपनी फिल्म ‘थामा’ की वजह से सुर्खियों में हैं। इस बीच आज उनकी शादी की सालगिरह है। इस मौके पर उनकी पत्नी ताहिरा कश्यप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर दोनों की तस्वीरें शेयर की हैं और एक बेहतरीन पोस्ट लिखी है। आइए देखते हैं उनकी पोस्ट में क्या है?

ताहिरा ने शेयर की तस्वीरें
ताहिरा कश्यप ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उसमें वह दुल्हन की तरह नजर आ रही हैं। उनके पति आयुष्मान खुराना उनके माथे को चूम रहे हैं। ताहिरा ने अपने पति के सीने पर दोनों हाथ रखे हैं। एक दूसरी तस्वीर में ताहिरा कश्यप ने आयुष्मान के कंधे पर हाथ रखे हैं और दोनों सुकून के पल बिता रहे हैं।

ताहिरा ने लिखी बेहतरीन पोस्ट
तस्वीरें शेयर करते हुए ताहिरा कश्यप ने पोस्ट में लिखा है ‘कानूनी शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं। 17 साल पहले इसी दिन हमारी शादी हुई थी। दुनिया की हलचल और उतार चढ़ाव के बीच तुम मेरा ठहराव हो। ऐसा लगता है जैसे आप हमेशा से ऐसे ही रहे हैं। सबसे बुरे दौर में भी आप मेरे लिए सबसे अच्छा करते रहे। आपने मेरे लिए वह किया जो कोई नहीं कर सकता, शायद कोई और नहीं करेगा।’

ताहिरा की पोस्ट पर सेलेब्स ने किए कमेंट
ताहिरा की पोस्ट को कई यूजर्स ने लाइक किया है। इस पर कई सेलेब्स ने कमेंट किए हैं। अभिनेत्री नीना गुप्ता ने लिखा ‘तुम पर आशीर्वाद।’ रकुल प्रीत सिंह ने लिखा ‘सबसे प्यारे कपल को शुभकामनाएं।’ ट्विंकल खन्ना ने दिल वाले और ताली बजाने वाला इमोजी कमेंट किया है। सोनाली बेंद्रे ने दिल वाला इमोजी कमेंट किया है।

आयुष्मान खुराना की शादी
आयुष्मान खुराना ने साल 2008 में अपनी बचपन की दोस्त, फिल्म निर्माता और पत्रकारिता की अध्यापिका ताहिरा कश्यप से शादी की थी। दोनों ने एक बेटा और एक बेटी का स्वागत किया है।

आयुष्मान खुराना का काम
आयुष्मान को आखिरी बार 21 अक्तूबर को रिलीज हुई फिल्म ‘थामा’ में देखा गया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 111 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। वह जल्द ही फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ का हिस्सा होंगे।

इस सर्दी में मौसम होगा बेहद कड़क, पंसारी से लाएं ये 4 जरूरी चीजें, वरना ठंड से मुश्किलें बढ़ेंगी

0

#LatestlifestyleNews #lifestyleNews #lifestyleUpdate #lifestyleNews #BollywoodHindiNews

साइंटिस्ट मान रहे हैं कि इस बार लोगों को कड़ाके की ठंड देखने को मिल सकती है। जिस वजह से सांस और फेफड़ों से जुड़े रोग बढ़ सकते हैं। खुद को ठंड से बचाने के लिए पंसारी से कुछ आयुर्वेदिक जड़ी बूटी लाकर रख लें और सेवन करें।

2025 में ठंड को लेकर वैज्ञानिकों की चेतावनी
इस साल की सर्दी को लेकर साइंटिस्ट चेतावनी जारी करने में लगे हैं। ला नीना इफेक्ट के कारण इस बार के मानसून में भारी बारिश देखने को मिली है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर यह इफेक्ट जारी रहता है तो इस बार उत्तर भारत में भयंकर ठंड देखने को मिल सकती है। इसके साथ पॉल्यूशन, इंफेक्शन आदि का खतरा अरबों लोगों पर मंडरा सकता है।

पंसारी से लेकर आएं 4 सामान
ज्यादा सर्दी और प्रदूषण होने से लोगों को फ्लू, इंफेक्शन, खांसी, बुखार, ठंड लगना, अपर रेस्पिरेटरी इंफेक्शन आदि हो सकता है। खासकर छोटे बच्चों और बुजुर्गों की तबीयत ज्यादा बिगड़ सकती है क्योंकि उनका इम्यून सिस्टम कमजोर होता है। इसलिए पंसारी से 4 चीज लाकर घर में रख लें और सर्दी के दौरान इस्तेमाल करें।

पीपली पाउडर
देश के जाने माने आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉक्टर अबरार मुल्तानी के मुताबिक पीपली का सेवन सर्दी में जरूर करना चाहिए। रोज इसका पाउडर कुछ चुटकी लेकर शहद के साथ खाएं। इसकी तासीर काफी गर्म होती है, जो सर्दी-खांसी से बचाती है। साथ में पेट की अग्नि बढ़ाती है, जो कि ठंड में आमतौर पर कम होती है।

मुलेठी
ठंड लगने की वजह से गले में खराबी, सूजन, दर्द हो सकती है। इसके लिए मुलेठी या उसके पाउडर का सेवन करें। इससे ना केवल आपके गले को आराम मिलेगा, बल्कि खांसी और अपर रेस्पिरेटरी सिस्टम भी हेल्दी रहेगा।

सोंठ
अदरक को सूखाकर जो पाउडर बनाया जाता है, उसे सोंठ कहते हैं। यह अदरक के मुकाबले ज्यादा गर्म होता है। इस वजह से सर्दी में सेवन किया जाता है और बुखार, फ्लू, कमजोर पाचन आदि से बचा सकता है। इसमें एंटी बैक्टीरियल, एंटी इंफ्लामेटरी और एंटी माइक्रोबियल गुण होते हैं।

गुड़
डॉक्टर अबरार मुल्तानी ने ठंड के मौसम में गुड़ खाने की सलाह दी है। क्योंकि इस दौरान प्रदूषण का बढ़ना फेफड़ों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। रात में थोड़ा सा गुड़ खाने से मुंह और सांस की नली में अटके प्रदूषक कण से राहत मिल सकती है। हालांकि डायबिटीज के रोगी इसका सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करें।

इन मसालों का करें इस्तेमाल
ऊपर दी गई 4 चीजों के अलावा खाने में मसालों का इस्तेमाल करें। दालचीनी, हल्दी, अदरक, काली मिर्च आपके रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती है और बीमार पड़ने से बचाती है। रोज तुलसी और नीम की कुछ पत्तियां चबाकर जरूर खाएं।

 अमेरिका जाने के खतरनाक ‘डंकी रूट’ पर हरियाणा के 18 वर्षीय युवराज की मौत 

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली । हरियाणा के कैथल जिले के मोहना गांव के 18 वर्षीय युवराज की मौत अमेरिका जाने के खतरनाक ‘डंकी रूट’ पर हो गई। परिजनों ने शनिवार को बताया कि युवराज पिछले साल अक्टूबर में नौकरी की तलाश में निकला था, लेकिन ग्वाटेमाला में मानव तस्करों  ने उसे बंधक बना लिया और कथित रूप से मार डाला। युवराज के पिता किसान हैं, और वह परिवार की आर्थिक मदद के लिए विदेश जाना चाहता था।
परिवार को युवराज की मौत की जानकारी कुछ दिन पहले मिली, जब एक  मानव तस्कर  ने उसकी मौत का सर्टिफिकेट और तस्वीरें भेजीं। तस्वीरों में युवराज और पंजाब के एक अन्य युवक को मृत दिखाया गया था। युवराज के मामा गुरपेज सिंह ने बताया कि हरियाणा के तीन ट्रैवल एजेंटों ने परिवार से सुरक्षित यात्रा का झांसा देकर भारी रकम ली थी। एजेंट अपने नेटवर्क के ज़रिए युवराज को विदेश भेजने की कोशिश कर रहे थे। पहली किस्त देने के बाद युवराज से परिवार का संपर्क टूट गया। कुछ महीनों बाद परिवार को वीडियो मिले, जिनमें युवराज और पंजाब का एक अन्य युवक ग्वाटेमाला में बंधक बनाए गए दिख रहे थे। इसके बाद  मानव तस्करों  ने फिरौती की मांग की। 

Previous articleनगर निगम ने काटे डेयरी संचालकों के नल कनेक्शन, 9 के खिलाफ FIR, क्या है वजह
Next article एनडीए सरकार ने बिहार को गरीबी, बेरोजगारी व पलायन की विभीषिका में धकेल दिया- प्रियंका गाँधी 
News Desk

वुमेंस क्रिकेट के स्टार पल: 21वीं सदी की 7 सबसे बड़ी वनडे जीतें

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

नई दिल्ली: भारत ने 2025 महिला वनडे विश्व कप में इतिहास रच दिया। ऑस्ट्रेलिया जैसी दिग्गज टीम को हराते हुए महिलाओं के वनडे इतिहास में सबसे बड़ा सफल चेज पूरा किया। इस जीत ने न केवल ऑस्ट्रेलिया की 15 मैचों की जीत का सिलसिला तोड़ा, बल्कि भारत को फाइनल में पहुंचाकर यह सुनिश्चित किया कि इस बार फॉर्मेट में नया चैंपियन मिलेगा।

यह जीत भारतीय महिला क्रिकेट इतिहास की सबसे यादगार जीतों में से एक बन गई, लेकिन यह पहली बार नहीं था जब भारत ने असंभव को संभव किया। आइए नजर डालते हैं 21वीं सदी की उन ऐतिहासिक जीतों पर जिन्होंने भारत के महिला क्रिकेट की पहचान बदली।

2005 में भारत ने पहली बार महिला विश्व कप के फाइनल में कदम रखा और वह भी मौजूदा चैंपियन न्यूजीलैंड को 40 रनों से हराकर। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की शुरुआत खराब रही। दो शुरुआती विकेट जल्दी गिर गए, लेकिन अंजुम चोपड़ा और कप्तान मिताली राज ने साझेदारी से पारी को संभाला। दोनों के बीच 66 रनों की साझेदारी हुई। अंजुम के आउट होने के बाद मिताली ने जिम्मेदारी खुद उठाई और नाबाद 91 रन बनाते हुए भारत को 204/6 तक पहुंचाया।

जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 13 पर दो विकेट गंवा चुकी थी, फिर नूशिन अल खदीर ने अपने पहले ही ओवर में दो विकेट निकालकर मैच का रुख पलट दिया। मारिया फाही (73 रन) ने संघर्ष किया, लेकिन भारत की अनुशासित गेंदबाजी ने दक्षिण अफ्रीका को 164 पर रोक दिया। इस जीत ने भारत को पहली बार विश्व कप फाइनल में पहुंचाया और महिला क्रिकेट के लिए एक नया युग शुरू हुआ।

बारिश से बाधित रहे इस सेमीफाइनल में हरमनप्रीत कौर का तूफान आया। 42 ओवर के मुकाबले में हरमनप्रीत ने 115 गेंदों पर नाबाद 171 रन ठोके, जो भारतीय महिला क्रिकेट के इतिहास की सबसे प्रसिद्ध पारियों में से एक बनी। भारत 35/2 पर संघर्ष कर रहा था, जब हरमनप्रीत क्रीज पर आईं। उन्होंने पहला पचासा 64 गेंदों में और अगले दो 50 रन केवल 43 गेंदों में पूरे किए। भारत ने 281/4 का बड़ा स्कोर खड़ा किया। ऑस्ट्रेलिया ने शुरुआत में कोशिश की, एलिस विलानी (75) और एलेक्स ब्लैकवेल (90) ने संघर्ष किया, लेकिन अंत में दीप्ति शर्मा ने ब्लैकवेल को बोल्ड कर भारत को जीत दिलाई। यह जीत सिर्फ फाइनल तक का टिकट नहीं थी, बल्कि महिला क्रिकेट को भारत के घर-घर तक पहुंचाने का मोड़ थी। जेमिमा रॉड्रिग्स को भी इसी मैच ने प्रेरित किया था।

2017 विश्व कप फाइनल के बाद भारत और इंग्लैंड की पहली भिड़ंत फिर से रोमांच से भरी रही। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 207 रन बनाए। भारत ने जवाब में स्मृति मंधाना (86 रन) के दम पर 166/3 तक पहुंचते हुए जीत की ओर कदम बढ़ाए, लेकिन मिडिल ऑर्डर के ढहने से टीम 190/9 पर संकट में आ गई। आखिर में एकता बिष्ट और पूनम यादव ने आखिरी विकेट के लिए 18 रनों की नाबाद साझेदारी की और भारत को जीत की मंजिल तक पहुंचाया। यह जीत इंग्लैंड जैसे चैंपियन को मात देने के साथ भारत के आत्मविश्वास की नई कहानी थी।

ऑस्ट्रेलिया लगातार 26 मैच जीत चुका था, लेकिन भारत ने यह सिलसिला तोड़ दिया। ऑस्ट्रेलिया ने पहले खेलते हुए 264/9 बनाए, जिसमें बेथ मूनी और एश्ले गार्डनर ने अर्धशतक जड़े।

भारत ने शेफाली वर्मा और यस्तिका भाटिया की साझेदारी से शानदार शुरुआत की। दोनों के बीच शतकीय साझेदारी हुई। मुकाबला आखिरी ओवर में पहुंच गया। भारत को एक वक्त चार रन की जरूरत थी और दो विकेट बाकी थे। झूलन गोस्वामी ने निकोल कैरी की गेंद पर ऊंचा ड्राइव खेला और भारत ने जीत हासिल की। यह न सिर्फ झूलन का लम्हा था, बल्कि भारतीय महिला क्रिकेट के आत्मविश्वास का भी प्रतीक बना।

यह मैच भारत की 1999 के बाद इंग्लैंड में पहली वनडे सीरीज जीत बना। साथ ही यह झूलन गोस्वामी के शानदार करियर का आखिरी मैच भी था। भारत ने शुरुआती झटकों के बावजूद स्मृति मंधाना (50) और दीप्ति शर्मा (50) की मदद से 169 रन बनाए। इंग्लैंड की टीम शुरुआत में ही चार विकेट गंवा बैठी, लेकिन चार्ली डीन (47) ने संघर्ष किया। 44वें ओवर में जब डीन नॉन-स्ट्राइकर एंड पर आगे बढ़ गईं, दीप्ति शर्मा ने उन्हें रन आउट कर दिया और भारत ने जीत दर्ज की। मैदान पर झूलन की आंखों में आंसू थे और भारत ने एक दिग्गज को जीत के साथ विदाई दी।

इस मुकाबले में कुल चार शतक बने और 646 रन बने, महिलाओं के वनडे इतिहास में एक अद्भुत दृश्य। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 325/3 का विशाल स्कोर बनाया। स्मृति मंधाना (136) और कप्तान हरमनप्रीत कौर (103)* ने रन बरसाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका 67/3 पर जूझ रहा था, लेकिन लौरा वोल्वार्ट (135) और मारीजाने कैप (109) ने 184 रनों की साझेदारी से मुकाबला बराबरी पर ला दिया। आखिरी ओवर में 10 रन चाहिए थे। पूजा वस्त्राकर ने दो विकेट झटके और आखिरी गेंद पर वोल्वार्ट को धीमी गेंद से छकाते हुए जीत भारत के नाम की।

और अब, इतिहास की सबसे बड़ी जीत, महिलाओं के वनडे इतिहास की सबसे बड़ी सफल रनचेज। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 338 रन बनाए। फीबी लिचफील्ड ने शानदार शतक ठोका, जबकि एलिस पेरी और एश्ले गार्डनर ने अर्धशतक जड़े। भारत ने जब पीछा शुरू किया तो शुरुआती झटके लगे और स्कोर 60/2 हो गया। लेकिन फिर जेमिमा रॉड्रिग्स (127 नाबाद) और हरमनप्रीत कौर (89) ने पारी को संभालते हुए इतिहास लिखा। दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष और अमनजोत कौर के छोटे, लेकिन तेज योगदान ने भारत को जीत तक पहुंचाया। इस जीत ने न सिर्फ भारत को फाइनल में पहुंचाया, बल्कि महिला क्रिकेट में नया चैंपियन तय कर दिया।