बिहार के दुलारचंद हत्याकांड में EC की बड़ी कार्रवाई, SP समेत 4 अफसरों का तबादला, 1 सस्पेंड

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) से पहले मोकामा में जन सुराज पार्टी समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या (Murder of Dular Chand Yadav) के मामले में भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) ने सख्त कार्रवाई की है. आयोग ने बाढ़ और मोकामा के तीन अधिकारियों का तत्काल तबादला कर दिया, जबकि एक अधिकारी को निलंबित करने का आदेश जारी किया है. इसके साथ ही स्थानीय एसपी का भी तबादला कर दिया गया है.

ईसीआई ने बिहार के डीजीपी विनय कुमार से कल दोपहर 12:00 बजे तक एक्शन टेकेन रिपोर्ट (कार्रवाई की रिपोर्ट) मांगी है. ईसीआई के शनिवार को जारी आदेश के अनुसार, बाढ़ के सब-डिविजनल ऑफिसर (SDO) सह 178-मोकामा विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर चंदन कुमार को हटा दिया गया है. उनकी जगह आईएएस आशीष कुमार को लाया गया है, जो वर्तमान में पटना नगर निगम के अतिरिक्त नगर आयुक्त हैं.

इसी तरह, राकेश कुमार, एसडीपीओ बाढ़-1, और अभिषेक सिंह, एसडीपीओ बाढ़-2 का तबादला कर दिया गया है और उनकी जगह 2022 आरआर बैच के आनंद कुमार सिंह और आयुष श्रीवास्तव को नियुक्त किया गया है. चुनाव आयोग ने हटाए गए तीन अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही का भी निर्देश दिया है. पटना ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक (SP) ने बताया कि यह कार्रवाई दो स्टेशन हाउस अधिकारियों (SHO) – घोसवारी एसएचओ मधुसूदन कुमार और भदौर एसएचओ रवि रंजन को इसी मामले के सिलसिले में दिन में निलंबित किए जाने के बाद की गई है.

बता दें कि 30 अक्टूबर को चुनाव प्रचार के दौरान दो प्रतिद्वंद्वी गुटों के बीच हुई गोलीबारी में दुलारचंद यादव की मौत हो गई थी. पुलिस ने इस हत्याकांड में तीन एफआईआर दर्ज की हैं और दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है. हालांकि, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दुलारचंद की मौत कार्डियोरेस्पिरेटरी फेलियर से बताई गई है. जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने इसे ‘जंगल राज’ की वापसी बताते हुए प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि यह लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला है. आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने भी हिंसा की निंदा की और ईसीआई से त्वरित कार्रवाई की मांग की.

मोकामा लंबे समय से बिहार की राजनीति में बाहुबलियों का गढ़ रहा है, जिनमें अनंत कुमार सिंह, उनके भाई दिलीप सिंह और सूरजभान सिंह शामिल हैं. इस सीट पर 6 नवंबर को पहले चरण में मतदान होना है. जेडीयू के अनंत सिंह और राष्ट्रीय जनता दल की उम्मीदवार वीणा देवी के बीच कड़ा मुकाबला है. वीणा देवी पूर्व सांसद सूरजभान सिंह की पत्नी हैं. अनंत​ सिंह और सूरजभान दोनों भूमिहार समुदाय से आते हैं, जिससे राजनीतिक विरासत का सीधा टकराव पैदा हो गया है. 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा के लिए मतदान दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को होगा. नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे.

खिताब की उम्मीद, राधा यादव और स्नेह राणा में से कौन खेलेगी मुख्य भूमिका?

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

नई दिल्ली: महिला विश्व कप का रोमांच चरम पर पहुंच गया है। रविवार को भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमों के बीच खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। भारत तीसरी बार वनडे विश्व कप का फाइनल मुकाबला खेलेगी जिसमें उसका प्रयास खिताबी सूखे को खत्म करना होगा। वहीं, दक्षिण अफ्रीका का यह पहला फाइनल है।

तीसरी बार खिताब के लिए जोर लगाएगी भारतीय टीम
भारतीय टीम इससे पहले मिताली राज की अगुवाई में 2005 और 2017 में विश्व कप के फाइनल में पहुंच चुकी है। साल 2005 में दक्षिण अफ्रीका में खेले गए विश्व कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 98 रन से हराया था जबकि 2017 में इंग्लैंड ने घरेलू सरजमीं पर रोमांचक फाइनल में भारत पर नौ रन से जीत दर्ज की की। महिला विश्व कप के शुरुआती दो आयोजनों में विजेता का फैसला लीग चरण के अंकों के आधार पर हुआ था। जिसमें 1973 में इंग्लैंड और 1978 में ऑस्ट्रेलिया चैंपियन बना था। 

विश्व कप में फाइनल मैच की प्रथा 1982 से शुरू हुई। इंग्लैंड को 1982 और 1988 में फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से शिकस्त का सामना करना पड़ा लेकिन टीम ने 1993 में न्यूजीलैंड को हराकर पहली बार विश्व कप फाइनल जीता। न्यूजीलैंड इसके बाद 1997 में भारत में खेले गए विश्व कप के फाइनल में पहुंचा लेकिन इस बार उसे ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा। टीम ने हालांकि घरेलू सरजमीं पर साल 2000 में खेले गए विश्व कप के फाइनल में चिर-प्रतिद्वंद्वी ऑस्ट्रेलिया को हराकर इंग्लैंड की तरह ही अपने तीसरे प्रयास में सफलता हासिल की। 

भारत का पलड़ा भारी
भारत विश्व कप में अपना तीसरा फाइनल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलने को तैयार है। दोनों देशों के बीच 34 वनडे मैचों 20 जीत के साथ भारत का पलड़ा भारी है लेकिन विश्व कप में मुकाबला बराबरी का है। वनडे विश्व कप के छह मैचों में भारत के नाम तीन जीत हैं लेकिन दक्षिण अफ्रीका ने पिछले तीनों मैच में भारत को शिकस्त दी है। दक्षिण अफ्रीका इकलौती ऐसी टीम है जिसे भारत ने 2017 से इस वैश्विक आयोजन में नहीं हराया है। विश्व कप के इतिहास में इससे ज्यादा बार लगातार मैचों में ऑस्ट्रेलिया (आठ) और न्यूजीलैंड (पांच) ने भारत को  हराया है। भारतीय टीम ऐसे में फाइनल में दक्षिण अफ्रीका से विश्व कप में मिली लगातार तीन हार का बदला भी चुकता करना चाहेगी। 

दक्षिण अफ्रीका ने भारत को लीग स्टेज में हराया
दक्षिण अफ्रीका ने 2017 विश्व कप में भारत को 115 जबकि 2022 विश्व कप में तीन विकेट से हराया था। इस टीम ने मौजूदा विश्व कप में विशाखापत्तनम में भारत को तीन विकेट से शिकस्त देकर विश्व कप के मैचों में जीत की हैट्रिक पूरी की थी। इस जीत से दक्षिण अफ्रीका ने भारतीय महिला टीम के खिलाफ लगातार पांच वनडे मैचों की हार का सिलसिला तोड़ा था।  भारत ने फाइनल की मेजबानी कर रहे डीवाई पाटिल स्टेडियम में अपने दो मैचों जीत दर्ज की है जबकि बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था। दक्षिण अफ्रीका की टीम पहली बार इस मैदान पर खेलेगी। 

दोनों टीमों को अपने पहले खिताब का इंतजार
महिला विश्व कप के फाइनल में यह पहला मौका है जब खिताबी मुकाबला ऐसी दो टीमों के बीच होगा जो कभी चैंपियन नहीं रही है। महिला वनडे विश्व कप में यह पांचवां मौका है जब मेजबान टीम खिताबी मुकाबला खेलेगी। ऑस्ट्रेलिया (1988), इंग्लैंड (1993, 2017) और न्यूजीलैंड (2000) ने यह कारनामा किया है। ऑस्ट्रेलिया सात खिताब और नौ फाइनल के साथ विश्व कप की सबसे सफल टीम है जबकि इंग्लैंड ने तीन और न्यूजीलैंड ने एक खिताब जीता है ऐसे में रविवार का दिन महिला क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक होगा क्योंकि जीतने वाली टीम पहली बार विश्व विजेता बनेगी। 

भारत की प्लेइंग 11 में बदलाव की संभावना
सेमीफाइनल में भारत की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत इस बात का सबूत है कि टीम इंडिया खिताब की दौड़ में सबसे आगे है। टीम में बल्लेबाजी की गहराई आठवें स्थान तक है। इसके अलावा छह गेंदबाजी विकल्प हैं और बो ऑलराउंडर जिनमें जेमिमा रोड्रिग्स और राधा यादव शामिल हैं। दोनों ने पूरे 50 ओवर फील्डिंग की थी। अब टीम प्रबंधन के सामने एकमात्र सवाल यह है कि क्या राधा यादव की जगह स्नेह राणा को टीम में वापस लाया जाए। राधा पिछले मैच में थोड़ी महंगी साबित हुई थीं, लेकिन दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजी क्रम में कोई बाएं हाथ का बल्लेबाज नहीं है। ऐसे में भारत शायद यह जोखिम न ले, भले ही स्नेह की वापसी से बल्लेबाजी को और गहराई मिल सकती है।

ब्रिट्स के खेलने पर संशय
दूसरी ओर, दक्षिण अफ्रीका ने अपने सेमीफाइनल में कोई बदलाव नहीं किया था, लेकिन उनकी विस्फोटक ओपनर तजमिन ब्रिट्स को गुवाहाटी में कंधे में चोट लग गई थी। मैच के बाद उन्होंने कहा कि वे फाइनल में खेलने के लिए तैयार हैं। अगर वे खेलती हैं, तो टीम प्रबंधन को यह तय करना होगा कि क्या मसाबाता क्लास को एक अतिरिक्त गेंदबाज के रूप में वापस लाया जाए। पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी नौवें नंबर तक थी, इसलिए अगर पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार रही तो ऐनके बॉश या एनरी डर्कसन की जगह एक अतिरिक्त गेंदबाज शामिल करना समझदारी हो सकती है।

फाइनल मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 इस प्रकार है

भारत: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, राधा यादव / स्नेह राणा, क्रांति गौड़, श्री चरणी, रेणुका सिंह।

दक्षिण अफ्रीका: लाउरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), तजमिन ब्रिट्स, ऐनके बॉश / मसाबाता क्लास, सुने लूस, मारिजन कप, सिनालो जाफ्ता (विकेटकीपर), एनरी डर्कसन, क्लो ट्रायन, नादिन डि क्लार्क, आयाबोंगा खाका, नोंकुलुलेको म्लाबा।

मेटा ने AI Vibes Feed से सोशल मीडिया में मचाया तहलका”

#LatesttechnlogyNews #technlogyNews #technlogyUpdate #technlogyNews #BollywoodHindiNews

Meta: सोशल मीडिया की जंग में अब असली मुकाबला शुरू!
मेटा ने अपने Meta AI App और Meta.AI पर लॉन्च किया है नया Vibes Feed, जो दिखने में तो रील्स और टिक टॉक जैसा है, लेकिन असलियत में है बिल्कुल अलग।
क्योंकि यहां वीडियो बनाएंगे आपके हाथ नहीं, बल्कि AI का जादू!

Vibes Feed में क्या मिलेगा?

  • बस एक टेक्स्ट प्रॉम्प्ट डालो, और चुटकियों में तैयार होगा धांसू वीडियो।
  • चाहे रीमिक्स करना हो, नया विजुअल जोड़ना हो, म्यूजिक डालना हो या स्टाइल बदलना हो – सब कुछ मिलेगा फुल ऑन कस्टमाइजेशन।
  • और हां, जो वीडियो पसंद आए, उसे सीधे Insta, Facebook और DM में भी शेयर कर पाओगे।

जुकरबर्ग का ट्रेलर शो

मार्क जुकरबर्ग ने इंस्टा पर खुद दिखाया AI का कमाल –

  • कहीं फजी जीव क्यूब्स पर कूद रहे थे,
  • कहीं बिल्ली आटे पर पंजे चला रही थी,
  • और कहीं प्राचीन मिस्र की महिला बालकनी पर सेल्फी ले रही थी।
    फैंस बोले – “ये है असली वर्चुअल जादू!”

मेटा का बड़ा दांव

  • MidJourney और Black Forest Labs के साथ साझेदारी।
  • लॉन्च हुआ Meta Super Intelligent Labs – जहां तैयार होंगे अगली पीढ़ी के AI मॉडल।
  • साफ है – मेटा अब सोशल मीडिया को बनाना चाहता है AI-फर्स्ट कंटेंट हब।

लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया

  • कुछ लोग बोले – “यही है सोशल मीडिया का फ्यूचर, अब हर कोई बन सकेगा क्रिएटर।”
  • वहीं कई यूजर्स ने कहा – “AI वीडियो अच्छे हैं, पर असली इंसानों की क्रिएटिविटी की जगह नहीं ले सकते।”

कर्नाटक सरकार के जाति सर्वेक्षण का 4.22 लाख परिवारों ने किया बहिष्कार, आयोग ने किए आंकड़े जारी

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

नई दिल्‍ली । कर्नाटक (Karnataka) के राज्य पिछड़ा आयोग (Backward Commission) ने बहुचर्चित जाति सर्वेक्षण (caste survey) को लेकर कुछ आंकड़े जारी किए हैं। आयोग ने बताया कि कर्नाटक राज्य की अनुमानित जनसंख्या करीब 6.86 करोड़ है, जबकि 31 अक्तूबर तक इस सामाजिक और शैक्षिक सर्वेक्षण में राज्य के करीब 6.13 करोड़ लोग शामिल हुए हैं। वहीं, इस सर्वेक्षण में हिस्सा लेने से करीब 4.22 लाख परिवारों ने इनकार कर दिया है, दूसरी तरफ करीब 34.49 लाख घर खाली मिले हैं।

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार के निर्देश पर 22 सितंबर से शुरू हुए इस सर्वेक्षण को 7 अक्तूबर को समाप्त होना था। हालांकि, तय समय सीमा के भीतर काम पूरा न हो पाने की स्थिति में सरकार ने इसे 10 दिन के लिए और बढ़ा दिया था। बाद में 18 अक्तूबर को इसे 31 अक्तूबर तक के लिए कर दिया गया था।

फिलहाल आयोग अभी भी अपने काम को पूरा नहीं कर पाया है। इसलिए उसने अपनी बेवसाइट के माध्यम से स्व-भागीदारी के जरिए इस प्रयास को 10 नवंबर तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। विभाग ने कहा कि हम एक बार फिर से लोगों को इस सर्वेक्षण में शामिल होने का मौका दे रहे हैं, जिन्होंने पहले इसमें शामिल होने से इनकार कर दिया था। या फिर सर्वेक्षण के समय अपने घरों में उपलब्ध नहीं थे, वह अब ऑनलाइन प्लेटफार्म का उपयोग करके अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। विभाग ने अपने बयान में लोगों से अनुरोध करते हुए कहा कि इन आंकड़ों का उपयोग सरकार अपनी नीतियों और योजनाओं को बनाने के लिए करेगी। इसलिए सभी नागरिकों को इसमें भाग लेना चाहिए।

गौरलतब है कि कर्नाटक सरकार की तरफ से कराए जा रहे इस जाति सर्वेक्षण पर शुरुआत से ही विवाद हो रहा है। हाल ही में इन्फोसिस के संस्थापक नारायम मूर्ति की पत्नी सुधा मूर्ति ने भी परिवार समेत इस सर्वेक्षण में शामिल होने से इनकार कर दिया था, जिसे लेकर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भी अपना बयान जारी किया था। राज्य सरकार इस सर्वेक्षण को अपनी कार्य कुशलता बढ़ाने का माध्यम मानती है, जबकि विपक्ष इसे कांग्रेस सरकार की चुनावी रणनीति का हिस्सा बता रहा है।

जानिए कैसे खाली पेट भीगे अंजीर खाने से शरीर की कमजोरी दूर होती है, 5 ऐसे फायदे जो बदल देंगे आपकी सेहत

0

#LatestlifestyleNews #lifestyleNews #lifestyleUpdate #lifestyleNews #BollywoodHindiNews

नई दिल्ली। क्या आपको भी दिन भर थकान और कमजोरी महसूस होती है? क्या शरीर में एनर्जी की कमी लगती है? अगर हां, तो इसका जवाब आपकी रसोई में छिपा है। जी हां, हम भीगे हुए अंजीर की बात कर रहे हैं। अंजीर, एक ऐसा सुपरफूड है जिसे सालों से सेहत का खजाना माना जाता रहा है। यह सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं, बल्कि इसे खाली पेट खाने से शरीर को कई गजब के फायदे मिलते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही 5 कमाल के फायदों (Soaked Figs Benefits) के बारे में, जिन्हें जानकर आप भी आज से ही इन्हें अपनी डाइट में शामिल कर लेंगे।

कब्ज से दिलाए राहत
अगर आप पुरानी कब्ज से परेशान हैं, तो अंजीर आपके लिए रामबाण साबित हो सकता है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो मल त्याग को आसान बनाता है। रात भर भीगे हुए अंजीर सुबह खाली पेट खाने से आपकी आंतें साफ होती हैं और पाचन तंत्र पहले से बेहतर काम करने लगता है।

वजन घटाने में मददगार
अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, तो अंजीर को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। अंजीर में मौजूद फाइबर आपको लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराता है, जिससे आप ज्यादा खाने से बचते हैं। साथ ही, यह मीठा होने के बावजूद इसमें कैलोरी कम होती है।

हार्ट को रखे हेल्दी
अंजीर में पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो आपके दिल की सेहत के लिए बहुत जरूरी हैं। पोटैशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है, वहीं एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर में हानिकारक फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।

हड्डियां बनाए मजबूत
कैल्शियम की कमी से हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। अंजीर कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस जैसे मिनरल्स का बेहतरीन सोर्स है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। रोज सुबह खाली पेट भीगे हुए अंजीर खाने से ऑस्टियोपोरोसिस (हड्डियों के कमजोर होने की बीमारी) जैसी समस्याओं को दूर रखने में मदद मिलती है।

हेल्दी स्किन और हेयर
क्या आप जानते हैं कि अंजीर आपकी त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद है? जी हां, इसमें मौजूद विटामिन और मिनरल्स त्वचा को अंदर से पोषण देते हैं, जिससे चेहरे पर प्राकृतिक चमक आती है। इसके अलावा, यह बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है और उन्हें झड़ने से रोकता है।

कैसे खाएं भीगे अंजीर?
रात में 2-3 सूखे अंजीर एक छोटे कटोरे पानी में भिगो दें। सुबह उठकर पानी छान लें और भीगे हुए अंजीर खा लें। आप चाहें तो भीगे हुए अंजीर को दूध के साथ भी ले सकते हैं।

अनीत पड्डा की तारीफ में बोले आदित्य सरपोतदार, कहा– ‘इस रोल के लिए इससे बेहतर कोई नहीं’

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

मुंबई: मैडॉक का हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स बॉलीवुड का सबसे सफल और पसंद किया जाने वाला यूनिर्स है। इस यूनिवर्स की हालिया रिलीज फिल्म ‘थामा’ को भी दर्शकों ने पसंद किया है और फिल्म 100 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी है। अब दर्शकों को यूनिर्स की अगली फिल्म ‘शक्ति शालिनी’ का इंतजार है। अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली इस फिल्म में ‘सैयारा’ फेम स्टार अनीत पड्डा नजर आएंगी। अब इस फिल्म और अनीत पड्डा को लेकर ‘थामा’ के निर्देशक आदित्य सरपोतदार ने अमर उजाला से खास बातचीत की।

बंगाली लोककथा से प्रेरित है ‘शक्ति शालिनी’?
‘शक्ति शालिनी’ को लेकर जब पूछा गया कि क्या यह फिल्म बंगाली लोककथा से प्रेरित है? तो आदित्य सरपोतदार ने जवाब देते हुए कहा कि ऊपर से देखा जाए तो हां, उसमें बंगाली फोक का एक संदर्भ है। लेकिन असल में यह एक बहुत स्ट्रॉन्ग इंडियन फोक स्टोरी है। यह कहानी सिर्फ एक रीजन की नहीं, पूरे भारत की आत्मा से जुड़ी है। जैसे ‘भेड़िया’ अरुणाचल प्रदेश की लोककथा पर थी, ‘स्त्री’ दक्षिण भारत की लोककथा से प्रेरित थी और ‘मुंज्या’ महाराष्ट्र की फोक स्टोरी पर आधारित थी।

वैसे ही ‘शक्ति शालिनी’ भी भारतीय मिथ और लोक परंपरा से जुड़ी हुई है। अभी ज्यादा नहीं बता सकता, लेकिन वक्त आने पर सब कुछ साफ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारे देश में इतनी कहानियां हैं, जो हमारी मिट्टी, संस्कृति और परंपरा से निकली हैं। हॉरर अब सिर्फ डराने का जरिया नहीं रहा, यह अब हमारी जड़ों की खोज बन गया है। ‘शक्ति शालिनी’ उसी जर्नी  का हिस्सा है।

अनीत पड्डा में है कुछ नया करने की भूख
फिल्म की लीड एक्ट्रेस अनीत पड्डा के बारे में बात करते हुए आदित्य सरपोतदार ने कहा कि मैंने अनीत का काम ‘सैयारा’ से पहले उनकी वेब सीरीज ‘बिग गर्ल्स डोंट क्राई’ में देखा था। उस शो की शूटिंग ऊटी में हुई थी और जब हम ‘थामा’ की शूटिंग के लिए वहीं पहुंचे, तो मेरे लोकेशन डायरेक्टर ने उस सीरीज का जिक्र किया। मैंने उसे देखा और तभी समझ गया कि इस लड़की में एक अलग रेंज है। वह कभी टॉमबॉय जैसी बिंदास लगती है, तो कभी इमोशन से भरी, सहमी हुई लड़की की तरह। ये रेंज बहुत कम एक्ट्रेसेज में होती है। अनीत की सबसे बड़ी खूबी है उनकी भूख। एक आर्टिस्ट में जो सीखने और बेहतर करने की प्यास होती है, वो उनमें साफ दिखती है। वो अपनी परफॉर्मेंस के साथ एक्सपेरिमेंट करने से डरती नहीं हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि वह इस यूनिवर्स में कुछ नया लेकर आएंगी और अपनी अलग पहचान बनाएंगी।

ऑडियंस का इंटरेस्ट बना रहना जरूरी
जब आदित्य सरपोतदार से पूछा गया कि क्या वे इस फिल्म का हिस्सा हैं, तो उन्होंने कहा कि शक्ति शालिनी से जुड़ना मैं जरूर चाहूंगा। अभी ‘थामा’ रिलीज हुई है, तो हमें थोड़ा वक्त चाहिए यह तय करने के लिए कि आगे कौन सी फिल्म कब आएगी और किस दिशा में यूनिवर्स को ले जाएगी। सबसे जरुरी है कि ऑडियंस का इंटरेस्ट हाई बना रहे। इसलिए इन फिल्मों का बैक टू बैक आना जरुरी है। फिलहाल सभी एक्टर्स और टीम के अपने कमिटमेंट्स हैं, तो हमें यह समझना होगा कि कौन सी कहानी पहले बढ़ेगी और कौन बाद में।

यूनिवर्स की टीम तय करेगी कब आएगी कौन सी फिल्म
यूनिर्वस की आगामी फिल्मों को लेकर निर्देशक ने कहा कि यह एक टीम डिसीजन होता है। डायरेक्टर्स, प्रोड्यूसर्स और राइटर्स सब साथ बैठकर यह तय करते हैं कि किस फिल्म को कब फ्लोर पर लाना है और किसका नैरेटिव आगे बढ़ेगा। अभी ‘महा मुंज्या’ और ‘शक्ति शालिनी’ दोनों की तैयारी चल रही है। वक्त आने पर ऑडियंस को इस यूनिवर्स का अगला अध्याय खुद सब कुछ बता देगा।

विज्ञापन देख झांसे में आया बिजनेसमैन और गंवा दिए 11 लाख रुपये, जानें क्या है मामला…

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

पुणे. महाराष्ट्र (Maharashtra) के पुणे जिले में एक कॉन्ट्रैक्टर ‘प्रेग्नेंट जॉब’ (‘Pregnant Job’) नामक साइबर ठगी (cyber fraud) का शिकार हो गया. ठगों ने उसे एक ऑनलाइन विज्ञापन (advertisement) के जरिए झांसा दिया, जिसमें लिखा था ‘एक पुरुष की तलाश है जो मुझे प्रेग्नेंट कर सके. विज्ञापन देखकर कॉन्ट्रैक्टर ने संपर्क किया और इसी के बाद उसके साथ 11 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी हो गई.

झांसे में आकर गंवाये 11 लाख रुपये
शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने खुद को महिला बताकर पहले वीडियो भेजा और फिर रजिस्ट्रेशन, मेंबरशिप, गोपनीयता और प्रोसेसिंग चार्ज के नाम पर ठगी शुरू कर दी. धीरे-धीरे पीड़ित से अलग-अलग खातों में कुल 11 लाख ऑनलाइन ट्रांसफर करवाए गए.

पुलिस इंस्पेक्टर चंद्रशेखर सावंत ने बताया कि यह मामला एक बड़े साइबर नेटवर्क से जुड़ा है, जिसे ‘प्रेग्नेंट जॉब’ या ‘प्लेबॉय सर्विस’ रैकेट कहा जाता है. यह गिरोह 2022 से देशभर में सक्रिय है और खासतौर पर बेरोजगार या आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं को निशाना बनाता है.

फेसबुक, व्हाट्सएप और टेलीग्राम से शिकार बनाते हैं ठग
यह गैंग फेसबुक, व्हाट्सएप और टेलीग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों को ऐसे ऑफर देता है जिसमें कहा जाता है कि ‘बांझ महिलाओं को गर्भवती बनाकर वो 5 से 25 लाख तक कमा सकते हैं. पीड़ितों से आधार, पैन और सेल्फी मांगी जाती है और फिर सिक्योरिटी फीस, टैक्स और होटल बुकिंग जैसे बहाने बनाकर लाखों रुपये ऐंठे जाते हैं.

ठग फर्जी एग्रीमेंट, नकली सर्टिफिकेट और यहां तक कि सेलिब्रिटीज के नाम से साइन किए गए दस्तावेज़ दिखाकर भरोसा दिलाते हैं. बाद में पीड़ितों को पुलिस कार्रवाई की धमकी देकर और पैसे वसूलते हैं.

जांच में पता चला है कि इस रैकेट का मुख्य अड्डा बिहार के नवादा जिले में है. यहां से पूरे देश में इस तरह की ठगी का नेटवर्क चलाया जा रहा है. पुलिस का मानना है कि इस गैंग ने अब तक करोड़ों रुपये की ठगी की है.

हो जाइये तैयार! फाइनल में गायिका सुनिधि चौहान करेंगी परफॉर्मेंस, स्टेडियम में चमकेगी रोशनी

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

नई दिल्ली: महिला वनडे विश्व कप 2025 का रोमांच अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमों के बीच रविवार को खिताबी मुकाबला खेला जाएगा, जिसमें दोनों टीमें पहली बार ट्रॉफी उठाने के लिए जोर लगाएंगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) की मेजबानी में खेले जा रहे महिला विश्व कप के फाइनल को यादगार बनाने के लिए नवी मुंबई का डीवाई पाटिल स्टेडियम तैयार है। यहां मशहूर फिल्मी गायिका सुनिधि चौहान अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगी।

यादगार होगा महिला विश्व कप का फाइनल
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बताया कि हिंदी फिल्म जगत की मशहूर गायिका सुनिधि चौहान अपने गानों से दर्शकों और खिलाड़ियों का मनोरंजन करेंगी। इस दौरान शानदार लाइट-शो से स्टेडियम पूरी तरह जगमगाएगा। जानकारी के मुताबिक, फाइनल मैच की एक पारी समाप्त होने के जबरदस्त शो होगा जिसमें लेजर शो, 350 मास्ट कास्ट कलाकार और ड्रोन प्रदर्शन शामिल होंगे।

भारत का पलड़ा भारी
भारत विश्व कप में अपना तीसरा फाइनल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलने को तैयार है। दोनों देशों के बीच 34 वनडे मैचों 20 जीत के साथ भारत का पलड़ा भारी है लेकिन विश्व कप में मुकाबला बराबरी का है। वनडे विश्व कप के छह मैचों में भारत के नाम तीन जीत हैं लेकिन दक्षिण अफ्रीका ने पिछले तीनों मैच में भारत को शिकस्त दी है। दक्षिण अफ्रीका इकलौती ऐसी टीम है जिसे भारत ने 2017 से इस वैश्विक आयोजन में नहीं हराया है। विश्व कप के इतिहास में इससे ज्यादा बार लगातार मैचों में ऑस्ट्रेलिया (आठ) और न्यूजीलैंड (पांच) ने भारत को  हराया है। भारतीय टीम ऐसे में फाइनल में दक्षिण अफ्रीका से विश्व कप में मिली लगातार तीन हार का बदला भी चुकता करना चाहेगी। 

Previous articleटीम इंडिया की चुनौती: खिताब की उम्मीद, राधा यादव और स्नेह राणा में से कौन खेलेगी मुख्य भूमिका?
Next articleकम स्कोर में बड़ा कारनामा! बाबर आजम बने इस मामले में नंबर-1
News Desk

कम स्कोर में बड़ा कारनामा! बाबर आजम बने इस मामले में नंबर-1

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम भारत के रोहित शर्मा और विराट कोहली को पीछे छोड़कर टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। बाबर ने शुक्रवार रात लाहौर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में 18 गेंदों पर 11 रन बनाकर यह उपलब्धि हासिल की।

बाबर ने अब तक 123 मैचों में 39.57 की औसत से 4234 रन बनाए हैं, लेकिन सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शामिल अन्य खिलाड़ियों की तुलना में उनका स्ट्राइक रेट और छक्कों की संख्या कम है। बाबर का स्ट्राइक रेट 128.77 है और उन्होंने 73 छक्के लगाए हैं। इस मामले में रोहित, कोहली, जोस बटलर और पॉल स्टर्लिंग उनसे आगे हैं।

रोहित और विराट का कमाल का स्ट्राइक रेट
रोहित का स्ट्राइक रेट 140.89 है और उन्होंने अपने करियर में 205 छक्के लगाए हैं। विराट का स्ट्राइक रेट 137.04 है और उन्होंने 124 छक्के लगाए हैं। रोहित  बटलर का स्ट्राइक रेट 148.97 है और उन्होंने 172 छक्के लगाए हैं जबकि आयरलैंड के स्टर्लिंग का स्ट्राइक रेट 134.86 है और उन्होंने 133 छक्के लगाए हैं।

रोहित के शतक बाबर से ज्यादा
रोहित ने 159 टी20 मैचों में 32.05 की औसत से 4231 रन बनाए, जबकि कोहली ने 125 मैचों में 48.69 की औसत से 4188 रन बनाए। रोहित रन बनाने वालों में दूसरे और कोहली तीसरे नंबर पर हैं। इन दोनों ने ही टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले लिया है। बाबर का टी20 में औसत 39.57 का है। बाबर ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में तीन शतक और 36 अर्धशतक लगाए हैं, जबकि रोहित के नाम पांच शतक और 32 अर्धशतक हैं। वहीं, कोहली ने एक शतक और 38 अर्धशतक लगाए हैं।

पाकिस्तान-दक्षिण अफ्रीका दूसरे टी20 में क्या हुआ?
पाकिस्तान ने लाहौर में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को नौ विकेट से हरा दिया। दक्षिण अफ्रीका की टीम 19.2 ओवर में 110 रन पर सिमट गई। जवाब में पाकिस्तान ने 13.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। बाबर के अलावा सैम अयूब ने 38 गेंद में 71 रन की नाबाद पारी खेली। इसके अलावा साहिबजादा फरहान ने 28 रन बनाए। पहला टी20 दक्षिण अफ्रीका ने अपने नाम किया था। सीरीज का आखिरी और निर्णायक टी20 आज लाहौर में ही खेला जाएगा।

अस्पताल से डिस्चार्ज, फिलहाल सिडनी में आराम कर रहे हैं

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

नई दिल्ली: भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को शनिवार को सिडनी के अस्पताल से मिली छुट्टी मिल गई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इसकी पुष्टि कर दी है और बताया है कि अब उनका स्वास्थ्य कैसा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच के दौरान श्रेयस की पसलियों में चोट लग गई थी। यह चोट उस समय लगी जब वह बैकवर्ड प्वाइंट से पीछे की ओर दौड़ते हुए कैच ले रहे थे। उन्हें आईसीयू में रखा गया था, लेकिन बीसीसीआई ने बताया कि अब वह फिट हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी भी मिल गई है। 

कैच पकड़ते वक्त चोटिल हुए थे श्रेयस
श्रेयस को चोट लगने के कारण आंतरिक रक्तस्त्राव हो रहा था जिस कारण उन्हें आईसीयू में रखा गया था। हालांकि, वह जल्द ही आईसीयू से बाहर आ गए थे, लेकिन उनका इलाज जारी था। अय्यर सिडनी में खेले गए तीसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज एलेक्स कैरी का कैच लेते समय चोटिल हो गए थे। यह घटना तब हुई जब ऑस्ट्रेलियाई पारी के दौरान कैरी ने हर्षित राणा की गेंद पर ऊंचा शॉट खेला। बैकवर्ड प्वॉइंट पर खड़े अय्यर ने तेजी से दौड़ लगाई और सफलतापूर्वक कैच पकड़ा लिया, लेकिन जमीन पर गिरते समय उनकी बाईं पसलियों पर जोरदार झटका लगा। इसके बाद उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा था।
 
बीसीसीआई ने श्रेयस की मेडिकल पर अपडेट देते हुए कहा, श्रेयस अय्यर को 25 अक्तूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में कैच पकड़ते समय गंभीर चोट लग गई थी, जिससे उनकी तिल्ली में चोट आई थी और आंतरिक रक्तस्राव होने लगा। छोटे से ऑपरेशन के बाद रक्तस्राव बंद हुआ। इसके लिए उनका उचित चिकित्सा उपचार किया गया है।

बीसीसीआई ने डॉक्टरों का जताया आभार
बीसीसीआई ने आगे कहा, अब श्रेयस की हालत स्थिर है और वे ठीक हो रहे हैं। बीसीसीआई की मेडिकल टीम, सिडनी और भारत के विशेषज्ञों के साथ उनके स्वास्थ्य में सुधार से संतुष्ट है और उन्हें आज अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। बीसीसीआई सिडनी में डॉ. कौरौश हाघीगी और उनकी टीम के साथ-साथ भारत में डॉ. दिनशॉ पारदीवाला का हार्दिक आभार व्यक्त करता है जिन्होंने श्रेयस का सर्वोत्तम उपचार सुनिश्चित किया। श्रेयस आगे के इलाज के लिए सिडनी में ही रहेंगे और उड़ान भरने के लिए फिट होने पर भारत लौट आएंगे। 

सिर्फ वनडे खेल रहे हैं अय्यर
30 वर्षीय अय्यर फिलहाल सिर्फ वनडे प्रारूप में खेल रहे हैं। उन्होंने कमर की समस्या के कारण पिछले छह महीनों से टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाई हुई है और हाल के समय में टी20 प्रारूप में भी शामिल नहीं किए गए हैं। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे में अय्यर ने 61 रनों की शानदार पारी खेली थी। श्रेयस को भले ही अस्पताल से छुट्टी मिल गई है, लेकिन उनकी मैदान पर वापसी कब तक हो पाएगी ये कहना अभी मुश्किल है।

Previous articleकम स्कोर में बड़ा कारनामा! बाबर आजम बने इस मामले में नंबर-1
Next articleसीएम मोहन यादव का रोड शो: बिहार की दीघा विधानसभा में उमड़ा जनसैलाब
News Desk