टेलीकॉम सेक्टर में क्रांति का अलर्ट!

#LatesttechnlogyNews #technlogyNews #technlogyUpdate #technlogyNews #BollywoodHindiNews

Infosys’ AI bomb: भारतीय IT दिग्गज इंफोसिस ने स्विट्जरलैंड की टेलीकॉम कंपनी सनराइज के साथ अपनी साझेदारी को सुपरचार्ज कर दिया है, और इस बार लक्ष्य है AI-संचालित ऑपरेशन्स से पूरे टेलीकॉम गेम को बदल देना!

AI की ताकत से ऑपरेशन्स में धमाका

इंफोसिस का AI प्लेटफॉर्म ‘टोपाज’ अब सनराइज के ऑपरेशन्स में सुपर-स्पीड, स्मार्टनेस और इंटेलिजेंट ऑटोमेशन ला रहा है।

  • ऑपरेशनल स्पीड में रॉकेट बूस्ट
  • दक्षता और वर्कफ्लो में क्रांतिकारी सुधार
  • डेटा-ड्रिवेन इनसाइट्स और नए बिजनेस मॉडल की खोज

संक्षेप में, सनराइज अब स्मार्ट, तेज और इनोवेटिव बन जाएगा, और AI की मदद से टेलीकॉम सेक्टर में नया गेमचेंजर साबित होगा।

इंफोसिस का ब्यान

उपेंद्र कोहली, EVP- कम्युनिकेशन, मीडिया और टेक्नोलॉजी (अमेरिका और यूरोप) ने कहा:
“सनराइज के साथ हमारी विस्तारित साझेदारी भविष्य की ओर ले जाएगी। एडवांस्ड इंटेलिजेंस को ऑपरेशन्स में शामिल करके हम ग्राहकों को बेस्ट एक्सपीरियंस देंगे और डेटा सुरक्षा के उच्चतम मानकों को बनाए रखेंगे।”

शेयर मार्केट रिएक्शन

बीएसई पर इंफोसिस का शेयर 0.16% गिरकर ₹1,497.75 पर बंद हुआ, लेकिन विशेषज्ञ मानते हैं कि यह यूरोपीय बाजार में इंफोसिस की पकड़ को और मजबूत करेगा और AI क्रांति का रास्ता खोलेगा।

Infosys’ AI bomb: हॉट टेक फैक्ट

यह सिर्फ टेक अपडेट नहीं, बल्कि AI-संचालित टेलीकॉम का नया युग है।
इंफोसिस अब स्विट्जरलैंड से पूरे यूरोप तक टेक्नोलॉजी और इनोवेशन का सिंडिकेट बनता दिख रहा है।

स्पाइस अप पॉइंट: यह साझेदारी टेलीकॉम सेक्टर में AI की ताकत को नए लेवल तक ले जाएगी और ऑपरेशन्स + बिजनेस मॉडल में क्रांति ला सकती है।

फीफा विश्वकप में शायद ही नजर आयेंगे मेसी

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

अर्जेटीना के कप्तान और स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने कहा है कि वह अगले साल होने वाले फीफा विश्वकप में खेलना चाहते है पर ये उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा। मेसी की कप्तानी में ही टीम ने चार साल पहले 2022 में  विश्व कप जीता था। कई फुटबॉल प्रशंसक चाहते हैं कि मेसी एक बार फिर टीम को खिताबी जीत दिलायें। मेसी अभी एमएलएस क्लब इंटर मियामी की ओर से रहे हैं। उन्होंने कहा, “विश्व कप खेलना किसी भी खिलाड़ी के लिए एक अलब अनुभव होता है और मैं जरूर खेलना चाहूंगा पर मैं अगले साल प्री-सीजन शुरू होने पर देखूंगा कि मेरा शरीर इसके लिए तैयार है या नहीं। अगर मैं टीम के लिए उपयोगी दिखा तो ही मैं खेलना चाहूंगा। ”
इस स्टार खिलाड़ी ने एक बार फिर विश्वकप को बरकरार रखने का प्रयास टीम करना चाहेगी।  जिसमें शामिल रहना एक बड़ा अनुभव होगा। 38 साल के इस खिलाड़ी  ने कहा है कि राष्ट्रीय टीम के साथ खेलना हमेशा एक ही मेरा सपना रहा है।”
मेसी ने साल 2004 में 17 साल की उम्र में स्पेनिश क्लब बार्सिलोना की ओर से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह  पेरिस सेंट-जर्मेन (पीएसजी) से होते हुए साल 2023 में इंटर मियामी में पहुंच गये।  मेसी के नाम  195 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 114 गोल हैं। 

Previous articleमां की आखिरी इच्छा पूरी नहीं कर सका: अरशद वारसी
Next articleसुजुकी ने पेश की नई एक्सबीईई कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर
News Desk

खिलाड़ी ने सेमीफाइनल में जड़ा ऐसा चौका कि आलोचक भी रह गए हैरान

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

नई दिल्ली: ‘रन बनाना, वो क्या होता है। मेरा क्रिंज रील्स देख और गाना सुन…’, कुछ इस तरह सोशल मीडिया पर भारतीय महिला टीम की बल्लेबाज जेमिमा रॉड्रिग्स को ट्रोल किया जाता था। इसी जेमिमा की शानदार नाबाद शतकीय पारी की मदद से भारत ने सेमीफाइनल में सात बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराकर महिला वनडे विश्व कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया। 

हरमनप्रीत के साथ निभाई साझेदारी
जेमिमा ने शतक लगाया और कप्तान हरमनप्रीत के साथ तीसरे विकेट के लिए 167 रनों की साझेदारी की। उनकी इस शतकीय पारी से ही भारतीय टीम तीसरी बार वनडे विश्व कप के फाइनल में पहुंची है। टीम इससे पहले 2005 और 2017 में भी खिताबी मैच में पहुंची थी। भारत ने अब तक कभी विश्व कप की ट्रॉफी नहीं जीती है और अब उसके पास खिताबी सूखा समाप्त करने का अच्छा मौका है। हरमनप्रीत और जेमिमा के बीच महिला विश्व कप के नॉकआउट मैच में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी हुई।

सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने के कारण होती थीं ट्रोल
दरअसल, जब भी जेमिमा रन बनाने में असफल रहती थीं तो सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स उन्हें यह कहते हुए ट्रोल करते थे कि जेमिमा का ध्यान अपनी बल्लेबाजी से ज्यादा सोशल मीडिया पर रहता है। लेकिन अब जेमिमा का बल्ला ऐसे दिन गरजा जब टीम को उनसे काफी उम्मीद थी। इसमें कोई दोराय नहीं है कि जेमिमा अपनी शतकीय पारी से आलोचकों को जवाब दिया है। एक ऐसे समाज में जहां महिला सशक्तिकरण पर अक्सर चर्चा होती है, लेकिन उसे सरलता से प्रस्तुत नहीं किया जाता, अपेक्षाएं आज भी भारी हैं। राष्ट्रीय आइकॉन भी इससे अछूते नहीं हैं और इसका जवाब जेमिमा रोड्रिग्स से बेहतर कौन दे सकता है।

जेमिमा ने खुद को किया साबित
भारतीय महिला टीम की अहम हिस्सा जेमिमा हमेशा ही मस्ती के मूड में रहती हैं। वह अक्सर गाना गाते और साथी खिलाड़ियों के साथ मस्ती मजाक करती नजर आती हैं। उनके यह रवैया यहां कुछ लोगों को बेहद पसंद आता है, वहीं सोशल मीडिया पर कुछ लोग इसी कारण उन्हें ट्रोल भी करते रहे हैं। यहां तक की रील्स बनाने पर तो जेमिमा को कई बार कठघरे तक में खड़ा कर दिया जाता था और उनकी काफी आलोचना होती थी। लेकिन गुरुवार को अपनी दमदार पारी से उन्होंने ना सिर्फ आलोचकों को जवाब दिया, बल्कि ये भी साबित किया कि रील्स बनाने या गाना गाने से खिलाड़ी की फॉर्म पर कोई असर नहीं पड़ता। जेमिमा की पारी ने बता दिया कि वह रन भी बना सकती हैं, रील्स भी बना सकती हैं और सभी की तरह उन्हें भी जीवन में आनंद करने का पूरा हक है।

Previous articleजेमिमा की रिकॉर्ड तोड़ पारी, भारत ने महिला क्रिकेट में दर्ज की ऐतिहासिक जीत
Next articleमध्य प्रदेश के दो भाइयों ने उत्तराखंड में उठाया खौफनाक कदम, एक भाई की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
News Desk

स्टार्स से सजी अर्जुन बिजलानी की बर्थडे पार्टी, तेजस्वी और ईशा मालवीय की मौजूदगी ने बढ़ाई चमक

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

मुंबई: अर्जुन बिजलानी की बर्थ डे पार्टी टीवी के कई सेलेब्स पहुंचे। यह अर्जुन के करीबी दोस्त हैं। इस सेलिब्रेशन में पैपराजी भी शामिल हुए। अर्जुन ने पत्नी के साथ अपना जन्मदिन का केक काटा। बाद में कई सेलेब्स उनकी बर्थ डे पार्टी में शामिल हुए। 

अर्जुन बिजलानी ने पैपराजी को खिलाया केक
अर्जुन बिजलानी ने पत्नी के साथ केक काटा। इसके बाद आगे बढ़कर पैपराजी को केक खिलाया। अर्जुन ने अपनी करीबी दोस्तों को पार्टी में बुलाया था।

तेजस्वी प्रकाश और ईशा मालवीय पार्टी में पहुंचीं 
तेजस्वी प्रकाश, जन्नत जुबैर के साथ पार्टी में पहुंचीं। साथ ही ईशा मालवीय भी अर्जुन की बर्थ डे पार्टी का हिस्सा बनीं। ब्लैक गाउन में वह काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं। सना खान भी अर्जुन की बर्थ डे पार्टी में शामिल हुईं। 

अर्जुन बिजलानी का करियर फ्रंट
अर्जुन बिजलानी टीवी पर ‘नागिन’ जैसा हिट शो कर चुके हैं। कई रियलिटी शो का हिस्स रहे हैं, एंकरिंग भी करते हैं। हाल ही में अर्जुन ने शो ‘राइज एंड फॉल’ में हिस्सा लिया था। इस शो में कमाल का गेम खेलते हुए वह विनर बने। इस शो में भोजपुरी स्टार पवन सिंह भी नजर आए थे। 

OPD रजिस्ट्रेशन से लेकर दवाओं, इंसुलिन और खर्च तक की पूरी जानकारी

0

#LatestlifestyleNews #lifestyleNews #lifestyleUpdate #lifestyleNews #BollywoodHindiNews

भारत में डायबिटीज के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है और सही इलाज व समय पर जांच बेहद जरूरी है। एम्स दिल्ली देश का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल है जहां डायबिटीज का इलाज आधुनिक तकनीक और विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में किया जाता है। एम्स में मरीजों के लिए आसान रजिस्ट्रेशन सिस्टम, स्पेशल क्लिनिक, नियमित जांच, डाइट और दवा की सुविधा, साथ ही जरूरत पड़ने पर इंसुलिन और एडवांस्ड ट्रीटमेंट भी उपलब्ध है। खास बात यह है कि एम्स में इलाज काफी सस्ता है और कई सुविधाएं मुफ्त या सब्सिडाइज्ड दरों पर मिलती हैं। अगर आप या आपके परिवार में किसी को डायबिटीज है तो एम्स दिल्ली का इलाज एक भरोसेमंद और सस्ता विकल्प है। हम आपको दिल्ली एम्स में डायबिटीज का स्टेप बाय स्टेप तरीके बता रहे हैं।

OPD अपॉइंटमेंट और रजिस्ट्रेशन
अगर आप नए मरीज हैं तो एम्स की वेबसाइट पर ओआरएस गेटवे या AIIMS@Delhi मोबाइल ऐप से ऑनलाइन अपॉइंटमेंट ले सकते हैं। चाहें तो सीधे अस्पताल जाकर ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउंटर पर भी रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के बाद आपको एक यूनिक पेशेंट आईडी दी जाएगी, जिसे हर बार फॉलो-अप में इस्तेमाल करना जरूरी है।

सही क्लिनिक का चयन करें
एम्स में डायबिटीज का इलाज डिपार्टमेंट ऑफ एंडोक्रिनोलॉजी एंड मेटाबॉलिज्म में होता है। यहां आम मरीजों के लिए जनरल एंडोक्राइन क्लिनिक और खास मामलों के लिए अलग-अलग स्पेशल क्लिनिक चलते हैं। जैसे जेस्टेशनल डायबिटीज क्लिनिक, बच्चों और युवाओं की शुगर क्लिनिक और पीडियाट्रिक एंडोक्राइन क्लिनिक। आपको OPD का शेड्यूल देखकर सही दिन पर जाना होगा।

पहली बार चेकअप और टेस्ट
पहली बार विजिट पर डॉक्टर आपकी पूरी बीमारी की हिस्ट्री लेंगे जैसे कब से शुगर है, कौन सी दवा ले रहे हैं, परिवार में किसे शुगर है आदि। इसके बाद फिजिकल टेस्ट होंगे जैसे वजन, ब्लड प्रेशर और पैरों की जांच। साथ ही कई जरूरी टेस्ट लिखे जाएंगे जैसे फास्टिंग ब्लड शुगर, खाने के बाद शुगर, HbA1c, लिपिड प्रोफाइल, किडनी और लिवर फंक्शन टेस्ट, ईसीजी आदि। जरूरत पड़ने पर आंखों और पैरों की भी जांच करवाई जाती है।

डाइट और दवाओं से इलाज की योजना
टेस्ट रिपोर्ट आने के बाद डॉक्टर आपके लिए एक पर्सनल ट्रीटमेंट प्लान बनाएंगे। इसमें डाइट चार्ट, एक्सरसाइज, डायबिटीज एजुकेशन और दवाएं शामिल होती हैं। टाइप-1 डायबिटीज वाले मरीज और जिनकी शुगर बहुत ज्यादा बिगड़ी हो उन्हें इंसुलिन दिया जाता है। टाइप-2 डायबिटीज वाले ज्यादातर मरीज गोलियों से शुरुआत करते हैं बाद में जरूरत पड़ने पर इंसुलिन शुरू होता है।

दवाएं और इंसुलिन की सुविधा
एम्स में Amrit Pharmacy है जहां से दवाएं मिलती हैं। नवंबर 2023 से यहां फ्री इंसुलिन स्कीम शुरू की गई है। एम्स ओपीडी से लिखी गई इंसुलिन कुछ मरीजों को मुफ्त मिलती है। अगर फ्री न मिले तो भी दवाएं और इंसुलिन सब्सिडाइज्ड रेट पर मिल जाती हैं एम्स जाते समय पहचान पत्र, पुराने मेडिकल रिकॉर्ड जैसे रिपोर्ट, प्रिस्क्रिप्शन, स्कैन आदि, जो दवाएं आप अभी ले रहे हैं वो साथ रखें। मोबाइल फोन भी जरूरी है क्योंकि ओटीपी और अपॉइंटमेंट अपडेट्स उसी पर आते हैं। अगर आपके पास पहले से UHID है तो उसी से फॉलो-अप अपॉइंटमेंट बुक करें।

70 साल का हुआ मध्यप्रदेश! लाल परेड ग्राउंड में सांस्कृतिक रंगों की झलक, CM मोहन यादव ने किया उत्सव का शुभारंभ

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

भोपाल।  मध्यप्रदेश आज 1 नवंबर 2025 को 70 साल का हो गया है. 70वें स्थापना दिवस के मौके पर प्रदेश के सभी जिलों में धूमधाम से अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. इस मौके पर भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में आयोजिक कार्यक्रम में CM डॉ. मोहन यादव पहुंचे. यहां लोक कलाकारों ने पारंपरिक नृत्यों से उनका स्वागत किया.

विकास प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

मध्यप्रदेश के 70वें स्थापना दिवस के मौके पर CM डॉ. मोहन यादव ने विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन किया. इस मौके पर CM मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं.

‘राज्य ने 70 साल की यात्रा में प्रगति और उन्नति की‘

इस मौके पर CM डॉ. मोहन यादव ने कहा- ‘देशवासियों और प्रदेशवासियों को स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. राज्य ने 70 साल की यात्रा में प्रगति और उन्नति की. मध्य प्रदेश समृद्ध राज्य बना.योजना की दृष्टि से अलग प्रकार का हमारा राज्य निकालकर आया. कई क्षेत्रों में हमने नए-नए लक्ष हासिल किए. हमारे 20 साल की यात्रा 55 साल पर भारी पड़ती है. ईरान के अंदर अगर कोई मंदिर है तो उसको प्रदर्शनी के माध्यम से यहां दिखाया जा रहा है. विक्रम आदित्य जीवन काल को बताने के लिए सरकार काम कर रही है.’

‘देश के साथ कदम से कदम मिलाकर मध्य प्रदेश’

उन्होंने आगे कहा- ‘प्रदेश के अतीत को भी बताने का प्रयास प्रदर्शनी के माध्यम से किया जा रहा है.सभी गौरवशाली मध्य प्रदेश की अतीत को देखें. देश के साथ कदम से कदम मिलाकर मध्य प्रदेश जैसे चल रहा है उसकी लघु प्रदर्शनी यहां दिखाई दे रही है. युवाओं को रोजगार देने पर प्रमोशन देने पर सरकार कम कर रही है. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी के जन्मदिन तक प्रदेश में कई विकास के काम किए जाएंगे. हम उद्योग और रोजगार वर्ष मना रहे हैं. आज देव दिवाली है. मेरी अपनी ओर से सभी को देव दिवाली की बधाई. संस्कृति धाराओं को विकसित करने का काम कर रहे हैं. कल विक्रमादित्य के महानाट्य का मंचन होगा.’

कौन बना सरकारी अफसर, कौन रह गया पीछे?

#LatesttechnlogyNews #technlogyNews #technlogyUpdate #technlogyNews #BollywoodHindiNews

UPSSSC ASO Result: UPSSSC ने सहायक सांख्यिकी अधिकारी (ASO) परीक्षा 2025 का बहुप्रतीक्षित रिजल्ट घोषित कर दिया है। 19-20 अगस्त को हुई परीक्षा में सैकड़ों उम्मीदवारों की मेहनत और उम्मीदों का फैसला आज हो गया!

कौन बना ASO, कौन रह गया पीछे?

आयोग ने 15 पदों के लिए साक्षात्कार किया:

  • अनारक्षित: 12
  • SC: 2
  • OBC: 1
  • ST: 0

कुल 4 अभ्यर्थियों को औपबंधिक रूप से चयन के लिए चुना गया है। ध्यान रहे – सभी दस्तावेज़ और प्रमाण पत्र सही होने पर ही चयन फाइनल होगा। योग्यता पूरी न होने पर चयन रद्द भी हो सकता है!

UPSSSC ASO Result: रिजल्ट चेक करना आसान:

  1. upsssc.gov.in खोलें।
  2. होमपेज पर क्लिक करें: “UPSSSC सहायक सांख्यिकी अधिकारी परिणाम 2025″।
  3. रोल नंबर और जन्मतिथि डालें।
  4. सबमिट करते ही स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा।
  5. रिजल्ट डाउनलोड करके सुरक्षित रखें।

अब किस्मत दिखाएगी कमाल!

कड़ी प्रतियोगिता, हाई टेंशन और आखिरी क्षण का ड्रामा – चुनिंदा अभ्यर्थियों ने अपनी मेहनत का फल पा लिया, बाकी उम्मीदवारों के लिए यह सावधान रहने का सबक है।

बदला पूरा! भारत ने 2017 की याद दिलाई, ऑस्ट्रेलिया को नॉकआउट में हराकर बराबर किया स्कोर

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम ने जेमिमा रॉड्रिग्स और कप्तान हरमनप्रीत कौर की शानदार साझेदारी से अभूतवपूर्व जीत दर्ज करते हुए महिला वनडे विश्व कप के फाइनल में जगह बना ली है। भारत के लिए सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया का सामना करना आसान नहीं था, लेकिन जेमिमा और हरमनप्रीत ने शानदार बल्लेबाजी कर इस चुनौती को आसानी से पार किया। भारतीय महिला टीम अब अपने पहले विश्व कप खिताब से महज एक कदम दूर है। 

भारत ने रोका गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया का विजय रथ
भारतीय महिला टीम ने गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में हराकर उसका विजय रथ रोक दिया। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.5 ओवर 338 रन बनाए थे। जवाब में भारत के लिए जेमिमा ने शतक लगाया और कप्तान हरमनप्रीत के साथ तीसरे विकेट के लिए 167 रनों की साझेदारी की जिससे भारत ने 48.3 ओवर में पांच विकेट पर 341 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। ऑस्ट्रेलिया की टीम इस टूर्नामेंट में अजेय बनी हुई थी, लेकिन भारतीय टीम ने एलीस हीली की टीम का विजयी अभियान रोक दिया। भारत का अब रविवार को फाइनल में दक्षिण अफ्रीका से सामना होगा जिसने एक अन्य सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराया था।

भारत तीसरी बार फाइनल में
भारतीय टीम तीसरी बार वनडे विश्व कप के फाइनल में पहुंची है। टीम इससे पहले 2005 और 2017 में भी खिताबी मैच में पहुंची थी। भारत ने अब तक कभी विश्व कप की ट्रॉफी नहीं जीती है और अब उसके पास खिताबी सूखा समाप्त करने का अच्छा मौका है। भारत के लिए ऑस्ट्रेलिया को रोकना आसान नहीं था, लेकिन जेमिमा और हरमनप्रीत ने इसे मुमकिन बनाया। ऑस्ट्रेलिया ने ग्रुप चरण में भारत को मात दी थी, लेकिन भारत ने उसे सेमीफाइनल में हराकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखाया।

फिर कंगारूओं को दिखाया बाहर का रास्ता
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच महिला विश्व कप के नॉकआउट मैचों की बात करें तो दोनों टीमों के बीच अब तक चार बार भिड़ंत हुई है जिसमें भारत और ऑस्ट्रेलिया दो-दो बार जीत हासिल करने में सफल रहे हैं। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में हराकर 2017 की जीत की यादें ताजा कर दी हैं। भारत ने 2017 में महिला विश्व कप के सेमीफाइनल में भी ऑस्ट्रेलिया को हराया था। हालांकि, उस वक्त टीम खिताब अपने नाम करने से चूक गई थी। 

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमों के बीच पहली बार विश्व कप के नॉकआउट में भिड़ंत 1997 में हुई जब दोनों सेमीफाइनल में भिड़े। ऑस्ट्रेलिया ने उस मुकाबले में भारत को 19 रनों से हराया। इसके बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 2005 विश्व कप के खिताबी मुकाबले में आमना-सामना हुआ यहां भी ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 98 रनों से हराया। फिर 2017 विश्व कप के सेमीफाइनल में दोनों टीमों का सामना हुआ। इस मैच में बारिश ने बाधा डाली। मैच 42 ओवर का कराने का फैसला हुआ और भारत ने निर्धारित ओवर में चार विकेट पर 281 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की टीम 40.1 ओवर में 245 रन पर ऑलआउट हो गई और उसे 36 रनों से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि फाइनल में इंग्लैंड ने भारत को हराया जिससे भारतीय टीम चैंपियन बनने से चूक गई। अब आठ साल बाद हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली टीम ने एक बार फिर सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर बाहर का रास्ता दिखाया है। अब भारत की नजरें अपना पहला विश्व कप खिताब जीतने पर टिकी होंगी।

Previous articleमध्य प्रदेश के दो भाइयों ने उत्तराखंड में उठाया खौफनाक कदम, एक भाई की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
Next articleभारत ए की मजबूत शुरुआत, म्हात्रे और सुदर्शन की जोड़ी ने किया कमाल
News Desk

पटना में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बड़ा रोड शो  

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

‎‎पटन। बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आज रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना में एक बड़ा रोड शो करेंगे। 2.8 किलोमीटर का यह रोड शो शाम 4 बजे कदमकुआं के दिनकर चौक से शुरू होकर नाला रोड, ठाकुरवाड़ी रोड, बारीपथ और बाकरगंज होते हुए उद्योग भवन तक जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी के साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा और प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल भी रोड शो में शामिल होंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस रोड शो में लाखों की भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी पार्टी कार्यकर्ताओं, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा और जिला इकाइयों को दी गई है। पटना में जगह-जगह होर्डिंग, बैनर और पीएम मोदी के कटआउट लगाए गए हैं। फूलों की सजावट और लाइटिंग से रोड शो वाले रूट को सजाया गया है। अपने इस रोड शो कार्यक्रम के माध्यम से पीएम मोदी पटना के 14 विधानसभा क्षेत्रों में सीधा संदेश देंगे।
* 10 से अधिक स्वागत द्वार 
पीएम मोदी के आगमन को लेकर समूचे रास्ते में 10 से अधिक स्वागत द्वार बनाए गए हैं। यहां प्रधानमंत्री का स्वागत फूलों की वर्षा, ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों से किया जाएगा। 
* सुरक्षा-व्यवस्था का अभूतपूर्व इंतजाम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित पटना दौरे को लेकर सुरक्षा-व्यवस्था का अभूतपूर्व इंतजाम किया गया है। जगह-जगह पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है और चप्पे चप्पे पर पुलिस का पहरा है। आईजी जितेंद्र राणा ने कहा कि करीब 5000 से अधिक पुलिसकर्मी और अर्धसैनिक बल के जवान रोड शो मार्ग पर मुस्तैद रहेंगे। प्रधानमंत्री मोदी के रोड शो के दौरान तीन-लेयर सुरक्षा व्यवस्था लागू की जाएगी। इसके तहत आंतरिक, मध्य और बाहरी सुरक्षा घेरे में अलग-अलग एजेंसियों की टीमें तैनात रहेंगी। रोड शो मार्ग पर पूरी तरह बैरिकेडिंग की गई है और हर गतिविधि पर सीसीटीवी कैमरों के जरिए लगातार नजर रखी जाएगी। इसके अलावे ड्रोन सर्विलांस के जरिये भी पूरे क्षेत्र की निगरानी की जाएगी। रोड शो के दौरान एसपीजी, बिहार पुलिस, एनएसजी और खुफिया एजेंसियां एक साथ सुरक्षा व्यवस्था को संभालेंगी।

Previous articleजन्मोत्सव पर यूरोपीय फूलों से सजा दरबार, 101 किलो का काटा गया केक, 24 घंटे खुले रहेंगे मंदिर
Next article‘एशिया-प्रशांत सहयोग का नया दौर शुरू’, चीन में होगा अगला APEC शिखर सम्मेलन, जिनपिंग ने की घोषणा
News Desk

12वीं पास बनो खाकी के हीरो – 8,854 पद, 81,100 तक सैलरी!

#LatesttechnlogyNews #technlogyNews #technlogyUpdate #technlogyNews #BollywoodHindiNews

Delhi Police Recruitment: सरकारी नौकरी का सपना है? खाकी पहनकर राजधानी की सड़कों पर जलवा दिखाना चाहते हो? तो दिल्ली पुलिस ने निकाली है बंपर भर्ती – कांस्टेबल, कांस्टेबल ड्राइवर और हेड कांस्टेबल के लिए। अब सिर्फ 12वीं पास होकर भी आप पा सकते हैं 81 हजार तक सैलरी + सरकारी रुतबा + भत्ते।

कांस्टेबल (Exe.) – 7,565 पद

  • योग्यता: 12वीं पास (कुछ पदों पर 11वीं भी)
  • उम्र: 18–25 साल
  • सैलरी: ₹21,700 – ₹69,100 + भत्ते
  • लास्ट डेट: 21 अक्टूबर 2025

कांस्टेबल ड्राइवर – 737 पद

  • योग्यता: 12वीं पास + HMV ड्राइविंग लाइसेंस
  • उम्र: 21–30 साल
  • सैलरी: ₹21,700 – ₹69,100
  • लास्ट डेट: 15 अक्टूबर 2025

हेड कांस्टेबल (AWO/TPO) – 552 पद

  • योग्यता: 12वीं पास + कंप्यूटर नॉलेज
  • उम्र: 18–27 साल
  • सैलरी: ₹25,500 – ₹81,100 + HRA + DA + पेंशन + मेडिकल
  • लास्ट डेट: 15 अक्टूबर 2025

टेक्नोलॉजी + खाकी = धमाकेदार करियर!

Delhi Police Recruitment: क्यों है ये भर्ती स्पेशल?

  • 12वीं पास = डायरेक्ट सरकारी नौकरी
  • 81 हजार तक सैलरी + भत्तों की झड़ी
  • खाकी पहनने का गर्व + SSC की पारदर्शी भर्ती
  • दिसंबर 2025 / जनवरी 2026 में परीक्षा – करियर बदलने का गोल्डन चांस

मौका हाथ से न जाने दें!
आवेदन करें सिर्फ ssc.gov.in पर
कांस्टेबल: 21 अक्टूबर 2025
ड्राइवर और हेड कांस्टेबल: 15 अक्टूबर 2025

दिल्ली पुलिस की खाकी पहनकर शान से चलने का सपना अब हकीकत बनने वाला है!

Previous articleनई सुपरफास्ट ट्रेन में सेकंड एसी से लेकर सामान्य कोच तक की सुविधा
Next articleदुर्गा पंडाल में हुई बिजली दुर्घटना में दो मासूमों की मौत, बच्चों की मौत पर इलाके में मातम और सुरक्षा पर सवाल
Shreya Pandey