छठ से पहले यमुना के पानी पर बखेड़ा, CM रेखा गुप्ता को सौरभ भारद्वाज खुला चैलेंज

0


नई दिल्ली: छठ (Chhath) महापर्व से पहले दिल्ली (Delhi) की राजनीति एक बार फिर यमुना (Yamuna) के पानी (Water) को लेकर गरमा गई है. राजधानी में यमुना की सफाई (Cleanliness) और प्रदूषण (Pollution) को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) आमने-सामने हैं. आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को खुला चैलेंज दिया है कि अगर यमुना का पानी वास्तव में साफ है तो वह इसे पीकर दिखाएं.

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि उन्होंने खुद वजीराबाद के पास से यमुना का पानी भरकर लाया है और उसमें नीचे जमी गंदगी और नजफगढ़ नाले का मल साफ तौर पर दिखाई देता है. उनका दावा है कि यह पानी न सिर्फ पीने बल्कि नहाने लायक भी नहीं है. उन्होंने चेतावनी दी कि छठ पूजा में अगर लोग इस पानी में अर्क देंगे या गलती से इसे पी लेंगे, तो उनकी तबीयत इतनी खराब हो सकती है कि जान पर बन आएगी.

AAP के दिल्ली प्रमुख सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि, “हम इस पानी को सीएम रेखा गुप्ता के पास लेकर जाएंगे और देखेंगे कि क्या वह इसे पी सकती हैं. अगर नहीं, तो लोगों को झूठ बोलना बंद करें.” उन्होंने कहा कि दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (जो बीजेपी सरकार के अधीन है) की दो दिन पुरानी रिपोर्ट में साफ लिखा है कि यमुना का पानी बेहद प्रदूषित है. यह रिपोर्ट बीजेपी के अपने सरकारी संस्थान की है, लेकिन फिर भी जनता को गुमराह किया जा रहा है.

बुराड़ी से आम आदमी पार्टी के विधायक संजीव झा ने आरोप लगाया कि बीजेपी पूर्वांचल समाज की भावनाओं से खेल रही है. उन्होंने कहा कि छठ पूजा के दौरान जिन पूर्वांचली परिवारों की आस्था यमुना से जुड़ी है, उन्हें झूठ बोलकर जोखिम में डाला जा रहा है. झा ने कहा, “बीजेपी हमेशा पूर्वांचलियों से नफरत करती आई है और अब उनकी सेहत के साथ खिलवाड़ कर रही है.”

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने यमुना की सफाई के लिए एक ठोस योजना बनाई थी, लेकिन बीजेपी के उपराज्यपाल ने हर कदम पर अड़चनें पैदा कीं. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी ने “झूठतंत्र” खड़ा कर रखा है, जो फर्जी दावे और प्रचार के दम पर राजनीति कर रही है. भारद्वाज ने कहा, “अगर रेखा गुप्ता यमुना जी का यह पानी नहीं पी सकतीं, तो कृपया जनता को भ्रमित करना बंद करें.”

हर रात 14 साल की बेटी से बलात्कार कर रहा था बाप, ऐसे हुआ काली करतूत का खुलासा

0


फरीदाबाद। फरीदाबाद (Faridabad) के बल्लभगढ़ में रिश्ते (Relations) को तार तार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। एक कलियुगी बाप (Kaliyuga Father) अपनी ही 14 साल की बेटी (Daughter) पिछले दो महीने से दुष्कर्म (Rape) कर रहा था, इसका खुलासा तब हुआ जब लड़की (Girl) बीमार पड़ गई। इस 42 वर्षीय कलियुगी बाप ऑटोरिक्शा चालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। मामले से जुड़े जांचकर्ताओं ने बताया कि पीड़िता किशोरी सातवीं कक्षा की छात्रा है। शराब की लत के कारण रोज रोज के झगड़े और मारपीट से तंग आकर किशोरी की मां छह बच्चों में से दो को अपने साथ लेकर चरखी दादरी में अपनी बहन के घर चली गई थी। किशोरी अपने छोटे भाई बहनों के साथ पिता के साथ रहती थी।

पुलिस ने बताया कि मामला तब सामने आया जब बुधवार की सुबह बीमार पड़ने पर लड़की पड़ोस की एक बुज़ुर्ग महिला के पास इलाज के लिए गई। जांच से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि लड़की पेट दर्द और बुखार से पीड़ित थी।उन्होंने कहा, “जब पड़ोसी उसे डॉक्टर के पास ले गए, तो किशोरी ने मंगलवार की रात अपने साथ हुए दुर्व्यवहार के बारे में बताया। महिला ने तुरंत पुलिस नियंत्रण कक्ष को सूचित किया, जिसके बाद जांचकर्ताओं की एक टीम पीड़िता के पास पहुंची।”

काउंसलिंग के दौरान, पीड़िता ने बताया कि उसका पिता, जो लगभग हर रात नशे में घर लौटता था, पिछले दो महीनों से उसके साथ बलात्कार कर रहा था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपनी पत्नी के चले जाने से नाराज़ संदिग्ध ने अपनी सबसे बड़ी बेटी को निशाना बनाया। लड़की डर के मारे चुपचाप तब तक दुर्व्यवहार सहती रही जब तक कि उसकी बीमारी असहनीय नहीं हो गई।

अलीगढ़ के हिंदू मंदिरों में लिखा I Love Muhammad, करणी सेना ने दी चेतावनी

0


अलीगढ़: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अलीगढ़ (Aligarh) स्थित लोधा क्षेत्र में कुछ शरारती तत्वों ने हिंदू मंदिरों (Hindu Temples) की दीवारों पर ‘आई लव मोहम्मद’ (I Love Muhammad) लिख दिया. यह लिखावट स्प्रे पेंट या चाक से की गई थी, जिससे स्थानीय हिंदू समुदाय में आक्रोश फैल गया. घटना ने सांप्रदायिक तनाव पैदा कर दिया, लेकिन पुलिस की तत्परता से स्थिति नियंत्रित रही.

लोधा क्षेत्र के बुलाकी गड़ी गांव सहित आसपास कई मंदिरों पर 24 अक्टूबर 2025 की रात या सुबह-सुबह यह लिखावट की गई. मुख्य रूप से बुलाकी गड़ी के एक प्रमुख शिव मंदिर और हनुमान मंदिर पर बड़े-बड़े अक्षरों में ‘आई लव मोहम्मद’ लिखा गया. कुल 4-5 मंदिरों में यह सब लिखा गया. इस घटना को प्रोवोकेशन’ (उकसावा) बताया गया है, जो सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश का हिस्सा लगता है.

स्थानीय लोगों और संगठनों के अनुसार, यह माहौल बिगाड़ने और तनाव फैलाने का प्रयास था. यह ‘आई लव मोहम्मद’ कैंपेन का हिस्सा प्रतीत होता है, जो सितंबर-अक्टूबर 2025 से उत्तर प्रदेश के कई जिलों (बरेली, कानपुर, मुरादाबाद, फर्रुखाबाद आदि) में विवाद का कारण बन चुका है. इस कैंपेन में पोस्टर, बैनर या रंगोली के जरिए नारे लगाए जाते हैं, जिससे हिंसा भड़क चुकी है.

घटना की सूचना मिलते ही करणी सेना (Karni Sena) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र चौहान के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बुलाकी गड़ी गांव पहुंचे. उन्होंने मंदिरों का निरीक्षण किया और स्थानीय हिंदू समुदाय के साथ मिलकर विरोध प्रदर्शन किया. करणी सेना ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, सख्त कार्रवाई और मंदिरों की सुरक्षा की मांग की. गांव के हिंदू निवासियों ने इसे ‘धार्मिक अपमान’ बताया. कई महिलाओं और बुजुर्गों ने मंदिरों पर पहुंचकर भजन-कीर्तन किया और शांति अपील की. कुछ ग्रामीणों ने कहा कि यह ‘बाहरी शरारती तत्वों’ का काम है, न कि स्थानीय मुस्लिम समुदाय का.

थाना लोधा पुलिस ने तुरंत गांव पहुंचकर स्थानीय लोगों को समझाया. एसपी सिटी और क्षेत्राधिकारी (CO) की मौजूदगी में शांति समिति की बैठक बुलाई गई. पुलिस ने मंदिरों से लिखावट मिटाने का काम शुरू किया, लेकिन कुछ हिंदू कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस ने ‘आई लव मोहम्मद’ को जल्दबाजी में मिटा दिया, जिससे सबूत नष्ट हो गए.

वर्तमान में 2-3 स्पेशल टीमें गठित की गई हैं. सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और आसपास के गांवों से पूछताछ के जरिए आरोपियों की तलाश जारी है. एसएसपी अलीगढ़ ने कहा- घटना गंभीर है, 48 घंटे में अनावरण होगा. कोई सांप्रदायिक रंग नहीं दिया जाएगा. उधर, करणी सेना और स्थानीय लोगों ने पुलिस पर ‘नरमी’ का आरोप लगाया. कहा गया कि लिखावट मिटाने से जांच प्रभावित हुई.

हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया कि यह ‘सुरक्षा के लिए’ किया गया, ताकि तनाव न फैले. कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई है, लेकिन IPC की धारा 153A (सांप्रदायिक वैमनस्य फैलाना) और 295A (धार्मिक भावनाएं ठेस पहुंचाना) के तहत केस दर्ज करने की तैयारी है. गांव में पीएसी और आरआरएफ की टुकड़ियां तैनात की गईं. ड्रोन से निगरानी हो रही है. अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई, लेकिन पुलिस का दावा है कि 2 संदिग्धों की पहचान हो चुकी है (बाहरी व्यक्ति, नाम गोपनीय).

करणी सेना ने चेतावनी दी कि अगर 48 घंटे में कार्रवाई न हुई तो आंदोलन तेज होगा. स्थानीय मुस्लिम समुदाय ने शांति अपील की, कहा कि यह ‘कुछ शरारती तत्वों’ का काम है, न कि पूरे समुदाय का. इस पूरे मामले में डीएसपी संजीव तोमर का कहना है कि चार जगह आई लव मोहम्मद के स्लोगन पाए गए हैं और पुलिस द्वारा इनको शांति व्यवस्था के मध्य नजर इनको मितवा दिया गया है जो भी तहरीर प्राप्त होती है उसमें विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.

सैकड़ों स्मार्टफोन के विस्फोट से भड़की आग, फोरेंसिक टीम का खुलासा

0


अमरावती: कुरनूल बस हादसे की जाँच के दौरान एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. फोरेंसिक टीम की प्रारंभिक जांच में पाया गया कि बस के लगेज केबिन में बड़ी संख्या में स्मार्टफोन रखे हुए थे जिसमें भीषण विस्फोट हुआ. इसके चलते आग और भड़क गई. इस हादसे में 19 यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई.

फोरेंसिक टीम ने प्रारंभिक जांच में पाया कि कुरनूल के बाहरी इलाके चिन्नाटेकुर के पास आग लगने वाली वेमुरी कावेरी ट्रैवल बस के लगेज केबिन में सैकड़ों मोबाइल फोन रखे हुए थे. इसमें विस्फोट होने से आग और अधिक भड़क गई. इसके चलते भारी जनहानि हुई. सबसे पहले जैसे ही बस ने दोपहिया वाहन को टक्कर मारी उसका तेल टैंक का ढक्कन फट गया और पेट्रोल रिसने लगा.

इसी दौरान दोपहिया वाहन बस के नीचे फंस गया और बस उसे कुछ दूर तक घसीटती हुई ले गई. इस बीच में चिंगारियाँ निकली और फिर पेट्रोल में आग लग गई. इससे सबसे पहले लगेज केबिन में आग लगी. इस पार्सल में करबी 400 से अधिक स्मार्टफोन रखे हुए थे. तेज गर्मी के कारण फोन की बैटरियाँ फट गई. इससे आग भड़की और लगेज केबिन के ऊपर वाले हिस्से तक फैल गई.

नतीजतन लगेज केबिन के ठीक ऊपर वाली सीटों और बर्थ पर बैठे लोगों को भागने का समय नहीं मिला. घटनास्थल और जली हुई बस की जांच करने वाली फोरेंसिक टीम ने बताया कि यही कारण है कि बस के आगे की सीटों और बर्थों पर बैठे अधिकांश लोगों की जान चली गई.

बैटरी फटने से तेज आवाज

जब सामान रखने वाले केबिन में स्मार्टफोन की बैटरियाँ एक साथ फटने लगी गई तो जोरदार आवाज हुई. इससे ड्राइवर बस रोककर अपनी सीट के पास वाली खिड़की से बाहर निकला और यात्रियों को बस में फंसा छोड़कर वहाँ से भाग गया. बस पहले से ही घने धुएँ और आग की लपटों में घिरी हुई थी. हालाँकि बस के अंदर फंसे यात्रियों ने बाहर निकलने की कोशिश की, लेकिन उनकी कोशिशें बेकार गई क्योंकि दाहिनी ओर का आपातकालीन द्वार नहीं खुला.

नियमों के विरुद्ध माल का ढोया जा रहा था

अपने निजी सामान के अलावा किसी भी अन्य सामान का परिवहन यात्री वाहनों में नहीं किया जाना चाहिए. लेकिन प्राइवेट ट्रैवल्स बसों के मालिक सामान ढोने के लिए यात्री वाहनों का उपयोग कर रहे हैं. वे कमर्शियल सामानों को बस केबिन में रख कर ढोते हैं. हादसे की स्थिति में आग लगने से दुर्घटना की गंभीरता बढ़ जाती है.

कुरनूल की घटना में भी प्रारंभिक रूप से यह पाया गया कि दुर्घटना की गंभीरता बढ़ने का कारण मोबाइल फोन का फटना था. आमतौर पर मोबाइल फोन का ऊपरी हिस्सा प्लास्टिक का होता है और बैटरियाँ लिथियम की होती है. प्लास्टिक कुछ ही सेकंड में जल जाता है. अगर लिथियम में आग लग जाए तो वह फट जाता है. यह जानते हुए भी यात्री वाहनों में इनका रखना इतनी बड़ी जनहानि का मुख्य कारण बन गया.

बेंगलुरु में भीषण विस्फोट, पूरा घर ध्वस्त, जांच अधिकारियों को संदेह

0


बेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के केआर पुरम इलाके में शनिवार को एक घर में विस्फोट हो गया है, जिसमें एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई और तीन अन्य लोग घोयल हो गए. विस्फोट इतना जोरदार थी कि पूरा घर ध्वस्त हो गया. आशंका है कि यह घटना घर में रखे रसोई सिलेंडर के फटने से हुई. केआर पुरम थाने की पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया.

पुलिस के मुताबिक, यह घटना सुबह करीब 7.15 बजे हुई और घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. विस्फोट की तीव्रता के कारण, आसपास के तीन-चार घर भी क्षतिग्रस्त हो गए और अक्कयम्मा (80) नाम की महिला की मौके पर ही मौत हो गई. चंदना (22), शेखर (52) और किरण कुमार (25) गंभीर रूप से घायल हो गए. चंदना की हालत गंभीर बताई गई है.

व्हाइटफील्ड डिवीजन के डीसीपी के. परशुराम ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि सिलेंडर में विस्फोट हुआ है और आगे की जांच के बाद विस्तृत जानकारी मिल पाएगी.

वहीं, केआर पुरम के विधायक भैरथी बसवराज ने घटनास्थल का दौरा किया. उन्होंने कहा, “मैं इस घटना को देखकर स्तब्ध हूं. इससे संदेह पैदा होता है कि क्या यह घटना गैस रिसाव या विस्फोटक के कारण हुई. यह पता लगाया जाना चाहिए कि क्या विस्फोटकों के भंडारण के कारण ऐसा कुछ हुआ. यह संदिग्ध है कि सिलेंडर विस्फोट से इतने बड़े पैमाने पर नुकसान हो सकता है. संदेह को दूर करने के लिए उचित जांच की जानी चाहिए.”

दिग्गज एक्टर सतीश शाह का किडनी फेल होने से 74 की उम्र में निधन, प्रोड्यूसर अशोक पंडित और सेलेब्स ने जताया शोक

0


हैदराबाद: हिंदी सिनेमा के शानदार हास्य अभिनेता सतीश शाह का आज शनिवार दोपहर 2.30 बजे मुंबई के हिंदूजा अस्पताल में 74 साल की उम्र में किडनी फेल होने से निधन हो गया. वह साराभाई वर्सेज साराभाई में अपने बेहतरीन रोल के लिए पहचान रखते थे.

‘जाने भी दो यारो’, ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’, ‘मैं हूं ना’, ‘ओम शांति ओम’ जैसी फिल्मों में अपने काम के लिए मशहूर दिग्गज अभिनेता सतीश शाह ने दर्शकों से खूब प्यार बटोरा था. फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने अपने इंस्टाग्राम पर दिवंगत अभिनेता की एक तस्वीर साझा की. उन्होंने एक वीडियो भी साझा किया जिसमें उन्होंने अभिनेता के निधन का कारण बताया उन्होंने कहा, ‘मैं आपके साथ एक दुखद समाचार साझा करना चाहता हूं, हमारे मित्र, एक बेहतरीन अभिनेता, सतीश शाह का किडनी फेल होने के कारण निधन हो गया है, कुछ समय पहले, वह घर पर अचानक बीमार पड़ गए थे, उन्हें शिवाजी पार्क स्थित हिंदुजा अस्पताल ले जाया गया, उनका निधन हो गया है, उनका पार्थिव शरीर बांद्रा स्थित उनके आवास पर लाया जाएगा’.

उन्होंने आगे कहा, ‘मैं आपको उनके अंतिम संस्कार के बारे में सूचित करता रहूंगा, यह हमारी फिल्म इंडस्ट्री के लिए बहुत बड़ी क्षति है, मैंने सतीश के साथ बहुत काम किया है, सतीश एक महान व्यक्ति हैं’.

उन्होंने कैप्शन में एक लंबा नोट भी लिखा, ‘आपको यह बताते हुए दुख और सदमा हो रहा है कि हमारे प्रिय मित्र और एक बेहतरीन अभिनेता सतीश शाह का किडनी फेल होने के कारण कुछ घंटे पहले निधन हो गया, उन्हें हिंदुजा अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने अंतिम सांस ली, ओम शांति’.

अभिनेता के परिवार में उनकी डिजाइनर पत्नी मधु शाह हैं. उन्होंने आखिरी पोस्ट एक्स पर की थी, जहां उन्होंने गोविंदा और शम्मी कपूर के साथ एक तस्वीर साझा की थी. पोस्ट में लिखा था, ‘जन्मदिन मुबारक हो प्यारे शम्मी जी, आप हमेशा मेरे आस-पास रहते हैं.

फिल्मों की बात करें तो, उन्हें आखिरी बार 2014 में साजिद खान द्वारा निर्देशित फिल्म ‘हमशक्ल’ में देखा गया था. इस फिल्म में सैफ अली खान, रितेश देशमुख, राम कपूर, तमन्ना भाटिया, ईशा गुप्ता और बिपाशा बसु ने अभिनय किया था.

बता दें, इस हफ्ते इंडस्ट्री में यह तीसरा बड़ा निधन है. इससे पहले, विज्ञापन जगत के दिग्गज पीयूष पांडे का शुक्रवार को और दिग्गज अभिनेता असरानी का सोमवार को निधन हो गया था और उससे भी पहले पंकज धीर दुनिया को अलविदा कह गये थे.

 

 

 

 

 

 

कूटनीति का नया टूल बना गाय का गोबर, जर्मन राजदूत ने भारत की पहल को सराहा, तस्वीरें कीं साझा

0


नई दिल्‍ली । जर्मन राजदूत डॉ. फिलिप एकरमैन (German Ambassador Dr. Philipp Ackermann) ने आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) में प्राकृतिक खेती (natural farming) की एक अनोखी पहल पर अनुभव साझा किया। उन्होंने इसे ‘कूटनीति में आज का टूल’ बताते हुए सराहना की। फिलिप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, ‘जर्मन विकास बैंक KFW ने स्थानीय महिलाओं को गोबर और गोमूत्र का इस्तेमाल कर मिट्टी को उर्वर बनाने और पौधों की सेहत सुधारने में सहायता मुहैया कराई।’ राजदूत ने महिलाओं की ओर से गोबर मिश्रण तैयार करने की तस्वीरें भी साझा कीं, जिसमें पारंपरिक साड़ी पहने महिलाएं जमीन पर बैठकर विभिन्न सामग्रियों को मिलाती नजर आ रही हैं। उन्होंने इसे प्रभावशाली बताते हुए कहा कि गोबर और गोमूत्र के ऐसे उपयोग देखकर वे चकित हैं।

यह पहल आंध्र प्रदेश में महिलाओं को सशक्त बनाने और पर्यावरण-अनुकूल कृषि को बढ़ावा देने का हिस्सा है, जो सदियों पुरानी भारतीय परंपराओं पर आधारित है। जर्मन सहायता से महिलाएं प्राकृतिक उर्वरक तैयार कर रही हैं, जो रासायनिक खादों का विकल्प प्रदान करता है। राजदूत की इस पोस्ट पर इंटरनेट यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। इसमें कुछ ने इसे सदियों पुरानी भारतीय परंपरा बताया, जबकि अन्य ने गायों की सुरक्षा और पूंजीवाद से जोड़कर टिप्पणियां कीं। यह पहल भारत-जर्मनी संबंधों में विकास और सांस्कृतिक आदान-प्रदान की मजबूती को दर्शाती है।

प्राकृतिक खेती पर जोर देने की जरूरत
बता दें कि प्राकृतिक खेती को जैविक खेती या जीरो-बजट खेती के रूप में भी जाना जाता है। यह एक ऐसी कृषि पद्धति है जो रासायनिक उर्वरकों, कीटनाशकों और कृत्रिम संसाधनों के इस्तेमाल के बिना प्रकृति के साथ सामंजस्य बनाकर खेती करने पर जोर देती है। यह तरीका मिट्टी की उर्वरता, पर्यावरण संरक्षण और किसानों की आर्थिक स्वतंत्रता को बढ़ावा देता है। भारत में प्राकृतिक खेती को सुभाष पालेकर जैसे कृषि विशेषज्ञों ने लोकप्रिय बनाया है। यह आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों में बड़े पैमाने पर अपनाई जा रही है, जिसे पूरे देश में फैलाने की जरूरत है।

हर रात 14 साल की बेटी से बलात्कार कर रहा था बाप, ऐसे हुआ काली करतूत का खुलासा

0


फरीदाबाद। फरीदाबाद (Faridabad) के बल्लभगढ़ में रिश्ते (Relations) को तार तार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। एक कलियुगी बाप (Kaliyuga Father) अपनी ही 14 साल की बेटी (Daughter) पिछले दो महीने से दुष्कर्म (Rape) कर रहा था, इसका खुलासा तब हुआ जब लड़की (Girl) बीमार पड़ गई। इस 42 वर्षीय कलियुगी बाप ऑटोरिक्शा चालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। मामले से जुड़े जांचकर्ताओं ने बताया कि पीड़िता किशोरी सातवीं कक्षा की छात्रा है। शराब की लत के कारण रोज रोज के झगड़े और मारपीट से तंग आकर किशोरी की मां छह बच्चों में से दो को अपने साथ लेकर चरखी दादरी में अपनी बहन के घर चली गई थी। किशोरी अपने छोटे भाई बहनों के साथ पिता के साथ रहती थी।

पुलिस ने बताया कि मामला तब सामने आया जब बुधवार की सुबह बीमार पड़ने पर लड़की पड़ोस की एक बुज़ुर्ग महिला के पास इलाज के लिए गई। जांच से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि लड़की पेट दर्द और बुखार से पीड़ित थी।उन्होंने कहा, “जब पड़ोसी उसे डॉक्टर के पास ले गए, तो किशोरी ने मंगलवार की रात अपने साथ हुए दुर्व्यवहार के बारे में बताया। महिला ने तुरंत पुलिस नियंत्रण कक्ष को सूचित किया, जिसके बाद जांचकर्ताओं की एक टीम पीड़िता के पास पहुंची।”

काउंसलिंग के दौरान, पीड़िता ने बताया कि उसका पिता, जो लगभग हर रात नशे में घर लौटता था, पिछले दो महीनों से उसके साथ बलात्कार कर रहा था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपनी पत्नी के चले जाने से नाराज़ संदिग्ध ने अपनी सबसे बड़ी बेटी को निशाना बनाया। लड़की डर के मारे चुपचाप तब तक दुर्व्यवहार सहती रही जब तक कि उसकी बीमारी असहनीय नहीं हो गई।

दिल्ली एयरपोर्ट पर म्यांमार से आई महिला ने अंडरगारमेंट में छिपा रखा था सोना, कस्टम ने किया जब्त

0


नई दिल्ली. दिल्ली (Delhi) के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI) पर कस्टम विभाग (Customs Department) के अधिकारियों ने गोल्ड स्मगलिंग (Gold Smuggling) की कोशिश को नाकाम कर दिया. अधिकारियों ने एक महिला यात्री के पास से करीब 997.5 ग्राम सोना बरामद किया है, जिसकी कीमत बाजार में लाखों में बताई जा रही है. यह कार्रवाई शुक्रवार को की गई, जब महिला यात्री यांगून (म्यांमार) से फ्लाइट नंबर 8M 620 के जरिए दिल्ली पहुंची थी.

एजेंसी के मुताबिक, महिला हवाई अड्डे के ग्रीन चैनल से बाहर निकलने की कोशिश कर रही थी. यह चैनल उन यात्रियों के लिए होता है, जिनके पास कोई प्रतिबंधित या शुल्क योग्य (dutiable) सामान नहीं होता. लेकिन जब अधिकारियों की नजर महिला पर पड़ी तो उन्हें कुछ संदेह हुआ. इसके बाद उसकी तलाशी ली गई.

जांच के दौरान कस्टम अधिकारियों ने महिला की तलाशी (personal search) ली तो सामने आया कि उसने अपने अंडरगारमेंट्स में छह सोने की ईंटें (gold bars) छिपाई हुई थीं. जब इन सोने की ईंटों को निकाला गया, तो उनका कुल वजन 997.5 ग्राम निकला. कस्टम विभाग ने तुरंत इन सोने की ईंटों को जब्त कर लिया और मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की.

अधिकारियों ने बताया कि बरामद किया गया सोना कस्टम्स एक्ट, 1962 के प्रावधानों के तहत जब्त किया गया है. इस एक्ट के तहत बिना घोषित किए सोने या अन्य मूल्यवान वस्तुओं को देश में लाना या बाहर ले जाना एक गंभीर अपराध माना जाता है. अब इस मामले में आगे की जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह महिला किसी तस्करी गिरोह से जुड़ी है या नहीं.

दिल्ली कस्टम्स विभाग ने इस संबंध में आधिकारिक बयान जारी किया है. अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए नियमित रूप से जांच अभियान चलाया जा रहा है. कस्टम्स अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि जो भी यात्री विदेशी यात्राओं से लौटते हैं, उन्हें अपने साथ लाए गए कीमती सामान या सोने के बारे में घोषणा (declaration) करनी चाहिए. नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Medify Smart Revolutionizes Rural Healthcare With Local Ambassadors & AI-Powered E-Clinics

0

 

Hyderabad, 30 October 2025:

Medify Smart is transforming rural healthcare by appointing Local Health Ambassadors and deploying AI-powered Smart E-Clinics across villages. This approach ensures personalized, accessible, and affordable healthcare reaches communities that traditionally face medical shortages.

How Local Ambassadors Drive Change

Ambassadors, selected from each village, are trained to:

Educate families about preventive care and telemedicine

Facilitate Health Connect Membership registrations

Guide villagers in using AI diagnostic kiosks

These ambassadors act as trusted intermediaries, increasing awareness, driving adoption, and providing real-time community feedback to optimize Medify Smart’s offerings.

Smart E-Clinics for Holistic Care

Equipped with AI-enabled diagnostic tools, E-Clinics provide rapid health screenings, tele consultations, and preventive care programs. Membership holders enjoy unlimited access to diagnostics and doctor consultations, making healthcare affordable and continuous.

Leadership Statements

Dr. Neeraj, Founder & CEO, said:

> “Our rural strategy brings healthcare to the doorstep of every Indian family through technology and community engagement.”

 

Mr. Suresh, Associate Partner, added:

> “By integrating local ambassadors with AI-enabled services, we are creating a scalable model that truly bridges the rural-urban healthcare gap.”

 

Dr. Nicky Dabas, Advisory Board Member, stated:

> “Combining preventive care, nutrition, and AI-driven diagnostics empowers rural communities to manage health proactively.”

 

Future Vision: Medify Smart plans to expand to 500+ pincodes, reaching over 300 million households, and establish 100+ E-Clinics by March 2026.

www.medifysmarthealth.com